BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Reliance Jio Cheapest Recharge Plan : ये है Jio का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 75 रुपये में हर रोज मिलेगा डेटा और फ्री कालिंग

Reliance Jio Cheapest Recharge Plan : ये है Jio का सबसे सस्ता प्लान, सिर्फ 75 रुपये में हर रोज मिलेगा डेटा और फ्री कालिंग

 Reliance Jio Cheapest Recharge Plan: अगर आप रिलायंस जियो यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए  है, आप भी अगर रिलायंस जियो यूजर हैं और 100 रुपये से भी कम कीमत में एक ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें हर रोज डेटा की सुविधा मिले तो आइए आपको Jio 75 Plan के साथ मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देते हैं.

 

Reliance Jio का ये पैक कंपनी का सबसे रीचार्ज प्लान है जो इतनी कम कीमत में यूजर्स को ना केवल डेटा बल्कि किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और साथ ही 50 SMS की भी सुविधा देता है.

75 रुपये वाले इस Jio Plan के साथ यूजर्स को हर रोज 100 MB डेटा दिया जाता है। इस प्लान के साथ 200 MB डेटा भी फ्री दिया जाता है. यानी कुल मिलाकर अगर आप जियो के इस 75 रुपये वाले प्लान से अपना नंबर रीचार्ज करते हैं तो आपको इस प्लान में कुल 2.5GB डेटा मिलेगा।

Jio 75 Plan Validity

75 रुपये वाले इस जियो प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी की तरफ से आप लोगों को 23 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, यानी 23 दिनों में आप कुल 2.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा इस प्लान के साथ उठा पाएंगे.

अन्य बेनिफिट्स

डेटा, कॉलिंग और SMS ही नहीं बल्कि इस जियो रीचार्ज प्लान के साथ कंपनी Jio Cinema, जियो क्लाउड, Jio TV और जियो सिक्योरिटी जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस दे रही है.

ऊपर बताया गया Reliance Jio Plan केवल JioPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है, इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास कंपनी का जियो फोन है तो आप 75 रुपये वाले प्लान का फायदा उठा सकते हैं.

प्रेमिका के पति के शव को 2 दिन तक जंगल में जलाता रहा प्रेमी, फिर चंबल में बहाए अवशेष

प्रेमिका के पति के शव को 2 दिन तक जंगल में जलाता रहा प्रेमी, फिर चंबल में बहाए अवशेष

 मध्य प्रदेश के भिंड में प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने शव को जंगल में ले जाकर दो दिनों तक जलाया. फिर सबूत मिटाने के लिए शव के अवशेषों को चंबल नदी में बहा दिया. पुलिस की पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी पर पुलिस को शक हुआ था.

सख्ती से पूछताछ किए जाने के बाद सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी उसके प्रेमी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, कोट परोसा गांव का रहने वाला मोनू 9 फरवरी से लापता था. परिवार के लोगों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थान में दर्ज कराई थी.

पत्नी रेखा पर पुलिस को हुआ शक 

मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को मोनू की पत्नी रेखा पर शक हुआ. उससे पूछताछ की गई, तो लव अफेयर में पति की हत्या कराने की बात रेखा ने कबूल की. इसके बाद पुलिस ने रेखा के बताने के बाद उसके प्रेमी और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी में सामने आया कि मोनू की शादी रेखा तोमर के साथ हुई थी, लेकिन रेखा शादी से पहले ही प्रेमी अनुराग से प्यार करती थी. रेखा ने अपने हाथ पर अनुराग का नाम का पहला अक्षर A गुदवा रखा था. इस वजह से रेखा और उसके पति मोनू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

प्रेमी के साथ रची पति की हत्या की साजिश

रेखा को अपना पहला प्यार चाहिए था इसलिए उसने रोज-रोज के झगड़े को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला लिया और अपने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर पति की हत्या करने की साजिश रची.

बनाया पति की हत्या का प्लान

रेखा का पति मोनू कुछ दिनों के लिए भिंड से बाहर गया था. 9 फरवरी को ट्रेन से जब रेखा का पति वापस आने वाला था तो रेखा ने इस बात की पूरी जानकारी अपने प्रेमी अनुराग को दे दी. अनुराग ने योजना बनाई और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया.

यहां मोनू जैसे ही ट्रेन से उतरा और भिंड जाने के लिए बस में बैठा तो अनुराग भी उसी बस में बैठ गया. अनुराग ने मोनू से बातचीत करके उससे दोस्ती कर ली. उसे इस बात का भरोसा दिलाया है कि वह कार से मेहगांव से मुरैना जा रहा है. रास्ते में पड़ने वाले मोनू के गांव पर उसे छोड़ देगा.

जंगल में दो दिन तक जलाया शव

रेखा के पति मोनू ने प्रेमी अनुराग का भरोसा कर लिया और उनकी कार में बैठ गया. फिर अनुराग ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मोनू की गमछे से गला दबाकर हत्या करा दी. इसके बाद मोनू की लाश को पांडरी के जंगलों में जाकर जला दिया.

अनुराग दूसरे दिन भी जंगल में पहुंचा और उसने एक बार फिर से मोनू के शव को जलाया. इसके बाद शव के अवशेषों को चंबल नदी में बहा दिया. पुलिस ने इस पूरे मामले में पड़ताल करते हुए आरोपी अनुराग और मृतक की पत्नी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह है पुलिस का कहना

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि परिवार वालों ने बताया था कि मोनू की आखिरी लोकेशन गोहद चौराहे पर मिली थी. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए तत्काल जांच शुरू की, तो पुलिस को पता लगा कि लापता मोनू की पत्नी का किसी और से लव अफेयर है.

पत्नी से पूछताछ के बाद उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था. दोनों ने मोनू की हत्या कराने की बात कबूल की और पूरी सच्चाई बताई. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही मृतक मोनू के शरीर के अवशेष भी बरामद किए हैं.

Indian Railways: हर किसी को मिलेगी ट्रेन में कन्फर्म सीट! ये 'कोड' आजमा कर देखो, टिकट मिलना पक्का है!

Indian Railways: हर किसी को मिलेगी ट्रेन में कन्फर्म सीट! ये 'कोड' आजमा कर देखो, टिकट मिलना पक्का है!

 Indian Railways: क्या आपको भी ट्रेन की टिकट कन्फर्म कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है? क्या आपको भी तत्काल टिकट बुकिंग (Tatkal Ticket booking) के वक्त मिनटों में टिकट बुक होने से सीट नहीं मिलती? क्या आप भी रिजर्वेशन के बाद लंबी वेटिंग लिस्ट में अपना नाम कन्फर्म (Confirm Ticket) होने का इंतजार करते हैं? अगर ऐसा है तो ये खबर आपके लिए है. रेलवे लगातार टिकट सिस्टम को मजबूत और आपके टिकट कन्फर्म की स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन, फिर भी लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए वेटिंग का इंतजार काफी लंबा है. ऐसे में क्या करें?

कन्फर्म हो सकता है आपका टिकट

वेटिंग टिकट को कन्फर्म (How to confirm waiting ticket) कराया जा सकता है. रेलवे के रिजर्वेशन में लगने वाले कोटे से आपको भी कन्फर्म टिकट मिल सकती है. लेकिन, ज्यादातर लोग यही मानते हैं कि कोटा तो सिर्फ VVIP, नेता-मंत्रियों के लिए होता है. आम आदमी के लिए ऐसा कोई कोटा नहीं है. लेकिन, ऐसा नहीं है, रेलवे के ऐसे कई कोटे हैं, जिनका इस्तेमाल आम आदमी भी कर सकता है और कन्फर्म टिकट हासिल कर सकता है.

Railway Quota से कैसे मिलेगा कन्फर्म टिकट?

आम पैसेंजर्स के लिए कोटे (Railway Quota) के तहत रिजर्वेशन कराना उतना ही आसान है, जितना सामान्य तरीके से बुकिंग कराना. लेकिन, टिकट कन्फर्म होने की गारंटी यहां है. सामान्य प्रक्रिया के तहत रिजर्वेशन करवाने पर जो नियम लागू होते हैं, वही नियम कोटा के तहत रिजर्वेशन करवाने के लिए भी हैं. आप जिस भी कोटा की कैटेगरी में आ रहे हैं, उससे संबंधित डॉक्युमेंट्स प्रूफ के तौर पर जमा करा दें. अलग-अलग कोटा के तहत ऑनलाइन भी बुकिंग (Train Ticket online booking) करवाई जा सकती है. कुछ श्रेणियों में रेलवे टिकट पर कन्सेशन भी देता है. गंभीर बीमारी जैसे कैंसर या इससे तरह की दूसरी बीमारी वाले यात्रियों के लिए भी कोटा होता है. आइये जानते हैं कौन-कौन से कोटा कर सकते हैं इस्तेमाल...

Nikki Murder Case : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर, अगले ही दिन आरोपी साहिल ने दूसरी लड़की से रचाई थी शादी, पढ़िए पूरी खबर

Nikki Murder Case : लिव-इन पार्टनर की हत्या कर, अगले ही दिन आरोपी साहिल ने दूसरी लड़की से रचाई थी शादी, पढ़िए पूरी खबर

 नई दिल्ली : Nikki Murder Case : दिल्ली एक बार फिर से श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात से राजधानी दहल गई है। आरोपी प्रेमी ने लड़की की हत्या के बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया और हैरान करने वाली बात ये है कि हत्या के अगले ही दिन आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी रचा ली। वहीँ पुलिस ने लड़की के शव को बरामद कर आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Nikki Murder Case : ये है पूरा मामला

मित्राऊं गांव का रहने वाला साहिल गहलोत साल 2018 में निक्की यादव से उत्तम नगर के एक कोचिंग सेंटर में मिला था। दोनों की यह पहली मुलाकात प्यार में बदल गई, प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि साहिल और निक्की ने ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और फिर ग्रेटर नोएडा में ही एक किराए के मकान में लिव-इन में रहने लगे। दोनों के सिर पर प्यार इस कदर सवार था कि वो अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सके।

इसके बाद साहिल ने किसी और कॉलेज में दाखिला ले लिया और निक्की यादव के साथ द्वारका इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगा इसके बाद दोनों ने उत्तम नगर में एक घर किराए पर लिया। निक्की यादव ने साहिल के साथ शादी का सपना देखा था लेकिन वह नहीं जानती थी कि जिसे वो अपना हमसफर चुन रही है, वही एक दिन उसकी बेरहमी से हत्या कर देगा।

Nikki Murder Case: After killing the live-in partner, the next day accused Sahil married another girl, read full news

साहिल के घर वालों को निक्की और साहिल गहलोत का रिश्ता पसंद नहीं था और इसी कारण से साहिल के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इन सब बातों से अनजान निक्की, साहिल के साथ गोवा घूमने का प्लान बना रही थी, जिसके लिए निक्की ने गोवा के लिए अपनी टिकट भी बुक करा ली थी। लेकिन किसी कारण से साहिल की टिकट कंफर्म नहीं हो पाई और इसके बाद दोनों ने उत्तराखंड घूमने का प्लान बनाया।

लेकिन इसी बीच निक्की को साहिल की 10 फरवरी को होने वाली शादी के बारे में भनक लग गई, जिसके बाद निक्की ने साहिल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया और फिर दोनों गाड़ी में सवार होकर आनंद विहार की तरफ चले गए। बीच रास्ते में लगातार साहिल निक्की को समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब दोनों आनंद विहार पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उत्तराखंड जाने के लिए बस आनंद विहार बस अड्डे से नहीं बल्कि कश्मीरी गेट बस स्टेशन से मिलेगी।

दोनों ने कश्मीरी गेट बस स्टेशन का रुख किया लेकिन साहिल की शादी को लेकर निक्की इस कदर नाराज थी कि दोनों के बीच कहासुनी इस हद तक बढ़ गई की साहिल ने गुस्से में आकर मोबाइल की डाटा केबल से अपनी ही गाड़ी में निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद वहां से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर साहिल, निक्की के शव को अपनी गाड़ी में रखकर मित्राऊँ गांव के अपने ढाबे पर पहुंचा।

ढाबे पर पहुंचने के बाद साहिल ने निक्की यादव के शव को ढाबे में रखे एक फ्रिज में छिपा दिया। इस हत्याकांड को साहिल ने 9 तारीख की रात को अंजाम दिया और उसके बाद पहले से तय 10 फरवरी की शादी रचाई। शादी से साहिल के घर वाले और तमाम दोस्त उसकी बेहद खुश थे लेकिन उनको नहीं पता था की दूल्हा साहिल अपनी गर्लफ्रेंड का कातिल है।

मर्डर से अनजान था परिवार

10 फरवरी को साहिल ने इस पूरे हत्याकांड से अनजान परिवार की मर्जी से शादी की और शादी के महज 4 दिन बाद यानी 14 तारीख को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को इस हत्याकांड की भनक लग गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच मित्राऊं गांव में बने साहिल के ढाबे पर पहुंच गई और वहां से निक्की यादव के शव को बरामद कर लिया और उसके बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

अदानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

अदानी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

 नयी दिल्ली, हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के मद्देनजर अडानी समूह और उसकी सहयोगी कंपनियों की जांच उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने का निर्देश देने की गुहार लगाने वाली कांग्रेस की नेता जया ठाकुर की याचिका पर पहले से दायर अधिवक्ता विशाल तिवारी और मनोहर लाल शर्मा जनहित याचिकाओं के साथ शीर्ष अदालत 17 फरवरी को सुनवाई करेगी ।

मुख्य नयायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को डॉ ठाकुर की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की। विशेष उल्लेख के दौरान जया ठाकुर के वकील शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई थी।

कांग्रेस की मध्य प्रदेश महिला इकाई की महासचिव डॉ. ठाकुर ने अपनी याचिका में अमेरिकी संस्था हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अडानी समूह और उसकी सहयोगी कंपनियों पर जनता की गाढ़ी कमाई का लाखों करोड़ों रुपए कथित तौर पर शेयर बाजार और मनी लॉन्ड्री के जरिए की ठगी करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने शीर्ष अदालत से पूरे मामले की जांच सीबीआई, ईडी डीआरआई, सीबीडीटी, ईआईबी, एनसीबी, सेबी, आरबीआई, एसएफआइओ आदि केंद्रीय जांच एजेंसियों से कराने की गुहार लगाई है।

महिला कांग्रेस की नेता की याचिका में आरोप लगाया गया है कि अदानी समूह और उसकी सहयोगियों कंपनियों ने मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और कैरेबियाई द्वीपों जैसे टैक्स हेवन में हवाला के माध्यम से धन हस्तांतरण के लिए विभिन्न अपतटीय शेल कंपनियों की स्थापना की। इस प्रकार वो मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त हैं।

पीएम मोदी कल करेंगे ‘आदि महोत्सव ‘ का आगाज, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा आयोजन, जानें क्या होगा खास

पीएम मोदी कल करेंगे ‘आदि महोत्सव ‘ का आगाज, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होगा आयोजन, जानें क्या होगा खास

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (16 फरवरी) को दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे। 16 से 27 फरवरी 2023 तक चलने वाले इस महोत्सव में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से ज्यादा कलाकार और कारीगर हिस्सा लेंगे। जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के मुताबिक, आदिवासियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने औऱ उनकी कला-संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होगा आयोजन

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को एक बयान में जानकारी दी, “राष्ट्रीय मंच पर जनजातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के प्रयास के तहत प्रधानमंत्री मोदी 16 फरवरी को सुबह 10:30 बजे दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मेगा राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे।”

इन व्यंजनों का चख सकेंगे स्वाद

16 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आदिवासी शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि 11 दिवसीय मेले में 28 राज्यों के लगभग 1000 आदिवासी कारीगर और कलाकार शामिल होंगे। वहीं 13 राज्यों के आदिवासी रसोइए मिलेट्स में जायके का तड़का लगाएंगे जिसमें रागी हलवा, कोदो की खीर, मांडिया सूप, रागी बड़ा, बाजरा की रोटी, बाजरा का चुरमा, मडुआ की रोटी,वा रोटी, भेल, कश्मीरी रायता, कबाब रोगन जोश का जायका खास तौर पर मिलेगा।

श्री अन्न पर होगा फोकस

आदिवासी संस्कृति शिल्प, व्यंजन, व्यापार और पारंपरिक कला की भावना का जश्न मनाने वाला आदि महोत्सव जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (TRIFED) की एक वार्षिक पहल है। कार्यक्रम स्थल पर 200 से अधिक स्टालों में देश भर की जनजातियों की समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है ऐसे में हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के बर्तन, आभूषण जैसे सामान्य आकर्षणों के साथ, महोत्सव में विशेष ध्यान आदिवासियों द्वारा उगाए गए श्री अन्न को प्रदर्शित करने पर होगा।

आदि महोत्सव में 13 राज्यों के आदिवासी रसोइए शामिल होंगे। ऐसे में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में तमिलनाडु, राजस्थान,छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर के आदिवासी जायके का लुत्फ भी मिलेगा।

Nikki Murder Case: गोवा भागने का प्लान… फिर साथ में आत्महत्या का इरादा, लेकिन ऐसे बिगड़ा खेल

Nikki Murder Case: गोवा भागने का प्लान… फिर साथ में आत्महत्या का इरादा, लेकिन ऐसे बिगड़ा खेल

 देश की राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव अपने ढाबे के फ्रीज में डाल दिया। दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव स्थित ढाबे के फ्रिज से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी युवक का घर ढाबे से कुछ ही दूरी पर है। इसके बाद आरोपी ने 10 फरवरी को झज्जर के मंडोठी गांव में दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोपी साहिल गहलोत (24) प्रेमिका के शव को ठिकाने लगाता, उससे पहले ही दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने उसे मित्राऊ गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले में युवती के परिजनों व अन्य किसी ने शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। साहिल और मृतक युवती निक्की यादव पिछले दो साल से लिव इन में रह रहे थे। इस मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

 
अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निक्की को जब 9 फरवरी की रात को पता लगा कि साहिल की सगाई हो गई है तो वह उसे फोन करने लगी। इसके बाद दोनों रात एक बजे मिले। दोनों गोवा भागना चाहते थे। गोवा के लिए निक्की की फ्लाइट की टिकट तो हो गई थी, लेकिन साहिल को टिकट नहीं मिली थी।
 
ऐसे में दोनों ने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश जाने की योजना बनाई। दोनों कार से आनंद विहार बस अड्डे पहुंच गए, लेकिन यहां पर पता चला कि उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश की बसें आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से जाती हैं। इसके बाद दोनों कश्मीरी गेट पहुंच गए। इतने में साहिल के परिजनों के फोन आने लग गए।
 
परिजन तुरंत घर आने के लिए साहिल पर दवाब बनाने लगे। साहिल घर जाने लगा तो निक्की उससे झगड़ा करने लगी। निक्की ने साहिल से एक साथ खुदकुशी करने की बात कही, लेकिन साहिल इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जब झगड़ा बढ़ने लगा तो सुबह करीब चार बजे साहिल ने आईएसबीटी पर कार में डाटा केबल से निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी।
 
इसके बाद आरोपी साहिल निक्की के शव को कार में डालकर 40 किलोमीटर दूर अपने गांव मित्राऊ तक ले गया। पूरे रास्ते में कहीं भी उसकी जांच नहीं हुई। साहिल ने शादी के बाद निक्की के शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस को आशंका है कि वह श्रद्धा की तरह ही शव को ठिकाने लगाता।
 
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार शाखा के वेस्टर्न रेंज-1 के एसीपी राजकुमार को 10 फरवरी को सूचना मिली थी कि मित्राऊ गांव निवासी साहिल गहलोत ने अपनी महिला दोस्ती निक्की यादव की हत्या कर दी। सूचना के बाद एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश कुमार, एएसआई कृष्ण, संजय, सुरेश व हवलदार रोहताश की टीम गठित की गई।
New Pension Scheme : पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, NPS में संसोधन की तैयारी में मोदी सरकार

New Pension Scheme : पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, NPS में संसोधन की तैयारी में मोदी सरकार

  New Pension Scheme: देशभर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बढ़ते हुए केंद्र और राज्य सरकार आर्थिक रूप से महंगे ओल्ड पेंशन स्कीम और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के बीच का रास्ता खोज रही है। सरकारी कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम के तहत प्राप्त अंतिम वेतन के लगभग 50% पर गारंटी सुधा पेंशन की पेशकश की जा सकती है। साथ ही इसके सरकारी खजाने पर बहुत अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेंगे। बिना मौजूदा योजना में बदलाव किए इस पेंशन स्कीम को लागू किया जा सकता है जबकि पुरानी पेंशन योजना परिभाषित लागू की अवधारणा पर आधारित है और इससे सरकारी खजाने पर बहुत अधिक बोझ पड़ेगा।

यह होंगे नियम

मौजूदा नियम के तहत नई पेंशन स्कीम के तहत जब नई पेंशन योजना वर्ष के दौरान जमा की गई राशि का 60% उसके सेवानिवृत्त होने के बाद उसे वापस लेने की अनुमति दी गई है। हालांकि यह निकासी कर मुक्त होती है लेकिन 40% को वार्षिकी में निवेश किया जाता है और अंतिम आहरित वेतन के लगभग 35% के बराबर उसके पेंशन को प्रदान किया जाता है। वहीं नई पेंशन स्कीम में इस तरह संशोधन करने की तैयारी की जा रही है कि सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारी को एकमुश्त राशि के रूप में लगभग 41.7% के योगदान से उनके वेतन के 10% योगदान उन्हें वापस किए जाएं।

वास्तविक रिटर्न गारंटीकृत राशि देने की तैयारी

इसके लिए एक विश्लेषण भी किया गया। जिसमें पता चला है कि अगर केंद्र और राज्य सरकार के योगदान 14% से निर्मित से 58.3% को प्रमाणीकरण किया जाता है तो नई पेंशन स्कीम के तहत पेंशन अंतिम आहरित वेतन का लगभग 50% हो सकता है। इस तरह से इसमें संशोधन की बात कही जा रही है। वहीं अगर वास्तविक रिटर्न गारंटीकृत राशि से कम होता है तो सरकार एनपीएस में थोड़ा और योगदान देकर इस अंतर को खत्म कर सकती है।

कई राज्य में पुरानी पेंशन योजना की मांग

इससे पहले कई राज्य में पुरानी पेंशन योजना की मांग देखने को मिल रही है। राज्य में पुरानी पेंशन योजना को स्वीकार भी कर लिया गया है। अब ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए कि राज्य सरकार द्वारा भी पुरानी पेंसन योजना को लागू करने की घोषणा की जाती है। जिस पर अब केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नई पेंशन स्कीम में कुछ महत्वपूर्ण संशोधन की तैयारी करने के आसार बनते जा रहे हैं। यदि ऐसा होता है तो इससे बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही उनके पेंशन की राशि में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है।

इधर आठवें वेतन आयोग में वेतन में संभावित वृद्धि को अंतिम आहरित वेतन का 50% उत्पन्न करने के लिए शामिल किया गया है, एनपीएस को अभी भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीँ यदि पेंशनर्स एक और वेतन आयोग के लागू होने के तुरंत बाद बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होते हैं। इसका मतलब होगा कि ज्यादा योगदान किए बिना, वे संशोधित वेतन के आधार पर बहुत अधिक पेंशन पाने के हकदार होंगे।

कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियां देखने रायपुर पहुंचे पवन बंसल, कृषि महाविद्यालय के सामने होगी जनसभा

कांग्रेस महाधिवेशन की तैयारियां देखने रायपुर पहुंचे पवन बंसल, कृषि महाविद्यालय के सामने होगी जनसभा

 रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन के अंतिम दिन होने वाली बड़ी जनसभा अब कृषि महाविद्यालय के सामने स्थित जोरा के खाली मैदान में होगी। यह सभा पहले पुरखौती मुक्तांगन के पास स्थित मैदान में प्रस्तावित थी। आयोजन समिति के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल, तारिक अनवर, प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को नया मैदान देखकर इसको फाइनल किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल और तारिक अनवर सुबह रायपुर पहुंच गए। जहां से वे वीआईपी रोड स्थित एक होटल पहुंचे। वहां से आयोजन की तैयारियों के संबंध में बातचीत के बाद सभी लोग आयोजन स्थल मेला ग्राउंड नवा रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, डॉ. शिव डहरिया भी उनके साथ थे।

बताया जा रहा है, मेला ग्राउंड में मुख्य डोम का ढांचा खड़ा करने का काम जारी है। उसके अलावा जनसभा के लिए अलग से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति यहां की तैयारियां देख रही है। यहीं पर आयोजन समिति को पूरी व्यवस्था के संबंध में एक प्रजेंटेशन भी दिया गया। इसमें मुख्य मंच, डोम, किचन, प्रसाधन, परिवहन, पार्किंग, सुरक्षा और रहवास से जुड़ी व्यवस्था की डिटेल होगी। वहां से सभी लोग जोरा पहुंचे। यहां कृषि महाविद्यालय के सामने ट्रेजर आइलैंड के पास स्थित मैदान में जनसभा की व्यवस्था देखी। बताया जा रहा है, शहर से नजदीक और हाइवे के पास होने की वजह से इसको जनसभा के लिए चुना गया है। बताया जा रहा है, आयोजन समिति आवास व्यवस्था देखने भी जाएगी। विस्तृत बातचीत के बाद बंसल और अनवर शाम को दिल्ली लौट जाएंगे। कांग्रेस का राष्ट्रीय महाधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक होगा।

इस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देशभर के 12 से 14 हजार से कांग्रेसी शामिल होने वाले हैं। इनके रुकने के लिए नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में एक विशाल डोम बनाया जा रहा है। लगभग 60 एकड़ में फैले इस मैदान में ही महाधिवेशन होना है। देश भर से आने वाले पदाधिकारियों और नेताओं की बैठकें इसी विशाल डोम में होनी हैं।

LPG गैस भरवाने में चलेगी ग्राहकों की मर्जी, मोदी सरकार ने शुरू की नई सुविधा

LPG गैस भरवाने में चलेगी ग्राहकों की मर्जी, मोदी सरकार ने शुरू की नई सुविधा

 LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। दरअसल, अब ग्राहक अपने मनमुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर चुन सकेंगे। मतलब ये हुआ कि अब ग्राहक तय करेंगे कि उन्हें किस डिस्ट्रीब्यूटर से गैस सिलेंडर भरवानी है। वर्तमान में ग्राहकों को किसी एक डिस्ट्रीब्यूटर से गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बाध्य होना पड़ता है।

दरअसल, लोकसभा में कुछ सांसदों ने ये सवाल किया था कि क्या LPG ग्राहक ये तय कर सकते हैं कि उन्हें किस डिस्ट्रीब्यूटर से सिलेंडर रिफिल करानी है। इस सवाल पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने नई सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि LPG ग्राहक को रिफिल अपनी पसंद के डिस्ट्रिब्यूटर से लेने का विकल्प दिया गया है। अब उपभोक्ता अपने हिसाब से रिफिल बुक करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर का चयन कर सकते हैं।

कैसे होगा लागू: पेट्रोलियम राज्य मंत्री ने अपने लिखित जवाब में इस सुविधा के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड लॉगिन का उपयोग करके मोबाइल ऐप या ओएमसी वेब पोर्टल के जरिये डिस्ट्रीब्यूटर का चयन कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्राहक सिलेंडर डिलीवरी करने वाले वितरक की रेटिंग भी देख सकेंगे। यह रेटिंग डिस्ट्रीब्यूटर के पहले के प्रदर्शन पर आधारित होगी। मतलब ये हुआ कि आप खराब रेटिंग वाले वितरक से पहले ही अलर्ट हो सकते हैं।

CBSE Exam 2023 : 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से, स्टूडेंट्स सेंटर पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

CBSE Exam 2023 : 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से, स्टूडेंट्स सेंटर पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. आज परीक्षा के पहले दिन कक्षा 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा है।

कक्षा 10वीं के मेन विषयों की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होंगी. कक्षा 10वीं की पहली मेन परीक्षा इंग्लिश कोर विषय की होगी. जबकि कक्षा 12वीं की मेन परीक्षा 24 फरवरी से स्टार्ट होगी. उस दिन कक्षा 12वीं की भी इंग्लिश कोर की ही परीक्षा होगी. बता दें हर दिन एक शिफ्ट मे ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

पढ़े एग्जाम डे गाइडलाइंस( guidelines) 

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म और आईकार्ड पहन कर जाना होगा.

2. परीक्षा केंद्र पर छात्रों के 10 बजे से पहले पहुंचना होगा.

3. छात्र परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड, बॉल पेन और पेंसिल लेकर ही जाएं.

4. परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलैक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे – मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच( smart watch) लेकर जाना मना है.

5. छात्रों को परीक्षा समय के समाप्त होने के बाद ही परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने दिया जाएगा।

10वीं के लिए 8397 परीक्षार्थी पंजीकृत

12वीं में 7476 परीक्षार्थी पंजीकृत है। 10वीं के लिए 8397 परीक्षार्थी पंजीकृत है। परीक्षाएं एक ही मीटिंग में होंगी। परीक्षा का समय सुबह साढ़े बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक हैं। दसवीं की पहली परीक्षा पेंटिंग, लेंग्वेज की है।

IT Raid on BBC: दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, इनकम टैक्स अफसरों की टीम मौजूद, वित्तीय अनियमितता के हैं आरोप

IT Raid on BBC: दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी, इनकम टैक्स अफसरों की टीम मौजूद, वित्तीय अनियमितता के हैं आरोप

 बीबीसी (BBC) के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में 14-15 फरवरी की दरमियानी रात तक इनकम टैक्स का सर्वे (Income Tax) जारी रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स टीम ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस की तलाशी ली. इस दौरान सभी के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए।

बीबीसी दफ्तर पर 22 घंटे से आईटी की ये सर्चिंग चल रही

बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को इंटरनेशनल टैक्स से जुड़ा मामला बताया जा रहा है. जिसमें टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर 22 घंटे से आईटी की ये सर्चिंग चल रही है. माना जा रहा है कि आयकर की टीम आज बुधवार को भी अपनी जांच जारी रख सकती है. ऐसे में बीबीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हम अपने कर्मचारियों के साथ हैं, और इस जांच में आईटी की टीम की मदद कर रहे हैं।

अमेरिका ने कहा- भारतीय अफसरों से संपर्क करें

US के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस से जब पूछा गया कि क्या BBC पर कार्रवाई लोकतंत्र के कुछ मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा, ‘हम BBC के ऑफिस में पड़ी आयकर विभाग की रेड के बारे में जानते हैं। हम पूरी दुनिया में प्रेस की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं। सभी को अपनी बात कहने की आजादी होनी चाहिए।

देश में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, सरकार ने की आपातकाल की घोषणा

देश में चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही, सरकार ने की आपातकाल की घोषणा

 न्यूजीलैंड सरकार ने मंगलवार को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। दरअसल, न्यूजीलैंड में गेब्रियल चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है, जिसे देखते हुए सरकार ने आपातकाल लगा दिया है। चक्रवात की वजह से न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, हॉक्स बे, वाइकाटो, बे ऑफ प्लेंटी और ताइराविटीमें पहले से ही आपातकाल लागू हैं।

इतिहास में तीसरी बार न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल
न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरी बार है, जब देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई है। इससे पहले साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई थी। जबकि न्यूजीलैंड में पहला राष्ट्रीय आपातकाल साल 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के दौरान लगाया गया था।

चक्रवाती तूफान गेब्रियल की वजह से न्यूजीलैंड को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है और उत्तरी द्वीप में बड़े पैमाने पर बाढ़ के बाद भूस्खलन हुआ है। तूफान की वजह से तेज समुद्री लहरें उमड़ रही हैं और कई इलाकों में भारी बारिश हई है। बारिश और तेज हवाओं की वजह से न्यूजीलैंड में करीब 40 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने न्यूजीलैंड आने और यहां जाने वाली सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी है।

न्यूजीलैंड में सोमवार को आया था 6.1 तीव्रता का भूकंप

चक्रवाती तूफान गेब्रियल (Cyclone Gabriel) के खतरे के बीच न्यूजीलैंड में केरमाडेक द्वीप में सोमवार को 09:18:07 जीएमटी पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 374.033 किमी की गहराई के साथ शुरू में 29.5218 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 177.9727 डिग्री पश्चिम देशांतर पर निर्धारित किया गया। हालांकि, भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

कोयंबटूर ब्लास्ट: NIA ने तेज की कार्रवाई, तीन राज्यों में 60 ठिकानों पर रेड

कोयंबटूर ब्लास्ट: NIA ने तेज की कार्रवाई, तीन राज्यों में 60 ठिकानों पर रेड

 तमिलनाडुकोयंबटूर में कार सिलेंडर ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तमिलनाडु समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में NIA ने ये छापेमारी 60 से ज्यादा जगहों पर संदिग्ध ISIS समर्थकों के संबंध में की है, जिन्हें कथित तौर पर वीडियो के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था।

कोयंबटूर में बीते 23 अक्टूबर की शाम एक कार में सिलेंडर विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लास्ट में मास्टरमाइंड मुबीन (29) मारा गया था। पुलिस ने शुरुआती जांच में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। ये सभी कोयंबटूर के ही रहने वाले थे। एनआईए के मुताबिक, आतंकी हमले को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई महीनों तक साजिश रची थी। इनमें मुहम्मद अजहरुद्दीन (23), अफसर खान (28), मुहम्मद थल्हा (25), मुहम्मद रियास (27), फिरोज इस्माइल (27) और मुहम्मद नवाज इस्माइल (25)।

आरोपियों से जब्त हुआ था जिहादी विवरण

आरोपियों के पास से NIA ने पोटेशियम समेत 109 वस्तुएं जब्त की थीं। इसमें पोटैशियम नाइट्रेट, सल्फर, ब्लैक पाउडर, मैकक्रैकन फ्यूज लगभग दो मीटर लंबा, नाइट्रो ग्लिसरीन, रेड फॉस्फोरस, PERN पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, ऑक्सीजन कनस्तर, 9 वोल्ट बैटरी क्लिप, वायर, लोहे की कील, स्विच, गैस सिलेंडर, इन्सुलेशन टेप, पैकिंग टेप, हाथ के दस्ताने, इस्लामी विचारधारा के विवरण के साथ नोटबुक और जिहाद के बारे में विवरण आदि जब्त किया गया था।

PAN Card Update: पैन कार्ड बना रखा है तो जान लें ये अहम अपडेट, वरना उठानी पड़ेगा काफी ज्यादा दिक्कतें

PAN Card Update: पैन कार्ड बना रखा है तो जान लें ये अहम अपडेट, वरना उठानी पड़ेगा काफी ज्यादा दिक्कतें

 Income Tax Update: इनकम टैक्स विभाग की ओर से काफी वक्त से ही एक बात का बार-बार रिमाइंडर दिया जा रहा है. इन रिमाइंडर के तहत आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना है. दरअसल, इनकम टैक्स विभाग की ओर से काफी वक्त से लोगों को कहा जा रहा है कि जिन लोगों का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है वो जल्द ही ये काम कर लें, वरना उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. इसके लिए इनकम टैक्स विभाग ने आखिरी तारीख भी निर्धारित की है.

आधार कार्ड अपडेट

इनकम टैक्स विभाग का कहना है कि 31 मार्च 2023 तक लोगों को अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करना होगा. जो लोग पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर लेंगे उनका पैन कार्ड सुचारू रूप से चलता रहेगा. वहीं जो लोग 31 मार्च 2023 तक आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं कर पाएंगे, उनका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. यदि आपका पैन और आधार लिंक नहीं है तो ऑनलाइन माध्यम से इसे लिंक कर सकते हैं. आप आयकर पोर्टल पर जाकर और लेट फीस या 1000 रुपये का भुगतान करके पैन को आधार से ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं.

अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए स्टेप्स---

- भारत के आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं,

- अगर पहले से नहीं किया है तो अपनी आईडी रजिस्टर करें.

- अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्म तिथि का उपयोग कर पोर्टल में लॉग इन करें. लॉग इन करने के लिए उपयोगकर्ता की आईडी आपका पैन (स्थायी खाता संख्या) होगी.

- आपको अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी.

- लिंक करने के लिए मेन्यू बार पर 'प्रोफाइल सेटिंग' में जाएं और होम पेज पर 'लिंक आधार' पर क्लिक करें.

- अपना पैन नंबर, आधार नंबर और अपना नाम दर्ज करें जैसा कि आपके आधार कार्ड में उल्लेखित है.

- यदि लागू हो तो "मेरे पास केवल आधार कार्ड में जन्म का वर्ष है" बॉक्स को चेक करें.

- सत्यापित करने के लिए स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें.

- "लिंक आधार" बटन पर क्लिक करें.

- अगर आपके द्वारा दर्ज किए गए विवरण आपके पैन और आधार रिकॉर्ड से मेल खाते हैं तो "अभी लिंक करें" बटन पर क्लिक करें. आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा.

- एक सफल लिंकिंग प्रक्रिया के बाद, एक पॉप-अप संदेश आपको सूचित करेगा कि आपका आधार आपके पैन से सफलतापूर्वक लिंक हो गया है.

Ration Card: फ्री राशन लेने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार ने शुरू की नई योजना; ब‍िना कार्ड के म‍िलेगा राशन

Ration Card: फ्री राशन लेने वालों की बल्‍ले-बल्‍ले, सरकार ने शुरू की नई योजना; ब‍िना कार्ड के म‍िलेगा राशन

 New Scheme For Ration Card Holders: अगर आप भी सरकार की फ्री राशन योजना का फायदा उठा रहे हैं तो यह खबर आपके ल‍िए है. सरकार की तरफ से खास तरह की स्‍कीम को शुरू क‍िया गया है, ज‍िसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे. सरकार की इस योजना के अनुसार यद‍ि आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो भी आप फ्री राशन की सुव‍िधा उठा सकते हैं. इस येाजना को उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से लॉन्च किया गया है. इसके तहत यूपी सरकार ने फैमिली आईडी लॉन्च की है.

फैमिली आईडी के आधार पर लाभार्थी को राशन लेने के ल‍िए राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी. राशन कार्ड धारक फैमिली आईडी के बेस पर ही राशन की सुव‍िधा का फायदा उठा सकेगा. परिवार को इसी आईडी के आधार पर सभी तरह की सुविधाएं मिल जाएंगी. सरकार की तरफ से शुरू की गई इस सुव‍िधा में यद‍ि आपका राशन कार्ड फट गया या गुम हो गया तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. न ही आपको नया राशन कार्ड बनवाने की जरूरत है.

अब आपका सभी काम फैमिली आईडी के आधार पर हो जाएगा. यद‍ि आप अपने परिवार की फैमिली आईडी बनवाना चाहते है तो आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस-

फैमिली आईडी बनवाने का प्रोसेस

- सबसे पहले आपको यूपी सरकार की वेबसाइट https://familyid.up.gov.in पर विजिट करना होगा. - अब यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा और इस फॉर्म को सब्‍म‍िट कर दें.

- इस प्रोसेस को पूरा करने पर आपके पर‍िवार का आई़डी नंबर जेनरेट हो जाएगा.

- इस नंबर को अपने पास सुरक्ष‍ित रख लें. इसे ऐसी जगह नोट डाउन कर लें, जहां से आप जरूरत पड़ने पर तुरंत न‍िकाल सकें.

आप फैम‍िली आईडी के आधार पर ही राशन की दुकान से मुफ्त या सस्ते राशन की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. यह पर‍िवार आईडी ही आपकी फैम‍िली की विशिष्ट पहचान को दर्शाने का काम करेगी. इतना ही नहीं 12 अंकों की इस फैमिली आईडी के आधार पर आप मुफ्त राशन का फायदा लेने के साथ बर्थ सर्ट‍िफ‍िकेट, कास्‍ट सर्ट‍िफ‍िकेट या इनकम सर्ट‍िफ‍िकेट के लिए भी आवेदन कर सकेंगे.

इंटरव्यू के लिए बुलाया, ड्रग्स मिला पानी पिलाया... इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के साथ मॉल की पार्किंग में रेप

इंटरव्यू के लिए बुलाया, ड्रग्स मिला पानी पिलाया... इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के साथ मॉल की पार्किंग में रेप

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में एक इंजीनियरिंग स्नातक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. रेप के आरोपी ने 27 साल की एक इंजीनियरिंग स्नातक महिला को इंटरव्यू के बहाने बुलाया और फिर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ अपनी खड़ी कार में रेप किया. घटना गुरुग्राम के सेक्टर 51 थाना क्षेत्र की है.

पीड़िता ने गुरुग्राम सेक्टर 51 महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी है. पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वह डीएलएफ इलाके की रहने वाली है. पीड़िता के मुताबिक वह ऑनलाइन जॉब सर्च कर रही थी और इसी दौरान उसे एक व्यक्ति का कॉन्टैक्ट नंबर मिला जो खुद को तुषार शर्मा बताता था.

पीड़िता के मुताबिक तुषार ने उससे जॉब का वादा किया था और इंटरव्यू को लेकर शनिवार के दिन सहारा मॉल में बुलाया था. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि फोन पर हुई बातचीत के मुताबिक करीब एक बजे दोपहर में अपने डॉक्यूमेंट्स लेकर इंटरव्यू के लिए सहारा मॉल पहुंच गई. तुषार मुझसे मॉल के गेट पर मिला और इसके बाद मुझे वह मॉल के बेसमेंट में स्थित पार्किंग में ले गया.

पीड़ित महिला के मुताबिक बेसमेंट स्थित पार्किंग में उसने मुझे पानी ऑफर किया जिसमें ड्रग्स मिली हुई थी. पानी पीने के बाद मैं बेसुध होने लगी और इसके बाद उसने मुझे अपनी कार में खींच लिया और जबरदस्ती रेप किया. पीड़िता के मुताबिक रेप करने के बाद वह मुझे पार्किंग में ही अकेला छोड़कर अपनी कार लेकर फरार हो गया.

पीड़िता के मुताबिक उसने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में सेक्टर 51 महिला थाने की एसएचओ सुमन सुरा ने कहा है कि हमने मॉल मैनेजमेंट से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं. उन्होंने कहा कि आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

गुरुग्राम सेक्टर 51 महिला थाने की पुलिस के मुताबिक इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा 328, 276 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. एसएचओ ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को धर दबोचा जाएगा. इस घटना से गुरुग्राम में हड़कंप मच गया है. नौकरी के लिए साक्षात्कार के नाम पर हुई घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है.

वैलेंटाइन डे पर राजधानी में फिर ‘श्रद्धा’ जैसा मर्डर, ढाबे के फ्रिज में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

वैलेंटाइन डे पर राजधानी में फिर ‘श्रद्धा’ जैसा मर्डर, ढाबे के फ्रिज में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली. दिल्ली में वैलेंटाइन डे पर एक बड़ी घटना सामने आई है. राजधानी में एक बार फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात हुई. यहां पुलिस को ढाबे से एक युवती का शव मिला है. लाश एक फ्रिज में रखी हुई थी. फिलहाल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. पूरी वारदात दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने की बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने साहिल नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है.

द्वारका के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह सूचना मिली कि एक महिला की हत्या कर उसका शव गांव के बाहरी इलाके के एक ढाबे में छिपाया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया और आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ लिया गया है. वह मित्रांव गांव का रहने वाला है. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि साहिल की 10 फरवरी को शादी थी, जिसे लेकर महिला ने आपत्ति जताई थी. दोनों लंबे समय से रिश्ते में थे. एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक महिला हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी. यह दावा किया गया है कि वह आरोपी को किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी.

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

क्राइम ब्रांच की पूछताछ के दौरान शुरू में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन फिर पूछताछ में उसने खुलासा किया कि 9 और 10 फरवरी की रात उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी थी और उसके शव को मित्राओं गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक खाली प्लॉट में अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया था. आरोपी साहिल गहलोत ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है. स्कूली शिक्षा के बाद उसने जनवरी 2018 में उत्तम नगर स्थित करियर पॉइंट कोचिंग सेंटर में एसएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की. उस समय हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की यादव भी इसी इंस्टीट्यूट में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

आरोपी ने अपने इस रिश्ते की जानकारी अपने घर वालों को नहीं दी थी. आरोपी के परिवार ने उसकी किसी दूसरी लड़की से शादी तय कर दी थी.  उसने मृतक को अपनी सगाई या शादी की योजना के बारे में नहीं बताया. लेकिन किसी तरह उसे इस बात का पता चल गया. फिर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. फिर आरोपी ने अपनी कार में रखे मोबाइल फोन के डेटा केबल की मदद से लड़की का गला घोंट दिया. इसके बाद वह अपने ढाबे पर गया और उसकी लाश को फ्रिज में रख दिया.

दिल्ली में फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात

मालूम हो कि दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था. आरोप है कि 18 मई को महरौली इलाके में आफताब नाम के एक शख्स ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. फिर उसने उसके शव के कई टुकड़े कर दिए. इतना ही नहीं श्रद्धा के शव को रखने के लिए आरोपी ने एक फ्रिज खरीदा था. उसने शव के टुकड़े इसी में रखे थे. वह रोज रात श्रद्धा के शव के टुकड़ों को महरौली के जंगल में फेंका करता था. श्रद्धा की हत्या करने का बाद आरोपी उसी फ्लैट में रह रहा था. पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था. उसने श्रद्धा की हत्या की बात नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट में मानी भी थी. 

 

रिवाल्वर की नोक पर SI ने महिला से किया रेप! दूसरे सब इंस्पेक्टर ने बयान बदलने दी धमकी, दोनों पर FIR दर्ज, जानिए कब और कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

रिवाल्वर की नोक पर SI ने महिला से किया रेप! दूसरे सब इंस्पेक्टर ने बयान बदलने दी धमकी, दोनों पर FIR दर्ज, जानिए कब और कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

 मध्यप्रदेश। CRIME NEWS : शाजापुर (Shajapur) जिले से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 42 वर्षीय महिला के साथ सुंदरसी थाने में पदस्थ सब इस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी ने रिवाल्वर की नोक पर रेप (SI rapes woman) किया है। शुजालपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार ने एसआई को बचाते हुए राजीनामा करने की धमकी दी। महिला ने ऐसा आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफFIR दर्ज कराई है. घटना के बाद दोनों आरोपी सब इंस्पेक्टर फरार है।

जानिए कहानी कब और कैसे शुरू हुई-

शुजालपुर के स्वप्न सिटी कॉलोनी में रहने वाली रेप पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस लाइन शाजापुर में उप निरीक्षक के पद में पदस्थ जिसका नाम आजाद सिंह चौधरी जाट जब 20 साल पहले सिपाही थे, तब उसने महिला के पति से राजगढ़ जिले में दोस्ती की। जिसके बाद वह घर आने-जाने के दौरान पति को अपनी पुलिस वर्दी पहनाकर फोटो लिया और अच्छे घरेलू संबंध बनाते हुए घर वालों का भरोसा जीत लिया। साल 2019 में सुंदरसी पुलिस थाने पर पदस्थ रहने के दौरान महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। उप निरीक्षक से पीड़िता ने शादी करने वादा याद दिलाया, तो फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देता था

TI बन जाऊंगा तो देख लूंगा– एसआई

15 अक्टूबर 2022 की रात सब इंस्पेक्टर ने दोबारा रेप किया और धमकाया कि उसके खिलाफ जुबान खोली, तो वह टीआई बनने के बाद उसे नहीं छोड़ेगा. पुलिस थाने में शिकायत की तब भी एसआई को बचाने सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने दबाव बनाकर डराकर रेप के बयान नहीं देने को मजबूर किया. इन सब बातों की जानकारी लगने के बाद पति भी 4 महीने से अलग रह रहे हैं. सब इंस्पेक्टर ने भरोसे का गला घोटा।

थाने में 2 SI पर FIR

जब बेटे की समझाइश पर हाल ही में महिला ने ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज कराई, तो पुलिस ने 12 फरवरी 2023 को शुजालपुर मंडी पुलिस थाना पर सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी जाट और सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार पर धारा 376, 2 (एन), 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. जब एफआईआर दर्ज हुआ, तो दोनों आरोपी फरार हो गए।

रेपिस्ट पुलिस को बचा रही पुलिस- पीड़िता

पीड़ित महिला ने कहा- बलात्कार के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग से है. इसलिए ही शुजालपुर की पुलिस उन्हें बचाने में लगी है. प्रकरण दर्ज होने के बाद भी दोनों को गिरफ्तार नहीं करते हुए जानबूझकर फरार होने में मदद की गई. महिला ने खुद के परिवार पर जान का खतरा भी बताया है. महिला ने कहा कि थाने पर पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर जय सुनहरी ने भी उसे दो बार थाने पर बयान लेकर आरोपी छत्रपाल पवार को बचाने के लिए कहा. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पति बेराजगार है तो भी देना होगा पत्नी को गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पति बेराजगार है तो भी देना होगा पत्नी को गुजारा भत्ता, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

 कर्नाटक। कर्नाटका हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि बेरोजगार पति को पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए नौकरी ढूंढनी चाहिए। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की एकल पीठ ने कहा, ‘पति का यह कर्तव्य है कि वह अपनी पत्नी और बच्चों को गुजारा भत्ता प्रदान करे। इसलिए, यदि वह बेरोजगार है, तो उसे नौकरी ढूंढनी चाहिए और कमाई करनी चाहिए।’

फैसला सुनाते हुए पीठ ने मैसूर की एक पारिवारिक अदालत द्वारा इस संबंध में दिए गए फैसले पर सवाल उठाने वाली व्यक्ति की याचिका को खारिज कर दिया। उस शख्स के वकील ने कहा था कि याचिकाकर्ता बीमार है। उसके पास नौकरी नहीं है। इसलिए वह गुजारा भत्ता देने की स्थिति में नहीं हैं।

तर्क को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यह स्वीकार्य नहीं है कि पति अपनी पत्नी को 10 हजार रुपये मासिक मुआवजा देने की स्थिति में नहीं है। पीठ ने दोहराया कि वह काम करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट है और उसे नौकरी ढूंढना चाहिए और मुआवजे का भुगतान करना चाहिए।

स्थानीय पारिवारिक अदालत ने पत्नी को 6,000 रुपये और बच्चे को 4,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था। पीठ ने आगे कहा कि 10,000 रुपये कोई बड़ी रकम नहीं है। आदमी का यह तर्क कि वह राशि देने की स्थिति में नहीं है, केवल एक बहाना है।