CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
पारिवारिक विवाद के चलते हत्या, देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर भाभी को उतारा मौत के घाट

पारिवारिक विवाद के चलते हत्या, देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर भाभी को उतारा मौत के घाट

 छुरा: गरियाबंद जिले के छुरा से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां देवर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है, घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस व एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक मौके पर मौजूद है. छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली की घटना.

मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मंत्रियों के विभागों की सूची राजपत्र में प्रकाशित : सीएम साय ने कहा – सभी मंत्री पूरी निष्ठा से करेंगे काम

मंत्रियों के विभागों की सूची राजपत्र में प्रकाशित : सीएम साय ने कहा – सभी मंत्री पूरी निष्ठा से करेंगे काम

 जशपुर. मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने के बाद राजपत्र में इसे प्रकाशित कर दिया गया है. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज दो डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्रियों का विभागों का बंटवारा हो गया है. सबको जानकारी दे दी गई है. दोनों डिप्टी सीएम समेत सभी मंत्रियों को बधाई. जिस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ अच्छा से अच्छा काम करेंगे.

भ्रष्टाचार को लेकर सीएम साय ने कहा – भ्रष्टाचार के कारण पिछले सरकार की दुर्गति हुई. भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठीक रहेगी.

राजपत्र में प्रकाशित मंत्रियों के विभागों की सूची –

BREAKING : पुलिस अधिकारीयों को बड़ा तोहफा...21 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, देखिए सूची

BREAKING : पुलिस अधिकारीयों को बड़ा तोहफा...21 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, देखिए सूची

 रायपुर ।  पुलिस मुख्यालय के आदेश क्रमांक पुमु/गय/ए-15 नामांकन)/एम-2611/2023 दिनांक 11.09.2023 के माध्यम से उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 प्रकाशित की गई है।योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नांकित उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर वेतन बैंड रूपये 9300-34800 ग्रेड वेतन रूपये 4300/- (वेतन मैट्रिक्स-9, 38100- 120400) में पदोन्नत कर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई तौर पर वर्तमान पदस्थापना स्थल में पदस्थ किया जाता हैं। नवीन पदस्थापना के संबंध में आदेश पृथक से जारी किया जावेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर संभाग (आई. टी. प्रकोष्ठ) अध्यक्ष दानेश साहू ने अपने कार्यकारणी का किया विस्तार...56 लोगों की हुई नियुक्ति...देखें लिस्ट 

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर संभाग (आई. टी. प्रकोष्ठ) अध्यक्ष दानेश साहू ने अपने कार्यकारणी का किया विस्तार...56 लोगों की हुई नियुक्ति...देखें लिस्ट 

 रायपुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई. टी. प्रकोष्ठ) ने अपने कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें समाज के संभाग स्तर से अनेक लोगों की नियुक्ति की है।छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, कसडोल विधायक व अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (युवा प्रकोष्ठ) राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्षा मोहन कुमारी साहू व आई. टी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू के अनुशंसा से, रायपुर संभाग अध्यक्ष दानेश साहू नें पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

जारी नियुक्ति आदेश अनुसार 2 कार्यकारी अध्यक्ष, 9 उपाध्यक्ष, 18 संगठन सचिव, 19 संयुक्त सचिव व 8 कार्यकारणी सदस्यों की नियुक्ति किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए आई. टी प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज की नई दिशा व गति प्रदान करने की बात कही। यह जानकारी कसडोल विधायक के निज सहायक व (आई. टी प्रकोष्ठ) के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू ने दी।

अग्रसेन महाविद्यालय के शोध प्रकाशनों का विमोचन

अग्रसेन महाविद्यालय के शोध प्रकाशनों का विमोचन

 रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय एवं अदिति पब्लिकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुणवत्तायुक्त शोधपत्रों की रचना एवं प्रकाशन ” Writing and Publication of Quality Research Papers” में प्राप्त शोधपत्रों का विमोचन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल ने किया ने किया। अग्रसेन महाविद्यालय के शिष्ट मंडल डॉ. व्ही. के. अग्रवाल (निदेशक), अजय दानी (कोषाध्यक्ष), डॉ. यूलेंद्र कुमार राजपूत (प्राचार्य), डॉ. अमित कुमार अग्रवाल विभागाध्यक्ष वाणिज्य, डॉ. शोभा अग्रवाल विभागाध्यक्ष प्रबंध एवं डॉ. डॉली पाण्डेय प्रभारी आंतरिक मूल्यांकन प्रकोष्ठ द्वारा कराया गया। कुलपति ने बताया कि शिक्षा संस्थाओं के विकास के लिए जिस प्रकार की सहयोग नियमानुसार किया जा सकता है वे देने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने बताया नई शिक्षा नवाचार एवं शोध को बढ़ावा देने के लिए ही लागू किया जा रहा है, ताकि स्थानीय संस्था विश्व स्तर पर शिक्षा दे सके। इस संदर्भ में ऐसे कार्यशाला का विशेष महत्व है।

BIG BREAKING: साय कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बटवारा...जानिए किस मंत्री को मिला कौन-कौन सा विभाग

BIG BREAKING: साय कैबिनेट मंत्रियों के विभाग का बटवारा...जानिए किस मंत्री को मिला कौन-कौन सा विभाग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभाग के बंटवारें को लेकर अब इंतजार ख़त्म हो गया है, सीएम साय कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा तय हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव को लोकनिर्माण, नगरीय प्रशासन और पीएचई, विजय शर्मा को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति

रामविचार नेताम

आदिमजाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास

केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

दयालदास बघेल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

ओपी चौधरी

वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण

लखनलाल देवांगन

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम

लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास विभाग

श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य विभाग

टंकराम वर्मा

खेलकूद एवं युवा कल्याण

देखें पूरा लिस्ट –

जीजा-साले की मौत- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

जीजा-साले की मौत- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिला में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन ली। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाहक सवार जीजा-साले की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम कोदवा में जयंती कार्यक्रम देखने के लिए घर से रवाना हुए थे। तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर फरार वाहन चालक की पतासाजी कर रही है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम लटवा में रहने वाला भोजराम कनौजे अपने ससुराल पलारी आया हुआ था। यहां वो अपनी पत्नी के भाई मुकेश कनौजे के साथ ग्राम कोदवा जयंती कार्यक्रम देखने के लिए रवाना हुआ था। ग्राम कोदवा में आयोजित जयंती कार्यक्रम को देखने के लिए जीजा-साला एक ही बाइक पर सवार होकर गुरूवार की रात रवाना हुए थे। इसी दौरान रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर घोटिया के पास बाइक सवार जीजा-साले को दूसरी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों शख्स को पलारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बलौदाबाजार रेफर किया गया। यहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जीजा भोजराम और साले मुकेश की मौत हो गई।

पुलिस ने आज दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने इस दुर्घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी कर रही है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ में 5 लाख का इनामी समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

 सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में एक इनामी समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुकमा के फुलबगड़ी थाना क्षेत्रान्तर्गत एक 05 लाख इनामी (पामेड़ एरिया कमेटी, एसीएम) सहित थाना भेजी क्षेत्र से एक नक्सली कुल 2 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पामेड़ एरिया कमेटी (एसीएम) विगत 18-20 वर्षो से सक्रिय रहा है।गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली बीजापुर और सुकमा जिला क्षेत्र के मूल निवासी हैं। डीआरजी, जिला पुलिस बल और आसूचना शाखा सीआरपीएफ 02 री वाहिनी की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़...एक युवक समेत 3 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़...एक युवक समेत 3 महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कवर्धा। कवर्धा पुलिस ने जिले में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक और 3 महिलाओं को गिरफ्तार है. कोतवाली पुलिस को घुघरी अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है.

जानकारी के मुताबिक यह देह व्यापार घुघरी अटल आवास के एक निर्माणाधीन मकान में चल रहा था, जहां छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके से राहुल लहरें नामक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक महिला रायपुर और दो बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने महिलाओं से पुछताछ के बाद उन्हें सखी सेंटर में भेजा है.कोतवाली थाना के थाना प्रभारी एम बी पटेल के मुताबिक छपेमारी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी युवक राहुल पर महिला सप्लायर होने का आरोप है, जिसे बरहाल पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है.

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे का इंतजार, आज भारतीय जनता पार्टी की होगी महत्‍वपूर्ण बैठक

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों के बंटवारे का इंतजार, आज भारतीय जनता पार्टी की होगी महत्‍वपूर्ण बैठक

 रायपुर ।  विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज  मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं।  मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद आज भारतीय जनता पार्टी का 10:30 बजे से महत्वपूर्ण बैठक राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हाल ही में मिशन-100 लांच किया है। ऐसे में विभागों का बंटवारा अब महत्वपूर्ण हो चुका है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नईदिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने मुलाकात की थी। राजनीतिक दृष्टि से यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में राजनीतिक चर्चा किए जाने की बात सामने आ रही है। जिसमें विभागों का बंटवारा भी शामिल हो सकता है।

BREAKING : राजधानी में सामूहिक खुदकुशी, फंदे पर लटकती मिली एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश, इलाके में फैली सनसनी

BREAKING : राजधानी में सामूहिक खुदकुशी, फंदे पर लटकती मिली एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मठपुरैना इलाके में एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना स्थित BSUP कॉलोनी निवासी लखनलाल सेन, पत्नी रानू सेन और पुत्री पायल सेन ने एकसाथ रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, पड़ोसियों को जब घर के अंदर से बदबू आई तो उन्होंने तत्काल इसकी सुचना टिकरापारा थाने में दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे से लटकती तीन लाशें मिली, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं आशंका जताई जा रही है कि 2 से 3 दिन पहले तीनों ने एकसाथ आत्महत्या की है। मृतक व्यक्ति स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवरी का काम करता था। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर, ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना‘ के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री साय आज जशपुर एवं रायगढ़ जिले के दौरे पर, ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना‘ के हितग्राहियों से करेंगे चर्चा

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  जशपुर और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.10 बजे ग्राम तुर्री (बंदरचुवां) पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद पूर्वान्ह 11.50 बजे ग्राम बगिया लौट आएंगे।मुख्यमंत्री  साय दोपहर 12.15 बजे ग्राम बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयापानी पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 2.30 बजे ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना‘ के हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।  साय भुईयापानी से 2.40 बजे कार द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे रायगढ़ जिले के ही ग्राम कमरगा पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 3.35 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया लौट आएंगे।

ये है छत्तीसगढ़ के कुछ खूबसूरत पर्यटन स्थल, नए साल में घूमने जाने का बना रहे है मन तो ज़रूर पढ़ें

ये है छत्तीसगढ़ के कुछ खूबसूरत पर्यटन स्थल, नए साल में घूमने जाने का बना रहे है मन तो ज़रूर पढ़ें

 अगर आप भी नए साल के अवसर पर कही घूमने का मन बना रहे है, तो हम आपको बताएंगे छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल के बारे जहा आप घूमने एवं समय व्यतीत करने जा सकते है। यहां आपको प्रकृति की असली सुंदरता देखने को मिलेगी। साथ ही यहां की हरियाली आपके मन को शांति प्रदान करेगी।

घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है बस्तर – यहां देश ही नहीं विदेश से भी टूरिस्ट पहुंचते हैं। यहां मिनी नियाग्रा के नाम से मशहूर चित्रकोट जलप्रपात बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में स्थित है। यहां करीब 30-40 फीट की चौड़ाई से गिरता हुआ जल बेहद ही खूबसूरत लगता है।तीरथगढ़ जलप्रपात – बस्तर के कांगेर वेली नेशनल पार्क में बस्तर का दूसरा बड़ा पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात है। इस जलप्रपात को बस्तर की जान कहा जाता है, इसमें मुनगा बहार नदी का पानी गिरता है। इसके बाद कांगेर वैली नेशनल पार्क में विशालकाय गुफा भी है, जिसे कुटुंबसर गुफा कहा जाता है। ये गुफा काफी बड़ा और लगभग 5 हजार फीट चौड़ा है। गुफा के अंदर अलग-अलग तरह की आकृतियां बनी हुई है।

सरगुजा का मैनपाट – छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाट भी घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां की खूबसूरती देखने दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं। मैनपाट का टाइगर प्वाइंट जंगल के बीच में एक गहरा झरना है। यहां काफी ऊंचाई से पानी गिरता है।

मैनपाट का उल्टा पानी – मैनपाट जाने के रास्ते में उल्टा पानी नाम का पिकनिक स्पॉट पड़ता है. इस जगह का नाम उल्टापानी इसलिए भी पड़ा क्योंकि यहां पानी उल्टा बहता दिखाई पड़ता है। यहां पानी ढलान की ओर नहीं बल्कि चढ़ाई की ओर बहता है।बूढ़ा नाग झरना – बूढ़ा नाग झरना सरगुजा में पड़ता है। इस झरने का स्वच्छ जल उत्तराखंड की नदियों की याद दिलाता है। यहां का शांत वातावरण किसी का भी मन मोह लेता है। इस झरने के पास में मैनपाट के प्रथम पूज्य देवता बूढ़ा नाग स्थित हैं, जो यहां के लोगों के आस्था का केन्द्र है।

कवर्धा का भोरमदेव मंदिर – कवर्धा के पुराने और मशहूर भोरमदेव मंदिर छत्तीसगढ़ के खजुराहों के नाम से मशहूर है। यहां देश ही नहीं विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं। इस मंदिर को 11वीं सदी में नागवंशी राजाओं ने बनवाया था। मंदिर के अंदर खूबसूरत कलाकृति उकेरी गई है, जिन्हें देखकर पर्यटक आश्चर्य से भर जाते हैं।

कवर्धा का मैकल पर्वत: कवर्धा का मैकल पर्वत भी पर्यटकों का मन मोहता है। मनोरम वादियों के बीच मैकल पर्वत है। पर्वतों को काट कर बनाए रास्ते में एक तरफ मैकल पर्वत पड़ता है। वहीं, दूसरी ओर ये पर्वत हजारों फिट गहरी खाई के रास्ते से होकर गुजरता है। ये रास्ता मध्यप्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ता भी है. मैकल पर्वत के बीच झरनों के साथ ही सरोदा बांध भी मौजूद है। यह बांध तीनों ओर से पर्वतों से घिरा हुआ है।

पलटन घाट बेस्ट पिकनिक स्पॉट – प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में से एक पलटन घाट रामानुजगंज शहर से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नदी के एक तरफ सफेद पत्थरों की श्रृंखला है। दूसरी तरफ काले रंग के पत्थर मौजूद हैं। नए साल के मौके पर यहां लोग पहुंचते हैं। पलटन घाट कन्हर नदी के बीच प्राकृतिक रूप से निर्मित सफेद और काले रंग के पत्थरों के बीच है।

तातापानी में गर्म जल कुंडों का रहस्य – तातापानी अपने गर्म जल स्त्रोत के लिए छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। यहां कई हजार वर्षों से धरती के अंदर से गर्म पानी निकल रहा है। यह प्रमुख धार्मिक स्थल भी है। तातापानी राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के किनारे ही मौजूद है।

लक्ष्मण मंदिर सिरपुर – महासमुंद जिले के सिरपुर में स्थित यह प्राचीन मंदिर 1500 साल से वासटा रानी के प्रेम की निशानी है। लाल ईटों से बने इस मंदिर को रानी के मौन प्रेम के गवाह के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर के अंदर भगवान लक्ष्मण की मूर्ति है। राजा हर्षगुप्त की स्मृति में महाशिवगुप्त बालार्जुन के शासनकाल के दौरान 735-40 ईस्वी में नागर शैली में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। इसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है, जहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने आते हैं।

गंगरेल बांध धमतरी – धमतरी जिले में महानदी स्थित गंगरेल बांध राज्य का सबसे बड़ा बांध है, इसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है क्यूंकि राज्य प्रशासन ने इसे मिनी गोवा के तर्ज पर बनाया है। यह जेट स्कीइंग, वाटर सर्फिंग, वाटर स्कीइंग, सेलिंग और काइट सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स के लिए पर्यटकों के बीच फेमस है। गंगरेल बांध छत्तीसगढ़ के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है, जो कि राजधानी रायपुर से 80 किमी दूरी पर है।

Breaking : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

Breaking : छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10 वी और 12 वी परीक्षा के लिए समय सारिणी जारी कर दिया है। 1 मार्च से शुरू होगी 12 वीं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा, वहीं 2 मार्च से शुरू होगी 10 वीं हाई स्कूल की परीक्षा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से 12 मार्च तक होंगे। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12.15 मिनट तक आयोजित होंगी।

इस बार 2024 में 10वी में 3 लाख 47 हजार और 12वी में 2 लाख 62 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे, परीक्षार्थियों के लिए 2400 परीक्षा केंद्र बनाए गए है।2023 में 10 वीं में 3 लाख 37 हजार 293 छात्र छात्राएं और 12 वीं में 3 लाख 27 हजार 935 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। 2400 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

नीचे देखिए समय सारिणी 

 

10वी का टाइम टेबल 

 

12वी का टाइम टेबल 

 

 

महंत कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

महंत कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया

रायपुर। आज दिनांक 28 दिसम्बर 2023 को महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।व्याख्यान का विषय एनईपी 2020 और वाणिज्य शिक्षा के लिए रोडमैप था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल (कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय) और मुख्य वक्ता प्रो. एच.के. सिंह (फैकल्टी ऑफ़ कॉमर्स बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी,एम.यू.आई.टी. लखनऊ के पूर्व कुलपति) ने अपने व्याख्यान दिए हैं।
 इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, प्रोफेसरों और शोधार्थी ने भाग लिया है।कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी के संबोधन से हुई, जिन्होंने हमारे मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के बारे में एक संक्षिप्त परिचय दिया, साथ ही उच्च शिक्षा और बहु-विषयक पाठ्यक्रम में परिवर्तन के बारे में भी बताया जो एनईपी2020 शिक्षा क्षेत्र में ला रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सचिदानंद शुक्लजी ने कहा कि एनईपी 2020 आने वाले 20 वर्षों में सर्वांगीण परिवर्तन लाएगा। एनईपी पर स्विच करने से हमें एक नए वैश्विक पैटर्न से परिचित कराया जाएगा जो विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा करने में मदद करेगा।
एनईपी का यह क्रियान्वयन भारतीय संस्कृति को भुलाए बिना किया जाएगा।  हमें कई बाधाओं को दूर करने की जरूरत है और इसके लिए एनईपी द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए एक विशाल श्रृंखला संचालित की जा रही है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ का कौशल विकास विभाग ऐसे प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने की पहल कर रहा है। मुख्य वक्ता प्रो. एच.के.  सिंह ने एनईपी 2020 के उचित क्रियान्वयन के लिए स्थानीय भाषा पर अधिक जोर दिया और यह दृष्टिकोण @2047 में कैसे योगदान देगा।
 उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 योजना का वह उपकरण है जो कमजोरियों को ताकत में और खतरों को अवसरों में बदल देगा (SWOTS --- TOWS)
 एनईपी 2020 एएनबीए का एक और अभियान है - आत्मनिर्भर भारत अभियान। नप की सफलता के लिए चार प्रमुख मापदंडों पर भी प्रकाश डाला गया ए. आर. ई. ए. अर्थात एकेडमिक, रिसर्च. विस्तार और सुशासन। एनएफ 2020 मूल्य आधारित शैक्षिक रैंकिंग प्रदान करेगा जिसके लिए किसी को नवाचार के बारे में चिंता करनी चाहिए। इस कार्यक्रम की मेजबानी डॉ जया चन्द्रा ने की और श्री अजय तिवारी अध्यक्ष शिक्षा प्रचारक समिति ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
एआईसीसी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए मीडिया कॉर्डिनेटर

एआईसीसी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए मीडिया कॉर्डिनेटर

 रायपुर । लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 24 राज्यों के लिए मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति की है।


यहां देखें मीडिया समन्वयकों की सूची..

शिक्षा का अधिकार : आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी

शिक्षा का अधिकार : आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी

 ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से

रायपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आर.टी.ई.पोर्टल के माध्यम से भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में प्रवेश की कार्यवाही के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण 1 मार्च 2024 से प्रारंभ होगा। संचालक लोक शिक्षण ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रवेश के संबंध में समय-सारिणी के अनुसार कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।  

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा संबंधित अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी इस कार्यालय द्वारा प्रवेश की प्रक्रिया और ऑनलाइन पद्धति के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में अधिनियम के प्रावधान अंतर्गत नोडल अधिकारी की जानकारी, क्षेत्र का निर्धारण, मान्यता संबंधी कार्यवाही पूर्ण करना, आरक्षित सीटों का निर्धारण, प्रवेश एवं सूचना के लिए आवेदन प्राप्त करना, आवेदन पत्रों की समीक्षा तथा प्रचार-प्रसार, आबंटन प्रक्रिया, शुल्क की प्रतिपूर्ति व प्रक्रिया के लिए समय-सारिणी का ध्यान रखा जाए।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षा के अधिकार के तहत निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार स्कूल प्रोफाईल अपडेट कार्य 01 फरवरी 2024 से 28 फरवरी तक होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन का कार्य 01 फरवरी 2024 से 28 फरवरी तक किया जाना है। प्रथम चरण में छात्र पंजीयन आवेदन 1 मार्च से 15 अप्रैल तक होगा। नोडल अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई तक की जाएगी। लॉटरी एवं आबंटन 20 मई से 30 मई तक होगा और स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया 01 जून से 30 जून तक की जाएगी।इसी प्रकार द्वितीय चरण में प्रवेश की प्रक्रिया 01 जुलाई से 2024 से प्रारंभ होगी। नवीन स्कूल पंजीयन आवेदन कार्य 15 जून से 30 जून तक होगा। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन 15 जून से 30 जून तक किया जाएगा। छात्र 01 जुलाई से 8 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। नोडल अधिकारियों द्वारा 9 जुलाई से 15 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। लॉटरी एवं आबंटन की कार्यवाही 17 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी और स्कूल दाखिला प्रक्रिया 22 जुलाई से 31 जुलाई तक की जाएगी।
शासन ने कांग्रेस सरकार की इस योजना की राशि व्यय पर लगाई प्रतिबंध

शासन ने कांग्रेस सरकार की इस योजना की राशि व्यय पर लगाई प्रतिबंध

 रायपुर :  संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के अंतरण एवं समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। युवा मितान क्लब को आज की स्थ्तिि में किसी भी कार्य के लिए प्रदत्त राशि के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।

 
राज्य के समस्त जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब योजना (Rajiv Yuva Mitan Club Scheme) अंतर्गत अब तक विभिन्न व्यय की जानकारी और व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने को कहा गया है।  
 

गौरतलब है कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के तहत बीते 02 सालों में राज्य के 13 हजार 269 क्लबों को कुल 132 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई थी। इस आदेश के बाद जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय समितियों तथा मितान क्लबों के खातों में आज की स्थिति में उपलब्ध राशि के अंतरण एवं व्यय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कुनकुरी में करेंगे रोड-शो, जशपुरिया अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कुनकुरी में करेंगे रोड-शो, जशपुरिया अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज  जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’‘ में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले में 11 हजार 99 करोड़ 27 लाख रुपए के कुल 182 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 3 हजार 264 करोड़ 93 लाख रूपए के 53 कार्यों का लोकार्पण और 7 हजार 834 करोड़ 34 लाख रूपए के 129 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय करेंगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों में जशपुर विधानसभा के 5 हजार 698 करोड़ 25 लाख रूपए के 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4 हजार 50 करोड़ 16 लाख रूपए के कुल 102 कार्य और पत्थलगांव विधानसभा के 1 हजार 350 करोड़ 86 लाख रूपए के कुल 35 कार्य भी शामिल हैं।साय जशपुर में सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। स्वर्गीय दिलीप सिंह जुदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही साय कुनकुरी में पुराना पेट्रोल पंप से डुगडुगिया तक आयोजित रोड शो में भी शामिल होंगे।

जन सूचना और अपीलीय अधिकारी आयोग के पोर्टल में जल्द पूर्ण करें स्व पंजीयन

जन सूचना और अपीलीय अधिकारी आयोग के पोर्टल में जल्द पूर्ण करें स्व पंजीयन

 रायपुर। राज्य सूचना आयोग ने आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर राज्य सूचना आयोग के द्वारा निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने राज्य के सभी जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों से कहा है कि जिन्होंने आरटीई पोर्टल में स्व पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण नहीं की है वह जल्द से जल्द इसे पूर्ण कर लें।

बुधवार को नया रायपुर स्थित विभागों के जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को आयोग के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में डेमो के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल में स्व पंजीयन की प्रक्रिया, ऑन बोर्डिंग के बाद आवेदनों का निराकरण, अपलोडिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की शंकाओं का समाधान आयोग और एन आई सी के अधिकारियों द्वारा किया गया।

 बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,- बाबा घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा समृद्ध समाज का निर्माण

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,- बाबा घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर ही होगा समृद्ध समाज का निर्माण

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को संतोषी नगर,आदर्श नगर, राजेंद्र नगर में सतनामी समाज द्वारा आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बाबा घासीदास के बताएं रास्ते पर चलने तथा उनके उपदेशों का पालन करने की बात कही इस दौरान उन्होंने सतनामी समाज को बड़ी सौगात दी। आदर्श नगर में विभिन्न सामाजिक भवनों के लिए 5-5 लाख रुपए देने, राजेंद्र नगर में सतनाम भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और संतोषी नगर में सतनाम भवन में बिजली पानी की व्यवस्था कराने, रंगमंच के निर्माण को पूरा करने, जैतखाम के चारों तरफ लोहे की जाली लगवाने की घोषणा की।

 अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने और प्रधानमंत्री मोदी की ताकत को बढ़ाने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, बाबा घासीदास ने “मनखे-मनखे एक समान” का उपदेश दिया था जिसका अर्थ है हम सभी चाहे किसी भी धर्म, जाति या क्षेत्र से आते हो हम सभी के खून का रंग लाल है इसलिए सभी को एक साथ मिलकर प्रेम से रहना चाहिए। सभी को मांस-मदिरा और दूसरी विसंगतियों से दूर रहना चाहिए। सभी महिलाओं, बहू-बेटियों का सम्मान और इज्जत करनी चाहिए। बाबा के बताए रास्ते पर चलकर ही अपने जीवन में शांति और खुशहाली ला सकते हैं।

उन्होंने पहले की भाजपा शासन के दौरान कराए गए कार्यों की भी याद दिलाई। कहा कि, पहले के भाजपा शासन में प्रदेश स्तर पर पंथी नाचा प्रतियोगिता होती थी जिसमे एक लाख रुपए प्रथम पुरुस्कार में दिए जाते थे। लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में सब बंद हो गया। गिरौधपुरी में कुतुबमीनार से भी ऊंचा जैतखंभ का निर्माण पहले के भाजपा शासन में कराया गया था जो यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे भी समाज और गरीबों की मदद करते रहने का आश्वासन दिया और कहा कि गरीबों को आगे बढ़ना ही हमारा संकल्प है।

उन्होंने कहा कि यह बाबा की कृपा है जिससे आप लोगों की सेवा करने की क्षमता और ताकत मिलती है। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान जो भी काम रुक गए थे उन्हें भी जल्द ही शुरू किया जाएगा साथ ही मोदी की गारंटी के तहत गरीब महिलाओं को ₹12000 सालाना, जमीन का पट्टा और पक्का मकान, उज्जवला योजना के तहत ₹500 में गैस सिलेंडर आदि जो भी वादे किए है उन्हें भी जल्द ही पूरा किया जाएगा। गुरु घासीदास ने सभी मनुष्यों को समान बताया। अपने उपदेशों में बाबा ने कहा था कि सभी को एक-दूसरे का सम्मान और मदद करनी चाहिए। सत्य बोलना चाहिए, सत्य बोलना ईश्वर की आज्ञा है। झूठ बोलने से मनुष्य का पतन होता है। अहिंसा ही सत्य का मार्ग है। हिंसा से केवल दुख और पीड़ा ही फैलती है। जो दूसरों की मदद करता है, उसे ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रायगढ़ पहुंचे सीएम साय, ओ पी जिंदल एयर स्ट्रीप पर किया गया आत्मीय स्वागत, मंत्री चौधरी भी मौजदू

रायगढ़ पहुंचे सीएम साय, ओ पी जिंदल एयर स्ट्रीप पर किया गया आत्मीय स्वागत, मंत्री चौधरी भी मौजदू

 रायगढ़।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दौरे पर रायगढ़ के ओ पी जिंदल एयर स्ट्रीप पहुँचे। जहां संभाग आयुक्त बिलासपुर के डी कुंजाम, आईजी अजय यादव, कलेक्टर कार्तिकेय गोयल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी भी उपस्थित है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ के कबीर चौक पहुंचे, जहां नागरिकों ने मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत किया। सीएम कबीर चौक से गांधी चौक तक रोड शो करेंगे, सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी मौजूद है। कबीर चौक में मुख्यमंत्री को स्थानीय नागरिकों ने धान से तौला। मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णु देव साय पहली बार रायगढ़ पहुंचे हैं।

मुठभेड़ में मारे गए तीसरे नक्सली की हुई पहचान...नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट

मुठभेड़ में मारे गए तीसरे नक्सली की हुई पहचान...नक्सलियों ने जारी किया प्रेस नोट

 दंतेवाड़ा। जिले के नक्‍सल प्रभावित कुन्ना-डब्बा के जंगलों में मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में तीसरे की पहचान हो गई है। नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर तीनों नक्सलियों को अपना साथी होना बताया है। तीसरे मारे गए नक्सली का नाम प्रेस नोट में डोडी लिंगा बताया गया है, जो सुकमा जिले के गोंदपल्ली पंचायत के गोदेड गांव का निवासी है। इस नक्सली के 2016 से नक्सली संगठन से जुड़कर काम करने की बात लिखी हुई है।

गौरतलब है कि रविवार शाम को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। जिसमें पुलिस ने दो नक्सलियों की पहचान तो कर ली थी पर तीसरे की पहचान नहीं हो पाई थी। अब नक्सलियों प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने तीनों मारे गए साथियों को नक्सली बताया है, पर मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। नक्सलियों ने तीनों को पकड़ कर मारने का आरोप लगाया है। प्रेस नोट दरभा डिवीजन सचिव साई नाथ ने जारी किया है।

डीजीपी ने सभी IG और SP की ली वर्चुअल बैठक, कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के दिये निर्देश

डीजीपी ने सभी IG और SP की ली वर्चुअल बैठक, कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने के दिये निर्देश

 रायपुर। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में डीजीपी जुनेजा ने राज्य में अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए बार्डर इलाकों में निगरानी रखने के साथ ही चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच-पड़ताल के भी निर्देश दिए है। जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की आवश्यकतानुसार संयुक्त टीम बनाकर धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के साथ ही सीमावर्ती इलाकों में निरंतर पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिलों में अपराधिक प्रवृत्ति एवं गुंडागर्दी करने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखने के साथ ही शराब के अवैध क्रय-विक्रय, जुआ-सट्टा, नशीले पदार्थों, चैन स्नेचिंग तथा चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण नियंत्रण करने तथा इनमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

डीजीपी जुनेजा ने विजिबल पुलिसिंग के साथ संपत्ति संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुये रात्रि गस्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग की समीक्षा कर पुलिस मोबेलिटी बढ़ाकर गुण्डे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को नववर्ष के आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था बनाये रखते हुये भीड़-भाड़ वाले स्थानों यथा होटल, बाजार, मंदिर या अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

 
प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

 खैरागढ़. जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. रात में खाना खाकर पूरा परिवार सो गया. सुबह उठने पर पता चला कि बिटिया गायब है. हैरान मां ने जब बेटी को फ़ोन लगाया तो पूरे परिवार के होश उड़ गए. फ़ोन किसी अविनाश ने उठाया और कहा कि मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं और उसे रात में भगा ले आया हूं. यह सुनते ही मां ने पुलिस से फ़रियाद लगाई.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सजगता दिखाई और आरोपी को महज़ आठ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. पूरा मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के मुताबिक, अविनाश महिपाल ने एक नाबालिग लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा कर घर से भगा ले गया. पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर लगातार सायबर टूल किट के सहयोग से संदेही के मोबाइल नंबरों के मूवमेंट पर नजर रखी और आरोपी को कुम्हारी रायपुर में दबिश देकर हिरासत में लिया.

पूछताछ में आरोपी ने अपने गुनाह क़बूल किया है, जिसमें पीड़िता को भगाकर ले जाना और बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर पहले दुष्कर्म करने की बात कही. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 366(क),376(2)(ढ), 323 भारतीय दंड संहिता 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है.