CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
SUICIDE NEWS : बीटेक की छात्रा ने पेड़ पर लगाई फांसी, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

SUICIDE NEWS : बीटेक की छात्रा ने पेड़ पर लगाई फांसी, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

 बिलासपुर। बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कोनी थाना क्षेत्र में शनिवार को गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में पुलिस को एक छात्रा का शव मिला है। जिसकी पहचान कोरबा निवासी स्वाति साहू के रूप में हुई. मृतिका इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की छात्रा थी. 2 दिन पहले थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. शनिवार शाम उसकी लाश पेड़ पर लटकती हुई मिली है। मामले में मृतिका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं कोनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। आपको बतादें कि मृतिका कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

दो दिन पहले जब वह हॉस्टल नहीं लौटी, वहीं इस घटना पर पुलिस का कहना है कि 2 दिन पहले कोनी थाने में 19 साल की लड़की स्वाति साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी थी। पुलिस ने लोकटशन ट्रैक करने की भी कोशिश की थी, लकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच शनिवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पानी टंकी के पास डेड बॉडी पेड़ से लटकी है. पुलिस मृतका के परिजनों के साथ मौके पर पहुंची, तो उसकी पहचान स्वाति साहू के रूप में हुई. इधर परिजनों ने स्वाति के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए हत्या की बात कही है. वहीं पुलिस सभी पहलुओं की जांच और पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने पर सच सामने आने की बात कह रही है।

CG NEWS : कलिंग रत्न अवार्ड से सम्मानित विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के बने राज्यपाल, ओडिशा में रहे हैं मंत्री

CG NEWS : कलिंग रत्न अवार्ड से सम्मानित विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के बने राज्यपाल, ओडिशा में रहे हैं मंत्री

 नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि अनुसुईया उइके को मणिपुर का के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। झारखंड के नए राज्यपाल हरिचंदन वरिष्ठ राजनेता रहे हैं और आंध्र प्रदेश के 23वें राज्यपाल थे। विश्वभूषण हरिचंदन ओड़िशा से 5 बार विधायक रह चुके है। वह मंत्री भी रहे है। विश्वभूषण हरिचंदन का जन्म 3 अगस्त 1934 को हुआ था।

 

वो छत्तीसगढ़ के 7वें राज्यपाल बनाए गए हैं। हरिचंदन आंध्र प्रदेश के 24 जुलाई 2019 – 12 फरवरी 2023 तक राज्यपाल रहे। वो ओडिशा विधानसभा से 5 बार विधायक रहे हैं। भुवनेश्वर सेंट्रल से 1997-2009
चुनाव जीते, वहीं चिलका विधानसभा से 1977-1980 विधायक रहे।

देखें सूची-

 

 

देश के राजनीति में हरिचंदन की पहचान राजनीतिज्ञ, वकील और लेखक की रही है। वो कृष्णा विश्वविद्यालय में चांसलर थे। बी हरिचंदन 2004 से 2009 तक ओडिशा सरकार में कानून, राजस्व और मत्स्य मंत्रालय के मंत्री रहे हैं। वो कलिंग रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित हो चुके हैं।

1. हरिचंदन 1971 में भारतीय जनसंघ में शामिल हुए और 1977 में जनता पार्टी के गठन तक इसके राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य और इसके राज्य महासचिव बने।

2. आपातकाल के दौरान उन्हें मीसा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था। 1980 में भाजपा के गठन के बाद , जनता दल के साथ हाथ मिलाने से पहले 1988 तक उन्हें राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । 1996 में वे वापस भाजपा में चले गए।

3. हरिचंदन पांच बार ओडिशा राज्य विधान सभा के लिए चुने गए थे। 1977 के विधानसभा चुनावों में चिल्का विधानसभा से भाजपा के सदस्य के रूप में शुरुआत करते हुए ,

4. वे 1990 में जनता दल के टिकट पर सत्ता में वापस आए।

5. हरिचंदन तीसरी बार चुने गए, इस बार 1997 के उपचुनाव में भुवनेश्वर सेंट्रल सीट से, और लगातार तीन बार एक ही निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य बने रहे। वह 2004 में बीजेडी – बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे।

जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, नक्सली घटनाओं में इजाफा हुआ है - नड्डा

जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, नक्सली घटनाओं में इजाफा हुआ है - नड्डा

 00 मोदी सरकार आवसाहीनों को मकान देना चाहते हैं पर भूपेश बघेल उसमें अडंगा लगा रहे

जगदलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने तय कार्यक्रम आंशिक फेरबदल करते हुए विशेष विमान की जगह हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। कल नारायणपुर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष की हत्या की वजह से स्वागत कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। लालबाग मैदान में सभा को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से नक्सली घटनाओं में इजाफा हुआ है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आवसाहीनों को मकान देना चाहते हैं लेकिन भूपेश बघेल उसमें अडंगा लगा रहे।

दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर जेपी नड्‌डा ने पूजा अर्चना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दंतेश्वरी एयरपोर्ट से सीधे राजवाड़ा स्थित माता दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी के संभागीय कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक ली और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तत्पश्चात जेपी नड्डा लालबाग आम सभा को संबोधित करने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन की शुरुआत में नारायणपुर, आवापल्ली, और तोकापाल में मारे गए बीजेपी नेताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि नक्सलियों की इस लड़ाई में मृतक नेताओं के परिजन अकेले नहीं है। 18 करोड़ की संख्या वाली पार्टी उनके साथ इस लड़ाई में खड़ी है। जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, नक्सली घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं, कांग्रेस पार्टी केवल घोटाले करने में व्यस्त हैं। जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कांग्रेस छलावा नहीं करती अपितु छलावे का नाम ही कांग्रेस है।

सभा में ऐसी भीड़ पहुंची थी।
जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के कार्यों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी सरकार आवसाहीनों को मकान देना चाहते हैं पर भूपेश बघेल उसमें अडंगा लगा रहे हैं। जबकि मोदी जी के कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।कोरोना काल में जब विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था तब मोदी जी ने अपनी क्षमता से देश की अर्थव्यवस्था को संभाले रखा।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के 16 लाख प्रधानमंत्री आवास रोकने का काम भूपेश बघेल ने किया है इसलिए वह जनता के अपराधी हैं। रमन सिंह ने भूपेश बघेल को लबरा मुख्यमंत्री कहते हुए जनता से नारे लगवाए।

सीजीपीएससी की कल दो पालियों में होगी परीक्षा,28 जिलों में है सेंटर

सीजीपीएससी की कल दो पालियों में होगी परीक्षा,28 जिलों में है सेंटर

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 ( सीजीपीएससी ) का आयोजन दो पालियों में 12 फरवरी रविवार को किया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 28 जिलों में किया गया है। पहली पाली का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। तो वही दूसरी पाली का समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के जरिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न विभागों के कुल 189 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा में शामिल सभी अफसर-कर्मचारियों को सोशल डिस्टेसिंग, सेनिटाइजेशन और मास्क पहनना होगा।
सीजीपीएससी 2022 प्रारंभिक परीक्षा रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, बैकुंठपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सुरजपुर, मुंगेली समेत 28 जिलों में होगी.

Suspended : दो पंचायत सचिव पर गिरी गाज, गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण हुई कार्रवाई, सीईओ ने जारी किया आदेश…

Suspended : दो पंचायत सचिव पर गिरी गाज, गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण हुई कार्रवाई, सीईओ ने जारी किया आदेश…

 कोण्डागांव। Suspended : जिले के दो पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

मामला कोण्डागांव जिले के माकड़ी ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उलेरा और बेलगांव-2 का है। जहाँ पर उलेरा का लालसाय मरकाम और बेलगांव-2 का सुमिल कुमार शोरी को निलंबित कर दिया गया है। जो की बिते कुछ समय से पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे।

मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों पंचायत सचिव को गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा ने इन दोनों का निलंबन आदेश जारी किया है।

जवान नहीं अग्निवीर कहिए साहब, छग के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी अधिसूचना, ऐसे होगा चयन

जवान नहीं अग्निवीर कहिए साहब, छग के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस तारीख को जारी होगी अधिसूचना, ऐसे होगा चयन

 जशपुर। अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे छग के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी( good news) है। अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है।

सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से सूचना प्राप्त हुई है कि अनिवरी की भर्ती के लिए अधिसूचना 17 फरवरी तक जारी हो सकती है जो कि JOIN INDIAN ARMY की साइट( site) www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होगी ।

चयन प्रक्रिया ( selection process) 

इस बार नई बात यह है कि भर्ती नई भर्ती प्रक्रिया के तहत होगी । इसमें पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ही शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद अप्रैल से मई के बीच ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

मेडिकल परीक्षण होने के बाद लिखित परीक्षा होती है

अभी तक अग्निवीर भर्ती रैली में जो अभ्यर्थी शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में चयनित होते हैं, उनका मेडिकल परीक्षण होने के बाद लिखित परीक्षा होती है। यह लिखित परीक्षा( written exam) ओएमआर शीट पर होती है। लेकिन अब यह परीक्षा आनलाइन( online) होगी, जिसका प्रबंधन एडसिल के जिम्मे होगा। सेना के अधिकारी मानीटरिंग के लिए रहेंगे।

शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बनाकर बार-बार करने लगा रेप, अब आरोपी गिरफ्तार

शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो बनाकर बार-बार करने लगा रेप, अब आरोपी गिरफ्तार

 कांकेर। CG CRIME NEWS : एक युवती को शादी का प्रलोभन देकर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी सहायक प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामला कांकेर के कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक 24 वर्षिया पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताई कि एक साल पहले फरवरी 2022 को उसकी मुलाकात शहर के एक सरकारी बैंक के सहायक प्रबंधक रत्नेश शर्मा के साथ हुई। जिसने उसे शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस घटना का अपनी मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया।

इसके बाद वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती कई बार दुष्कर्म करता रहा। शारीरिक संबंध के लिए जब विरोध की तो उसने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर वह थाना में आरोपी रत्नेश के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज करा रही है। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने अपना गुनाह कबुल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अश्लील वीडियो बनाए मोबाइल फोन को जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी 

 

मुख्यमंत्री ने जयराम साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढी भोजन का आनंद, थाली में परोसे गए मुनगा-बड़ी, लाल भाजी, बोहार भाजी और खट्टा भिंडी

मुख्यमंत्री ने जयराम साहू के घर लिया स्वादिष्ट छत्तीसगढी भोजन का आनंद, थाली में परोसे गए मुनगा-बड़ी, लाल भाजी, बोहार भाजी और खट्टा भिंडी

 रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज अभनपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम खोरपा पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खोरपा में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले जयराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री का जयराम साहू के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा गमछा भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, बोहार भाजी, खट्टा भिंडी, सलाद और पापड़ भी परोसा।

मुख्यमंत्री के साथ भोजन करके साहू परिवार गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए जयराम साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को जयराम ने बताया कि वह भूमिहीन कृषक है और उसे राज्य शासन से राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से राशि मिलता है। अब तक तीन क़िस्त मिल चुका है। उनके परिवार में कुल 9 सदस्य हैं।

रेल से जा रहे हैं करने सफर, तो पढ़ लें ये खबर, 11 फरवरी से इस तारीख तक कैंसिल रहेंगी ट्रेनें

रेल से जा रहे हैं करने सफर, तो पढ़ लें ये खबर, 11 फरवरी से इस तारीख तक कैंसिल रहेंगी ट्रेनें

 बिलासपुर। Cg Train Cancelled : यदि आप ट्रेन से आज सफर करने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, रतलाम रेल मंडल के कड़छा-बरलई सेक्शन में दोहरीकरण लाइन का कार्य किया जा रह है। नॉनइंटर लॉकिंग का कार्य होने के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 11 फरवरी से 23 मार्च तक कई ट्रेने कैसिंल रहेगी। वहीं कई परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। वहीं मध्य रेलवे के पुणे रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों की समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

ये ट्रेन रहेगी कैंसिल

दिनांक 11 से 24 फरवरी, 2023 तक छिंदवाडा से चलने वाली 19344 छिंदवाडा-इंदौर एक्सप्रेस रद्द रहेगी 
दिनांक 10 से 23 फरवरी, 2023 तक इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-भंडारकुंड एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

परिवर्तन मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ियां

दिनांक 16 फरवरी, 2023 को पूरी से चलने वाली 20918 पूरी-इंदौर एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग उज्जैन – फतेहाबाद – इंदौर होकर चलेगी ।
दिनांक 21 फरवरी, 2023 को इंदौर से चलने वाली 20917 इंदौर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग इंदौर- फतेहाबाद- उज्जैन होकर चलेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां

दिनांक 18 से 22 फरवरी, 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन में समाप्त होगी, यह गाड़ी उज्जैन एवं इंदौर के बीच रद्द रहेगी ।

दिनांक 19 से 23 फरवरी, 2023 तक इंदौर  से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस इंदौर के स्थान पर यह गाड़ी उज्जैन से बिलासपुर के लिए रवाना होगी । यह गाड़ी उज्जैन एवं इंदौर के बीच रद्द रहेगी।

चार स्टेशनों की समय सारणी में आंशिक बदलाव

रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के पुणे रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है । इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12849 बिलासपुर-पुणे एक्सप्रेस, 12222 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस एवं 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है।

राजिम माघी पुन्नी मेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन, 150 बेटियों के हाथ हुए पीले

राजिम माघी पुन्नी मेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन, 150 बेटियों के हाथ हुए पीले

राजिम / पवित्र महानदी, सोंढूर, पैरी के त्रिवेणी संगम के राजीव लोचन मंदिर परिसर में आज अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पूरा परिसर विशाल विवाह मंडप में बदल गया था। अवसर था मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह का। इस आयोजन में यहां 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।राजिम माघी पुन्नी मेला के अवसर पर यह विशेष पल था जब जिले के गरीब 150 बेटियों के हाथ हजारों लोगों की गवाही में पीले हुए। भगवान श्रीराजीव लोचन और श्रीकुलेश्वर नाथ की पवित्र धरा में बेटियों को समारोह के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंन्त्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों का आशीर्वाद मिला।सामुहिक विवाह में छुरा विकासखंड के 38, फिंगेश्वर के 1,मैनपुर के 64,गरियाबंद के 18 एवं देवभोग के 29 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे

गायत्री वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व वधु एवं वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष को बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई। वहीं वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा मेला स्थल विवाहमय नजर आ रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने वर-वधु को आशीष और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक शुभ अवसर है कि आज राजिम के पवित्र धरा पर सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि आज पुण्य कार्य हो रहा है जहां गरीब बेटियों को आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर होती है। वे परिवार और समाज को जोड़ कर रखती है। बेटियां शासन की योजना का लाभ उठाकर सक्षम बने। उन्होंने सभी नवदम्पति को उपहार दिए।

उन्होंने नवदम्पति को सफल और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और जोड़ों को 1- 1 हजार का चेक प्रदान किया। श्री शुक्ल ने नवविवाहित को सफल जीवन के लिये मूल मंत्र दिए। एक दूसरे की गलती को नही देखते हुये अच्छाई को स्वीकार करें।सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के  स्वाभिमान और सम्मान के लिए कार्य कर रहे हैं। शासन की योजना का जिक्र कर कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने सरकार के तरफ से सभी नवदम्पति को बधाई और शुभकामनाएं दी।

जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल द्वारा बेटियों की शादी के लिए फिजूलखर्ची रोकने के लिए अनुकरणीय पहल की है। सामुहिक विवाह के लिए योजना से गरीब बेटियों को बड़ी मदद मिली है। जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे ने कहा कि कोरोना काल मे यह शादी नही हो पाई थी।। लेकिन अब यह शादी हो रही है। सभी समाज को आगे आना पडेगा। शासन की योजनाओं का लाभ उठाने अपील की और सभी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व वधु एवं वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष को बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई। वहीं वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा मेला स्थल विवाहमय नजर आ रहा था। इस सामुहिक विवाह में मैनपुर के टीलेन्द्री, ओमकार, गरियाबंद की आरती निर्मलकर ने इस आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि यह शादी हमारे जीवन के लिए यादगार क्षण है।शासन से जो लाभ मिला है उसके लिए धन्यवाद दिये।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय ने बताया कि अब तक जिले में 1334 जोड़े का विवाह सम्पन्न हो चुका है।योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के लिए योजना अंतर्गत द्वारा 25 हजार की राशि व्यय की जा रही है। जिसमे 5 हजार रूपये श्रृंगार सामग्री, 14 हजार रूपये उपहार सामग्री तथा 5 हजार रूपये आयोजन मद एवं 1हजार रूपये का चेक वधु के लिए प्रदाय किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष छुरा श्रीमती तोकेश्वरी मांझी,जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू,छुरा उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ,पदमा दुबे, अपर कलेक्टर अविनाश भोई महिला बाल विकास के अधिकारी अशोक पांडेय ,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधु के परिजन व आगंतुक भी मौजूद थे।

Breaking : 85 वां कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जायजा लेने 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ आऐंगी कुमारी शैलजा

Breaking : 85 वां कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर, जायजा लेने 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ आऐंगी कुमारी शैलजा

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा 14 फरवरी को दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी एवं सर्किट हाउस के लिये रवाना होगी।

85 वां महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा एवं कार्यस्थल का निरीक्षण करेगी। 15 फरवरी बुधवार को 85 वां महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा एवं कार्यस्थल का निरीक्षण करेगी।

‘मेरा दिल दहल गया’…भाजपा नेता की हत्या पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

‘मेरा दिल दहल गया’…भाजपा नेता की हत्या पर बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा

 नारायणपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा मारे गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के परिवार से मुलाकत कर उन्हें आश्वासन दिलाया कि पार्टी उनके साथ है। सागर साहू को न्याय दिलाया जाएगा।

जेपी नड्डा ने जगदलपुर के लाल बाग मैदान में आम सभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा, ‘मुझे आज जगदलपुर में आने का मौका मिला। कल तक मन में उमंग थी कि आप लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन कल रात जो घटना घटी उससे दिल दहल गया है। मन द्रवित है। मन उदास है।’

दरअसल, शुक्रवार की रात नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से भाजपाइयों में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नारायणपुर पहुंचकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रध्दांजलि दी। इस दौरान पूर्व सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे। जहां सभी शीर्ष नेताओं ने परिजनों से मुलाकात की।

रमन सरकार में थी शांति और सुशासन

जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से नक्सली हमले बढ़े हैं। लेकिन जब डॉक्टर रमन की सरकार थी तब सुख, शांति, चैन था, सुशासन था, सभी लोगों के लिए काम हो रहा था।

CG ACCIDENT : मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटी की मौत; एक घायल

CG ACCIDENT : मेटाडोर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटी की मौत; एक घायल

 बिलासपुर। जिले में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार लोग बाइक से मेला जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार मेटाडोर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मेटाडोर की चपेट में आ गए। हादसा सकरी थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मूलत: कोटा क्षेत्र के ग्राम लमकेना का रहने वाला मोहनलाल साहू (35) तिफरा के मन्नाडोल पत्नी ईश्वरी साहू (32) और दो बेटी तृप्ति साहू(13) और भगवती साहू(8) के साथ रहता था। शनिवार को मोहनलाल अपनी पत्नी व बच्चियों को लेकर तखतपुर क्षेत्र के बेलपान मेला जाने के लिए निकला था। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। बाइक सवार चारों सदस्य उसलापुर ओरवब्रिज से निकले थे। उसी समय पीछे से आ रही मेटाडोर ने बाइक को टक्कर मार दी, इसके बाद मेटाडोर बाइक को घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में मोहन, उसकी बड़ी बेटी तृप्ति बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, छोटी बेटी भगवती बाइक से उछल कर सड़क किनारे जा गिरी। इससे वह भी घायल हो गई। इस हादसे में महिला ईश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता और बेटी की अस्पताल में मौत

हादसे के बाद आरोपी चालक मेटाडोर छोड़कर भाग निकला। लोगों ने पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सिम्स पहुंचने के बाद मोहन और उसकी बेटी तृप्ति की भी मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी भगवती को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

तामासिवनी में खुलेगा कॉलेज, उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनेगा नया भवन

तामासिवनी में खुलेगा कॉलेज, उप-स्वास्थ्य केंद्र के लिए बनेगा नया भवन

 रायपुर। भेंट मुलाकात के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर जिले के ग्राम डंगनिया (चम्पारण) पहुंचे। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेद्र साहू भी  मौजूद थे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंपारण पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित राम वाटिका एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम तामासिवनी स्थित भेंट-मुलाकात स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत "अरपा पैरी के धार" के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक खुमरी पहनाकर एवं कृषक हल भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तामसिवनी को बहुत समय से जान रहा हूं। आज 43 साल बाद मैं अपने मित्र से भेंट कर रहा हूं, जो मेरे रूम पाटनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें अपने पास बुलवाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का जमीनीस्तर पर क्रियान्वयन जानने के लिए मैं यहां पर आया हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से ऋण माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिली क़िस्त सम्बंध में पूछा, जिस पर सभी ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना का किस्त विशेष अवसरों पर दिया जाता है, ताकि आप जरूरत में उपयोग कर सके। मुख्यमंत्री ने आगामी होली त्यौहार के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए विजय कुमार साहू ने बताया कि ऋण माफी के तहत उनका 90 हजार रुपए का ऋण माफ हुआ है। उन्होंने बताया कि 75 क्विंटल धान बेचा हूं ,सेकंड हैंड ट्रैक्टर भी खरीदा हूं। इन बातों को सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

हरीश चंद्र साहू ने बताया कि सेकंड हैंड ट्रैक्टर भी खरीदा है,  मेरी 9 एकड़ जमीन है। उसने मुख्यमंत्री बघेल से कहा कि आपकी सरकार आयी है, तभी से खेती-किसानी का कार्य कर रहा हूं। पहले रेगहा देता था।

खोरबहरा राम साहू ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऋण माफी के तहत उनका एक लाख 50 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है। योजनाओं का नियमित लाभ होता है, परिवार के सभी लोग खुश हैं।

ग्राम सुंदरकेरा की साहू ने बताया कि परिवार में चार लोग हैं, 35 किलो चांवल, नमक निःशुल्क मिलता है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर महंगा है, इसलिए नहीं भरवाते।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए शीला चंद्रा ने बताया कि 2020 से गांव में गौठान की शुरुआत हुई है। 60 हजार रुपए का लोन लेकर वर्मी कंपोस्ट बनाने की शुरुआत की थी और अब तक 22 सौ क्विंटल खाद का उत्पादन कर चुके हैं,  जिसके एवज में 70 हजार रुपए की आमदनी हुई है और एक लाख 45 हजार रुपए का बोनस शासन की ओर से मिला है। इस तरह से कुल 8 लाख 45 हजार रुपए का मुनाफा हुआ है।

शीला ने बताया कि मुर्गी पालन बटेर पालन से समूह ने 90 हजार रुपए और मछली पालन से 45 हजार रुपए की आमदनी हुई है।

मुख्यमंत्री सुपोषण योजना की लाभान्वित श्रीमती धनेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए बताया कि नियमित रूप से सुपोषण आहार के सेवन से बड़ा लाभ हुआ है। उनकी खून की  कमी दूर  हो गई है।
 
वहीं खिलेश्वरी तारक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बहुत फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के वजन में कमी और महिलाओं में खून की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है, ताकि मजबूत छत्तीसगढ़ बनाया जा सके।

ग्राम कठिया की निवासी तुलसी तारक ने कहा कि गांव के बाजार में हाट बाजार क्लिनिक योजना की गाड़ी नियमित रूप से आती है, डॉक्टर से सलाह, इलाज और दवाइयां भी निःशुल्क मिलती है।

शासकीय हरियर उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।

उसने बताया कि हमारे स्कूल में व्यावसायिक शिक्षा भी है, मैं एग्रीकल्चर की पढ़ाई भी कर रहा हूं जिसमें हमारे शिक्षक गोबर से दीए बनाना सिखा रहे हैं। खाली समय में हम सभी अपने घरों में गोबर का दिया बनाते हैं और ऑनलाइन विक्रय करते हैं। अब तक हमने 50 हजार रुपए तक की बिक्री कर ली है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए ग्राम पंचायत रामपुर डंगनिया की हितग्राही ने बताया कि उन्होंने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में फुगड़ी खेल में भाग लिया था। जिसमें संकुल स्तर में प्रथम आई हैं। उन्होंने बताया कि गांव में गोबर खरीदी शुरू है, अब तक 12 हजार रुपए का गोबर भी बेच चुकी हूं और स्व सहायता समूह से जुड़कर भी कार्य कर रही हूं।

मुख्यमंत्री से बात करते हुए कविता कोसरिया ने बताया कि श्रमिक योजना के तहत छात्रवृत्ति योजना में 20 हजार रुपए मिले हैं। इस पैसे को पढ़ाई के खर्चों में लगाई हूं, आगे पढ़ाई करके डिप्टी कलेक्टर बनना चाहते हूं। मुख्यमंत्री बघेल ने छात्रा को  पढ़ाई के बाद कोचिंग करवाने की बात कही।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल हरी नवापारा की छात्रा हंसिका साहू ने अंग्रेजी में बात करते हुए मुख्यमंत्री को स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं एवं शिक्षा व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
ग्राम पारागांव तथा चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाया जायेगा।
ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जायेगा।
भेलवाडीह- उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ की जायेगी।
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर की जायेगी।
ग्राम कुरु तथा ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।
तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृती।  
गोबरा नवापारा मे मुक्तिधाम का निर्माण।

CG ACCIDENT: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत; 1 की हालत गंभीर

CG ACCIDENT: दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत; 1 की हालत गंभीर

 बलरामपुर। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों के आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत होने से दो बाइक सवार युवकों व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदो नदी के पास हुआ।

ग्राम बसंतपुर निवासी अजय पोया पिता राजेंद्र 23 वर्ष अपनी अपाचे पर सवार होकर वाड्रफनगर जा रहा था। वह बनारस-अंबिकापुर स्टेट हाइवे पर बसंतपुर व वाड्रफनगर के बीच स्थित लेदो नदी के पास पहुंचा था। इसी दौरान वाड्रफनगर की ओर से आ रहे बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर दोनों बाइक सवारों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पीएम के बाद तीनों मृतकों का शव उनके परिजनों को सौंपा गया।

CM BHENT MULAQAT : सीएम ग्राम डंगनिया पहुंचे, वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की

CM BHENT MULAQAT : सीएम ग्राम डंगनिया पहुंचे, वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति की कामना की

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर जिले के ग्राम डंगनिया (चम्पारण) पहुंच गए है। यहाँ

जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेद्र साहू भी मौजूद थे।

अभनपुर विधानसभा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  चंपारण स्थित जगतगुरु श्रीमद वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू,पूर्व विधायक एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्याम सुंदर दास और जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा भी मौजूद रहे।

बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष की हत्या पर जताया शोक

बस्तर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष की हत्या पर जताया शोक

 जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर बस्तर पहुंचे। विमानतल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नारायणपुर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू और हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता बुधराम कारटाम और नीलकंठ कक्केम की हत्या के शोक स्वरूप स्वागत, ढ़ोल नगाड़े, आतिशबाजी जैसे कार्यक्रम निरस्त कर दिए थे। इसलिये राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सामान्य रूप से अगवानी की गई।

‘याद रखें हर एक का हिसाब होगा…’ भाजपा नेता की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

‘याद रखें हर एक का हिसाब होगा…’ भाजपा नेता की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना

 रायपुर। नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेता की हत्या मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान आया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को कहा, दाऊ भूपेश बघेल याद रखें कि हर एक हत्या का हिसाब होगा।

जगदलपुर रवाना होने से पहले रायपुर हवाई अड्‌डे पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, बस्तर में हत्याओं का दौर चल रहा है। एक महीने में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की इस तरह की तीसरी हत्या हो गई है। पहले जगदलपुर के जिला मंत्री बुधराम करताम की हत्या हुई। फिर बीजापुर के नीलकंठ कक्केम की और अब नारायणपुर के सागर साहू की हत्या हो गई। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में कांग्रेस और कांग्रेस सरकार पूरी तरह से असफल रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि, भाजपा को ही टारगेट बनाया जा रहा है, इसके राजनीतिक कारण और राजनीतिक संदर्भ निकाले जा सकते हैं। कहीं न कहीं इसमें मिलीभगत है।

एनआईटी रायपुर में हुआ 2022-23 वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इक्लेक्टिका का आगाज

एनआईटी रायपुर में हुआ 2022-23 वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव इक्लेक्टिका का आगाज

 रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 10 फरवरी 2023 को मध्य भारत के सबसे बड़े सांस्कृतिक उत्सव “इक्लेक्टिका 2k23” का आगाज किया गया। इक्लेक्टिका, संस्थान का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है, जिसका आयोजन 10 फरवरी से 12 फरवरी तक संस्थान की कल्चरल समिति – संस्कृति द्वारा किया जा रहा है।

10 फरवरी को इक्लेक्टिका के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर के हेड डॉ. समीर बाजपाई थे और सम्मानित अतिथि डीन (स्टूडेंट और फैकल्टी वेलफेयर) डॉ. पी.वाई. ढेकने, डीन (रिसर्च एंड कंसल्टेंसी) डॉ. प्रभात दीवान एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. एस. सान्याल थे।इक्लेक्टिका के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। जिसके बाद अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन के साथ “इक्लेक्टिका 2k23” का आगाज किया गया। इसके बाद डॉ. पी. वाई. ढेकने ने सभी दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों के बीच फेयर एवं हैल्थी कॉम्पीटीशन के बारे में बताया और टीम संस्कृति को ‘इक्लेक्टिका’ के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ. प्रभात दीवान ने सभी दर्शकों को संबोधित किया और स्टूडेंट्स के साथ फेस्ट आयोजित करने के अपने अनुभव को बताया। उन्होंने डॉ. एस. सान्याल और मुख्य अतिथि डॉ. समीर बाजपाई के संस्थान में कल्चरल इवेंट आयोजित करने में किए गए योगदान का जिक्र किया एवं उनका धन्यवाद दिया और टीम संस्कृति को इक्लेक्टिका के आयोजन की बधाई दी। इसके बाद डॉ. एस. सान्याल ने टीम संस्कृति एवं टीम संस्कृति के फैकल्टी-इन-चार्ज डॉ. लता उपाध्याय की इतने बड़े स्तर पर फेस्ट के आयोजन करने की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे ही बड़े इवेंट को आयोजित करने से हम नेतृत्व करने, योजना बनाने और इवेंट को सँभालने जैसी चीज़ो के बारे में सीखते है।


इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. समीर बाजपाई ने सभी दर्शकों को संबोधित किया और विधार्थी जीवन में सॉफ्ट स्किल्स के महत्व को बताया और संस्थान के सीनियर्स को अन्य छात्रों को इसके महत्व बताने के लिए कहा। उन्होंने इक्लेक्टिका जैसे बड़े फेस्ट को सॉफ्ट स्किल्स में सुधार लाने का सबसे उत्तम मंच बताया और कल्चरल फेस्ट के छात्रों के जीवन में योगदान के बारे में बताया। उन्होंने टीम संस्कृति को इक्लेक्टिका के आयोजन की बधाई दी और इसके साथ ही मध्य भारत के सबसे बड़े फेस्ट “इक्लेक्टिका 2k23” का आरम्भ किया गया।

इक्लेक्टिका का पूरा पहला दिन छात्रों के लिए जोश से भरा हुआ था, जिसमें छात्रों के मनोरंजन के लिए रैप बैटल, पिक्सेल लेन, म्यूजिकल मैथ, हेस पेंटिंग, नेल आर्ट और स्पिन दि व्हील जैसे इवेंट्स का आयोजन किया गया था। इक्लेक्टिका के मुख्य इवेंट्स एलायर – फैशन शो, कलोप्सिया – चित्रकारी प्रतियोगिता, आविर्भाव – बैंड्स प्रतियोगिता, गूँज – नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता और एनआईटी टैलेंट हंट प्रतियोगिता का भी आगाज किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी के सामने अपने हुनर की प्रस्तुति दी। पहले दिन का समापन कल्चरल नाईट के साथ किया गया जिसमे संस्थान के नृत्यम क्लब और रागा क्लब द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

इक्लेक्टिका के दूसरे एवं तीसरे दिन में मुख्य इवेंट्स एलायर – फैशन शो, कलोप्सिया – चित्रकारी प्रतियोगिता, आविर्भाव- बैंड्स प्रतियोगिता, गूँज- नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, एनआईटी टैलेंट हंट प्रतियोगिता, क्लैश ऑफ़ कोरियोस – नृत्य प्रतियोगिता, इक्लेक्टिका आइडल- गायन प्रतियोगिता और तफरी– स्टैंड-अप कॉमेडी प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया जायेगा और जुरासिक चेस, रंगोली, पेपर टोपिया, युथ शेफ, बीट दि ट्विस्ट एवं स्लैम पोएट्री जैसे 30 से अधिक इवेंट्स का आयोजन किया जायेगा।

Trailer Release : छालीवुड फ़िल्म वैदेही के “जय श्री राम” गाने का टीज़र आया सामने, 7 अप्रैल को होगी फ़िल्म रिलीज…

Trailer Release : छालीवुड फ़िल्म वैदेही के “जय श्री राम” गाने का टीज़र आया सामने, 7 अप्रैल को होगी फ़िल्म रिलीज…

 रायपुर। Trailer Release : छत्तीसगढ़ में छालीवुड फिल्म का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। छालीवुड की आने वाली फिल्म वैदेही का पहला गाना 15 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है, जिसका टीज़र और मोशन पोस्टर आज SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। गाने के बोल है “जय-जय श्री राम” जैसा गाने के बोल है वैसा फिल्मांकन गाने में भी खूब दिख रहा है जो कि दर्शकों को भगवान श्री राम के रंग में सराबोर कर देने वाली है। बता दें कि फ़िल्म वैदेही छत्तीसगढ़ की पहली फ़िल्म है जिसमे 7.1 ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। पूरे फ़िल्म का फिल्मांकन नवा रायपुर में किया गया है। वही बॉलीवुड पैटर्न पर सारे गाने और पूरी मूवी बनी हुई है जिसकी छटा आपको अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 7 अप्रैल को बिखरती नजर आएगी।

आपको बता दें कि छालीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक पारिवारिक और लव स्टोरी सहित एक्शन फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। जो कि छत्तीसगढ़ी सीने प्रेमियों के दिलो में अपनी छाप छोड़ रही है। इसी कड़ी में सिद्धेश्वरम मूवीस एंड एंटरटेनमेंट, 24 फ्रेम्स प्रोडक्शन दर्शकों को एक और तोहफा देने जा रही है। बता दे कि त्याग और तपस्या पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म “वैदेही” 7 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सभी सेनिमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म सिद्धेश्वरम मूवी एंड एंटरटेनमेंट, 24 फ्रेम्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है वहीं फिल्म वैदेही की पहली पोस्टर व फर्स्ट लुक रिलीज की जा चुकी है। बता दें कि फिल्म वैदेही लव स्टोरी से भरपूर और पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे है मनीष मानिकपुरी। जिसके लेखक निर्देशक गंगा सागर पंडा हैं। वही निर्माता सी. के. पटेल व सह-निर्माता सतीश जादवानी है। इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता स्वाति मानिकपुरी हैं। डीओपी, प्रोजेक्ट डिजाइनर सिद्धार्थ सिंह, संपादक-रितेश दास, कला निर्देशक – बेनेडिक्ट फ्रांसिस, असिस्टेंट डायरेक्टर– बॉबी सोनी, प्रोडक्शन– राजू नागरची, म्यूजिक– एसआरके म्यूजिक है। इस फिल्म के मनमोहक गीतों में मधुर म्यूजिक दिए है जाने माने सिंगर और म्यूजिशियन सोम दत्त पंडा, परवेज खान( करिश्मा स्टूडियो), तोशांत कुमार और मोनिका वर्मा ने, वहीं लिरिक्स संयोजन किए है।

इस छत्तीसगढ़ी फिल्म में बेहतरीन हुनरबाज एवरग्रीन विशाल, श्रद्धा पाणिग्रही, काजल सोनबेर, रवि साहू, पुष्पेंद्र सिंह, पूरन किरी, नीरज उइके, सागर पंडा, अंजलि सिंह, दिव्या नागदेव, अनुसुइया मानिकपुरी, काजल कौशिक, सम्पदा मानिकपुरी, विक्रम राज अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। फिल्म के टीम और कलाकारों ने जनता से 7 अप्रैल को नजदीकी सिनेमा हॉल में देखने की अपील किए है।

CRIME NEWS : गांजे की तस्करी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

CRIME NEWS : गांजे की तस्करी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…

 रायगढ। CRIME NEWS : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले की पुलिसिंग में बेहद कसावट देखी जा रही है ओडिशा सीमा से सटे थाने लैलूंगा, तमनार, चक्रधरनगर, पुसौर प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी होने की संभावना को लेकर तस्करों पर मुखबिर लगाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया है जिस पर थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर सक्रिय कर सूचनाएं ली जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक ओडिशा पासिंग बोलेरो में दो गांजा तस्कर गांजा लेकर लैलूंगा की ओर निकले हैं। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर कोतबा मार्ग पर नाकेबंदी कर बोलेरो वाहन पर गांजा तस्करी करते पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से 15 किलो गांजा कीमत ₹180000 जप्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी-

1. नाम दिवाकर साहू,

2. नाम नरेश साहू दोनों ही निवासी बलांगीर उड़ीसा के रहने वाले है।

CG NEWS : स्कूली बच्ची से रेप मामले जांच शुरू, 12 बसों को किया जब्त…

CG NEWS : स्कूली बच्ची से रेप मामले जांच शुरू, 12 बसों को किया जब्त…

 कवर्धा। गुरूकुल पब्लिक स्कूल में हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना जांच के लिए कलेक्टर जनमेजय महोबे के आदेश पर बनी जिला स्तरीय जांच समिति। जांच कमेटी के बड़े अफसरों ने घटना से जुड़े अलग-अलग बिन्दुओं पर जांच जारी रखी है।  जांच समिति ने आज फिर स्कूल समय में वहां पूछताछ किया।

इधर जिला स्तरीय जांच समिति में शामिल परिवहन विभाग ने भी बड़ी कार्यवाही की है। जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि परिवहन विभाग ने गुरूकुल स्कूल सहित तीन अन्य निजी स्कूलों द्वारा संचालित स्कूल बसों पर उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप निरीक्षण कर बिन्दुवार जांच की। इस जांच में गुरूकुल स्कूल के 23 बसों की गहना जांच की

जांच में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश का पालन नहीं करने जैसे उल्लंघन करने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। बसों के फिटनेस नहीं होने पर गुरूकुल के 12 स्कूल बसों को जप्त किया गया है। वही पांच बसों की परमिट वैधता समाप्त, तथा छहः अन्य बसों में खामियां पाई गई है। इसी प्रकार परिवहन विभाग ने जिले के कुंडा में संचालित आरसी पब्लिक स्कुल की दो स्कूल बस और रबेली में संचालित श्रीराम पब्लिक स्कूल बस को बिना फिटनेसा के संचालन करने पर कार्यवाही की गई। परिवहन अधिकारी ने बताया कि इसे पहले से इस शैक्षणिक सत्र में समय समय पर जिले के अंतर्गत सभी स्कूलों में उपस्थित होकर स्कूल वाहनों की फिटनेस संबंधी जांच किया जा रहा है। 167 वाहनों का जांच किया जा चुका है, जिसमें 154 स्कूल वाहनों में फिटनेस पाई गई है और अन्य अनफिट वाहनों पर कुल 52 स्कूल वाहनों पर 2.63 लाख रूपए शुल्क वसूल कर मोटरयान अधिनियम के तहत् कार्यवाही किया जा चुका है।

CRIME NEWS : जंगली सुअर मारने बिछाए करंट तार में गई महिला की जान, 3 आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : जंगली सुअर मारने बिछाए करंट तार में गई महिला की जान, 3 आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरदा बैगामुड़ा जागेश्वर राठिया के खेत में 19 जनवरी को गांव की बसंती बाई सारथी (65 साल) का शव पड़ा हुआ मिला। खरसिया पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच किया गया, जांच पर पाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11,000 वोल्ट बिजली करंट लेकर जंगली जानवर के शिकार के लिए खेत में लगाया हुआ था। जिसकी चपेट में आने से बसंती बाई सारथी की मृत्यु हो गई। मर्ग जांच से अज्ञात आरोपी पर गैर इरादतन हत्या की धारा का अपराध कायम कर खरसिया पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा था।

अपराध विवेचना दरमियान मुखबीर सूचना पर कल थाना प्रभारी खरसिया गांव के रामसिंह माझी, जितेंद्र माझी और जगतराम माझी को हिरासत में लिया गया जिससे घटना के संबंध में हिक्मत अमली से पूछताछ करने पर तीनों बताए कि जंगल में जंगली सूअर का शिकार करने के लिए 11,000 वोल्ट का बिजली करंट तार के माध्यम से लेकर जीआई तार को खेत में फैला रखे थे। घटना दिनांक को हुकिंग तार को निकालना भूल गए जिसमें बसंती बाई की फंसकर मौत हो गई।

आरोपियों के कबूलनामें पर आरोपियों के मेमोरेंडम पर हुकिंग किया हुआ तार और बांस का डंडा जब्त कर आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर आरोपियों को कल 8 फरवरी के दोपहर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी खरसिया के कोर्ट पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बजट सत्र में लाया जाएगा कानून- मुख्यमंत्री बघेल

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए बजट सत्र में लाया जाएगा कानून- मुख्यमंत्री बघेल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आधुनिक दुनिया के वर्तमान दौर में असंसदीय शब्द के प्रयोग को पूर्णतः हतोत्साहित करने की सख्त जरूरत है और सदन की गरिमा को बनाए रखने के लिए मर्यादित व्यवहार का पालन आवश्यक है। वे आज शाम राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित फेडरेशन ऑफ पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन्स द्वारा आयोजित नेशनल मीडिया कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर पीटीआई के तत्वाधान में प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन भी किया। कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री बघेल ने कॉन्फ्रेंस में आगे कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका होती है। लोकतंत्र और मीडिया आधुनिक युग में न सिर्फ एक दूसरे के पूरक है बल्कि एक दूसरे के बिना उनका कोई अस्तित्व ही संभव नहीं है। पूरे विश्व में लोकतंत्र स्थापित करने में मीडिया ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से मीडिया और लोकतंत्र में असंसदीय शब्दों के प्रयोग पर विमर्श हो रहा है, निश्चित रूप से यह भाषाई प्रदूषण पत्रकारिता और लोकतंत्र दोनों के लिए ही खतरनाक है। इस कॉन्फ्रेंस के थीम में असंसदीय भाषा के मीडिया और लोकतंत्र में बढ़ते प्रयोग पर चिंता व्यक्त की गई है। यह वास्तव में विचारणीय है। असंसदीय भाषा का लोकहित से कोई सरोकार नहीं होता, यह केवल और केवल घृणित तरीके से कुंठाओं को ही व्यक्त करती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि असंसदीय भाषा का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से भी कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय संस्कृति में स्वतंत्रता का सम्मान किया गया है, तो मर्यादा की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में देश का एक तेजी से उभरता हुआ राज्य है। यहां हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पत्रकार अपने पेशागत दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों को बेहतर तरीकों से निर्वाह कर सकें। इसके लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन राज्य में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की दिशा में तेजी से पहल की जा रही है और बजट सत्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने प्रस्ताव लाया जाएगा। यहां वरिष्ठ मीडियाकर्मी सम्मान निधि योजना संचालित है। इस योजना में पत्रकारों को दी जानी वाली राशि को बढ़ाकर हमने दो गुना कर दिया है। राज्य में नए अधिमान्यता नियमों के अंतर्गत मीडिया संस्थानों में अधिमान्यता कोटा भी दोगुना कर दिया गया है। अब राज्य स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक अधिमान्यता दी जा रही है। पत्रकारों को गंभीर बीमारी के इलाज आदि के लिए आर्थिक सहायता प्रदाय की जाती है।

Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री बघेल आज अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में आमजनों से करेंगे भेंट मुलाकात

Bhet Mulakat : मुख्यमंत्री बघेल आज अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में आमजनों से करेंगे भेंट मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी और खोरपा में आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11.45 बजे ग्राम चम्पारण पहुंचेंगे और वहां मंदिर पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य एवं चम्पेश्वर महादेव के दर्शन करेंगे। इसके बाद भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होकर राम-वन-गमन परिपथ अंतर्गत भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना करेंगे। मुख्यमंत्री चम्पारण से दोपहर 12.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम तामासिवनी जाएंगे और वहां दोपहर 12.35 बजे से आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 1.55 बजे तामासिवनी से ग्राम खोरपा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.45 बजे से आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4 बजे ग्राम खोरपा से ग्राम चण्डी के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 4.10 बजे मंदिर पहुंचकर मां चण्डी के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम चण्डी से 4.20 बजे प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे अभनपुर रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5.20 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट कर शाम 7.20 बजे अभनपुर से प्रस्थान कर शाम 7.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे।