BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Chief Minister In Tripura: त्रिपुरा को पहली बार मिल सकती है महिला सीएम,मानिक साहा या प्रतिमा भौमिक, जानें BJP की प्लानिंग

Chief Minister In Tripura: त्रिपुरा को पहली बार मिल सकती है महिला सीएम,मानिक साहा या प्रतिमा भौमिक, जानें BJP की प्लानिंग

 त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है. बीजेपी ने आईपीएफटी के साथ मिलकर वामपंथी दलों और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. हालांकि, अब त्रिपुरा में बीजेपी की लीडरशिप को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं

 

 
 

केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री ( chief minister)नियुक्त करने पर विचार कर रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के साथ-साथ पूरे देश को सही संदेश भेजा जा सके. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने जीत हासिल की है।

 

BJP को नारी शक्ति का सहारा! 

चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया. पुरुषों के 86.12 प्रतिशत के मुकाबले 89.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. प्रतिमा भौमिक भी शुरू ही महिला मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।

महिलाएं हैं BJP की साइलेंट वोटर’

बीजेपी नेताओं ने संकेत दिया है कि 2024 के आम चुनाव में महिलाओं तक पहुंचने के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जाएंगी. 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और विकास पर खूब जोर दिया था. उन्होंने पार्टी नेताओं को कहा था कि महिलाएं ही बीजेपी की ‘साइलेंट वोटर’ हैं।

Bhasma Aarti Performed In Mahakal Temple : कोहली रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला पहने दिखे, अनुष्का साड़ी में नजर आईं, महाकाल के भस्मारती में हुए शामिल…

Bhasma Aarti Performed In Mahakal Temple : कोहली रुद्राक्ष की माला और धोती-सोला पहने दिखे, अनुष्का साड़ी में नजर आईं, महाकाल के भस्मारती में हुए शामिल…

 उज्जैन। Bhasma Aarti Performed In Mahakal Temple : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह 4 बजे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों भस्मारती में शामिल हुए और गर्भगृह में की पूजा-अर्चना।

गौरतलब है कि देश भर से भगवान महाकाल की शरण में वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता लगातार महाकाल मंदिर में लग रहा है। इसी क्रम में टीम इंडिया के कप्तान रह चुके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल मंदिर की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट ने गले में रुद्राक्ष की माला धारण की हुई थी। साथ ही मस्तक पर चंदन का त्रिपुंड लगाकर धोती सोला पहने हुए थे। अनुष्का शर्मा साड़ी में नजर आईं।

Indonesia Oil Depot Fire : सरकारी तेल डिपो में लगी भयानक आग, 17 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 घायल

Indonesia Oil Depot Fire : सरकारी तेल डिपो में लगी भयानक आग, 17 लोगों की दर्दनाक मौत, 50 घायल

 इंडोनेशिया। Indonesia Oil Depot Fire : राजधानी जकार्ता में एक ईंधन भंडारण डिपो में भीषण आग लग गई. शुक्रवार को हुए इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, तथा दर्जनों अन्य घायल (17 people died and dozens more injured) हो गए.वहीं इस घटना में अब तक 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग के आसपास के इलाकों में फैलने के बाद वहां रहने वाले हजारों लोगों को उनके घरों से निकालना पड़ा और उन्हें गांव के एक हॉल और एक मस्जिद में ले जाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तकरीबन 52 गाड़िया और 260 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। यह तेल डिपों इंडोनेशिया की ईधन जरूरतों की 25 प्रतिशत आपूर्ति करता है।

वहां के स्थानीय समय के अनुसार, करीब रात 8 बजे के बाद शुरू हुई आग ने कुछ घरों को जला दिया और घनी आबादी वाले इस इलाके में आस-पास के निवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया। इनमें से कुछ लोग अपने जरूरी सामान को साथ लेकर भाग निकले। 17 मृतकों में से दो बच्चे थे, जबकि एक बच्चे सहित 50 लोग घायल हुए थे और आग की चपेट में आने से काफी लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पर्टामिना के एरिया मैनेजर एको क्रिस्टियावान ने कहा कि शुरूआती जांच से पता चला है कि भारी बारिश के दौरान एक पाइपलाइन फटने से आग लगी है।

इस आग कीघटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल तो पैदा हो ही गया, साथ ही उनके आवास पर भी खतरा मंडराने लगा है। कुछ लोगों के सिर से आसरा ही छिन गया है। इस मामलें पर जकार्ता के अग्निशमन और बचाव विभाग के प्रमुख सतरियादी गुनवान ने कहा कि आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अभी भी निकाला जा रहा है और उन्हें पास के एक गांव के हॉल और एक मस्जिद में ले जाया जा रहा है। इस घटना की जांच की जा रही है।

Chief Minister In Tripura: त्रिपुरा को पहली बार मिल सकती है महिला सीएम,मानिक साहा या प्रतिमा भौमिक, जानें BJP की प्लानिंग

Chief Minister In Tripura: त्रिपुरा को पहली बार मिल सकती है महिला सीएम,मानिक साहा या प्रतिमा भौमिक, जानें BJP की प्लानिंग

 त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है. बीजेपी ने आईपीएफटी के साथ मिलकर वामपंथी दलों और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. हालांकि, अब त्रिपुरा में बीजेपी की लीडरशिप को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं

केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री ( chief minister)नियुक्त करने पर विचार कर रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के साथ-साथ पूरे देश को सही संदेश भेजा जा सके. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने जीत हासिल की है।

BJP को नारी शक्ति का सहारा! 

चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया. पुरुषों के 86.12 प्रतिशत के मुकाबले 89.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. प्रतिमा भौमिक भी शुरू ही महिला मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।

महिलाएं हैं BJP की साइलेंट वोटर’

बीजेपी नेताओं ने संकेत दिया है कि 2024 के आम चुनाव में महिलाओं तक पहुंचने के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जाएंगी. 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और विकास पर खूब जोर दिया था. उन्होंने पार्टी नेताओं को कहा था कि महिलाएं ही बीजेपी की ‘साइलेंट वोटर’ हैं।

Mission 2023: आज दोपहर रायपुर पहुंचेंगे AAP के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा,चुनावी तैयारियां तेज

Mission 2023: आज दोपहर रायपुर पहुंचेंगे AAP के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा,चुनावी तैयारियां तेज

 रायपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और संजीव झा का प्रदेश के शनिवार को एक बजे माना एयरपोर्ट पहुेंगे जहां कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे।

Mission 2023: कल आएंगे अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान

Mission 2023: वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पांच मार्च को राजधानी पहुंचेंगे। दोपहर दो बजे रायपुर प्रेस क्लब में आम आदमी पार्टी (आप) प्रेस से रू-ब-रू होगी।

Mission 2023: दोनों नेता रायपुर के जोरा ग्राउंड, जीई रोड, कृषि विश्वविद्यालय के सामने पांच मार्च को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश कार्यकर्ता संवाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी कर रणनीति तय करेंगे।

Mission 2023: जानकारी देते हुए प्रदेश आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि इस दौरान डा. शिव नारायण द्विवेदी, अनुप पाण्डेय, पुष्पेंद्र परिहार, विवेक मिश्रा, संजय गुप्ता, उत्तम जायसवाल सहित अन्य पार्टी के सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुड़े हुए हैं।

राजधानी के तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, 17 लोगों की जिन्दा जलकर मौत, सामने आई ये वजह

राजधानी के तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, 17 लोगों की जिन्दा जलकर मौत, सामने आई ये वजह

  जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। यहाँ एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लगने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। तेल भंडारण डिपो सरकारी कंपनी का है।

Major fire in oil storage depot:रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्तामिना (Pertamina) के तेल डिपो में भीषण आग लगने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर भागे। प्रशासन ने आस-पास के रिहायशी इलाकों को खाली करा लिया था।

Major fire in oil storage depot:उत्तरी जकार्ता के अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग में दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 50 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने मीडिया को बताया कि आग की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Major fire in oil storage depot:इंडोनेशिया के सेना प्रमुख दुडुंग अब्दुरचमन (Dudung Abdurachman) ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कई घंटे बाद बुझाई जा सकी। उन्होंने कहा कि आग बुझ चुकी है। सेना प्रमुख ने कहा कि वे कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं, पेर्तामिना कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आग से निपटने और आसपास के श्रमिकों व निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आंतरिक समीक्षा करेंगे।

टेम्पो ड्राइवर का किन्नरों ने काटा प्राइवेट पार्ट, झाड़ियों में फेंककर हुए फरार

टेम्पो ड्राइवर का किन्नरों ने काटा प्राइवेट पार्ट, झाड़ियों में फेंककर हुए फरार

 बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां टेम्पो ड्राइवर का किन्नरों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया. किन्नरों ने पहले टेम्पो ड्राइवर को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया. जिसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया. इतना ही नहीं, किन्नरों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया.

दरअसल, पूरा मामला बिशरतगंज थाना क्षेत्र के रामपुरा फाटक की घटना है. जहां इज्जत नगर क्षेत्र के नगरिया कला का रहने वाला हसनैन खा 5 दिन पहले किन्नरों के यहां ड्राइविंग करने गया था. गुरुवार की देर शाम वह नौकरी समाप्त कर घर लौट रहा था. इसी दौरान किन्नरों ने उसे घर में चाय पिलाई. जिससे वह बेहोश हो गया.

टेम्पो ड्राइवर का आरोप है कि किन्नरों ने बेहोश होने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया. बेहोशी की हालत में किन्नरों ने उसे रामपुरा फाटक के पास बेहोशी की हाल में फेंक कर चले गए. इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी. जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएससी सेंटर में घायल शख्स को भर्ती कराया. जहां ज्यादा हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल ड्राइवर का इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है.

झोपड़ी में जिंदा जलीं मां-बेटी: धहकती आग की लपटें लील गई जिंदगी, अग्निकांड में सिर्फ बचा कंकाल…

झोपड़ी में जिंदा जलीं मां-बेटी: धहकती आग की लपटें लील गई जिंदगी, अग्निकांड में सिर्फ बचा कंकाल…

 बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां झोपड़ी में आग लगने से एक मां-बेटी की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करते हुए घटना का जायजा लिया.

गजनेर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. झोपड़ी में आग कैसे लगी पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि 2 लोगों को जिंदा जलाने की घटना सांसी मोहल्ले की है. पुलिस की जांच में अभी तक पता चला है कि महिला और मासूम बेटी झोपड़ी में सो रहे थे.

इस दौरान अचानक आग लग गई। जिससे यह घटना हुई. शुरुआती जांच में अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. आग लगने की घटना देर रात की बताई जा रही है. इस हादसे में मृतक महिला का पति भी गंभीर रूप से झुलस गया है.

मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस और मेडिकल टीम मामले की जांच में जुटी है. थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि झोपड़ी में सो रही मां-बेटी के सिर्फ कंकाल रह गए.

Ration Card : होली का तोहफा, खाद्य मंत्री के इस आदेश से फ्री राशन लेने वालों की हुई मौज, पढ़े पूरी खबर

Ration Card : होली का तोहफा, खाद्य मंत्री के इस आदेश से फ्री राशन लेने वालों की हुई मौज, पढ़े पूरी खबर

 केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ( piyush goyal)ने सभी राज्य सरकारों से जल्द से जल्द ‘स्मार्ट-पीडीएस’ स‍िस्‍टम को लागू करने की अपील की. दरअसल, इस स‍िस्‍टम के पूरी तरह लागू होने के बाद पर‍िवार का कोई भी सदस्‍य ‘स्मार्ट राशन कार्ड'( smart ration card) द‍िखाकर राशन ले सकेगा।

सरकार की तरफ से 341.5 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया. खरीद व्यवस्था पर चर्चा के लिए राज्यों के खाद्य सचिवों के साथ हुई बैठक में इस लक्ष्य( goal) को तय किया गया. इस दौरान बैठक की अध्यक्षता खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने की

क्‍या है स्मार्ट-पीडीएस (Smart-PDS) स‍िस्‍टम( system) 
स्मार्ट-पीडीएस एक ऐसा स‍िस्‍टम है, जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड (Smart Ration Card) जारी किए जाते हैं. लाभार्थी परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा स्मार्ट राशन कार्ड दर्शाने पर राशन की दुकानों के माध्यम से राशन दिया जाता है।

गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 11.22 करोड़ टन रहने का अनुमान

आपको बता दें घरेलू उत्पादन में गिरावट और अधिक निर्यात के कारण पिछले साल गेहूं की खरीद में कमी आई थी. कृषि मंत्रालय के दूसरे अनुमान के अनुसार फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) में गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड 11.22 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

BREAKING NEWS : सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या को बड़ा झटका,आर्थिक अपराधी किया घोषित

BREAKING NEWS : सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या को बड़ा झटका,आर्थिक अपराधी किया घोषित

 सुप्रीम कोर्ट से भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को आज झटका लगा है। शीर्ष न्यायालय ने माल्या की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें मुंबई की एक अदालत में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी।

वकील बोले- माल्या से अब कोई निर्देश नहीं मिल रहा

माल्या का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उन्हें इस मामले में याचिकाकर्ता से कोई निर्देश नहीं मिल रहा है, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने मुकदमा न चलाने की याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि याचिकाकर्ता कोई निर्देश नहीं दे रहा है। इस बयान के मद्देनजर, जस्टिस अभय एस ओका और राजेश बिंदल की पीठ ने गैर-अभियोजन के चलते याचिका खारिज कर दी।

ईडी को भी मामले में नोटिस हुआ था जारी

शीर्ष अदालत ने इससे पहले 7 दिसंबर 2018 को माल्या की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया था, जिसमें उसने मुंबई में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष जांच एजेंसी की याचिका पर कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

मुंबई की अदालत ने घोषित किया था ‘भगोड़ा’

बता दें कि 5 जनवरी 2019 को मुंबई की विशेष अदालत ने अधिनियम के तहत माल्या को ‘भगोड़ा’ घोषित किया था। अधिनियम के प्रावधानों के तहत, एक बार किसी व्यक्ति को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने के बाद, अभियोजन एजेंसी के पास उसकी संपत्ति को जब्त करने की शक्तियां होती हैं।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत में दायर की जमानत याचिका

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत में दायर की जमानत याचिका

 नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के जमानत देने से मना करने के बाद निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना गलत परंपरा है। ऐसे में अब सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को कुछ दिन पहले आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उनहें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया तो उनकी पांच दिन की सीबीआई कस्टडी दी गई थी। अब वो कस्टडी खत्म हो रही है, शनिवार को तय हो जाएगा कि सिसोदिया को राहत मिलती है या नहीं।

विधानसभा बनी कोर्ट, 6 पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा, पढ़ें पूरा मामला

विधानसभा बनी कोर्ट, 6 पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा, पढ़ें पूरा मामला

 उत्तर प्रदेश। विधानसभा ने लगभग दो दशक पुराने एक मामले में तत्कालीन बीजेपी विधायक सलिल विश्नोई द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन के मामले में शुक्रवार को छह पुलिसकर्मियों को एक दिन के कारावास की सजा सुनाई। विशेषाधिकार हनन का नोटिस 2004 का है। जब विश्नोई 15 सितंबर, 2004 को कानपुर में बिजली कटौती के खिलाफ जिलाधिकारी (कानपुर नगर) को एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, तब पुलिस कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

इसको लेकर शुक्रवार को विधानसभा को अदालत में तब्दील कर दिया गया और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने छह पुलिसकर्मियों को एक दिन की कैद (रात 12 बजे तक) का प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को कटघरे में रहने को कहा गया। स्पीकर सतीश महाना ने फैसले की घोषणा की और कि पुलिसकर्मी आधी रात तक विधानसभा भवन के एक कमरे में कैद रहेंगे और उनके लिए भोजन व अन्य सुविधाओं जैसी सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इस दौरान दोषी पुलिसकर्मियों ने अपने आपचरण की लिए माफी मांगी। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने दोषियों के लिए 1 दिन की जगह कुछ घंटों का कारावास की अपील की, जिसपर सदन के विधायकों के असहमति जताई और सुरेश खन्ना ने कहा कि अध्यक्ष के कहने के बाद अब बदलाव नहीं हो सकता। इससे पहले विधानसभा में 1964 में अदालत लगी थी। तब विधानसभा के सदस्य केशव सिंह को गिरफ्तार करके अध्यक्ष के सामने पेश किया गया था।

इन पुलिसकर्मियों को मिली सजा

विधानसभा की अदालत ने जिन पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई है उनमें कानपुर नगर में बाबूपुरवा के तत्कालीन सीओ अब्दुल समद (अब सेवानिवृत्त), तत्कालीन एसएचओ किदवई नगर श्रीकांत शुक्ला, तत्कालीन उप निरीक्षक त्रिलोकी सिंह, कांस्टेबल छोटे सिंह, विनोद मिश्रा और मेहरबान सिंह शामिल हैं।

होली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, इस राज्य में लागू हुई ओल्ड पेंशन स्कीम

होली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, इस राज्य में लागू हुई ओल्ड पेंशन स्कीम

  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में कई फैसले हुए। राजस्व मंत्री जगत नेगी ने बताया कि 15 मई 2003 से जो कर्मचारी नियुक्त हुए हैं उन्हें पुरानी पेंशन दी जाएगी।

1 अप्रैल 2023 से न्यू पेंशन स्कीम में अंशदान बंद हो जाएगा। जो कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें लिखित में सहमति देनी होगी। प्रदेश सरकार एनपीएस में रहने का भी कर्मचारियों को विकल्प देगी। पुरानी पेंशन बहाली के लिए हिमाचल प्रदेश ने अपना एक नया मॉडल तैयार किया है।

पुरानी पेंशन के लिए प्रदेश सरकार पर करीब 1000 करोड़ का अतिरिक्त वार्षिक खर्च आएगा। कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्र सरकार से नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत जमा प्रदेश का 8000 करोड़ रुपये लौटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। 1 अप्रैल 2023 से पुरानी पेंशन के तहत जीपीएफ किस आधार पर और कैसे काटा जाएगा इसके लिए वित्त विभाग को विस्तृत नियम बनाने को कहा गया है।

BIG BREAKING: 2 राज्य के मुख्यमंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जानिए दोनों CM ने क्यों किया रिजाइन ?

BIG BREAKING: 2 राज्य के मुख्यमंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जानिए दोनों CM ने क्यों किया रिजाइन ?

 नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने भी इस्तीफा दे दिया है. चुनाव परिणाम के दूसरे दिन दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यपालों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

दरअसल, सीएम साहा ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था. राजभवन से निकलने के बाद साहा ने बताया कि आज मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. राज्यपाल ने मुझे नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है. शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होने की संभावना है.

त्रिपुरा में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, 60 में से 32 सीटें जीतीं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है. राज्य की 60 में से 32 विधानसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद भी साहा ने कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद तय की जाएगी.त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 32 सीटें, टिपरा मोथा पार्टी ने 13, इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने 1, कांग्रेस ने 3 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 11 सीटें जीती हैं.

 

मेघालय के मुख्यमंत्री का इस्तीफा

इधर मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने मेघालय के राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, हमारे पास 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में 32 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत है.

मालूम हो कोनराड के पिता पीए संगमा लोकसभा के स्पीकर रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से अलग होकर NPP का गठन किया. उनका साल 2016 में दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था. गुरुवार को घोषित चुनाव परिणामों में 59 में से 26 सीटें जीतकर एनपीपी मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. बीजेपी सिर्फ दो सीटें जीत सकी थी.

 BREAKING NEWS : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ​तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती…

BREAKING NEWS : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ​तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती…

 नई दिल्ली। BREAKING NEWS : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ​तबियत बिगड़ी, उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

BIG ACCIDENT : बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 8 की मौके पर मौत

BIG ACCIDENT : बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 8 की मौके पर मौत

 हरियाणाअंबाला के शहजादपुर में एक बस के ट्रेलर से टकरा जाने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना में अन्य चार लोग घालय हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुई। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के लिए निकली थी। बस को बद्दी जाना था। बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विश्व वन्यजीव दिवस आज, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विश्व वन्यजीव दिवस आज, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 रायपुर। विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा 3 मार्च 2023 को स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता( competition)का आयोजन किया जा रहा है।

निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान  धम्मशील गणवीर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों की प्रविष्टियां दोपहर 3 बजे तक +918770665005 पर व्हाट्सएप्प ( whatsapp)के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं( winners) को राशि से पुरस्कृत किए जाएंगे

दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को क्रमशः प्रथम पुरस्कार – 5000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार – 3000 रूपए, तृतीय पुरस्कार – 2000 रूपए की राशि से पुरस्कृत किए जाएंगे। इनमें चित्रकला प्रतियोगिता अंतर्गत विषय ‘बस्तर के सांस्कृतिक उत्सव में प्रकृति और वन्यजीव का स्थान’ और भाषण प्रतियोगिता अंतर्गत विषय ‘साझेदारी से वन्यजीव संरक्षण’ (3 मिनट का वीडियो रिकॉर्डिंग) निर्धारित है।

बजट सत्र का तीसरा दिन आज,CM भूपेश पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण, स्वास्थ्य और आबकारी मुद्दे पर हंगामे के आसार

बजट सत्र का तीसरा दिन आज,CM भूपेश पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण, स्वास्थ्य और आबकारी मुद्दे पर हंगामे के आसार

 रायपुर। छत्तीगसढ़ बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन पर रखे जाएंगे। इसके साथ ही प्रश्नकाल में स्वास्थ्य,आबकरी विभाग के मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके साथ ही आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

बता दें आज सदन में ध्यानाकर्षण में खाद्य व राजस्व विभाग का मुद्दा उठेगा। इसके अलावा कई समितियों में निर्वाचन संबंधी प्रस्ताव पेश होंगे। सामाजिक बहिष्कार संबंधी अशासकीय विधेयक लाएंगे। इसके साथ ही सदन में पनिका समाज को SC में शामिल करने अशासकीय संकल्प साथ ही बिलासपुर में अंडर ग्राउंड विद्युत को लेकर अशासकीय संकल्प लिया जाएगा।

7 शासकीय यूनिवर्सिटी का वार्षिक प्रतिवेदन पेश करेंगे

आज विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल व उद्योग मंत्री कवासी लखमा सवालों के जवाब देंगे। प्रश्रोत्तरी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोक सेवा आयोग का 21 वां वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। मंत्री अमरजीत भगत भी छतीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पटल पर रखेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल प्रदेश में संचालित 7 शासकीय यूनिवर्सिटी का वार्षिक प्रतिवेदन पेश करेंगे। विधायक केके ध्रुव जीपीएम में हुए मार्कफेड के घपले पर ध्यानआकर्षण करेंगे।

Shahrukh Khan: “पठान” की सुरक्षा में सेंध! गार्डों की आंख में धूल झोंककर घर में घुस आए ये 2 शख्स, मचा हड़कंप

Shahrukh Khan: “पठान” की सुरक्षा में सेंध! गार्डों की आंख में धूल झोंककर घर में घुस आए ये 2 शख्स, मचा हड़कंप

 Shahrukh Khan: मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. बताया जाता है कि एक्टर के बंगले मन्नत में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दो युवक सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंककर अंदर घुस आए.

Shahrukh Khan: मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो दोनों बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे. तभी सिक्योरिटी की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना अनुमति के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत आगे की जांच की जा रही है.

Shahrukh Khan: वहीं पिछले दिनों शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उन्होंने लखनऊ में तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड का करोड़ों की कीमत का एक फ्लैट खरीदा था.

Shahrukh Khan: उसका कहना है कि वह कंपनी को अबतक 86 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन अभीतक उसे फ्लैट नहीं मिला है. जसवंत का कहना है कि गौरी खान इस कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर हैं. उसने गौरी खान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर ही यह फ्लैट लिया था, इसलिए वह उनके खिलाफ एफआईआर करवा रहा है. एफआईआर में कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी और डायरेक्टर महेश तुलसियानी को भी आरोपी बनाया गया है.

Big News : करोड़ों की रिश्वत लेते धरा गया भाजपा विधायक का बेटा, 1.7 करोड़ नकदी बरामद…

Big News : करोड़ों की रिश्वत लेते धरा गया भाजपा विधायक का बेटा, 1.7 करोड़ नकदी बरामद…

 बेंगलुरु। बेंगलुरु में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारी उनके कार्यालय से ही हुई है. इस मामले में विधायक ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है. गौरतलब है कि बीजेपी विधायक कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. सूत्रों का कहना है कि 40 लाख रिश्वत के अलावा कार्यालय में तलाशी के दौरान 1.7 करोड़ रुपये भी मिले हैं.

बेटे की गिरफ्तारी पर विधायक मदल का कहना है, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मीडिया के जरिए पता चला है. मैंने अपने बेटे से बात नहीं की है, क्योंकि वह अब लोकायुक्त के हिरासत में है. मैं किसी टेंडर में शामिल नहीं हूं. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.”