नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज 3700 करोड़ छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के अकाउंट भेजे जा रहे : CM विष्णुदेव साय

आज 3700 करोड़ छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के अकाउंट भेजे जा रहे : CM विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर रवाना हुए। सीएम साय ने रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में जानकारी दी कि आज हमारे प्रदेश के निर्माता और बीजेपी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है जिसको पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है, मैं प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज मुझे आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि…मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओ को 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में करीब 3700करोड़ रुपए भेजा जा रहा है।

न्यायधानी रवानगी से पहले बोले CM साय- कांग्रेस सरकार ने दी थी वन कटाई की अनुमति

साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हसदेव बचाओ आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन कटाई की अनुमति जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब का है। वहां जो भी हुआ है कांग्रेस की सरकार में उनकी अनुमति से हुआ है।

पायलट का कोई भरोसा नहीं, कब डुबो देगा-कब उड़ा देगाः बृजमोहन अग्रवाल

पायलट का कोई भरोसा नहीं, कब डुबो देगा-कब उड़ा देगाः बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर। बाबा बैजनाथ धाम से लौटे प्रदेश के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बदले जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि पायलेट कब डूबो देगा और उड़ा देगा उसका कोई भरोसा नहीं है । उन्होंने राजस्थान में नैया डूबा दी है । अब छत्तीसगढ़ की बारी है । बीते दिन ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाकर राजस्थान उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट को प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

वहीं PCC चीफ दीपक बैज के इस बयान कि ‘भाजपा के पास राम मंदिर के अलावा कोई मुद्दा नहीं है’ पर बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी तो 15 दिन ही हुए हैं। वह इतने डरे और घबराए हुए हैं । जब अयोध्या में भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा होगा। उस दिन कांग्रेस का सफाया हो जाएगा ।

मंत्री बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल बैजनाथ धाम गए थे। आज लौटकर रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री बनाया है । पहले प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों का आशीर्वाद मिला फिर बाबा बैजनाथ ने बुलाया। वहां छत्तीसगढ़ के खुशहाली की कामना की ।

सुशासन दिवस मनाने पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहार बाजपयी जी का जन्मदिन है । पूरा देश इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाता है । इस दिन मुख्यमंत्री किसानों को राशि जारी करेंगे । मोदी जी की यही गारंटी है कि सभी गारंटी पूरी होगी । बीजेपी के प्रति विश्वसनीयता का भाव जागेगा ।आने वाले लोकसभा चुनाव में भी 11 सीटें जीतकर आएंगे ।

रद्द होगी छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ? अभ्यर्थियों की मांग पर फंसा पेंच

रद्द होगी छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा ? अभ्यर्थियों की मांग पर फंसा पेंच

 रायपुर| छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी दो गुट में बंट गए हैं। एक गुट जो SI भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू दे चुके हैं।वे जल्द ही रिजल्ट घोषित करने की मांग को लेकर आज बिलासपुर से रायपुर जयस्तंभ चौक तक तिरंगा रैली के माध्यम से पदयात्रा शुरू किए थे। इसके बाद इन अभ्यर्थियों को पुलिस ने बिलासपुर हाईकोर्ट के पास रोक दिया गया। तो वहीं दूसरी ओर SI भर्ती परीक्षा में मेंस पास नहीं होने वाले अभ्यर्थियों की मांग है की SI भर्ती परीक्षा में कई तरह की विसंगतियां हैं। इसलिए राज्य सरकार तत्काल SI भर्ती परीक्षा को रद्द करें।

बता दें 2018 में भाजपा सरकार के समय 655 पद SI के स्वीकृत किए गए थे। इसी वर्ष कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन पदों में बढ़ोतरी करते हुए कुल 975 कर दिया गया। फिर नापतोल, परीक्षा और अन्य प्रक्रियाएं शुरू हो गई। मई 2023 में मेंस और सितंबर में इंटरव्यू की प्रक्रिया भी खत्म हो गई। अब इसके बाद दोनों गुटों की अलग-अलग मांग राज्य सरकार से हो रही है।

छत्तीसगढ़ मना रहा है ‘सुशासन दिवस’, किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण आज

छत्तीसगढ़ मना रहा है ‘सुशासन दिवस’, किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण आज

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने के लिए ‘सुशासन दिवस’ (सुशासन दिवस) मना रही है, जिनकी देखरेख में मध्य प्रदेश राज्य से अलग होने के बाद छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया।

इस अवसर को चिह्नित करने के लिए, नवगठित सरकार किसानों को पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार से दो साल का लंबित बोनस वितरित करेगी। यह 3716 करोड़ रुपये से अधिक का होगा। मुख्य कार्यक्रम अभनपुर ब्लॉक के ग्राम बेंद्री में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण करेंगे।

मुख्य समारोह में रायपुर से प्रमुख भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, राजेश मूणत, इंद्र कुमार साहू समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।

किसानों के लिए अन्य प्रमुख आकर्षण 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद है। यह सब राज्य चुनाव से पहले भाजपा के घोषणापत्र में वादा किया गया था, जिसके कारण उन्हें हाल के राज्य चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को हराने और सत्ता का दावा करने में मदद मिली।

कांग्रेस इस दिन मनाएगी 139 वां स्थापना दिवस...25 हजार कार्यकर्ता होंगे महारैली में शामिल…

कांग्रेस इस दिन मनाएगी 139 वां स्थापना दिवस...25 हजार कार्यकर्ता होंगे महारैली में शामिल…

 रायपुर : 28 दिसम्बर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी. जिसके लिए कांग्रेस 28 दिसम्बर को 139 वां स्थापना दिवस मनाएगी. जिसके उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया जाएगा. स्थापना दिवस पर कांग्रेस नागपुर में महारैली निकालने वाली है. जिसमें छत्तीसगढ़ से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होने जाएंगे. कार्यसमिति की बैठक में नागपुर की महारैली पर चर्चा की गई है. आज भी कांग्रेस में बैठकों का दौर जारी रहेगा.

आज अभनपुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आज अभनपुर और बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को बिलासपुर और रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को सुबह 11.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.35 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में सुबह 11.40 बजे कुल उत्सव-2023 -में नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात वहां से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्दरी, कोनी बिलासपुर जायेंगे और वहां पूर्वान्ह 12.30 बजे विद्या भारती के पदाधिकारियों से भेंट करने के पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2 बजे सुशासन दिवस पर आयोजित धान बोनस वितरण समारोह में शामिल होंगे।

दिल दाहला देने वाली खबर : पेड़ कटाई के दौरान डंगाल सहित नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत...पढ़िये पूरी खबर

दिल दाहला देने वाली खबर : पेड़ कटाई के दौरान डंगाल सहित नीचे गिरने से बुजुर्ग की मौत...पढ़िये पूरी खबर

 कांकेर। वो कहते है ना जब मौत का बुलावा होता है तो वह किसी भी रूप में आ ही जाता है, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से ऐसी ही दिल दाहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ लोहत्तर थाना क्षेत्र के गुलालबोडी गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति पेड़ की कटाई कर रहा था इसी दौरान डंगाल सहित नीचे गिर गया और डंगाल के नीचे दबने से उसका सिर धड़ से अलग होकर 20 फीट दूर जाकर गिरा, और मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक पारसनाथ क्वाची 60 वर्ष अपने ही खेत में खड़े पेड़ पर चढ़कर पेड़ की बड़ी डंगाल काट रहा था, तभी डंगाल सहित नीचे गिरा और डंगाल के नीचे दबने से मृतक का सिर अलग हो गया और कुछ दूर जाकर गिरा, यह हादसा देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गई और बुजुर्ग ने अपने प्राण त्याग दिए। थाना प्रभारी शुशील पटेल ने मौके पर पहुंच कर मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए दुर्गुकोंदल भेजा गया है।

 
कल होगा डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार...राजभवन में विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

कल होगा डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार...राजभवन में विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

 भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल  का पहला विस्तार कल होगा। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिनों तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीएम यादव आज ही भोपाल लौटेंगे। सोमवार सुबह वे राज्यपाल से मिलने जाएंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्रियों की शपथ से पहले CM डॉ. मोहन यादव इंदौर भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय का किसानों के लिए सौगात, मिलेगा दो साल का बकाया धान बोनस, कल होगा वितरण

मुख्यमंत्री साय का किसानों के लिए सौगात, मिलेगा दो साल का बकाया धान बोनस, कल होगा वितरण

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों को धान बोनस दिए जाने गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का वितरण 25 दिसंबर को किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस वितरण का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 01 बजे से रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम बेन्द्री में आयोजित होगा।

कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, विधायक अभनपुर इन्द्र कुमार साहू, रायपुर ग्रामीण के विधायक मोती लाल साहू, आरंग विधायक खुसवंत साहेब, रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक धरसींवा अनुज शर्मा एवं जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के किसानों से किए गये वायदे के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के मान से क्रय करने का आदेश जारी हो चुका है। धान उपार्जन केन्द्रों एवं सोसायटियों द्वारा नवीन निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन जारी करना शुरू कर दिया है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के एवज में राज्य के किसानों को लगभग 40 हजार करोड़ रूपये का भुगतान होगा।

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को लागू करके किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से 21 क्विंटल धान की खरीदी शुरू हो गई है। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों में बेहतर और पर्याप्त इंतजाम किए गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। 25 दिसम्बर को राज्य के किसान भाईयों को 2 साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए का भुगतान करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसे किसान जो पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुसार सोसायटियों में अपना धान बेच चुके हैं, उन्हें नवीन निर्धारित मात्रा के अंतर का धान विक्रय करने की सुविधा भी दी गई है।

 प्रधानमंत्री जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण रूप से सशक्त बनें पीवीटीजी समूहः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण रूप से सशक्त बनें पीवीटीजी समूहः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रशासनिक अमला राज्य के विशेष पिछड़ी जनजातियों को पोषण चौपाल के माध्यम से जागरूक कर रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पूरा प्रशासनिक अमला विशेष पिछड़ी जनजातियों के पंचायत, बसाहट, टोला पारा एवं घर द्वार तक पहुंच कर बड़ी सरलता एवं आत्मीयता से पोषण चौपाल लगाकर विभिन्न प्रकार के समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत करा रहे हैं।

 इस दौरान प्रशासन की तरफ से कड़ी ठंड को देखते हुए पीवीजीटी समूह के सदस्यों को स्वेटर, कंबल सहित खाद्यान्न सामग्री का भी वितरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा, कुनकुरी और मनोरा क्षेत्र के पीवीजीटी समूहों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों ने पोषण चौपाल लगाकर पौष्टिक आहार के संबंध में उन्हें जानकारी देकर जागरुक एवं प्रेरित किया।

 मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष शिविर का आयोजन बगीचा, मनोरा और कुनकुरी विकासखंड के विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा, बिरहोर क्षेत्र के 94 ग्राम पंचायत के अंतर्गत आश्रित ग्रामों में शिविर एवं बसाहट, टोलापारा, मोहल्ला में सर्वे किया गया है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरे राज्य में सर्वे के क्रियान्वयन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंर्तगत जिले में विशेष रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह की सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिविर लगाकर समस्याओं से अवगत होने निर्देश दिए हैं ताकि चिन्हांकित सभी पी.वी.टी.जी. समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर उन्हें लाभ प्रदान कराया जा सके और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेहतर कार्य योजना के बनाई जा सके।

गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन के लिए कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा।

इस दिन श्रीमद भागवत कथा करने रायपुर आएंगे अनिरुद्धाचार्य महाराज

इस दिन श्रीमद भागवत कथा करने रायपुर आएंगे अनिरुद्धाचार्य महाराज

  रायपुर। विश्वविख्यात कथा वाचक  अनिरुद्धाचार्य महाराज श्रीमद भागवत कथा करने के लिए राजधानी रायपुर आने वाले है। वे गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी तक कथावाचन करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें अलग-अलग समितियों के लिए पदाधिकारियों का गठन किय गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष विकास सेठिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धर्म प्रेमियों को श्रीमद भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ मिलने जा रहा है जिसमे  अनिरुद्धाचार्य महाराज कथावाचन करेंगे। गुढियारी के हनुमान मंदिर मैदान में 19 से 25 जनवरी 2024 तकअनिरुद्धाचार्य महाराज कथा करेंगे। इसके लिए रविवार को कथा स्थल का भूमिपूजन किया गया और आयोजित समिति की ओर एक एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियोंं का गठन किया गया। भागवत कथा कार्यक्रम की तैयारी के लिए बनी समिति में ओम प्रकाश बजारी एवं अयोजक कान्हा बजारी, वीरेंद्र पारख, दीपक अग्रवाल, शैलेश शर्मा, अभिषेक अग्रवाल प्रभात अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, ओम प्रकाश मिश्रा, सुनील बाजारी, राकेश शर्मा, रवि पाठक, गज्जू साहू, योगेश श्रीधर, अरुण झा, सुधीर आजाद तम्बोली व अन्य पदाधिकारी शामिल है। भागवत कथा का आयोजन बाजारी परिवार द्वारा किया जा रहा है जिसमें विशेष सहयोग हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढियारी के द्वारा किया जा रहा है।

प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सभी 11 सीटे जीतेंगे – किरण देव

प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से सभी 11 सीटे जीतेंगे – किरण देव

 कांकेर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज होने के बाद अरुण साव ने डिप्टी सीएम बनने के बाद भाजपा में संगठन में बदलाव करते हुए जगदलपुर से विधायक चुने गए किरण देव (Kiran Dev) को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद किरण देव आज पहली बार कांकेर पहुंचे, उनके साथ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी है, बस्तर के प्रदेश द्वार कहे जाने वाले चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किरण देव के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की है, इस दौरान किरण देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है।

किरण देव ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से सिर्फ दो सीट बस्तर और कोरबा भाजपा के खाते में नही आई थी। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से प्रदेश की सभी 11 सीट भाजपा जीतकर आएगी। किरण देव ने कहा कि भाजपा की एक रीत रही है कि भाजपा जो कहती है वो करती है, इसलिए ही इस विधानसभा चुनाव में जनता के प्यार और आशीर्वाद से भाजपा की सरकार चुन कर आई है, किरण देव में साथ कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले नारायणपुर विधायक केदार कश्यप भी मौजूद थे। किरण देव आज देर शाम तक अपने विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर पहुचेंगे।

काम दिलाने के नाम पर अपनी ही बहन को दो लाख में बेचा...लगातार होता रहा दुष्कर्म

काम दिलाने के नाम पर अपनी ही बहन को दो लाख में बेचा...लगातार होता रहा दुष्कर्म

 कबीरधाम। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। सगे मामा की लड़की ने अपनी ही बहन को दो लाख रुपये में हरियाणा में बेच दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे हरियाणा से भाग कर आई पीड़िता ने कुकदूर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना से मिली जानकारी अनुसार, मामला दो वर्ष पूर्व का है। थाना क्षेत्र की पीड़िता अपने मामा की लड़की के संपर्क में थी। मामा की लड़की हरियाणा में मजदूरी का काम करती थी। यही पीड़िता को काम दिलाने के बहाने हरियाणा ले कर चली गई। जहां उसे दो लाख रुपये में बेच दिया। इसके बाद उसका उत्पीड़न हो रहा था। एडिशनल एसपी हरीश राठौर ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने रविवार को कबीरधाम जिला पुलिस की टीम हरियाणा भेजी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर लौटेंगे रायपुर, कल बोनस वितरण, जल्द हो सकता है मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर लौटेंगे रायपुर, कल बोनस वितरण, जल्द हो सकता है मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार दोपहर रायपुर लौटेंगे। मुख़्यमंत्री सचिवालय के मुताबिक सीएम विष्णुदेव साय सुबह 11.55 को दिल्ली से रायपुर के रवाना होंगे। दोपहर 1.40 को वे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि नए मंत्रियों को जल्द ही विभागों का बंटवारा होगा। कल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों को 2 साल के बकाया बोनस का वितरण करेंगे।

बता दें कि इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव व विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी अध्य्क्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात किए। सभी नेताओं से मुलाकात के दौरान छग प्रदेश के विकास सहित पार्टी के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

रेल या‍त्रियों के लिए जरूरी खबर...इस रूट की पांच ट्रेनों को रेलवे ने किया रदद्

रेल या‍त्रियों के लिए जरूरी खबर...इस रूट की पांच ट्रेनों को रेलवे ने किया रदद्

 रायपुर । दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट-बल्हारशाह सेक्शन में नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण गांधीधाम-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस और ओखा-पुरी एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जबकि पांच ट्रेनों को रेलवे प्रशासन ने रद कर दिया है।

रायपुर रेलमंडल से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस अप और डाउन में एक जनवरी को रद रहेगी, जबकि बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस दो और नौ जनवरी को रद रहेगी। यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस नौ जनवरी और हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस 20 दिसंबर और रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस दो जनवरी को रद रहेगी, वहीं बिलासपुर-मद्रास एक्सप्रेस परिवर्तत मार्ग से चलेगी।

रेलमंडल के अनुसार सात जनवरी को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20804 गांधीधाम-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग सूरत-बल्लारशाह-विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया नागपुर-रायपुर-टिटिलागढ़-रायगढ़-विजयनगरम के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन वर्धा-चंद्रपुर-बल्हारशाह-सिरपुर कागजनगर-रामगुंडम-वारंगल-खम्मम-विजयवाडा-एलुरु-राजमंड्री-सामलकोट-दुव्वाडा स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

वहीं चार और 11 जनवरी को विशाखापट्टनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20803 विशाखापट्टनम-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा-बल्हारशाह-सूरत के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया विजयनगरम-रायगढ़-टिटिलागढ़-रायपुर-नागपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन दुव्वाडा-सामलकोट-राजमंड्री-एलुरु- विजयवाडा-खम्मम-वारंगल-रामगुंडम-सिरपुर कागजनगर-बल्हारशाह-चंद्रपुर-वर्धा स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

इसके साथ ही तीन और 10 जनवरी को ओखा से चलने वाली ट्रेन नंबर 20820 ओखा-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग सूरत-बड़नेरा-बल्हारशाह-विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम-खुर्दा रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटिलागढ़-रायगढ़-विजयनगरम के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन चंद्रपुर-बल्हारशाह-सिरपुर कागजनगर-मंचिर्याल-रामगुंडम-वारंगल-विजयवाडा-एलुरु-राजमंड्री-सामलकोट-अनकापल्ली-विशाखापट्टनम स्टेशनों पर नहीं जाएगी।

Breaking : लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, आज इतने आए सामने…

Breaking : लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज,अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, आज इतने आए सामने…

 

रायपुर। छग में 23 दिसंबर को 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। जिसमें रायपुर, दुर्ग, सुकमा और बिलासपुर शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर में 4, दुर्ग में 2 , सुकमा में 1 और बिलासपुर में 1 संक्रमित मरीज सक्रिय है।

वही महामारी नियंत्रण के संचालक डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि रायपुर एम्स की नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रायपुर AIIMS को निर्देश दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह में अस्पताल आने वाले मरीजों का भी टेस्ट करवाएं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 36 साल की नर्स का RT-PCR टेस्ट कराया गया था। वहीं बिलासपुर का रहने वाला 49 साल का पुरुष, कांकेर जिले में 27 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। दोनों का RT-PCR टेस्ट किया गया है। रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर एम्स रायपुर में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा जाएगा।

तेजी से गिरेगा पारा, अभी और बढ़ेगी ठण्ड, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…

तेजी से गिरेगा पारा, अभी और बढ़ेगी ठण्ड, जाने मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी…

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन में बढ़ोतरी हुई है और आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी सीमा में भी ठंड बढ़ गई है। इसके चलते अब दोपहर में भी गर्म कपड़ों की आवश्यकता पड़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है और इसके प्रभाव से रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। हवा की दिशा बदलने से सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड भी थोड़ी और बढ़ेगी।

शनिवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग को छोड़ प्रदेश के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिसंबर के आखिरी दिनों में तो ठंड और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को हवा की दिशा बदलेगी,इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल...आत्मसमर्पित नक्सली को अगवा कर उतारा मौत के घाट...सड़क पर फेंका मिला शव

नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल...आत्मसमर्पित नक्सली को अगवा कर उतारा मौत के घाट...सड़क पर फेंका मिला शव

 बीजापुर । शुक्रवार 22 दिसम्बर को बंद से पहले नक्सलियों ने बीजापुर जिले में  उत्पात मचाया हुए एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था । इसी बीच नक्सलियों ने  यहां आत्मसमर्पित नक्सली छोटू कुरसम का बीती रात आरोपियों ने अपहरण किया और उसे मौत के घाट उतार दिया है।  मृत जवान का नाम छोटू कुरसम है। नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को गोरना-मनकेली मार्ग पर फेंक दिया है।यह मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम 07:30 बजे जिला बीजापुर मनकेली गांव के निवासी छोटू कुरसम का परिचित सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाने एम्बुलेंस गाड़ी लेकर गांव की ओर जा रहा था. तभी गोरना गांव के समीप छोटू कुरसम के चाचा राजू कुरसम और 4 उनके अज्ञात साथियों ने एम्बुलेंस को रोककर छोटू कुरसम को अपने साथ ले गए. छोटू कुरसम को चाचा राजू कुरसम और उसके साथियों ने रात में गला रेतकर हत्या कर शव को गोरना गांव के समीप रोड पर फेंक दिया।
नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया

बीजापुर जिले के ग्राम मद्देड़ से करीब 8 किमी दूर सोमनपल्ली में लगे एक मोबाईल टॉवर को नक्सलियों ने बुधवार-गुरुवार की दरमियान रात को आग के हवाले कर दिया था । साथ ही 22 दिसम्बर को  बंद को लेकर यहां पोस्टर पर्चे भी फेंके । ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 22 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया था ।

Kumari Selja की छुट्टी...सचिन पायलट बनाए गए छग पीसीसी के नए प्रभारी

Kumari Selja की छुट्टी...सचिन पायलट बनाए गए छग पीसीसी के नए प्रभारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेताओं के प्रभार में बदलाव किया जा रहा है। वहीं एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा को हटाकर उनकी जगह राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी: बृजमोहन अग्रवाल

उज्जवल भविष्य के लिए अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी: बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर_ बृजमोहन अग्रवाल वात्सल्य इंग्लिश स्कूल के एनुअल डे सेलिब्रेशन स्पंदन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में बच्चों में संस्कार और चरित्र निर्माण पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारों और अच्छे चरित्र वाले लोग नैतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत होते हैं। वे दूसरों के प्रति सम्मान और करुणा रखते हैं। वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। वे दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
अच्छे संस्कारों और अच्छे चरित्र वाले लोग ही एक बेहतर समाज का निर्माण करते हैं। वे भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करते हैं।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूली शिक्षा के साथ ही मौलिक शिक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि, मौलिक शिक्षा के अभाव में आजकल बच्चे मां-बाप और बुजुर्गों की इज्जत करना भूलते जा रहे हैं। उनमें संस्कारों की कमी होती जा रही है। ऐसे में रामायण, महाभारत जैसी पौराणिक कथाओं के जरिए हम बच्चों में संस्कार और चरित्र का निर्माण कर सकते हैं।
बच्चों को बताया जा सकता है कठिन से कठिन समय में भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। जैसे महाभारत में श्री कृष्ण ने अर्जुन का हौसला बढ़ाया और फिर महाभारत में जीत दर्ज की।
उन्होंने कहा कि, आज के एकल परिवार में माता पिता के पास समय का आभाव हो गया है। जिसका सीधा असर बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे अलग थलग पड़ गए है। दिन भर स्मार्टफोन और टीवी में लगे रहने के कारण उनमें व्यवहारिक ज्ञान और सहन करने की क्षमता कम होती जा रही है। वो चिड़चिड़े होते जा रहे। आगे चलकर अवसाद में आ जाते है।
अभिभावक भी परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा अच्छे नंबर से पास होने पर जोर देते है। लेकिन अब कॉम्पिटेटिव एग्जाम का जमाना है। जिसमे बहुमुखी प्रतिभा काम आती है। जिसमें पढ़ाई के साथ खेल, डांस, डिबेट, स्पीच भी जरूरी है।
ऐसे में शिक्षकों का दायित्व और जिम्मेदारी है कि बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखरें और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। कोई भी बच्चा कमजोर नहीं होता सभी में कुछ ना कुछ टैलेंट छुपा होता है बस उसको पहचानने और निखारना होता है। ये काम एक शिक्षक ही कर सकता है।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अलग अलग कैटेगरी के प्रतिभाशाली बच्चों को अवॉर्ड देकर सम्मानित दिया।
कार्यक्रम में अतिथि श्री जे के अग्रवाल उप सचिव माधियामिक शिक्षा मंडल। कन्हैया अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, सुरेश बाफना, दिव्यांश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत...जांच में जुटी पुलिस

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत...जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग के ग्राम गुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहां एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक और ट्रक में जोरदार भिडंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक आरंग से समोदा जा रहा था, इस दौरान खरोरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से आमने सामने भिडंत हो गई, हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसा इतना भयानक की युवक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश ने पुलिस जुट गई है। मृतक का नाम पंकज ध्रुव पिता कैलाश ध्रुव ग्राम समोदा निवासी है।

डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री एवं मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के हितों और विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास के कामों में तेजी आयेगी। विकास के कई काम पांच सालों से रूके पड़े थे। अब रूके हुए काम पूरे होंगे।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मिली राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ पर त्वरित निर्णय लेकर अमल शुरू किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस‘ के अवसर पर हम राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान करने जा रहे है। उन्होंने अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किए जाने के बारे में भी जानकारी दी।

शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, शीतकालीन अवकाश में किया बड़ा बदलाव...जानिए कितने दिन स्कूल रहेगे बंद

शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, शीतकालीन अवकाश में किया बड़ा बदलाव...जानिए कितने दिन स्कूल रहेगे बंद

 रायगढ़। 25 से 30 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। छ.ग. शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के दिनांक 11.10.23 को जारी आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड, बीएड, एमएड महाविद्यालयों में दिनांक 25 से 30 दिसम्बर 2023 तक कुल 6 दिवस के लिए शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

 जिस देश में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिलता है वह देश उन्नति शिखर विराजमान होता हैं- सच्चिदानंद शुक्ल कुलपति

जिस देश में महिलाओं को बराबरी का स्थान मिलता है वह देश उन्नति शिखर विराजमान होता हैं- सच्चिदानंद शुक्ल कुलपति

डागा महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन

रायपुर- कचहरी चौक स्थित  प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में आज वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल थे । इस दौरान कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति में अध्यक्ष अजय तिवारी के द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यकम में उपाध्यक्ष गोवर्धन दास डागा मदन लाल तालेडा, सचिव  अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष  राज किशोर नत्थानी,  देवीचंद श्रीमाल. रूपचद श्रीमाल  सुरेश शुक्ला, डागा महाविद्यालय प्राचार्या  संगीता घई प्राचार्य प्रोफेसर डा गायत्री शर्मा सांस्कृतिक कार्यकम प्रभारी रेणुका बक्षी, के साथ अन्य प्राध्यापकगण के अलावा कालेज की छात्राएं आदि उपस्थित थे। कार्यकम की शुरूआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्जवलन के साथ हुई । जिसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डा संगीता घई के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । इसी अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति अध्यक्ष अजय तिवारी अपने अध्यक्षयीय उदबोधन ने कहा कि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का अवसर होता है। उन्होंनें महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं से आवहान किया कि वे महाविद्यालय सर्वागीण विकास सतत प्रयत्नशील रहे। आज के समय में कई महाविद्यालय खुले गए हैं जिससे प्रतिस्पर्धा बढ गई हैं। छात्राएं पढाई की ओर ध्यान दें महाविद्यालय का नाम रौशन करें । इस दौरान कार्यकम के मुख्य अतिथि  प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ल ने अपने उदबोधन में कहा कि यह दुसरा अवसर है कि मैं महाविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुआ हूँ यह महाविद्यालय 30 वर्ष पहले एक उददेश्य के साथ स्थापित हुआ था और दिन प्रतिदिन उन्नति करते जा रहा हैं। उन्होनें छात्राओं से कहा कि आज समय आपके उपर बड़ी जिम्मेदारी हैं। आज का समय प्रोधौगिक का है तकनीक का है आप सभी अपने को किसी से कम मत समझें आप शिक्षा ग्रहण करके घर मत बैठियें कुछ न कुछ काम करके उसका उपयोग कीजिए उन्होंनें जिस देश में महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिलता हैं वह देश निरन्तर उन्नति करता हैं कार्यकम में महाविद्यालय वार्षिक प्रत्रिका आरोहण का विमोचन किया गया जिसके बाद खेल प्रतिभाओं को पुस्कृत किया गया कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यकम के जारिये छात्राओं के द्वारा एक से बढकर एक नृत्य की प्रस्तुती देकर बैठे दर्शकों का मन मोह लिया ।
9 वर्षीय युवती से दुष्कर्म; झाड़-फूंक के आड़ में बाबा ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

9 वर्षीय युवती से दुष्कर्म; झाड़-फूंक के आड़ में बाबा ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहाँ झाड़-फूंक की आड़ में एक बाबा ने 19 वर्षीय युवती के साथ रेप किया है. परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बाबा कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती राजनांदगांव जिले की है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में पता चला तो पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची. जहां आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में ले गया. जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी पिलाया. उसके बाद युवती बेहोश हो गई. जिसके बाद कृष्णा जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म की फघटना को अंजाम दिया.

जब दो घंटे बाद युवती को होश में आयी तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे. युवती को आशंका हुई कि बाबा ने बेहोशी की हालत में उसके साथ अनाचार किया है. युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताई. इसके बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली में आरोपी बाबा के खिलाफ़ FIR  दर्ज कराया.