BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मातम में बदली शादी की खुशियां: वरमाला के बाद स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे ने तोड़ दिया दम, वजह जानकर रह जाएंगे सन्न

मातम में बदली शादी की खुशियां: वरमाला के बाद स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे ने तोड़ दिया दम, वजह जानकर रह जाएंगे सन्न

 सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डीजे का तेज साउंड दूल्हे की मौत का कारण बन गया. दरअसल, हुआ यूँ कि डीजे की तेज आवाज से दूल्हे को बेचैनी होने लगी और फिर वह बेहोश हो गया था.

इसके बाद जब तक दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया. तब तक उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से दूल्हे और दुल्हन के परिवार में मातम छाया है. बताया गया कि यहां पर डीजे पर प्रतिबंध है. फिर भी तेज साउंड में डीजे बजाया जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात इंदरवा गांव की रहने वाली युवती की शादी परिहार प्रखंड के धनहा पंचायत के मनिथर वार्ड संख्या 9 के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. गुदर राय से होने थी. घर पर बारात आ गई थी. बारात के स्वागत के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे. सामने घाराती और बाराती बैठे हुए थे और तेज साउंड में डीजे पर गाने बज रहे थे.

स्टेज पर आई दुल्हन ने दूल्हे की आरती उतारी. फिर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद फोटो सेशन शुरू हुआ. काफी देर तक फोटो सेशन चलता रहा. इस दौरान तेज साउंड में डीजे भी बजता रहा था.

दूल्हे सुरेंद्र को डीजे के तेज साउंड से दिक्कत हो रही थी. वह बार-बार उसे बंद करने की बोल रहा था. इसी दौरान उसे बेचैनी होने लगी और कुछ ही देर बाद सुरेंद्र अचानक से बेहोश हो गया. पहले तो लोगों ने सुरेंद्र को जगाने की बहुत कोशिश की. मगर, उसे जब होश नहीं आया तो फिर तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल लाए जाने पर सुरेंद्र बेहोश था. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया. मगर, अस्पताल पहुंचने के पहले ही सुरेंद्र की मौत हो गई. जैसे ही सुरेंद्र की मौत की खबर दोनों परिवार को मालूम हुई तो मातम छा गया

होलिका दहन करते समय जरूर चढ़ाएं यह चीजें, जीवन में मिलेगी अपार सफलता, बनने लगेंगे सब बिगड़े काम…

होलिका दहन करते समय जरूर चढ़ाएं यह चीजें, जीवन में मिलेगी अपार सफलता, बनने लगेंगे सब बिगड़े काम…

 नई दिल्ली : हिंदू धर्म में होली का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। इस दिन चौराहे, पार्क आदि में होलिका का दहन किया जाता है। दहन से पहले विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही होलिका दहन के समय कुछ चीजों को अर्पित करना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के समय कुछ चीजों को अर्पित करने से नौकरी-बिजनेस में लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता और घर में खुशहाली बनी रहती हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है। जानिए 7 मार्च को होने वाली होलिका दहन में किन चीजों को अर्पित करना शुभ।

होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें-

गन्ना-
होलिका दहन के समय गन्ना अग्नि में सेंकना अच्छा माना जाता है। इसके बाद इस गन्ने का सेवन करने से स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। इसके अलावा कई लोग गन्ना की आहुति भी देते हैं।

गेहूं की बाली

होली के पर्व के समय खेतों में गेहूं की फसल भी आ जाती है। इसी के कारण अन्न के रूप में इसे भी होलिका में अर्पित किया जाता है। इसलिए आप चाहे तो गन्ने में 5 गेंहू की बाली बांध सकते हैं।

चावल

अग्नि जलने के बाद चावल डालने की प्रथा सदियों से यूं ही चली आ रही हैं। माना जाता है कि चावल के रूप में आप अपने शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को हटा दें और एक नई शुरुआत करते हैं।

बताशा

मां लक्ष्मी को बताशा अति प्रिय है। होलिका दहन के समय अग्नि में जरूर अर्पित करना चाहिए।

गोबर के कंडे
होलिका दहन के कुछ समय पहले से गोबर से कंडे बनाए जाते हैं जिन्हें बल्ले कहा जाता है। होलिका दहन के दिन 5-5 बल्ले एक-एक में जोड़कर पांच जोड़ा बना लें और शाम को विधिवत पूजा करने के बाद होलिका दहन के समय अग्नि में अर्पित कर दें।

Holi Gift : होली पर महिलाओं को मिला बड़ा गिफ्ट, फ्री में करेंगे सफर, आदेश जारी

Holi Gift : होली पर महिलाओं को मिला बड़ा गिफ्ट, फ्री में करेंगे सफर, आदेश जारी

 देशभर में केंद्र और राज्य सरकार (Central and State Government) की तरफ से देश की महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. अब सरकार ने महिलाओं को बस में फ्री यात्रा (Free travel) की सुविधा का ऐलान किया है. जी हां… अब बस से सफर करने पर आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा।

बता दें 8 मार्च को होली है और इसके साथ ही इंटरनेशनल महिला दिवस है, जिसको देखते हुए महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा दी जा रही है. राजस्थान सरकार ने राज्य की महिलाओं को यह तोहफा दिया है।

सरकारी खजाने पर पड़ेगा बोझ

सरकारी खजाने पर पड़ेगा बोझ आपको बता दें फ्री सुविधा सिर्फ राजस्थान की सीमा के अंदर ही मिलेगी. अगर कोई भी महिला राजस्थान से दिल्ली, वनारस या फिर किसी अन्य राज्य की सीमा में जाती है।

बस के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का ऐलान

राजस्थान सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से महिला ( women)यात्रियों को बस के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है. सरकार ने बताया है कि 1 तारीख के बाद यह फायदा मिलना शुरू हो जाएगा. इसके लिए महिलाओं को बसों में अपना आधार कार्ड देना होगा।

कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 4 फ़ीसदी की वृद्धि, मानदेय में भी इजाफा, आदेश जारी…

कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 4 फ़ीसदी की वृद्धि, मानदेय में भी इजाफा, आदेश जारी…

 देहरादून। DA Hike : कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। उनके महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके लिए बैठक में सहमति बनी है। दरअसल कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को चार फीसद की दर से बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय की बेसिक दरों में भी 10% वृद्धि के साथ ही आधार दरों में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को एक तरफ जहां दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ उनके मकान किराए की दर में भी संशोधन किए जाने की तैयारी की जा रही है।

दरअसल उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि की गई है। अब उनके महंगाई भत्ते 34 फीसद से बढ़कर 38 फीसद हो जाएंगे। बुधवार को परिवहन निगम बोर्ड की बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके दुर्घटना बीमा पर भी सहमति बनी है।

इसके साथ ही महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दी गई है। बैठक में बताया गया है कि पर्वतीय मार्ग में डीजल युक्त 60 बसों को पहले ही खरीदने की अनुमति दे दी गई है। परिवहन निगम के नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में 21000 रूपए तक का इजाफा देखने को मिलेगा।

इसके अलावा बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के तहत नियमित कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता की दर में भी संशोधन किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा जबकि संविदा आउट सोर्स और विशेष श्रेणी के चालक परिचालक की बेसिक दर में 10% और आधार दर में भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

इतना ही नहीं बैठक में डाक विभाग कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा का लाभ देने की अनुमति दी गई है। दुर्घटना में मृत्यु पूर्ण दिव्यांग और स्थाई रूप से मानसिक दिव्यांग होने की दशा में कर्मचारी और उनके आश्रितों को बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।

Election Result 2023 : त्रिपुरा में खिला कमल, भाजपा को पूर्ण बहुमत

Election Result 2023 : त्रिपुरा में खिला कमल, भाजपा को पूर्ण बहुमत

 नई दिल्ली। भारत के 3 उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव परिणामों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। त्रिपुरा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है। निर्वाचन आयोग के ताजा नतीजों और रुझानों के मुताबिक, राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में 32 पर बीजेपी को जीत मिल चुकी है, जबकि 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी ने जनजातीय इलाकों में बीजेपी का काफी नुकसान किया है और उसके 12 उम्मीदवारों को जीत मिली है।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी टाउन बोरडोवली सीट से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने राज्य के चुनाव परिणामों पर कहा, ‘हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। मैं (विजयी) प्रमाणपत्र लेने जा रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।’

BREAKING NEWS : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, नशे के हालत में मारपीट कर दलित की शादी में चलाई थी गोली

BREAKING NEWS : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, नशे के हालत में मारपीट कर दलित की शादी में चलाई थी गोली

 BREAKING NEWS : पंडित धीरेंद्रकृष्ण के भाई शालीग्राम गर्ग को गुरुवार को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर छतरपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया है। अदालत मामले की सुनवाई कर रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मालूम हो कि बीते 11 फरवरी को बमीठा के गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी। शादी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालीगराम ने नशे के हालत में जमकर हंगामा किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें वह हाथ में पिस्टल और मुंह में सिगरेट दबाए उत्पात मचाता नजर आया था।

छतरपुर पुलिस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार करने का भारी दबाव था। दलित संगठन शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गांव का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया था। घटना के काफी दिन बाद तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। विवाद के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपने भाई से पल्ला झाड़ लिया था। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि हर मामले में उनके नाम को घसीटे जाने की जरूरत नहीं है।

एक दिन पहले ही इस मामले छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बयान जारी कर कहा था कि पुलिस मामले में जल्द ही चालान पेश करेगी। अब जब शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजरें अदालत के रुख पर जा लगी हैं। देखना होगा कि अदालत क्या फैसला लेती है। क्या उसे पुलिस हिरासत में भेजा जाता है या न्यायिक हिरासत दी जाती है। अदालत में भारी भीड़ जमा है। पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। शादी के कार्यक्रम में शालीग्राम गर्ग के पिस्टल लेकर उत्पात मचाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी किरकिरी हो रही थी।

इस मामले में खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल को जांच अधिकारी बनाया गया था। भीम आर्मी ने शालीग्राम गर्ग की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गढ़ा गांव में धरना प्रदर्शन किया था। दलित संगठनों के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। पुलिस का कहना था कि यदि शालीग्राम गर्ग हाजिर नहीं होता तो पुलिस कानून के अनुरूप सख्स से सख्त कार्रवाई करने को विवश होगी। आखिरकार अब पुलिस ने आरोपी शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शालीग्राम गर्ग कहां छिपा था और पुलिस ने उसको कहां से पकड़ा…

Big Breaking : चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्रधानमंत्री सहित नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस की समिति करेगी चयन

Big Breaking : चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्रधानमंत्री सहित नेता प्रतिपक्ष और चीफ जस्टिस की समिति करेगी चयन

 निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने आज ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के मुताबिक अब प्रधानमंत्री (PM), लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और CJI मिलकर मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों का चयन करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट की 5 न्यायाधीशों की बेंच ने 5-0 की सर्वसम्मति से दिए फैसले में कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों का चुनाव तीन सदस्यीय समिति की सलाह पर राष्ट्रपति करेंगे. न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा है, यह नियम तब तक जारी रहेगा जब तक संसद इन नियुक्तियों के लिए कानून नहीं बनाती।

चुनाव प्रक्रिया ( election process) बनाए रखी जानी चाहिए

जस्टिस के एम जोसेफ ने कहा कि लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया की स्पष्टता बनाए रखी जानी चाहिए. नहीं तो इसके अच्छे परिणाम नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी बहुत महीन तरीके से लोगों की ताकत से जुड़ी है. इन्हें अलग नहीं किया जा सकता है. हमें अपने दिमाग में एक ठोस और उदार डेमोक्रेसी का हॉलमार्क लेकर चलना होगा. वोट की ताकत सुप्रीम है, इससे मजबूत पार्टियां भी सत्ता हार सकती हैं।

सीजेआई( CJI) की एक समिति की सलाह पर जाएगी

जस्टिस जोसेफ ने कहा, ‘चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पीएम और LS में विपक्ष के नेता (या सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता), और सीजेआई की एक समिति की सलाह पर की जाएगी. यह नियुक्ति प्रक्रिया तब तक लागू रहेगी जब तक संसद द्वारा कानून नहीं बना दिया जाता।

एक नौकर आयोग के माध्यम से…’ – सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, “आर्टिकल 324 एक यूनिक बैकग्राउंड है. अलग-अलग रंग के राजनीतिक दलों ने एक कानून पेश नहीं किया है. एक कानून मौजूदा कार्यपालिका की नियुक्तियों में पूर्ण अधिकार होने का स्थायीकरण नहीं हो सकता है. इसमें एक कमी है, जो कि याचिकाकर्ताओं ने पॉइंटआउट किया है. राजनीतिक दलों के पास कानून की तलाश न करने का एक कारण होगा, जो देखने में स्पष्ट है।

Chunav Parinam Live : भाजपा के लिए गुड न्यूज़, त्रिपुरा-नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी, मेघालय में NPP ने बनाई बढ़त

Chunav Parinam Live : भाजपा के लिए गुड न्यूज़, त्रिपुरा-नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी, मेघालय में NPP ने बनाई बढ़त

 त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड( nagaland) विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा 33 सीटों पर, टिपरा मोथा पार्टी 10 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर आगे चल रही है।

नगालैंड चुनाव परिणाम( result) 

नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी ने 1 सीट जीती, 22 सीटों पर आगे, बीजेपी ने 2 सीटों पर जीत और 11 सीटों पर आगे. रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) ने एक सीट जीती है और एक सीट पर आगे चल रही है।

त्रिपुरा में पहली बार वाममोर्चा-कांग्रेस ( congress)साथ साथ

बता दें कि त्रिपुरा में वाममोर्चा पहली बार अपने पूर्व कट्टर प्रतिद्वंदी कांग्रेस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा. विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा ने 36 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगी आईपीएफटी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी. माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा 16 सीटों पर विजयी हुआ, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा( vidhansabha) का पूर्वानुमान

बता दें कि चुनाव बाद सर्वेक्षणों में मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का पूर्वानुमान था. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मंगलवार रात असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की, जिससे चुनाव के बाद गठजोड़ की अटकलों को बल मिला था. मेघालय में 60 विधानसभा सीट हैं, लेकिन सोहियोंग सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

Assembly Election Result Update :त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी+ आगे, मेघालय में NPP और निर्दलीय उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर

Assembly Election Result Update :त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी+ आगे, मेघालय में NPP और निर्दलीय उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर

 त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। 3 घंटे से ज्यादा की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। तीनों राज्यों की सभी सीटों पर रुझान सामने आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रद्योत देबबर्मा की त्रिपुरा मोथा पार्टी (TPM) ने भाजपा का समर्थन करने का ऐलान किया है। कहा है कि अगर भाजपा जनजातियों के लिए मजबूती से हमारे साथ खड़ी होगी तो हम उसे समर्थन देंगे।

मेघालय में कड़ा मुकाबला जारी

मेघालय में एनपीपी ( NPP)और निर्दलीय उम्मीदवारों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एनपीपी 22, निर्दलीय उम्मीदवार 19, बीजेपी 7, कांग्रेस 5 और टीएमसी 6 सीटों पर आगे है।

लोंगलेंग में बीजेपी आगे

नगालैंड के लोंगलेंग में बीजेपी आगे है. बीजेपी उम्मीदवार एस. पंग्न्यु फोम को बढ़त मिल गई है।

टिपरा मोथा पार्टी( party) ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा

2023 के चुनाव में भाजपा ने सभी 60, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन ने (क्रमश: 47 और 13 सीटों) पर चुनाव लड़ा। टिपरा मोथा पार्टी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा। इस तरह राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला की उम्मीद है। 2018 के चुनाव में भाजपा को 35, सीपीआईएम को 16 और IPFT को 7 सीटें मिली थीं। भाजपा ने सरकार बनाई थी।

राजधानी अगरतला( agartala) में धारा 144 लागू

वहीं, नगालैंड (Nagaland) में मतगणना 16 केंद्रों पर हो रही है. सुरक्षा के लिए यहां 15 हजार से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. नगालैंड में भी वोटों की गिनती के लिए खास तैयारियां हैं. काउंटिंग सेंटर्स के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. राजधानी अगरतला में धारा 144 लागू है. त्रिपुरा की बोरडोवली सीट पर लोगों की खास निगाहें हैं. यहां सीएम मणिक साहा और कांग्रेस के आशीष कुमार साहा के बीच लड़ाई है. बता दें कि पहली बार मेघालय की 60 सीटों पर बीजेपी चुनाव लड़ रही है।

Numerology : इस मूलांक के लोग होते है बुद्धिमान, धन जमा करने में माहिर, हर किसी के दिल पर करते हैं राज

Numerology : इस मूलांक के लोग होते है बुद्धिमान, धन जमा करने में माहिर, हर किसी के दिल पर करते हैं राज

 जन्म तारीख के आधार पर ही व्यक्ति का मूलांक भी बनता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 2 के बारे में। अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के लोगों का स्वभाव अत्यधिक शांत होता है। इस मूलांक के जातक तन के साथ-साथ मन से भी खूबसूरत होते हैं।

धन जमा करने में होते हैं माहिर
मूलांक 2 के जातक धन जमा करने में माहिर होते हैं। सिर्फ नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में ये खूब नाम कमाते हैं। संगीत, गायन, लेखन, कला आदि क्षेत्रों में भी ये अच्छा कर सकते हैं।

इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता( success)
अच्छी छवि और मृदु-भाषी के कारण इनमें राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं। वहीं जिन जातकों का कर्मक्षेत्र क्रिएटिविटी से जुड़ा होता है

आत्मविश्वास की कमी( confidence)
हालांकि मूलांक के कुछ लोगों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी देखी जाती है। ये तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं। ये जल्दी से किसी बात के लिए नहीं कह पाते हैं।

शुभ दिन( lucky name)

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 2, 11, 20, 29 तारीख अत्यधिक शुभ साबित होती है।

Elections Result 2023 : नगालैंड और त्रिपुरा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, मेघालय में NPP आगे

Elections Result 2023 : नगालैंड और त्रिपुरा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, मेघालय में NPP आगे

 Elections Result 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है. नगालैंड के रुझानों में बीजेपी+ ने बहुमत हासिल कर लिया है. यहां बीजेपी+ 31 सीट और NPF 8 सीट पर आगे चल रही है. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है. मेघालय में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है. यहां NPP सबसे ज्यादा 20 सीटों पर आगे है. दूसरे नंबर पर बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है. त्रिपुरा के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. रुझानों में बीजेपी+ 31 पार पहुंच गया है. वहीं लेफ्ट+ 3 सीट और टीएमपी 5 सीट पर आगे है.

त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड-मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग हुई थी. त्रिपुरा में 60, नगालैंड और मेघालय में 59-59 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है. नगालैंड में विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को खत्म होगा. वहीं, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को पूरा हो रहा है.

इधर, वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा-नगालैंड में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है. मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है.

 
Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार, नगालैंड में भी जलवा, पढ़ें मेघालय में कौन आगे

Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार, नगालैंड में भी जलवा, पढ़ें मेघालय में कौन आगे

 Tripura-Meghalaya-Nagaland Assembly Election Trends: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के लिए गुरुवार यानी 2 मार्च का दिन बेहद अहम है. तीनों राज्यों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. शुरुआती आधे घंटे के रुझानों के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी ने तूफानी शुरुआत की है.

त्रिपुरा में पहले आधे घंटे को रुझान के मुताबिक बीजेपी बहुमत के पार पहुंच गई है. 60 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी गठबंधन 31 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है. लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन 3 सीट पर आगे है, जबकि टिपरा मोथा पार्टी 5 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

मेघालय में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है. यहां NPP सबसे ज्यादा 20 सीटों पर आगे है. दूसरे नंबर पर बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है.

त्रिपुरा के बाद नगालैंड के रुझानों में भी बीजेपी बहुमत हासिल कर सकती है. नगालैंड में बीजेपी गठबंधन 25 सीटों पर आगे है. वहीं NPF 5 सीटों पर आगे है.

त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान
त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोट डाले गए थे. त्रिपुरा में एक ही चरण में मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 88 प्रतिशत वोट डाला गया था. राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा पार्टी के बीच है. चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिखा रहे हैं.

नगालैंड विधानसभा चुनाव
नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में 60 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 59 सीटों पर ही चुनाव कराया गया था. अकुलुतो सीट से बीजेपी के उम्मीदवार काझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं. राज्य में 2 मार्च को मतगणना होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी शशांक शेखर ने बताया कि नगालैंड विधानसभा चुनाव में 83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. मतदान शांतिपूर्ण रहा था.

मेघालय विधानसभा चुनाव
मेघालय में 60 विधानसभा सीटे हैं लेकिन यहां 59 सीटों पर ही 27 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य की एक सीट पर एक प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव टाल दिया गया है. 

Assembly Election Results 2023 : त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में किसकी सरकार? तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

Assembly Election Results 2023 : त्रिपुरा-मेघालय-नगालैंड में किसकी सरकार? तीनों राज्यों में मतगणना शुरू

 Assembly Elections 2023 Result LIVE: इन राज्यों में 16 और 27 फरवरी को मतदान हुआ था। दो मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच इस चुनावी जंग के लिए वोटों की गिनती जारी है। चुनावी भविष्यवाणी करने वालों ने नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके गठबंधन के लिए आसानी बहुमत हासिल करने की भविष्यवाणी की है, जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है

Assembly Elections 2023 Result LIVE: तीन उत्तर-पूर्वी राज्यों - त्रिपुरा (Tripura), मेघालय (Meghalaya) और नागालैंड (Nagaland) के विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती (Assembly Elections Result) जारी है और आज यानी गुरुवार को चुनाव नतीजे घोषित होने वाले हैं। इन राज्यों में 16 और 27 फरवरी को मतदान हुआ था। दो मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच इस चुनावी जंग के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। चुनावी भविष्यवाणी करने वालों ने नागालैंड और त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके गठबंधन के लिए आसानी बहुमत हासिल करने की भविष्यवाणी की है, जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई गई है।

त्रिपुरा

बीजेपी और उसके गठबंधन सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) त्रिपुरा में लगातार दूसरे कार्यकाल की मांग कर रहे हैं। 2018 में, इसी गठबंधन ने CPI (M) से सत्ता छीन ली थी, जो राज्य में तीस से ज्यादा सालों से राज करती आ रही थी।

60 सदस्य वाले सदन के लिए वोटों की गिनती सुबह सात बजे से होगी, जिसमें 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य में 89.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नतीजों से पहले, चुनाव आयोग 3,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों में शांति बैठकें आयोजित कर रहा है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि वोटों की गिनती के दौरान कोई हिंसा न हो।

इस साल, मतदान के दिन हिंसा की कुछ "छुटपुट घटनाओं" को छोड़कर, राज्य में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण रहे हैं, जहां चुनावों के दौरान अपेक्षाकृत हिंसा देखी गई है।

BJP-IPFT को वामपंथी और कांग्रेस के गठबंधन से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। वाम मोर्चा 47 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर चुनाव लड़ी है। तृणमूल कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ी और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं।

मेघालय

चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए चुनाव कराया था। HDR लिंगदोह सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के उम्मीदवार के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र का मतदान स्थगित कर दिया गया था।

राज्य के 60 निर्वाचन क्षेत्रों में से 36 निर्वाचन क्षेत्र खासी, जयंतिया हिल्स क्षेत्र में आते हैं, जबकि 24 निर्वाचन क्षेत्र गारो हिल्स क्षेत्र में हैं। मेघालय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 15 मार्च को खत्म होगा।

राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 31 है। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल से पता चला है कि मेघालय में मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के साथ त्रिशंकु विधानसभा देखने को मिल सकती है। ऐसा अनुमान है कि NPP की राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान है, लेकिन ये आधे आंकड़े को भी नहीं छू पाएगी।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस एक गेम चेंजर के रूप में उभर सकती है, क्योंकि इसके राज्य में दूसरी सबसे बड़ी सीटें जीतने की उम्मीद है।

चुनाव आयोग ने मेघालय में सुचारू मतदान प्रक्रिया के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 119 कंपनियों को तैनात किया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 60 विधानसभा सीटों के लिए 375 उम्मीदवार मैदान में हैं। 233 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों से हैं, 69 क्षेत्रीय दलों से हैं और 44 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। राज्य में 76.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

नागालैंड

नागालैंड में 85 प्रतिशत मतदान हुआ है और 60 सदस्य वाली विधानसभा के लिए 183 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) ने गठबंधन किया है और राज्य में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।

बीजेपी ने 20 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि NDPP 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बीच, नागा पीपुल्स फ्रंट (NPF) और कांग्रेस क्रमश: 22 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 183 183 उम्मीदवारों में से केवल चार महिलाएं हैं। 1963 में राज्य की स्थापना के बाद से, नागालैंड ने 14 विधानसभा चुनाव देखे हैं, लेकिन एक महिला कभी विधायक नहीं चुनी गई है। ये पहली बार होगा, अगर महिला उम्मीदवार सत्ता में चुनी जाती हैं।

 
अंडरवियर में दो किलो सोना छिपाकर ले जा रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

अंडरवियर में दो किलो सोना छिपाकर ले जा रहा था शख्स, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

 उत्तरप्रदेश। कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को पेस्ट के रूप में अपने अंडरगारमेंट में दो किलो से अधिक वजन का सोना छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक सोने के पेस्ट की कुल कीमत 1.22 करोड़ रुपए है।

आयुक्त (सीमा शुल्क, लखनऊ आयुक्तालय) आरती सक्सेना और सहायक आयुक्त (सीमा शुल्क) एलबीएसआई हवाईअड्डे प्रदीप कुमार सिंह की देखरेख में काम कर रहे अधिकारियों ने फैजाबाद के राम चंद्र को तब रोका जब वह शारजाह से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचा। तलाशी लेने पर ब्राउन पेस्ट के रूप में विदेशी मूल का सोना बरामद हुआ, जिसे अंडरगारमेंट में छिपाकर प्लास्टिक के पाउच में रखा गया था।

अधिकारियों ने कहा, बरामद कुल सोना लगभग 2176.8 ग्राम था और यह 1.22 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है। आरोपी सोने के पेस्ट की तस्करी करते हैं क्योंकि इसका पता लगाना मुश्किल होता है और इसे आसानी से छिपाया जा सकता है।

10th Board Exam : बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की मौत, एग्जाम हॉल में फैली सनसनी

10th Board Exam : बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की मौत, एग्जाम हॉल में फैली सनसनी

 10th Board Exam : मध्य प्रदेश में आज से एमपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा की शुरुआत हुई है। इसी बीच सूबे के नर्मदापुरम जिले में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात एक शिक्षक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, शिक्षक के अचानक ही दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते वो परीक्षा हॉल में ही बेहोश होकर गिर गए। इस घटना से एग्जाम हॉल में सनसनी फैल गई। इसके बाद तत्काल ही स्कूल के अन्य शिक्षक और कर्मचारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पड़ताल करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि, ये मामला जिले के अंतर्गत आने वाले पिपरिया के कन्या शासकीय सेकेंडरी स्कूल का है। यहां पदस्थ शिक्षक मुकेश स्थापक बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि, इस दौरान उन्हें अचानक ही घबराहट शुरु हुई और सीने में तेज दर्द की शिकायत बताई। लेकिन,जबतक अन्य सह कर्मी कुछ समझ पाते मुकेश अचानक ही बेहोश हो गए। इसके बाद सहकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक आने के कारण मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आद परीक्षा का पहला दिन

जान ले कि, आज यानी 1 मार्च से मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई हैं। बुधवार को दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च 2023 और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होंगी। इस बार छात्रों को एक्ट्रा कॉपी यानी सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं दी जाएगी। 20 की जगह 32 पेज की कॉपी बढ़ा दी गई है। पहली बार बारकोड का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे छात्र ओएमआर शीट भर सकेंगे।

Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

Ration Card : राशन कार्ड धारकों की लगी लॉटरी, सरकार देगी ये बड़ी सुव‍िधा

 Ration Card News: राशन कार्ड धारकों के लिए ये खबर काम की है. केंद्र और राज्‍य सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को कई तरह की सुव‍िधाएं दी जाती हैं. पीएम क‍िसान गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को हर महीनें 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त में दी जाती है.  राशन कार्ड धारकों के ल‍िए राज्‍य सरकारों की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.

29 लाख BPL पर‍िवारों को पीले राशन कार्ड

हर‍ियाणा के सीएम ने राज्‍य के 29 लाख बीपीएल (BPL) (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों को नए साल पर पीले राशन कार्ड (yellow ration card) का तोहफा देने जा रही है. 29 लाख पर‍िवारों को नए पीले राशन कार्ड मि‍लने से उनकी बल्‍ले-बल्‍ले हो जाएगी. लाभार्थ‍ियों को पीले कार्ड ऑनलाइन जारी क‍िये जाएंगे. इसके अलावा सरकार ने बीपीएल कार्ड के ल‍िए सालाना न्यूनतम आय 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी है.

सरकार की तरफ से सालाना आमदनी का दायरा बढ़ाने से लाभार्थी पर‍िवारों की संख्‍या बढ़कर 28.93 लाख हो गई है. अभी तक प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या 11.50 लाख थी.

अंत्योदय परिवारों को 35 किलो और BPL, ओपीएच पर‍िवार को 5 किलो अनाज 2 रुपये प्रति किलो की दर से द‍िया जाता है.  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत केंद्र सरकार की तरफ से प्रत्‍येक लाभार्थी को 5 क‍िलो गेहूं मुफ्त दी जाती है.

अब विदेश में भी अनिल अंबानी और उनके परीवार को मिलेगा Z+ सुरक्षा… मगर उन्हें देना होगा खर्चा

अब विदेश में भी अनिल अंबानी और उनके परीवार को मिलेगा Z+ सुरक्षा… मगर उन्हें देना होगा खर्चा

 रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को पूरे भारत और विदेशों में उच्चतम जेड + सुरक्षा मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को इस संबंध में निर्देश दिया है। लेकिन इस सुरक्षा के लिए उन्हें ही इसका भुगतान करना होगा।

अदालत ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पूरे भारत में और विदेश यात्रा पर उच्चतम Z+ सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए और इसे महाराष्ट्र राज्य और गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा सुनिश्चित किया जाए।

प्रतिवादी मुकेश अंबानी को उच्चतम स्तर की Z+ सुरक्षा कवर प्रदान करने का पूरा खर्च भारत या विदेश के क्षेत्र में उनके द्वारा वहन किया जाएगा।

Accident Breaking : ग्रीस में बड़ा हादसा, 2 ट्रेनों की भीषण टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 से ज्यादा घायल

Accident Breaking : ग्रीस में बड़ा हादसा, 2 ट्रेनों की भीषण टक्कर, 26 लोगों की मौत, 85 से ज्यादा घायल

 ग्रीस में मंगलवार( tuesday) देर रात 2 ट्रेन आपस में टकरा गईं। हादसे में  26 की मौत ( death) हो गई है और 85 से ज्यादा लोग घायल हैं। सेंट्रल ग्रीस के लारिसा शहर के पास एक पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी में टक्कर हो गई।

मंगलवार को एक पैसेंजर ट्रेन एथेंस से थेसालोनिकी जा रही थी। वहीं मालगाड़ी थेसालोनिकी से लारिसा जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि पैसेंजर ट्रेन ( passenger train)के शुरुआती 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं 2 डिब्बे पूरी तरह से नष्ट हो गए। टक्कर के बाद ट्रेन में आग लग गई।

टक्कर होते ही ट्रेन में भगदड़ मच गई

रेस्क्यू किए गए एक पैसेंजर( passenger) ने बताया कि टक्कर होते ही ट्रेन में भगदड़ मच गई। सब लोग चिल्लाकर इधर-उधर भागने लगे। एक दूसरे पैसेंजर ने कहा कि टक्कर होने पर ऐसा लगा जैसे तेज भूकंप आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं सुरक्षित रेस्क्यू किए गए लोगों को एक बस से थेसालोनिकी भेजा गया है।पैसेंजर ट्रेन में 350 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 250 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसा किसकी गलती से हुआ ये अभी साफ नहीं हुआ है।

मलबा हटाने के लिए क्रेन ( crain)बुलाए गए

ट्रेन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया था। थेसाली के गवर्नर ने कोन्सतांतिनोस ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ मलबा फैल गया, जिसके चलते रेस्क्यू में मुश्किल आ रही है। टूटे हुए डिब्बों और मलबों को उठाने के लिए क्रेन बुलाए गए हैं।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित, महामहिम ने अभिभाषण पढ़ा अधूरा

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बजट सत्र की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित, महामहिम ने अभिभाषण पढ़ा अधूरा

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र का आज पहला दिन था। जिसमें राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सदन कि कार्यवही 2 मार्च को होगी। बता दें कि आज विधानसभा के बजट सत्र के पहला दिन ही हंगामे से भरा रहा। विपक्ष से राज्य सरकार पर राज्यपाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद ही राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू किया। वहीं कल यानि गुरुवार को सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी। महामहिम ने 20 मिनट में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने अंग्रेजी में भी अपना अभिभाषण पढ़ा।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल के स्वस्थ्य गत कारणों के कारण अभिभाषण 20 मिनट का ही हो पाया। बजट भाषण से पहले नियम बताते हुए चरणदास ने कहा कि कुछ पॉइंट राज्यपाल हिंदी और इंग्लिश में पढ़ेंगे और कुछ पॉइंट्स को पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद भाषण शुरू हुआ। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम को सराहा।

नए लुक में दिखे राहुल गांधी, ब्रिटेन पहुंचते ही भारत जोड़ो यात्रा वाला लुक छोड़ा

नए लुक में दिखे राहुल गांधी, ब्रिटेन पहुंचते ही भारत जोड़ो यात्रा वाला लुक छोड़ा

 नई दिल्ली : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 7 दिनों के ब्रिटेन दौरे पर हैं। वह कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने वाले हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने अपना लुक लंबे दाढ़ी-मूछ के साथ रखा था। लेकिन ब्रिटेन जाते ही उन्होंने अपना लुक बदल दिया है। लंबे बाल और दाढ़ी वाले लुक में दिखने के बाद राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। यह लुक उन्होंने लंदन में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले ही रखा है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही हैं, उनमें राहुल गांधी को छोटे बाल और ट्रिम्ड दाढ़ी-मूछों में देखा जा सकता है। राहुल यहां अपनी ट्रेडमार्क सफेद टी-शर्ट की जगह कोट-टाई में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।