BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
GHKKPM: शूट के दौरान ‘गुम है किसी के प्यार में” के सेट पर लगी आग, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

GHKKPM: शूट के दौरान ‘गुम है किसी के प्यार में” के सेट पर लगी आग, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

 स्टार प्लस के टीवी सीरियल( tv serial ( ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई।

जानकारी के मुताबिक( as per information), सेट पर लगी आग आसपास के कई और सेट पर फैल गई। जिसमें ‘तेरी मेरी दूरियां’ और ‘अजूनी’ जैसे सीरियल्स के सेट भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे से इस घटना की जांच की मांग की

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे से इस घटना की जांच की मांग की है। साथ ही प्रोडयूसर, प्रोडक्शन हाउस और चैनल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा, फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर का तुरंत इस्तीफा लिया जाए जिनकी लापरवाही से बिना फायर सेफ्टी के फिल्म सिटी में बड़े पैमाने पर शूटिंग( shooting) चल रही है ।

शो में हो रहे बदलाव दर्शकों को पसंद नहीं आ रहे

 

 

ये शो आए दिन हेटर्स के निशाने पर बने रहता है। काफी समय से ये शो और इस शो को स्टार्स को ट्रोल किया जा रहा है। शो में हो रहे बदलाव दर्शकों को पसंद नहीं आ रहे हैं। इसके बाद भी नील भट्ट और आयशा शर्मा का ये शो लगातार टीआरपी में भी आगे बढ़ रहा है।

 

Big Breaking : सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर, देश में पहली बार 2 मौतें, इस राज्य के थे मरीज, अब तक 90 केस आए सामने

Big Breaking : सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर, देश में पहली बार 2 मौतें, इस राज्य के थे मरीज, अब तक 90 केस आए सामने

 देश में कोविड की तरह फैल रहे H3N2 इन्फ्लूएंजा से पहली बार मौतों की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में हेल्थ मिनिस्ट्री( health ministry) के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि हरियाणा और कर्नाटक में एन्फ्लुएंजा के मरीजों की मौत( death के हुई है।

बता दे हाल ही में एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने देश में फैल रहे H3N2 इन्फ्लूएंजा से लोगों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह कोरोना के जैसी ही फैलता है। इससे बचने के लिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बार-बार हाथ धोते रहें।

कोरोना महामारी के बाद फ्लू के बढ़ते मामलों से लोगों में डर

राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी के बाद फ्लू के बढ़ते मामलों से लोगों में डर है, क्योंकि इससे जूझ रहे मरीजों में कोरोना जैसे ही लक्षण देखने को मिल रहे हैं। बीते कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों से कई ऐसे मरीज अस्पताल पहुंचे हैं, जो 10-12 दिनों से तेज बुखार के साथ खांसी से परेशान हैं।

H3N2 वेरिएंट वायरस के संक्रमण से घबराने की कोई जरूरत नहीं

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा था कि राज्य में इन्फ्लुएंजा ए H3N2 वेरिएंट वायरस( virus) के संक्रमण से घबराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों को सावधानी बरतने के लिए जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे और सभी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने का निर्देश देते हुए आदेश जारी किया जाएगा।

Agnipath Yojana : अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान- अब मिलेगी यह बड़ी सुविधा

Agnipath Yojana : अग्निपथ योजना को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान- अब मिलेगी यह बड़ी सुविधा

 नई दिल्ली। Agnipath Yojana : केन्द्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजाना (Agniveer Yojana) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. सरकार ने घोषणा की है पूर्व अग्निवीरों को सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 10 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा. इसके साथ उनके लिए आयु-सीमा जैसे मानदंडों में छूट प्रदान की गई है. हालांकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कैंडिडेट अग्निवीरों के फर्स्ट बैच का हिस्सा हैं या बाद वाले बैचों का. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध ने एक अधिसूचना जारी की है.

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने BSF के भीतर रिक्तियों में पूर्व-अग्निवरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की है. और साथ ही ऊपरी आयु-सीमा मानदंडों में छूट दी है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि वे पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने 6 मार्च को एक अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की।

क्या है अग्निपथ योजना

आपको बता दें कि 14 जून 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत कैंडिडेट्स को 4 साल के लिए अग्निवीर के तौर पर नामांकित किया जाएगा. जिसमें अग्निवीरों को 10 हफ्ते से लेकर 6 महीने तक की ट्रेनिंग दी जाएगी. एक अलग रैंक वाली अग्निवीर इंडियन आर्मी में अग्निवीरों को किसी भी तरह की पेंशन, ग्रेच्युटी, एक्स सर्विंसमैन की तरह स्वास्थ्य योजना, कैंटीन स्टोर, एक्स सर्विंसमैन जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा.

लालू के करीबियों के 15 ठिकानों पर ईडी की रेड

लालू के करीबियों के 15 ठिकानों पर ईडी की रेड

 पटना। लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना में आरजेडी के पूर्व विधायक के अबू दोजाना के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। यहां भी तलाशी ली जा रही है। पूर्व MLA अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। पेशे से बिल्डर हैं।

जानकारी है कि लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी की टीम मौजूद है। सूत्रों की मानें तो बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के दिल्ली आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची है।

पटना में शुक्रवार को लालू के करीबी और राजद नेता अबू दुजाना के घर आय से अधिक संपत्ति मामले में ED ने रेड मारी है। सुबह-सुबह 6 बजे ED के 12 अफसर उनके घर पहुंचे। छापेमारी के दौरान अबू दुजाना घर की बालकनी में आए और कहा कि ये कार्रवाई राजनीतिक साजिश है। इस दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी। इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। दुजाना आरजेडी के पूर्व विधायक हैं। वे सुरसंड से पिछला हार गए गए थे।

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें राजधानी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम अपडेट : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें राजधानी में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्लीभारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा मौसम को ले कर बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी आसमान में बादल छा चुके हैं और बारिश हो सकती है जिसकी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। यानी आज  के दिन कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। जानें आज देश में कैसा रहेगा मौसम।

 

दिल्ली का बढ़ सकता है तापमान

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताहांत अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस साल फरवरी में दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और पिछले 63 वर्षों में तीसरी बार इस महीने सर्वाधिक तापमान रहा। दिल्ली में 20 फरवरी को 1969 के बाद से फरवरी में तीसरा सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था।

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार इनोवा कार ने 9 लोगों को कुचला, हादसे में पांच लोगों की मौत

ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार इनोवा कार ने 9 लोगों को कुचला, हादसे में पांच लोगों की मौत

 हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह काम पर जा रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने रौंद दिया। हादसे में बिहार के तीन और यूपी के दो मजदूरों समेत पांच की मौत हो गई। वहीं, चार घायल हुए हैं। घायलों को धर्मपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से एक को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

हाइवे पर पैदल जा रहे थे मजदूर

पुलिस के अनुसार, इनोवा कार सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी। लेकिन पड़ाव से थोड़ा आगे सुक्की जोहड़ी के पास कार ने हाइवे किनारे पैदल चल रहे 9 मजदूरों को रौंद दिया। मजदूरों को रौंदने के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

आसपास के लोगों ने हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को धर्मपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।

ED ACTION : नागपुर और मुंबई में ED कार्यवाई, 15 जगहों पर हुई छापेमारी

ED ACTION : नागपुर और मुंबई में ED कार्यवाई, 15 जगहों पर हुई छापेमारी

 मुंबई। mumbai news  निवेश घोटाले और पीएमएलए PMLA  2002 में मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंकज मेहदिया से जुड़े मुंबई और नागपुर में 15 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई 3 मार्च को की। इस दौरान घोटाले के मुख्य आरोपी पंकज मेहदिया, लोकेश जैन, कार्तिक जैन के आवासों और कार्यालयों और मुख्य लाभार्थियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में भी तलाशी ली गई।

ईडी ने पंकज नंदलाल मेहादिया, लोकेश संतोष जैन, कार्तिक संतोष जैन, बालमुकुंद लालचंद कील, प्रेमलता नंदलाल महदिया के खिलाफ धोखाधड़ी में करोड़ों रुपये के निवेशकों को नुकसान पहुंचाने वाले सीताबुलडी पुलिस स्टेशन, नागपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की। पीएमएलए जांच से पता चला कि पंकज नंदलाल मेहदिया अन्य सहयोगियों के साथ एक पोंजी योजना चला रहे थे और वर्ष 2004 से 2017 तक किए गए निवेश पर टीडीएस काटने के बाद 12% निश्चित लाभ देने का वादा करके विभिन्न निवेशकों को लुभाते थे।

भरोसे में लेकर निवेशकों को ठगा गया

2005 से 2016 की अवधि के दौरान, निवेशकों के पैसे को धोखा देने और हड़पने के दुर्भावनापूर्ण इरादों के साथ, आरोपी व्यक्तियों ने निवेशकों के भरोसे को जीतने के लिए सुनिश्चित रिटर्न देने वाली फर्जी योजना चलाई और इस प्रकार निवेशकों को संबंधित फर्मों/कंपनियों में बड़ी मात्रा में निवेश करने का लालच दिया और बाद में पैस वापस नहीं दिए। इन पैसों को डायवर्ट करने और लेन-देन को वैधता देने के लिए, बैंक खातों में 150 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन किये गए और यह संदेह है कि इनमें से अधिकांश लेनदेन वास्तविक व्यापारिक सौदों द्वारा समर्थित नहीं हैं।

करोड़ों के गहने और नकदी की बरामद 

इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने नागपुर और मुंबई में 15 स्थानों पर तलाशी और सर्वेक्षण किया और तलाशी के दौरान 5.51 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण, लगभग 1.21 करोड़ रुपये की नकदी, डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद और जब्त किए हैं।

PM मोदी का ऐलान,देश में इलाज को सस्ता बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य

PM मोदी का ऐलान,देश में इलाज को सस्ता बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ बजट के बाद के वेबिनार में कहा कि जब हम हेल्थ केयर की बात करते हैं तो इसे पूर्व कोविड युग और महामारी के बाद के युग के विभाजन के साथ देखना चाहिए। दुनिया का ध्यान पहले से कही ज्यादा अब हेल्थ केयर पर आया है. हम निरंतर यह प्रयास कर रहे हैं कि भारत की विदेशों पर निर्भरता कम से कम हो. भारत में इलाज को सस्ता बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज से देश के करोड़ों मरीजों के लगभग 80 हजार करोड़ रुपये बीमारी में उपचार के लिए खर्च होने वाले थे वो बचे हैं. हमारे यहां करीब 9 हजार जन औषधि केंद्र हैं और यहां बाजार भाव से बहुत सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं. इससे भी गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है

पीएम ने कहा कि बीते वर्षों में 260 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। इससे मेडिकल सीटों की संख्या 2014 के बाद आज दोगुनी हो चुकी है। इस वर्ष के बजट में नर्सिंग क्षेत्र के विस्तार में बल दिया गया।   मेडिकल कॉलेज के पास ही 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलना, मेडिकल ह्यूमन रिसोर्स के लिए बड़ा कदम है।

ड्रोन टेक्नोलॉजी की वजह से दवाओं की डिलीवरी और टेस्टिंग से जुड़े लॉजिस्टिक में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आता दिख रहा है।हमारे उद्यमियों ये सुनिश्चित करें कि हमें कोई भी तकनीक को आयात करने से बचना चाहिए, आत्मनिर्भर अब बनना ही है।

Manish sisodia : तिहाड़ जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, इस दिन तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Manish sisodia : तिहाड़ जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, इस दिन तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

  Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की होली अब तिहाड़ जेल में मनेगी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिसोदिया को 2 दिन की रिमांड के बाद आज (6 मार्च) को कोर्ट में पेश किया गया था. जज ने AAP नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है

जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के अंदर सीबीआई के वकील ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि इनके आचरण से गवाह भी डर रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है. जिसका सिसोदिया कड़ा विरोध कर रहे हैं. साथ ही CBI के वकील ने कहा, “इस स्थिति में हम और सीबीआई रिमांड नहीं मांग रहे हैं, लेकिन अगले 15 दिनों में हम इसकी मांग कर सकते हैं. कोर्ट ने मनीष के मेडिकल चेक अप का भी आदेश दिया है.” दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है. सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद तिहाड़ जेल में हाई लेवल की मीटिंग हो गई है. यह मीटिंग मनीष सिसोदिया को किस जेल में रखना है उसको लेकर की जा रही है.

सिसोदिया अभी तक कुल 7 दिन की रिमांड पर रह चुके हैं. दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एक हफ्ते से सीबीआई की हिरासत में थे. मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को चार मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था, ताकि उनसे पूछताछ हो सके. इस बीच सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बेल अर्जी डाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर सुनवाई करने से मना कर दिया था. फिर सिसोदिया को शनिवार (4 मार्च) को अदालत में पेश किया गया था. तब जज एमके नागपाल ने उन्हें सीबीआई की दो और दिन की हिरासत में भेज दिया था.  CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी.

BREAKING NEWS : पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिस अधिकारियों की मौत

BREAKING NEWS : पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिस अधिकारियों की मौत

 पाकिस्तान में एक बार फिर से आत्मघाती बम ब्लास्ट हुआ है. आत्मघाती हमलावर ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है. हमले में 9 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है. पाकिस्तान पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवार (6 मार्च) को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक मोटरसाइकिल को एक पुलिस ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की जान चली गई.

आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में दहशतगर्दों ने एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों को टारगेट करते हुए हमला बोला है. बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ, जब बलूचिस्तान पुलिस के जवान ड्यूटी से लौट रहे थे. आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि हमले में कम से कम 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था और उसने पुलिस ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और गाड़ी पलट गई.

क्वेटा के पास सिब्बी में ब्लास्ट

बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 160 किमी पूर्व में स्थित शहर सिब्बी में हुए हमले के बाद दहशत का माहौल है. आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी ग्रुप ने नहीं ली है. बता दें कि बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों के दोहन का आरोप लगाते हुए जातीय बलूच गुरिल्ला दशकों से सरकार से संघर्ष कर रहे हैं.

पिछले महीने कराची में हुआ था हमला

पिछले महीने कराची में भी हमला हुआ था. कराची पुलिस ऑफिस (केपीओ) पर सैन्य वर्दी पहने लोगों ने हमला बोल दिया था. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी.  पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पोजिशन लेते हुए जवाबी फायरिंग में टीटीपी के 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था. हालांकि इसमें पुलिस के 4 जवानों की मौत हुई थी. हमले में 15 से अधिक लोग जख्मी हुए थे. केपीओ में कराची एरिया के आईजी और उनका स्टाफ बैठता है.

पेशावर में मस्जिद में हुआ था ब्लास्ट

इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन के पास स्थिति मस्जिद में आत्मघाती बम ब्लास्ट हुआ था. इस दौरान 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. नमाज के दौरान फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए शख्स ने खुद को उड़ा लिया था. मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी ही थे.

अरविंद केजरीवाल रायपुर पहुंचे, बोले आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी बहुत जरूरी

अरविंद केजरीवाल रायपुर पहुंचे, बोले आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी बहुत जरूरी

 रायपुर। सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रायपुर (RAIPUR NEWS) पहुंच चुके है। इस बीच गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया और कहा – छत्तीसगढ़ को आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी बहुत जरूरी है। कुछ देर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का संबोधन शुरू होगा।

भैयाजी यह भी देखे: अंडरब्रिज के बीच कंटेनर वाहन खराब, 7 घंटे से ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों मुख्यमंत्रियों दिल्ली -पंजाब पर तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल (RAIPUR NEWS) ने कहा कि पिछले बार भी चुनाव लड़े थे, सब की जमानत जब्त हुई थी, चुनाव आ रहा है, बहुत सारे दल के लोग आएंगे। वहीं इसके पहले अरविंद केजरीवाल और भगवत मान के दौरे को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ में स्वागत है। हम उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार का कामकाज देखने के लिए आमंत्रित करते हैं।

पूर्व पीएम इमरान खान की बड़ी मुश्किलें, पुलिस की गिरफ्त में पीएम...जाने क्या है पूरा मामला

पूर्व पीएम इमरान खान की बड़ी मुश्किलें, पुलिस की गिरफ्त में पीएम...जाने क्या है पूरा मामला

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में मुश्किल में घिर गए हैं। दरअसल, रविवार को इस्लामाबाद पुलिस गिरफ्तार करने के लिए लाहौर के उनके आधिकारिक आवास पर पहुंची है। इमरान लाहौर में जमान पार्क नामक आवास में रहते हैं। कुछ दिनों पहले एक सत्र अदालत ने तोशाखाना मामले में उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था क्योंकि वह बार-बार अदालत में पेश नहीं हुए थे।

इस बीच, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इमरान खान की संभावित गिरफ्तारी को रोकने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से फौरन उनके आवास पर पहुंचने की अपील की। कानूनी आवश्यकताएं पूरी होने के बाद अपदस्थ पीएम को गिरफ्तार किया जाएगा।”इमरान खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास स्थिति को गंभीर रूप से खराब कर देगा।”

उन्होंने कहा, “मैं इस अक्षम और पाकिस्तान विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें।” फवाद ने आगे कहा कि इमरान के खिलाफ 74 मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में किसी भी व्यक्ति के लिए अदालत में पेश होना मानवीय रूप से संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इमरान की गिरफ्तारी का उद्देश्य पंजाब में आगामी आम चुनावों को स्थगित करना था। फवाद ने कहा कि इमरान ने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है और जब भी उन्हें बुलाया गया वह अदालत में पेश हुए। लेकिन वे चाहते हैं कि इमरान खान अदालत जाएं ताकि आतंकवादी उन्हें फिर से निशाना बना सकें।

इमरान खान पर अवैध रूप से तोशाखाना नामक सरकारी डिपॉजिटरी से प्राप्त गिफ्ट्स को बेचने का आरोप लगाया गया था। उन्हें पिछले हफ्ते मामले की सुनवाई के लिए पेश होना था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। उनके वकीलों ने कहा था कि वे वारंट रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे क्योंकि दिन के दौरान तीन अदालतों में जाने के बाद उन्हें सुनवाई के लिए पेश होने में देरी हुई। गिरफ्तारी वारंट में इमरान खान को हिरासत में लिए जाने के बाद सात मार्च तक अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामाबाद के महानिरीक्षक ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक आदेश जारी किया है कि इमरान खान को आज गिरफ्तार किया जाए।

इंस्टा पर हुई दोस्ती, फिर युवक ने किशोरी को बुलाया हुक्काबार, ‘रेप’ के बाद ये सब किया

इंस्टा पर हुई दोस्ती, फिर युवक ने किशोरी को बुलाया हुक्काबार, ‘रेप’ के बाद ये सब किया

 Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. दरअसल, कानपुर के बर्रा इलाके में रहने वाले डाक्टर दंपत्ति की नाबालिग बेटी के साथ कथित तौर पर एक युवक ने दुष्कर्म किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले किशोरी को जबरन हुक्का पिलाया गया, फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दरिंदगी की गई. आरोप ये भी है कि युवती के साथ आरोपी के अन्य दोस्तों ने गैंगरेप की कोशिश की. घटना के बाद बेटी बुरी हालत में युवती घर पहुंची और घरवालों को आप बीती सुनाई. इसके बाद, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी. इसमें 3 नामजद और 5 अज्ञात लोगों पर रेप और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

अब तक क्या सामने आया?

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, पीड़िता की दोस्ती आरोपी विनय ठाकुर से इंस्टाग्राम पर हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी. आरोप है कि विनय ने पीड़िता की अश्लील फोटो और वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करने लगा. फिर एक दिन विनय ने युवती को हुक्काबार में बुलाया. आरोप है कि यहां विनय ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे जबरदस्ती की. यहां तक कि उसने पीडिता का गाल में काट लिया, जिससे जख्म पनप गया. इसके बाद आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह ले गया, जहां उसके दोस्तों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप का प्रयास किया और मारपीट की.

पुलिस ने कही ये बात

डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल ने बताया कि ‘मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर जरौली निवासी विनय ठाकुर, अजय और अमन सेंगर समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रेप, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, पोक्सो एक्ट, नशीला पदार्थ देने, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर अब नहीं देना होगा टैक्स

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर अब नहीं देना होगा टैक्स

 लखनऊ । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रानिक वाहन खरीदने वालों बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार के निर्णय अनुसार अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स नहीं लगेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए यह निर्णय किया है। इसके अंतर्गत 3 साल तक का टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। वहीं प्रदेश में ही निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर यह छूट 5 साल तक मान्य होगी। सरकार की ओर से सभी जनपदों के आरटीओ को भी तत्काल प्रभाव से निदेशरें का अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के अनुसार 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में बिक्री एवं रजिस्ट्रीयुक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पर कर से शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं 14 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति की प्रभावी अवधि के चौथे एवं पांचवें वर्ष यानी 14 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2027 तक प्रदेश में विनिर्मित बिक्रीकृत तथा रजिस्ट्रीकृत ईवी पर भी शत प्रतिशत छूट मिलेगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल से आशय के संबंध में स्पष्टीकरण भी दिया गया है। इसके अनुसार वो ईवी का तात्पर्य इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करने वाले समस्त ऑटोमोबाइल से है जो बैट्री, अल्ट्रा कैपेसिटर अथवा ईंधन सेल द्वारा चालित होते हैं। इनमें समस्त 2 व्हीलर, 3 व्हीलर एवं 4 व्हीलर स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन , प्लग इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन , बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन  तथा फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन सम्मिलित हैं।

14 अक्टूबर 2022 से तीन साल तक ईवी खरीद पर शत प्रतिशत टैक्स व रजिस्ट्रेशन पर छूट मिलेगी। इससे प्रदेश में मौजूदा लाखों इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स के साथ-साथ ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिन लोगों ने 14 अक्टूबर 2022 से अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद की है और टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस भर दी है, उनका पैसा स्वत: ही उनके अकाउंट में वापस आ जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर को कोई प्रयास नहीं करना है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स को बड़ा फायदा होने की संभावना है। उन्हें राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के माध्यम से बड़ी रकम की बचत होगी।

संभावना है कि ऑन रोड दोपहिया वाहनों की कीमत में 15 से 20 हजार रुपए तक और कारों की कीमत में एक लाख रुपए तक का अंतर आ जाएगा। अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का यह अंतर खत्म हो जाएगा। अब दोनों राज्यों में रेट एक समान हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ग्राहकों को भारी सब्सिडी भी मिलेगी। नीति के अनुसार प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी। इसमें पहले दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये प्रति वाहन, पहले 50,000 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों पर अधिकतम 12,000 रुपये और पहले 25,000 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के लिए प्रति वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

वहीं, प्रदेश में खरीदी गई पहली 400 बसों पर प्रति ई-बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर्स को प्रति वाहन 1,00,000 तक ई-गुड्स कैरियर्स की खरीद के लिए फैक्ट्री मूल्य पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए राज्य सरकार कर्मचारियों को एडवांस लेने की भी अनुमति देगी।

इस शहर में चल रहा था पत्नियां एक्सचेंज करने का खेल, पति और देवर गिरफ्तार …. कोर्ट ने दिया ये आदेश …

इस शहर में चल रहा था पत्नियां एक्सचेंज करने का खेल, पति और देवर गिरफ्तार …. कोर्ट ने दिया ये आदेश …

शादी के बाद पति और पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। ये रिश्ता कुछ समय का नहीं बल्कि सात जन्मों का हो जाता है। लेकिन एक शहर में पत्नी एक्सचेंज करने का धंधा चल रहा था। इस घटना की सच्चाई सामने आते ही कोर्ट भी हैरान रह गया और इसे लेकर एक बड़ा फैसला सूना दिया।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है जहां ये गोरखधंधा हो रहा था। महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग का इल्जाम लगाया था जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का इल्जाम है कि दिल्ली में उसका पति उसे जबरन वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। महिला ने बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ जबरन ऐसी पार्टियों में उसे ले जाता था।

महला शादी के बाद वह गुरुग्राम चली गई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। महिला ने बताया कि जब भी वह अपने पति को ऐसी पार्टियों में जाने से इनकार करती तो उसका पति उसे पीटता था। एक बार उसने पुलिस स्टेशन पहुंचने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उसके पति के भाड़े के गुंडों ने रोक लिया। उन्होंने धमकी दी कि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

पुलिस ने महिला के पति और देवर के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या की कोशिश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

BIG NEWS : भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना ! सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों में हो रही वृद्धि, खौफ में लोग

BIG NEWS : भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना ! सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों में हो रही वृद्धि, खौफ में लोग

 BIG NEWS : कोरोना महामारी की आशंकाओं के बीच देश के कई हिस्सों में खांसी और इंफ्लूएंजा के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दो महीनों में फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी से कोरोना महामारी के फिर से तबाही मचाने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। सर्दी-खांसी-जुकाम के बढ़ते मामलों से आमजन में बेहद खौफ है। कोरोना को लेकर लोग सशंकित हो रहे हैं।

  1. पूरे भारत में बुखार और फ्लू के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा है कि यह इन्फ्लुएंजा ए उपप्रकार एच3एन2 वायरस के कारण होता है।
  2. H3N2 वायरस अन्य सब-वेरिएंट्स की तुलना में लोगों को गंभीर कर रहा है। इन लक्षणों वाले अधिक रोगी अस्पतालों में भर्ती होने पहुंच रहे हैं। जानकारों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से यह पूरे भारत में व्यापक रूप से फैला है।
  3. H3N2 वायरस संक्रमण की वजह से होने वाले प्रभाव व लक्षणों में आमतौर पर बुखार के साथ लगातार खांसी शामिल होती है। हाल के दिनों में बहुत सारे रोगी लंबे समय तक इन लक्षणों से पीड़ित हो रहे हैं।
  4. डॉक्टर्स का कहना है कि संक्रमण ठीक होने में समय ले रहा है। लक्षण मजबूत हैं। रोगी के ठीक होने के बाद भी लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसे रोगियों की अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या अधिक है।
  5. क्लीनिकल ट्रायल विशेषज्ञ डॉ. अनीता रमेश ने बताया कि इन्फ्लूएंजा का नया स्ट्रेन जानलेवा नहीं है। इसके लक्षण गंभीर हैं लेकिन यह जानलेवा नहीं है। कुछ मरीज़ों को सांस की समस्या के कारण भर्ती होना पड़ा। कुछ लक्षण कोविड जैसे ही हैं लेकिन ऐसे मरीजों का टेस्ट नेगेटिव आ रहे हैं।
  6. ICMR ने लोगों को ऐसे वायरस से बचाने के लिए क्या करें और क्या न करें की एक सूची भी जारी की है।
  7. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देश भर में खांसी, जुकाम और मतली के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग न करने की सलाह दी है।
  8. एसोसिएशन ने डॉक्टरों से केवल संबंधित रोग के लक्षणों वाला उपचार ही करने की सलाह दी है न कि एंटीबायोटिक्स।
  9. मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि हमने पहले ही कोविड के दौरान एज़िथ्रोमाइसिन और इवरमेक्टिन का काफी अधिक प्रयोग देखा है इससे शरीर में रेसिस्टेंस पैदा हो गया।
  10. डॉक्टर्स ने सलाह दी कि कोई भी एंटीबायोटिक्स लेने के पहले यह पता लगाना आवश्यक है कि संक्रमण वायरस की वजह से है या नहीं।
Import Duty : महंगाई से राहत! खाने की ये चीज हुई सस्ती, सरकार ने इम्पोर्ट पर ड्यूटी खत्म करने का लिया फैसला

Import Duty : महंगाई से राहत! खाने की ये चीज हुई सस्ती, सरकार ने इम्पोर्ट पर ड्यूटी खत्म करने का लिया फैसला

 खुशखबरी/तूर दाल (Toor Dal) सस्ती होगी. सरकार ने साबुत तूर के इम्पोर्ट पर ड्यूटी खत्म कर दी है. फिलहाल इम्पोर्ट पर ड्यूटी 11 फीसदी थी जो कि 4 मार्च, 2023 यानी आज से शून्य की गई. वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

दाल सस्ती होने से लोगों को राहत मिलेगी. 11 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) हटाए जाने से दाल के दाम में गिरावट आएगी।

पैकिंग में 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल

साबूदाना 6000 से 6500 और पैकिंग में 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी. गेहूं का पिसा आटा 1480, रवा 1560, मैदा 1530 और चना बेसन 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम रहा।

खोपरा बूरा 1950 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम

सियागंज किराना मार्केट में शुक्रवार को चीनी 3550 से 3600, खोपरा बूरा 1950 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम, खोपरा गोला 120 से 140 प्रति किलोग्राम, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 125, हल्दी (खड़ी) सांगली 155 से 158, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे

 हिंदू मंदिरों पर हमले की ख़बर अक्सर सुनने को मिलती है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से ऐसा ही मामला सामने आया है। ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना शनिवार तड़के सुबह की है। जब श्रद्धालु सुबह की पूजा के लिए आए थे। इस दौरान ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस घटना के पीछे खालिस्तानी समर्थक बताये जा रहे हैं। बता दें कि दो महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर से जुड़ी यह चौथी घटना है।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 15 दिन के अंदर तीन हिंदू मंदिरों पर हमला हुआ था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था। तब भी तोड़फोड़ के साथ मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे।

कोविड वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित

कोविड वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित

 रूस में कोविड-19 का टीका ‘स्पुतनिक वी’ बनाने की प्रक्रिया में शामिल वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

रूसी समाचार एजेंसी तास ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड वैक्सीन पर उनके काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। रिपोर्टों के अनुसार, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2021 में स्पुतनिक V वैक्सीन विकसित की थी। रूस में जांच प्राधिकरण अपने एक बयान में कहा कि वैज्ञानिक के मौत की जांच हत्या मानकर की जा रही है। जांचकर्ताओं के अनुसार 29 वर्षीय एक युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोतिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया। शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

Vande Bharat Express: अब गोवा भी जाएगी वंदे भारत, रेल राज्य मंत्री ने खुद दी जानकारी

Vande Bharat Express: अब गोवा भी जाएगी वंदे भारत, रेल राज्य मंत्री ने खुद दी जानकारी

 मुंबई-गोवा मार्ग पर एक वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू की जाएगी। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन डावखरे ने साझा की। निरंजन डावखरे कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। महाराष्ट्र के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने तीन फरवरी को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे से मुलाकात की थी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल को बताया था कि मुंबई और गोवा के बीच एक वंदे भारत सेमी-हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन को चलाया जाएगा।

दानवे ने कहा कि यह और मुंबई-सोलापुर मार्गों पर हाल ही में शुरू की गई ट्रेनों की तर्ज पर मुंबई और गोवा के बीच संचालित की जाएगी। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और निरीक्षण के बाद नई ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान मंत्री के साथ ठाणे और कोंकण क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की।

इस बीच रेलवे परियोजना से प्रभावित व्यक्तियों या उनके रिश्तेदारों को स्टालों का आवंटन, किसानों के लिए प्रत्येक रेलवे स्टेशन पर मोबाइल स्टॉल, उनके और ट्रेनों के बीच के अंतर को कम करने के लिए प्लेटफार्मों की ऊंचाई बढ़ाना, रेलवे पुल के कारण बाढ़ को रोकने के उपाय करना जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

‘ठाणे के मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलकर मुंब्रा देवी स्टेशन किया जाए’

प्रतिनिधिमंडल ने दानवे के साथ सावंतवाड़ी-दिवा ट्रेन सेवा को दादर तक विस्तारित करने, झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत रेलवे पटरियों के किनारे रहने वालों के पुनर्वास और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। विधायकों ने यह भी मांग की कि ठाणे के मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलकर मुंब्रा देवी स्टेशन किया जाए। दानवे ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा इस आशय का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।