CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
BREAKING NEWS : एक बार फिर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

BREAKING NEWS : एक बार फिर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, एक जवान घायल

 नारायणपुर। IED blast जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। घटना में एक जवान घायल हो गया है। वहीं जवानों ने एक आईईडी बरामद भी कर लिया है। घटना की पुष्टि जिले के एसपी ने कर दी है।

CRIME NEWS : करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर चढ़ें पुलिस के हत्थे

CRIME NEWS : करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर चढ़ें पुलिस के हत्थे

 रायपुर। करोड़ों की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के दो फरार डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत मारूति पार्क में साई प्रकाश प्राॅपर्टी डेवलपमेंट नामक चिटफण्ड कंपनी का कार्यालय था। तो दूसरे का मुकुट नगर के अक्षत रेसीडेंसी में सन साईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड़ का दफ्तर था. एक रायगढ़ और दूसरा कोरबा जेल में थे जिन्हे प्रोडक्शन वारंट में गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है।

 
लोगों को लुभावनी योजनओं का झांसा देकर करोड़ों का निवेश करवाने वाले दो चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को  गिरफ्तार किया है. आरोपी धीरेन्द्र सिंह साई प्रकाश प्राॅपर्टी डेवलपमेंट  नामक चिटफण्ड कंपनी का डायरेक्टर है जो रायगढ़ के जेल में निरूद्ध था. वही दूसरा आरोपी संजीव सिंह सन साईन इन्फ्राबिल्ड कार्पोरेशन लिमिटेड़ नामक चिटफण्ड कंपनी का डायरेक्टर था जिसे कोरबा जेल में निरूद्ध था और दोनों को प्रोडक्शन वारंट में रायपुर लगा गया है।
भाजपा नेताओं की हत्‍या पर बोले मंत्री सिंहदेव- अचानक कोई घटना हो जाए तो कोई कुछ नहीं कर पाता…

भाजपा नेताओं की हत्‍या पर बोले मंत्री सिंहदेव- अचानक कोई घटना हो जाए तो कोई कुछ नहीं कर पाता…

 जगदलपुर। बस्तर संभाग में भाजपा नेताओं की पिछले दिनों नक्सलियों द्वारा हत्या की घटना पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पुलिस प्रशासन पर और अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जगदलपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से कहा कि, मैंने ज्यादा हत्या के बारे में नहीं सुना। लेकिन, 2-3 हत्या के बारे में पता चला है।

उन्होंने कहा कि, अचानक हुई घटनाओं में चाहे पुलिस हो या अन्य कोई भी डिपार्टमेंट इसमें कुछ नहीं कर पाता है। लेकिन, कोई पुरानी रंजिश हो तो उसके लिए पुलिस विभाग और सूचना तंत्र को सतर्क रहना चाहिए।

बता दें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। वहीं मंगलवार की शाम उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। नए डॉक्टरों की भर्ती कर रहे हैं। सीधी भर्ती भी की जा रही है। संविदा भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू भी रखा गया है। बॉन्डेड डॉक्टरों को भी प्राथमिकता के साथ भेजा जाएगा।

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज, मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज, मुख्यमंत्री बघेल होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel)  आज छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन समारोह का आयोजन बुधवार 15 फरवरी को शाम 4.30 बजे पी.टी.एस. माना कैंप, रायपुर में किया जाएगा।

समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे ।

तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस ( chhattisgarh police) स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ में आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट की तर्ज पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दो खेलों रस्सा-कसी और गेंडी दौड़ को भी शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिले की पुलिस और सभी बटालियन के जवान व अधिकारी शामिल हुए।

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल( CM baghel) समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की फेंसिंग टीम, कराटे टीम, पुलिस डॉग एवं अश्व दल के द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लोगों में आयी खुशहाली-मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लोगों में आयी खुशहाली-मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से  शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री( chief minister) को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा भगवान श्री झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव कार्यक्रम ‘चंड्र जी रात’ में मुख्य अतिथि के बतौर शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम 22 मार्च 2023 को रात्रि 9 बजे से राजधानी के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई. ग्राउण्ड में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री  बघेल ने भगवान  झूलेलाल सांई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया।

पिछले साल 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

मुख्यमंत्री  बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। यहां उनके हित में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के परिणाम स्वरूप किसान, मजदूर और व्यापारी, हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू होने के बाद हर साल धान का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी और अब इस साल सभी पिछली रिकार्ड तोड़ते हुए 107 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीदी की गई है।

इस साल 22 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान

मुख्यमंत्रीश्री बघेल ने अवगत कराया कि राज्य में धान खरीदी का कार्य सफलता पूर्वक संचालित हुआ। इसके लिए शासन-प्रशासन की ओर से बेहतर प्रबंध किए गए थे, जिससे किसानों को धान बेचने में काफी सहूलियत हुई। इस तरह राज्य में धान खरीदी सुव्यस्थित ढंग से संपन्न कर किसानों को इस साल 22 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। इस साल देश भर में धान बेचने वाले किसानों में छत्तीसगढ़ के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा रही, जो एक कीर्तिमान है।

मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रूपए से बढ़ाकर 120 रूपए कर दी

मुख्यमंत्री  बघेल ने आगे कहा कि राज्य में किसानों के साथ-साथ राइस मिलर्स और व्यापारी वर्ग के हित में भी अहम निर्णय लिए गए। हमें अपने वादे को पूरा करते हुए कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि 40 रूपए से बढ़ाकर 120 रूपए कर दी हैं। इससे धान के उठाव सहित कस्टम मिलिंग में काफी तेजी आई है। कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन की वजह से ही धान खरीदी और प्रोसेसिंग के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस साल राज्य में 249 नई राईस मिले स्थापित हुई है, जिसके तहत राज्य में कस्टम मिलिंग करने के लिए पंजीकृत मि

CG News : विवाह समारोह में फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, दूल्हे और पिता की पिस्तौल जब्त

CG News : विवाह समारोह में फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, दूल्हे और पिता की पिस्तौल जब्त

 जांजगीर-चांपा।  विवाह समारोह ( marriage function) दौरान गोली चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष और उसके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल सोनी ने बताया कि इस महीने की 12 तारीख को रासोट गांव में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता( congress) राघवेंद्र प्रताप सिंह के बेटे शांतनु प्रताप सिंह के विवाह समारोह के दौरान गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस ने सिंह और उनके बेटे की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली हैं।

विवाह समारोह के दौरान पिस्तौल चलाने का वीडियो( video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विवाह समारोह के दौरान पुरुषों और महिलाओं द्वारा पिस्तौल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था। जब पुलिस को जानकारी मिली कि यह वीडियो जांजगीर-चांपा जिले का है तब पामगढ़ थाने के थानेदार को जांच करने और इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो( video) में देखा जा सकता है कि एक समारोह के दौरान कुछ महिलाएं( women) और पुरुष( men) पिस्तौल से लगातार गोली चला रहे हैं ।

लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस( license )के नियमों और शर्तों का उल्लंघन

सोनी ने बताया कि समारोह में मौजूद लोगों के बयान और स्थल पर की गई जांच के बाद यह सामने आया कि लाइसेंस धारकों ने शस्त्र लाइसेंस के नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निलंबन और इसकी जब्ती की सिफारिश के साथ एक रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेज दी गई है

नियमितीकरण, वेतन विसंगति, कैसलेस इलाज की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन आज, मरीजों को होगी परेशानी

नियमितीकरण, वेतन विसंगति, कैसलेस इलाज की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन आज, मरीजों को होगी परेशानी

 रायपुर । Raipur News : 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ आज प्रदर्शन करेगा. प्रशासन से बूढ़ातालाब धरना स्थल में प्रदर्शन करने की अनुमति ली गई है. प्रदर्शन में जिला प्रशासन ने संख्या सीमित रखने की शर्त रखी है।. इसके चलते मरीजों को परेशानी( issues) का सामना करना पड़ेगा।

ग्रेड पे बढ़ाने, नर्सेस बढ़ाने, नर्सोंं की नियुक्ति करने जैसी चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी नर्सों( government) ने भी मोर्चा खोल दिया है. नर्सेस आफियर्स एसोसियेशन के बैनर( banner) तले आज प्रदर्शन कर वादा निभाओ रैली निकाली जाएगी. इस प्रदर्शन के चलते आज मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

ये है मांग

केंद्र के समान महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता, घोषणापत्र का क्रियान्वयन करने चार स्तरीय समयमान वेतन, स्वास्थ्य एवं लिपिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति का निराकरण, शिक्षाकर्मियों के संविलियन के पूर्व सेवा अवधि की गणना, पेंशन का लाभ, दैनिक, संविदा एवं कार्य भारीत कर्मचारियों का नियमितीकरण, शिक्षाकर्मियों की सेवा अवधि की गणना कर पेंशन का लाभ, 300 दिन के बराबर अर्जित अवकाश नकदीकरण, परीक्षा ( exam)अवधि घटाकर 2 वर्ष करने की मांग शामिल है.

Chitrakoot Festival : तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग हुआ शुभारंभ

Chitrakoot Festival : तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग हुआ शुभारंभ

 जगदलपुर। Chitrakoot Festival : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भारत की नियाग्रा कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात के तट पर मंगलवार 14 फरवरी को तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, मां दंतेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि चित्रकोट और बस्तर एक दूसरे के पर्याय बन गए हैं।

देश-विदेश में लोग बस्तर को चित्रकोट जैसे अदभुत जलप्रपात के कारण पहचानते हैं। चित्रकोट में आयोजित यह महोत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि बस्तर की लोक संस्कृति सहज और सरल होने के साथ ही अत्यंत आकर्षक भी है। जिससे पूरे विश्व को परिचित कराने की आवश्यकता है तथा इस दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद दीपक बैज ने कहा कि चित्रकोट महोत्सव बस्तर में लगातार तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेलकूद भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें पूरे संभाग के प्रतिभागी शामिल होंगे।

बस्तर में पर्यटन के विकास का मूल उद्देश्य ही यह है कि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिया गया तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार मीणा सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। महोत्सव के पहले दिन नारायणपुर के मांदरी नर्तक दल, जोड़ा तराई गीदम के पुनेम सुंदरी नर्तक दल, बस्तानार के गौर सिंग नर्तक, दरभा के लेजा परब नर्तक, लेकर के गेड़ी नर्तक, आंजर के ढोल नर्तक, नैननार के गौर सिंग नर्तक, कोमेडियन रविंद्र जानी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

CG Weather Update : अब बदल रहा प्रदेश का मौसम, तापमान में बढ़ोतरी शुरू, अब दिन में होने लगा गर्मी का अहसास

CG Weather Update : अब बदल रहा प्रदेश का मौसम, तापमान में बढ़ोतरी शुरू, अब दिन में होने लगा गर्मी का अहसास

 रायपुर। CG Weather Update : छत्‍तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज थोड़ा बदलने वाला है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इसके चलते ठंड धीरे-धीरे कम होने लगी है और दोपहर में गर्मी का अहसास होने लगा है। फरवरी का पहला सप्ताह ही खत्म हुआ है, लेकिन ठंड कम होने के साथ ही गर्मी शुरू हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का शुष्क रहा। सुबह-सुबह और रात के वक्त थोड़ी ठंडी लगी। दिन में तेज धूप के चलते हल्की गर्मी लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होगी। बता दें कि इस वर्ष ठंड कम पड़ी जिसकी वजह से गर्म कपड़ों का कारोबार काफी कम रहा।

प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। दुर्ग में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस रहा।

एंकर मर्डर केस में खुलासा, गला दबाकर की गई इशिका की हत्या, पुलिस को कातिल की तलाश

एंकर मर्डर केस में खुलासा, गला दबाकर की गई इशिका की हत्या, पुलिस को कातिल की तलाश

 जांजगीर चांपा। YouTube चैनल की एंकर इशिका शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इशिका के शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।

इशिका शर्मा के शव का जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर की टीम ने शॉर्ट पीएम में इशिका के साथ मारपीट और उसके मुंह नाक को कपड़े में दबाने और दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई है। साथ ही बिसरा को उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रीजर्व किया है।

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के दिन जिस होटल में इशिका और उसका भाई खाना लेने गए हैं, उस होटल का सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि घटना के दिन भाई बहन के अलावा कुछ और भी लोग शामिल थे, जो घटना के बाद से इशिका और उसके भाई का मोबाइल और स्कूटी ले कर फरार हुए हैं।

CG CRIME : कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, जमीन विवाद के चलते युवक ने दिया वारदात को अंजाम

CG CRIME : कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या, जमीन विवाद के चलते युवक ने दिया वारदात को अंजाम

 बस्तर। जमीन विवाद में युवक ने एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। महिला अपने घर के आंगन में कुछ काम कर रही थी। इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक युवक घर में घुसा और पीछे से महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। मामला जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बेलकुटी करहाभाटा में महिला बासमती (55) का गांव के ही मनुराम कश्यप के साथ पिछले कई सालों से जमीन विवाद चल रहा था। एक दो दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि, मनुराम ने पहले भी बासमती को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी मंगलवार को मौका पाकर अचानक महिला के घर में घुस गया। आंगन में काम कर रही बासमती पर कुल्हाड़ी से पीछे से 3 बार वार किए।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। महिला की चीख सुनकर परिजन बाहर आए। जिन्होंने मनुराम को भागते हुए भी देखा था। जिसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बनी समितियां, देखिये पूरी सूची

कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बनी समितियां, देखिये पूरी सूची

 रायपुर । कांग्रेस ने राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आधा दर्जन समितियों का गठन किया है। इनमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को भी रखा गया है। सूची इस प्रकार है-

 

भूपेश केबिनेट की बैठक 20 को, कई फैसलों पर लगेगी मुहर...

भूपेश केबिनेट की बैठक 20 को, कई फैसलों पर लगेगी मुहर...

 रायपुर । भूपेश बघेल कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक 20 फरवरी को होगी। इसमें कई अहम बिंदुओं पर चर्चा होगी। तरह कई फैसलों पर मुहर लगेगी। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात में जो घोषणाएं हो रही, उसे भी कैबिनेट द्वारा अनुमोदन दिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक से हड़ताली सहायक शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की उम्मीदें बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट में उनकी मांगों पर चर्चा हो सकती है। इस साल चुनाव को देखते कुछ मंत्री इन मांगों को केबिनेट में रखेंगे।

 

BREAKING NEWS : नए राज्यपाल इस दिन ले सकते है शपथ, शुरू हुई जोर-शोर से तैयारियां

BREAKING NEWS : नए राज्यपाल इस दिन ले सकते है शपथ, शुरू हुई जोर-शोर से तैयारियां

 रायपुर। देशभर के कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उईके भी शामिल हैं. उनकी जगह नए राज्यपाल की जिम्मेदारी बिस्वा भूषण हरिचंदन को सौंपी गई है. अब राज्यपाल के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि तारीख फिक्स हो गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अनुसुईया उईके की जगह 22 या 23 फरवरी को शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में प्रारंभित तैयारियां शुरू हो गई हैं.

कौन है बिस्वा भूषण हरिचंदन ?

बिस्वा भूषण हरिचंदन के राजनीतिक सफर की बात करें तो उन्होंने 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी. राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य बने और जनता पार्टी बनने तक वो राज्य महासचिव से पद पर रहे. आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था.

बता दें कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके की जगह आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को यहां की कमान सौंपी गई है. 88 वर्षीय बिस्वा भूषण हरिचंदन ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं.

वह ओडिशा की भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए 5 बार विधायक रह चुके हैं. 1980 से 88 के दौरान वे 8 साल तक बीजेपी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भी रहे. 2004 में वह राज्य की बीजद-भाजपा सरकार में मंत्री बने.

किन राज्यों में की गई नए राज्यपालों की नियुक्ति ?

 

केटी परनाइक- अरुणाचल प्रदेश
लक्ष्मण आचार्य – सिक्कम
​​​​​​​सी पी राधाकृष्णन – झारखंड
शिव प्रताप शुक्ल – हिमाचल प्रदेश
गुलाब चंद कटारिया – असम
एस अब्दुल नजीर – आंध्र प्रदेश
बी बी हरिचंदन – छत्तीसगढ़
अनुसुईया उइके – मणिपुर
एल गणेशन – नगालैंड
पी चौहान – मेघालय
राजेंद्र व आर्लेकर – बिहार
रमेश बैस – महाराष्ट्र
बी डी मिश्रा – एल जी – लद्दाख

 

पारंपरिक ज्ञान व चिकित्सा पद्धति पर रविशंकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

पारंपरिक ज्ञान व चिकित्सा पद्धति पर रविशंकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

 रायपुर। भारत में आदिवासियों का विकास, परंपरागत ज्ञान एवं देशज व्यवस्था के विभिन्न आयामों पर मंगलवार से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई। आईसीएसएसआर नई दिल्ली, युनिसेफ और छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग के विश्वविद्यालय के मानव विज्ञान अध्ययन शाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली के अध्यक्ष व ख्यात समाज विज्ञानी पद्मश्री डां. जे.के.बजाज ने कहा कि हमें आजादी के अमृत काल में दूसरे की नज़र के बजाए दासता से मुक्त होकर नई दृष्टि से अपने ज्ञान और परंपरा को देखना होगा।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज सहित भारतीय परंपरागत समाज में पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध और अनंत परंपरा है जिस पर अविश्वास करने के बजाए उन्हें शास्त्रीय पद्धति से संकलित, व्यवस्थित और संवर्धित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनजातीय विचारधारा और भारत की मुख्यधारा में कोई अंतर नहीं है। यह समझने और समझाने की जरूरत है। हमारी विश्व दृष्टि वहीं से निकलती है। हमें परंपरागत ज्ञान और चिकित्सा पद्धति के दृष्टिकोण से जनजातीय समाज से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हम अपने लोगों को बाहर के लोगों की दृष्टि से न देखें बल्कि खुद उनके बीच जाकर अपनी दृष्टि से उन्हें देखें और उनके ज्ञान परंपरा को विज्ञान की कसौटियों पर कसकर उन्हें संकलित करें।

संगोष्ठी के शुभारंभ सत्र के विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना व्याख्यान देते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डां.पी.सी.जोशी ने कहा कि परंपरागत ज्ञान ही आदिवासियों का अस्तित्व बचाए हुए है। उन्होंने कहा कि वनवासी के पास जो परंपरागत ज्ञान और चिकित्सा पद्धति है वो किताबों में नही है लेकिन जनजातीय समाज में वर्षों से एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी में स्थानांतरित होती रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज में पीढ़ियों से जो चिकित्सा पद्धति चली आ रही है वो अनुभव पर आधारित है और जनजातीय समाज में बेहद ही प्रभावी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज में प्रचलित परंपरागत ज्ञान में चिकित्सा, सामाजिक- शिक्षा, मौसम और तकनीक सहित सभी जरूरी ज्ञान परंपरागत रूप से मौजूद है।

शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता करते हुए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि भारत परंपरागत ज्ञान की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध देश है लेकिन तकनीकी युग में हम अपने परंपरागत ज्ञान से विमुख हो रहें है जो उचित नही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में जब पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ था और लाखो लोगों की जाने गई तो जनजातीय समाज उसके प्रभाव से बहुत कुछ बचा रहा, इसके मूल में जनजातीय समाज की पारंपरिक ज्ञान और चिकित्सा पद्धति है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की बोली और भाषा मर रही है और उसके साथ ही परंपरागत ज्ञान भी समाप्त हो रहा है क्योंकि भारत का पारंपरिक ज्ञान और चिकित्सा पद्धति स्थानीय बोली और भाषा में ही है।

उद्घाटन सत्र के शुभारंभ में देशभर से आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के संयोजक निदेशक व मानव विज्ञान अध्ययनशाला के अध्यक्ष प्रो. डां. अशोक प्रधान ने कहा कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के परंपरागत ज्ञान और देशज व्यवस्था के साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के विभिन्न आयामों पर देशभर के मानव विज्ञानी, समाजशास्त्री, प्राध्यापक और शोधार्थी विशद् चर्चा करेंगे और संगोष्ठी से जो निष्कर्ष निकलेगा वो समाज और देश के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डां. शैलेन्द्र पटेल व वरिष्ठ प्राध्यापक गण समेत देशभर से आए हुए मानव-शास्त्री, समाज-विज्ञानी, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में शोधार्थी मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन मानव विज्ञान अध्ययनशाला के प्राध्यापक डां. जितेन्द्र कुमार प्रेमी ने किया।

स्वास्थ्य शिविर व जनजातीय नायकों की चित्र प्रदर्शनी

तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में देश के पारंपरिक चिकित्सा पद्धति पर आधारित चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के बाहर के दस पारंपरिक चिकित्सक (आदिवासी बैगा) पारंपरिक औषधियों से माध्यम से लोगों का इलाज कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के जनजातीय नायकों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

 
CG NEWS : न्यूज एंकर की लाश मांग रही इंसाफ, भाई ने खोले कई राज, अब दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस

CG NEWS : न्यूज एंकर की लाश मांग रही इंसाफ, भाई ने खोले कई राज, अब दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस

 जांजगीर-चांपा। जिले में न्यूज एंकर की संदिग्ध हालत में मिली लाश का रहस्य गहरा होता नजर आ रहा है। पुलिस को उस दोस्त की तलाश है, जो वारदात वाले दिन रात में घर पर मौजूद था और घटना के बाद गायब हो गया। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। सोमवार को जांजगीर में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की घर पर लाश मिली थी। वो ऑनलाइन न्यूज चैनल में न्यूज एंकर के तौर पर काम करती थी। हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फारेंसिक साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा है।

इशिका शर्मा सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 में अपने परिवार के साथ रहती थी। इशिका स्थानीय यू ट्यूब चैनल में पिछले 3 साल से एंकर थी, साथ ही एलएलबी की फाइनल ईयर की छात्रा थी। रविवार को उसके पत्रकार पिता गोपाल शर्मा और मां किसी काम से कोरबा के लिए गए हुए थे। घर में सिर्फ इशिका और उसका भाई आर्यन थे। भाई आर्यन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त को भी घर पर बुलाया था। सभी ने रात में खाना खाया, लेकिन उसे लगता है कि उसके खाने में कुछ मिला दिया गया था, क्योंकि वो गहरी नींद में चला गया था। भाई ने बताया कि जब उसकी नींद खुली, तो सोमवार की दोपहर हो चुकी थी।

इधर इशिका के पिता गोपाल शर्मा का कहना है कि दोपहर को 12 बजे उन्होंने दोनों बच्चों को कॉल लगाया, तो दोनों में किसी ने भी फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उन्होंने चौकीदार को कॉल किया और घर जाकर देखने की बात कही। चौकीदार जब घर पहुंचा, तो उसने पाया कि घर का मेन दरवाजा खुला है। वहीं आर्यन के बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद है। चौकीदार ने कमरे का दरवाजा खोलकर आर्यन को जगाया। इसके बाद दोनों इशिका के कमरे में पहुंचे, तो देखा कि उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी है। वहीं जो दोस्त घर आया था, उसका कोई पता नहीं था। साथ ही उनकी स्कूटी और भाई-बहन दोनों का मोबाइल भी गायब था। चौकीदार के फोन से बेटे ने तुरंत घटना की सूचना पिता को दी।

पिता ने सिटी कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और वे तुरंत अपनी पत्नी के साथ कोरबा से जांजगीर-चांपा आने के लिए निकल गए। इधर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे। माता-पिता के आने के बाद शाम में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। भाई आर्यन और माता-पिता का बयान दर्ज किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है, जो वारदात के बाद से ही गायब है। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में वारदात की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी।

BEO की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हालत गंभीर, गाड़ी के उड़े परखच्चें

BEO की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हालत गंभीर, गाड़ी के उड़े परखच्चें

 जशपुर। ACCIDENT NEWS : जशपुर के दुलदुला विकासखंड शिक्षा अधिकारी सड़क दुर्घटना जो गई है इस दुर्घटना में अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी होगया है। हादसा दुलदुला के सोकोडीपा की बतायी जा रही है। घटना उस वक्त हुआ, जब दुलदुला BEO मार्टिन खलको कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान कार चलाते-चलाते उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसकी वजह से उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में BEO की हालत गंभीर है, जिन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।

इस घटना से बीईओ की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बीईओ मार्टिन खलको की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना से अधिकारी के हाथ में फ्रैक्चर आया है, वहीं कमर में भी चोट है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें दुलदुला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें अंबिकापुर को रेफर कर दिया गया है।

दर्दनाक हादसे की चपेट में आया नाबालिग, गुड़ फैक्ट्री में काम करते चरखे में फंसा मासूम, मौके पर मौत

दर्दनाक हादसे की चपेट में आया नाबालिग, गुड़ फैक्ट्री में काम करते चरखे में फंसा मासूम, मौके पर मौत

 कवर्धा : जिले में से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग के साथ भीषण हादसा हुआ है। गुड़ फैक्ट्री में नाबालिग की चरखे में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। ये घटना जिले के ग्राम चरडोंगरी के गुड़ फैक्ट्री का है। हादसे के बाद नाबालिग का शव काफी समय तक चरखे में फंसा रहा। घटना की सूचना पिपरिया थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले जी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग का नाम फग्गन सिंह है, वह मध्यप्रदेश का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि फग्गन अपने पिता के साथ गुड़ फैक्ट्री में मजदूरी करता था। मंगलवार को भी वह काम कर रहा था, लेकिन इसी दौरान नाबालिग चरखे में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पिपरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

CG NEWS : एक बार फिर नक्सलियों का हुआ खुनी खेल, बताई गई यह वजह

CG NEWS : एक बार फिर नक्सलियों का हुआ खुनी खेल, बताई गई यह वजह

 बस्तर। जिले में सिलसिलेवार माओवादियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की हत्या के चलते माओवादियों की दहशत फिर कायम हो गई है। लंबे समय से शांत चल रहे माओवादियों ने सिलसिलेवार पंचायत प्रतिनिधियों को निशाना बनाया है और इनमें तीन भारतीय जनता पार्टी के नेता है। इन हत्याओं के पीछे पुलिस का दावा है, कि बौखलाए नक्सली अपना दबदबा कायम करने इस तरह की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेताओं की हत्या का मामला लोकसभा में उठने के बाद बस्तर में नक्सलवाद पर अंकुश लगाने की कोशिशों पर भी सवालिया निशान उठने लगे है।

पंचायत प्रतिनिधियों को बना रहे निशाना

बस्तर में फिर एक बार नक्सलियों का खूनी खेल शुरू हो गया है। इस बार सुरक्षा बल के जवान निशाने पर नहीं है। इसकी जगह माओवादियों ने सॉफ्ट टारगेट के तौर पर पंचायत प्रतिनिधियों को निशाना बनाना शुरू किया है। यह पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, जहां सुरक्षा 24 घंटे में मौजूद नहीं रहती। इसी का फायदा उठाकर सिलसिलेवार हत्याएं हो रही हैं। हत्याओं के पैटर्न में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या ज्यादा हुई है। लिहाजा मामले में सियासत गर्म है और भारतीय जनता पार्टी से टारगेट किलिंग का नाम दे रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि माओवादी इन हत्याओं से क्या हासिल करना चाहते हैं। मारे गए नेताओं के पास छोड़े गए परचो में पुलिस मुखबिरी, माओवादियों के खिलाफ सक्रियता को वजह बताया गया है, लेकिन अक्सर हत्याओं के पीछे सिर्फ इतनी ही वजह नही होती है।

कानून व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

केंद्र में भाजपा और राज्य में कांग्रेस बस्तर में नक्सल हिंसा के कम होने का दावा कर रही है, वहीं माओवादियों ने एक बार फिर इन हत्याओं के जरिए अपनी मजबूत उपस्थिति का इजहार किया है। सुरक्षा नेटवर्क को धता बताते हुए हो रही इन हत्याओं पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि लगातार मुठभेड़ों में मारे जा रहे और पुलिस की आक्रामक रणनीति से नाकाम हो रहे नक्सली बौखलाए हुए हैं और बौखलाहट में ही वे सॉफ्ट टारगेट को निशाना बना रहे हैं।

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची रायपुर

रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा आज दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचीं. एयरपोर्ट के अंदर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।  वे इससे पहले भी कई बार रायपुर का दौरा कर चुकी है। महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर लेंगी बैठक जिसमे राजीव भवन में आमंत्रण समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
Breaking : कोरर हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम ने तोड़ा दम, मेकाहारा में चल रहा था इलाज

Breaking : कोरर हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम ने तोड़ा दम, मेकाहारा में चल रहा था इलाज

 भानुप्रतापपुर/कांकेर. जिले के कोरर के पास गुरुवार को ट्रक और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत से 7 बच्चों की मौत हुई थी. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम गौतम मंडावी ने भी आज दम तोड़ दिया. उनका इलाज रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा. वहीं ऑटो चालक का अभी इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा कि गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रेक्चर हुआ था. 4 डाॅक्टरों की निगरानी में छात्र गौतम मंडावी का इलाज चल रहा था. उपचार के दौरान हरसंभव प्रयास करने के बाद भी उनकी जान नहीं बचा सके. इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया था और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए थे.

ऑटो चालक का चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बीएसएन स्कूल के छात्र थे. आटो में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिसमें से 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 3 बच्चों को एंबुलेंस से मेडिकल हॉस्पिटल कांकेर लाया गया था, जिसमें से 2 बच्चों की मौत हो गई. 1 बच्चे गौतम मंडावी को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं ऑटो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज भी रायपुर में चल रहा. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर डाइवर को भी गिरपफतार कर लिया है.

वन विभाग की कार्रवाई : चार लकड़ी तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन समेत साल चिरान जब्त

वन विभाग की कार्रवाई : चार लकड़ी तस्कर गिरफ्तार, दो वाहन समेत साल चिरान जब्त

 जगदलपुर/  रेंज के वन विभाग स्टाफ के द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ लोग साल चिरान (लकड़ी)की तस्करी कर रहे हैं। कि सूचना पर जगदलपुर की टीम द्वारा घेरेबंदी कर दो वाहनों को पकड़ा है। अवैध कटाई पर कड़ाई करने के निर्देशानुसार कार्रवाई जारी है। वाहन एक स्कॉर्पियो सी.जी 18 टी 0342 एवं टवेरा सी.जी 04 एच. ऐ 3641 के.ओ. ग्राम बामनारस में साल चिरान 34=0.428 घन मीटर के साथ जब्त किया गया है।

वन विभाग स्टाफ-

गिरफ्तार आरोपी-

दो वाहन समेत साल चिरान जब्त-

इस संबंध में जगदलपुर रेंज के अधिकारी देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टाफ के द्वारा सूचना पर हमने तुरंत बामनारास ग्राम में टीम को घटनास्थल पर भेजी और तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए चिरान की कीमत 50 हजार के लगभग बताई गई है। इस कार्रवाई में अभिषेक श्रीवास्तव अमित झा, निर्मल देवांगन, प्रमोद नेताम, दामोदर सेठिया ,शंभू नाथमौर्य, सुखराम कश्यप, राम सिंह बघेल, संजीत बोस एवं वन प्रबंधन समिति का योगदान रहा। मुख्य वन संरक्षकशाहिद वन मंडल अधिकारी डीपी साहू ने टीम को बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई किए जाने की बात कही।

CG Board Exam : अब छात्रों की समस्या का होगा समाधान, इस टोल फ्री नंबर पर करे कॉल

CG Board Exam : अब छात्रों की समस्या का होगा समाधान, इस टोल फ्री नंबर पर करे कॉल

रायपुर। CG Board Exam छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 21 फरवरी से हेल्पलाईन-2023 प्रारंभ की जा रही है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक रविवार एवं अवकाश दिवस को छोड़कर प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नं. 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।

CG Board Exam माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाइन में मनो चिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय-विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण करेंगे और मंडल के अधिकारी मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

Valentine day special : जाने किसने लिखा सीएम भूपेश बघेल को love letter

Valentine day special : जाने किसने लिखा सीएम भूपेश बघेल को love letter

 अंबिकापुर।  14 फरवरी को यूं तो प्रेम दिवस या वैलेंटाइन डे के रूप में जाना जाता है। इस दिन हर प्रेमी जोड़ा अपने प्रेम का इजहार करता है। लेकिन इस प्रेम दिवस को इलाके वाले अलग ही ढंग से मनाने जा रहे है। आज इलाके की जनता अपना प्यार मुख्यमंत्री के समक्ष जाहिर करने की तैयारी में है और वो प्यार भी याद दिलाने जा रही है जो शायद मुख्यमंत्री जी भूल गए है।

दरअसल सरगुज़ा की गैर राजनीतिक मंच सड़क सत्याग्रहियों के द्वारा आज एक खास आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत ये लोग रैली निकाल कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम प्रेम की पाती सौपेंगे। प्रेम इजहार के लिए प्रेम पत्र की जरूरत क्यो पड़ी ये बड़ा सवाल है। इसका जवाब ये है कि सरगुज़ा की सड़कें बेहद खस्ताहाल है। इस इलाके में रेल और वायु सेवा का अभाव है जिसे देखते हुए सड़को को ही लाइफ लाइन माना जाता है।

सड़क सत्याग्रहियों का कहना है कि सरगुज़ा संभाग की जनता ने मुख्यमंत्री से प्रेम जताते हुए सभी सीटे उनकी झोली में डाल दी। मगर जब से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने है उनकी तरफ से वो प्रेम दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे सरगुज़ा वंचित है। मुख्यमंत्री के इसी खोए हुए प्रेम के नहीं मिल पाने के कारण संभाग के विकास रुका पड़ा है, सड़के बदहाल है, शिक्षा का स्तर बिगड़ता जा रहा है। सरगुज़ावासी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है।

यही कारण है कि बजट में सरगुज़ा के लिए सौगात देने की मांग लोगों ने की है। ताकि सरगुज़ा की तश्वीर बदल सके। प्रेम इजहार का ये तरीका काफी अनूठा है और इसका प्रयास भी एकल नहीं बल्कि जन समुदाय से जुड़ा है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर सरगुज़ा की जनता के प्रेम पत्र का जवाब मुख्यमंत्री कैसे देते है।

CG BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में 16 अवैध नियुक्तियों से CMHO पर गिरी निलंबन की गाज…

CG BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में 16 अवैध नियुक्तियों से CMHO पर गिरी निलंबन की गाज…

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक और संयोजिका सहित कुल 16 पदों पर अवैधानिक नियुक्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

जांच में दोषी पाए जाने के बाद बीजापुर के सीएमएचओ सुनील भारती को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया गया है. जिसका आदेश अवर सचिव राजेन्द्र सिंह गौर ने जारी किया है. निलंबन अवधि में कार्यालय संभागीय संचालक जगदलपुर निर्धारित किया गया है. प्रभारी सीएमएचओ ने 16 नियुक्तियों को पहले ही निरस्त कर दिया था.