BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

 पुणे पुणे-नासिक हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार एसयूवी ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 4 की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य गंभीर लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुणे-नासिक हाईवे पर ये भयंकर सड़क हादसा खारापुड़ी के करीब रात करीब 11 हुआ है। बताया जाता है कि सड़क पार करते समय एक वैन ने 17 महिलाओं को टक्कर मार दी। सभी घायल महिलाओं का इलाज निजी व चंडौली के ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं पुणे शहर से खाना बनाने के लिए खेड़ तालुका के शिरोली स्थित मंगल कार्यालय जा रही थीं। महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक सड़क के डिवाइडर को तोड़कर वैन लेकर फरार हो गया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pulwama Attack: ‘कभी नहीं भूल सकते शहीदों का सर्वोच्च बलिदान’… पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर बोले पीएम मोदी

Pulwama Attack: ‘कभी नहीं भूल सकते शहीदों का सर्वोच्च बलिदान’… पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर बोले पीएम मोदी

 जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी के दिन ही चार साल पहले आतंकी हमला हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक आतंकवादी ने श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CPRF) के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘हम अपने वीर जवानों को याद करते हैं, जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है।’

कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है। कांग्रेस का कहना है कि ‘पुलवामा आतंकी हमले में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को शत शत नमन। आज हम भारत माता के वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं’।

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘पुलवामा आतंकी हमले के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका सर्वोच्च बलिदान भारत हमेशा याद करेगा। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पुलवामा आतंकी हमले के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस सर्वोच्च बलिदान के लिए हम सब सदैव उनके ऋणी रहेंगे। जय हिन्द, जय भारत।

बीबीसी के दिल्ली दफ्तर पर इंकम टैक्स की रेड, अधिकारियों की टीम मौजूद, कार्यालय सील

बीबीसी के दिल्ली दफ्तर पर इंकम टैक्स की रेड, अधिकारियों की टीम मौजूद, कार्यालय सील

 नई दिल्ली। गुजरात दंगों पर बनाई गई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के बाद मंगलवार को मीडिया संस्थान ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के राजधानी दिल्ली स्थित दफ्तर पर इंकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की इस रेड के बारे में मीडिया संस्थान के लंदन स्थित कार्यालय को भी जानकारी दे दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने दफ्तर को पूरी तरह सील कर दिया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सभी कर्मचारियों को घर जाने के लिए कह दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में अफसरों की पूरी टीम मौजूद है, और कार्यालय को सील कर दिया गया है।

CG BREAKING : पैरावट में आग लगने से मासूम की जलकर मौत…

CG BREAKING : पैरावट में आग लगने से मासूम की जलकर मौत…

 कोरिया : जिले में आनंदपुर के सोनहत थाना क्षेत्र के आनंदपुर में घर में रखे पैरावट में भीषण आग लगने से उसमें  जलकर एक मासूम की मौत हो गई. आग इतना भयानक था की मासूम की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने माचिस से पैरा में आग लगाने की आशंका जताई है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय मासूम की मां और अन्य घर के काम में व्यस्त थे.

Shraddha Murder Case : कातिल आफताब ने कोर्ट से की इन चीजों की डिमांड, पढ़िए पूरी खबर..

Shraddha Murder Case : कातिल आफताब ने कोर्ट से की इन चीजों की डिमांड, पढ़िए पूरी खबर..

 Shraddha Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला तिहाड़ जेल में बंद है। उसने साकेत कोर्ट में एक याचिका लगाई है। कोर्ट को बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। उसे पेंसिल, ब्लैंक नोटबुक दी जाए, ताकि नोट्स बना सके। साथ ही एजुकेशनल सर्टिफिकेट और किताबें मुहैय्या कराने  की मांग की है।

कातिल आफताब ने दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट की एक सॉफ्ट कॉपी भी मांगी है। कोर्ट में आफताब के वकील एमएस खान ने कहा है कि चार्जशीट प्रॉपर मैनर में होनी चाहिए। ई-चार्जशीट वकील को दी गई है। लेकिन वह पढ़ने में नहीं आ रही है। फुटेज भी ठीक नहीं है। इसलिए चार्जशीट फोल्डर के हिसाब से और अलग पेन ड्राइव में फुटेज दिए जाएं।

कोर्ट ने  24 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6629 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। 7 फरवरी को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दायर चार्जशीट का संज्ञान लिया था। इसके बाद दस्तावेजों के जांच के निर्देश दिए थे।

आफताब ने अपनी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर से झगडे के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर। शव के 35 टुकड़े किए थे। वहीं  पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।

Valentine Day 2023: प्रेम दिवस आज, इन 4 वालों के लिए वैलेंटाइन डे रहेगा खास,राशि के अनुसार दें अपने पार्टनर को गिफ्ट

Valentine Day 2023: प्रेम दिवस आज, इन 4 वालों के लिए वैलेंटाइन डे रहेगा खास,राशि के अनुसार दें अपने पार्टनर को गिफ्ट

 वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है.एक ओर जहां प्रेमी जोड़े गर्मजोशी से अपने पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताते हैं.तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको आज तक सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ है.तो चलिए ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानते हैं

मेष राशिइस राशि के जातक अपने वैलेंटाइन को स्पेशल फील कराने के लिए प्रयास कर सकते हैं.इसके लिए वे स्टाइलिश कपड़े, हैंड वॉच विशेषकर लाल रंग की कोई भी वस्तु देकर उन्हें अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

वृषभ राशिइस राशि के जातक अपने साथी को आभूषण देकर भी मना सकते हैं.यदि आपकी जेब ज्यादा सपोर्ट नहीं कर रही है तो स्टाइलिश कपड़े जो की क्रीम कलर में हो देकर अपने दिल की बात उनके सामने रख सकते हैं.

मिथुन राशिइस राशि के जातक ज्यादातर विज्ञान संबंधी विचारधारा के होते हैं इसलिए यदि आपका वैलेंटाइन इस राशि से संबंध रखता है तो आप उन्हें ज्ञान संबंधी वस्तु जैसे किताब आदि अपने साथी को उपहार स्वरूप भेंट दे सकते हैं.

कर्क राशिइस राशि के जातक अधिकांशत कलाप्रेमी होते हैं जिन्हें कलाओं से काफी प्रेम होता है तो आप अपने वैलेंटाइन को उसके प्रति अपना प्रेम दिखाने के लिए अपने हाथों से बनी हुई भी सजावटी वस्तु देकर आकर्षित कर सकते

सिंह राशिइस राशि के जातक काफी प्रभावशाली और अपनी चीजों से विशेष लगाव भी रखते हैं तो आप फर्नीचर से जुड़ी कोई भी वस्तु या सामान देखकर अपनी बात उन तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं।

कन्या राशिइस राशि के जातक भी कला प्राचीन शैली को पसंद करते हैं और आप इन तक अपनी बात एंटीक आभूषण या पुस्तक आदि के माध्यम से विवेकपूर्ण तरीके से पहुंचा सकते हैं.

तुला राशिइस राशि के जातक नवीनतम व सुगंधित वस्तुओं के शौकीन होते हैं तो आप इन तक अपनी बात वर्तमान में चल रहे परफ्यूम वॉलेट आदि के माध्यम से पहुंचा सकते हैं.

वृश्चिक राशिइस राशि के जातक स्वर्ण आभूषणों को अधिक पसंद करते हैं ऐसे में आप ब्रेसलेट सोने की चेन अंगूठी आदि के माध्यम से अपनी बात को उन तक पहुंचा सकते हैं.

धनु राशिअगर आपका वैलेंटाइन इस राशि से संबंध रखते हैं तो उन्हें आप पीले रंग के फूल स्वादिष्ट भोजन अथवा कैंडल लाइट डिनर पे ले सकते है।

मकर राशिइस राशियों की पर्सनल लाइफ में सफलता मिलने के योग बनेंगे.इस राशि के जातक चांदी के काफी शौकीन होते हैं आप इनको चांदी के आभूषण देकर स्पेशल फील करा सकते हैं.

कुंभ राशिइस राशि के जातक सदैव अपने साथी से खास उम्मीद लगाकर रखते हैं और छोटी-छोटी बातों से ही खुश भी हो जाते हैं.आप अपने वैलेंटाइन को रात के समय डिनर के साथ सुंदर सा बुके देकर भी स्पेशल फील करा सकते हैं

मीन राशिइस राशि के जातक एक दूसरे से काफी घनिष्ठ होते हैं यदि आप उन तक अपनी दिल की बात पहुंचाना चाहते हैं तो रोमांटिक मूवी एक अच्छा साधन हो सकता है.

Ration Card : राशन कार्डधारकों की हुई मौज! सरकार के फैसले पर, देशभर में लागू हुआ अब राशन का नया नियम

Ration Card : राशन कार्डधारकों की हुई मौज! सरकार के फैसले पर, देशभर में लागू हुआ अब राशन का नया नियम

 सरकार की अहम योजना( yojana) ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ को देशभर में लागू कर द‍िया गया है।इसके बाद राशन की सभी दुकानों पर ऑनलाइन इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ सेल (POS) डिवाइस( device) जरूरी कर दी गई है।

बता दे सरकार की तरफ से कहा गया क‍ि ईपीओएस (EPOS) उपकरणों को उचित तरीके से संचालित करने वाले राज्यों को प्रोत्साहित करने और 17 रुपये प्रति क्‍व‍िंटल के अतिरिक्त मुनाफे से बचत को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा (राज्य सरकार की सहायता नियमावली) 2015 के उप-नियम (2) के नियम 7 में संशोधन किया गया है।

डीलरों को हाइब्रिड मॉडल की प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें दी गई

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लाभार्थी को किसी भी सूरत में कम राशन नहीं मिले, इसके लिए राशन डीलरों को हाइब्रिड मॉडल की प्वाइंट ऑफ सेल मशीनें दी गई हैं. ये मशीनें ऑनलाइन मोड ( online mode)के साथ ही ऑफलाइन( offlline) भी काम करेंगी।

BIG NEWS : मुख्यमंत्री पर हमला, आक्रोशित लोगों ने फेंका कुर्सी, नहीं मिलने देने से थे नाराज

BIG NEWS : मुख्यमंत्री पर हमला, आक्रोशित लोगों ने फेंका कुर्सी, नहीं मिलने देने से थे नाराज

 बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद में कुर्सी फेंकी गई है. समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद के कंचनपुर में सीएम के ऊपर आक्रोशित लोगों ने कुर्सी फेंकी जो उनके चेहरे के ठीक सामने से गुजरा. इसके बाद सीएम को घेरे में लिए हुए सुरक्षाकर्मियों ने बचाया. दरअसल स्थानीय लोग बिहार के मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहना चाह रहे थे लेकिन सीएम को उनसे मिलने नहीं दिया गया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और वहा कुर्सिया पटकने लगे और फिर टूटी कुर्सी का एक टुकड़ा सीएम नीतीश कुमार की तरफ फेंक दिया जो उनके ठीक चेहरे के सामने से गुजरा. सीएम कुर्सी के टुकड़े से बाल- बाल बचे।

आक्रोशित लोग ने फेंकी सीएम पर कुर्सी

नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान सोमवार को सासाराम और औरंगाबाद के दौरे पर थे. वह इस दौरान जिले के बारुण प्रखंड के कंचनपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां सीएम से लोग मुलाकात कर अपनी समस्या बताना चाहते थे. लेकिन सुरक्षाकर्मी उन्हें सीएम से मिलने नहीं दे रहे थे इससे लोग आक्रोशित हो गए

हैरान रह गए सीएम नीतीश

तब आक्रोशित लोगों ने वहा हंगामा मचाना शुरू कर दिया और कुर्सियां तोड़ने लगे. इसी बीच भीड़ में से एक शख्स ने टूटी हुई कुर्सी का टुकड़ा सीएम नीतीश कुमार को निशाना बना कर फेंका जो ठीक उनके सामने से गुजरा. सीएम पर कुर्सी फेंके जाने के बाद सुरक्षाकर्मी अवाक रह गये. इसके बाद उन्होंने किसी तरह स्थिति को निंयत्रित किया. इस घटना को देख सीएम भी हैरान रह गये. इस दौरान वहां भारी तनाव की स्थिति हो गई।

देखें वीडियो 

समाधान यात्रा पर है सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर है. यात्रा के दौरान वह विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं. अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. साथ ही वह चयनित समूह के साथ बैठक कर रहे हैं. लेकिन पिछले 18 साल में सायद यह पहली बार है जब वह लोगों से सीधा संवाद नहीं कर रहे हैं. कोई जनसभा नहीं कर रहे हैं. इससे लोगों में नाराजगी है. और यात्रा के दौरान लोग जगह-जगह हंगामा कर रहे हैं. जिसके बाद बीजेपी ने कहा है कि सीएम को लोगों के बीच जाने में डर लगता है।

Valentine Day गिफ्ट के नाम पर महिला से 3.68 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Valentine Day गिफ्ट के नाम पर महिला से 3.68 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

 मुंबई : Valentine Day : मुंबई की 51 वर्षीय एक महिला से सोशल मीडिया पर 3.68 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने वेलेंटाइन डे पर तोहफा भेजने के बहाने से महिला से 3.68 लाख रुपये ठग लिए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शादीशुदा महिला ने पिछले बुधवार को इंस्टाग्राम पर एलेक्स लोरेंजो नाम के एक शख्स से दोस्ती की थी। उन्होंने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि उस व्यक्ति ने बाद में महिला को बताया कि उसने उसे वेलेंटाइन डे का तोहफा भेजा है जिसके लिए उसे पार्सल प्राप्त करने के बाद 750 यूरो का शुल्क देना होगा।

अधिकारी ने आगे कहा कि बाद में, महिला को एक कूरियर कंपनी से एक संदेश मिला कि पार्सल क्योंकि स्वीकार्य सीमा से ज्यादा भारी था, इसलिए उन्हें 72,000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान महिला ने किया। उन्होंने बताया कि कूरियर कंपनी के प्रतिनिधियों ने महिला से फिर से संपर्क किया और कहा कि उन्हें पार्सल में यूरोपीय मुद्रा मिली है और धन शोधन के आरोप से बचने के लिए उसे 2,65,000 रुपये देने होंगे। महिला ने फिर राशि का भुगतान किया।

लेकिन, जब महिला को उस व्यक्ति द्वारा भेजे गए पार्सल को प्राप्त करने के लिए फिर से 98,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया, तो उसे संदेह हुआ। तब  उसने राशि का भुगतान करना बंद कर दिया, फिर लोरेंजो ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया कि वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा और उन्हें उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर कर देगा। महिला ने इसकी शिकायत खार पुलिस थाने में की। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है।

Transfer Breaking : एक साथ कई IAS अफसरों को किया गया इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

Transfer Breaking : एक साथ कई IAS अफसरों को किया गया इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट…

 भोपाल । मध्यप्रदेश में कई आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग में उप सचिव अंजू पवन भदौरिया को रायसेन जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया। जिला पंचायत, नरसिंहपुर का सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को रीवा जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया। राजीव रंजन मीणा को खनिज निगम के प्रबंध संचालक के साथ प्रशासन एवं खनिजकर्म संचालनालय में संचालक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। जिला पंचायत सीईओ रायसेन पीसी शर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सागर का प्रभार सौंपा गया।

 

इसके अलावा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंधन संचालक और रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। रीवा में जिला पंचायत सीईओ स्वप्निल जी. वानखड़े को नगर निगम जबलपुर का आयुक्त बनाया गया। उमरिया में उप कलेक्टर मिशा सिंह को जबलपुर में अपर कलेक्टर बनाया गया।

Aero India Show 2023: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में किया एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन, कहा- यह सिर्फ शो नहीं देश की ताकत है

Aero India Show 2023: पीएम मोदी ने बेंगलुरु में किया एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन, कहा- यह सिर्फ शो नहीं देश की ताकत है

 Aero India Show PM Modi inaugurated: प्रधानमंत्री ने कहा,”रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।”

शादीशुदा लोगो के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही पूरे ढाई लाख रूपये, ऐसे करे अप्लाई

शादीशुदा लोगो के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही पूरे ढाई लाख रूपये, ऐसे करे अप्लाई

 क्या आपकी नई नई शादी हुई है तो 2 लाख 50 हजार रुपये मिल सकते हैं. जी, हां आप हम आपको एक ऐसी योजना( scheme) के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसके तहत आप ये अमाउंट प्राप्‍त कर सकते हैं. हालांकि इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको अपने क्षेत्र के सांसद या विधायक के पास जाना होगा, तो चलिए जानते हैं

इस स्‍कीम में उन्‍हीं लोगों के आवेदन स्‍वीकार किए जाते हैं. जो जनरल कैटेगरी( category) के पुरुष होते हैं और अगर वे किसी दलित समुदाय की लड़की से शादी करते हैं तो उन्‍हें इस योजना का फायदा( benefit) मिलता है. इस तरह आप समझ सकते हैं कि इस योजना में बहुत जरूरी है कि लड़का और लड़की एक ही जाति के नहीं होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन ( how to apply) 

इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको जिला प्रशासन कार्यालय में आवदेन करना होगा. आपको इस बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि इस आवेदन को पूरा भरने के बाद कार्यालय में जमा करें. जिला प्रशासन इस आवेदन को डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के पास भेज देगा।

आप इसके अलावा अपने क्षेत्र के विधायक या सांसद के पास भी अप्‍लाई( apply) कर सकते हैं।

इन्हें मिलेगा फायदा ( benefit) 

इस योजना का फायदा उन्‍हीं लोगों को मिलता है जो पहली बार शादी कर रहे हैं. अगर कोई दूसरी शादी करता है तो उन्‍हें इस स्‍कीम का फायदा नहीं मिलेगा।

आज महिला प्रीमियर लीग में 90 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी, टीमों के पास 12 करोड़ का पर्स

आज महिला प्रीमियर लीग में 90 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी, टीमों के पास 12 करोड़ का पर्स

 आज विमेंन प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है। यह नीलामी दोपहर 2:30 बजे से मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने जा रहे हैं। इस मेगा ऑक्शन में 409 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इनमें 15 देशों की विमेंस क्रिकेटर शामिल हैं।

BCCI के मुताबिक, ऑक्शन के लिए दुनियाभर से 1,525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। ये सभी अब 90 स्लॉट के लिए होड़ में होंगी। ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि, 30 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 40 लाख रखी है। इसके साथ ही भारत की अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम से सभी खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

इन 15 देशों के खिलाड़ी पर लगेगी बोली

भारत के अलावा फाइनल लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे की खिलाड़ी शामिल हैं। इनके साथ एसोसिएट देशों से UAE, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, नीदरलैंड और USA की 8 खिलाड़ियों पर ऑक्शन में बोली लगेगी।

हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का होगा इजाफा

एक WPL टीम को ऑक्शन में खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हर साल पर्स में 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होगा। मेंस IPL के मुकाबले यह राशि बहुत कम है। मेंस IPL में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है। ऑक्शन में हर टीम 15 से 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। हर टीम में अधिकतम 6 विदेशी खिलाडी ही शामिल हो सकते है। इस हिसाब से कुल 90 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 6 करोड़, रनर-अप को 3 करोड़ और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

इन 5 शहरों को मिलीं टीमें

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की 5 टीमों की नीलामी भी हो गई है। सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए लगी है। इस फ्रेंचाइजी के एवज में अडाणी ग्रुप 1,289 करोड़ रुपए बोर्ड को देगा। अहमदाबाद के अलावा मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और लखनऊ की फ्रेंचाइजी पर बोली लगी है। यानी यही पांच टीमें विमेंस प्रीमियर लीग में शिरकत करेंगी।

अंडर-19 खिलाड़ियों पर भी लगेगी बोली

नीलामी के दौरान अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली खिलाड़ियों पर भी बोली लग सकती है। 5 टीमों के लिए 90 खिलाड़ियों को खरीदा जाएगा। ऐसे में दुनिया भर की टॉप क्रिकेटर्स समेत भारत को अंडर-19 वर्ल्ड जिताने वालीं खिलाड़ियों पर भी बड़ी बोली लग सकती है।

Aero India 2023 : आज से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सुपरसोनिक ट्रेनर बिखेरेगा अपना जलवा

Aero India 2023 : आज से शुरू होगा एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सुपरसोनिक ट्रेनर बिखेरेगा अपना जलवा

 बेंगलुरु में आज से शुरू होने जा रहे ‘एयरो इंडिया शो’ के दौरान लोगों को हवाई प्रदर्शन और कई करतब देखने को मिलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस शो का उद्घाटन करेंगे. जो कि 17 फरवरी तक चलेगा।

बताया गया है कि अब तक के सबसे बड़े इस कार्यक्रम में 98 देशों के प्रतिभागियों, 32 देशों के रक्षा मंत्रियों और 29 देशों के वायुसेना प्रमुखों और वैश्विक और भारतीय मूल के उपकरण निर्माताओं की ओर से 73 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है. इसमें करीब 800 रक्षा कंपनियों और स्टार्टअप तकनीकी में तरक्की और विमानन और रक्षा क्षेत्रों में विकास का प्रदर्शन करेंगे।

रफाल समेत अन्य फाइटर का प्रदर्शन

एयर शाे में वायु सेना के बेड़े में शामिल 36 रफाल के साथ उन्नत चौथी पीढ़ी के मध्यम मल्टीरोल लड़ाकू विमान, एचएएल का स्वदेशी तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।

एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन भारत का रक्षा मंत्रालय कर रहा

इस एयर शो में दुनिया भर की रक्षा कंपनियों के उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा. बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होने वाले एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन भारत का रक्षा मंत्रालय कर रहा है।इस एयर शो के चौदहवें संस्करण में जो एयरक्राफ़्ट्स हिस्सा लेंगे

स्वदेशी एयर प्लेटफार्मों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा
इसके अलावा यह कार्यक्रम लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA)-तेजस, HTT-40, डोर्नियर लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर (LHU), लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) और उन्नत लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) जैसे स्वदेशी एयर प्लेटफार्मों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगा।

Ration Card : लोगों की लग गई लॉटरी, केंद्र सरकार का फैसला, 2023 में आपको मिलेगा मुफ्त अनाज!

Ration Card : लोगों की लग गई लॉटरी, केंद्र सरकार का फैसला, 2023 में आपको मिलेगा मुफ्त अनाज!

 क्या आप ( PMGKAY) का फायदा ले रहे हैं तो अब से आपको हर महीने 35 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा। सरकार ने नए साल में यह बड़ा फैसला ( decision)लिया है।इसको लेकर सभी राज्यों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, NFSA के तहत प्राथमिकता वाले परिवारों को प्रति व्यक्ति और प्रति माह फ्री राशन( ration) की सुविधा मिलेगी।सरकार ने कहा है कि हर लाभार्थी को 5 किलो फ्री राशन( free ration) मिलेगा।

लाभार्थियों को साल 2023 में राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा

खाद्य मंत्रालन ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को फ्री राशन( free ration) की सुविधा दी जा रही है. केंद्र सरकार ने कहा है कि लाभार्थियों को साल 2023 में राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. सरकार ने फ्री राशन वाली सुविधा को पूरे साल 2023 में देने का फैसला लिया है।

किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आ सकती है 13वीं किस्त, जानें ये ज़रूरी बात

किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आ सकती है 13वीं किस्त, जानें ये ज़रूरी बात

 PM Kisan 13th Installment : पीएम किसान योजना के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है। किसानों का पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इसी महीने या फिर होली 8 मार्च से पहले पहले केंद्र सरकार उनके खाते में पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है।

अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अबतक अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो आपके खातें में 13वीं किस्त का पैसा लटक सकता है। इसलिए  जल्दी से अपना E-KYC जल्द करवा लें। सरकार ने इस योजना में किसी भी तरह की धांधली को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य किया है। जिन लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है वो 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

इस योजना के नियमों बदलाव करते हुए सरकार ने उलाभार्थियों खातों का Know-your-Customer (KYC) से ना जुड़ा होना अनिवार्य कर दिया है। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था उनके खाते में 12वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। यदि आपने भी अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो जल्द करवा लें, नहीं तो आपके खाते में 13वीं किस्त का भी पैसा लटक जाएगा।

ऐसे कराएं E-KYC

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर दर्ज करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।

सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है ये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये दी जाती है। जिसकी पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किस्त का पैसा सरकार 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर करती है। अब वहीं अगले महीने किसानों के खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त आ सकती है।

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding : दोबारा शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पांड्या, इस दिन लेंगे सात फेरे

Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding : दोबारा शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पांड्या, इस दिन लेंगे सात फेरे

  Natasa Stankovic-Hardik Pandya Wedding : इन दिनों बॉलीवुड में  शादियों का दौर चल रहा है और एक के बाद एक कपल शादी के बंधन में बंध रहा है। 7 फरवरी को बॉलीवुड के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने राजस्थान के जैसलमेर में शादी की है।

उससे पहले एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने 23 जनवरी को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्म हाउस पर शादी कर एक-दूसरे के हो गए। इसी बीच अब इंडिया के T20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक दोबारा से शादी करने जा रहे हैं।

दुबारा शादी करने जा रहे -Hardik-Natasa

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर राजस्थान के उदयपुर में शादी के सात फेरे लेंगे। इससे पहले दोनों ने एक साधारण सी शादी की थी, जिसके बाद अब ये कपल अपनी ग्रैंड वेडिंग करने जा रहा हैं।

बता दें कि अब नताशा और हार्दिक दुबारा शादी करने वाले हैं और साल 2020 में 31 मई को कपल ने एक साधारण सी शादी की थी और अपने रिश्ते को नाम दिया था। अब यह कपल अपनी शादी को ग्रैंड इवेंट बनाने की तैयारी में है।

तीन साल पहले की थी सगाई

कोरोना के बाद नताशा और हार्दिका ने कोर्ट मैरिज की थी। पहले कपल ने तीन साल पहले बीच संमदर शिप में सगाई की थी। इसके बाद बेटे अगस्त्य पांड्या ने भी जन्म लिया है और अब खबरें आ रही हैं कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अपनी ग्रैंड वेडिंग करने जा रहे हैं।

ऑफिशिल पुष्टि नहीं

 

खबरें यह भी आ रही हैं कि नताशा और हार्दिक की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 13 फरवरी से होगी, जिसमें हल्दी, संगीत और मेंहदी जैसे फंक्शन होंगे। इसके बाद 16 फरवरी तक कपल के शादी के जश्व को मनाया जाएगा। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशिल पुष्टि नहीं की गई है।

 

मौसम अपडेट: यहाँ हो सकती है पांच दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान की भी चेतावनी; जानिए मौसम का ताजा हाल

मौसम अपडेट: यहाँ हो सकती है पांच दिनों तक बारिश, आंधी-तूफान की भी चेतावनी; जानिए मौसम का ताजा हाल

ठंड का मौसम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान बढ़ चुका है। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले पांच दिनों तक ज्यादातर राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव नहीं आएगा। वहीं, पहाड़ी राज्यों में अब भी बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में भी पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 14 फरवरी से दस्तक देने वाला है, जिसकी वजह से मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। 

15-16 फरवरी को कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश व बर्फबारी होगी। साथ ही, बिजली कड़कने और आंधी-तूफान के आने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, 12 से 16 फरवरी तक यानी पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने जा रही है। 12 फरवरी को यहां आंधी तूफान भी आ सकता है। वहीं, पूर्वी असम में 12 फरवरी को बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी राज्यों में 12 से 14 फरवरी के बीच तेज गति से हवाएं चलने वाली हैं। वहीं, अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव आने के संकेत नहीं हैं।

पंजाब और हरियाणा में सर्द मौसम जारी
पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सर्द मौसम जारी है। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में छह डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.8 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.4 डिग्री सेल्सियस, 8.6 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस और छह डिग्री सेल्सियस रहा।  

बहन से भाई को हुआ प्यार, दोनों ने रचा ली शादी, रिलेशनशिप में कर चुके थे सारे हदे पार

बहन से भाई को हुआ प्यार, दोनों ने रचा ली शादी, रिलेशनशिप में कर चुके थे सारे हदे पार

 ब्राजील। Brother Married His Own Sister : भारतीय समाज और धार्मिक मान्यताओं में भाई-बहन के बंधन को पवित्र माना जाता है। यहां कभी भी दोनों के बीच शादी को मान्यता नहीं दी जाती है। लेकिन विदेशों से अक्सर ऐसे खबरें आती रहती है कि भाई और बहन ने शादी कर ली। ऐसा ही एक मामला ब्राजील से सामने आया है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों चचेरी भाई-बहन है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ब्राजील की रहने वाली 30 साल महिला डेबोरा पिक्सोटो ने अपने चचेरे भाई से शादी कर ली। उनके पति की उम्र 59 साल है। डेबोरा पिक्सोटो का कहना है कि उम्र में 29 साल का फासला होने की वजह से उन्हें लोगों के काफी ताने सुनने पड़े हैं। लोग उनके पति एंडरसन अल्वेस पिक्सोटो को उनका शुगर डैडी बुलाते हैं। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए डेबोरा ने कहा, ‘मेरी आलोचना की गई क्योंकि वह मुझसे बड़े हैं और मैंने अपने कजिन से शादी की है लेकिन मुझे पहली नजर में ही प्यार हो गया था।

डेबोरा का कहना है कि वह पहली बार किसी बुजुर्ग शख्स के साथ रिश्ते में हैं। ब्राजील के रहने वाले इस कपल ने पहली मुलाकात के चार दिन बाद ही एक साथ घूमना फिरना शुरू कर दिया था। इसके तीन महीने बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। अब इनकी शादी को छह साल हो गए हैं। हालांकि लोग डेबोरा को ताने मारते हुए कहते हैं कि वह केवल पैसों के लिए एंडरसन के साथ हैं।

BIG BREAKING : बदले गए छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के राज्यपाल, अब अनुसूइया उइके की जगह ये होंगे प्रदेश के नए गवर्नर

BIG BREAKING : बदले गए छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के राज्यपाल, अब अनुसूइया उइके की जगह ये होंगे प्रदेश के नए गवर्नर

 रायपुर । BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए है, अब विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे। वहीं मौजूदा राज्यपाल अनुसुइया उइके मणिपुर की राज्यपाल होंगी। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. इसके अलावा दर्जनभर राज्यों में भी बड़ा फेरबदल हुआ है. लद्दाख के उप-राज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए है. वहीं, पूर्व वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं.