BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Madhuri Dixit : माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Madhuri Dixit : माधुरी दीक्षित की मां का निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

 Madhuri Dixit Mother Death: सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद आज सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां का निधन हो गया। बता दें कि माधुरी की मां स्नेहलता देशमुख (Snehlata Deshmukh) ने आज सुबह अंतिम सास ली। मां के निधन से माधुरी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

जानकारी के अनुसार माधुरी दीक्षित कि मां का निधन आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह करीब 8.40 बजे हुआ था। एक्ट्रेस की मां की उम्र 91 साल थी। मुंबई के वर्ली में आज दोपहर करीब 3 या 4 बजे उनकी मां का अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं।

31 मार्च तक कर लें ये जरुरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

31 मार्च तक कर लें ये जरुरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

 Financial Work Before 31 March 2023: मार्च का महीना खत्म में कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में सरकार ने कुछ कामों के लिए डेडलाइन जारी की है। समय रहते आपको उन कामों को निपटा लेना बहुत जरुरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपको बता दें, मार्च का महीना वित्तीय लिहाज से बहुत मायने रखता है। यह फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। ऐसे में वित्त वर्ष खत्म होने से पहले आपको कई काम निपटाने होंगे। आइए जानते हैं सरकार ने किन कामों के लिए डेडलाइन जारी की है।

अगर आपने अभी तक पैन-आधार लिंक, पीएम वय वंदना योजना, टैक्स प्लानिंग जैसे कई जरूरी काम को नहीं किया है तो समय रहते इनको जरूर निपटा लीजिए। वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन वित्तीय कामों की डेडलाइन 31 मार्च, 2023 को खत्म हो रही है।

समय रहते इन 5 कामों को 31 मार्च से पहले निपटा लें

-अगर आपने अभी तक पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है तो 31 मार्च से पहले इसे जरूर कर लें। वरना आपका पैन 1 अप्रैल से किसी काम का नहीं रहेगा। इसके बाद आप इनकम टैक्स रिटर्न भी दाखिल नहीं कर पाएंगे। 1 अप्रैल से इस काम को करने के लिए आपको 10,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

-अगर कोई वरिष्ठ नागरिक पीएम वय वंदना योजना में निवेश करना चाहते हैं तो 31 मार्च, 2023 तक ही ऐसा कर सकते हैं। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने किसी तरह का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। ऐसे में आप इसमें केवल मार्च तक ही निवेश कर सकते हैं।

-अगर आपने अभी तक टैक्स प्लानिंग नहीं की है तो यह आपके लिए आखिरी मौका है। आप पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, ELSS आदि के जरिए वित्त वर्ष 2022-23 के लिए टैक्स छूट का प्राप्त करना चाहते हैं तो इस तरह स्कीम में 31 मार्च के भीतर निवेश करें।

राहुल पर भड़कीं प्रज्ञा ने कहा-विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता

राहुल पर भड़कीं प्रज्ञा ने कहा-विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता

 नई दिल्ली। युनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में  राहुल गांधी द्वारा देश विरोधी भाषण के बाद देश भर में उनकी आलोचना हो रही है और लोगों में आक्रोश फैल रहा है। राहुल गांधी ने कहा था कि देश की संसद में उन्हें बोलने का मौका नहीं मिल रहा है, विपक्षी को दबाया जा रहा है, हमारे फोन को टैप किया जा रहा है। यही नहीं राहुल गांधी ने कहा था कि उनके फोन में पेगासस डाला गया था। देश के लोकतंत्र को लेकर भी राहुल गांधी ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत की तमाम संस्थाओं को मोदी सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। राहुल गांधी के इस भाषण पर अब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने तीखा हमला बोला है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को देश से निकाल देना चाहिए।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘संसद में कार्य अच्छा हो रहा है, सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे हैं, संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे, कार्य ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं, तो उनका तो अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है। लेकिन अब उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है, तो सीधा सा यह है, आप अपने देश के नेता हैं, आपको जनता ने चुना है, आप जनता का अपमान कर रहे हैं, अपने देश का अपमान कर रहे हैं।

गन कल्चर के खिलाफ सख्त हुई इस राज्य की सरकार, 813 गन लाइसेंस हुए रद्द

गन कल्चर के खिलाफ सख्त हुई इस राज्य की सरकार, 813 गन लाइसेंस हुए रद्द

 गन कल्चर के खिलाफ पंजाब की मान सरकार ने सख्त कदम उठाया है। बता दें कि पंजाब सरकार ने राज्य में दिए गए 813 गन के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।

इतना ही नहीं अब तक पंजाब सरकार 2000 से अधिक आर्म्स लाइसेंस रद्द कर चुकी है। पंजाब सरकार का कहना है कि बंदूक रखने के लिए नियमों का पालन करना होगा। पंजाब में अब सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या किसी अन्य कार्यक्रम में हथियारों को ले जाने और प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी गई है।

सरकार आगामी दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग की जाएगी। हिंसा और हथियारों का महिमामंडन करने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। पंजाब में कुल 3 लाख 73 हजार 53 आर्म्स लाइसेंस दिए गए हैं।

लुधियाना ग्रामीण के 87, शहीद भगत सिंह नगर के 48, गुरदासपुर के 10, फरीदकोट के 84, पठानकोट के 199, होशियापुर के 47, कपूरथला के 6, एस.ए.एस कस्बा के 235, संगरूर के 16, अमतृसर आयुक्तालय के 27, जालंधर आयुक्त कार्यालय के 11 और कई अन्य जिलों के लोगों के आर्म्स लाइसेंस कैंसिल किए जा चुके हैं।

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

 राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card Update) का इस्तेमाल करते हैं तो पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को फ्री राशन मिलना शुरू हो गया है।अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर की 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटी जा रही है तो आप दिवाली से पहले सस्ते में चीनी ले सकते हैं. इसके साथ ही फ्री राशन भी ले सकते हैं।

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ा दिया है. केंद्र के अलावा राज्य सरकार कार्डधारकों को बड़ा फायदा दे रहा है. कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी।

दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला

दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया. इस सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी. मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है

Google ने रिलीज किया Android 14 का दूसरा प्रीव्यू, धांसू फीचर्स के साथ ही मिलेंगी ये सारी खूबियां, जानिए A2Z डिटेल?

Google ने रिलीज किया Android 14 का दूसरा प्रीव्यू, धांसू फीचर्स के साथ ही मिलेंगी ये सारी खूबियां, जानिए A2Z डिटेल?

 नई दिल्ली: आजकल लोगों की निर्भरता सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रहा है. यही वजह है कि यूजर्स की डिमांड को देखते हुए टेक्नोलॉजी भी एडवांस होते जा रहे हैं. इसी कड़ी में Google ने Android 14 का नया डेवलपर्स प्रीव्यू रिलीज कर दिया है. यह कंपनी का दूसरा डेवलपर्स प्रीव्यू है, जिसमें कई नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं.

Google:नया अपडेट बेहतर प्राइवेसी, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस के साथ आता है. यानी Android 14 में आपको बेहतर प्राइवेसी के साथ दमदार सिक्योरिटी और पावरफुल परफॉर्मेंस भी मिलेगी. इस अपडेट में कंपनी ने टैबलेट और फोल्डेबल डिवाइसेस के एक्सपीरियंस को रिफाइन करने की कोशिश की है. मार्च में आए डेवलपर्स प्रीव्यू के बाद अप्रैल में कंपनी पहला बीटा रिलीज कर सकती है, जो अगले तीन महीने तक चलेगा. इन सब के बाद कंपनी स्टेबल वर्जन रिलीज करेगी.

मिलेंगे खास फीचर्स?
Google:Android 14 के डेवलपर्स प्रीव्यू 2 में प्राइवेसी के लिहाज के खास फीचर जोड़ा गया है. इसमें यूजर्स किसी ऐप को चुनिंदा फोटोज या वीडियोज का एक्सेस दे सकते हैं. अभी तक किसी ऐप को फोटो और वीडियो का एक्सेस देने पर सभी फोटोज व वीडियो का एक्सेस मिल जाता है, लेकिन अगले एंड्रॉयड वर्जन में ऐसा नहीं होगा.

Google:डेवलपर्स प्रीव्यू में यूजर्स को सलेक्टेड फोटो-वीडियोज, सभी फोटो-वीडियोज और नो-एक्सेस का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा क्रेडेंशियल मैनेजर में भी बदलाव किया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स पास-की के जरिए साइन-इन कर सकेंगे. साथ ही यूजर्स को बेहतर UI देखने को मिलेगा.

Google:नए डेवलपर्स प्रीव्यू में बेहतर एंड्रॉयड मेमोरी मैनेजमेंट सिस्टम जोड़ा गया है, जो बैकग्राउंड में किसी ऐप की आसानी से काम करने में मदद करेगा. इसके अलावा रीजन बेस्ड प्रीफ्रेंस भी देखने को मिलेंगे. यानी अगर आप भारत में रहते हैं, यहां टेम्परेचर सेल्सियस में दिखेगा, जबकि यूरोप वालों को टेम्परेचर फारेनहाइट में दिखेगा.

क्या होता है डेवलपर्स प्रीव्यू?
Google:दरअसल, गूगल किसी भी Android वर्जन का फाइनल वर्जन रिलीज करने से पहले डेवलपर्स प्रीव्यू और बीटा वर्जन लॉन्च करता है. ये अपडेट्स सामान्य यूजर्स के लिए नहीं होते है बल्कि डेवलपर्स और टेस्टर्स के लिए होते हैं, जो नए Android वर्जन के फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ ऐप डेवलपर्स को करना चाहिए, जिससे वे नए अपडेट के साथ ही अपने ऐप्स को भी अपडेट रख सकें.

एसआई ने पत्नी और बेटे की हत्या कर की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक में मिली लाश

एसआई ने पत्नी और बेटे की हत्या कर की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक में मिली लाश

 मध्यप्रदेश। भोपाल में कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक उप निरीक्षक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी करने वाला उप निरीक्षक पुलिस की विशेष शाखा (एसबी ब्रांच) में पदस्थ था। आत्महत्या करने वाला एसआई साल 2016 बैच का उप निरीक्षक था। मिसरोद और कोलार थाना पुलिस मामले की संयुक्त रूप से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक सुरेश खांगुड़ा एसबी शाखा में पदस्थ था और ललिता नगर में रहता था। उसने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी देर रात अपनी पत्नी कृष्णा और मासूम बेटे इवान की हत्या करने के बाद मिसरोद थाना क्षेत्र में जाकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। इवान का 17 मार्च को जन्मदिन मनाया जाना था यानी छह दिन बाद बच्चा दो साल का हो जाता। कोलार पुलिस उसके परिजनों को जानकारी देने जब ललिता नगर स्थित घर पहुंची तो उसकी पत्नी और बेटे की गला काटकर हत्या की गई थी। प्रथम दृष्टया एसआई द्वारा पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुदकुशी करना सामने आया है।

प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर ‘मां’ माइक्रोसाइट लॉन्च, हीराबा की स्मृतियों को संजोया

प्रधानमंत्री की वेबसाइट पर ‘मां’ माइक्रोसाइट लॉन्च, हीराबा की स्मृतियों को संजोया

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट ‘मां’ शुरू की गयी है जिसमें उनकी माता की स्मृतियों को संजोया गया है। माइक्रोसाइट ‘मां’ हीराबा को समर्पित है और इसमें मातृत्व के भाव को सम्मान देने के साथ हीराबा की स्मृतियों को संजोया गया है। इसमें हीराबा के कुछ वीडियो और चुनिंदा कथन भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा का 30 दिसंबर, 2022 को निधन हो गया था।

साइट पर प्रधानमंत्री मोदी का एक विशेष ब्लॉग है जो उन्होंने अपनी मां के जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर उनके लिए लिखा था। ब्लॉग का ऑडियो संस्करण हिंदी भाषा में है। इस माइक्रोसाइट पर मोदी के जीवन और यात्रा को चार हिस्सों में समेटा गया है। इनमें सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र की स्मृतियां, वैश्विक संवेदना और मातृत्व का उत्सव हैं। इसमें ‘वैश्विक संवेदना’ (वर्ल्ड कंडोल्स) वाले खंड में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा तथा कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत प्रमुख वैश्विक नेताओं के ट्वीट हैं जिनमें हीराबा के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गयी।‘मातृत्व का उत्सव’ (सेलिब्रिटिंग मदरहुड) नामक विशेष पेज में माताओं को देने के लिए विशेष ई-कार्ड बनाने का प्रावधान है। इन कार्ड पर प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर होंगे। लोग अपने हिसाब से संदेश चुनकर इसे तैयार कर सकते हैं। यह माइक्रोसाइट प्रधानमंत्री की आधिकारिक वेबसाइट के साथ उनके निजी ऐप ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ पर भी है।

बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, इन दो नेताओं को राज्यसभा में दी बड़ी जिम्मेदारी

बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, इन दो नेताओं को राज्यसभा में दी बड़ी जिम्मेदारी

 कांग्रेस ने शनिवार को राज्यसभा में प्रमोद तिवारी को पार्टी का उपनेता और रजनी पाटिल को सचेतक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी

प्रमोद तिवारी तीन बार से राज्यसभा सदस्य हैं और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जबकि रजनी पाटिल महाराष्ट्र से दूसरी बार राज्यसभा सदस्य हैं। रजनी पाटिल फिलहाल अनियंत्रित व्यवहार के लिए संसद के पूरे बजट सत्र में राज्यसभा से निलंबित हैं।कांग्रेस ने बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होने से पहले प्रमोद तिवारी और रजनी पाटिल की नियुक्तियों को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

13 मार्च से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण

बजट सत्र का दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होने वाला है। पहले चरण की कार्यवाही (लोकसभा और राज्यसभा) को 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। पहले चरण में हिडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर विपक्षी सदस्यों ने संसद में जमकर हो-हल्ला किया था।

EC :चुनाव आयोग का बड़ा एलान, अब घर बैठे डाल सकेंगे वोट, इन लोगों को मिलेगी यह सुविधा, पढ़ें इसका पूरा प्रोसेस

EC :चुनाव आयोग का बड़ा एलान, अब घर बैठे डाल सकेंगे वोट, इन लोगों को मिलेगी यह सुविधा, पढ़ें इसका पूरा प्रोसेस

 चुनाव आयोग( election commission) जल्‍द ही एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। अभी तक तो आपने वर्क फ्रॉम होम शब्‍द सुना होगा लेकिन अब आपको वोट फ्रॉम होम( vote from home) जैसी चीज भी देखने को मिलेगी।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार ( saturday)को कहा कि उसने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और दिव्यांगों के लिए घर से मतदान (वोट-फ्राम-होम) की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है।

टीम फार्म-12डी के साथ ऐसे मतदाताओं के पास जाएगी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि पहली बार निर्वाचन आयोग 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को यह सुविधा देने जा रहा है। हमारी टीम फार्म-12डी के साथ ऐसे मतदाताओं के पास जाएगी। हालांकि हम 80 साल से अधिक उम्र के लोगों और इस सुविधा का लाभ नहीं लेने वाले लोगों को मतदान केंद्र पर आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। राजीव कुमार ने कहा कि इस संबंध में गोपनीयता बरती जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

मोबाइल एप्लिकेशन “सक्षम” शुरू किया गया है

लाग इन कर सकते हैं और मतदान करने की सुविधा का चयन कर सकते हैं। एक अन्य मोबाइल एप्लिकेशन “सुविधा” विकसित की गई है, जो उम्मीदवारों का नामांकन और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए आनलाइन पोर्टल( online portal) है। राजीव कुमार ने कहा, उम्मीदवार बैठकों और रैलियों की अनुमति लेने के लिए भी “सुविधा” पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

ACCIDENT NEWS : खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की जलकर मौत…

ACCIDENT NEWS : खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में लगी आग, दो मासूमों की जलकर मौत…

 दमोह : ACCIDENT NEWS : जिले में झोपड़ी में आग लगने से दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खाना बनाते समय चूल्हे से आग भकड़ गई। इस हादसे में दोनों बच्चों की जलकर मौत गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल को निरीक्षण कर जांच में जुट गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरागांव में भगवानदास रावत के घर में पत्नी खाना बना रही थी। इस बीच पत्नी जानकी पानी भरने के लिए बाहर चली गई। अनाचक चूल्हे से आग भड़क गई, जिससे घर में सो रहे दो मासूम बच्चे रितिका उम्र 3 साल और बाबू 3 माह की आग की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। जब तक आसपास के ग्रामीण दौड़ कर आते तब तक झोपड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पूरे मामले की आदेश दिए हैं। उन्होंने पीड़िता परिवार की मदद करने की भी बात कहीं और प्रशासन की ओर से उचित आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।

दर्दनाक सड़क हादसा: तीन वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले

दर्दनाक सड़क हादसा: तीन वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग, दो लोग जिंदा जले

 मध्यप्रदेश। धार में शनिवार सुबह गणपति घाट फोरलेन पर एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से दूसरी तरफ आ गया। जिसके बाद दूसरी लेन से आ रहे 2 ट्रकों से टकरा गया। हादसे में तीनों वाहनों में आग लग गई। जिसमें 2 लोग जिंदा जल गए। धामनोद पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

बताया गया कि ट्रॉला घाट से नीचे उतर रहा था। वहां ढलान अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी लेन में पहुंच गया। इस दौरान दूसरी लेन पर चल रहे 2 ट्रक भी ट्रॉले से टकरा गए। जिस ट्रॉले से हादसा हुआ, उसमें 3 लोग सवार थे। उसका ड्राइवर और परिचालक बुरी तरह जल गए। आग बुझाने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों के शव को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस शवों की पहचान को लेकर प्रयास कर रही है। दोनों मृतक राजस्थान के निवासी हैं, हादसे के बाद वाहन के मालिक को सूचना दी गई है।

April bank holiday 2023: फटाफट निपटा लीजिए काम, अगले महीने बैंकों की छुट्टियां ही छुट्टियां, चेक करें लिस्ट

April bank holiday 2023: फटाफट निपटा लीजिए काम, अगले महीने बैंकों की छुट्टियां ही छुट्टियां, चेक करें लिस्ट

 मार्च को समाप्त हो रहा है और नया वित्तीय वर्ष (2023-24) 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है, ऐसे में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। चूंकि ये परिवर्तन सीधे पैसे और बैंकों से संबंधित हैं, इसलिए सभी बैंक ग्राहकों को अप्रैल 2023 में बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना चाहिए ताकि वे तदनुसार अपनी बैंक यात्राओं की योजना बना सकें।

April bank holiday 2023

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ, अप्रैल 2023 में भारत में बैंक छुट्टियों का एक नया सेट आने वाला है। यहां आपको भारत के विभिन्न राज्यों में सभी बैंक छुट्टियों के बारे में जानने की जरूरत है, न केवल यह जानने के लिए कि कब जाने से बचना है बैंक के लिए, लेकिन लंबी, सप्ताहांत की छुट्टियों की योजना बनाने के लिए भी।

April bank holiday 2023

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ, अप्रैल 2023 में भारत में बैंक छुट्टियों का एक नया सेट आने वाला है। यहां आपको भारत के विभिन्न राज्यों में सभी बैंक छुट्टियों के बारे में जानने की जरूरत है, न केवल यह जानने के लिए कि कब जाने से बचना है बैंक के लिए, लेकिन लंबी, सप्ताहांत की छुट्टियों की योजना बनाने के लिए भी।

bank holiday 2023 Full Detail And List

अधिकांश भारतीय बैंकों के संचालन को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नियंत्रित किया जाता है और बैंकिंग कार्यक्रम और छुट्टियां भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों द्वारा शासित होती हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और निजी क्षेत्र के बैंक दोनों ही रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को काम नहीं करते हैं।

भारत में बैंक अवकाश विभिन्न प्रकार के होते हैं – यह बैंकिंग क्षेत्र द्वारा अनिवार्य छुट्टियों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों द्वारा अधिकृत उत्सव और स्मारक छुट्टियों का एक पूरा सेट है।

अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे (April bank holiday 2023)

अप्रैल 2023 में केवल 15 दिन ऐसे हैं जब सप्ताहांत सहित बैंक अवकाश के कारण कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार अप्रैल 2023 में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार सहित 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

‘मै दिखनें में सुंदर नहीं हूं’… लिखकर 25 साल की डॉक्टर ने की आत्महत्या

‘मै दिखनें में सुंदर नहीं हूं’… लिखकर 25 साल की डॉक्टर ने की आत्महत्या

 मध्यप्रदेश। झाबुआ के जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। घटना गुरुवार रात 11 बजे की है।

जानकारी के अनुसार मूलत: पेटलावद की रहने वाली 25 साल की डॉक्‍टर निशा भायल शहर के मेघनगर नाके पर किराये के मकान में रहती थीं। गुरुवार की रात उनके परिजनों ने उनको फोन लगाया। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो पड़ोस में रहने वाली अन्य महिला चिकित्सक को फोन लगाया गया। महिला चिकित्सक जब निशा के मकान पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोगों को बुलाकर खिड़की का कांच तोड़ने पर रूम के अंदर देखा तो निशा फांसी पर झूल रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर परिजनों को सूचना दी।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख

 कर्नाटक। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह मैसूरु के एक अस्पताल में निधन हो गया। मैसूरु के डीआरएम मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने कांग्रेस नेता के निधन की पुष्टि की है।

अस्पताल के डॉक्टर डॉ. मंजूनाथ ने कहा, ‘आर ध्रुवनारायण को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, उनका ड्राइवर उन्हें सुबह करीब 6.40 बजे अस्पताल ले आया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।’

राहुल ने पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ध्रुवनायण के निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, ‘पूर्व सांसद, आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के एक चैंपियन थे। उनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’ बता दें, ध्रुवनारायण 2009 से 2019 तक चामराजनगर लोकसभा सीट से सांसद थे।

नौकरी के बदले जमीन मामले में ED की कार्रवाई,53 लाख कैश, 2 किलो सोना मिला,तेजस्वी को CBI का समन

नौकरी के बदले जमीन मामले में ED की कार्रवाई,53 लाख कैश, 2 किलो सोना मिला,तेजस्वी को CBI का समन

 नौकरी के बदले जमीन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू यादब के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर रेड में 53 लाख रुपए, 1,900 अमेरिकी डॉलर, लगभग 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।

लालू यादव ( lalu yadav)ने कहा संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं। मेरे परिवार और पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के सामने झुकेगा नहीं।लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ED की कार्रवाई का वीडियो शेयर कर ट्वीट कर लिखा है, ‘सेप्टिक टैंक की खुदाई से गैस मिली। चाय बनाने के लिए मोदी साहब के लिए भर-भर ट्रक लेके गए हैं जमाई।’

किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने या घर के सदस्य को बाहर जाने पर पाबंदी

ईडी के 10 से ज्यादा अफसरो( officers) ने जांच की। शुक्रवार सुबह घर का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर आने या घर के सदस्य को बाहर जाने पर पाबंदी थी। सूत्रों ने बताया, परिवार के सभी सदस्यों के फोन बंद करा दिए गए। जितेंद्र यादव सपा के पूर्व एमएलसी हैं और गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर इलाके में रहते हैं।

BBC documentary: गुजरात विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित, डॉक्यूमेंट्री मामले में सख्त कार्रवाई का किया अनुरोध

BBC documentary: गुजरात विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित, डॉक्यूमेंट्री मामले में सख्त कार्रवाई का किया अनुरोध

 गुजरात विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्य में 2002 में हुए दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले BBC के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया। गुजरात के गृह मंत्री मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया, विकास के साधन को हथियार बना लिया और देश विरोधी तत्वों को करारा जवाब दिया।

बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद हुए दंगों के कुछ पहलुओं की पड़ताल करने का दावा किया गया है. उन दंगों के समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के कुछ ही समय बाद भारत में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. पटेल ने भाजपा विधायकों मनीषा वकील, अमित ठाकेर, धवलसिंह जाला और मंत्री हर्ष सांघवी के समर्थन से यह प्रस्ताव पेश किया था।

बीबीसी की दो हिस्से वाली डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की छवि और लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विपुल पटेल ने सदन में कहा कि बीबीसी की दो हिस्से वाली डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ (India: The Modi Question) में 2002 की घटनाओं को गलत तरीके से पेश करते हुए विश्व स्तर पर भारत की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है।

H3N2 Influenza Virus: H3N2 वायरस हुआ खतारनाक, अब तक 3038 केस सामने आए, नीति आयोग की बैठक आज

H3N2 Influenza Virus: H3N2 वायरस हुआ खतारनाक, अब तक 3038 केस सामने आए, नीति आयोग की बैठक आज

 देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक एच3एन2 सहित विभिन्न फ्लू( flu ) से संक्रमित तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। फरवरी में 1,307 और एक से नौ मार्च तक 486 मरीज मिले हैं।

आज नीति आयोग( niti aayog) की राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक होगी। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अधिकार प्राप्त समूह और कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) ने भी आज आंतरिक बैठक बुलाई है।

राज्यों के पास एच3एन2 की पर्याप्त दवा  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सरकार एच3एन2 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अनुशंसित दवा ओसेल्टामिविर नि:शुल्क उपलब्ध कराती है। राज्यों के पास इस दवा का भंडार पर्याप्त है। मंत्रालय का कहना है, वास्तविक समय के आधार पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के जरिये मौसमी इन्फ्लूएंजा की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मौसमी इन्फ्लूएंजा एक तीव्र श्वसन संक्रमण है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है।

केंद्र-राज्य मिलकर काम कर रहे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, देश में एच3एन2 के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्यों को अलर्ट रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी के लिए एडवाइजरी (advisory) की गई है।

पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत

सरकार ने इस वायरस से कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक मौत की पुष्टि की, बाकी चार लोगों की मौत की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की बात सामने आई है. हालांकि, H3N2 से मौत की वजह का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है।

महिला डॉक्टर को प्रेमी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, होली में दिया वारदात को अंजाम

महिला डॉक्टर को प्रेमी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, होली में दिया वारदात को अंजाम

 जम्मू-कश्मीर। जम्मू में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला डॉक्टर को उसके प्रेमी ने चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने प्रेमिका के कत्ल के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला डॉक्टर डॉ. सुमेधा शर्मा जम्मू की रहने वाली थी। वहीं आरोपी जौहर गनई डोडा जिले के भद्रवाह का रहने वाला है। आरोपी के एक रिश्तेदार ने इस वारदात के बारे में सूचित किया है। जौहर के रिश्तेदार ने पुलिस से कहा कि जौहर गनई ने एक फेसबुक पर पोस्ट लिखा है, जिसमें जौहर ने लिखा था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है। जैसे ही पुलिस आरोपी के घर पहुंचा। घर का गेट बाहर से बंद था, तभी पुलिस गेट तोड़कर घर में घुसी। वहीं डॉ. सुमेधा की लाश पड़ी थी। उसके शरीर में जख्म के गहरे निशान थे। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसके बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया है।

बताया गया कि जौहर और सुमेधा ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है। सुमेधा शर्मा और आरोपी जौहर एक-दूसरे से प्यार करते थे। जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से BDS किया था। सुमेधा शर्मा जम्मू-कश्मीर के बाहर एक कॉलेज से एमडीएस कर रही थी। सुमेधा होली की छुट्टियों में घर आई थी, वह प्रेमी के घर 7 मार्च को गई और वहीं उसकी हत्या हो गई।

Moto G73 5G: तगड़े फीचर्स के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Motorola का ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G73 5G: तगड़े फीचर्स के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Motorola का ये धांसू स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

 Moto G73 5G:  Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G73 5G Mobile फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर दिया है. ये लेटेस्ट फोन कंपनी के मोटो जी72 का ही अपग्रेड वर्जन है, इस लेटेस्ट मोटोरोला मोबाइल फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 13 लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है.

Moto G73 5G Price in India

मोटोरोला स्मार्टफोन को कंपनी ने 18,999 रुपये में लॉन्च किया है लेकिन ग्राहक Flipkart से इस डिवाइस को 16,999 रुपये (लॉन्च ऑफर्स का फायदा मिलने के बाद) में खरीद सकेंगे. इस स्मार्टफोन को व्हाइट और मिडनाइट ब्लू दो रंगों में खरीद सकते है.

Moto G73 5G Specifications

  • डिस्प्ले: इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. बता दें कि इस हैंडसेट को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ उतारा गया है.
  • बैटरी: इस लेटेस्ट मोटोरोला मोबाइल फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है.
    चिपसेट, रैम और स्टोरेज: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटो जी73 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाना संभव है.
  • कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है.
  • बैटरी क्षमता: 30 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.