रायपुर: प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।
ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।
रायपुर। राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ रायपुर से लगे नकटी गाँव स्थित ब्लू वॉटर में 16 साल का नाबालिक डूब गया है। यह हादसा नाबालिक के नहाते वक्त सेल्फी लेने के दौरान हुआ है। मृतक का नाम शरील उपाध्याय है। कुशालपुर में रहने वाला है। बताया जा रहा है की मृतक अपने दो दोस्तों के साथ ब्लू वॉटर घूमने के लिए गया था। मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस। माना थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची।
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा से चाकूबाजी का खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा साप्ताहिक बाजार स्थल कतियाररास में एक युवक को चाकू मार दिया है, जिससे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का नाम साहिल बताया जा रहा है। वहीं युवक को चाकू मारने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले में पुलिस कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, दंतेवाड़ा नगरपालिका में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। यहां पर आए एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में तत्काल उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहां उस युवक साहिल की मौत हो गई। वहीं साप्ताहिक बाजार स्थल में इस चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई
बता दें दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में चाकू बाजी के इस तरह का पहला मामला है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक और उस पर हमला करने वाला आरोपित साथ में व्यपार करते थे। फिलहाल इस पूरे मामले की अभी पुलिस जांच कर रही है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा राज्य के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। संचालक, तकनीकी शिक्षा संचालनालय श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि राज्य के विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक संस्थानों, आर्किटेक्चर संस्थानों एवं फॉर्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रम जिसमें बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन कास्ट्यूम डिजाईन एवं ड्रेस मेकिंग, डिप्लोमा इन इनटीरियर डिजाईन एवं डेकोरेशन, डिप्लोमा इन मार्डन आफिस मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन होटल मेनेजमेंट एण्ड केटरिंग टेक्नालॉजी, डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर, बी. फॉर्मेसी, डी. फॉर्मेसी, एम.ई/एम.टेक., एम.फॉर्मेसी, एम.बी.ए., एम.सी.ए. आदि पाठ्यक्रमों में सीधे एवं लेटरल एन्ट्री के द्वारा सत्र 2023-24 में प्रवेश जल्द होंगे।
उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विस्तृत विवरण ऑनलाईन कॉउंसिलिंग के पोर्टल http://cgdteraipur.cgstate.gov.in/ पर उपलब्ध होगा। सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु छत्तीसगढ़ तकनीकी संस्थाओं हेतु प्रवेश नियम 2023 भी पोर्टल पर उपलब्ध कराये जाएंगे।
श्री शरण ने कहा कि सत्र 2023-24 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों आवश्यक दस्तावेज यथा मूल निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सैनिक प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण-पत्र, छत्तीसगढ़ शासन अथवा उसके सार्वजनिक उपक्रमों/अर्धशासकीय निकायों व छत्तीसगढ़ के स्थानीय शासनों के कार्मिकों संबंधी प्रमाण-पत्र, भारत सरकार अथवा उसके सार्वजनिक उपक्रमों/अर्धशासकीय निकायों के छत्तीसगढ़ में पदस्थ कार्मिकों के स्थानीय निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ में पुनर्वास स्थापन संबंधी प्रमाण पत्र, जम्मू एवं कश्मीर राज्य के विस्थापित की संतान हेतु प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ के कार्मिक जिनकी पदस्थापना आतंकवादी गतिविधियों के नियंत्रण हेतु जम्मू एवं कश्मीर राज्य में की गई हो की संतान हेतु प्रमाण पत्र, निःशक्तता प्रमाण पत्र (जैसा लागू हों) आदि को पूर्व से बनवाकर तैयार रखे। ताकि अभ्यर्थियों को इन प्रमाण पत्रों के अभाव में दस्तावेज परीक्षण में अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शरू हो गयी हैं। केंद्रीय मंत्रियो से लेकर देश के बड़े नेताओ तक आने का सिलसिला लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी को बस्तर (Priyanka Gandhi Visits Chhattisgarh) आने का निमंत्रण दिया है। वहीं राजनेतिक सरगर्मी के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रदेश के बस्तर आने वाली हैं। वे 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर आएंगी। बता दें कि बस्तर में 12 अप्रैल को महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। सीएम ने कहा कि बस्तर में मातृशक्ति सम्मेलन होगा। मैंने उनको बस्तर आने का (Priyanka Gandhi visit to Bastar Full Detail News) निमंत्रण दिया है। राज्य सरकार आंगनबाड़ी सहायिकाओं, महिलाकर्मियों की इच्छा से बड़ा आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे (Bastar Tour) पर आएंगी। प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।
बता दें कि चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका बस्तर की सभा से चुनावी अभियान की भी शुरुआत भी करेंगे। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रियंका में रायपुर के जोरा मैदान में 26 फरवरी में सभा की थी।
रायगढ़। साइबर फ्रॉड के मामलों में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । एसएसपी सदानंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन पर गठित विशेष टीम द्वारा फर्जी वेबसाइट पर डिटेल भरवाकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को जामताड़ा (झारखंड) में दबिश देकर पकड़ा गया है।
हर हफ्ते बदल देते थे अपना ठिकाना
यह गिरोह जामताड़ा के झिलुवा टोला क्षेत्र से सक्रिय रहकर सायबर ठगी का काम कर रहा था, जहां से ये कस्टमर केयर के रूप में लोगों को कॉल किया करते थे । शातिर आरोपी हर 7-8 दिन में अपना ठिकाना बदलते थे। ये अलग-अलग मोबाइलों नंबरों के जरिए अपने कस्टमर को कॉल करते थे।
बैंकों की डमी वेबसाइट बनाकर ठगी
आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि ये सभी प्रमुख बैंक जैसे- HDFC, SBI, IDBI इत्यादि का डमी लॉगइन पेज/वेबसाइट बना कर रखे हुए हैं। ये अपने कस्टमर को कॉल कर उन्हें डराया करते थे कि उनका क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/एटीएम सस्पेंड होने वाला है, उसे अपडेट करें। जैसे ही कस्टमर इनके झांसे में आता था और इन्हें कस्टमर के बैंक की जानकारी मिलती थी। ये कस्टमर को व्हाट्सअप या टेक्स्ट मैसेज के जरिये उसी बैंक का एक डमी लॉगिन पेज का एक फिसिंग लिंक मोबाइल पर सेंड करते और कस्टमर से ID/PASSWORD से पेज लॉगिन कराकर एक ऑनलाइन फार्म फिलअप कराते थे। कस्टमर फार्म फिलअप कर सबमिट करता तो कस्टमर के तमाम पर्सनल बैंक डिटेल इस फ्रॉड गैंग के पास होता और ये कस्टमर के बैंक अकाउंट में ID/PASSWORD से लॉगिन कर कस्टमर के सारे रुपए विभिन्न UPI, PHONE PAY, PAY TM इत्यादि में रूपये ट्रांसफर कर निकाल लेते और आपस में बांट लेते थे।
लगातार मॉनिटरिंग से पकड़ा गया गिरोह
SSP सदानंद कुमार ने बताया कि पीड़ित वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (उम्र 39 वर्ष), निवासी विकास नगर, कोतरारोड द्वारा 7 जुलाई 2022 को थाना कोतवाली में उनके क्रेडिट कार्ड से 5 जून को ₹50000-₹50000 के 3 ट्रांजैक्शन अज्ञात आरोपियों द्वारा किया जाना बताते हुए लिखित आवेदन देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिस पर FIR दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित के बैंक खाते से पेटीएम के माध्यम से रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिली । साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा जिन यूपीआई का उपयोग ठगी किया गया था, उसे जांच में रखा गया था।
बिहार-झारखण्ड में पहले से ही जुर्म दर्ज
पुलिस विवेचना में सिम बंद मिला, सिम जिन मोबाइल पर उपयोग किये गये थे। उन मोबाइल के ईएमआई के टेक्निकल एनालिसिस पर जिन नंबरों का पता चला, उन नंबरों के विरूद्ध पहले से ही बिहार और झारखंड में भी अपराध दर्ज हैं। सायइर सेल की टीम 60-65 अलग अलग ईएमआई नंबरों का विश्लेश्ण कर रही थी। तभी कुछ सिम नंबर के फिर से एक्टिवेट होने की जानकारी मिलने पर तत्काल सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में सायबर सेल, थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ का स्टाफ दिगर प्रांत रवाना हुआ ।
एक ही जगह पर कई गिरोह सक्रिय
रायगढ़ पुलिस की टीम ने पूरी गोपनियता बरतते हुये सुनियोजित तरीके से पहले झारखंड जामताड़ा जिले के झिलुवाटोला और घोषबाद क्षेत्र में दबिश दी। जहां एक ही लोकेशन पर कईगिरोहों द्वारा सक्रिय होकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। टीम ने रेड कर साइबर फ्रॉड कर रहे गैंग के 4 शातिर आरोपियों को धर दबोचा। वहीं कुछ आरोपी मौके से भाग निकले। टीम की पकड़ में आये 4 आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 नग मोबाइल और विभिन्न कंपनियों के 69 सिम जब्त किये हैं। आरोपियों से पूछताछ में थाना कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र के विकास नगर कोतरारोड में रहने वाले वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव हुई डेढ़ लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है।
मजदूरी करते-करते बन गए ठग
गिरफ्तार आरोपी राजेश मंडल, सुरेश मंडल, दुर्योधन मंडल और निसार अंसारी को कोतवाली पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों में केवल निसार अंसारी ही कक्षा दसवीं पास है, बाकी 3 आरोपी केवल प्राथमिक शिक्षा प्राप्त किये हैं। निषार अंसारी के खिलाफ थाना करमाटांड में धारा 307 IPC का मामला दर्ज है। आरोपी निषार ने बताया कि उसके जीजा का भाई इकबाल अंसारी काफी दिनों से सायबर ठगी का काम कर रहा है, जो इसे और उसके कई साथियों को सायबर ठगी का काम सीखा कर उनका उपयोग करता है, बदले में सभी को मोटी रकम देता है। पकड़े गये सभी आरोपी पहले मजदूरी का काम करते थे। आरोपियों ने बताया कि जैसे ही कस्टमर इनके झांसे में आता सारे रुपयों को जल्द से जल्द निकाल कर आपस में बंटवारा कर लिया करते थे।
रायपुर। 2022 बैच के ट्रेनी IAS अफसरों को फील्ड पोस्टिंग मिली है। राज्य सरकार ने 2022 बैच के तीन ट्रेनी IAS अफसरों को सहायक कलेक्टर के तौर पर अलग-अलग जिलों में फिल्ड पोस्टिंग दी है। नम्रता चौबे को बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रखर चंद्राकर कांकेर और युवराज मरमट को रायगढ़ सहायक कलेक्टर बनाया गया है। बता दें कि ये सभी ट्रेनी IAS मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में पहले दौर की ट्रेनिंग के बाद नये पदस्थापित जिलों में कार्यभार ग्रहण करने वाले हैं।
देखें आदेश

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मंगलवार को एक ही गांव में नाबालिग लड़की सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक युवक ने सिर्फ इसलिए जान दे दी कि उसकी पत्नी मायके से नहीं लौट रही थीं। इससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली। जबकि नाबालिग लड़की ने आत्मदाह किया है। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने ऐसा कदम उठाया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है।
मौके से सुसाइड नोट बरामद
जानकारी के मुताबिक ग्राम सांकरा निवासी डोमार साहू (26) पुत्र तोरण साहू ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कमरे में कोई नहीं थे। जब परिजन पहुंचे तो उन्हें पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पत्नी के मायके जाने की बात लिखी है
दो माह से पत्नी नहीं लौटी ससुराल
थाना प्रभारी नासिर खान ने बताया कि, पत्नी के मायके चले जाने से डोमार बहुत परेशान था। करीब दो माह से उसकी पत्नी मायके में ही है, और ससुराल लौट नहीं रही थी। वह घर में अपने तीन साल के बच्चे और परिजनों के साथ रहता था। फिलहाल उसकी पत्नी को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
प्रेम प्रसंग में आत्मदाह करने की आशंका
खुदकुशी का दूसरा मामला भी इसी गांव सांकरा है। गांव में रहने वाली 17 साल की लड़की ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने जान दी है।
बलौदाबाजार-भाटापारा। CG TRANSFER BREAKING : जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। जारी लिस्ट में एक, दो नहीं बल्कि तीन दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों का नाम शामिल है। पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। जिन पुलिस कर्मियों का नाम शामिल है उसमे एक सहायक उपनिरीक्षक, 14 प्रधान आरक्षकों और 27 आरक्षकों का नाम शामिल है।

नारायणपुर। Narayanpur Breaking News : नक्सल प्रभावित इलाके से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां पर नक्सलियों ने नारायणपुर ओरछा के मुख्यमार्ग को बटूम के पास बीच सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिया है और साथ ही पत्थरों को बीच मार्ग में रख दिया है। जिससे आवजाही बंद हो गया है।

आज सुबह से ही नारायणपुर नक्सलियों ने उत्पात मचा रख्खा है। नारायणपुर और ओरछा के मुख्यमार्ग आवागमन बाधित कर दिया है। आज ओरछा का साप्ताहिक बाजार लगता है। सुबह से ही व्यापारी अपने वाहनों में बाजार के लिए निकले थे, की ओरछा से पहले ही नक्सलियों ने रास्ता बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं प्रतिदिन जिले में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिससे लोगों में अपनी खौफ बना रहे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है । उन्होंने शालिनी यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। शालिनी यादव का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
-दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर। रियायती जमीन मिलने से भवन की लागत घटेगी और तेजी से समाजों के मांगलिक भवन बनेंगे। समाजजनों का काफी खर्च बचेगा। दुर्ग जिले के ग्राम पुलगांव में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में आने के बारे में आश्वासन दिया था तो आना ही था इसलिए देर शाम से आया हूँ। समाज के लिए जमीन दर में रियायत की वजह से काफी महंगी जमीन मात्र 20 लाख रुपये में मिली है। यह बहुत अच्छी बात है। इससे सामाजिक कार्य आसानी से होंगे। सभी समाजों को इसका लाभ मिल रहा है। पहले यह प्रक्रिया बहुत जटिल थी। हमारा तानाबाना बहुत मजबूत रहा है। हमारे पुरखों ने ऐसी व्यवस्था बनाई कि पूर्व में भी बिना आधुनिक संचार साधनों के समाजजनों तक दूर दूर तक बात चली जाती थी। ऐसे में हमारा दायित्व है कि इस ढांचे को मजबूत करें और इसके लिए हमने रियायती दर में समाज के लिए जमीन उपलब्ध कराने की नीति बनाई। अब यह हो गया है तो समाजजनों को काफी आसानी होगी। विवाह और अन्य कार्यक्रम में खर्च बचेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रमों में हमने लगातार समाजजनों की मांग पर जमीन उपलब्ध होने पर भवन के लिए राशि उपलब्ध कराई। सामाजिक उत्थान के साथ ही आर्थिक उत्थान के लिए भी हम कार्य कर रहे हैं। समर्थन मूल्य वाली फसलों का दायरा बढ़ा है। वनोपज का संवर्धन कर रहे हैं। गौठान के माध्यम से स्वसहायता समूह को आगे बढ़ा रहे हैं। डोंगाघाट में हम गोबर से बिजली बना रहे हैं। गोबर पेंट बना रहे हैं। इससे लोगों की आर्थिक आय काफी बढ़ गई है।
जालबन्धा के एमबीए युवक से जुड़ा रोचक संवाद बताया - मुख्यमंत्री ने कहा कि खैरागढ़ से लौटते वक्त जालबन्धा में रुका था। एमबीए पढ़े एक युवक ने सवाल किया कि न्याय योजना का पैसा किश्त में क्यों देते हैं। मैं जवाब देने ही वाला था कि वहीं एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि एक बार म मिलय या बार बार मिलत तो हे। मैंने उत्तर दिया कि हम किश्तों में दे रहे हैं। आप एक साथ निकाल लो। फिर औचित्य समझाया कि किस तरह से इसका लाभ किसानों को सही समय पर मिलता है। कार्यक्रम में विधायक श्री अरुण वोरा ने भी अपना संबोधन दिया।
कबीरधाम। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर बुधवार को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मौदहापारा, रायपुर निवास से 11.00 ग्राम चमारी, वि०ख० बोड़ला जिला कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे । दोपहर 2. 30 बजे को ग्राम चमारी आगमन एवं घटनास्थल पर ग्रामवासियों एवं पीड़ित परिवार के सदस्यों से भेंट मुलाकात करेंगे। इसके बाद मंत्री अकबर ग्राम मिनमिनियां जंगल, वि०ख० बोडला आगमन एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों से भेंट। शाम 4.30 बजे ग्राम कटंगीकला / बनखैरा / कॅजेदाह / खैरा / कामनबोड होते हुए ग्राम कोयलारी, वि०ख० सलोहारा आगमन एवं हाई स्कूल का अतिरिक्त कमरा / रंगमंच का लोकार्पण तथा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात।
इसके बाद ग्राम कामनबोड/कुरूवा होते हुए ग्राम भिंभौरी, वि०ख० स०लोहारा आगमन एवं जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित पानी टंकी का लोकार्पण करेंगे तथा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात।
शाम 6. 20 बजे को मंत्री अकबर ग्राम लाखाटोला / सिल्हाटी / स०लोहारा / जरहाटोला / जामगांव होते हुए ग्राम आमगांव, वि०ख० स०लोहारा आगमन एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात। इसके बाद फिर आमगांव से स०लोहारा/ सिल्हाटी/ बिड़ोरा चौक / धनगांव चौक होते हुए ग्राम बबई, वि०ख० स०लोहारा, जिला कबीरधाम आगमन एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात।
रात्रि 7.50 बजे को ग्राम बबई से / गंडई / धमधा /अहिवारा / कुम्हारी / टाटीबंध होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 9. 35 को रायपुर आगमन एवं आरक्षित ।
रायगढ़ रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार प्रमुख रेल गाड़ीयो को रायगढ़ में स्टापेज मिलना रायगढ़ में जन हितों के लिए समर्पित रहने वाली सांसद गोमती साय के प्रयासों का सुखद परिणाम है।
विगत दिनों सांसद गोमती साय ने रेल मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों से अवगत कराया। सांसद की मांग को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे बोर्ड ने CC No 40F/2023 के तहत जारी आदेशों के तहत ट्रेन क्रमांक 17007 / 17008 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस 20917/ 20918 इंदौर – पूरी हमसफ़र एक्सप्रेस 22845/22846 पुणे हटिया एक्सप्रेस 22909/22910 पूरी वलसाड एक्सप्रेस के रुकने के आदेश जारी कर दिए है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने बताया कि रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के ठहराव से रायगढ़ क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
रायगढ़ । सांसद गोमती साय ने राहुल गांधी को पिछड़ी जाति के अपमान हेतु दो वर्षो को सजा सुनाए जाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गांधी परिवार स्वयं को न्यायपालिका से भी ऊपर मानता है।
गांधी परिवार को देश की किसी जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है। नेशनल हेराल्ड घोटाले में जमानत में बाहर चल रही सोनिया गांधी एवं उनके बेटे राहुल गांधी यूपीए की सत्ता के दौरान सीबीआई को पिंजरे में तोता की तरह कैद रखे हुए थे, पिंजरे में कैद इसी सीबीआई के तोते को आज मोदी जी ने बाज बना दिया।
राजनीति से जुड़े रसूखदारों को जेल के पीछे पहुंचाकर सीबीआई ने यह प्रमाणित कर दिया कि उनकी कार्यवाही निष्पक्ष है।
न्यायपालिका ने इससे पहले दो दर्जन से अधिक मामलों में अर्नगल बयान बाजी व दुरुपयोग के मामले में सांसदों को अयोग्य ठहराया है, लेकिन तब गांधी
परिवार को देश का लोकतंत्र खतरे में नजर नहीं आया। गांधी परिवार पर संकट आते ही लोकतंत्र खतरे में नजर आने लगता है। राज्य के विधायकों की मोदी जी से मुलाकात पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने पर गोमती साय ने करारा जवाब देते हुए कहा क्या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भी गांधी परिवार से बिना समय लिए मुलाकात कर सकते है?
गोमती साय ने स्मरण कराया एक राज्य के मुख्यमंत्री ने जब राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा तो मिलने की बजाय राहुल गांधी कुत्ते को बिस्किट खिलाना ज्यादा मुनासिब समझ रहे थे। दो दशक पहले गांधी परिवार से कोई राज्य का विधायक तो दूर मुख्यमंत्री भी नही मिल पाता था, लेकिन मोदी ने गांधी परिवार के अहंकार को तोड़ा है। राज्य के विधायकों को किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार मुलाकात का समय देकर नई परंपरा की शुरुवात की है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की जनता का सम्मान किया है।
रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सत्ता के नशे में कांग्रेसी इतने चूर हो गए हैं कि कानून हाथ में लेने में भी उन्हें कोई संकोच नहीं है। कल खबर आई थी कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आज एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह एक बैंक कर्मचारी को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। आखिर यह हो क्या रहा है? प्रदेश में सरकार चल रही है या माफिया गुंडाराज?
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनते ही अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। देश का सबसे सुरक्षित और शांत प्रदेश कहलाने वाला हमारा छत्तीसगढ़ आज पूर्णतः अशांत है। आम आदमी यहा डरा और सहमा हुआ है। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब हत्या, हत्या के प्रयास जैसी घटनाओं की खबर अखबारों और टीवी चैनलों की सुर्खियों में ना हो।
कुछ दिन पहले रेत माफियाओं ने भाजपा पदाधिकारी के पैर पर गंभीर वार कर तोड़ दिए थे। राजधानी रायपुर में तो सरेराह खून से लथपथ एक नाबालिग युवती के बाल खींचते हुए हाथ में कटार लिए अधेड़ घूमता रहा। यह तो कुछ घटनाएं हैं ऐसी घटनाएं रोजाना प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में घट रही है। राजधानी में तो चाकूबाजी की घटनाओं में तीव्र वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है सब तरफ कांग्रेस का गुंडाराज है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 मार्च से 31 मार्च तक खरीदे गए 1 लाख 45 हजार क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 91 लाख रूपए का भुगतान किए जाने के साथ ही गौठान समितियों को 1.43 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 98 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है।
गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में 5 हजार 213 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। स्वावलंबी गौठान दोनों की व्यवस्था के साथ-साथ गोबर खरीदी के मामले में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने लगे हैं। इन गौठानों ने मार्च माह के दूसरे पखवाड़े में स्वयं की पूंजी से 01 करोड़ 67 लाख का गोबर खरीद है, जिसके भुगतान सहित कृषि विभाग द्वारा एक करोड़ 24 लाख रूपए का भुगतान गोबर विक्रेता पशुपालकों को किया जाएगा। अब तक स्वावलंबी गौठान द्वारा 49 करोड़ 21 लाख रूपए गोबर खरीदी स्वयं की जमा पूंजी से की गई है।
गोधन न्याय योजना के तहत 05 अप्रैल को 5.32 करोड़ के भुगतान
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत 05 अप्रैल को 5.32 करोड़ के भुगतान हितग्राहियों को किया जाएगा। जिसके पश्चात योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भुगतान की जाने वाली कुल राशि का यह आंकड़ा बढ़कर 430 करोड़ 93 लाख रूपए हो जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 31 मार्च 2023 तक गौठानों में 111.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। 5 अप्रैल को भुगतान के पश्चात गोबर विक्रेताओं को कुल 222 करोड़ 09 लाख रूपए और गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को कुल 188 करोड़ 43 लाख रूपए का भुगतान पूरा हो जाएगा।
रायपुर। राज्य में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में किसी ना किसी दिन बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से आम जनता और किसान परेशान है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।
प्रदेश के कुछ स्थानों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अंधड़ चलने के साथ वज्रपात हो सकती है। द्रोणिका के प्रभाव के कारण प्रदेश में बारिश का माहौल बन रहा है। मौसम जानकारों का मानना है कि बादल और बारिश से तापमान में किसी भी प्रकार की कोई गिरावट नहीं होगी।
दोपहर के तापमान में वृद्धी नहीं हो रही
विदर्भ से तमिलनाडु और झारखंड से ओडिशा, आंध्रप्रदेश और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक द्रोणिका बनी हुई है। इन सिस्टम के असर से समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। 5 अप्रैल को छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव से दोपहर के तापमान में वृद्धी नहीं हो रही है।
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के जिला अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन विधायक द्वारा बैंक कर्मियों से मारपीट से जुड़ा हुआ है। इस वजह से आज से 2 दिन के अवकाश पर बैंक कर्मचारी रहेंगे।
सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मियों ने ऐलान किया है कि कर्मचारी 2 दिन के अवकाश पर रहेंगें। सभी कर्मचारी विधायक के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रहे है। इस खबर पर अपडेट जारी है।
जयपुर/रायपुर। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। गहलोत ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है। बता दें कल यानी 3 अप्रैल को सीएम गहलोत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हिमाचल प्रदेश सीएम सुख्खू भी मौजूद थे। गहलोत ने सूरत में राहुल गांधी का स्वागत किया था। इसके अलावा भी सीएम कल कई कांग्रेस नेताओं के संपर्क में आए थे। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कई नेता कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं।
0.तीसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुए सीएम गहलोत
CORONA BREAKING: बता दें कि सीएम गहलोत तीसरी बार कोविड पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
0.राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी हुई कोरोना पॉजिटिव
CORONA BREAKING: राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी मंगलवार को ट्वीट कर खुद के कोविड संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने अपनी कोविड की जांच करवाई, जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने आगे लिखा कि चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।
रायपुर/नई दिल्ली। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की अटकलों से सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है। सीएम भूपेश बघेल, पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू इस वक्त दिल्ली में मौजूद हैं। इस बीच बस्तर सांसद दीपक बैज को दिल्ली से बुलावा आया है।
Mission 2023: सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस वक्त दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत दूसरे नेता शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद छत्तीसगढ़ के नेताओं को बैठक के लिए बुलाया जाएगा।
Mission 2023: इस खबर के साथ ही एकबार फिर इस बात की चर्चा जोर पकड़ने लगी है कि पीसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी मोहन मरकाम की जगह किसी और को दी सकती है। फिलहाल पीसीसी अध्यक्ष पद के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज और सीतापुर विधायक एवं प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नाम सबसे आगे हैं। वहीं मौजूदा चीफ मोहन मरकाम इस वक्त कोंडागांव में ही मोर्चा संभाले हुए हैं।
लंबे समय से चल रही थी बदलाव की चर्चा
हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद ही यह कहा जा रहा था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में चुनाव से पहले बड़ा बदलाव हो सकता है। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का कार्यकाल पिछले साल ही खत्म हो गया है और इसलिए अध्यक्ष पद पर बदलाव की ज्यादा बातें सामने आ रही थी।
पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर शुरु हुआ था असहमतियों का दौर
Mission 2023: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दो साल तक तो लगभग सब ठीक ही चलता रहा लेकिन, बीच बीच में सीएम और पीसीसी अध्यक्ष के बीच मतभेद की भी खबरें आती रही। जानकारों के मुताबिक जब संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई तब सीएम भूपेश बघेल से मशविरा नहीं लिया गया।
तब मरकाम पर आरोप लगाए गए थे कि साल 2018 के चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों को भी संगठन में बड़ा पद दे दिया गया। वहीं निगम-मंडल में नियुक्तियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को नहीं दी गई। इसके अलावा सत्ता के कई फैसलों में भी संगठन की राय नहीं ली गई। इससे सत्ता और संगठन के बीच दूरियां बढ़ीं और अब ये दूरियां बदलाव में तब्दील हो सकती है।
दीपक बैज या मंत्री अमरजीत भगत को मिल सकती है जिम्मेदारी
Mission 2023: पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार गठन के पीछे बस्तर और सरगुजा संभाग की अहम भूमिका रही। इस बार भी दोनों संभाग में पार्टी के प्रदर्शन का आगामी में बड़ा रोल होगा। यही वजह है कि पीसीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इन्हीं संभाग के किसी आदिवासी नेता को सौंपी जाएगी। मौजूद पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम अगर बदले जाते हैं तो बस्तर सांसद दीपक बैज या खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दीपक बैज और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत दोनों को सीएम भूपेश बघेल के करीबी और गुडबुक में बताया जा रहा है।
जब बुलाएंगे तब जाऊंगा : मरकाम
उधर, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दिल्ली नहीं गए हैं। मरकाम ने नेताओं के दिल्ली दौरे को लेकर कहा है कि जब दिल्ली से वरिष्ठ नेताओं का बुलावा आएगा,तब ही वे जाएंगे। मरकाम इस समय अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव में ही हैं।
सामान्य सांगठनिक दौरा: कांग्रेस प्रवक्ता
Mission 2023: पीसीसी चीफ बदले जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बड़े नेताओं के इस दौरे को सामान्य सांगठनिक गतिविधियों का हिस्सा बताते हुए कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति तय होगी। साथ ही जय भारत सत्याग्रह और कर्नाटक चुनाव में छत्तीसगढ़ के नेताओं की भूमिका तय करने के लिए नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है।
रायपुर/रामानुजगंज: सत्ता के नशे में चूर रामानुजगंज कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में एक शख्स से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं वह सहकारी बैंक का कर्मचारी है। इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की है। इसके साथ की कर्मचारी संगठन ने कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि सहकारी बैंक के कर्मचारी का नाम राकेश कुमार हैं। भुगतान नहीं करने को लेकर नाराज विधायक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक के इस हरकत के बाद कर्मचारी संगठन में आक्रोश हैं।
ये है पूरा मामला
रामानुजगंज के तेज तर्रार विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह ने सोमवार को केंद्रीय सहकारी बैंक पहुंचकर बैंक के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सैकड़ों की संख्या में किसानों की मौजूदगी में बैंक कर्मियों को पीटे जाने का मामला बैंक के सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गया है। घटना से आक्रोशित केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम आईजी सरगुजा को ज्ञापन सौंप 05 अप्रैल से 06 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहने की सूचना दे दी है।
अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने की चेतावनी
इसके बाद भी विधायक पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल सोमवार को बृहस्पति सिंह सहकारी बैंक की रामानुजगंज शाखा पहुंचे। उन्होंने एक किसान की शिकायत पर बैंक के लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह को बैंक के बाहर बुलाया और सैकड़ों की संख्या में किसानों की मौजूदगी में लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह को एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसी टीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गया।
बिलासपुर। CG NEWS : होटल, स्ट्रीट फूड के स्टॉलों में अखबार या दूसरे प्रिंटेड पेपर्स में खाने-पीने का सामान परोसे जाने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि, अखबार या अन्य प्रिंटेड पेपर में रखकर खान-पान की चीजें देने का प्रचलन अभी भी जारी है। यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। इसे लेकर साल 2018 में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर रोक लगा दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका पालन नहीं हो रहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अभी तारीख तय नहीं की है।
आरटीआई एक्टिविस्ट व अधिवक्ता रितेश शर्मा ने की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि, 24 दिसंबर 2018 को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। इसे राजपत्र में प्रकाशित किया गया था। इसमें कहा गया है कि, प्रिंटेड पेपर्स में उपयोग की गई स्याही सेहत के लिए नुकसानदायक है। जिसकी वजह से खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) अधिसूचना के अनुसार अखबार या अन्य प्रिंटेड सामग्री का उपयोग भोजन के भंडारण और लपेटने के लिए नहीं किया जाएगा। यह प्रावधान एक जुलाई 2019 से पूरे देश में लागू है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस पर अमल नहीं हो रहा है।
दिल्ली। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों का नाम बदलने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लगातार अतिक्रमण हो रहा है, जगहों का नाम बदला जा रहा है।
सीएम बघेल ने कहा इससे पहले राहुल गांधी भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। सरकार को सीमा के मामले में चुप नहीं रहना चाहिए। दरअसल, चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों का चीनी, तिब्बती और पिनइन लिपि में नामों का सेट जारी किया है, जिसमें दो भू-भागों के नाम, दो आवासीय क्षेत्रों के नाम, पांच पर्वतीय क्षेत्रों के नाम और दो नदियों के नाम शामिल हैं। चीन सरकार की प्रांतीय परिषद ने तिब्बत के दक्षिणी हिस्से को जंगनन का नाम दिया है।





























