BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Jokes: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? पप्पू का जवाब सुन हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द

Jokes: बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें? पप्पू का जवाब सुन हंसते-हंसते हो जाएगा पेट दर्द

 Majedar Chutkule: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स की माने, तो हंसते रहने से मेंटल स्ट्रेस दूर होता है. इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है. हम चाहते हैं कि हमारे रीडर्स अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय हंसने-खिलखिलाने के लिए निकाल लें. इसलिए हम अपने पाठकों को हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. 

1. टीचर- बताओ, दुनिया का सबसे पुराना जीव कौन सा है?

पप्पू- जेब्रा

टीचर- वो कैसे?

पप्पू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है न सर.

जवाब सुनकर मास्टर जी सोच में पड़ गए कि इसे होशियार कहूं या बेवकूफ!

2.  पप्पू- गलती से भी 31 दिसंबर की रात 11:59 PM पर वॉशरूम मत जाना.

टप्पू- क्यों...

पप्पू- क्योंकि सीधे अगले साल ही बाहर निकलोगे! जनहित में जारी.

3. गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई हूं, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है

बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, ये ले 10 रुपये. अभी रिक्शा करके घर जा और ले कर आ पर्स.

4. पिता- बेटा, 12 वीं के बाद क्या करने के इरादा है?

बेटा- BBA

पिता- BBA का फुल फॉर्म क्या है...

बेटा- चिल डैड...समय आने पर पता चल जाएगा 

पिता- अभी बता, मैं भी पैसे की जुगाड़ में लग जाऊंगा...

बेटा- बीवी की बाहों में आराम फिर, बेटे की जमकर हुई पिटाई!

5. बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें?

पप्पू- सर लेकर देखनी है... कैसी लगती है?

Gold Treasure: समंदर में मिला अनमोल खजाना, सोने-चांदी का जखीरा देख चौंधिया जाएंगी आंखें

Gold Treasure: समंदर में मिला अनमोल खजाना, सोने-चांदी का जखीरा देख चौंधिया जाएंगी आंखें

 Lost treasure gold worth billions dollor discovered: कोलंबिया के तट से दूर समंदर की गहराइयों में एक लापता जहाज मिला है, जिस पर अरबों रुपये का खजाना लदा था. ये खजाना करीब 300 साल से गहरे पानी में डूबा हुआ था. इस जहाज से नौसेना की टीम को सोना (Gold), चांदी (Silver) और पन्ना (Emeralds) समेत कई बेशकीमती रत्न मिले हैं. इस जहाज को सैन जोस गैलियन के नाम से जाना जाता है. कोलंबिया की सरकार ने इसी सैन जोस गैलियन के मलबे की तस्वीरें जारी करते हुए इस राज को दुनिया के सामने खोल दिया है.

जहाज की लोकेशन गुप्त रखी गई

न्यूज़ वेबसाइट 'द सन' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक इस खजाने की खोज की कहानी भी दिलचस्प है. कोलंबियाई नौसेना (Colombian Navy) ने जहाज के मलबे का आकलन करने के लिए 3100 फीट की गहराई तक रोबोट भेजा था. सैन जोस गैलियन नाम का जहाज 1708 में डूबा था और करीब 300 साल बाद इसका मलबा ढूंढने में कामयाबी मिली. एक रोबोट के जरिए इस खजाने के बारे में पता लगाया गया था. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस पर करीब 17 अरब डॉलर की कीमत का सोना-चांदी, पन्ना और ज्वैलरी थी. फिलहाल जहाज के लोकेशन को लेकर अभी जानकारी गुप्त रखी गई है. 

 

स्पेन की नौसेना के लिए इस जहाज का बड़ा महत्व था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1708 में इस जहाज को ब्रिटिश नेवी ने तबाह करते हुए डूबो दिया था. इस जहाज पर 64 तोपों के साथ भारी मात्रा बारूद भी रखा था. जंग के दौरान आग लगने के बाद जहाज समंदर की गहराई में डूब गया. इसमें 600 की संख्या में चालक दल भी सवार थे और वो भी डूब गए. जिनमें से 11 की ही जान बच पाई थी. इसके साथ ये खजाना समंदर में समा गया था. जिसे साल 2015 में वुड्स होल ओशनोग्राफिक इंस्टीट्यूशन (WHOI) की ओर खोजा गया था.

खजाने पर विवाद

मलबे में दबे खजाने के मालिकाना हक को लेकर विवाद है, क्योंकि जहाज स्पेन का था. जिसे ब्रिटिश नौसेना ने कोलंबिया के जल क्षेत्र में उड़ा दिया था, तभी इसका मलबा यहां बरामद हुआ. अब कोलंबिया इस मलबे को अपनी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा मानता है. इसलिए उसने इस खजाने की लोकेशन को गुप्त रखा है. हालांकि उसकी तस्वीरें जारी करके कोलंबिया ने सदियों पहले की खोई यादों को ताजा कर दिया है.

केंद्र सरकार होली में सरकारी कर्मचारियों को दे सकती है तोहफा, DA में होगी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार होली में सरकारी कर्मचारियों को दे सकती है तोहफा, DA में होगी बढ़ोतरी

 7th Pay Commission: केंद्र सरकार इस बार होली के मौके पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है. 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को होली पर या उससे पहले डीए बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने आदि के बारे में अच्छी खबर मिल सकती है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आने वाले दिनों में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है. केंद्र सरकार हर साल दो बार डीए बढ़ाती है. पहले जनवरी में और फिर जुलाई में. पिछले साल केंद्र सरकार ने मार्च में और फिर बाद में सितंबर में डीए बढ़ाया था.

वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी DA मिल रहा है. आने वाले दिनों में कभी भी DA में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है. श्रम मंत्रालय (Labor Ministry) द्वारा 28 फरवरी को अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) संख्या जारी करने की संभावना है. इससे आगामी महंगाई भत्ता (DA) वृद्धि को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है.

AICPI प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस पर जारी किया जाता है.दिसंबर 2022 में एआईसीपीआई का आंकड़ा 132.3 था. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जनवरी और फरवरी के लिए AICPI सूचकांक बढ़ने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA में 3 से 5 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है.

7,380 रुपये प्रति माह होगी. वर्तमान में 18,000 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारियों को 6,840 रुपये प्रति माह डीए मिल रहा है. अगर मंजूरी मिल जाती है, तो 3 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी से वेतन में 900 रुपये प्रति माह की वृद्धि होगी.

इसी तरह, 56,900 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारियों को 1,707 रुपये प्रति माह की वृद्धि मिलेगी. अभी 38 फीसदी के हिसाब से कर्मचारियों को 21,622 DA हर महीने मिल रहा है. 41 फीसदी तक बढ़ाए जाने पर यह प्रति माह 23,329 रुपये हो जाएगा. यानी 1,707 रुपये प्रति माह का इजाफा. इस तरह सालाना सैलरी पर 20,484 रुपये की बढ़ोतरी होगी.

Holashtak 2023: जानिए क्यों होलाष्टक के आठ दिनों को माना जाता है अशुभ?

Holashtak 2023: जानिए क्यों होलाष्टक के आठ दिनों को माना जाता है अशुभ?

 हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होली महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन होली के आठ दिन पहले यानि फाल्गुन मास के अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू हो जाता है और इसका समापन पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन के दिन होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि होलाष्टक के इन आठ दिनों में कई प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे- विवाह, मुंडन, उपनयन संस्कार इत्यादि पर रोक लग जाती है और होली पर्व से इन कार्यों को पुनः शुरू किया जाता है। लेकिन क्या आप होलाष्टक के पीछे का कारण जानते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

होलाष्टक 2023 तिथि (Holashtak 2023 Start Date)

प्रत्येक वर्ष होलाष्टक आठ दिन का होता है, लेकिन इस वर्ष यह नौ दिनों तक रहेगा। यह 27 फरवरी 2023 से शुरू होगा और इसका समापन होलिका दहन के दिन यानि 7 मार्च 2023 को होगा।

होलाष्टक को क्यों माना जाता है अशुभ (Holashtak 2023 Reason)

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होलाष्टक की अवधि में आठ ग्रह उग्र अवस्था में रहते हैं। पहले दिन यानि अष्टमी तिथि को चन्द्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी तिथि पर शनि, एकादशी पर शुक्र, द्वादशी पर गुरु, त्रयोदशी तिथि पर बुध, चतुर्दशी पर मंगल और पूर्णिमा तिथि के दिन राहु उग्र स्थिति में रहते हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस अवधि में किए गए मांगलिक कार्यों पर इन ग्रहों का दुष्प्रभाव पड़ता है, जिसका असर सभी राशियों के जीवन पर भी पड़ सकता है। जिस वजह से जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यही कारण है कि होली से पहले इन आठ (इस वर्ष नौ) दिनों में सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।

होलाष्टक के पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण (Holashtak 2023 Scientific Reason)

बता दें कि इस अवधि में मौसम में तेजी से परिवर्तन आता है। सूर्य की रौशनी तेज हो जाती है और साथ ही ठंडी हवा भी चलती है। जिसके कारण कई लोग बीमारी की चपेट में आ जाते हैं और मन विचलित रहता है। इसलिए इस स्थिति में मांगलिक कार्य को करना अशुभ माना जाता है। इसलिए होलाष्टक की अवधि में व्यक्ति को पूजा-पाठ अधिक करना चाहिए और हवन अथवा व्रत रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक पर ग्रहों का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

होलाष्टक से जुड़ी पौराणिक कथा (Holashtak 2023 Katha)

दैत्यराज हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था और वह हर समय श्रीहरि की भक्ति में लीन रहता था। ऐसे में अपने पुत्र की भक्ति को समाप्त करने के लिए और उसकी हत्या के लिए दैत्यराज भक्त प्रहलाद को होलाष्टक के इन आठ दिनों में कठोर यातनाओं का दंड देता रहा। अंतिम दिन जब हिरण्यकश्यप की बहन होलिका प्रहलाद को गोद में लेकर चिता में बैठी तो भगवान विष्णु की कृपा से वह बच गया, लेकिन होलिका उस आग में भस्म हो गई। यही कारण है कि इन आठ दिनों को अशुभ माना जाता है और होलाष्टक के अंतिम दिन होलिका दहन कर अधर्म पर हुई धर्म की जीत का उत्सव मनाया जाता है।

CG ACCIDENT NEWS : कॉलेज जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

CG ACCIDENT NEWS : कॉलेज जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत

 बिलासपुर। जिले में स्कूटी सवार कॉलेज छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा ने साल भर पहले अपने कॉलेज के दोस्त से लव मैरिज की थी। शुक्रवार की सुबह वह स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में किसी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

टीआई प्रकाश कांत ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी की रहने वाली मनीषा पैकरा (21) बिलासपुर में डीपी विप्र कॉलेज में BSC सेकेंड ईयर की छात्रा थी। करीब साल भर पहले उसने कॉलेज के ही स्टूडेंट सागर वर्मा के साथ लव मैरिज की थी। दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह रचाया था। इसके बाद मस्तूरी में रहते थे।

कॉलेज जाते समय हुआ हादसा

मनीषा शुक्रवार की सुबह अपनी स्कूटी क्रमांक CG22 W 5433 में सवार होकर गांव से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। अभी वह मस्तूरी के तहसील ऑफिस के पास स्थित अंजली नर्सरी के पास मोड़ पर पहुंची थी। तभी किसी चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे से मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोगों की नजर पड़ी, तब तक वह स्कूटी से गिर कर बेहोश पड़ी थी। उन्होंने हादसे की जानकारी पुलिस के डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी लेने के बाद परिजन को सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। टीआई ने बताया कि हादसे के बाद ठोकर मारने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। इसके चलते गाड़ी की जानकारी नहीं मिल पाई है।

कोल्ड स्टोरेज में फटा बॉयलर, पांच लोगों की मौत, अन्य घायल

कोल्ड स्टोरेज में फटा बॉयलर, पांच लोगों की मौत, अन्य घायल

 मेरठ जनपद के दौराला क्षेत्र में बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके चलते गैस रिसाव हो गई है और पूरी छत ही उड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में शिव शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें दर्जनों मजदूर मलबे में दब गए।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के थे और ये कल ही काम पर आए थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों का कहना है कि मजदूरों को चिह्नित करने का काम बाद में किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पहले राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

वहीं मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और स्टाफ अलर्ट पर हैं। घायलों के लिए 20 बैड तैयार किए गए हैं। सीओ सिविल लाइंस के साथ तीन थानों की फोर्स भी मौके पर मौजूद है। एंबुलेंस को तेजी से निकालने के लिए सड़क पर भी जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात है। तीन शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।

Air India Flight : दम्माम जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रॉलिक हुआ फेल

Air India Flight : दम्माम जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रॉलिक हुआ फेल

 नई दिल्ली : आज दम्माम जा रहे विमान में एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल सऊदी अरब के दम्माम जा रहे एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट का हाइड्रॉलिक फेल हो गयी। जिसे वजह से अचानक केरल के तिरुवनंतपुरम में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। आपातकालीन लैंडिंग की वजह लोगो में हड़कंप मच गया। विमान में 182 यात्री सवार थे। Air India Flight

जानकारी के अनुसार विमान ने कालीकट से सऊदी अरब के दम्माम जाने के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान अचानक पायलट को ये जानकारी लगी कि, विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। और विमान का हाइड्रॉलिक फेल हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से पायलट ने तुरंत इस खराबी की जानकारी संबंधित विभाग को दी और विमान की आपातकालीन लैंडिंग के लिए अहम कदम उठाये।
पायलट को निर्देश मिलते ही उन्होंने विमान की तिरुवनंतपुरम स्थित हवाई अड्डे पर फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग करवा दी।

बताया जा रहा है कि, एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट IX3 385 में 182 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही फुल इमरजेंसी का ऐलान किया गया. इसको सुनते ही विमान में बैठे सभी यात्री घबरा गए। बाद में यात्रियों को बताया गया कि, फ्लाइट को हाइड्रॉलिक फेल होने की वजह से तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया जा रहा है। विमान को करीब 12.15 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया था।

Bank Holiday : मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday : मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 हर साल मार्च का महीना बैंकिंग के लिए बेहद खास होता है. दरअसल, यह वित्तीय वर्ष (Financial Year) का आखिरी महीना होता है. ऐसे में कामकाज को लेकर बैंकों में प्रेशर होता है. फरवरी महीने की 10 छुट्टियों के बाद अगल महीने यानी मार्च में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

03 मार्च 2023: चापचर कूट

05 मार्च 2023: रविवार.

07 मार्च 2023: होली/ होलिका दहन/ धुलेंदी/ डोल जात्रा

08 मार्च 2023: धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग

09 मार्च 2023: होली

11 मार्च 2023: दूसरा शनिवार

12 मार्च 2023: रविवार

19 मार्च 2023: रविवार

22 मार्च 2023: गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष

25 मार्च 2023: चौथा शनिवार

26 मार्च 2023: रविवार

30 मार्च 2023: राम नवमी

डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई तरह के कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं. यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है

SC : पीरियड्स में महिलाओं को मिलेगी छुट्टी! मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

SC : पीरियड्स में महिलाओं को मिलेगी छुट्टी! मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

  पीरियड्स( periods) के दौरान महिलाओं ( women)को वर्कप्लेस पर छुट्टी मिले इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार यानी आज सुनवाई होगी।

माहवारी जैसे मुद्दे पर अब न केवल महिलाओं( women) के स्वास्थ्य के मद्देनजर गंभीरता के साथ ध्यान केंद्रित किया जाने लगा है, बल्कि विश्व में विभिन्न देशों की सरकारें माहवारी में इस्तेमाल होने वाले सैनिटरी पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप जैसे उत्पाद भी निशुल्क उपलब्ध करवाने लगी हैं।

देशभर के केंद्रों पर सैनिटरी पैड एक रुपये में उपलब्ध

भारत सरकार ने 2018 में एक लंबे अभियान के बाद माहवारी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों पर लगने वाला 12 प्रतिशत कर हटाया था. हालांकि, भारत में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत देशभर के केंद्रों पर सैनिटरी पैड एक रुपये में उपलब्ध कराए जाते हैं

Shocking : दूल्हे के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, इधर एक लड़की कर गई खेल! मामला जानकार चौक जाएंगे आप…

Shocking : दूल्हे के इंतजार में बैठी थी दुल्हन, इधर एक लड़की कर गई खेल! मामला जानकार चौक जाएंगे आप…

 लखनऊ। Shocking : यूपी में इन दिनों शादी-बारात के कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जो होश उड़ा देने वाले हैं। इसी तरह का मामला UP के संभल जिले से सामने आया है। यहां बारात निकलने से पहले पहुंची एक युवती ने खेल कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची और घुड़चढ़ी से पहले ही दूल्हे को उठाकर हवालात में बंद कर दिया। उधर दुल्हन बारात का इंतजार करती रह गई। लड़की वालों को जब सारे मामले की जानकारी हुई तो वहां हड़कंप मच गया। लड़की वाले सीधे लड़के पक्ष के घर पहुंचे और रिश्ता तोड़ दिया।

मुरादाबाद में सूर्यनगर निवासी युवक की संभल जनपद में रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली निवासी युवती से शादी तय हुई थी। मंगलवार शाम को बारात आनी थी। बताया जा रहा है कि युवक की घुड़चढ़ी शुरू हो गई। इसी बीच एक युवती पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने कहा कि जो युवक घुड़चढ़ी कर शादी करने जा रहा है उस युवक से उसका काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

युवती द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती ने पुलिस को युवक के साथ लिए गए प्राइवेट फोटो और वीडियो दिखाए। इस पर पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। देर रात तक बारात गांव नहीं आई तो दुल्हन के परिजन चिंतित हुए। संपर्क किया तो पूरे मामले की जानकारी हुई। बारात नहीं आने पर दुल्हन सजी रह गई। दुल्हन के परिजन बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।

आ रहा है Realme का Coca-Cola स्पेशल एडिशन फोन! इस दिन होगा भारत में लॉन्च, देखें झलक…

आ रहा है Realme का Coca-Cola स्पेशल एडिशन फोन! इस दिन होगा भारत में लॉन्च, देखें झलक…

 नई दिल्ली। Realme New Smartphone : Realme अपने अगले स्मार्टफोन के लिए Coca-Cola को साथ पार्टनरशिप कर रही है। कंपनी भारत में कोका-कोला के साथ मिलकर एक स्पेशल फोन लॉन्च करेगी जिसकी माइक्रोसाइट, रियलमी इंडिया की वेबसाइट पर बना दी गई है। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही Coca-Cola फोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं थीं।

इन तस्वीरों से फोन के रियर पैनल की पूरी डिजाइन का खुलासा हो गया था। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने ‘Really Refreshing’, ‘Cheers For Real’ टर्म का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा कोका-कोला ड्रिंक में रियलमी के मस्कट को भी देखा जा सकता है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि रियलमी नए फोन के लिए कोका-कोला के साथ साझेदारी कर रही है।

इसके अलावा रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी अब एक तस्वीर ट्वीट की है। इस फोटो में रियलमी फोन के बैक पैनल पर कोका-कोला टिन के प्रतिबिम्ब को देखा जा सकता है। उम्मीद है कि नया कोका-कोला फोन, रियलमी 10 4जी या रियलमी 10 प्रो 5जी का स्पेशल वेरियंट हो सकता है। इन दोनों फोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। आने वाले फोन के लिए बनी माइक्रोसाइट से और किसी जानकारी का खुलासा अभी नहीं हुआ है

Realme 10 4G / Coca-Cola phone specifications
Coca-Cola Phone भारत में इसी महीने लॉन्च हुए Realme 10 4G का स्पेशल एडिशन हो सकता है। अगर रियलमी 10 4जी ही कोका-कोला फोन हुआ तो इसके स्पेसिफिकेशन्स पहले ही पता हैं।

रियलमी 10 4जी में 6.5 इंच फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट और पतले बेज़ल दिए गए हैं। रियलमी का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर, 8GB रैम व 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा रियलमी का यह फोन 8GB डायनामिक रैम सपोर्ट करता है। फोन में ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI कस्टम स्किन दी गई है। कैमरे की बात करें तो रियलमी 10 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल ब्लैक ऐंड व्हाइट पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सिक्यॉरिटी के लिए Realme 10 4G में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और Hi-Res ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी 10 4जी को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कलयुगी बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, सिर पर पटकी पत्थर की चक्की; फिर रेता गला

कलयुगी बेटे ने पिता को दी खौफनाक मौत, सिर पर पटकी पत्थर की चक्की; फिर रेता गला

 महाराष्ट्र। डोंबिवली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की बीमारी से तंग आकर उसके सिर पर पत्थर का जांत (चक्की) फेंका और फिर गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने खुद पुलिस थाने में फोन कर जानकारी दी कि उसने ही अपने पिता की हत्या की है।

पुलिस के मुताबिक, श्यामसुंदर शिंदे (68) अपनी पत्नी और बेटे तेजस श्यामसुंदर शिंदे (21) के साथ डोंबिवली के खंबलपाड़ा के भोईरवाड़ी इलाके में रहते थे। तेजस कॉलेज में पढ़ रहा है जबकि उसके पिता मुंबई महानगरपालिका में सुरक्षा रक्षक के रूप में सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। श्यामसुंदर शिंदे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते श्यामसुंदर का चिड़चिड़ करना बढ़ गया था। इसी को लेकर तेजस और श्यामसुंदर में हमेशा कहासुनी व बहस होती थी।

हाल में जब श्यामसुंदर की पत्नी किसी काम से बाहर गई तो तेजस और श्यामसुंदर में फिर से बहस हुई। बहस के बाद पिता श्यामसुंदर सो गए। तेजस ने श्यामसुंदर के सिर पर पत्थर का जांत फेंक दिया। श्यामसुन्दर तड़पने लगे। वह यहीं नहीं रुका बल्कि सब्जी काटने वाली छूरी से श्यामसुन्दर का गला रेत दिया। श्यामसुंदर की मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद तेजस ने खुद तिलकनगर थाने में फोन कर बताया कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है। पुलिस ने तेजस शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को दी राहत, मिली अंतरिम जमानत

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को दी राहत, मिली अंतरिम जमानत

 नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अंतरिम जमानत दें दी है। बता दें कि आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी मामले में उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दें दी है। वे पार्टी के 85वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी का मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां पर उन्हें बड़ी राहत मिली है। ब सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को अंतरिम राहत दी है। साथ ही तीनों एफआईआर की सुनवाई एक ही जगह पर करने का फैसला सुनाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने असम पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस को कांग्रेस नेता की एफआईआर को एकसाथ करने के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को 28 फरवरी दिन मंगलवार तक अंतरिम राहत देने का निर्देश दिया।

असम पुलिस फिलहाल पवन खेड़ा को गिरफ्तार करके असम नहीं ले जा सकती है। हालांकि, असम पुलिस पवन खेड़ा का मेडिकल करा चुकी थी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पवन खेड़ा पर वाराणसी, लखनऊ और असम में एफआईआर दर्ज है। इन तीनों एफआईआर को क्लब करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।

दर्दनाक हादसा : गाड़ी स्टार्ट छोड़ डांस करने लगा ड्राइवर, बारतियों पर चढ़ी गाड़ी, 3 की मौत

दर्दनाक हादसा : गाड़ी स्टार्ट छोड़ डांस करने लगा ड्राइवर, बारतियों पर चढ़ी गाड़ी, 3 की मौत

 मध्यप्रदेश। शिवपुरी जिले के खतोरा गांव में शादी के माहौल के बीच मातम पसर गया। यहां बारात में डांस कर रहे बारातियों के ऊपर कार चढ़ जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र के गांव श्यामपुर से एक बारात शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खतोरा गई थी, यहां सेंगर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे जब बाराती डांस कर रहे थे, उसी समय बोलेरो कार पीछे से आई और बारातियों पर चढ़ गई, बताया जा रहा है कि बोलेरो कार का ड्राइवर गाड़ी को स्टार्ट छोडक़र ही बारात में डांस करने लगा था, इसी दौरान बारात में शामिल कोई व्यक्ति गाड़ी की सीट पर बैठा और गियर बदलकर गाड़ी दौड़ा दी, तो गाड़ी बारतियों के ऊपर चढ़ गई।

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बारातियों में से कुछ को इलाज के लिए गुना लेकर भागे तो कुछ को वहीं इलाज दिया गया, जिन दो घायलों को गुना लेकर आए थे, उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई थी, वहीं एक घायल की मौत बाद में हुई। वहीं करीब 9 बाराती गंभीर रूप से घायल हैं।

फ्लाइट में सफर कर रहीं मिमी चक्रवर्ती के साथ हुआ कुछ ऐसा, एयरलाइन पर भड़की अभिनेत्री

फ्लाइट में सफर कर रहीं मिमी चक्रवर्ती के साथ हुआ कुछ ऐसा, एयरलाइन पर भड़की अभिनेत्री

 बंगाली फिल्म इंडस्ट्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती अक्सर चर्चा में रहती हैं। मिमी से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। मिमी चक्रवर्ती का ये विवाद मशहूर एयरलाइन्स फ्लाई अमीरात के साथ हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री फ्लाइट से सफर कर रही थीं। उन्हें खाना सर्व किया गया, जिसमें उन्हें बाल मिला। मिमी ने इस संबंध में अमीरात एयरलाइन को मेल भेजा, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में अपनी शिकायत के लिए एक्ट्रेस ने ट्विटर का सहारा लिया।

मिमी के खाने में निकला बाल

मिमी ने अपने ट्विटर हैंडल पर खाने की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री ने लिखा, ‘डियर अमीरात मुझे लगता है कि आप बहुत बड़े हो गए हैं कि आपको अपने साथ सफर करने वाले लोगों की चिंता नहीं है। मुझे लगता है कि खाने में बाल मिलना बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है। मैंने आपको और आपकी टीम को इसके बारे में मेल किया, लेकिन वहां से अभी तक कोई जवाब या माफी मांगना जरूरी नहीं समझा गया। बाल रोटी में निकला था, जिसे मैं उस वक्त खा रही थी। अगर आप अपने साथ ट्रैवल करने वाले लोगों की फिक्र करते हैं तो मेरा मेल देख सकते हैं।’

BREAKING NEWS : लोकप्रिय अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट का निधन, 41 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

BREAKING NEWS : लोकप्रिय अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट का निधन, 41 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  BREAKING NEWS : साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय मलयालम अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट सुबी सुरेश का बुधवार को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके परिवार द्वारा की गई है। कथित तौर पर सुबी कुछ समय से लीवर संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। सुबी ने 41 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

सुबी सुरेश अपनी चुलबुली भूमिकाओं और डायलॉग डिलीवरी के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध थीं। अभिनेत्री ने छोटे से लेकर  बड़े पर्दे तक अपनी प्रतिभा के दम पर लोगों की प्रशंसा प्राप्त की। सुबी के फैंस लाखों की संख्या में हैं, जो इस समय अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के जाने के बाद सदमे में हैं। वर्षों पहले ‘कोचीन कलाभवन मंडली’ में एक मिमिक्री कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए सुबी ने धीरे-धीरे मंच पर और टेलीविजन पर अपनी जगह बनाई थी।

बहुत कम समय में सुबी लोगों के बीच पॉपुलर हो गई थीं। अभिनेत्री अलग-अलग टेलीविजन चैनलों द्वारा आयोजित लाइव स्टेज शोज का एक अटूट हिस्सा बन गई थीं। ‘सिनेमाला’ शो में सुबी ने अलग-अलग अंदाज में धमाल मचा कर दर्शकों का दिल बखूबी जीता था। टीवी होस्ट होने के साथ-साथ सुबी ने फिल्मों में भी काम किया। अभिनेत्री ने अपने छोटे से करियर में 20 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखाया था।

सुबी के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई है। अभिनेता-एंकर के आकस्मिक निधन पर इंडस्ट्री के कलाकारों से लेकर फैंस तक सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी अभिनेत्री की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने रियलिटी शो और हास्य कार्यक्रमों के माध्यम से मलयाली लोगों के दिलों में जगह बनाई।

अगले महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी से पहले ही निपटा लें अपने काम

अगले महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी से पहले ही निपटा लें अपने काम

 अगले महीने देश में होली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में मार्च माह में केवल होली ही नहीं कई ऐसे त्योहार भी हैं जिनमें अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। बता दें कि मार्च में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

इस दिन नहीं खुलेंगे बैंक

3 मार्च 2023- चापचर कूट के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।
5 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
7 मार्च 2023- धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग के अवसर पर बेलापुर, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, राची और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
8 मार्च 2023-होली के दिन अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, लखनऊ, न्यू दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, शिलोंग, शिमला, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
9 मार्च 2023- केवल पटना में होली के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।
11 मार्च 2023- दूसरे शनिवार की छुट्टी
12 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
19 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
22 मार्च 2023- गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष दिवस के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, मुंबई नागपुर, पणजी, पटना, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 मार्च 2023- चौथे शनिवार की छुट्टी
26 मार्च 2023- रविवार की छुट्टी
30 मार्च 2023- राम नवमी के मौके पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची में बैंक बंद रहेंगे।

प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना कायरता की निशानी: सिसोदिया

प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना कायरता की निशानी: सिसोदिया

 नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाने से संबंधित मामले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दिए जाने के बाद कहा कि जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, इसके नेताओं के खिलाफ और भी कई मामले दर्ज किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई को सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। दिल्ली के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भेजे गए पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 की धारा 17 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दी जाती है।

सिसोदिया ने ट्वीट किया कि अपने प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना एक कमज़ोर और कायर इंसान की निशानी है। जैसे-जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, हम पर और भी बहुत केस किए जाएंगे। इस महीने की शुरुआत में, सीबीआई ने कहा था कि उसने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित एफबीयू ने कथित तौर पर राजनीतिक खुफिया जानकारी एकत्र की। एजेंसी ने सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की सिफारिश की थी। 

Emergency Landing: अमेरिका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 300 यात्री

Emergency Landing: अमेरिका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 300 यात्री

 अमेरिका( america) के नेवार्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को स्टॉकहोम में बुधवार को इमरजेंसी( emergency landing ) लैंडिंग कराई गई है। विमान में 300 यात्री सवार थे।

DGCA के मुताबिक, एयर इंडिया के बोइंग 777-300ER के इंजन-2 में तकनीकी खराबी की वजह से ड्रेन मास्ट से फ्यूल लीक हुआ, जिसकी वजह से एक इंजन को बंद करना पड़ा। जिसके चलते विमान को स्टॉकहोम में सुरक्षित लैंड कराया गया।

इंजन का तेल घटकर 8  Qts हो गया

बताया जा रहा है कि फ्लाइट के इंजन-2 में ऑयल तेजी से कम हो रहा था. देखने पर पता चला कि दूसरे इंजन से तेल लीक हो रहा है. इंजन का तेल घटकर 8  Qts हो गया था, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया. बता दें कि कभी टेक्निकल समस्या के कारण तो कभी दूसरी वजहों से पिछले कुछ दिनों में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं।

फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग

दो दिन पहले ही 20 फरवरी को हैदराबाद से चेन्नई से जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर की गई है. फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में फ्लाइट में बम की जांच कराई गई थी।

Reliance Jio ने आज एक साथ इन 20 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस…

Reliance Jio ने आज एक साथ इन 20 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस…

 Reliance Jio 5G Launch : इन 20 शहरों में हुई लॉन्च 

आज जियो ट्रू 5G से जुड़ने वाले शहरों में असम के चार शहर बोंगईगांव, उत्तरी लखीमपुर, शिवसागर तथा तिनसुकिया, उत्तर प्रदेश के तीन शहर अयोध्या, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, बिहार के भागलपुर तथा कटिहार, झारखंड के बोकारो स्टील सिटी, देवघर और हजारीबाग शामिल हैं. इनके इलावा मोरमुगाओ (गोवा), दीव (दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव), गांधीधाम (गुजरात), रायचूर (कर्नाटक), सतना (मध्य प्रदेश), चंद्रपुर तथा इचलकरंजी (महाराष्ट्र), थौबल (मणिपुर) में भी आज से जियो की ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत हो गई है.

रिलायंस ज्यादातर शहरों में 5G सर्विस शुरू करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है. इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाएगा. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के 1 GBPS + स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

11 राज्यों के 20 नए शहरों में Jio 5G सर्विस लॉन्च 

जियो प्रवक्ता ने कहा कि 11 राज्यों के 20 नए शहरों में जियो ट्रू 5G लॉन्च कर हम बेहद उत्साहित हैं. जियो के ट्रू जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 277 हो गई है. इस लॉन्च की बदौलत, 277 शहरों में जियो यूजर्स नए साल 2023 में जियो ट्रू जी के परिवर्तनकारी लाभों का आनंद ले सकेंगे. ये शहर महत्वपूर्ण पर्यटन और कमर्शियल लोकेशन के साथ-साथ हमारे देश के प्रमुख एजुकेशन सेंटर भी हैं.

उन्होंने कहा, “ट्रू 5G सर्विस के लॉन्च के साथ, इन क्षेत्रों के यूजर्स को न केवल सबसे अच्छा टेलीकॉम नेटवर्क मिलेगा बल्कि ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, एसएमई, हैल्थकेयर, कृषि, आईटी के क्षेत्रों में विकास के अनंत अवसर भी मिलेंगे.

राज्य सरकारों का जताया आभार

जियो प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम असम, बिहार, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और उत्तर प्रदेश की राज्य सरकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के आभारी हैं, जिन्होंने इन क्षेत्रों को जल्दी डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास का निरंतर सहयोग और समर्थन किया है. हमने देश भर में ट्रू 5G रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू 5 जी से जुड़ जाएगा”.

Jio True 5G की खासियत

जियो ट्रू 5जी इंडिया का एकमात्र ट्रू 5जी नेटवर्क है क्यूंकि यह 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ स्टैंड-अलोन 5जी आर्किटेक्चर पर चलता है. जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज, 3500 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम का सबसे बड़ा और बेहतरीन मिक्स है जो इसे बहुत मजबूती प्रदान करता है.