नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल को कारन बताओ नोटिस जारी किया गया है। महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल ने राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा को भेजे पत्र में लिखा था कि प्रदेश कांग्रेस में दलालों और वामपंथियों का कब्जा हो चुका है। दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि दिल्ली के नेताओं के लिए छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन हब, मौज-मस्ती का केंद्र बन गया था। जिसके बाद अब पार्टी ने महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक : कांग्रेस

राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक : कांग्रेस

 रायपुर । रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली मारे जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुये चिंता व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमक है। बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी एक हफ्ता नहीं हुये है प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है अपराधी बेलगाम हो चुके है सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है गोलियां चल रही है। प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था अपराधी पकड़े नहीं जाते थे एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी है अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे है यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है।

उन्होंने कहा कि नई सरकार सत्ता प्राप्ति का मौज मना रही भाजपा के चुने हुये विधायक नेता सरकार में अपनी भागीदारी जुगत लगाने में लगे हुये हैं आपसी गुटबाजी के कारण मंत्री मंडल का गठन नहीं हो पा रही है। एक हफ्ते में ही भाजपा की नई सरकार बेचारी और दिग्भ्रमित दिखने लगी है जिसके कारण अपराधी और अराजकतत्व फिर सर उठाने लगे है। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई है, अपराधी सरेआम गोलियां चला रहे है यह स्थिति राज्य के नागरिको के लिये चिंता पूर्ण है।

जनता ने कांग्रेस को नीरस कर दिया है, इसलिए अब उनको सभी चीज नीरस लग रही है : बृजमोहन

जनता ने कांग्रेस को नीरस कर दिया है, इसलिए अब उनको सभी चीज नीरस लग रही है : बृजमोहन

 रायपुर । विधानसभा शीतकालीन सत्र में दूसरे दिन बुधवार को राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल के इस अभिभाषण को पूर्व सीएम और विपक्षी दल के विधायक भूपेश बघेल ने नीरस बताया। उन्होंने साय सरकार को भी दिशाहीन करार दिया। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें नीरस कर दिया है इसलिए उन्हें सब नीरस दिखाई दे रहा है। राज्यपाल ने सरकार का जो काम है, सरकार ने जो वादा किया है उसकी बात कही है। पीएससी घोटाले की जांच होगी। लाखों नौजवानों को एक संदेश है। आने वाले समय में नौजवानों के साथ अन्याय अत्याचार या भ्रष्टाचार नहीं होगा।


बृजमोहन ने आगे कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ नहीं करेगी। इसके साथ में उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं, किसानों, नवजवानों, वनवासियों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों सबको साथ में लेकर चलने की बात कही है। राज्यपाल उनका विस्तृत भाषण बजट के समय आएगा ये तो प्रारंभिक भाषण है। सरकार को बने 15 दिन भी नहीं हुआ है, तब राज्यपाल का इतनी बड़ी उद्घोषणा सरकार की काम को प्रदर्शित करता है।

वहीं अनुपूरक बजट पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज जो बजट आया उसमें मोदी की गारंटी, मातृ वंदन योजना के लिए, पीएम आवास के लिए और धान खरीदी के लिए पैसा रखा गया है। यह पहली सरकार है जो बनते ही मोदी की गारंटी बात की हैं। बजट आएगा तब आप देखिएगा कांग्रेस के लोग जमीन पर लौटने लगेंगे। इसके अलावा उन्होंने उमेश पटेल के कठपुतली वाले बयान पर कहा कि थोड़ा इंतजार करिए, जब सरकार बनेगी, तो मंत्रिमंडल का गठन होगा। तब इनको समझ आएगा कि फैसला कैसे होते है।फैसला भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं होते हैं। अपने-अपने लोगों को बचाने पर भ्रष्टाचार में साथ दे उनके लिए नहीं होते हैं।

13 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, इस दिन होगी चर्चा

13 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, इस दिन होगी चर्चा

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट का प्रस्ताव रखा। 12 हजार 992 करोड़ 70 लाख 98 हजार 800 का कुल अनुपूरक का प्रस्ताव सदन में रखा गया है। बजट में किसानों के 2 साल के बकाया बोनस, प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान है। इस अनुपूरक पर कल चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक बजट में प्रधानमंत्री आवास के लिए 3799 करोड़ का प्रावधान किया गया है, वहीं धान के बोनस के लिए 3800 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जबकि महतारी वंदन के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

 विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बजट पर पर चर्चा के लिए गुरुवार का दिन तय किया है। इसी के साथ कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 तक के लिए स्थगित कर दी गई। गुरुवार को ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले सदन की कार्यवाही राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल ने कहा, 6वीं विधानसभा के लिए प्रदेश में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई और 3 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित हुए। इन चुनावों में चुनकर आए आप इस पवित्र सदन में पहुंचे हैं, इसलिए सर्वप्रथम मैं आप सभी को जीत की बधाई देता हूं।

 राज्‍यपाल ने कहा, आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। आपने जो वादा और दवा किया है उसे आप पूरा करें।मतदान के प्रतिशत का दुरस्त इलाकों में बढ़ना सरकार के विश्वास को बताता है। यह लोगों का संविधान के प्रति लगाव को बताने के लिए काफी है।

आपको बता दें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन अंग्रेजी में भाषण दे रहे थे। हालांकि हिंदी में भाषण की प्रति सभी सदस्यों को बांटी जा चुकी थी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि सदन में अंग्रेजी समझने वाले लोग कम हैं। हिंदी में अभिभाषण की प्रति सबके पास है, इसलिए इसे पढ़ा हुआ मान लिया जाए।

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका, मजदूरों को दी धमकी

नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 5 वाहनों को फूंका, मजदूरों को दी धमकी

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही विकास कार्यों में तेजी आने लगी है। सरकार के मंशानुरूप बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन नक्सलियों को सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य रास नहीं आ रहा है और वे लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। सड़क निर्माण काम में लगी करीब 4 से 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क निर्माण काम में लगे मजदूरों को भी काम न करने की धमकी दी है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भमरागढ़ के हिंदूर गांव में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस काम का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। आज बुधवार की सुबह अचानक जंगल की तरफ से करीब 10 से 12 की संख्या में नक्सली जंगल की तरफ से पहुंचे। जिन्होंने काम कर रहे मजदूरों को काम करने से मना किया। उनसे उनके मोबाइल फोन ले लिए। फिर निर्माण काम में लगी मिक्सचर मशीन, JCB, टैक्टर समेत अन्य वाहनों के डीजल टैंक फोड़कर उसमें आग लगा दी।

लाभांडी में दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड, घायल व्यापारी को भेजा गया अस्पताल, इलाके में मचा हड़कंप

लाभांडी में दिनदहाड़े हुआ गोलीकांड, घायल व्यापारी को भेजा गया अस्पताल, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर। राजधानी में दिनदहाड़े गोली चलने की खबर सामने आई है। दरअसल रायपुर के लाभांडी में गोलीकांड हुआ है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में आज सुबह 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। आरोपी अमन शर्मा जो कि सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है, रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) के ऊपर पैसे की वसूली के चलते गोली चला दी है। घायल व्यापारी को इलाज के लिए भेजा गया है।

फ़िलहाल आरोपी को कट्टे सहित पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Oye Indori पर रेप का केस! शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Oye Indori पर रेप का केस! शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

  के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल रेप केस में फरार हो गए हैं। उन पर एक युवती ने मंगलवार देर रात रेप केस दर्ज करवाया है। रॉबिन देश के प्रमुख सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में शामिल हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।दरअसल तलाकशुदा युवती ने रॉबिन अग्रवाल जिंदल पर आरोप लगाया है कि वो शादी का झांसा देकर फिजिकली यूज कर रहा था। एमआईजी पुलिस ने लंबी जांच पड़ताल के बाद रॉबिन अग्रवाल जिंदल उर्फ ओए इंदौरी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है. बता दें कि उनपर ये दूसरी बार मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले मार्च में भी युवती की शिकायत के बाद ओए इंदौरी पर आरोप लगा था। लेकिन तब आपसी समझाईश पर मामला खत्म हो गया था।

राज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा के जनता से किए वादे कही भी नहीं दिखाई दियाः भूपेश

राज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा के जनता से किए वादे कही भी नहीं दिखाई दियाः भूपेश

 रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों और वादों को लेकर भाजपा में सत्ता में आई है उसकी झलक राज्यपाल के अभिभाषण में कही दिखाई नहीं दी है। चुनाव के दौरान भाजपा जिन वादों को लेकर जनता के बीच गई, वह कदम सरकार बनने के बाद दिखाई नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नीरस करार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने अंग्रेजी में भाषण दिया। राज्यपाल का भी भाषण आईना होता है, उसमें वह बात नहीं आई जो छत्तीसगढ़ के लिए जरूरी था। राज्य सरकार ने राज्यपाल से नीरस भाषण कराया।

उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट प्रस्तुत हुआ। 18 लाख आवास की बात करते हैं। कल्याण उन्नति योजना है, 3100 रुपए के बारे में कहा गया है, बोनस के बारे में कहा गया है, कर्ज माफी के बारे में मुख्यमंत्री अलग कहते हैं, और उनके नेता अलग कहते हैं।

नक्सली घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सल नियंत्रण पर हमारी सरकार ने काम किया। भाजपा सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही है. एक भी मतदान केंद्र नहीं था, जिसमें 0% मतदान हुआ हो। अधिक मतदान होना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस सरकार में नक्सली पर लगाम लगा था।

कल होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

कल होगी अनुपूरक बजट पर चर्चा, सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधायकों ने जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए।आपको बता दे सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने अंग्रेजी में अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के प्रथम सत्र में आप सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं।राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अंग्रेजी को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी को अंग्रेजी समझ नहीं आ रही है। इसलिए भाषण पढ़ा हुआ मान लिया जाए। इसी बीच किसान आत्महत्या और दो लाख के बोनस के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।
सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनुपूरक बजट का अनुमान सदन के पटल पर रखा जिस पर चर्चा के लिए स्पीकर ने कल का समय निर्धारित करते हुए सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित करने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरे दिन आज: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण, सीएम विष्णुदेव साय सदन में पेश करेंगे अनुपूरक बजट,

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरे दिन आज: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण, सीएम विष्णुदेव साय सदन में पेश करेंगे अनुपूरक बजट,

 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतक़ालीन सत्र के दूसरे दिन आज  सीएम विष्णुदेव साय सदन में अनुपूरक बजट पेश करेंगे। वहीं अनुपूरक बजट की चर्चा में नई सरकार को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रणनीति तैयार की गई.छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे की चुटकी ली। जहां बीजेपी ने कांग्रेस की चुटकी ली तो कांग्रेस ने भी कटाक्ष किया। कुल मिलाकर पहले दिन सदन में हंसी ठिठोली देखने को मिली। दूसरे दिन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का अभिभाषण होगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इसके बाद मंत्रियों का परिचय और सरकारी कामकाज होंगे।

अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा
शीतकालीन सत्र के आखिरी और तीसरे दिन अनुपूरक बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। मतदान और विनियोग विधेयक पर पुनर्स्थापन होगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद सरकारी काम होंगे।

90 विधायकों ली शपथ
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा समेत सभी 90 विधायकों ने शपथ लिया। इस दौरान अधिकतर विधायकों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपने पद की शपथ ली। इसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों को शपथ दिलाई। सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ भाषा में शपथ ली। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। इसके अलावा विक्रम उसेंडी, धरमजीत सिंह,  रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल, लखेश्वर बघेल, दलेश्चर साहू समेत सभी विधायकों ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली

BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रहे 5 अधिकारी हटाए गए...आदेश जारी

BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD रहे 5 अधिकारी हटाए गए...आदेश जारी

 रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे 5 राज्य सेवा के प्रशासनिक अधिकारियों को हटा दिया गया है. नए osd की नियुक्ति के साथ ही पुराने को हटाकर उन्हें उनको मूल विभाग में भेज दिया गया है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने जारी किया है.

देखें आदेश की कॉपी-

 
BREAKING : 2006 बैच के IAS पी दयानंद सेकरेट्री टू सीएम होंगे...आदेश जारी

BREAKING : 2006 बैच के IAS पी दयानंद सेकरेट्री टू सीएम होंगे...आदेश जारी

 रायपुर। पी दयानंद मुख्यमंत्री के सचिव होंगे। जीएडी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 2006 बैच के IAS पी दयानंद के सचिव मुख्यमंत्री बनने के साथ ही, एसीएस सुब्रत साहू, परदेशी सिद्धार्थ कोमल, अंकित आनंद , सोलई भारती दासन और डीडी सिंह को सचिवालय से मुक्त कर दिया है।

सीएम विष्णुदेव साय के OSD होंगे डॉ. सुभाष सिंह राज, दीपक अंधारे बनाए गए निज सचिव..अलग-अलग 4 आदेश जारी

सीएम विष्णुदेव साय के OSD होंगे डॉ. सुभाष सिंह राज, दीपक अंधारे बनाए गए निज सचिव..अलग-अलग 4 आदेश जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. सुभाष सिंह राज को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है।  मुख्यमंत्री  की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में  दीपक अंधारे को पदस्थ किया गया है।

   

 

BREAKING : राज्य सरकार ने बीएमओ और खाद्य अधिकारी का किया तबादला, देखें आदेश

BREAKING : राज्य सरकार ने बीएमओ और खाद्य अधिकारी का किया तबादला, देखें आदेश

 रायपुर :  राज्य सरकार ने जशपुर में बीएमओ और खाद्य अधिकारी के तबादले का आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक कांसाबेल में पदस्थ बीएमओ संध्या रानी टोप्पो की जगह अब सर्जरी विशेषज्ञ डॉक्टर सिलबेस्टर तिर्की बीएमओ का प्रभार संभालेंगे, वहीं फरसाबहार के फूड इंस्पेक्टर अलाउद्दीन खान की जगह हेमप्रकाश भारद्वाज फूड इंस्पेक्टर होंगे.

देखें आदेश-

लोकसभा चुनाव की तैयारी, मार्च में फिर लगेगी आचार संहिता...जारी किया गया शेड्यूल

लोकसभा चुनाव की तैयारी, मार्च में फिर लगेगी आचार संहिता...जारी किया गया शेड्यूल

 रायपुर। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही अब लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसकी शुरूआत 20 दिसंबर से हो रही है।

इस दौरान मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन करने के साथ ही नए नाम भी जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों की पुनर्व्यवस्था, अनुभागों का गठन, मतदान केद्रों, अनुभाग सीमाओं के स्थान प्रस्तावित पुनर्गठन को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा

इसके अलावा निर्वाचक नामावली में खराब फोटो की जगह उच्च गुणवत्ता वाली फोटो को भी अपडेट किया जाएगा। वहीं छह जनवरी, 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वहीं मुख्य निर्वाचन आयोग से आए इस शेड्यूल को रायपुर कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे द्वारा जारी किया जा चुका है। इसके अलावा आठ फरवरी, 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। वहीं मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है।

दावा-आपत्ति छह से 22 जनवरी तक

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के बाद इसके लिए दावा-आपत्ति मंगवाई जाएगी। इसके लिए छह जनवरी से लेकर 22 जनवरी, 2024 तक का समय तय किया गया है। उक्त अवधि में मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर आवेदन दिया जा सकता है।

 दो महीने बाद फिर आचार संहिता

अभी विधानसभा चुनाव की आचार संहिता दो माह बाद कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। वहीं अब लोकसभा चुनाव के लिए भी आचार संहिता लगने की तिथि सामने मंडराने लगी है। ऐसे में दो महीने बाद फिर से आचार संहिता लगने से सभी अधिकारी वापस पुनरीक्षण सहित अन्य कार्यों में व्यस्त हो जाएंगे और लोगों को फिर से विभिन्न कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

13 और 14 जनवरी को विशेष शिविर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के साथ ही संशोधन के लिए शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। चूंकि विधानसभा के दौरान लंबे समय तक यह कार्य किया गया, इसलिए लोकसभा चुनाव के दौरान इसके लिए शिविर का समय कम दिया जा रहा है। यह शिविर सभी अनुभागों में 13 और 14 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

रफ़्तार का कहर जारी...दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

रफ़्तार का कहर जारी...दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौत

 रायपुर/जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे है. लगातार जिले में सड़क हादसा हो रहे है. एक बार फिर से ताजा मामला जांजगीर जिले के मेऊभाटा के पास मेन रोड में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं महिला सहित तीन लोगों घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खिसोरा के रहने वाला करण कोसले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गिरौधपूरी घूमने गए हुए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक में सवार मनोज संडे अपनी पत्नी के साथ शिवरीनारायण की ओर जा रहे थे।

दोनों की बाइक मेऊभाटा मेन रोड के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर से बाइक सवार सभी एक दूसरे से दूर जा गिरे। सभी घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत करण कोसले और मनोज संडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला और दो युवकों को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों मृतक के शव को पामगढ़ अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

आम चुनाव 2024 के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

आम चुनाव 2024 के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

 रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष ने 5 सदस्य की एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। जिसमे आम चुनाव 2024 के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

यह आदेश KC वेणुगोपाल ने जारी किया है। राष्ट्रीय गठबंधन समिति में अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है।

साथ ही बतातें चले कि मई 2024 या इससे पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछले आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।

देखें जारी आदेश

CG NEWS : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो घायल

CG NEWS : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो घायल

 जगदलपुर। तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो युवक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, कार सवार युवक देर रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के रहने वाले राहुल पवार, विभोर गुप्ता, रोहन और सरफराज बर्थडे पार्टी में शामिल होने कुरंदी स्थित एक रिसॉर्ट गए थे। देर रात सभी लौट रहे थे। इसी बीच शहीद पार्क के पास रखे बैरिकेड्स से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार युवक राहुल और विभोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहन और सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि, मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। जवान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को महारानी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रमन सिंह चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, पदभार संभाला

रमन सिंह चुने गए विधानसभा अध्यक्ष, पदभार संभाला

 रायपुर । छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है।

 इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा।

जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है।

कैबिनेट गठन के बाद निगम-मंडल, आयोग में होंगी नई नियुक्तियां

कैबिनेट गठन के बाद निगम-मंडल, आयोग में होंगी नई नियुक्तियां

 रायपुर:  प्रदेश में भाजपा सरकार बनने क बाद कुछ नेताओं ने स्वमेव इस्तीफा दे दिया था,वहीं कुछ नेता अभी भी पदों पर बने हुए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागों को पत्र जारी करते हुए पुरानी नियुक्तियां समाप्त करने के आदेश दिए हैं। अब निगम, मंडल व आयोगों में भाजपा अपने नेताओं की नियुक्तियां करेगी। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग विभागों में 200 से अधिक पदों पर पूरी तरह नियुक्ति होने में एक से डेढ़ महीने का वक्त लग सकता है। मंत्रिमंडल के गठन के बाद नए सिरे से मंडलों व निगमों में पद बांटे जाएंगे।

प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद एक और बड़ा निर्णय लेते हुए सरकार ने निगम, आयोग व मंडल में कांग्रेस द्वारा की गई नियुक्तियां भंग कर दी है। अलग-अलग विभागों में कांग्रेस सरकार ने अपने नेताओं की नियुक्तियां की थी। रायपुर नगर निगम सहित अन्य निकायों का कार्यकाल समाप्त होने से पहले हटाने की मांग भाजपा नेता कर रहे हैं। अब भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेसी नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों को भंग करने की कवायद शुरू हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो प्रदेश में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनते ही कांग्रेस काबिज नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने की सुगबुगाहट चल रही है। राजधानी सहित जितने भी नगर निगम, नगर पालिका, और नगर पंचायतों में कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष हैं उनको किसी भी सूरत में हटाकर भाजपा के लोगों को बैठाना है, जिन निकायों भाजपा पार्षदों की संख्या कांग्रेसी पार्षदों से थोड़ा बहुकत कम है वहां अविश्वास प्रस्ताव लाकर पदच्युत किया जाएगा और जहां जहां कांग्रेसी पार्षदों की बहुमत है वहां किसी नियम के तहत निकायों को भंग करने के मांग भाजपा नेता कर रहे हैं।अभी से कई निकायों में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है।
नए सरकार व्दारा निगम मंडलों को भंग करने के आदेश के बाद निकायों से भी कांग्रेसियों की छुट्टी करने की मांग बलवती हो गई हैै। निगम को भंग करने के लिए सभी निकायों के भाजपा पार्षद दल एकजुट हो गया है।

भाजपा नेताओं ने नगरीय प्रशासन सचिव को लेटर लिखकर निगम की संचालित योजनाओं जिसमें सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुए है, इसके बारे में रिपोर्ट मांगी है। प्रदेश के अलग-अलग नगर पालिकाओं के गठन के साथ नगर पालिकाओं के गठन के बारे में प्रस्ताव मांगा है।

किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी नहीं होगी : केदार कश्यप

किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी नहीं होगी : केदार कश्यप

 रायपुर। किसान न्याय योजना की चौथी किस्त को लेकर भाजपा विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान सामने आया है। केदार कश्यप ने कहा कि किसान न्याय योजना की चौथी किस्त जारी नहीं होगी। उन्होंने किस्त नहीं देने पर कांग्रेस को दोषी बताया है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

दरअसल पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से न्याय की चौथी किश्त की मांग की है। उन्होंने किसानों को धान खरीदी की राशि एकमुश्त 31 सौ रुपए के भुगतान की भी मांग की। वहीं अमरजीत की मांग पर पूर्व मंत्री और विधायक केदार कश्यप पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी पर राशि किश्तों में देकर कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। अगर किसानों काे न्याय की चौथी किश्त नहीं मिली, तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। उन्होंने 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का बोनस देने की बात भी कही।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी लगातार जारी है। इस बीच किसान खुद से किए वादों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें दो साल का बकाया बोनस मिलने का भरोसा तो है, लेकिन बीते साल धान बेचने के बदले मिलने वाली न्याय योजना की चौथी किश्त खटाई में पड़ती जरूर नजर आ रही है।

 

BREAKING NEWS : विधानसभा में सीएम साय समेत सभी विधायकों ने ली छत्तीसगढ़ी में शपथ

BREAKING NEWS : विधानसभा में सीएम साय समेत सभी विधायकों ने ली छत्तीसगढ़ी में शपथ

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और नेता प्रतिपक्ष ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं.

भाजपा विधायक विक्रम उसेंडी, विधायक धर्मजीत सिंह ने भी ली छत्तीसगढ़ी में शपथ. कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने हिंदी में शपथ ली. कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने हिंदी में शपथ ली. भाजपा विधायक रेणुका सिंह ने हिंदी में शपथ ली.

रायगढ़ से भाजपा विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ी में शपथ ली. लैलूंगा से भाजपा विधायक विद्यावती सिदार ने संस्कृत में शपथ ली.

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू, सीएम, डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू, सीएम, डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने ली शपथ

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम, डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष ने शपथ ली।

न्याय योजना की चौथी किस्त न देकर किसानों के साथ अन्याय कर रही भाजपा : दीपक बैज

न्याय योजना की चौथी किस्त न देकर किसानों के साथ अन्याय कर रही भाजपा : दीपक बैज

 रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के द्वारा न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को नहीं देने का कांग्रेस ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आदतन किसान विरोधी है इसीलिए किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त से वंचित कर रही है। न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल करने का षड्यंत्र रच रही है। यह प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों के साथ अन्याय है। असल में भाजपा किसानों से की गई वादा को पूरा करने में असमर्थ साबित हो रही है इसीलिए अभी तक किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ और 3100 रुपए क्विंटल की दर पर खरीदी करने का आदेश जारी नहीं किया गया है।अब न्याय योजना की चौथी किस्त की रखी हुई राशि को भी अन्य मद में खर्च कर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में लगी है।


दीपक बैज ने कहा कि राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि तत्काल किसानो के खाता में जमा करना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने बीते खरीफ वर्ष में न्याय योजना के माध्यम से 24 लाख से अधिक किसानों के खाता में तीन किस्तों में 3704 करोड रुपए की राशि जमा करवा चुकी है और चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था भी कर के रखी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सिर्फ बटन दबाकर उस राशि  को किसानों के खाता में सीधा जमा करवाना है। कांग्रेस की सरकार ने धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2500 रू से अधिक दाम में कर 5 वर्षों में न्याय योजना के माध्यम से 23803 करोड रुपए किसानों को अतिरिक्त लाभ दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नवनिर्वाचित सरकार पूर्व सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का लगातार षड्यंत्र कर रही है बिजली बिल हाफ योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता जैसे अनेक योजना सरकार द्वारा चलाई गई थी जिसे हर वर्ग को लाभ हुआ था उन योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को एक बार और महंगाई, गरीबी, अराजकता और शोषण की ओर धकेलना चाहती है कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी और जनता की हक में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज...सुरक्षा बलों ने स्मारक को किया ध्वस्त

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान तेज...सुरक्षा बलों ने स्मारक को किया ध्वस्त

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने राज्य में नक्सलियों के विरूद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बस्तर अंचल के सुदूर इलाकों में एरिया डामिनेशन और काम्बिंग शुरू कर दी गई है। बड़े पैमाने पर सर्चिंग की जा रही है।

इसी सिलसिले में सोमवार को सुकमा जिले के सलातोंग गांव के मध्य नक्सलियों द्वारा बनाया गया विशालकाय स्मारक पुलिस के जवानों की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में एएसपी नक्सल ऑपरेशन प्रभात कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवान आज सलातोंग गांव पहुंचे और गांव के बीच बने नक्सली स्मारक को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। पूरे जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।