BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Big Breaking : महाराष्ट्र के राज्यपाल बने रमेश बैस, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा

Big Breaking : महाराष्ट्र के राज्यपाल बने रमेश बैस, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा

 नई दिल्ली। Big Breaking : रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे, राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार करा लिया हैं। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए है। रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर से सांसद रहे हैं। साथ ही कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की गई है. इसी कड़ी में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है।

भगत सिंह कोश्यारी-

वहीं कुछ नए राज्यपाल भी नियुक्त किये गए हैं. इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Governor) का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार (Bihar Governor) का राज्यपाल बनाया गया है. वे अब तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे. वहीं बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के एलजी बनाए गए हैं. पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए हैं.

वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है. इसके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है. वहीम लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

INTERESTING NEWS : ऑनलाइन मंगाई थी ब्रेड, पैकेट में निकला जिंदा चूहा, देखें तस्वीरें

INTERESTING NEWS : ऑनलाइन मंगाई थी ब्रेड, पैकेट में निकला जिंदा चूहा, देखें तस्वीरें

 INTERESTING NEWS : डिजिटल दौर में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने का चलन है. सभी अपनी मन पंसद चीज़ों को घर बैठे पाना चाहते हैं. मगर कई बार ऐप की तकनीकी खराबी, गलती, और डिलीवरी मूड खराब कर देती है. नितिन अरोरा नाम के एक ट्वीटर यूजर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. नितिन का आरोप है कि उन्होंने ‘ब्लिंकिट एप’ से एक ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें पैकेट के अंदर ब्रेड के साथ एक जिंदा चूहा मिला.

नितिन ने ट्विटर पर अपनी आपबीती शेयर की और लिखा, “@letsblinkit के साथ सबसे बुरा अनुभव. 1 फरवरी 2023 को ब्रेड का पैकेट ऑर्डर किया था जिसके अंदर एक जिंदा चूहा दे दिया गया था. यह हम सभी के लिए चेतावनी है.” @blinkitcares को टैग करते हुए नितिन ने आगे लिखा “अगर 10 मिनट की डिलीवरी में ऐसा सामान आता है, तो मैं ऐसे सामान को लेने के बजाय कुछ घंटे इंतजार करना पसंद करूंगा.”

अरोरा ने न केवल चूहे के साथ वाली ‘ब्रेड पैकेजिंग’ की तस्वीर शेयर की है, बल्कि इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है. इसके अलावा ब्लिंकिट की ग्राहक सहायता टीम से मिले जवाब का स्क्रीनशॉट भी सार्वजनिक किया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर डिलीवरी कंपनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. ब्लिंकिट ने जवाब देते हुए लिखा, “नमस्कार नितिन, ये वैसा अनुभव नहीं है जो हम चाहते थे कि आपके मिले. मामले को देखने के लिए कृपया अपना रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर, या ऑर्डर आईडी मैसेज के माध्यम से शेयर करें.”

BREAKING : कांग्रेस के पूर्व सांसद और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

BREAKING : कांग्रेस के पूर्व सांसद और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

 मध्यप्रदेशकांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा बौरासी के खिलाफ भोपाल की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के केस की सुनवाई के बाद जारी किया। शनिवार को यह आदेश आया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

क्या है मामला

इंदौर के व्यापारी रमन वीर सिंह अरोरा और उनकी मां रवींद्र कौर के खिलाफ झूठे तथ्यों को आधार बनाकर उनके खिलाफ इनाम घोषित होने की जानकारी प्रकाशित हुई थी। यह जानकारी फोटो के साथ अखबारों में दी गई थी। इसी मामले में भोपाल कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था।

 
DGCA ने एयर एशिया पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई

DGCA ने एयर एशिया पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई

 नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एयर एशिया के पायलट, पायलट प्रोफिशिएंसी चेक के दौरान नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं। एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एयर एशिया के ट्रेनिंग हेड को 3 महीने की अवधि के लिए निलंबित कर दिया।

इससे पहले, डीजीसीए ने 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 के दौरान एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड का निगरानी निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान डीजीसीए की टीम ने पाया कि एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के पायलटों के कुछ अनिवार्य अभ्यास पायलट प्रवीणता जांच और उपकरण रेटिंग जांच (जो एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की आवश्यकता है) के दौरान नहीं किए थे। यह डीजीसीए नियमों का उल्लंघन है।

अधिकारियों से मांगा जवाब

इसके बाद, DGCA ने मैसर्स एयर एशिया (इंडिया) लिमिटेड के जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधिकारी ने कहा कि जवाबदेह प्रबंधक, प्रशिक्षण प्रमुख और सभी नामित परीक्षकों के लिखित जवाब की जांच की जाएगी।

सुहागरात पर दूल्हे को आई शर्म, पड़ोसी के घर जा छिपा, लोगों ने लिए खूब मज़े, बोले- क्या हसबैंड बनेगा रे तू…

सुहागरात पर दूल्हे को आई शर्म, पड़ोसी के घर जा छिपा, लोगों ने लिए खूब मज़े, बोले- क्या हसबैंड बनेगा रे तू…

नई दिल्ली : क्षेत्रीय अखबारों में कभी-कभार कुछ ऐसी खबरें पढ़ने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। तो वहीं, कई बार अखबार के पन्न फोटोशॉप के जरिए छेड़छाड़ करके मीम बनाने के लिए भी यूज किए जाते है। ऐसी ही कुछ अखबार की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, जिसकी हेडिंग काफी शॉक्ड कर देना वाली है। जी हां… अखबार की हेडिंग है ‘सुहागरात में दूल्हे को आई शर्म, पड़ोसी के घर जा छिपा’।

खबर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सैदनगर में शादी के बाद दूल्हा अचानक सुहागरात वाले दिन अपने घर से गायब हो गया. घरवाले परेशान हो गए कि आखिर दूल्हा कहां पर चला गया और किस बात से नाराज हो गया. आस-पास के लोग ढूंढने के लिए कोसों दूर तक गए. घरवाले भी पूरी रात उसे ढूंढते रहे, लेकिन जब सुबह उजाला हुआ और उसका फोन ऑन हुआ तो कॉल करने पर पता चला कि वह पड़ोसी के घर जाकर छिपकर बैठा है.

यह जानकर सभी दंग रह गए. लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर सुहागरात वाले दिन वह क्यों भाग गया.कई बार पूछे जाने पर उसने बताया कि सुहागरात वाले दिन शर्म की वजह से वह पूरी रात घर आने की हिम्मत नहीं कर सका. इस खबर को पढ़ने के बाद लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया. इस पेपर की कटिंग को इंस्टाग्राम पर मीम पेज घंटा ने शेयर किया है और अब तक इस पोस्ट को 54 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. लोग भी मजाक करते हुए कमेंट बॉक्स में कुछ न कुछ लिख रहे हैं. एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ये देश के लड़कों को हुआ क्या है, कोई एग्जाम में बेहोश हो रहा है और कोई अपने सुहागरात से भाग रहा है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हे भगवान, ऐसा पति न देना.”

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने घोड़ा बग्गी को मारी टक्कर, घोड़े और 3 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने घोड़ा बग्गी को मारी टक्कर, घोड़े और 3 लोगों की मौत

 उत्तर प्रदेश। मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। शनिवार तड़के भूसे से भरे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने शादी से लौट रही घोड़ा बग्गी को टक्कर मार दी। बग्गी में बैठे तीन लोग समेत घोड़े की भी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर एसपी के साथ कई थानों की फोर्स पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसा मेरठ के इंचोली थाना इलाके के खरदोनी गांव के पास हुआ। बग्गी सवार बारात की चढ़त करने किला परीक्षितगढ़ गए थे। बारात चढ़त के बाद वापस घर आ रहे थे। तभी भूसा से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बग्गी को टक्कर मार दी। बग्गी पलटते ही ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया इससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बग्गी में लगा 1 घोड़ा भी मर गया। ट्रक घोड़ा बग्गी सवार सभी लोगों को दूर तक घसीटते हुए ले गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्मार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बग्गी में उस समय कुल छह लोग सवार थे। सभी लोग लावड़ कस्बे के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ट्रक जब्त कर लिया गया है जबकि उसका ड्राइवर फरार है।

मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन से 8 साल के मासूम की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन से 8 साल के मासूम की मौत; परिजनों ने किया हंगामा

 राजस्थान। बाड़मेर में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज ने 8 साल के मासूम की जान ले ली। वहीं बच्चे की मौत के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आरोपी के मेडिकल स्टोर पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन शनिवार सुबह तक चलता रहा।

मामला बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के गिड़ा कस्बे का है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार होलोणी, चीबी गांव निवासी जसराज (8) पुत्र भूराराम को दो दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भूराराम और उसकी पत्नी कस्बे में संचालित शिवम मेडिकल स्टोर पर अपने बेटे को लेकर गए थे। इसे नागौर का शिव नारायण संचालित करता है। वह फिलहाल गिड़ा गांव में ही रहता है।

परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक को बुखार की दवाई देने के लिए कहा था पर उसने इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ देर बाद जसराज के मुंह से झाग निकलने लगा। वह रोने लगा और बेहोश हो गया। बच्चे को होश नहीं आया तो परिजन भी रोने लगे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही बच्चे ने मां के सामने ही दम तोड़ दिया। जैसे ही ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और मेडिकल स्टोर को घेर लिया। पुलिस ने आखिरकार शनिवार सुबह मामले को किसी तरह से शांत कराया। बच्चे का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिजनों-ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शिवम मेडिकल को सीज कर दिया है।

 
लागू हुआ देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, उम्र कैद के साथ 10 करोड़ का जुर्माना, CM के भेजे अध्यादेश पर राज्यपाल ने लगाई मुहर

लागू हुआ देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, उम्र कैद के साथ 10 करोड़ का जुर्माना, CM के भेजे अध्यादेश पर राज्यपाल ने लगाई मुहर

 उत्तराखंड में पेपर लीक (Uttrakhand Paper Leak) और नकल (Cheating) की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रदेश सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून (Anti cheating law) को लागू कर दिया गया है.।

उत्तराखंड सरकार के इस नकल विरोधी कानून में बहुत ही सख्त प्रावधान किए गए हैं. इस कानून के तहत पकड़े जाने वाले नकल माफिया को उम्रकैद या 10 साल की जेल की सजा के साथ ही 10 करोड़ का जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है।

देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला किया

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इस कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि युवाओं से किए गए वादे के मुताबिक हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला किया है. इससे संबंधित अध्यादेश को मैंने अपनी अनुमति के बाद राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेज दिया है।

ट्वीट कर इसकी जानकारी दी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार की ओर से भेजे गए देश के सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” के अध्यादेश (Ordinance) को माननीय राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है. इससे पहले शुक्रवार देर शाम सरकार की ओर से जारी बयान में कहा था कि बेरोजगार संघ की मांगों पर सहमति बन गई है।

RBI : खुशखबरी, इन 20 देशों के लोग भारत में कर सकते हैं UPI Payment, आरबीआई ने की घोषणा

RBI : खुशखबरी, इन 20 देशों के लोग भारत में कर सकते हैं UPI Payment, आरबीआई ने की घोषणा

 जी-20 (G-20) देशों के यात्रियों को भारत में रहने के दौरान मोबाइल बेस्‍ड यूपीआई (UPI) का यूज करने की अनुमति देने से जुड़ा सर्कुलर( circular) जारी कर दिया गया।

RBI) ने विदेशी नागरिकों और भारत आने वाले प्रवासी भारतीयों (NRI) को इसे यूज करने की अनुमति पहले ही घोषणा कर दी थी. आरबीआई की तरफ से कहा गया था क‍ि इस सुविधा की शुरुआत चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले जी-20 देशों के यात्रियों से होगी. इसके बाद यह सुविधा देश में सभी प्रवेश बिंदुओं पर जारी कर दी जाएगी।

कौन-कौन से देश शाम‍िल

इसमें अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं.

यूपीआई( UPI) से भुगतान बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये

आरबीआई ने विदेशी नागरिकों और भारत आने वाले प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को इसके उपयोग की अनुमति देने की बुधवार को घोषणा की थी। यूपीआई के जरिये भुगतान जनवरी में मासिक आधार 1.3 फीसदी बढ़कर करीब 13 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

OMG ! वरमाला के पहले दूल्हे ने किया ऐसा कांड, तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार

OMG ! वरमाला के पहले दूल्हे ने किया ऐसा कांड, तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार

 उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी की सारी तैयारियों के बीच दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि दुल्हन ने जयमाला से पहले दूल्हे को कुछ अजीब हरकतें करते देख लिया।

दरअसल, जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी जिसके कारण उसने शादी से ही इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फिर बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

आपको बता दें कि पूरा मामला उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के जिले के शिकोहाबाद खैरगढ़ इलाके की है। जहां गुरुवार की रात एक बारात आई थी। शादी का पूरा कार्यक्रम एक गेस्ट हाउस में था। घरातियों ने बारातियों का आदर-सत्कार किया। सभी काफी खुश थे, बैंडबाजों के साथ धूमधाम से बारात चढ़ी। नाचते-गाते पहुंचे बारातियों ने जमकर धूम मचाया। इसके बाद जयमाला की रस्म शुरू हुई। तभी जयमाला से पहले दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन हाथ में जयमाला लेकर स्टेज पर चढ़ रही थी। तभी दूल्हे ने अचानक दुल्हन का हाथ पकड़कर खींच लिया। इससे दुल्हन गिर गई। इस बात को लेकर दुल्हन का पारा हाई हो गया। इतने में दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद गुस्से में दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। लड़की ने कहा की मैं ऐसे लड़के से शादी नहीं करूंगी।
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, अदालत में अब कोई न्यायाधीश पद खाली नहीं, 13 फरवरी को लेंगे शपथ

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, अदालत में अब कोई न्यायाधीश पद खाली नहीं, 13 फरवरी को लेंगे शपथ

 सुप्रीम कोर्ट को शुक्रवार को 2 और जज मिल गए हैं. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या क्षमता के तहत पूरी 34 हो गई है. दोनों नए जज सोमवार ( monday)को सुप्रीम कोर्ट में शपथ ले सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के 6 सदस्यीय कॉलेजियम ने 31 जनवरी को इन दोनों नामों को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा था।

गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार( justice arvind kumar) का नाम है. इन दोनों हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस की नियुक्ति भी कर दी गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर और गुजरात हाई कोर्ट में जस्टिस सोनिया गिरिधर गोकानी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश को स्वीकार

केंद्र ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस( chief justice) राजेश बिंदल और गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरविंद कुमार का नाम सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश को स्वीकार कर लिया और इनकी नियुक्ति का परवाना भी जारी कर दिया. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इन दोनों हाईकोर्ट समेत कलकत्ता, छत्तीसगढ़ और मणिपुर हाई कोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश भेजी है।

अंधविश्वास आखिर कब तक? पहले दांत तोड़े, फिर जमीन पर पटका, तांत्रिक ने ली मासूम की जान, गिरफ्तार

अंधविश्वास आखिर कब तक? पहले दांत तोड़े, फिर जमीन पर पटका, तांत्रिक ने ली मासूम की जान, गिरफ्तार

 बुलंदशहर में एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर पहले बच्चे के दांत तोड़ दिए। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद बच्चा बेहोश हो गया।15 मिनट तक बच्चे को होश नहीं आने पर घरवाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चाचा सौरभ ने बताया, “मेरी भाभी के डेढ़ साल के बेटे अनुज की गुरुवार रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद हम लोग उसे गांव में ही रहने वाले एक तांत्रिक के पास ले गए। तांत्रिक ने इलाज के नाम पर पहले अनुज( anuj) के कुछ दांत तोड़ दिए। इससे वह बेसुध हो गया।”वह बार-बार यही रट लगाए था कि थोड़ी देर में बच्चे को होश आ जाएगा। करीब 15 मिनट तक होश में न आने पर हमें किसी अनहोनी की आशंका हुई। इस पर हम लोग जबरदस्ती बच्चे को एक प्राइवेट अस्पताल लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ( doctor) मेरे भतीजे को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार( arrrest)

SSP श्लोक कुमार ने बताया कि परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर रात को गांव में दबिश दी और आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Pension News : बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ज्यादा पेंशन का लाभ! जल्दी से करें ये काम

Pension News : बड़ी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ज्यादा पेंशन का लाभ! जल्दी से करें ये काम

 आप भी नौकरी करते हैं और पेंशन (Pension News) का फायदा लेना चाहते हैं तो 3 मार्च आप सभी के लिए एक जरूरी तारीख है. सरकार की ओर से पेंशन ( pension)को लेकर समय-समय अपडेट जारी किया जाता रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, रिटायर्ड कर्मचारियों को उच्च पेंशन पाने के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए सरकार की तरफ से एक प्रावधान शुरू किया गया है. इसके साथ ही जिन भी कर्मचारियों के आवेदन पहले अस्वीकार किए गए थे।

एप्लीकेशन( application) देने के लिए 3 मार्च तक का समय

EPFO ने हाई कोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए अपना उद्घाटन आदेश प्रकाशित किया था, जिसे 4 नवंबर 2022 को प्रदान किया गया है। सरकारी जानकारी के मुताबिक, जो भी लोग 1 सितंबर 20214 से पहले रिटायर्ड हुए हैं. वह पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इन लोगों के पास एप्लीकेशन देने के लिए 3 मार्च तक का समय है।

बढ़ाई गई CM की पत्नी की सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात, ADGP ने बताई ये वजह

बढ़ाई गई CM की पत्नी की सुरक्षा, अब 15 की जगह 40 जवान होंगे तैनात, ADGP ने बताई ये वजह

 Punjab News. मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि अब उनकी सुरक्षा में 15 की जगह 40 जवान तैनात होंगे. दरअसल, ये निर्देश एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट ए.के. पांडे ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों, पुलिस आयुक्तों और पुलिस रेंज के प्रमुखों को दिया है.

उनका कहना है कि ‘सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर मान के दौरे के दौरान अक्सर लोग सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके पास पहुंच जाते हैं, जो की बिल्कुल गलत है.’ साथ ही उन्होंने कहा कि काफिले में चलने के लिए उन्हें गाड़ी या बस भी दी जाएं.

बता दें कि 7 जुलाई 2022 में सीएम मान ने गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी. इससे पहले उनकी पहली पहली इंदरप्रीत कौर थीं, जिनसे 2015 में उनका तलाक हो गया था. वह अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं.

Ration Card : राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया ऐसा फैसला कि झूम उठे लोग

Ration Card : राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने लिया ऐसा फैसला कि झूम उठे लोग

 राशनकार्ड धारकों (Ration Cardholder) के लिए बड़ी खुशखबरी है।अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो अब सरकार की ओर से आपको जनवरी महीने ( month)में 1000-1000 रुपये दिए जाएंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने आदेश देते हुए कहा है कि अगले महीने पोंगल ( pongal)के मौके पर राशन कार्डधारकों को 1000-1000 रुपये देने का वादा किया है. राज्य सरकार हर साल पोंगल के मौके पर गरीबों को कुछ राशि देती है

2019 में राज्य के जरूरतमंदों को 1000 रुपये की कैश

साल 2015 में राज्य सरकार ने उपहार बैग दिए थे. वहीं, साल 2019 में राज्य के जरूरतमंदों को 1000 रुपये की कैश राशि, 2020 में 2500 रुपये और 2021 में 2500 रुपये की कैश राशि ट्रांसफर की गई थी. राज्य के सभी लोग इस त्योहार को खुशी से मना सकें इसी वजह से सरकार की तरफ से ये राशि दी जाती है।

Ajab-Gajab : बॉयफ्रेंड पर पैसा लुटाने के लिए चोर बन गई युवती, बनाई डुप्लीकेट चाबी, पुलिस के चढ़ी हत्थे…

Ajab-Gajab : बॉयफ्रेंड पर पैसा लुटाने के लिए चोर बन गई युवती, बनाई डुप्लीकेट चाबी, पुलिस के चढ़ी हत्थे…

 मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेहद चौंकाने वाला सामने आया है. जहां एक युवती अपने ब्वायफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए चोर बन गई.गोविंद प्लाजा स्थित फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में काम करने वाली इस युवती ने पौने दो लाख रुपये चोरी कर अपने ब्वायफ्रेंड पर उड़ा दिए. पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ब्वायफ्रेंड की तलाश में छापेमारी कर रही हैं.

 

पुलिस से की शिकायत
मामला लालकुर्ती क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक युवती लालकुर्ती इलाके में स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है. बताया जा रहा हैं कि दो महीने से सेफ में रखी नकदी कम हो रही थी. रविवार को उन्होंने फिर सेफ में कुछ नकदी रखवाई और थोड़ी देर बाद आकर इसे गिना तो 4500 रुपये गायब थे. इस बारे में उन्होंने असिस्टेंट से पूछताछ की तो वह इधर-उधर की बातें करने लगी. फाइनेंस कंपनी के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस से की.

 

डुप्लीकेट चाबी से उड़ाए रुपये
शिकायत पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया और पूछताछ की. युवती ने बताया कि उसने डुप्लीकेट चाबी अपने ब्वायफ्रेंड की मदद से बनवा ली थी. जैसे ही मालिक ऑफिस से बाहर जाते थे तो वह नकदी चोरी कर लेती थी. अब तक वह करीब पौने दो लाख रुपये यहां से चोरी कर चुकी है. युवती ने बताया कि यह रकम वह अपने ब्वायफ्रेंड पर खर्च करती थी. फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस दोनों पक्षों का समझौता कराने में जुटी है.

बड़ी खबरः आरक्षण मामले में राज्यपाल सचिवालय को जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

बड़ी खबरः आरक्षण मामले में राज्यपाल सचिवालय को जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

 रायपुर। आरक्षण मामले में राज्यपाल सचिवालय को जारी नोटिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। आरक्षण मामले में लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राजभवन सचिवालय को नोटिस जारी किया था, जिस पर अब रोक लगा दी गई है।

आज सुनवाई के दौरान अनुच्छेद 361 के तहत राष्ट्रपति और राज्यपाल को नोटिस जारी करने HC के अधिकार नहीं होने के तर्क को कोर्ट ने जायज माना है।

बता दें कि राज्य सरकार और एक अधिवक्ता ने बढ़ाए गए आरक्षण पर राज्यपाल द्वारा हस्ताक्षर नहीं करने के मामले में याचिका दायर की थी। जिस पर पूर्व में HC ने राज्यपाल सचिवालय को नोटिस जारी किया था। HC से जारी नोटिस को चुनौती देते हुए सचिवालय ने आवेदन पेश किया था।

 ये क्या…मुख्यमंत्री ने सदन में कैसे कर दी इतनी बड़ी गलती? इतिहास में पहली बार…पढ़ें पूरी खबर

ये क्या…मुख्यमंत्री ने सदन में कैसे कर दी इतनी बड़ी गलती? इतिहास में पहली बार…पढ़ें पूरी खबर

 जयपुर: Rajasthan Legislative Assembly में आज जबरदस्त हंगामे के बीच आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दरअसल हुआ यूं कि आज विधानसभा में सरकार का नया बजट पेश होना था, लेकिन भूलवश Chief Minister Ashok Gehlot ने सदन में पुराना बजट भाषण पढ़ दिया।

CM Ashok Gehlot: बताया जाता है कि गहलोत करीब 6 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, तब महेश जोशी ने उनके कान में आकर कुछ कहा। इस दौरान विपक्ष ने भारी हंगामा शुरू कर दिया। सदन में विपक्ष ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

CM Ashok Gehlot: विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने बजट लीक किया है और मुख्यमंत्री ने बजट की पुरानी लाइनें पढ़ीं हैं। वहीं, इधर भारी हंगामे के बाद विपक्षी सदस्य सदन के वेल में आ गए और विपक्ष के हंगामे को देखते हुए स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

CM Ashok Gehlot: बताया जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित की गई है। बता दें कि सीएम ने अपना बजट भाषण शुरू करते ही कहा कि कर्म में अगर सच्चाई है तो कर्म सफल होगा, हर एक संकट का हल होगा, आज नहीं तो कल होगा। वहीं इसके बाद सीएम ने बजट घोषणाओं को पढ़ना शुरू किया।

CM Ashok Gehlot: दरअसल, राजस्थान विधानसभा सदन में सीएम अशोक गहलोत अपने बजट भाषण के दौरान अचानक अटक गए। मालूम हो कि गहलोत ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया और थोड़ी ही देर बाद वह बजट पढ़ते पढ़ते अटक गए। गहलोत ने 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही गलती का एहसास हुआ।

CM Ashok Gehlot: इस दौरान मंत्री महेश जोशी ने सीएम के पास जाकर यह गलती बताई और इस पर सीएम ने माफी मांगते हुए कहा कि गलती हो जाती है। वहीं, इधर विपक्ष ने सवाल पूछा कि बजट के पेपर में पुराने बजट के कागज कैसे आ गए। बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सीएम ने पुराना बजट भाषण पढ़ा है।

विधानसभा में अब नहीं होगा इस शब्द का इस्तेमाल, आदेश में किया गया संशोधन

विधानसभा में अब नहीं होगा इस शब्द का इस्तेमाल, आदेश में किया गया संशोधन

 मध्य प्रदेश। मध्यप्रदेश विधानसभा में अब याचिका शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश की विधानसभा में वर्षों पुराने इस शब्द पर अब रोक लगा दी गई है। अब समस्याओं के निराकरण के लिए आमजन याचिका नहीं बल्कि आवेदन लगाएंगे। इसके लिए विधानसभा के स्थाई आदेश में संशोधन किया गया है। इससे जुड़ी समिति का नाम पहले ही बदला जा चुका है। इसी के साथ विधानसभा में सामंती शब्द का समापन हो गया।

सम्मानजनक नहीं याचक शब्द

मध्य प्रदेश विधानसभा में याचिका और अभ्यावेदन समिति वर्षों से है। इसका नाम पहले ही अभ्यावेदन समिति किया जा चुका है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के स्थाई आदेश में कुछ स्थानों पर याचिका शब्द का जिक्र था। इसलिए अब यहां से भी इस शब्द को हटा दिया गया है। इसको हटाने के पीछे ये तर्क दिया गया है कि आमजन अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजते है। ऐसे में यहां आमजन की आवाज उठाने को याचिका कैसे कहा जा सकता है। वर्तमान हालात में यह सम्मानजनक शब्द नहीं है।

मध्य प्रदेश की विधानसभा में याचक शब्द को प्रतिबंधित करते हुए उसे बंद कर दिया गया है। इसे बंद करने के पीछे ये तर्क दिया गया है कि जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए याचना नहीं करनी चाहिए। इसलिए याचना नहीं अब आवेदन शब्द का प्रयोग होगा। वैसे भी लोकतंत्र का मतलब, जनता के माध्यम से शासन होता है।

 
मां बनना चाहती थी, लेकिन जिंदा लाश बना दिया… राखी सावंत ने बताई पति आदिल की सच्चाई

मां बनना चाहती थी, लेकिन जिंदा लाश बना दिया… राखी सावंत ने बताई पति आदिल की सच्चाई

 मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के जीवन में उथल पुथल मचा हुआ है। अपनी पर्सनल लाइफ में राखी काफी परेशानियों से गुजर रही है। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल दुर्रानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पति की गिरफ्तारी के बाद अब एक बार फिर एक्ट्रेस पैपराजी के सामने रोती हुई नजर आई।

राखी कहती हैं कि, ‘ खुदा ने देखा है, कैसे उसने मुझे बाथरुम में ले जाकर मारा… मैं कितना रोई हूं। आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया। मेरे बहुत सपने थे, मैं मां बनना चाहती थी, अच्छी पत्नी बनना चाहती थी। लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया।” वहीं इससे पहले राखी कोर्ट सुबह दिन में कोर्ट पहुंची थी। जहां उन्होंने कहा था कि , ‘’वो कोर्ट इसलिए आई हैं, ताकि आदिल को जमानत न मिल सके। राखी ने कहा, “मैं यहां आई हूं ताकि आदिल को बेल न मिले, क्योंकि मेरे ऑफेंस बहुत स्ट्रॉन्ग हैं।”

राखी ने इस दौरान ये भी बताया कि, “मैं जज साहेब से गुहार लगाने आई हूं कि, आदिल ने मेरे साथ अत्याचार किया है, क्रूरता की है, चीटिंग किया है। तो उसे बेल न मिले। इसीलिए मैं खुद चलकर कोर्ट में आई हूं। जो मेरे सेक्शन आप देख लीजिए और मैंने सारे प्रूफ पुलिस को दिए हैं। मेरा मेडिकल भी हुआ है।” बता दें कि राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया है कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है और वो पहले से ही शादीशुदा है। ये बात उन्होंने छुपाकर रखी थी।