नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहले बच्चे पर 5 हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे 6 हजार रूपए

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना : पहले बच्चे पर 5 हजार और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे 6 हजार रूपए

 रायपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छः हजार रूपए देने का प्रावधान है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का शत् प्रतिशत लाभ मिल सके।

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार एवं गर्भावस्था के दौरान मजदूरी में हुई हानि की प्रतिभूति राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक जुलाई 2017 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना देश के सभी जिलों में शुरू की गई है। योजना के तहत ऐसी गर्भवती महिलाओं एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को छोड़कर जो केंद्र सरकार या राज्य सरकारों या सार्वजनिक उपक्रमों के साथ नियमित रोजगार में हैं या जो वर्तमान में लागू किसी कानून के अंतर्गत समान लाभ प्राप्त कर रही है, सभी गर्भवती महिलाएं एवं स्तनपान कराने वाली माताएं पात्रता रखती हैं।

नाबालिग से हैवानियत: लड़की को बंधक बनाकर 2 दिनों तक रेप किया…वारदात में मां ने दिया बेटे का साथ...जानिए फिर क्या हुआ

नाबालिग से हैवानियत: लड़की को बंधक बनाकर 2 दिनों तक रेप किया…वारदात में मां ने दिया बेटे का साथ...जानिए फिर क्या हुआ

 गौरेला- पेंड्रा-मरवाही जिला में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 16 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर युवक ने पहले तो उसके साथ दो दिनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की को आरोपी लड़के और उसकी मां ने बुरी तरह से बेहोश होने तक पीटा गया। इसके बाद लड़की को मरा समझकर मां-बेटे ने उसे गांव से दूर एक तालाब में फेंक कर लौट गये। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जहां गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसकी मां फरार बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की अपने पुराने घर से निकल कर दूसरे घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे उसे गांव में ही रहने वाले छोटू उर्फ प्रताप सिंह ओट्टी नामक युवक मिल गया। उसने नाबालिग को घर तक छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बाइक में बैठाकर ले गया। लड़की के बाइक में बैठते ही आरोपी युवक उसे जंगल की ओर ले गया। रास्ते मे पीड़िता ने विरोध भी किया बावजूद इसके आरोपी ने जंगल मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मानें तो इस वारदात के बाद आरोपी ने उसे धमकी देते हुए जबरन अपने घर ले गया, जहां पर दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक और उसकी माँ ने मिलकर पीड़िता की जमकर पिटाई की। जिससे उसके बेहोश होने पर उसे मरा समझकर गांव के पास के ही एक तालाब में फेंक आएं। यहाँ नाबालिग को ग्रामीणों ने बेहोशी के हालत में देखने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गयी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ पीड़िता का इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले में प्रताप सिंह ओट्टी को अरेस्ट कर लिया है। इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी युवक की माँ को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है, जो कि वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस आरोपी महिला की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, नशेड़ी बेटे पर हत्या का शक, तलाश में पुलिस

घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, नशेड़ी बेटे पर हत्या का शक, तलाश में पुलिस

 रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ही घर के कमरे में खून से लथपथ मिला है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके ही नशेड़ी बेटे ने की है। वारदात के बाद से वह गायब है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को पी. गौरी ने कॉल कर बताया कि उनकी पत्नी पी.नीता राव (51) की हत्या हो गई है। जिसका शव इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बी ब्लॉक स्थित मकान में है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शव के आसपास खून बिखरा था। बाथरूम में खून लगे पैरों के निशान और बाहर रस्सी पर खून से सनी बनियान भी लटकती मिली। बताया जा रहा है कि पी. नीता राव प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं। कुछ महीनों से वह घर में अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी। वारदात के दौरान उनकी बेटी ऑफिस के काम से शहर से बाहर गई थी। घर में सिर्फ नीता और उनका बेटा पी. नागेश राव उर्फ अंकुर ही थे।

शुरुआती जांच में पता चला है कि नागेश नशे का आदी है। इसके चलते उसके पिता पी. गौरी भी परिवार से अलग रहते हैं। आरोप है कि नागेश अक्सर नशे के लिए पैसों की मांग करता और मना करने पर मां से विवाद करता था। वह पहले भी अपने मां-बाप से विवाद कर चुका है। उसने अपने पिता पर भी हाथ उठाया था। जिसके बाद कुम्हारी थाना पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत भी की गई थी। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि उसी ने ही महिला की हत्या की है। फिलहाल पुलिस फरार बेटे की तलाश में जुटी है।

 
BREAKING : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल... SI, ASI का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

BREAKING : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल... SI, ASI का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में लगातार तबादले का सिलसिला जारी है। वहीं इसकी कड़ी में बलौदाबाजार में एक एसआई और पांच एएसआई का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, भाटापारा ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

देखें सूची…

 

 

 

ड्राइवरों की हड़ताल का असर : छत्तीसगढ़ में सब्जियों की सप्लाई ठप, दाम बढ़े

ड्राइवरों की हड़ताल का असर : छत्तीसगढ़ में सब्जियों की सप्लाई ठप, दाम बढ़े

 रायपुर । छग की राजधानी रायपुर में एक-दो जगह पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए है। अन्य पेट्रोल पम्पों में लंबी लाइन लगी हुई है। वही चालकों के हड़ताल के बीच एक आदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है।

इसी बीच रायपुर में सब्जियों की आवक कम हो गई है। जिसके कारण अब बाजारों में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। राजधानी रायपुर के बाजारा में जहां मिर्च के दाम 100 प्रति किलों है तो धनिया और मटर 80 रुपए तक पहुंच गया है।वहीं फुल गोभी 70 तो पत्ता गोभी 40 रुपए प्रति किलों तक पहुंच गई है। इसके अलावा करेला के दामों ने भी नाक में दम कर दिया है। 100 रुपए प्रति किलों तक पहुंच गया है सेमी 80, भाटा 70, अदरक 140, लहसुन 240 रुपए किलो में बिक रहा।

तीन जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD की ताजा भविष्‍यवाणी, इन इलाकों में बारिश के आसार…

तीन जनवरी से बदलेगा मौसम, IMD की ताजा भविष्‍यवाणी, इन इलाकों में बारिश के आसार…

 रायपुर. प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. भारतीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से ऐसी स्थिति बनने की संभावना है. हालांकि इसके बावजूद हवा की दिशा दक्षिण पूर्व में बनी हुई है. वहीं इसके अलावा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जनवरी महीने में ठंड कम रह सकती है. बुधवार तीन जनवरी से बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश के भी आसार है, अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।

पिछले हफ्ते की बात करें तो कुछ दिनों से प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में नमी बढ़ती दिखी। वहीं हवा की दिशा में भी बदलाव की संभावना थी. इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई थी. वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना थी.

रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साामन्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, आरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन दिन तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, देखें लिस्ट…

तीन दिन तक रद्द रहेगी ये ट्रेन, आठ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, देखें लिस्ट…

 बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जंक्शन-वल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इस नानइंटरलाकिंग कार्य के लिए आठ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 12 जनवरी तक विशाखापत्तनम से चलने वाली 20805 विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।

इसी तिथि में इसी परिवर्तित मार्ग से 20806 नई दिल्ली-विशाखात्तनम एक्सप्रेस, 04 व 11 जनवरी को 20803 विशाखापत्तनम-गांधीधाम एक्सप्रेस, 07 जनवरी तक गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगड़ा-विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी। इसके अलावा 07 जनवरी को ही पुरी से चलने वाली 20819 पुरी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।

इसी तरह 03 व 10 जनवरी को ओखा से चलने वाली 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस, 05, 08 एवं 12 जनवरी 12803 विशाखापत्तनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस व 03, 07 व 10 जनवरी को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर व नागपुर रेलवे स्टेशन होकर गंतव्य पर पहुंचेगी।

द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार
रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल के परिचालन में विस्तार किया है। पहले इस ट्रेन को 29 दिसंबर तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। अब 08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 28 मार्च तक और 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सुविधा 29 मार्च तक मिलेगी।

तीन दिन रद्द रहेगी टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर व बिसरा रेलवे स्टेशन के बीच प्रत्येक बुधवार व झारसुगुड़ा और राउरकेला के बीच प्रत्येक शनिवार को पांच घंटे का मेगा ब्लाक लेकर कार्य किया जाएगा। इसके चलते 06, 13 व 20 जनवरी को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और 08, 15 व 22 जनवरी को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ओम रोटो प्रिंटर्स के ठिकानों पर GST की दबिश, 2.88 करोड़ नगदी और 2.60 करोड़ का माल जब्त

ओम रोटो प्रिंटर्स के ठिकानों पर GST की दबिश, 2.88 करोड़ नगदी और 2.60 करोड़ का माल जब्त

 रायपुर. जीएसटी विभाग ने बोरियाकला धमतरी रोड स्थित मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स में दबिश देकर 2.88 करोड़ रुपए नगदी और 2.60 करोड़ रुपये का बेहिसाब भौतिक स्टॉक जब्त किया है. मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स प्रमुख रूप से विभिन्न तंबाकू / पान मसाला इकाइयों के लिए पैकेजिंग सामग्री (फिल्म, फॉइल, स्ट्रिप्स और प्लास्टिक/ वस्तुएं) के निर्माण और गुप्त आपूर्ति में लगा हुआ था. इसकी विशेष खुफिया जानकारी मिलने पर टीम ने दबिश दी. फैक्ट्री परिसर के साथ-साथ करदाता के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली गई.

फैक्ट्री परिसर में तलाशी के दौरान पाया गया कि करदाता ओडिशा में व्यवसाय करने वाली विभिन्न पार्टियों के लिए तंबाकू / पान मसाला / गुटखा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पैकेजिंग सामग्री के निर्माण में शामिल है. उसके पास 2.60 करोड़ रुपये मूल्य का बेहिसाब भौतिक स्टॉक भी पाया गया. करदाता अपने खाता बही के आधार पर इस स्टॉक के विषय में कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका, इसलिए स्टॉक जब्त कर लिया गया.

इसके अलावा करदाता के आवासीय परिसर की तलाशी के दौरान 2.88 करोड़ रुपये की नगदी मिली. करदाता इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी का उचित / पर्याप्त स्पष्टीकरण नहीं दे सका. इसे जब्त कर लिया गया और सरकारी खाते में जमा कर दिया गया. आगे की जांच जारी है.

BREAKING : पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर. मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया.

मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है.इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए just36news.com पर.

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कुम्हारी, दुर्ग जिले में 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय किसान मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

संघ के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र लोहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेले में किसान भाइयों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के कृषि उत्पादों एवं आधुनिक यन्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साथ ही कृषि विशेषज्ञओं की संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ से जुड़े किसानों ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य में योगदान हेतु 100 टन सब्जी भेजने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने संघ के इस निर्णय कि सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर श्री मितुल कोठारी, श्री हेमंत भाई गोहिल और श्री दिलीप सिंह राठौर भी उपस्थित थे। 

महादेव एप मामले में ईडी ने पेश किया 1800 पन्नों का परिवाद...अगली सुनवाई 10 को

महादेव एप मामले में ईडी ने पेश किया 1800 पन्नों का परिवाद...अगली सुनवाई 10 को

 रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED ने आज पूरक चालान पेश किया. ईडी के वकील डॉक्टर सौरभ कुमार पांडेय ने बताया, ED ने आज विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पूरक चालान पेश किया. 1800 पन्नों का परिवाद पेश किया गया. 10 जनवरी को अगली सुनवाई होगी.

वकील डॉ. सौरभ ने बताया, पांच और आरोपियों के नाम जोड़कर परिवाद पेश किया गया. भीम सिंह यादव, असीम दास, शुभम सोनी, अनिल अग्रवाल समेत रोहित गुलाटी को परिवारवाद में आरोपी बनाया गया है. परिवाद में छह हज़ार करोड़ रुपया का घोटाला का ख़ुलासा किया गया था. पेश पूरक चालान पर 10 जनवरी को अगली सुनवाई होगी.

Breaking : गणतंत्र दिवस को लेकर गाइडलाईन जारी, कोरोना को ध्यान में रखकर किए जायेंगे आयोजन

Breaking : गणतंत्र दिवस को लेकर गाइडलाईन जारी, कोरोना को ध्यान में रखकर किए जायेंगे आयोजन

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन किया जायेगा। प्रदेशभर में जिला मुख्यालय, पंचायत मुख्यालय, तहसील स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया जायेगा, जिसमे केवल जिला मुख्यालय में ही परेड होगा। राजधानी रायपुर में सुबह 9 बजे राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, जिला मुख्यालयों में भी 9 बजे परेड का आयोजन होगा। इसके साथ ही जनपद, पंचायत मुख्यालयों में 9 बजे से पहले परेड आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन की अनुमति मिली है।, जहां CRPF, CISF, डीएफ, जेल बल, होम गार्ड, एसटीएफ कमांडो, BSF, ITBP समेत अन्य शस्त्र बल की टुकड़ी शामिल रहेगी। राज्यपाल के उद्बोधन के साथ पदक अलंकरण समारोह शुरू होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की झांकी का प्रदर्शन की जाएगी। इसके लिए जीएडी ने  सभी संभाग आयुक्त, विभागाध्यक्ष, कलेक्टर को पत्र जारी किया है।

 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तर के आयोजन में राज्यपाल द्वारा ध्वजारोहण एवं परेड की सलामी के पश्चात उनका उद्बोधन होगा। इसके अलावा समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों संस्थानों द्वारा चलित झांकियों का प्रदर्शन होगा और पदक अलंकरण समारोह भी होगा। समारोह स्थल में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे। राज्य स्तर पर होने वाले परेड में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, डीएफ, जेल बल, होमगार्ड, एसटीएफ कमांडो, बीएसएफ, आईटीबीटी एवं अन्य सशस्त्र बल की टुकड़ियां भी शामिल होंगी।
 
जिला मुख्यालयों में शासन द्वारा विनिर्दिष्ट मंत्रीगण द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि केवल जिला मुख्यालयों को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान में परेड नहीं होगी। यहां के परेड में सेना (जहां उपलब्ध हो), पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय एवं रूचिपूर्ण हों।
 
साथ ही जनपद पंचायत या तहसील स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष द्वारा एवं ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष, द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
प्रदेश की राजधानी रायपुर और अन्य जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा, इसे देखते हुए रायपुर व अन्य जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए, ताकि इन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में भाग ले सकें।
 
विभाग और कार्यालय प्रमुख द्वारा उनके शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय और सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा और 26 जनवरी की रात्रि में रोशनी की जाएगी।


  

विधिवत पूजा अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पदभार संभाला

विधिवत पूजा अर्चना के साथ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने पदभार संभाला

 सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने में शत-प्रतिशत योगदान देगा

रायपुर। कैबिनेट मंत्री नेताम ने सोमवार को मंत्रालय के रूम नंबर एम 3/1 में विधिवत पूजा अर्चना के साथ आदिम जाति विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण के कैबिनेट मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया। इस दौरान उनकी पत्नी पुष्पा नेताम, पुत्री निशा नेताम कृषि मंत्रालय के सचिव कमलप्रीत सिंह समेत आदिम जाति कल्याण विभाग और कृषि विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

2003 से 2013 तक नेताम के पास आदिम जाति विकास राजस्व, गृह जेल, उच्च शिक्षा पंचायत एवं ग्रामीण विकास जल संसाधन जैसे विभागों का प्रभार था। मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के साथ ही मंत्री नेताम ने कहा कि माँ महामाया के आशीर्वाद से आज विधिवत पूजा-अर्चना के बाद छत्तीसगढ़ केआदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के रूप में पदभार ग्रहण किया।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में हमारा छत्तीसगढ़ भी बढ़ चढ़कर अपना योगदान देगा। यह लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा मंत्रालय छत्तीसगढ़ के किसानों एवं जनजातीय वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वर्ग के विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी बनकर कार्य करेगा तथा प्रदेश के हमारे अन्नदाता किसान भाईयों समेत सभी नागरिकों की खुशहाली और छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की दिशा में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देगा। ऐसा विश्वास दिलाता हूं।

3 दिसंबर सीएम विष्णु देव साय लेंगे कैबिनेट की बैठक, इस योजना पर हो सकती है चर्चा

3 दिसंबर सीएम विष्णु देव साय लेंगे कैबिनेट की बैठक, इस योजना पर हो सकती है चर्चा

 प्रदेश में अभी सबसे ज्यादा चर्चा महतारी वंदन योजना को लेकर  

रायपुर। बुधवार 3 दिसंबर को विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक लेने जा रहे हैं। ऐसी कयास है कि इस बैठक में महतारी वंदन योजना समेत अन्य योजनाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कहा कि अगले महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा। इसमें बजट का भी प्रावधान भी रखा गया है। जितनी भी माताएं बहनें हैं, उनका फॉर्म विधिवत रूप से फिर से भरवाया जाएगा।

नई सत्ता आने के बाद प्रदेश में अभी सबसे ज्यादा चर्चा महतारी वंदन योजना को लेकर है। महिलाएं भी आस लगाई बैठी हैं कि आखिर कब उन्हें योजना का लाभ मिलेगा। नए साल के मौके पर सरकार की ओर से बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। बता दें कि महतारी वंदन योजना को लेकर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल का एक बड़ा बयान सामने आया है।

सरकार सीबीआई जांच, पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं, प्रदेशवासियों के अयोध्या दर्शन, राजिम कुंभ और अयोध्या में रामलला के दर्शन, प्रधानमंत्री आवास, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और मोदी की गारंटियों को पूरा करने के मुद्दे पर चर्चा कर सकती है। दूसरी ओर कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि साय कैबिनेट में 3100 रुपए की दर से धान खरीदी और धान के बोनस को लेकर भी फैसले लिए जा सकते हैं।

भगवान श्रीराम और मंदिर भाजपा या सरकार का विषय नहीं,जनमानस काः केदार कश्यप

भगवान श्रीराम और मंदिर भाजपा या सरकार का विषय नहीं,जनमानस काः केदार कश्यप

 भविष्य में लाखों की संख्या में श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भगवान श्रीराम और मंदिर यह भारतीय जनता पार्टी या सरकार का विषय नहीं है। यह आम जनमानस, हिन्दू भावना और भारतीय संस्कृति के आदर्श का विषय है। स्वस्फूर्त देश की जनता श्री राम मंदिर अभियान से जुड़ी है।

मोदी ने सभी भारतीयों से आह्वान भी किया है कि 22 जनवरी को अपने घरों में आसपास उत्सव मनाएं। जब कोर्ट से श्री राम मंदिर का फैसला आया जनता स्वयं उत्सव मनाने में जुट गई। निश्चित तौर पर भारतीय जनमानस में अपने आदर्श प्रभु श्रीराम को लेकर उत्साह है। उत्सव का वातावरण पूरे देश में 22 जनवरी को देखने मिलेगा।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना और उद्घाटन को लेकर पिछले कई महीनों से तैयारी चल रही है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होगा। रायपुर निवास मुख्यालय में केदार कश्यप ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में उत्साह का वातावरण रहेगा।

इसके अलावा हमारा प्रदेश श्री राम जी के ननिहाल का क्षेत्र है. बस्तर दंडकारण्य क्षेत्र है। यहां भी कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। भविष्य में प्रदेश से हजारों लाखों की संख्या में राम भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। इसकी व्यवस्था भी हो रही है।

BREAKING : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने से मिलेगा महिलाओं को योजना का लाभ

BREAKING : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने से मिलेगा महिलाओं को योजना का लाभ

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार बना ली है। ऐसे में अब भाजपा की घोषित महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) को लेकर लोगों के बीच चर्चा है की इसका लाभ आखिर कबसे मिलने वाला है। इस बीच इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगले महीने (फरवरी) से महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलने लगेगा। इसके लिए बजट में भी प्रविधान भी किया गया है। प्रदेश में जितनी भी माताएं-बहनें हैं, उनको विधिवत रूप से फार्म भरवाया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रविधान किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर साल 12,000 रुपये देगी।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, 10वीं पास युवा कर सकते है अप्लाई

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर निकाली भर्ती, आज से आवेदन शुरू, 10वीं पास युवा कर सकते है अप्लाई

 रायपुर ।  छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 जनवरी) से शुरू हो गई है. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं.

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, रायपुर में सबसे ज्यादा 559 पदों पर भर्ती होगी, वहीं नारायणपुर में 477 पद भरे जाएंगे. बीजापुर में 390, बस्तर में 365, दुर्ग में 332, बलरामपुर में 259, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में 228, गरियाबंद में 186, कोरबा में 177, बिलासपुर में 168, राजनांदगांव में 160 और बालोद में 128 पद भरे जाएंगे. पहले भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली थी, लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था.

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, इलाके में फैली सनसनी

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 बलरामपुर। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली है। मृतिका लड़की नाबालिक बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बसंतपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।

मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामअवतार ध्रुव ने बताया कि प्रेमी जोड़े पण्डो जनजाति के है। प्रथम दृष्टया मामल आत्महत्या का लग रहा है। लोकलज्जा के डर से ऐसा कदम उठाया होगा ऐसा लग रहा है।  जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र 14 वर्ष ही है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, मां को भी लगी गोली, डीआरजी के 2 जवान घायल

BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 6 महीने की बच्ची की मौत, मां को भी लगी गोली, डीआरजी के 2 जवान घायल

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बीजापुर में नक्सलियों के क्रॉस फायरिंग में छह माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां के हाथ मे भी गोली लगी हैं, वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान भी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल मौके पर पहुंचे है।

दरअसल, 1 जनवरी को जिला बीजापुर पुलिस को सूचना मिली कि थाना गंगालूर अंतर्गत मुतवंडी के जंगलों में कुछ नक्सली किसी बड़ी योजना को अंजाम देने जमा हुए है। इस सूचना के बाद डीआरजी-सीआरपीएफ बल मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस को आता देख नक्सलियों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में छह माह की नाबालिग बच्ची की मौत हो गई बच्ची की मां के हाथ में गोली लगी। साथ ही नक्सलियों की गोलीबारी से डीआरजी के दो जवान भी घायल हो गए। मृतक बच्ची की मां मुतवण्डी गांव की रहने वाली है।

गैस सिलेंडर में रिसाव से हुआ ब्लास्ट, खाना बना रही महिला झुलसी, मौके पर ही हुई मौत

गैस सिलेंडर में रिसाव से हुआ ब्लास्ट, खाना बना रही महिला झुलसी, मौके पर ही हुई मौत

 फिंगेश्वर : नए साल के दिन फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम रजकट्टी में गैस रिसाव से हुए ब्लास्ट में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना उस वक्त हुआ जब महिला सुबह खाना बनाने किचन में गई लेकिन महिला को जरा भी भनक नहीं लगा कि कमरे के अंदर गैस रिसाव हो रहा है जैसे ही महिला ने गैस जलाने माचिस या फिर लाइटर जलाई तब अचानक आग धधक उठा और जोरदार ब्लास्ट हुआ इस ब्लास्ट में 55 वर्षीय लता विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई लास्ट इतना जोरदार था की आसपास के लोग दहल गए और देखा कि कमरे के अंदर से धुआं निकल रहा है परिजन जब उठे तब आनंद-फानन में किसी तरह आज पर काबू पाया और महिला को किचन के अंदर से निकले बता दे कि जहां किचन था वहां से लगे एक कमरे में महिला का पूरा परिवार था और अन्य परिवारों की इस घटना में बाल बाल जान बची है फिंगेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

IAS सोनमणि बोरा समेत कई IAS अधिकारियों को मिला नए साल का तोहफा, पदोन्नति आदेश जारी

IAS सोनमणि बोरा समेत कई IAS अधिकारियों को मिला नए साल का तोहफा, पदोन्नति आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किया गया है, जारी आदेश के अनुसार 1999 बैच के IAS सोनमणि बोरा को 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया है। सोनमणि वर्तमान में सेंट्रल में हैं, लिहाजा उन्हें प्रोफार्मा पदोन्नति दी गयी है। इसके साथ ही 2011 बैच के 10 अधिकारीयों को 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पदोन्नति दी गई है। जिनमे चार कलेक्टर भी शामिल है।

इन अफसरों को दिया गया है प्रमोशन : संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलेश क्षीरसागर, बलौदाबाजार कलेक्टर चंदन कुमार, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे, मिशन संचालक NHM भोसकर विलास संदिपान, कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी, संयुक्त सचिव संजीव कुमार झा, जितेंद्र कुमार प्रबंध संचालक पर्यटन, जनमजेय महोबे कलेक्टर कबीरधाम, रिमिजुयस एक्का कलेक्टर बलरामपुर और जीवन किशोर ध्रुव सचिव लोकसेवा आयोग शामिल हैं।

 

आरक्षक की मौत: ड्यूटी से घर जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में गयी जान, PHQ में था पदस्थ

आरक्षक की मौत: ड्यूटी से घर जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में गयी जान, PHQ में था पदस्थ

 रायपुर । नये साल में एक भीषण सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गयी। आरक्षक का नाम शविकांत ठाकुर है, जो पीएचक्यू में पदस्थ था। हादसा उस वक्त हुआ, जब वो ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहा था। घटना माना क्षेत्र की बतायी जा रही है। हादसा नवा रायपुर के चीचा मोड़ के हुआ है। मृतक 14वीं बटालियन का जवान था और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ था।

ड्राइवरों की हड़ताल

भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद अब हिट एंड रन के मामलों में सख्त नियम हो गए हैं. नए नियम के तहत हिट एंड रन के केस में वाहन चालक पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है.जिसके बाद इसका विरोध भी जारी हो गया है।।आज पेण्ड्रा की सड़कों पर बस चालको के साथ ऑटो चालक भी सड़को पर उतरे है जिसके चलते बस और ऑटो से यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नए यातायात नियम भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद अब हिट एंड रन के मामलों के विरोध में छत्तीसगढ़ मोटर यूनियन एसोसिएशन ने आज प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया है,जिसके तहत ट्रक मोटर एसोसिएशन ने आज सुबह से ही राजमार्ग क्रमांक 26 को बिलासपुर मनेद्रगढ़ कोरबा अंबिकापुर मार्ग का यातायात प्रभावित किया है, वाहन चालकों ने वाहन चालकों ने यात्री बसें नहीं निकली है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.. नए कानून को लेकर ट्रक मोटर एवं ऑटो चालको का अपना अभिमत है.

उनका मानना है कि यह नया कानून नया संगत नहीं है हम हमारे मोटर मालिक अपने वाहनों का टैक्स बीमा फिटनेस आदि देकर सड़कों में वाहन चलाते हैं, और यदि सामने वालें की गलती से कोई दुर्घटना हो जाए तो हम वाहन चालक जो दूसरे की मजदूरी करते हैं वह कैसे इतने बड़े जुर्माने को भर सकेंगे…अगर उनके पास जुर्माने की राशि भरने के लिए इतने पैसे होते तो वे क्यो दूसरे के पास मजदूरी करते वही वाहनों की बस और ऑटो के सड़को पर नही चलने से यात्रियों को भी खासी काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है.

राजधानी रायपुर में भगवा लहराते हुए निकली राम भक्तों की भव्य शोभायात्रा एवं पवित्र कलश

राजधानी रायपुर में भगवा लहराते हुए निकली राम भक्तों की भव्य शोभायात्रा एवं पवित्र कलश

रायपुर | सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में अग्रसर समाज सेवी सामाजिक समरसता प्रमुख श्री राकेश अग्रवाल टाटीबंध के द्वारा यह ज्ञात हुआ कि 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्री राम के बालरूप नूतन विग्रह को श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर के भूतल के गर्भगृह में विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, इस अवसर पर अयोध्या से आए हुए अभिमंत्रित पूजित अक्षत कलश को श्री पंचधाम मंदिर टाटीबंध कॉलोनी में विराजित किया गया, तत्पश्चात अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई यह यात्रा श्री पंचधाम मंदिर से निकलकर 5 km क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए राधा कृष्ण मंदिर अर्थात एम्स के सामने तक की गई, शोभायात्रा के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया, उक्त विशाल शोभा यात्रा में श्री राम दरबार के सभी पात्र और भक्तों द्वारा निरंतर पुष्प वर्षा के साथ भव्य आतिशबाजी की गई, छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लल्लू महाराज जी के लाइव कार्यक्रम ने शोभायात्रा को राममय बना दिया, उक्त विशाल शोभा यात्रा में 3000 से ज्यादा मातृशक्ति ,2500 से ज्यादा प्रबुद्धजन एवं बच्चे शामिल हुए, रामभक्त भगवा ध्वज लहराते हुए, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयघोष के साथ यह यात्रा अपनी पूर्णता को प्राप्त हुई , उक्त कार्यक्रम की ये विशेषता रही कि इसमें सभी समाज एवं सभी वर्ग के लोगों ने सहयोग दिया और सम्मिलित हुए, 25 से ज़्यादा स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत एवं पूजन किया गया|


कार्यक्रम के संरक्षक श्री विभूतिभूषण पांडेय एवं श्री संयोजक आशुतोष दुबे, सह संयोजक श्री राकेश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज शर्मा, कंमरलाल अग्रवाल, संतोष गुप्ता, दिवाकर शिंदे, अनिल पवार, अभिनव तिवारी, ऋषभदेव, अभिषेक त्रिपाठी, मनोज सिंह, मंदिर के अध्यक्ष से नाथूराम शर्मा जी एवं टीम समाज सेवी श्रवण बिश्नोई जी, पवन अग्रवाल जी एवं किन्नर समाज के सभी प्रमुख, विद्या राजपूत समस्त दलबल के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए, उक्त कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ प्रबुद्ध जन संघ के प्रमुख महेश बिड़ला जी, भारत भूषण जी, गोविंद वसुने जी, गोपाल टावरी जी, सदाशिव गोफ़ने जी, प्रांत प्रमुख सी लोमेश राम जी, विश्व हिंदू परिषद प्रमुख श्री घनश्याम चौधरी जी, जिला प्रमुख ऋषि मिश्रा जी, रूप नारायण सिंह, विष्णु अग्रवाल, मनमोहन सिंह, दिलीप केसरवानी एवं पुरंदर मिश्रा जी (विधायक रायपुर उत्तर) वार्ड 21 के पार्षद सुनील चंद्राकर जी, वार्ड 70 के पार्षद राजेश ठाकुर जी, राधा कृष्ण मंदिर के अध्यक्ष दाऊ घासीराम चंद्राकर जी, पप्पू सिंह जी (ए माँ जन सेवा समिति) व्यापारी संघ टाटीबंध टीम, श्रीमती प्रभा दुबे जी, पिंकी मिश्रा जी, प्रीति शर्मा, सीमा गोयल, चंद्र प्रभा शर्मा, सीमा पंडित, नितिनअग्रवाल, आशीष तोनारे, सुभाष तिवारी, गजानन साहू, होरीलाल साहू, योगेश साहू, सुरेंद्र साहू, युवराज सिंह, मनीष ठाकुर, अभिराम दुबे, राजेश शर्मा, मारुति एनक्लेव परिवार, जैनम बरसाना परिवार एवं परिक्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने में सहयोगी बने।

नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार

नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने ग्रहण किया कार्यभार

 रायपुर, 1 जनवरी 2024/ नव वर्ष के पहले दिन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज यहां महानदी भवन स्थित मंत्रालय में पूजा अर्चना के पश्चात कार्य भार ग्रहण किया। इस मौके पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रेणु जी पिल्ले, स्वास्थ्य सचिव  सिद्धार्थ कोमल परदेशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे । इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में समीक्षा ली। साथ ही इस संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री साय को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री साय को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुना में आरंग विधायक गुरू खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर धर्म गुरु बालदास साहेब भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।