CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 35 नए पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 9 मरीज रायपुर जिले में

CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 35 नए पॉजिटिव, सबसे ज्यादा 9 मरीज रायपुर जिले में

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनमें सबसे अधिक 9 रायपुर जिले से है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 17 जिलों में एक भी पॉजिटिव नहीं मिले हैं। वहीं मौत का आंकड़ा शून्य है।

 छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सीआरपीएफ के दो जवानों सहित छह लोग संक्रमित मिले हैं। किसी की भी ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं है। बताया जा रहा है कि सभी को वैक्सीन की तीनों डोज भी लग चुके थे। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार को आईसोलेट कर दिया गया है।

 किस जिले में कितने मरीज

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 3, राजनांदगांव 2, बालोद 0 बेमेतरा 1, कबीरधाम 0, रायपुर 9, धमतरी 5, बलौदाबाजार 0, महासमुंद 0, गरियाबंद 0, बिलासपुर 4, रायगढ़ 0, कोरबा 0, जांजगीर-चांपा 2, मुंगेली 0, जीपीएम 0, सरगुजा 0, कोरिया 1, सूरजपुर 0, बलरामपुर 0, जशपुर 2, बस्तर 0, कोंडागांव 4, दंतेवाड़ा 0, सुकमा 0, कांकेर 2, नारायणपुर 0, बीजापुर 0, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

इस साल भी नहीं बढ़ेंगे जमीन के सरकारी रेट, 30 फीसदी छूट पर ही होगी रजिस्ट्री

इस साल भी नहीं बढ़ेंगे जमीन के सरकारी रेट, 30 फीसदी छूट पर ही होगी रजिस्ट्री

 रायपुर। 2019 का गाइडलाइन रेट 2023-24 में भी रहेगा, अर्थात जमीन की सरकारी कीमत में 30 प्रतिशत की छूट आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि पांच साल पहले लोग रायपुर समेत पूरे प्रदेश में जिस खर्च पर रजिस्ट्री करवा रहे थे, अभी भी उतना ही खर्च करना होगा।

बता दें कि नई गाइडलाइन तय करने के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर जिलों ने शासन को प्रस्ताव भेजा था कि गाइडलाइन रेट कम होने की वजह से सरकारी राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार बनने के बाद 2019-20 में पहली बार कलेक्टर गाइडलाइन रेट बढ़ाने के बजाय 30 प्रतिशत घटा दी गई थी। इस कमी को बरकरार रखते हुए 2020-21, 2021-22 और 2022-23 में कलेक्टर गाइडलाइन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इस वित्तीय साल भी यानी 2023-24 में भी इस पर कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।

राज्य में कांग्रेस की पहली सरकार है जिसके कार्यकाल में कलेक्टर गाइडलाइन में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात, ग्राम निकुम में ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात, ग्राम निकुम में ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात सहित जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के ग्राम निकुम पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम तिरगा आएंगे।

मुख्यमंत्री वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद 1 बजे ग्राम निकुम आएंगे और वहां आयोजित ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में शामिल होंगे।

सीएम ग्राम निकुम से कार द्वारा दोपहर 2.05 बजे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई पहुंचेंगे और 2.35 बजे भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम पुरई से हेलीकॉप्टर द्वारा 4.15 बजे भिलाई आएंगे और सर्किट हाउस दुर्ग में शाम 6 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री रात 7.30 बजे सर्किट हाउस दुर्ग में समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

भ्रष्ट-बेईमानों के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है : कुमारी सैलजा

भ्रष्ट-बेईमानों के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है : कुमारी सैलजा

 रायपुर। मोदी सरकार की जनविरोधी लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में रायपुर में कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। जिसमें प्रदेश की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय सचिव डॉ. चंदन यादव, सह प्रभारी विजय जांगीड़, प्रदेश शासन के मंत्रीगण, विधायकगण तथा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुये। मशाल रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेसजन हाथों में मशाल लिये गांधी मैदान से आजाद चौक गांधीजी की प्रतिमा के पास पहुंचे। कांग्रेसजन नारा लगा रहे थे, मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी, भ्रष्टाचारी केन्द्र सरकार हाय हाय, देश न डरेगा न झुकेगा, अडानी परस्त मोदी सरकार होश में आओ, मोदी अडानी भाई-भाई देश बेचकर खाई मलाई के नारे लग रहे थे।



इस अवसर पर एआईसीसी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि मशाल रैली लोकतंत्र की रक्षा के लिये है। मोदी सरकार की तानाशाही के विरोध में है। राहुल गांधी लगातार जनता की मुखर आवाज बने हुये है। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि भ्रष्ट बेईमानों और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। यह लड़ाई देश को बचाने की लड़ाई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ रही है। देश का पूरा विपक्ष जब अडानी के घोटाले की जांच की मांग कर रहा है तो मोदी सरकार जांच से क्यों डर रही है? जांच से किस खुलासे का भय मोदी को सता रहा है? जो वह अडानी के घोटाले की जांच नहीं करवा रहे है? हमने दुनिया में कई तानाशाहों को तो देखा है। इनसे दो काम होते हैं, एक तो वे इस बात से बहुत डरते हैं कि लोग उन से डरना बंद न कर दें और दूसरी बात वह अपने विरोधियों को मुंह बंद कर देना चाहते है, यानी चुप करा देना चाहते हैं।अगर बात नहीं बनी तो वह रास्ते के हटाने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते है। इतिहास की इन घटनाओं से हम सभी वाकिफ़ है, और आज देश में कुछ इसी प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की जा रही है, सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग और अपने विरोधियों को दमन करने के लिए किसी भी स्तर पर जा रहे हैं, यह हमने देखा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर देने अडानी के घोटालों पर न पर्दा डाल पायेगा और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे भगोड़ो के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पायेगी। हम लोकतंत्र को बचाने भारत सत्याग्रह कर रहे, मशाल रैली निकाल रहे है।

संदीप साहू को दुबारा मनोनीत किया गया साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामाजिकजनों में खुशी का माहौल

संदीप साहू को दुबारा मनोनीत किया गया साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामाजिकजनों में खुशी का माहौल

रायपुर - अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयदत्त क्षीरसागर जी द्वारा  संदीप साहू को दुबारा राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के  पद पर मनोनीत करते हुए  जिम्मेदारी प्रदान की गई है। 
 संदीप साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में  तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा प्राप्त) के रूप में जुलाई 2021 से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है।साथ ही अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे है।

युवा प्रकोष्ठ,राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर दुबारा मनोनीत होने  पर  संदीप साहू जी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि - मुझे अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयदत्त क्षीरसागर द्वारा दुबारा राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।मै उनका सादर आभार प्रकट करता हूँ एवं उनके विश्वास पर खरा उतरने की भरसक प्रयास करूँगा। साथ ही युवा साथियों से मेरी अपील है कि मुझे पहले भी आप लोगों का सहयोग प्राप्त होता रहा है,आगे भी आप सभी का सहयोग मुझे मिलता रहेगा। हमें एक समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तैलिक समाज को उचाईयों पर ले जाना है।मेरा ये हमेशा प्रयास रहेगा कि मेरे युवा साथी अधिक से अधिक संख्या में समाज के प्रति अपनी सेवा प्रदान करते रहे।

 संदीप साहू को दुबारा युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष श्री टहल साहू जी ने गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि - बड़े ख़ुशी कि बात है कि  संदीप साहू को पुनः युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके लिए मै राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयदत्त क्षीरसागर जी का और अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का सादर आभार प्रकट करता हूँ। मुझे आशा है कि  संदीप साहू पूर्व की भाति अपनी सेवा समाज को देते रहेंगे और युवाओं को अपने साथ लेकर चलेंगे। युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाए एवं बधाई।

इस नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सामाजिकजनों एवं युवा साथियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाए एवं बधाई दी। युवाओं ने कहा कि हम सब के लिए बड़े गौरव एवं हर्ष  का विषय है कि  संदीप साहू छत्तीसगढ़ राज्य के युवा ह्रदय सम्राट रहते हुए दुबारा युवा प्रकोष्ठ,साहू समाज का राष्ट्रीय स्तर  पर प्रतिनिधित्व करेंगे साथ ही हम सबकों आशा है कि पूर्व की भाति मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
एसएसपी ने 1 एएसआई और 2 प्रधान आरक्षकों को थमाया शो कॉज नोटिस

एसएसपी ने 1 एएसआई और 2 प्रधान आरक्षकों को थमाया शो कॉज नोटिस

 रायपुर। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने 1 अप्रैल को थाना अभनपुर, माना कैम्प और आजाद चौक का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अभनपुर थाना के सहायक उपनिरीक्षक और आजाद चौक थाना के 2 प्रधान आरक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी किया। वहीं आजाद चौक थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को अच्छा कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी अग्रवाल ने थाना स्तर पर संधारित किये जाने वाले समस्त दस्तावेजो, रजिस्टरों व फाइलों के नियमित व समुचित संधारण के लिए निर्देश दिए। थाने के कामकाज की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी एवं विवेचकों के प्रकरणों की उनके द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई तथा लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग व गुम इंसानों के प्रकरणों के डायरी एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया। इसके साथ ही एसएसपी अग्रवाल ने थाना में आने वाले फरियादियों व पीड़ितों से बेहतर व्यवहार रखने के निर्देश दिए तथा कोई भी प्रार्थी या पीड़ित यदि कोई शिकायत लेकर थाने आता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देश देने के साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों नहीं होने तथा ऐसी अवैधानिक गतिविधियां करने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया।

थाना अभनपुर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हेमंत यादव द्वारा महिला आयोग से प्राप्त शिकायत पत्र को लंबे समय तक लंबित रखने तथा थाना आजाद चौक में पदस्थ प्र.आर. 139 लीलाराम ध्रुव एवं प्र.आर. 09 सियाराम चंदेल द्वारा एम.एल.सी. एवं अन्य दस्तावेजों के संधारण में लापरवाही बरतने के फलस्वरूप उक्त तीनों अधि./कर्म. को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।
 
थाना आजाद चौक में पदस्थ म.प्र.आर. 1047 किरण मेश्राम द्वारा थाना में दर्ज गुम इंसान बरामदगी में अच्छा कार्य करने के फलस्वरूप पुरस्कृत किया गया।

 
उक्त आकस्मिक निरीक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.),  नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर जितेन्द्र चन्द्राकर तथा थाना प्रभारी अभनपुर, माना कैम्प, आजाद चौक सहित उक्त थानों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

आर्थिक सामाजिक न्याय कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता, प्रदेशव्यापी सर्वेक्षण का स्वागत है : मरकाम

आर्थिक सामाजिक न्याय कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता, प्रदेशव्यापी सर्वेक्षण का स्वागत है : मरकाम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुए प्रदेशव्यापी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सामाजिक न्याय कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। देश में हर 10 वर्ष के अंतराल में आम जनगणना की व्यवस्था रही है, लेकिन मोदी सरकार देश की पहली और इकलौती सरकार है जो अपनी नाकामी पर पर्दा डालने इरादतन, षडयंत्र पूर्वक आंकड़े छुपाने का काम कर रही है और इसी के चलते राष्ट्रीय जनगणना की अपनी जिम्मेदारियों से केंद्र की मोदी सरकार भाग रही है।

केवल जनगणना ही नहीं एनएसएसओ सहित तमाम केंद्रय एजेंसियां विगत 9 वर्षों से मोदी सरकार के कुशासन पर पर्दा डालने, केंद्र सरकार के दबाव में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, असमानता, वर्तमान आर्थिक नीतियों की जमीनी हकीकत और वास्तविक स्थिति को लेकर तमाम आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है। उज्जवला योजना और शौचालय भी केवल सरकारी आंकड़ों में दर्ज है। उज्ज्वला योजना के हितग्राहीयों में से 90 प्रतिशत रिफिल कराने में अक्षम हैं।

पीएम आवास के मामले में भी भाजपा का दावा पूरी तरह से झूठा निकला। विधानसभा में दिए गए लिखित आंकड़ों में यह प्रमाणित हुआ है कि छत्तीसगढ के लिए अब तक स्वीकृत कुल 18 लाख़ आवास में से पूर्ववर्ती रमन सरकार ने केवल 237000 ( मात्र 19 हज़ार शहरी और 2 लाख़ 18 हज़ार ग्रामीण) आवास बनाए थे, वर्तमान भूपेश बघेल सरकार ने विगत 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ में 13 लाख़ (10 लाख़ 53 हज़ार ग्रामीण और 2 लाख़ 47 हज़ार शहरी क्षेत्रों में) आवास बनाएं हैं। 2011 के बाद से मोदी सरकार के द्वारा जनगणना और सर्वेक्षण की प्रक्रिया दुर्भावना पूर्वक रोक दी गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि विगत 6 मार्च 2023 को बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में आर्थिक सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 की घोषणा की थी, 25 मार्च को पोर्टल लांच हुआ, 28 मार्च से सर्वेक्षण दल, सुपरवाइजर और प्रगणकों की ट्रेनिंग शुरू हुई और आज 1 अप्रैल को सर्वेक्षण का काम विधिवत शुरू हो गया है। प्रत्येक जिला कलेक्टरों को अपने अपने जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है 146 ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। 30 अप्रैल तक सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य के लिए एक प्रगणक दल का गठन किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार है जिसके अधीन केंद्र की सांख्यिकी विभाग और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी और भूमिका भूल चुका है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार है जिन्होंने आर्थिक-सामाजिक न्याय के लिए तत्परता दिखाते हुए समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर इसकी शुरुआत की है। आवास, रसोई गैस, शौचालय सहित सरकार के अन्य योजनाओं में भी अब पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सकेगा। ऐसे हितग्राही जो अब तक केवल सर्वे सूची में नाम दर्ज नहीं होने के कारण वंचित थे उन्हें पात्रतानुसार शासन की सभी जनकल्याणकारी का लाभ मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज से आरंभ हुये प्रदेशव्यापी आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण का स्वागत करती है।

 

भूपेश सरकार का बेरोजगारी भत्ता युवाओं को देगा सम्बल : सुशील आनंद शुक्ला

भूपेश सरकार का बेरोजगारी भत्ता युवाओं को देगा सम्बल : सुशील आनंद शुक्ला

 रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए 2500 बेरोजगारी भत्ते की शुरुआत कर युवाओं को आर्थिक संबल और स्वावलम्बन प्रदान करने का काम किया है। 1 अप्रैल को आवेदन के पहले ही दिन कई युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हो चुका है जो दर्शाता है कि इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना कितना सरल है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा निश्चिंत होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर पाएंगे, साथ ही सरकार द्वारा रोजगार सम्बन्धी ट्रेनिंग भी दी जाएगी। भूपेश सरकार ने शुरू से ही युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए कई महत्वपूर्ण काम किये है जिसका प्रतिफल है कि सरकार प्रदेश में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने में सफल हुई है, साथ ही छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे कम है। भूपेश सरकार के सर्वांगीण विकास की नीति के कारण प्रदेश में कोई भी वर्ग लाभान्वित होने से नहीं बचा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार की इस बड़ी घोषणा को भाजपा अपनी ताबूत में आखिरी कील समझ रही है। 2003 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के युवाओं से बेरोजगारी भत्ता का वायदा किया था, मगर तीन बार सत्ता में आने के बावजूद वादाखिलाफ भाजपा सरकार ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय आउटसोर्सिंग के माध्यम से युवाओं का हक छिनती रही। बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद भाजपा को यह लगने लगा है कि प्रदेश के बाकी वर्गों की तरह युवा भी अब उनसे पूरी तरह कट जाएगा। 15 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा युवाओं के साथ किए गए अन्याय का जवाब भूपेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के माध्यम से न्याय करके दिया है।

मोदी सरकार महंगाई डायन को मार नहीं रही बल्कि पाल रही : ठाकुर

मोदी सरकार महंगाई डायन को मार नहीं रही बल्कि पाल रही : ठाकुर

 रायपुर।  1 अप्रैल से आवश्यक वस्तुओं के दामों में हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी के नीति के चलते आज से 800 प्रकार की आवश्यक दवाई की कीमतों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। टोल टैक्स में 18 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। यूपीआई से लेनदेन करने पर 1.1 प्रतिशत का सरचार्ज देना पड़ेगा। इलेक्ट्रानिक वाहन से लेकर किचन की चिमनी और आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। महंगाई से पीड़ित जनता को राहत पहुंचाने के बजाय मोदी सरकार आवश्यक वस्तुओं में की कीमतों में 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत 30 प्रतिशत की वृद्धि कर दी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीतियों स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार महंगाई डायन को मार नही रही है बल्कि उसे हष्ट पुष्ट और तंदुरुस्त बना रही है और आम जनता की सुख चैन शांति को महंगाई डायन खा रही है। मोदी सरकार 100 दिनों में महंगाई कम करने 30 रु से 35 रु लीटर के दर में पेट्रोल-डीजल देने, 410 रु से नीचे कीमत पर रसोई गैस उपलब्ध कराने सहित अनेक लोक लुभावने वादे कर सत्ता हासिल की थी और अपने वादा के विपरीत जानबूझकर आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि कर अपने पूंजीपति मित्रों के तिजोरी को भर रही है और जनता का जेब खाली कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की कमी है लेकिन उसका लाभ देश की जनता को नहीं मिल रहा है। आज भी देश की जनता महंगे दरों में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस खरीदने मजबूर है। अब टोल टैक्स की दरों में की गई वृद्धि वाहन चालकों की जेब को चोट पहुंचाएगी, मालवाहक वाहनों के टोल टैक्स पर बढ़े दरों का असर आवश्यक वस्तुओ के दामों पर दिखेगा, ट्रांसपोर्ट भाड़ा में वृद्धि होगी जिसका असर खाद्यान्न सामग्री, मोटर पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, यात्री भाड़ा,  कीटनाशक रसायनिक खाद, कृषि यंत्र, रेती, सीमेंट, सरिया, गिट्टी और मकान निर्माण में लगने वाली सामग्री के दाम भी बढ़ेंगे।

पदभार सम्हालने के बाद चीफ जस्टिस ने जारी किया नया रोस्टर

पदभार सम्हालने के बाद चीफ जस्टिस ने जारी किया नया रोस्टर

 बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद सम्हालने के बाद कार्य के पहले दिन रोस्टर में परिवर्तन किया है जो कि सोमवार से प्रभावी होगा। जिसके तहत दो डिवीजन बेंच और 14 सिंगल बेंच हैं। सिंगल बेंच में तीन स्पेशल बेंच भी हैं।

डिविजन बेंच एक में चीफ जस्टिस सिन्हा के साथ जस्टिस संजय के अग्रवाल होंगे जो डिवीजन बेंच के सभी रिट मैटर, पीआईएल, रिट अपील, हैबियस कार्पस पिटिशन, रिट पिटिशन और क्रिमिनल मैटर सुनेंगे। दूसरी डिवीजन बेंच में जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत टैक्स केसेस, कमर्शियल डिविजन बेंच के मामले, डिवीजन बेंच के सिविल मामले, कंपनी अपील और 2013 तक के क्रिमिनल अपील की सुनवाई करेंगे। चीफ जस्टिस की स्पेशल बेंच में आर्बिट्रेशन और कौंसिलेशन एक्ट के मामले सुने जाएंगे। जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच में सन् 2006 तक के रिट पिटिशन की सुनवाई होगी। जस्टिस संजय के अग्रवाल की सिंगल बेंच में सिविल रिविजन और टाइड अप मैटर की सुनवाई होगी। स्पेशल बेंच में प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर बाद सुनवाई होगी।

जस्टिस पी सैम कोसी की सिंगल बेंच में सन् 2018 के बाद के रिट पिटिशन की सुनवाई होगी। जस्टिस संजय अग्रवाल सेकेंड अपील, फस्र्ट अपील, सिविल ट्रांसफर पिटिशन और अन्य सिविल मैटर जो दूसरी कोर्ट में नहीं है, उनकी सुनवाई करेंगे। जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल सभी क्रिमिनल अपील, क्रिमिनल रिफरेंसेस और एक्विटल अपील सुनेंगे। जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू सीआरपीसी की 482 के पिटिशन, रिट पिटिशन, आर्टिकल 227 के रिट पिटिशन तथा 2017 तक के रिट पिटिशन सुनेंगे। जस्टिस रजनी दुबे की बेंच में 2013 के बाद से क्रिमिनल रिविजन तथा क्रिमिनल ट्रांसफर पिटिशन की सुनवाई होगी। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की बेंच में सन् 2018 तक के सर्विस रिट पिटिशन तथा सभी लेबर रिट पिटिशन की सुनवाई होगी। जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी सीआरपीसी 439 के सभी बेल एप्लीकेशन की सुनवाई करेंगे। जस्टिस दीपक कुमार तिवारी 438 के सभी बेल एप्लिकेशन तथा सेक्शन 14 ए के तहत एट्रोसिटी एक्ट की अपील सुनेंगे। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की सिंगल बेंच में सन् 2012 तक के क्रिमिनल रिविजन अपील की सुनवाई होगी। जस्टिस राकेश मोहन पांडे की बेंच में सन् 2019 से दायर सर्विस रिट पिटिशन की सुनवाई होगी। जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल मोटर व्हीकल एक्ट व अन्य मिसलेनियस अपील की सुनवाई करेंगे।

बीजेपी महिला मोर्चा ने दो जिलों के अध्यक्ष बदले, इनको मिली जिम्मेदारी...

बीजेपी महिला मोर्चा ने दो जिलों के अध्यक्ष बदले, इनको मिली जिम्मेदारी...

 रायपुर। भाजपा ने दो जिलों में महिला मोर्चा की अध्यक्षों को बदल दिया है। इनमें दुर्ग और कवर्धा की जिलाध्यक्ष शामिल हैं। दुर्ग में अब तक उपासना चंद्राकर अध्यक्ष थीं, उनके स्थान पर दिव्या कलिहारी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, कवर्धा में मधु तिवारी के स्थान पर सतविंदर पाहुजा को मौका दिया गया है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण साव की नियुक्ति के बाद कई मोर्चा के अध्यक्ष बदले गए थे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत को नहीं हटाया गया, लेकिन निचले स्तर पर संगठन में कई जिलों में बदलाव किए गए हैं। इसी कड़ी में दुर्ग और कवर्धा की महिला मोर्चा अध्यक्ष को बदला गया है। इससे पहले कुछ और जिलों की अध्यक्ष बदली गई थीं।

 

राज्य स्तरीय आरके टैलेंट रनवे सीजन 2 का रायपुर ऑडिशन आज खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित हुआ

राज्य स्तरीय आरके टैलेंट रनवे सीजन 2 का रायपुर ऑडिशन आज खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित हुआ

 रायपुर। राज्य स्तरीय आरके टैलेंट रनवे सीजन2 का रायपुर ऑडिशन शनिवार को खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित हुआ जिसमें प्रतिभागी बच्चो ने मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।प्रतियोगिता का फाइनल जून में आयोजित होगा इसके पहले छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में ऑडिशन लिया जा रहा है।

आरके किड्स टैलेंट रनवे के विषय मे आयोजक कविता सोनी ने बताया कि हमारे आयोजन का यह दूसरा सीजन है जिसके लिए ऑडिशन राउंड चल रहा है इसके लिए रायपुर का ऑडिशन खाटू श्याम मन्दिर में लिया गया जिसमें बहुत सारे बच्चे शामिल हो रहे है। बच्चो के लिए तीन आयु वर्ग में ऑडिशन लिया जा रहा है जिसमें पहला 3वर्ष से 6 वर्ष, दूसरा 6वर्ष से 11 वर्ष और तीसरा 12 से 16 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों के लिए है जिसमें फैशन,डांसिंग,सिंगिंग व एक्टिंग के टैलेंट रनवे में बच्चे शामिल हो सकते है। रायपुर ऑडिशन में बहुत सारे बच्चो ने ऑडिशन दिया है, विभिन्न शहरों में ऑडिशन में शामिल बच्चो के प्रदर्शन के आधार पर  जजो के निर्णय अनुसार प्रतिभागी बच्चों का फाइनल जून 2023 में सम्पन्न होगा।
छत्तीसगढ़-ओडिशा में है सांस्कृतिक एकता, इसीलिए रिश्ता है अटूट : बृजमोहन

छत्तीसगढ़-ओडिशा में है सांस्कृतिक एकता, इसीलिए रिश्ता है अटूट : बृजमोहन

 रायपुर । उत्कल स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित विभिन्न समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बैरन बाजार में ओड़िशा आंदोलन के जनक साहित्यकार मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। इसके बाद शांति नगर में ऑल छत्तीसगढ़ उत्कल कल्याण संगठन आयोजित जनसेवा शिविर में भी शामिल हुए।


इस अवसर पर उपस्थित उत्कल समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की पावन भूमि ओड़िशा और प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ का अटूट संबंध रहा है। उड़िया और छत्तीसगढ़िया में भी सांस्कृतिक एकता है। यही वजह है कि रायपुर सहित राज्य के विभिन्न शहरों में उड़िया समाज के लाखों लोग रहते हैं और यहां के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं।

उत्कल कल्याण संगठन द्वारा आयोजित आधार कार्ड, मजदूर कार्ड, पैन कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड शिविर पर कहा कि संगठन द्वारा यह नेक कार्य निश्चित रूप से लोगों के लिए राहत देने वाला होगा। इसी तरह लोग या सामाजिक संगठन अपनी सामाजिक जवाबदेही को समझकर लोगों की मदद करेंगे तो निश्चित रूप से एक बेहतर समाज की स्थापना होगी।


इस अवसर पर गोपाल बाघ, सत्यानंद तांडी, ऑल छत्तीसगढ़ उत्कल कल्याण संगठन के वासुदेव तांडी, राजेश तांडी, विजय छुरा, संतोष सोनी, महेश बघेल, राहुल बघेल आदि उपस्थित थे।

इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है पीडीएस घोटाला : डॉ. रमन सिंह

इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है पीडीएस घोटाला : डॉ. रमन सिंह

 रायपुर । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राज्य की भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूरे तंत्र पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने कहा की पीडीएस घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हैं। 68 हजार 9 सौ मीट्रिक टन चावल जिसकी कीमत लगभग 600 करोड़ रुपए हैं, वह गायब हैं। उन्होंने दावा किया की इस घोटाले की जानकारी संचालनालय को पिछले एक साल से हैं लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसका मतलब सभी मिले हुए हैं।

डॉ रमन सिंह ने कहा की पोल खुलने के बाद राज्य की सरकार अब छोटे राशन दुकानदारों को निशाने पर ले रही हैं। कांग्रेस सरकार में छग की पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली कोलेप्स हो गई है। पूर्व सीएम ने चेतावनी दी हैं की वह इस पूरे घोटाले की शिकायत केंद्रीय खाद्य मंत्री से करेंगे।

 CG NEWS : शासकीय कार्य ना करने पर भी शिक्षक को मिलेगा पूर्ण वेतन, हर महीने देनी होगी जिंदा होने की जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

CG NEWS : शासकीय कार्य ना करने पर भी शिक्षक को मिलेगा पूर्ण वेतन, हर महीने देनी होगी जिंदा होने की जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 कांकेर। CG NEWS : जिले के एक शासकीय कर्मचारी शासकीय कार्य ना भी करे तो भी उन्हें पूर्ण वेतन जब तक उनका जीवन रहे अथवा अर्धवर्षिकी आयु पूर्ण न कर ले, वेतन मिलता रहेगा शर्त है कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को अपना जीवित होने की सूचना संबंधित कार्यालय को देते रहेंगे, ऐसा ही एक आदेश छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने विगत दिनों कांकेर जिले के एक शासकीय कर्मचारी के लिए आदेश निकाला है।

दरअसल कांकेर जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सिकसोड़ के शिक्षक (एलबी) अनिल कुमार उसेंडी में पदस्थ है।और वे कार्य करने में अक्षम है ।उनके प्रति शासन ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है कि प्रस्तुत मेडिकल बोर्ड शा. कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर द्वारा 85 प्रतिशत विकलांगता सर्टिफिकेट जारी किया गया है , शिक्षक के आवेदन पर शासन ने उन्हें यह राहत प्रदान की है । उक्तादेश अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 23 मार्च 2023 को जारी किया है

 

 CG NEWS : शासकीय कार्य ना करने पर भी शिक्षक को मिलेगा पूर्ण वेतन, हर महीने देनी होगी जिंदा होने की जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

CG NEWS : शासकीय कार्य ना करने पर भी शिक्षक को मिलेगा पूर्ण वेतन, हर महीने देनी होगी जिंदा होने की जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

 कांकेर। CG NEWS : जिले के एक शासकीय कर्मचारी शासकीय कार्य ना भी करे तो भी उन्हें पूर्ण वेतन जब तक उनका जीवन रहे अथवा अर्धवर्षिकी आयु पूर्ण न कर ले, वेतन मिलता रहेगा शर्त है कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को अपना जीवित होने की सूचना संबंधित कार्यालय को देते रहेंगे, ऐसा ही एक आदेश छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने विगत दिनों कांकेर जिले के एक शासकीय कर्मचारी के लिए आदेश निकाला है।

दरअसल कांकेर जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सिकसोड़ के शिक्षक (एलबी) अनिल कुमार उसेंडी में पदस्थ है।और वे कार्य करने में अक्षम है ।उनके प्रति शासन ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है कि प्रस्तुत मेडिकल बोर्ड शा. कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर द्वारा 85 प्रतिशत विकलांगता सर्टिफिकेट जारी किया गया है , शिक्षक के आवेदन पर शासन ने उन्हें यह राहत प्रदान की है । उक्तादेश अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 23 मार्च 2023 को जारी किया है

 

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA को लेकर आया नया अपडेट

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA को लेकर आया नया अपडेट

  केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय समय पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोतरी करती जा रही है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि हो गई है। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42% हो गए हैं। जल्दी दो DA किस्त रिवाइज होने के साथ उनके महंगाई भत्ता 50% हो सकते हैं। ऐसे में फिर से उनकी न्यूनतम सैलरी में इजाफा देखा जा सकता है। हालांकि न्यूनतम वेतन वृद्धि से पूर्व कर्मचारियों के लिए एक अन्य भत्ते को बढ़ाया जा सकता है। सरकार द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 42% कर दिया गया। वहीं अन्य भत्ते के बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। केंद्र कर्मचारी को मिलने वाले अन्य भत्ते में भी इस वृद्धि के बाद उछाल देखा जा सकता है। बता दें कि महंगाई भत्ते को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। वहीं कर्मचारियों के लिए HRA को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है। वर्ष 2023 के अंत या जनवरी 2024 तक कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता में भी वृद्धि देखी जाएगी। इससे पहले सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। जुलाई महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में वृद्धि देखी जाएगी। वही जैसे ही महंगाई होते 50 फीसद पहुंच जाएगा। उसके बाद हाउस रेंट अलाउंस में भी भारी वृद्धि देखी जाएगी।

एक बार फिर से जुलाई महीने में महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाएगा और जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी। महंगाई भत्ता के 50% से अधिक होने के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस की अधिकतम मौजूदा दर 27 से बढ़ाकर 30 फीसद कर दी जाएगी जबकि 18% को बढ़ाकर 20% किया जाएगा और 9% को बढ़ाकर 10% किया जाएगा। जिसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।

BANK HOLIDAY : इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

BANK HOLIDAY : इस महीने 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

 रायपुर। अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू हो गया है। इसके पहले महीने यानी अप्रैल में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में अलग-अलग जगहों पर कई वजहों से 9 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यही नहीं महीने में 5 दिन रविवार और 2 दिन शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

इस महीने की शुरुआत दो दिनों की छुट्टी के साथ हुई है। 1 अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग और 2 अप्रैल को रविवार के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा अप्रैल में इस बार अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, ईद-उल-फित्र सहित कई और मौकों पर बैंक बंद रहेंगे।

महीने अलग-अलग जगहों के हिसाब से 3 लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। पहला 7 से 9 अप्रैल, दूसरा 14 से 16 अप्रैल और तीसरा 21 से 23 अप्रैल। इसके अलावा यह महीना छुट्‌टी के साथ खत्म होगा। 30 अप्रैल को रविवार है।

• तारीख – बंद रहने का कारण – कहां बंद रहेंगे

1 अप्रैल – बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग – सभी जगह

2 अप्रैल – रविवार – सभी जगह

4 अप्रैल – महावीर जयंती – अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची

5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम की जयंती – हैदराबाद

7 अप्रैल – गुड फ्राइडे – देश में ज्यादातर जगहों पर बैंक बंद

8 अप्रैल – दूसरा शनिवार – सभी जगह

9 अप्रैल – रविवार – सभी जगह

14 अप्रैल – अंबेडकर जयंती – देश में ज्यादातर जगहों पर बैंक बंद

15 अप्रैल – वीशू/बोहाग बीहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष – अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम

16 अप्रैल – रविवार – सभी जगह

18 अप्रैल – शब-ए-कद्र – जम्मू और श्रीनगर

21 अप्रैल – ईद-उल-फितर जम्मू – कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम

22 अप्रैल – ईद और चौथा शनिवार – सभी जगह

23 अप्रैल – रविवार – सभी जगह

30 अप्रैल – रविवार – सभी जगह

CG CRIME : घर में घुसकर बाप-बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला, पिता की मौत; बेटा घायल

CG CRIME : घर में घुसकर बाप-बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला, पिता की मौत; बेटा घायल

 रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना इलाके में घर में घुसकर बाप-बेटे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में पिता की मौत हो गई है, वहीं बेटा घायल है। सूचना पर तिल्दा थाना पुलिस समेत साइबर और FSL की टीमें मौके पर पहुंची है। घायल बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से सभी आरोपित फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जलसो गांव निवासी आशु उइके उसके चाचा ईशु उइके ने अपने 6-7 साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। इलाके में रंगदारी का वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते आरोपित आशु उइके ने साथियों के साथ मिलकर कुंदरू गांव निवासी जितेन्द्र पाल के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियो के हमले में जितेंद्र का बेटा आयुष घायल हो गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ के तीन और अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

छत्तीसगढ़ के तीन और अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन

 रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के तीन और स्वास्थ्य केन्द्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS – National Quality Assurance Standard) प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने विगत फरवरी माह में इन तीनों अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरगुजा जिले के सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महासमुंद के कोमाखान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कोरबा के गोपालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र से नवाजा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम के मूल्यांकन में गोपालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 89 प्रतिशत, कोमाखान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 85 प्रतिशत और सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 84 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान करने के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।

 
CG News : सीएम बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ, युवाओं को सौंपा बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश…

CG News : सीएम बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ, युवाओं को सौंपा बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश…

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। चार युवाओं को मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश सौंपा है। प्रदेश के बेरोजगारों को 2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। 18 से 35 वर्ष उम्र के बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र होंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू हो गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। बेरोजगारों को साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने आवेदक के पूरे परिवार की आय सलाना 2.50 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार से तात्पर्य पति-पत्नी, आश्रित बच्चे और आश्रित माता-पिता से है।

मुर्रा के नीचे दबाकर हो रही थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने दो आरोपियो से 700 किलो गांजा किया जब्त

मुर्रा के नीचे दबाकर हो रही थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने दो आरोपियो से 700 किलो गांजा किया जब्त

 महासमुंद। मुर्रा के नीचे गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक में मुर्रा के नीचे दबाकर रखे गए 700 किलो ग्राम गांजा को जब्त किया। गांजे की कीमत एक करोड़ 40 लाख आंकी गई है। मामले में मध्यप्रदेश के सतना जिला निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम को 30 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप सिंघोड़ा के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाने वाले हैं। मादक पदार्थ को ट्रक में कुछ अन्य वस्तुओं के बीच छिपाकर रखे होने की सूचना मिली। मुखबिर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम नेशनल हाइवे 53 दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली में बैरिकेट लगाकर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ समय पश्चात ओड़िसा की ओर से एक लाल रंग का ट्रक MH 18 BG 8022 आते दिखा। घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया। गाड़ी में सवार दो लोगों ने पूछताछ में बताया कि ओड़िसा से ट्रक में मुर्रा भरकर मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं।

जवाब संतोषप्रद नही होने से सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा टीम द्वारा मुर्रा की बोरिया हटाकर वाहन की तलाशी ली तो मुर्रा के नीचे बोरियों में खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ 1,40,00,000 रुपए कीमत का 700 किलो ग्राम (सात क्विंटल) मादक पदार्थ गांजा मिला। मामले में गांजा के साथ अपराध में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर धारा 20बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर आरोपियों जिला सतना, मप्र निवासी भाई कल्पनाथ डोहर (31 वर्ष) और राजाराम डोहर (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब इस समय होगा संचालित

भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब इस समय होगा संचालित

 कवर्धा। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन का समय में बलाव किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पाली में चलने वाले स्कूल पहली पाली में 7.30 बजे से 11.30 बजे और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेंगे।

CG Breaking : पल्ली बारसूर मार्ग पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, यात्री बस को किया आग के हवाले, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

CG Breaking : पल्ली बारसूर मार्ग पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, यात्री बस को किया आग के हवाले, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद

 दंतेवाडा। CG Breaking : नारायणपुर से बैलाडीला चलने वाली बस्तर ट्रेवल्स की बस को नक्सलियों ने आग लगा दी। आपको बता दे नक्सलियों ने मालेवाही और बोदली के बीच लगभग 10.15 बजे के आसपास बस को रोक कर दिया इस  घटना को अंजाम दिया है।

साभी यात्री सुरक्षित बताए जाए रहे हैं।सीआरपीएफ एवं पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौजूद है यह पूरी घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की है।

छत्तीसगढ़ में 1 सप्ताह तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

छत्तीसगढ़ में 1 सप्ताह तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

 रायपुर। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पिछले दो तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिला है. कुछ जगहों पर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है. कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है. रायपुर में शुक्रवार की रात गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है. अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई है. शनिवार की सुबह रायपुर में हल्की धूप निकलने के साथ ही काले बादल छाए रहे.

प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान:

 मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी ने बताया कि “छत्तीसगढ़ के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है. चक्रवात के प्रभाव से गरज चमक के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान आने वाले 1 सप्ताह तक देखने को मिल सकता है. इसका सबसे ज्यादा असर बस्तर और उसके आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. चक्रीय चक्रवात उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक द्रोणिका की अनियमित गति तेलंगाना से मध्य उत्तर प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. जिसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है.”

प्रदेश के शहरों का तापमान:

 शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री, पेंड्रारोड का तापमान 30.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया.