BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ा हादसा : स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

बड़ा हादसा : स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

 हरियाणा। पलवल में शुक्रवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा रसुलपुर रोड स्थित गांव होशंगाबाद के पास हुआ है।

हादसा उस वक्त हुआ जब सुल्तानपुर का रहने वाला परिवार गांव असावटा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। घटना सुबह 7.30 से 8.00 बजे के बीच हुई। हादसे के वक्त बस काफी तेजी से आ रही थी और उसने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मारी जिसमें ऑटो पलट गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो को तेज झटका लगा और उसमें सवार 10 लोग इधर-उधर गिर गए। इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में प्रमोद(25), मोहरपाल(30) ऑटो चालक, अंजलि(17), चारुल(14), यशिका(7) शामिल हैं।वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद घायलों से मिलने के लिए पलवल के विधायक दीपक मंगला जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। इसके साथ ही पूर्व मंत्री करण दलाल भी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले।

अदालत का फैसला : पति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल क्रूरता, हाईकोर्ट ने लगाई तलाक पर मुहर

अदालत का फैसला : पति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल क्रूरता, हाईकोर्ट ने लगाई तलाक पर मुहर

 नई दिल्ली। NATIONAL NEWS : दिल्ली हाई कोर्ट में पत्नी के अत्याचारों से पीड़ित एक पति के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कोर्ट कहा कि हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। यह अधिकार आपसे कोई छीन नहीं सकता। इसलिए पति के तलाक लेने का फैसला जायज है। यह मामला फैमिली कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा था। पारिवारिक अदालत ने पति को पत्नी से तलाक लेने की मंजूरी दी थी। फैसले के खिलाफ पत्नी ने हाई कोर्ट का रुख किया था।

हाई कोर्ट ने महिला की अपील को खारिज करते हुए कहा कि पारिवारिक अदालत का फैसला गलत नहीं है। फैमिली कोर्ट सही नतीजे पर पहुंची है कि पति के साथ क्रूरता की गई है। उस पर अत्याचार हुआ है। कोर्ट ने कहा, हम इस बात से संतुष्ट हैं कि रिकॉर्ड में जो क्रूरता साबित हुई है, वह पर्याप्त है। इसलिए क्रूरता के आधार पर तलाक देने के फैसले में कोई कमी नहीं है। जस्टिस संजीव सचदेवा और विकास महाजन की पीठ ने यह फैसला सुनाया।

पीठ ने अपने फैसले में कहा कि रिकॉर्ड में यह साबित हो चुका है कि पति को नियमित तौर पर मानसिक प्रताड़ना, दर्द और पीड़ा सहन करनी पड़ी। यह स्पष्ट तौर पर क्रूरता है। पति ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया था कि जब भी दोनों के बीच झगड़ा होता था तो पत्नी बार-बार अपशब्दों का प्रयोग करती थी। गालियां देती थी। कोर्ट ने इस पर कहा कि किसी भी शख्स के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार 

इस मामले की सुनवाई के दौरान महिला के वकील ने दलील दी थी कि पति के साथ क्रूरता कब हुई। इसकी कोई स्पष्ट तारीखों का उल्लेख भला ही नहीं किया गया है। लेकिन अदालत ने वकील की इस दलील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस तर्क का कोई महत्व नहीं है। क्योंकि पति ने अपने साक्ष्यों में कहा है कि जब भी दोनों के बीच कोई झगड़ा होता था, महिला उसके और उसके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती थी। फैमिली कोर्ट ने इस मामले में जुलाई 2022 को फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि पति इस बात को साबित करने में कामयाब रहा है कि उसकी पत्नी का व्यवहार अपने ससुराल वालों के साथ-साथ पति के लिए भी अच्छा नहीं था। महिला लगातार उनके साथ दुर्व्यवहार करती थी। इस आधार पर ही पारिवारिक अदालत ने पति को तलाक लेने की मंजूरी दे दी थी।

LPG Gas Agency से कमाए हर महीने 3 से 4 लाख रुपए, जाने कैसे

LPG Gas Agency से कमाए हर महीने 3 से 4 लाख रुपए, जाने कैसे

 LPG Gas Agency: अगर आप भी बंपर कमाई करने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं. आप एलपीजी की एजेंसी खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी खोल सकते हैं और इसके लिए किसी भी तरह की खास नॉलेज की जरूरत नहीं है. अगर आप 10वीं पास है तो आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

किसी भी कंपनी की ले सकते हैं गैस एजेंसी
देशभर में एलपीजी सिलेंडर की डिमांड काफी ज्यादा है. शहर के साथ-साथ ही गांव में भी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. आप HP, Indane और भारत गैस में से किसी भी कंपनी की गैस एजेंसी खोल सकते हैं.

कौन ले सकता है गैस एजेंसी-

  • भारत का नागरिक ही इसकी डीलरशिप ले सकता है.
  • आपके पास दसवीं का सर्टिफिकेट होना जरूरी है.
  • पुरुष और महिला कोई भी इस एजेंसी के लिए अप्लाई कर सकता है.
  • गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए मिनिमम आयु 21 साल और अधिकतम 60 साल है.
  • आवेदनकर्ता के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई क्रिमिनल केस रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.
  • जो व्यक्ति आवेदन करना चाहते हैं, उनका परिवार का कोई भी सदस्य किसी भी प्रकार की ऑयल कंपनी में कर्मचारी नहीं होना चाहिए.
  • जो भी व्यक्ति डीलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें आवेदन करने से पहले अपने पास गैस सिलेंडर रखने के लिए एक गोदाम की व्यवस्था करनी जरूरी है.

चेक करनी होगी ऑफिशियल वेबसाइट 
आपको जिस भी कंपनी की डीलरशिप चाहिए उसके लिए उस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करना होगा. ये कंपनियां समय-समय पर गैस एजेंसी के लिए आवेदन निकालती रहती हैं.

कितना करना होगा पेमेंट
शहरी क्षेत्रों में गैस एजेंसी के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा. जनरल कैटेगरी में आने वाले लोगों को आवेदन के समय 10000 रुपये का पेमेंट करना होगा. इसके अलावा ओबीसी कैटेगरी वालों को 5000 रुपये और एससी कैटेगरी वालों को 3000 रुपये का पेमेंट करना होगा.

कितनी होगी कमाई
अगर आप एलपीजी गैस एजेंसी लेते हैं तो आपकी हर महीने करीब 3 लाख से लेकर 4 लाख तक की कमाई हो सकता है.

Mahashivratri 2023 :महाशिवरात्रि कल, बेलपत्र से जुड़ा करें ये खास उपाय, चमक उठेगी तकदीर

Mahashivratri 2023 :महाशिवरात्रि कल, बेलपत्र से जुड़ा करें ये खास उपाय, चमक उठेगी तकदीर

 आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वाले लोगों ने हर उस चीज को पहचाना है, जो इंसान के लिए सहायक हो सकती है. इस अभ्यास श्रृंखला में उन्होंने फूल, फल और पत्तियों में भी चमत्कार खोज लिए. भगवान शिव ( god shiv)को समर्पित महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा।

शुभ चीजों की पहचान की है जो शिव( shiv ( को अर्पित की जाती हैं, क्योंकि वे आपके लिए ईश्वर( god) से संपर्क का एक साधन हैं. आपने देखा होगा कि कुछ लोग भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करने के बाद उसकी पत्ती को पूजा की थाली में संजोकर वापस ले आते हैं. उसकी पत्ती को पूजा के स्थान पर नहीं छोड़ते हैं।

जंगल में पेड़ों की हजारों प्रजातियां

सद्गुरु कहते हैं कि जंगल में पेड़ों की हजारों प्रजातियां हैं. अलग-अलग किस्म के पेड़ हैं. पेड़ों और पत्तियों की इस विविधता में आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालों ने केवल एक ही पत्ती क्यों चुनी? दरअसल किसी ने इसे पहचाना और महसूस किया कि यह सबसे अलग है. आप इसे अनदेखा नहीं कर सकते।

जीवनभर सुख-सुविधाएं

बेलपत्र के पेड़ महादेव का वास माना जाता है। जो लोग शिवरात्रि पर किसी बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करते हैं, उन्हें महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग जीवनभर सुख-सुविधाएं प्राप्ति करते हैं और सभी कार्यों में सफल होते हैं।

बेलपत्र को अपने धन के स्‍थान में  रखे

शिवलिंग पर चढ़े बेलपत्र को अपने धन के स्‍थान में रखने से आपके घर धन धान्‍य से भरे रहते हैं। आपको करना यह है कि शिवलिंग पर चढ़े बेलपत्र में से कोई भी तीन बेलपत्र लें और उस पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिख लें और इन बेलपत्रों को अपने धन के स्‍थान में रख लें।

ACCIDENT NEWS : गैस टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर के बाद विस्फोट, मौके पर 4 की मौत, 10 घरों तक पहुंची आग की लपटें

ACCIDENT NEWS : गैस टैंकर और ट्रक के बीच टक्कर के बाद विस्फोट, मौके पर 4 की मौत, 10 घरों तक पहुंची आग की लपटें

 राजस्थान। ACCIDENT NEWS : अजमेर में रानी बाग रिसोर्ट के पास शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक गैस टैंकर और ट्रक ट्रेलर में भिड़ंत के बाद 4 लोग जिंदा जल गए। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भिड़ंत के बाद धमाका भी हुआ, जिससे गैस टैंकर में आग लग गई। इससे करीब 400 मीटर तक सड़क और आसपास के क्षेत्र में आग फैल गई। हाईवे पर चल रहे दो ट्रक और कई दुपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आगए। मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित आसपास फैली आग से 10 से ज्यादा मकानों में भी आग लग गई। मारे गए लोगों में गैस टैंकर और मार्बल पत्थर लेकर जा रहे ट्रेलर दोनों के ड्राइवर शामिल हैं। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

देर रात हुए हादसे के बाद सूचना मिलने पर रात एक बजे से कलेक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करवाया। स्थानीय थाना पुलिस, दमकल, एंबुलेंस ने मौके पर रात बचाव कार्य किया गया। मौके पर मौजूद वाहन चालकों के मुताबिक आग लगने से काफी देर तक हाइवे पर जाम लग गया।

CG NEWS : अमरजीत चावला ने मोहन मरकाम को लिखा पत्र, AICC की नोटिस का किया जिक्र

CG NEWS : अमरजीत चावला ने मोहन मरकाम को लिखा पत्र, AICC की नोटिस का किया जिक्र

 रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले ही पार्टी में विवाद होने लगा है। बता दें कि PCC संगठन के महामंत्री अमरजीत चावला ने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को पत्र लिखा है। दरअसल AICC की तरफ से अमरजीत चावला को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने पत्र लिखकर कारण बताओ नोटिस का हवाला देते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन की जिम्मेदारियों से मुक्त करने की मांग की है।

AICC की नोटिस का जिक्र करते हुए अमरजीत चावला ने लिखा है कि प्रदेश में पार्टी का पूर्णकालिक अधिवेशन होने जा रहा है, जिसमें पार्टी की तरफ से उन्हें बहुत सारी जिम्मेदारियां दी गई है। लेकिन कुछ गलतफहमी की वजह से उनके खिलाफ अनुशासन समिति में शिकायत हुई है और नोटिस जारी किया गया है। अमरजीत चावला ने लिखा है कि अधिवेशन में उन्हें कई समितियों में शामिल किया गया है और जिम्मेदारियां सौंपी गई है। अब जबकि उन्हें नोटिस जारी हुआ है, तो ऐसे में उन्हें अधिवेशन के दौरान कार्यभार लेना उचित नहीं प्रतीत हो रहा है। ऐसे में उन्होंने अधिवेशन तक समिति के कार्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

हालांकि उन्होंने यह लिखा है कि पार्टी के संगठन कार्य को कार्यों को लेकर उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसका जरूर निर्वहन करेंगे।

Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

Bageshwar Dam : बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आयी महिला की मौत

 छतरपुर। Bageshwar Dam : छतरपुर में स्थित बागेश्वरधाम भगवान हनुमान के लिए काफी प्रसिद्ध है। लेकिन इसी बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई महिला की मौत हो गई है। छतरपुर जिले के गढा गांव स्थित बागेश्वर धाम में महिला जयपुर से धाम में अर्जी लगाने के लिए पहुंची थी। लेकिन किसी को क्या खबर थी कि अर्जी लगाने से पहले ही महिला की मौत हो जाएगी।

30 साल से बीमार चल रही थी महिला

महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी पिछले 30 सालों से बीमार चल रही थी। इसलिए वह अपने इलाज के लिए छतरपुर के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में अपनी अर्जी लगाने आई थीं ताकि उसकी सेहत में सुधार हो सके। महिला ने सुबह खाना खाया था। उसके बाद पंडाल में अर्जी के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक वह गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

बागेश्वरधाम में अर्जी लगाने पहुंची थी महिला

राजस्थान से अर्जी लगाने आई महिला का नाम नीलू सिंह था और उसके पति का नाम देवेंद्र सिंह बताया जा रहा है। लंबे समय से बीमारी से निजात पाने के लिए और मन में श्रध्दा लिए वह धाम में अर्जी लगाने आई थी। महिला के पति देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह तक ठीक थी। उसने खाना भी खाया था। लेकिन बागेश्वरधाम के पंडाल में अर्जी का नंबर नहीं लग पाया और उससे पहले ही महिला की मौत हो गई थी।

यूपी से आई महिला की भी हुई मौत

बागेश्वरधाम में इसी तरह की घटना उत्तरप्रदेश की महिला के साथ भी घटित हुई थी। उत्तरप्रदेश से आई एक महिला की भी मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, यह बताया गया कि वह महिला भी बीमार थी। इसलिए वह बागेश्वर धाम में परिक्रमा लगाने के लिए आई थीं। महिला के पति का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी।

पूरे देश में चर्चा में हैं पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर में स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों देश भर में काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी सिद्धी से काफा लोग हैरान हैं। साथ ही बागेश्वर धाम में इन दिनों यज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु रहे हैं। ये श्रद्धालु देश के विभिन्न हिस्सों से आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

OMG ! शादी से पहले ही दूल्हे के साथ घटी यह घटना, घर में मचा कोहराम

OMG ! शादी से पहले ही दूल्हे के साथ घटी यह घटना, घर में मचा कोहराम

 इटावा। भाई संग फेशियल कराने निकला दूल्हा, शादी के चार दिन पहले घर में कोहराम शादी-बारातों में फेशियल इन दिनों बवाल बना हुआ है। कुछ दिन पहले पीलीभीत जिले के बिलसंडा में एक दूल्हा फेशियल कराने निकला तो वह वापस ही नहीं लौटा। शादी की तारीख भी निकल गई।

शादी-बारातों में फेशियल इन दिनों बवाल बना हुआ है। कुछ दिन पहले पीलीभीत जिले के बिलसंडा में एक दूल्हा फेशियल कराने निकला तो वह वापस ही नहीं लौटा। शादी की तारीख भी निकल गई। पुलिस कार्रवाई हुई तो असलियत पता चली। इसी तरह का एक और मामला यूपी के इटावा से सामने आया है। यहां भी दूल्हा शादी के चार दिन पहले चचेरे भाई संग फेशियल कराने के लिए गया था। 15 फरवरी को बारात जानी थी, अब तक उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। दूल्हे के गायब होने की खबर से घर में भी कोहराम मचा है।

गांव खड़कौली में रहने वाले किशन उर्फ अक्कू के घर में शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। किशन की बरात 15 फरवरी को आगरा जानी है। शादी की तैयारियों के बीच 11 फरवरी को किशन अपने ताऊ के बेटे सानू के साथ फेशियल कराने के लिये निकला था। लेकिन अभी तक लौटकर नहीं आया। परिवार के लोगों ने खोजबीन के बाद सोमवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी दोनों युवकों की तलाश में जुट गयी है। पुलिस ने दोनों की फोटो आसपास जिलों को भेजी है।

लापता दूल्हे की बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि भाई अपनी मर्जी से ही शादी कर रहे थे बिल्कुल हंसी खुशी तरीके से वह शादी की तैयारियां और शॉपिंग कर रहे थे। 2 दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने लिए शेरवानी और शादी की खरीदारी कर आए थे ऐसे में अचानक उनका लापता होना चिंता पैदा कर रहा है। मंगलवार को मंडप होना था लेकिन दूल्हा न होने से मंडप नहीं हुआ। बसरेहर थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि दोनों लापता युवकों की सूचना पुलिस को दी गई है। दोनों की तलाश की जा रही है।

गांजा फूंकने वालों के लिए काम की खबर, निकली नौकरी, 88 लाख रुपये सालाना का पैकेज

गांजा फूंकने वालों के लिए काम की खबर, निकली नौकरी, 88 लाख रुपये सालाना का पैकेज

  INTERESTING NEWS : एक कंपनी को ‘प्रोफेशनल स्मोकर्स’ की दरकार है. इस अजीबोगरीब जॉब के लिए अच्छी-खासी सैलरी भी ऑफर की जा रही है. नौकरी के विज्ञापन के मुताबिक, आपको सिर्फ गांजा फूंकना है और इसकी क्वालिटी परखनी है. इसके बदले में 88 लाख रुपये की सैलरी दी जाएगी.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, ये Cannamedical कंपनी जर्मनी की है और इसने ‘कैनबिस सोम्मेलियर’ (Cannabis Sommelier) के पद के लिए विज्ञापन निकाला है. कंपनी को ऐसे कर्मचारी की तलाश है, जो पेशेवर तरीके से गंजेड़ी हो और उसके प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता जांच सके. आसान शब्दों में कहें तो कंपनी को ‘Weed Expert’ की तलाश है.

दरअसल, कंपनी दवा के तौर पर कैनबिस (Cannabis) बेचती है. इसके लिए उसे ऐसे लोगों की तलाश है, जो उसके प्रोडक्ट को सूंघे, चेक करे और स्मोक करके उसकी क्वालिटी की जांच करे. कंपनी का दावा है कि वह अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ‘Weed Expert’ की तलाश कर रही है. इसके लिए 88 लाख रुपये सैलरी (सालाना) ऑफर की गई है.

प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करनी होगी

इसको लेकर कंपनी के सीईओ डेविड हेन्न ने कहा- हम किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, पुर्तगाल, मैसेडोनिया और डेनमार्क के सोर्सिंग देशों में हमारे उत्पादकों के मानकों की स्टैंडर्ड मॉनटरिंग कर सके. उसे जर्मनी में भी डिलीवर हुए प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करनी होगी.

हालांकि, इस जॉब के लिए अप्लाई वाले को “कैनबिस पेशेंट” होना ज़रूरी है. साथ ही जर्मनी में कानूनी तौर पर गांजा पीने का उसके पास लाइसेंस भी होना चाहिए. फिलहाल, इस जॉब के लिए भी लोगों की लाइन लग गई है.

गौरतलब है कि जर्मनी में पिछले साल ही गांजा पीने को कानूनी मान्यता मिली है. मगर इसका उपयोग सिर्फ इलाज के लिए किया जा सकता है. 30 ग्राम तक गांजा रखना अपराध की श्रेणी से बाहर है. लेकिन इससे अधिक मात्रा पकड़े जाने पर एक्शन हो सकता है. इसके उपयोग की अनुमति सिर्फ वयस्कों को है.

Maa Lakshmi Mantra: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप,खुद-ब-खुद हल होंगी जीवन की समस्याएं

Maa Lakshmi Mantra: शुक्रवार को करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप,खुद-ब-खुद हल होंगी जीवन की समस्याएं

 शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को विशेष रूप से प्रिय है। इस दिन वैभव लक्ष्मी के व्रत और पूजन का विधान है। माना जाता है कि नियमित रूप से जो भी शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी का व्रत रखता है उसे धन संबधी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए।

ये मंत्र का करें जाप

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

श्री लक्ष्मी महामंत्र

मां लक्ष्मी का यह मंत्र धन, ऐशवर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला है। इस मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल की दिया जला कर जाप करना चाहिए।

सुख-समृद्ध के लिए मंत्र

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और शुक्रवार के दिन इत्र और सुंधित पदार्थ अर्पित करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा 

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

5- सर्व मनोकामना पूर्ति मंत्र

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और उन्हें कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामाओं की पूर्ति होती है…

Youtube CEO: यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्स्की ने किया इस्तीफे का एलान, अब नील संभालेंगे कमान

Youtube CEO: यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्स्की ने किया इस्तीफे का एलान, अब नील संभालेंगे कमान

 भारतीय मूल के नील मोहन को YouTube का नया CEO बनाया गया है। इससे पहले नील मोहन यूट्यूब( youtoube) के CPO थे। उन्हें प्रमोट कर ये जिम्मेदारी दी गई है।

सूसन ने नील को यूट्यूब का CEO बनाए जाने पर बधाई दी। सूसन ने कहा कि हम शॉर्ट्स, स्ट्रीमिंग और सब्सक्रिप्शन में जो कर रहे हैं वो शानदार है। नील हमें लीड करने के लिए सही व्यक्ति हैं।

कैलिफोर्निया के एक गैरेज में सर्च इंजन बनाने के लिए काम कर रहे

पिछले नौ साल से अल्फाबेट के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म( platform ) यूट्यूब में लीड रोल पर काम कर रही थी. बता दें कि सुसान वोजिकी यूट्यूब की पैरेंट कंपनी गूगल के साथ शुरुआती दिनों से जुड़ी हुई हैं. ये तब की बात है जब गूगल के दो संस्थापक कैलिफोर्निया के एक गैरेज में सर्च इंजन बनाने के लिए काम कर रहे थे. बाद में वो गूगल की 16वीं स्टाफ बनी थीं और वे कंपनी में 25 सालों से जुड़ी हुई हैं.।

सुसान अभी गूगल ( google)और अल्फाबेट( alphabet) में बतौर सलाहकार काम करेंगी

सुसान ने कहा कि वे ट्रांजिशन पीरियड के दौरान कंपनी में बनी रहेंगी और नील मोहन को मदद करती रहेंगी. सुसान अभी गूगल और अल्फाबेट में बतौर सलाहकार काम करेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी यूट्यूब को लेकर उतना ही भरोसा है जितना कि उन्हें 9 साल पहले था. यूट्यूब के सर्वोत्तम दिन अभी आने वाले है।

बच्चे का पासपोर्ट जारी करने के लिए हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

बच्चे का पासपोर्ट जारी करने के लिए हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय को भेजा नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

 मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बच्चे गोद देने वाली एजेंसी द्वारा एक साल के अफगानी बच्चे का पासपोर्ट जारी करने की मांग करने वाली याचिका पर गृह मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। याचिका में पासपोर्ट जारी करने की मांग की गई है ताकि उसे किसी दंपति को गोद दिया जा सके। बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस गौतम पटेल और जस्टिस नीला गोखले की डिवीजन बेंच ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह या उनके कार्यालय के किसी वकील को इस मामले में मदद करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि पुणे स्थित बच्चों को गोद देने वाली एजेंसी भारतीय समाज सेवा केंद्र ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में मांग की गई थी कि कोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को निर्देश दे कि वह एक साल के अफगानी बच्चे को पासपोर्ट जारी कर दे। याचिका में कहा गया है कि बच्चे के माता-पिता ने 9 सितंबर 2021 को बच्चे को भारतीय समाज सेवा केंद्र को सौंपा था। याचिका में कहा गया है कि बच्चे का जन्म भारत में ही हुआ है इसलिए वह भारतीय पासपोर्ट पाने का हकदार है लेकिन अभी तक पासपोर्ट ना मिलने के कारण बच्चे को गोद देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

याचिका में कहा गया है कि अगर कोई विदेशी दंपति बच्चे को गोद लेते हैं तो बिना पासपोर्ट के बच्चे को गोद देना संभव नहीं होगा। कोर्ट ने कहा कि मामला इतना बड़ा नहीं है और इसे एडिशनल सॉललिसिटर जनरल कार्यालय के किसी वकील की मदद से सुलझाया जा सकता है। कोर्ट ने गृह मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही कोर्ट ने याचिका की एक कॉपी सॉलिसिटर जनरल कार्यालय भेजने के भी निर्देश दिए हैं। कोर्ट अब इस मामले पर आगामी एक मार्च को सुनवाई करेगा।

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

 राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card Update) का इस्तेमाल करते हैं तो पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को फ्री राशन मिलना शुरू हो गया है।अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर की 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटी जा रही है तो आप दिवाली से पहले सस्ते में चीनी ले सकते हैं. इसके साथ ही फ्री राशन भी ले सकते हैं।

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ा दिया है. केंद्र के अलावा राज्य सरकार कार्डधारकों को बड़ा फायदा दे रहा है. कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी

दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला

दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया. इस सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी. मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है

Road Accident : बेकाबू होकर बोलेरो और स्कॉर्पियो खाई में पलटीं, 4 की मौत, कई घायल

Road Accident : बेकाबू होकर बोलेरो और स्कॉर्पियो खाई में पलटीं, 4 की मौत, कई घायल

 Banda News. बांदा जिले में बारात से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में पलट गईं. हादसे में चार की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

जानकारी के अनुसार, बारात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेंदा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई. दोनों वाहनों में सवार चार बारातियों की मौत हो गई. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बरात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी. वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है. घटना तिंदवारी थाना इलाके में सुबह चार बजे हुई.

MP सरकार पर लगा 40 लाख का जुर्माना: HC ने ड्राइवर और कंडक्टर को 20-20 लाख देने के दिए निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला ?

MP सरकार पर लगा 40 लाख का जुर्माना: HC ने ड्राइवर और कंडक्टर को 20-20 लाख देने के दिए निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 इंदौर। इंदौर हाईकोर्ट ने (Indore High Court) मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) पर 40 लाख की कॉस्ट लगाई है। पुलिस (Police) के बनाए गए फर्जी केस (Fake Case) के कारण तमिलनाडु (Tamil Nadu) के ड्राइवर (Driver) और कंडक्टर (Conductor) को 1 साल 8 महीना जेल (Jail) में रहना पड़ा। जिसके बाद इंदौर हाईकोर्ट ने ड्राइवर और कंडक्टर को 20-20 लाख रुपये देने के लिए सरकार पर जुर्माना लगाया है।

दरअसल, पूरा मामला बड़वानी जिले (Barwani) के नागलवाड़ी (Nagalwadi) का है। जहां 2 नवंबर 2019 को पुलिस ने तमिलनाडु से आ रहे ट्रक (Truck) को रोककर उसकी तलाशी ली थी। ट्रक में 1600 बॉक्स अंग्रेजी शराब (English Wine) के थे। जिसके पेपर क्लीनर और ड्राइवर ने पुलिस को चेक कराएं। पुलिस को शक था कि जो पेपर क्लीनर और ड्राइवर ने बताए हैं वह फर्जी हैं। जिसके आधार पर नागलवाड़ी पुलिस ने 420 और 468 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Crime News : प्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दबाव, प्रेमी ने गला दबाकर कर दी हत्या

Crime News : प्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दबाव, प्रेमी ने गला दबाकर कर दी हत्या

 आगरा. एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने 9 फरवरी को हुए रीना हत्याकांड का बुधवार को खुलासा किया. पुलिस के मुताबिक लड़की शादी का दबाव बना रही थी.मामला बमरौली कटारा के इकथरा गांव का है. 10 फरवरी को बृजेश ने कटारा थाने में सूचना दी थी कि उसकी 19 साल की बहन रीना लापता है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा लिखा था. कुछ घंटे बाद ही रीना का शव घर से 500 मीटर दूर सरसों के खेत में मिला था. उसके गले में दुपट्टे का फंदा था. घटनास्थल के पास ही रीना की चप्पलें पड़ी हुईं थीं. इस घटना के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी और शक के आधार में उसके प्रेमी रविंद्र से पूछताछ की. शुरूआत में उसने घूब घुमाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य उसके सामने रखे तो उससे कहा कि वह फंस चुका है.उसने पुलिस को बताया कि रीना उस पर शादी का दबाव बना रही थी. वह उससे शादी नहीं करना चाहता था. उसने योजना के तहत उसे खेत में बुलाया. उससे साफ कह दिया कि उससे शादी नहीं करेगा. वह उससे झगड़ा करने लगी. दोनों मारपीट करने लगे. इस पर गुस्से में आकर रवेंद्र ने रीना का गला घोंटकर हत्या कर दी.

Agniveer Recruitment 2023:शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती, इंडियन आर्मी ने जारी किया जरूरी नोटिस, सेना ने बदली चयन प्रक्रिया

Agniveer Recruitment 2023:शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती, इंडियन आर्मी ने जारी किया जरूरी नोटिस, सेना ने बदली चयन प्रक्रिया

 सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. Indian Army एक बार फिर अग्निपथ स्कीम के तहत अग्निवीर भर्ती करने जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत देशभर में आर्मी की रैली होने वाली है।

अग्निवीर जेनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/ स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के पदों पर की जाएंगी. आपका सेलेक्शन आपके द्वारा जमा किए गए एप्लिकेशन फॉर्म की शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन CCE एग्जाम और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर ट्रेड्समैन- हर विषय में 33% मार्क्स के सात क्लास 8 पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा सभी सब्जेक्ट्स में 33% के साथ 10वीं पास करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं.

अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर- आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस किसी भी स्ट्रीम में औसत 60% मार्क्स के साथ 12वीं पास. इंग्लिश और मैथ्स/ अकाउंट्स में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं।

अग्निवीर टेक्निकल- साइंस (PCM) के साथ क्लास 12 पास हों. या फिर 10वीं के बाद ITI या दो या तीन साल का कोई टेक्निकल डिप्लोमा कोर्स किया हो.

अग्निवीर जेनरल ड्यूटी- औसत 45% मार्क्स के साथ 10वीं पास हों।

आयु सीमा ( age limit) 

उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 17 साल 6 महीने और ज्यादा से ज्यादा 21 साल होना चाहिए. इस बार के लिए आयु सीमा की कटऑफ डेट 1 अक्टूबर 2002 से लेकर 1 अप्रैल 2006 तक है।

शिलौंग समेत अन्य जगहों के लिए अलग-अलग जॉब नोटिफिकेशन जारी

बेरहामपुर, कटक, लैंसडाउन, लखनऊ, मेरठ, पिथौरागढ़, संबलपुर, सिलिगुड़ी, पुणे, गया, जोरहाट, कटिहार, मुजफ्फरपुर, रांची, सिकंदराबाद, सिलचर, विशाखापत्तनम, शिलौंग समेत अन्य जगहों के लिए अलग-अलग जॉब नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।

आक्रमणकारियों ने जिन स्थलों के नाम बदले, उनके वास्तविक नाम रखे जाने का अभियान चलना चाहिए

आक्रमणकारियों ने जिन स्थलों के नाम बदले, उनके वास्तविक नाम रखे जाने का अभियान चलना चाहिए

 हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं लेकिन हमारे प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक धार्मिक स्थल आज भी क्रूर विदेशी आक्रमणकारियों, उनके नौकरों और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं। आक्रमणकारियों ने न केवल सामान्य स्थानों का नाम बदला बल्कि जानबूझकर हमारे प्राचीन ऐतिहासिक सांस्कृतिक धार्मिक स्थलों का नाम भी बदल दिया और स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद भी उनका जारी रहना भारत की संप्रभुता और नागरिकों के गरिमायुक्त जीवन के अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और संस्कृति के अधिकार के खिलाफ है लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने आक्रमणकारियों के बर्बर कृत्य को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने अथक परिश्रम से पांडवों ने खांडवप्रस्थ को इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) बनाया था लेकिन दिल्ली में युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव, कुंती, द्रौपदी और अभिमन्यु के नाम पर सड़क, वार्ड, गाँव या विधानसभा क्षेत्र नहीं है लेकिन बर्बर विदेशी आक्रांताओं के नाम पर सड़क, वार्ड, गाँव और विधानसभा क्षेत्र है जो हमारी संप्रभुता ही नहीं बल्कि अनुच्छेद 21, 25, 29 के अंतर्गत प्रदत्त गरिमायुक्त जीवन के अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और संस्कृति के अधिकार के भी खिलाफ है।

ऐतिहासिक 'अजातशत्रु नगर' का नाम बर्बर "बेगू" ने अपने नाम पर रख लिया और आज भी वह 'बेगूसराय' कहलाता है। 'नालंदा विहार' का नाम लुटेरे 'शरीफुद्दीन अहमद' ने अपने नाम पर रख लिया और आज भी उसे 'बिहार शरीफ' कहते हैं। सांस्कृतिक शहर 'द्वार बंग' को क्रूर 'दरभंग खान' ने अपने नाम पर रख लिया और अब उसे 'दरभंगा' कहते हैं। धार्मिक शहर 'हरिपुर' को 'हाजी शम्सुद्दीन शाह' ने अपने नाम पर रखा लिया और आज भी वह 'हाजीपुर' कहलाता है। 'सिंहजानी' का नाम 'जमाल बाबा' ने अपने नाम पर रख लिया और अब वह जमालपुर कहलाता है'। वैदिक शहर 'विदेहपुर' का नाम बर्बर मुजफ्फर खान ने अपने नाम पर रख लिया और अब वह 'मुजफ्फरपुर' कहलाता है। इसी तरह ऐतिहासिक शहर 'कर्णावती' का नाम अहमद शाह ने अपने नाम पर रख लिया और वह आज भी 'अहमदाबाद' कहलाता है।

विनाशकारी युद्ध को टालने के लिए भगवान कृष्ण ने प्रस्ताव दिया था कि यदि कौरव 5 गाँव [इंद्रप्रस्थ (दिल्ली), स्वर्णप्रस्थ (सोनीपत), पानप्रस्थ (पानीपत), व्याघ्रप्रस्थ (बागपत) और तिलप्रस्थ (फरीदाबाद)] देते हैं तो पांडव और अधिक मांग नहीं करेंगे। 'तिलप्रस्थ' का नाम क्रूर आक्रमणकारी 'शेख फरीद' ने अपने नाम पर रख लिया और वह आज भी फरीदाबाद कहलाता है। जहांगीर ने अपनी आत्मकथा 'जहांगीरनामा' में लिखा है कि क्रूर शेख फरीद ने किस प्रकार मंदिरों को नष्ट कर दिया था और हजारों हिंदुओं का धर्मांतरण किया था लेकिन पूर्व सरकारों ने फरीदाबाद का नाम बदलने के लिए कुछ नहीं किया।

ऐतिहासिक शहर 'भृगनापुर' का नाम बर्बर शेख बुरहान-उद-दीन ने अपने नाम पर रख लिया और अब उसे 'बुरहानपुर' कहते हैं। धार्मिक शहर 'नर्मदा पुरम' का नाम क्रूर होशंग शाह ने अपने नाम पर रख लिया था और अब उसे 'होशंगाबाद' कहते हैं। क्रूर होशंग शाह ने सैंकड़ों घुड़सवारों, हाथी सवारों और विशाल सेना के साथ 'भृगनापुर' पर हमला किया था और युद्ध के बाद हजारों हिंदू महिलाओं ने बलात्कार से बचने के लिए अपनी जान दे दी थी। शाजापुर का नाम शाहजहां के नाम पर पड़ा। अहमद निजाम शाह ने युद्ध जीतने के बाद अंबिकापुर का नाम अहमद नगर कर दिया। सैंकड़ों हिंदू मंदिरों को नष्ट करने वाले क्रूर मुहम्मद बिन तुगलक ने देवगिरि का नाम बदलकर दौलताबाद कर दिया था।

धार्मिक शहर धाराशिव का नाम उस्मान अली खान ने अपने नाम पर रख लिया और अब उसे उस्मानाबाद कहते हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि विद्रोह के डर से निजाम ने रजाकारों (अर्धसैनिक) को हर संभव तरीके से हिंदू विद्रोह दबाने का निर्देश दिया था और फिर रजाकारों ने हिंदुओं का जातीय नरसंहार शुरू कर दिया। रजाकार गाँव-गाँव जाकर अपहरण और बलात्कार करते थे। उन्होंने लड़कियों को नग्न घुमाया और नृत्य करने के लिए मजबूर किया था। पुरुषों की हत्या करने के बाद हजारों हिंदू महिलाओं से बलात्कार किया गया था और आतंक से बचने के लिए बहुत से लोग कुओं में कूद गए और इस तरह भाग्यनगर (हैदराबाद) एक मुस्लिम बहुल शहर बन गया।

प्राचीन शहर "मोकलहर" को बाबा फरीद ने अपने नाम पर रख लिया और आज भी उसे फरीदकोट कहते हैं। महाभारत कालीन शहर 'विराट' को क्रूर होशियार खान ने अपने नाम पर रख लिया और वह होशियारपुर कहलाता है। करीमनगर का नाम क्रूर सैयद करीमुद्दीन के नाम पर है। महबूबनगर का नाम लुटेरे महबूब अली खान के नाम पर है। निजामाबाद का नाम हैदराबाद के निजाम के नाम पर रखा गया था जबकि यह राजा इंद्रदत्त द्वारा स्थापित इंदूर था। अलीपुर का नाम गद्दार मीर जाफर अली के नाम पर है जिसने प्लासी के युद्ध में अंग्रजों की मदद किया था। बंगाल में आज भी 'मीर जाफ़र' शब्द विश्वासघात का पर्याय माना जाता है। माँ दुर्गा के 51 शक्ति पीठों में से एक प्रमुख शक्तिपीठ 'किरीतेश्वरी' को बर्बर मुर्शिद खान ने तोड़ा था और अपने नाम पर उस पवित्र स्थान का नाम मुर्शिदाबाद रख दिया था।

नजफ खान ने रामगढ़ को अलीगढ़ बना दिया। अंबिकानगर बाद में अमरोहा बन गया और आर्यमगढ़ अब आजमगढ़ कहलाता है। जसनौल अब बाराबंकी कहलाता है। महाभारत कालीन 'पांचाल' को फर्रुख ने अपने नाम पर फर्रुखाबाद बना दिया। इब्राहिम शाह ने भिटौरा को फतेहपुर बना दिया। गाजी-उद-दीन ने गजप्रस्थ को गाजियाबाद बना दिया। गाजीपुर का नाम सैय्यद मसूद गाजी के नाम पर है जो क्रूरता का प्रतीक है। जमदग्नि पुरम को जौना खान ने अपने नाम पर जौनपुर रख दिया। प्रसिद्ध विंध्याचल शक्तिपीठ को लुटेरे मिर्जा ने मिर्जापुर बना दिया और रामगंगा नगर को मुराद ने मुरादाबाद बना दिया।

लक्ष्मी नगर को लुटेरे मुजफ्फर खान ने अपने नाम पर मुजफ्फरनगर बना दिया और गोमती नगर को शाहजहाँ ने अपने नाम पर शाहजहाँपुर बना दिया। इसी तरह लखनऊ में अमीनाबाद, आलमबाग, हुसैनाबाद, खुर्रमनगर, मौलवीगंज, अकबरी गेट जैसे कई वार्ड हैं। कानपुर में नायबगंज, फजलगंज; आगरा में शाहगंज, सिकंदरा, ताजगंज, फतेहाबाद; गाजियाबाद में सादिकपुर, साहिबाबाद, सहनी खुर्द; प्रयागराज में अहमद रोड, मुजफ्फर रोड; बरेली में अब्दुल्लापुर, आजमपुर, आलमपुर, अहमदपुर; अलीगढ़ में नौरंगाबाद, वाजिदपुर, मसूद नगर, सलेमपुर; मुजफ्फरनगर में आलमगीरपुर, अलीपुर, मुस्तफाबाद, नसरुल्लापुर, सैदपुर; अमृतसर में हुसैनपुर, मुस्तफाबाद; राजस्थान में मिर्जा रोड, जिन्ना रोड; मध्य प्रदेश में हबीबगंज, जहांगीराबाद हैं। इस प्रकार के गांव, वार्ड, कस्बों और शहरों की संख्या लगभग 1000 है लेकिन पूर्व सरकार ने उनका नाम बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

मिनी बस चट्टान से गिरी, 33 लोगों की मौत

मिनी बस चट्टान से गिरी, 33 लोगों की मौत

 दिल्ली । पनामा में बुधवार तड़के 60 से अधिक प्रवासियों को ले जा रही एक बस के चट्टान से गिर जाने से कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई है। देश के प्रवासन अधिकारियों के एक अधिकारी ने कहा है कि यह बस दारीन गैप से यात्रा करने वाले प्रवासियों को ले जाने वाली थी। 

 
 

बस चिरिकि के पश्चिमी तटीय प्रांत में स्थित एक आश्रय की ओर जा रही थी, जो कोस्टा रिका की सीमा में है। 

 

पनामा के प्रवास के उप निदेशक, मारिया इसाबेल सराविया ने पीड़ितों की राष्ट्रीयता का विवरण दिए बिना प्रेस को पुष्टि की कि बस में यात्रियों में से कम से कम 33 यात्रियों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। राष्ट्रपति लॉरेंटिनो कॉर्टिज़ो ने ट्विटर पर कहा, "पनामा सरकार घायलों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: मतदाताओं की लगी लंबी कतार, सीएम साहा ने अगरतला में डाला वोट

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव: मतदाताओं की लगी लंबी कतार, सीएम साहा ने अगरतला में डाला वोट

अगरतला । देश के उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए बुधवार सुबह मतदान शुरू हो गया है। यहां मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। राज्य में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी सुरक्षा प्रबंध किए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य में शाम को 4 बजे तक मतदान होगा। 

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने अगरतला में वोट डाला।  इस दौरान उन्होंने ने कहा कि जनता सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रही है। हमारे लिए यही चुनौती है कि प्रत्येक क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहे हैं लेकिन ये लोग(विपक्ष) कोशिश करेंगे कि ऐसा न हो।

इसे लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनकारो ने कहा कि गुरुवार को 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिनकारो ने बताया कि 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। 

इन मतदान केंद्रों में से 1,100 की पहचान संवेदनशील और 28 की अति संवेदनशील के रूप में की गई है। इन चुनावों के बीजेपी-आईपीएफटी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है तो वहीं सीपीआई (एम)-कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है। 

इसके अलावा पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत बिक्रम की पार्टी टिपरा मोथा भी चुनाव लड़ रही है।  साथ ही इन चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC भी कुछ सीटों पर दांव लगा रही है।  

बता दें कि राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर कुल 259 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इन वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।