CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की भागीदारी बढ़ाने कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ब्रेल एपिक के बारे में दी जानकारी

निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की भागीदारी बढ़ाने कार्यशाला आयोजित, प्रतिभागियों को ब्रेल एपिक के बारे में दी जानकारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और राज्य शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया में दिव्यांग एवं थर्ड जेंडर समूह के नागरिकों की भागीदारी बढ़ाए जाने के लिए आज संवाद सेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यशाला में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के कल्याण के लिए काम करने वाले एनजीओ, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा थर्ड जेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबा साहेब कंगाले ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए दिव्यांगों और थर्ड जेंडर के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में आगामी निर्वाचन में दिव्यांगों और थर्ड जेंडर की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विपिन मांझी, समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक श्री पंकज वर्मा और छत्तीसगढ़ में पी.डब्ल्यू.डी. स्टेट आइकॉन श्री चित्रसेन साहू भी शामिल हुए।

दिव्यांगों को पोलिंग बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं ( facility)के बारे में विस्तार से जानकारी

कार्यशाला में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  विनय अग्रवाल ने दिव्यांगों को पोलिंग बूथ पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता पंजीयन व संशोधन के लिए निर्वाचन आयोग के विभिन्न प्रारूपों जैसे फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के बारे में बताया। उन्होंने आयोग द्वारा दिव्यांगों के लिए तैयार कराए गए “सक्षम” एप की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान के दिन व्हीलचेयर, पिक एंड ड्रॉप फैसिलिटी के लिए दिव्यांग मतदाता आवेदन कर सकते हैं।

40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा

भारत निर्वाचन आयोग के नए निर्देशों के अनुसार अब 80 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ मतदाता एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के तहत मतदान दिवस के पूर्व ही मतदान दल डोर-टू-डोर जाकर ऐसे मतदाताओं का डाक मतपत्र प्राप्त करता है। उन्होंने प्रतिभागियों को ब्रेल एपिक, ब्रेल वोटर गाइड, ब्रेल डमी बैलेट के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में मौजूद तृतीय लिंग समुदाय को बताया गया कि तृतीय लिंग और अनाथ मतदाता पंजीयन के लिए फॉर्म-6 भरते समय अपने रिश्तेदार के रूप में अब “गुरु” का उल्लेख कर सकते हैं।

अभी एक लाख 49 हजार 489 पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और तृतीय लिंग

कार्यशाला में बताया गया कि प्रदेश में अभी एक लाख 49 हजार 489 पंजीकृत दिव्यांग मतदाता और तृतीय लिंग के रूप में चिन्हांकित 811 मतदाता हैं। कार्यशाला में समाज कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को राज्य में इनके पंजीयन में मौजूद गैप को कम करने जिला स्तर पर विशेष अभियान चलाकर हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया गया

Chhattisgarh News : छग बजट सत्र 2023 की तैयारी पूरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की पीसी आज

Chhattisgarh News : छग बजट सत्र 2023 की तैयारी पूरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की पीसी आज

 रायपुर। बुधवार 1 मार्च से छत्तीसगढ़ विधानसभा (chhattisgarh) बजट सत्र (CG Budget 2023-24) शुरु होने वाला है. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है. सत्र के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत दोपहर 12:30 प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी देंगे. सत्र को लेकर बीजेपी भी तैयार है।

इस संबंध में पार्टी ( party)ने बुधवार शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है. जिसमें सत्र के दौरान सरकार को घेरने के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा

बता दें कि इस बार 1 मार्च से 24 मार्च तक विधानसभा का सत्र बुलाया गया है. सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी। इस बार का बजट कई मायनों में अहम है, क्योंकि मौजूदा कांग्रेस सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा. ऐसे में प्रदेश की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पर टिकी हैं।

CG NEWS : क्या सोने की माला पहनाकर किया गया था बड़े नेताओं का स्वागत!सीएम बघेल ने VIDEO जारी कर किया यह खुलासा

CG NEWS : क्या सोने की माला पहनाकर किया गया था बड़े नेताओं का स्वागत!सीएम बघेल ने VIDEO जारी कर किया यह खुलासा

 रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पार्टी के बड़े नेताओं का स्वागत माला पहनाकर किया गया था। इसके बाद विपक्षी दलों द्वारा फेसबुक पेज, और ग्रुप्स में दावा किया गया कि ये मालाएं सोने की हैं। कई अलग-अलग जगहों पर एक जैसे मैसेज कॉपी-पेस्ट होने लगा। इसके बाद इस दावे का सच खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा–

भाजपा की दिक्कत यही है कि वह न छत्तीसगढ़ को समझती है, और न उसकी परंपराओं को। मुहावरा है कि ‘सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है’ ठीक वैसे ही ‘अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है’…

भूपेश बघेल ने वीडियो जारी करके इस माला को बनाने की पूरी प्रोसेस को दिखाएं। दरअसल ये घास से बनी माला थीं। जिसे सोने की माला बता दिया गया था। मुख्यमंत्री ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, जितना जोर से बोल सकते हो, उतना बोलो। इस सूत्र पर चलने वाले इस अनमोल तोहफे का भी अपमान कर रहे हैं, साथ ही प्रकृति पुत्रों/पुत्रियों की कला और छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी। आखिर छत्तीसगढ़ के लोगों और यहां की संस्कृति से भाजपा को इतनी नफरत क्यों है?

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था यह मैसेज 

किसी जमाने में कांग्रेस अधिवेशन में चरखे से काटा हुआ सूत की माला पहनाकर स्वागत किया जाता था, और आज इनके गले में सोने की चेन डालकर स्वागत किया जाता है, बस यही परिवर्तन बताने के लिए काफी है कि कांग्रेस पहले क्या थी और अब क्या हो गई।

BREAKING : राजधानी में एक स्कूली छात्रा ने 6 मंजिला इमारत से लगाईं छलांग, मौके पर मौत, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

BREAKING : राजधानी में एक स्कूली छात्रा ने 6 मंजिला इमारत से लगाईं छलांग, मौके पर मौत, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

  रायपुर। RAIPUR BREAKING : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ बोरियाखुर्द इलाके में एक स्कूली छात्रा ने निर्माणाधीन 6 मंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिससे मौके पर ही लड़की की मौत हो गई है। वहीँ घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए मेकाहारा अस्पताल पंहुचा दिया है।

दरअसल लड़की बिल्डिंग पर खड़ी थी, जिसे आसपास के लोगों ने देखा और उसे बचाने की कोशिश करते रहे, पर लड़की ने किसी की ना सुनी और छलांग लगा दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार सीआरपीएफ सथापना दिवस का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मौजूद

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार सीआरपीएफ सथापना दिवस का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मौजूद

 रायपुर। CG NEWS : सीआरपीएफ अपना वार्षिक सथापना दिवस पहली बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित करने जा रही है। सीआरपीएफ सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम में अमित शाह परेड की समीक्षा करने के लिए मौजूद होंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अपना 84वां स्थापना दिवस समारोह छग के बस्तर जिले के करनपुर में आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए यहां तैयारियां भी जोंरो पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( home minister amit shah के 19 मार्च को बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को वामपंथी उग्रवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद विरोधी अभियानों और जम्मू में आतंकवाद विरोधी अभियानों के 3 मुख्य क्षेत्रों में काम करने वाले प्रमुख राष्ट्रीय आंतरिक सुरक्षा बल के रूप में नामित किया गया है।पिछले साल जम्मू में अपना 83वां वर्षगांठ समारोह आयोजित किया था, जब सरकार ने सभी अर्धसैनिक बलों और सीएपीएफ को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर इन कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए कहा था।

CG NEWS : 4 पटवारी किये गए सस्पेंड, पटवारी संघ ने हड़ताल करने का सौंपा ज्ञापन…

CG NEWS : 4 पटवारी किये गए सस्पेंड, पटवारी संघ ने हड़ताल करने का सौंपा ज्ञापन…

 रायपुर : CG NEWS : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राजस्व पटवारी संघ के 4 पटवारी योगेंद्र कुमार, नवीन मिश्रा, केशवलाल साहू और पिकेश जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया है

वहीं पटवारी संघ ने निलंबन की कार्रवाई वापस लेने के लिए एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करने का ज्ञापन सौंपा है.

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला ने कराया मुंडन, देखकर हैरान रह गए लोग

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला ने कराया मुंडन, देखकर हैरान रह गए लोग

 रायपुर। राजधानी में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का गुस्सा सोमवार को और भड़क गया। एक महिला तो इतनी नाराज थी कि उसने रोते हुए मुंडन कर लिया है। उसका कहना है कि मुझे नौकरी दी जाए। मेरे पति की मौत के बाद से मैं परेशान हूं। दरअसल, अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 4 महीने से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। मगर अब तक बात नहीं बनी है।

बूढ़ातालाब धरना स्थल पर महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसके पहले अलग-अलग तरह से ये लोग प्रदर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को शांति साहू नाम की महिला ने मुंडन करवाा लिया। उसके पति की अस्थमा अटैक की वजह से मौत हुई है। महिला बिलाईगढ़ से यहां प्रदर्शन करने के लिए आई है। मुंडन करवाते हुए शांति ने बताया कि हम यहां परेशान हैं। मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हमारी आवाज सरकार नहीं सुन रही है।

वहीं संघ की अध्यक्ष माधुरी मृघे का कहना है कि राज्य सरकार ने उन्हें अनाथ की तरह अकेला छोड़ दिया। धरने में बैठी महिलाओं के यहां किसी के पति की मौत हो चुकी है, किसी के पिता की तो किसी के बेटे की मौत हो चुकी है। उनके घर को चलाने वाला कोई नहीं है। हम सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आगे मृघे ने कहा सरकार का बजट सत्र आने वाला है। उन्हें हमारी मांगे पूरी करनी चाहिए। यदि मांग पूरी नहीं होती तो धरने पर बैठी सभी महिलाएं अपने सिर का मुंडन करवाएंगी।

दरअसल, ये सभी महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आईं हैं और रायपुर में 20 अक्टूबर 2022 से लगातार आंदोलन कर रही हैं। ये सभी पंचायत स्तर के उन शिक्षकों की पत्नियां हैं, जिनकी हादसे या बीमारी की वजह से मौत हो गई। इनका कहना है कि सरकारी नौकरी में कमाने वाले व्यक्ति की मौत के बाद परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति का नियम होता है। मगर इन्हें आज तक नौकरी नहीं मिला है।

कई दिनों से अनुकंपा नियुक्ति संघ के बैनर तले महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। इसके पहले यह महिलाएं मंत्री रविंद्र चौबे के घर कटोरा लेकर पहुंच गई थीं। साथ ही इन्होंने दंडवत होकर मंदिर यात्रा, बूढ़ातालाब में जल समाधी जैसे कई प्रकार से प्रदर्शन भी किये हैं।

CG BREAKING NEWS : यहाँ खुलेंगे 28 नए सरकारी राशन दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

CG BREAKING NEWS : यहाँ खुलेंगे 28 नए सरकारी राशन दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 खैरागढ़। कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के निर्देशानुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गंडई, द्वारा जारी सूचना में केसीजी के छुईखदान विकासखंड में 28 सरकारी उचित मूल्य की दुकान खुलेंगे। समूह अथवा समितियों से विहित प्रारूप 1 में आवेदन 15 मार्च तक आमंत्रित की गई है। जो समूह अथवा समितियां उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक हों वे आज से कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुईखदान को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

केसीजी कलेक्टर डॉ जगदीश सोनकर ने लोगों की शासकीय खाद्यान्न सेवा-सुविधा एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए व नई जगहों का चिन्हांकन करने के लिए विगत दिनों विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके परियालन में विभाग द्वारा जारी पत्रानुसार छः ग. सार्वजनिक वितरण प्रणाली(नियंत्रण)आदेश 2016 के तहत, जिले में स्थित वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, वन सुरक्षा समितियां, महिला स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, उपभोक्ता सहकारी समितियां इसके लिए आवेदन कर सकती है।

ये सरकारी उचित मूल्य की दुकान विकासखंड के ग्राम गोपालपुर,कुटेलीकला, कोटरा,गोकना,मोहगांव,दरबान टोला, गर्रा, देवरचा, खादी,नचनिया, भाजीडोंगरी, गोलरडीह,भोरमपुर,मुंडाटोला, आमगांव(बिडौरी),देवपुरा घाट,कोशमर्रा,कोपरो,गेरुखदान, बकरकट्टा,कटंगी, बुढ़ानभाट, देवपुरा गंडई, नादिया, पेंडरवानी, जंगलपुरघाट, वार्ड न.14 गंडई , वार्ड न. 15 गंडई आदि जगहों में खोला जाना है।

CG NEWS : शिक्षा की आड़ में निजी स्कूल कर रहे पैसों का व्यापार, फीस देने में असमर्थ बच्चों को वार्षिक परीक्षा से किया वंचित

CG NEWS : शिक्षा की आड़ में निजी स्कूल कर रहे पैसों का व्यापार, फीस देने में असमर्थ बच्चों को वार्षिक परीक्षा से किया वंचित

 जगदलपुर। CG NEWS : जिले में लगातार निजी स्कूल अपनी मनमानी से शिक्षा का व्यापार करते आ रहे हैं, इनकी मनमानी का असर पालकों के जेबों मे पड़ रहा है। इन स्कूलों को संचालित करने वाले जिम्मेदार प्रबंधन को इस बात की बिल्कुल भी चिंता नही है कि कहीं कोई पालक अपना पेट काटकर एक वक्त की रोटी खाकर अपने बच्चों को इनके स्कूलों में दाखिल करवाता है।

ऐसा ही एक मामला जगदलपुर शहर से लगे आड़ावाल स्थित ज्ञानोदय उच्च माध्यमिक शाला में देखने को मिला, जहां समय पर फीस नहीं दिए जाने पर बच्चों को वार्षिक परीक्षा देने से मना कर दिया गया। वंहा मौजूद पालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस स्कूल की मनमानी हमेशा से चलती आ रही है, पिछले साल सालाना फीस 1,30,00 रही, वहीं 1 साल के अंदर फीस को बढ़ाकर 1,80,00 कर दिया गया। साथ ही स्कूल आने में थोड़ी देरी हो जाने से 50 रुपये अवैध शुल्क लिया जाता है।

पालकों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, स्कूलों में राष्ट्रगान लाउडस्पीकर में बजाया जाता है वहीं बच्चों से जय हिंद एवं वंदे मातरम नहीं कहलवाया जाता। मीडिया के द्वारा सूचना दिए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए खंड स्त्रोत समन्वयक वरुण मिश्रा को जांच हेतु मौके पर भेजा, मीडिया से बात करते हुए वरुण मिश्रा ने बताया कि वह जांच कर पूरी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप देंगे उसके बाद जो भी कार्यवाही करना है उच्च अधिकारी ही करेंगे।

CG NEWS : 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी बोला- मोबाइल पर आया था

CG NEWS : 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी बोला- मोबाइल पर आया था

 बिलासपुर। CG NEWS : जिले में इंस्टाग्राम पर 15 साल की लड़की का न्यूड वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उसने अपने मोबाइल से इसे अपलोड किया था, जिसे दिल्ली की NCRB की टीम ने डिटेक्ट कर पुलिस को भेजा। आरोपी के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज किया गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सोशल मीडिया में नाबालिग और स्कूली बच्चियों के अश्लील वीडियो वायरल करने पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस की निगरानी के लिए एनसीआरबी को निर्देशित किया है, जिस पर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर महिला और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो की पहचान कर कार्रवाई के लिए संबंधित राज्यों की पुलिस को भेजती है।

मोबाइल के जरिए पकड़ाया आरोपी

टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि पुलिस को एनसीआरबी के साइबर टीम से यह जानकारी मिली कि बिलासपुर के नेहरू नगर से इंस्टाग्राम में युवक ने अपनी आईडी से नाबालिग स्कूली छात्रा का वीडियो अपलोड किया था। मोबाइल को डिटेक्ट करने के बाद कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया। इस पर पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान घुरू अमेरी निवासी गोकुल कुमार यादव (34) के रूप में की। अब केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी युवक बोला- मोबाइल पर आया था वीडियो

पुलिस ने आरोपी गोकुल यादव को पकड़कर पूछताछ की, तब उसने बताया कि वह लड़की को नहीं जानता और नहीं पहचानता है। उसके मोबाइल पर यह वीडियो आया था, जिसे उसने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से अपलोड किया था।

अगले साल किसानों को धान का मिलेगा 28 सौ रुपए : भूपेश बघेल

अगले साल किसानों को धान का मिलेगा 28 सौ रुपए : भूपेश बघेल

 रायपुर । कांग्रेस के तीन दिवसीय 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन रविवार को  जनसभा के रूप में हुआ। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तीन दिन हमारा राष्ट्रीय अधिवेशन रहा। इसमें छ महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। जब से मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष बने हैं, लगातार प्रदेशों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अगले साल जब चुनाव होगा तब किसानों को धान का 28 सौ रुपए मिलेगा। सीएम भूपेश के भाषण के बीच कका अभी जिंदा है के नारे लगे हैं।

जोरा में हो रही इस आमसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, शैलजा कुमारी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अशोक गहलोत,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मन्त्रीमण्डल के सदस्यगण मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पहली बार छग आई हूं। मुझे बहुत खुशी हुई। यहां के सुंदरता संस्कृति के बारे में दादी इंदिरा से सुना था। मेरे परिवार का लगाव यहां से है। सिरपुर गए थे। बौद्ध,शिव और आदिवासी संस्कृति का प्रतीक देखा।

देश जलाने का काम कर रही मोदी सरकार : मोहन मरकाम

देश जलाने का काम कर रही मोदी सरकार : मोहन मरकाम

 रायपुर। कांग्रेस के महाअधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात जलाकर आए थे, और अब देश जलाने का काम कर रहे है। आज ईडी औरआईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूरे देश को बिकने पर मजबूर कर दिया है।


रायपुर के जोरा स्थित जनसभा स्थल में हजारों की सँख्या में लोग कांग्रेस नेताओं को सुनने पहुंचे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा छत्तीसगढ़ के तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। मोदी सरकार गिने-चुने लोगों की सेवक है। मोदी का नारा था, न खाऊंगा न खाने दूँगा, लेकिन मोदी खुद भी खा रहे, और अपने मित्रों को भी ख़िला रहे हैं। हमारा देश ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकने वाला है।

उन्होंने कहा कि मोदी धर्म और सम्प्रदाय के नाम पर राजनीति और लड़ाने का काम कर रहा है। काँग्रेस इस नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लेकर आई है। हम कहंगे आपको सत्य का साथ दीजिए, काँग्रेस का हाथ मजबूत कीजिए।

 

CG NEWS : एक बार फिर महादेव एप की ब्रांच को किया ध्वस्त

CG NEWS : एक बार फिर महादेव एप की ब्रांच को किया ध्वस्त

 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुर्ग जिला पुलिस टीम ने एक बार फिर महादेव एप की ब्रांच को ध्वस्त किया है। एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि अंबिकापुर में दो ब्रांच को ध्वस्त करने के साथ ही अब तक आनलाइन बेटिंग एप की कुल 21 ब्रांच खत्म की जा चुकी है। इस कारोबार में लगातार युवाओं की संलिप्तता देखी जा रही है।

अंबिकापुर में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट और आइटी एक्ट की गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। अंबिकापुर में ध्वस्त की गई दोनों ब्रांच से कुल 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया है‌। इनसे 7 लैपटाप, 16 मोबाइल फ़ोन, पासबुक, एटीएम, रजिस्टर जब्त हुआ है। सभी आरोपियों को टीम भिलाई लेकर पहुंच गई है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सद्दाम हुसैन पिता जमालूद्दीन (32 वर्ष) निवासी फरीद नगर भिलाई, दीपक कुमार ध्रुव पिता रामकुमार (23 वर्ष) पता घासीदास नगर जामुल, अनय शर्मा पिता विजय शर्मा (20 वर्ष) निवासी ईडब्ल्यूएस 1259 हाउसिंग बोर् कालोनी भिलाई, हर्षदीप पिता मनजीत सिंह (19 वर्ष) निवासी अनिल किराना स्टोर के पीछे, बी एम शाह हास्पिटल के पास सुपेला, नवीन चौधरी पिता रघुवीर चौधरी (19 वर्ष) बीएम शाह हास्पिटल के पास सुपेला, फारुख रंगरेज पिता मुन्ना रंगरेज (25 वर्ष) संतराबाड़ी दुर्ग, पीयूष खेत्रपाल पिता हरीश खेत्रपाल (27 वर्ष) निवासी कादंबरी नगर दुर्गा मंदिर के पास दुर्ग, रोहित सिंह पिता जसवीर सिंह (23 वर्ष) निवासी जामुल, के गौतम पिता के शिवा (22 वर्ष) निवासी बालाजी नगर खुर्सीपार, शिवा पिता शशी (22 वर्ष) बालाजी नगर खुर्सीपार, सुधीर चौधरी पिता मोहन चौधरी (23 वर्ष) निवासी घासीदास नगर जामुल शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

CG NEWS : गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर ग्रामीण महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से मजबूत

CG NEWS : गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण कर ग्रामीण महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से मजबूत

 CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी व गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के साथ ही अन्य सामग्रियों का निर्माण महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा हैं। गौमूत्र से फसल कीटनाशक और जीवामृत तैयार किये जा रहे हैं। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना (रीपा) आत्मनिर्भरता और सफलता की नई इबारत लिख रही है। इन सबके साथ अब गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने का काम भी पूरे प्रदेश में शुरू हो चुका है महिलाएं प्रशिक्षण लेकर स्व सहायता समूहों के माध्यम से पेंट का निर्माण कर रही हैं।

गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण, सभी शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार गोबर से प्राकृतिक पेंट के निर्माण के लिए राज्य में 42 उत्पादन इकाइयों को स्वीकृती दी गयी है। इनमें से 13 उत्पादन इकाइयों की की स्थापना हो चुकी है जबकि 21 जिलों में 29 इकाइयां स्थापना के लिए प्रक्रियाधीन हैं। शासन का निर्देश है कि सभी शासकीय भवनों में अनिवार्य रूप से गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल हो।

15 दिनों के अंदर ही 60 हजार रूपए तक के गोबर पेंट का विक्रय

कोरिया जिले के ग्राम मझगंवा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के तहत यहां गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की इकाई शुरू हो गयी है। यहां प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित कर पेंट बनाने का कार्य शुरू किया गया है। 15 दिनों के अंदर ही समूह ने 800 लीटर पेंट बनाया है जिसमें से 500 लीटर पेंट का विक्रय किया जा चुका है। पेंट की कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। गोबर से बने प्राकृतिक पेंट को सी-मार्ट के माध्यम से खुले बाजार में बेचने के लिए रखा जा रहा है।

पर्यावरण के अनुकूल है प्राकृतिक पेंट

गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, पर्यावरण अनुकूल, प्राकृतिक ऊष्मा रोधक, किफायती, भारी धातु मुक्त, अविषाक्त एवं गंध रहित गुण पाये जाते हैं। गुणों को देखते हुये छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समस्त शासकीय भवनों की रंगाई हेतु गोबर से प्रकृतिक पेंट के उपयोग के निर्देश दिये गए हैं।

पेंट निर्माण से ग्रामीण महिलाओं को हो रहा लाभ

गोबर से पेंट बनाने की प्रक्रिया में पहले गोबर और पानी के मिश्रण को मशीन में डालकर अच्छी तरह से मिलाया जाता है और फिर बारीक जाली से छानकर अघुलनशील पदार्थ हटा लिया जाता है। फिर कुछ रसायनों का उपयोग करके उसे ब्लीच किया जाता है तथा स्टीम की प्रक्रिया से गुजारा जाता है। उसके बाद सी.एम.एस. नामक पदार्थ प्राप्त होता है। इससे डिस्टेम्पर और इमल्सन के रूप में उत्पाद बनाए जा रहे हैं। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों द्वारा प्राकृतिक पेंट का उत्पादन उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम कर रहा है, प्राकृतिक पेंट की मांग को देखते हुए इसका उत्पादन भी दिन ब दिन बढ़ाया जा रहा है।

CRIME NEWS : दंपति ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

CRIME NEWS : दंपति ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

 रायपुर। राजधानी के सिवनी गांव में एक ही घर में दो लोगों के शव फांसी के फंदे में झूलते हुए मिले हैं। मृतक पति-पत्नी बताए हैं। पत्नी मीनाक्षी की लाश किचन में और पति नंदू नवरंग की बेडरूम में फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश मिली है।

मुजगहन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

CG NEWS : वन विभाग की बड़ी लापरवाही : कुत्तों के झुण्ड ने किया मादा चीतल पर हमला, उपचार के दौरान हुई मौत

CG NEWS : वन विभाग की बड़ी लापरवाही : कुत्तों के झुण्ड ने किया मादा चीतल पर हमला, उपचार के दौरान हुई मौत

 फिंगेश्वर। CG NEWS : अब गर्मी का मौसम प्रारंभ हो रहा है। इस लिए पानी पिने के लिए जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में आना प्रारंभ हो गया है। इसी क्रम में आज आवारा कुत्तों ने मादा चीतल को नोचा कर मारा। चीतल को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था इस दौरान चीतल की मौत हो गई।

यह पूरा मामला वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर का है। मादा चीतल की मौत से वन विभाग की लापरवाही हुई उजागर हुई है।
गर्मी के मौसम में वन्य प्राणियों के पेयजल की व्यवस्था न करना वन विभाग की यह पूरी लापरवाही है।
ग्राम कोसमखूँटा के पास घटना हुई है। बताया जा रहा है कि मादा चीतल पानी पीने के लिए गांव के नजदीक पहुंची थी। उसी वक्त कुत्तों के झुण्ड ने मादा चीतल पर हमला कर दिया। जिससे चीतल पूरी तरह घायल हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर आनन-फानन में पहुंची वन विभाग की टीम पहुंची। और मादा चीतल की इलाज के दौरान मौत हो गई।  चीतल का किया गया अंतिम संस्कार।

ACCIDENT NEWS : रिश्तेदार के घर से लौट रहे युवक बाइक समेत खाई में गिरा, मौके पर हुई मौत…

ACCIDENT NEWS : रिश्तेदार के घर से लौट रहे युवक बाइक समेत खाई में गिरा, मौके पर हुई मौत…

 सरगुजा। ACCIDENT NEWS : जिले के मैनपाट से लगे ग्राम सपनादर मुख्य मार्ग पर खाई में गिर जाने से ग्राम सरभंजा निवासी की मौत हो गई।  मृतक का नाम प्रदीप मांझी 25 वर्षीय है। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रदीप मांझी अपने रिश्तेदार को छोड़ने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 13 एएफ 5664 से ग्राम कुनिया गया हुआ था।

बता दें कि प्रदीप वापस लौटने के दौरान शराब पिया और नशें में काफी धुत्त था। जो अपनी मोटरसाइकिल को काफी तेज रफ्तार चलाते हुए सपनादर खाई में जा गिरा। खाई में गिरने से उसकी मौत हुई है, वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामलें में मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

राजधानी में आज से राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आगाज, मंत्री ने स्कूटर रैली से की शुरुआत, अनोखे अंदाज में दिखी महिलाएं

राजधानी में आज से राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आगाज, मंत्री ने स्कूटर रैली से की शुरुआत, अनोखे अंदाज में दिखी महिलाएं

 रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज से 4 मार्च तक राज्य स्तरीय महिला मड़ई की हुई शुरुआत। मड़ई की शुरुआत स्कूटर रैली निकालकर की गई. जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी शामिल हुईं।

ये स्कूटर रैली तेलीबांधा तालाब से लेकर आमानाका चौक तक निकाली निकाली गई. जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. बता दें कि 4 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
रैल में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया खुद स्कूटी से राजधानी वासियों को संदेश देने निकली।

पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है, सबकी उम्मीद कांग्रेस है- प्रियंका गांधी

पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है, सबकी उम्मीद कांग्रेस है- प्रियंका गांधी

 रायपुर। कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को राजधानी में कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने लोगों को हिम्मत दी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दी है, उद्योगपतियों के हजारों करोड़ों रुपए कर्ज माफ किया गया है।

चुनाव नजदीक है, विपक्षी दल एकजुट हों, हमारे पास सिर्फ एक साल का समय रह गया है। देश को कांग्रेस से काफी उम्मीद। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि चुनाव के समय BJP बेमुद्दों को सामने लाती है। देश की नकारत्मक राजनीति से बाहर आना होगा। केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है।

Convention Session : कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी का संबोधन, कहा-हमने गले लगकर सबका दर्द महसूस किया….

Convention Session : कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी का संबोधन, कहा-हमने गले लगकर सबका दर्द महसूस किया….

 नई दिल्ली : रायपुर में आयोजित कांग्रेस के महाधिवेशन का आज आखिरी दिन है। महाधिवेशन में देश के सभी राज्यों से कांग्रेसी नेता शामिल हुए है। वहीं आज राहुल गांधी समेत पार्टी के नेता और कार्यकताओ ने सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन के दौरान 4 महीने की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की बात की। कहा कि हमारी भारत जोड़ो यात्रा से लाखों लोग जुड़े हैं और हमने गले लगकर सबका दर्द महसूस किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि 52 साल हो गए और आज तक उनके पास घर नहीं है। Rahul Gandhi Speech

भारत जोड़ो यात्रा के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सोचता था कि फिट हूं, 20-25 KM चल लूंगा, लेकिन यात्रा शुरू होते ही घुटने का पुराना दर्द लौट आया और 10-15 दिनों में मेरा अहंकार खत्म हो गया। भारत माता ने मुझे संदेश दिया- तुम अगर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने निकले हो तो दिल से अहंकार मिटाओ, वर्ना मत चलो।

CG CRIME : कलयुगी बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, मामूली विवाद में की हत्या

CG CRIME : कलयुगी बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, मामूली विवाद में की हत्या

 सूरजपुर। जिले में बाप – बेटे के रिश्ते के शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली विवाद में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। मामला ग्राम पंचायत गेतरा का है।

जानकारी के अनुसार पंडो बस्ती में रहने वाले 70 वर्षीय रामदेव का कल रात अपने पुत्र लाल बरन सिंह साथ घर पर किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद गुस्से में लाल बरन ने कुल्हाड़ी से अपने पिता रामदेव के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना में रामदेव की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

CG BREAKING: IED ब्लास्ट की चपेट आने से प्रधान आरक्षक शहीद

CG BREAKING: IED ब्लास्ट की चपेट आने से प्रधान आरक्षक शहीद

नारायणपुर। जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक शहीद हो गए है। घटना नारायणपुर ओरछा मार्ग का हैं। जहां माओवादियों ने ID ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा शहीद हो गए हैं।

बता दें कि कल भी जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए थे। वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराए।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण अरुणाचल से, रोडमैप जल्द होगा जारी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण अरुणाचल से, रोडमैप जल्द होगा जारी

 रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस इसी तरह की एक और यात्रा के लिए योजना तैयार कर रही है। इसमें राहुल गांधी अरुणाचल के पासीघाट से गुजरात के पोरबंदर तक की यात्रा करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से शुरू होगा और महात्मा गांधी की जन्म स्थली पोरबंदर में समाप्त होगी। इसका समय और रोड मैप जल्द जारी होगा।

मल्टी मॉडल होगी यह यात्रा

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की एक और यात्रा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि इस यात्रा में संसाधनों को एक से दूसरे स्थान पर लाना और ले जाना थोड़ा कठिन होगा और यात्रियों की संख्या भी कुछ कम हो सकती है। अधिकतर ये यात्रा भी पदयात्रा होगी लेकिन रास्ते में जंगल और नदियां भी होंगी, इसलिए ये मल्टी मॉडल यात्रा होगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल में कर्नाटक के चुनाव होंगे, जून से बारिश शुरू हो जाएगी और नवंबर में छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे।

जयराम रमेश ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा फेज-टू की शुरुआत जून या नवंबर से पहले होगी। उन्होंने ये भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज, पहले फेज की तुलना में छोटा होगा। जयराम रमेश ने कहा कि इन सभी विषयों को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

अधिवेशन की सफलता के लिये नेताओं-कार्यकर्ताओं का आभार : मोहन मरकाम

अधिवेशन की सफलता के लिये नेताओं-कार्यकर्ताओं का आभार : मोहन मरकाम

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85वें अधिवेशन की ऐतिहासिक सफलता के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, देश भर से आये एआईसीसी डेलीगेट्स, पीसीसी डेलीगेट्स, आमंत्रित अतिथिगण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अधिवेशन को अभूतपूर्व बनाने के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष आभार जिनकी इच्छाशक्ति मार्गदर्शन से यह आयोजन हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष पवन बंसल, सह आयोजक तारिक अनवर, प्रभारी कुमारी सेलजा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उन सभी पदाधिकारियों जिनके प्रत्यक्ष मार्गदर्शन से इतना बड़ा आयोजन हुआ सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता।

मोहन मरकाम ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिये सौभाग्य का था कांग्रेस के 85वें अधिवेशन के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का अवसर राज्य को मिला। अधिवेशन को निर्बाध रूप से संपादित करना एक चुनौती थी। कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की मेहनत से ही यह आयोजन सफलता के नये कीर्तिमान गढ़ सका। कांग्रेस पार्टी इस अधिवेशन की सफलता में जुटे सैकड़ों मजदूरों, कारीगरों, सहायक स्टाफ के प्रति तथा सुरक्षाकर्मियों प्रशासन अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करती है।

पीसीसी चीफ ने कहा कि कांग्रेस के अधिवेशन में पारित किये गये प्रस्ताव देश की आने वाली राजनीति को नई दिशा देंगे। कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरूणाचल प्रदेश तक देश के कोने से यहां प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस सम्मेलन में सोनिया गांधी का बहुत प्रेरक संबोधन, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने जमीनी कार्यकर्ताओं में एक नयी उमंग पैदा कर दी है।

Mallikarjun kharge : अदाणी को लेकर पूरे देश में 6 मार्च को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

Mallikarjun kharge : अदाणी को लेकर पूरे देश में 6 मार्च को प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे

 रायपुर : Mallikarjun kharge : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन के अंतिम दिन रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी आने वाली छह मार्च को अदाणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन करेगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि CWC की संख्या 25 से 35 की गई। हम अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। गांव और शहर के बीच खाई गहरी होती जा रही है। कांग्रेस का मतलब है करुणा, कांग्रेस का मतलब है न्याय। हम अधिकारों की लड़ाई लगातार जारी रखेंगे

उन्होंने कहा कि जाति जनगणना अनिवार्य है और सरकार ने अभी तक इसे नहीं किया है। उन्होंने कहा कि BJP मनुवाद का शिक्षण दे रही है। जो देश लिए ठीक नहीं है। देश भक्ति के नाम पर मोदी माहौल बनाए हैं। एक मजबूत कांग्रेस से भारत मजबूत बन सकता है। भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक रही। यह देश की लिए मील का पत्थर साबित होगा।