बिलासपुर। न्यायधानी के रतनपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नाबालिग लड़की को अपहृत कर अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 27 दिसम्बर को रतनपुर क्षेत्र के ग्राम पोंड़ी में एक नाबालिक बच्ची डरी सहमी अकेली रो रही थी। सूचना पर पहुची रतनपुर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि वह गत 26 दिसम्बर को बिलासपुर गई थी, ट्रेन में एक आदमी उसे अपने घर ले गया, और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक कृत्य किया। सुबह वह किसी तरह उसके चंगुल से भाग निकली, पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई, वहीं मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोमिंद शा उर्फ गोपाल खड़िया को बेलगहना से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोमिंद फकीर उर्फ गोपाल बिलाईगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ धारा 363, 377 भादवि, 4 पाॅस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा एप मामले में करोड़ों रुपए नगदी के साथ पूर्व में गिरफ़्तार छत्तीसगढ़ पुलिस के आरक्षक भीम सिंह यादव की पत्नी सीमा सिंह से पूछताछ को लेकर दुर्ग स्थित न्यू पुलिस लाइन पहुंची। लेकिन, ईडी की टीम के पहुंचने से पूर्व ही वे परिवार सहित फरार हो चुकी थी। ईडी की टीम भीम सिंह के क्वार्टर के गेट पर 2 घंटे तक इंतजार करते बैठी रही। आखिरकार ईडी की टीम नोटिस चस्पा कर टीम वापस चली गई।
बता दें कि महादेव सट्टा एप से जुड़े इस मामले में आरक्षक भीम सिंह एवं असीम दास को कुछ महीने पहले ईडी की टीम ने रायपुर और भिलाई से गिरफ़्तार कर 7 करोड़ रुपए बरामद किए थे। ईडी को यह अंदेशा था कि यह पैसा विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए दुबई से लाया गया है।
बता दें कि आरक्षक भीम सिंह के साथ उसके दो और भाई नकुल सिंह और सहदेव सिंह भी महादेव सट्टा एप में आरोपी बनाए गए हैं। आज ईडी की टीम जब पुलिस लाइन स्थित भीम सिंह के क्वार्टर पहुंची तब तक उसका परिवार वहां से फरार हो गया था।
रायपुर। अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए अयोध्या सहित देशभर में तैयारियां चल रही हैं। देश का हर प्रदेश अपनी तरफ से कुछ न कुछ दान कर पु्ण्य का भागी बन रहा है। इसी क्रम में भगवान राम के ननिहाल यानी छत्तीसगढ़ में भी जमकर तैयारी चल रही है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवा झंडा दिखाकर छत्तीसगढ़ से 11 ट्रको में 3000 क्विंटल चावल अयोध्या के लिए रवाना किया। जो 31 दिसंबर को पहुंचेगा। इस चावल का इस्तेमाल भगवान श्रीराम के महाभंडारे में होगा। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा।
छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक संपत अग्रवाल छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश अग्रवाल समेत कई भाजपाई मौजूद हैं।
रायपुर। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद सुनील सोनी, विधायक संपत अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने – आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी, इसके साथ ही प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों को भी अयोध्या जाने आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी। पुरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर सकेंगे।
बिलासपुर. इलाज में लापरवाही बरतने व सबूत मिटाने के लिए अपोलो अस्पताल में काम कर रहे चार डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर भी कार्यवाही की जाएगी. दरअसल, अपोलो हॉस्पिटल में इलाज करा रहे मृतक गोल्डी छाबरा के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल प्रबंधन एवं ईलाज करने वाले डॉक्टरों पर अपराध दर्ज किया गया था.
बता दें कि 26 दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल बिलासपुर से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें दयालबंद निवासी गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबड़ा द्वारा सल्फास पाइजनिंग से मृत्यु होने की जानकारी थी. इस पर थाना कोतवाली में मर्ग कायम कर जांच की गई. जांच के दौरान मृतक के परिजनों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन व संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतने और गलत उपचार करने की शिकायत की. जांच में मृतक का पोस्टमॉर्टम सिम्स अस्पताल बिलासपुर से कराया गया.
मृत्यु के संबंध में संभागीय मेडिकल बोर्ड छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने अपोलो अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित डॉक्टरों द्वारा ईलाज के दौरान लापरवाही बरतने के संबंध में उल्लेख किया गया था. इस संबंध में डायरेक्टर संचालनालय मेडिकोलीगल संस्थान गृह (पुलिस) विभाग मेडिकोलीगल विशेषज्ञ एवं मेडिकोलीगल सलाहकार छत्तीसगढ़ शासन जेल रोड मेडिकल कालेज भवन रायपुर से 27.09.2023 को रिपोर्ट प्राप्त हुआ. रिपोर्ट में विशेषज्ञ ने डॉक्टर एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही किए जाने के संबंध में अलग-अलग बिन्दुओं पर उल्लेख किया गया है.
मर्ग जांच, मेडिकल बोर्ड, विशेषज्ञ की जांच रिपोर्ट के आधार पर मृतक गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबडा की मृत्यु ईलाज के दौरान अपोलो अस्पताल प्रबंधन बिलासपुर एवं संबंधित डॉक्टरों की लापरवाही से होना पाया गया. इसके चलते सरकण्डा थाना में धारा 304ए, 201, 34 भादवि के तहत् अपराध दर्ज किया गया. अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों द्वारा ईलाज में लापरवाही करने के संबंध में विवेचना के दौरान डॉक्टर देवेन्द्र सिंह, डॉक्टर राजीव लोचन, डॉक्टर मनोज राय एवं डॉक्टर सुनील केडिया द्वारा ईलाज में लापरवाही बरतना पाया गया. शुक्रवार को चारों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में अपोलो अस्पताल प्रबंधन व अन्य डॉक्टरों की लापरवाही के संबंध में जांच की जा रही है.
दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में नए साल के मौके पर भक्तों की भीड़ लगने लगी है। हर दिन हजारों भक्त माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इस बार 1 जनवरी से भक्तों को VIP दर्शन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 2100 रुपए की पर्ची कटवानी पड़ेगी। इससे पहले यह सुविधा सिर्फ नवरात्र में ही दी जा रही थी।
52 शक्तिपीठों में से एक दंतेश्वरी मंदिर
देश के कुल 52 शक्तिपीठों में से एक छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर विश्व विख्यात हो गया है। चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और दिसंबर और जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। कोई संतान प्राप्ति की तो कोई नौकरी लगाने की मन्नत लेकर माता के मंदिर आए हैं। किसी ने बेटी की शादी करवाने माता से मुराद मांगी है।
बालोद। दल्लीराजहरा माइंस जा रही एक मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है. माइंस जा रही मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया और दो डिब्बे पटरी से उतर गये हैं।बताया जा रहा है कि मालगाड़ी भिलाई से कच्चा लोहा खाली कर दल्लीराजहरा माइंस वापस माल भरने आ रही थी, तभी अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा गांधी चौक के पास हुआ है. एक डिब्बा पलटने के साथ दो डब्बा ट्रैक से बाहर हो गया ह
इनमें से प्रमुख वजह है रेलवे ट्रैक पर मैकेनिकल फॉल्ट यानी रेलवे ट्रैक पर लगने वाले उपकरण का खराब हो जाना. इसके बाद पटरियों का चटकना, ट्रेन के डिब्बों को बांध कर रखने वाले उपकरण का ढीला होना व एक्सेल (ट्रेन की बोगी जिस पर रखी होती है) का टूटना भी एक कारण है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी 2023-2026 की सदस्यों की घोषणा की गई है, जिसमें गरियाबंद ज़िले के राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष गफ़्फ़ू भाई मेमन (Gaffu Menman) को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष की घोषणा होते ही प्रदेश राइस मिल गरियाबंद राइस मिल एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है.
इस अवसर पर श्री मेमन ने प्रदेस अध्यक्ष योगेश अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, योगेश अग्रवाल के साथ वे लगातार दो दशक से काम करते आ रहे है. योगेश अग्रवाल ऐसे अध्यक्ष है जो छोटे से छोटे मिलर उनसे डायरेक्ट मिल सकते है, और उनको अपनी समस्या बता सकते है. वे तत्काल सभी समसयों का निराकरण निकलाते है. मुझे वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूँ और आगे उनके साथ मिलकर मिलर्स की गरियाबंद सहित प्रदेश के मिलर्स के समस्याओं का निराकरण करेंगे.

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को राजधानी रायपुर में व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के ग्राम बगिया से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।
रायपुर। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने में अब कुछ ही दिन बच गए हैं। ऐसे में तैयारी जोरो से चल रही है। वहीं देशभर के लोग राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सहयोग करने के लिए पीछे नहीं हट रहे हैं। एक समारोह आयोजित कर सीएम साय 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर ट्रकों को रवाना करेंगे। वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने कहाकि भगवान के आगमन पर जो भी सामग्री की जरूरत होगी ननीहाल से यथा संभव भेजा जाएगा।
एक ओर से भगवान राम के ससुराल नेपाल के जनकपुर से कपड़े, फल-मेवा के साथ-साथ उपहारों से सजे 11 सौ थाल आएंगे तो वहीं राम के ननिहाल से तीन हजार क्विंटल चावल। देशभर के लोग अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार बेसब्री । जैसे जैसे तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे ही लोगों के बीच जिग्यासा जाग रही है।
इस चावल का इस्तेमाल भगवान श्रीराम के महाभंडारे में होगा। छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से अयोध्या का महाभंडारा महकेगा।
बतादें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। 16 जनवरी से कार्यक्रम शुरू होंगे, जोकि 21 जनवरी तक चलेगा।
दुर्ग: जिले के मचानदुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोपली काशीडीह खार में एक पेड़ पर एक पुरुष और महिला का शव फांसी में लटके हुए मिला।आपको बता दे ग्राम कोटवार की सूचना पर चौकी मचनदुर में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। शव का पहचान मृतक कोसल विश्वकर्मा ग्राम स्टेशन मरौदा और मृतिका मीनाक्षी यादव ग्राम स्टेशन मरौदा के रूप में हुआ है। शवों को मार्च्युरी दुर्ग भेजा गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल पर बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों के बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
क्या है पश्चिमी विक्षोभ
बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती तूफान हैं जो भूमध्य सागर के ऊपर होते हैं और पूर्व की ओर बढ़ते हैं, जिससे भारतीय उपमहाद्वीप, विशेषकर उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होती है। ये गड़बड़ी क्षेत्र में जल संसाधनों को फिर से भरने और कृषि को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के मठपुरैना BSUP कॉलोनी में सेन परिवार सामूहिक खुदकुशी मामले में एक और बडा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि कर्ज समेत 3 कारणों से खुदकुशी की गई है। जांच में लोन नहीं पटा पाने के कारण और बीमारी समेत भाई से विवाद के चलते की पूरे परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी की बात सामने आई है।
बता दें कि सुसाइड नोट में मृतक लखनलाल सेन के पैर में बंधी पट्टी का भी जिक्र है। मृतक ने डायरी में सुसाइडल नोट लिखा था जिसमें लोन का हिसाब-किताब लिखा है। बता दें कि लखनलाल सेन ने अपनी पत्नी रानू सेन समेत 14 साल की नाबालिग के साथ एक ही फंदे पर सामूहिक खुदकुशी की थी। वहीं, टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों में लखन लाल सेन पिता भोकराम सेन (48), मृतिका रानू सेन पति लखन लाल सेन (42) और मृतिका पायल सेन पिता लखन लाल सेन (14) शामिल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ तीनो ने दो दिन पहले ही सुसाइड कर लिया था। गुरुवार रात को जब पड़ोसियों को बंद घर के भीतर से सड़ांध महसूस हुई तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बहरहाल पुलिस ने आसपास के लोगों से इस बारें में पूछताछ शुरू कर दी है।
छुरा: गरियाबंद जिले के छुरा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है, घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस व एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक मौके पर मौजूद है. छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली की घटना.
मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
जशपुर. मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने के बाद राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया गया है. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज दो डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्रियों का विभागों का बंटवारा हो गया है. सबको जानकारी दे दी गई है. दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्रियों को बधाई. जिस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ अच्छा से अच्छा काम करेंगे.
भ्रष्टाचार को लेकर सीएम साय ने कहा – भ्रष्टाचार के कारण पिछले सरकार की दुर्गति हुई. भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठीक रहेगी.
राजपत्र में प्रकाशित मंत्रियों के विभागों की सूची –

रायपुर । पुलिस मुख्यालय के आदेश क्रमांक पुमु/गय/ए-15 नामांकन)/एम-2611/2023 दिनांक 11.09.2023 के माध्यम से उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 प्रकाशित की गई है।योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नांकित उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर वेतन बैंड रूपये 9300-34800 ग्रेड वेतन रूपये 4300/- (वेतन मैट्रिक्स-9, 38100- 120400) में पदोन्नत कर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई तौर पर वर्तमान पदस्थापना स्थल में पदस्थ किया जाता हैं। नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश पृथक से जारी किया जावेगा।

रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) ने अपने कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें समाज के संभाग स्तर से अनेक लोगों की नियुक्ति की है।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, कसडोल विधायक व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्षा मोहन कुमारी साहू व आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू के अनुशंसा से, रायपुर संभाग अध्यक्ष दानेश साहू नें पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
जारी नियुक्ति आदेश अनुसार 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष, 18 संगठन सचिव, 19 संयुक्त सचिव व 8 कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आई. टी प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की नई दिशा व गति प्रदान करने की बात कही। यह जानकारी कसडोल विधायक के निज सहायक व (आई. टी प्रकोष्ठ) के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू ने दी।

रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय एवं अदिति पब्लिकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुणवत्तायुक्त शोधपत्रों की रचना एवं प्रकाशन ” Writing and Publication of Quality Research Papers” में प्राप्त शोधपत्रों का विमोचन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल ने किया ने किया। अग्रसेन महाविद्यालय के शिष्ट मंडल डॉ. व्ही. के. अग्रवाल (निदेशक), अजय दानी (कोषाध्यक्ष), डॉ. यूलेंद्र कुमार राजपूत (प्राचार्य), डॉ. अमित कुमार अग्रवाल विभागाध्यक्ष वाणिज्य, डॉ. शोभा अग्रवाल विभागाध्यक्ष प्रबंध एवं डॉ. डॉली पाण्डेय प्रभारी आंतरिक मूल्यांकन प्रकोष्ठ द्वारा कराया गया। कुलपति ने बताया कि शिक्षा संस्थाओं के विकास के लिए जिस प्रकार की सहयोग नियमानुसार किया जा सकता है वे देने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने बताया नई शिक्षा नवाचार एवं शोध को बढ़ावा देने के लिए ही लागू किया जा रहा है, ताकि स्थानीय संस्था विश्व स्तर पर शिक्षा दे सके। इस संदर्भ में ऐसे कार्यशाला का विशेष महत्व है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभाग के बंटवारें को लेकर अब इंतजार ख़त्म हो गया है, सीएम साय कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा तय हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव को लोकनिर्माण, नगरीय प्रशासन और पीएचई, विजय शर्मा को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो
उप मुख्यमंत्री अरुण साव
लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
बृजमोहन अग्रवाल
स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति
रामविचार नेताम
आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास
केदार कश्यप
वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता
दयालदास बघेल
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
ओपी चौधरी
वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण
लखनलाल देवांगन
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम
लक्ष्मी राजवाड़े
महिला एवं बाल विकास विभाग
श्याम बिहारी जायसवाल
स्वास्थ्य विभाग
टंकराम वर्मा
खेलकूद एवं युवा कल्याण
देखें पूरा लिस्ट –

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिला में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन ली। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाहक सवार जीजा-साले की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम कोदवा में जयंती कार्यक्रम देखने के लिए घर से रवाना हुए थे। तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।
सड़क दुर्घटना का ये मामला बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लटवा में रहने वाला भोजराम कनौजे अपने ससुराल पलारी आया हुआ था। यहां वो अपनी पत्नी के भाई मुकेश कनौजे के साथ ग्राम कोदवा जयंती कार्यक्रम देखने के लिए रवाना हुआ था। ग्राम कोदवा में आयोजित जयंती कार्यक्रम को देखने के लिए जीजा-साला एक ही बाइक पर सवार होकर गुरूवार की रात रवाना हुए थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर घोटिया के पास बाइक सवार जीजा-साले को दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों शख्स को पलारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बलौदाबाजार रेफर किया गया। यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जीजा भोजराम और साले मुकेश की मौत हो गई।
पुलिस ने आज दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने इस दुर्घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी कर रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में एक इनामी समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सुकमा के फुलबगड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत एक 05 लाख इनामी (पामेड़ एरिया कमेटी, एसीएम) सहित थाना भेजी क्षेत्र से एक नक्सली कुल 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पामेड़ एरिया कमेटी (एसीएम) विगत 18-20 वर्षो से सक्रिय रहा है।गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली बीजापुर और सुकमा जिला क्षेत्र के मूल निवासी हैं। डीआरजी, जिला पुलिस बल और आसूचना शाखा सीआरपीएफ 02 री वाहिनी की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है।
कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने जिले में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक और 3 महिलाओं को गिरफ्तार है. कोतवाली पुलिस को घुघरी अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक यह देह व्यापार घुघरी अटल आवास के एक निर्माणाधीन मकान में चल रहा था, जहां छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके से राहुल लहरें नामक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक महिला रायपुर और दो बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने महिलाओं से पुछताछ के बाद उन्हें सखी सेंटर में भेजा है.कोतवाली थाना के थाना प्रभारी एम बी पटेल के मुताबिक छपेमारी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी युवक राहुल पर महिला सप्लायर होने का आरोप है, जिसे बरहाल पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है.
रायपुर । विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद आज भारतीय जनता पार्टी का 10:30 बजे से महत्वपूर्ण बैठक राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हाल ही में मिशन-100 लांच किया है। ऐसे में विभागों का बंटवारा अब महत्वपूर्ण हो चुका है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नईदिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने मुलाकात की थी। राजनीतिक दृष्टि से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में राजनीतिक चर्चा किए जाने की बात सामने आ रही है। जिसमें विभागों का बंटवारा भी शामिल हो सकता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मठपुरैना इलाके में एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना स्थित BSUP कॉलोनी निवासी लखनलाल सेन, पत्नी रानू सेन और पुत्री पायल सेन ने एकसाथ रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, पड़ोसियों को जब घर के अंदर से बदबू आई तो उन्होंने तत्काल इसकी सुचना टिकरापारा थाने में दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे से लटकती तीन लाशें मिली, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं आशंका जताई जा रही है कि 2 से 3 दिन पहले तीनों ने एकसाथ आत्महत्या की है। मृतक व्यक्ति स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवरी का काम करता था। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।





























