BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
उल्टे जूते-चप्पल से भी प्रभावित होता है भाग्य! जानें क्यों माना जाता है अशुभ

उल्टे जूते-चप्पल से भी प्रभावित होता है भाग्य! जानें क्यों माना जाता है अशुभ

 वास्‍तु शास्‍त्र( vastu shastra) में घर की हर चीज को लेकर नियम-कायदे बताए गए हैं. यदि इन नियमों का पालन ना किया जाए तो घर में कई तरह के वास्‍तु दोष पैदा हो जाते हैं. खासतौर पर जूते-चप्‍पल ( shoes)को लेकर की गईं गड़बड़ी बहुत कष्‍ट देती है।

जूता या चप्पल उल्टा रखने पर अक्‍सर बड़े-बुजुर्ग लोग टोक देते हैं और उन्‍हें सीधा और व्‍यवस्थित रखने के लिए कहते हैं. इसके पीछे खास वजह है. दरअसल, ज्‍योतिष शास्‍त्र में जूते-चप्‍पल का संबंध शनि देव से बताया गया है. ऐसे में जूते-चप्‍पल के मामले में की गई गलती शनि देव को नाराज कर देती है।

जूते-चप्‍पल का चोरी होना शुभ माना( shubh) जाता है

वहीं शनिवार के दिन जूते-चप्‍पल का चोरी होना तो किसी बड़े संकट को टाल देता है. इसलिए जूते-चप्‍पल का चोरी होना शुभ माना जाता है. इसके अलावा जूते-चप्‍पल को लेकर एक और नियम बताया गया है कि कभी भी दूसरों के चप्‍पल-जूते नहीं पहनना चाहिए।

Vastu Tips 2023 : अब नहीं होगी धन की कमी! बस घर मे मिट्टी का घड़ा या सुराही को इस दिशा में रखे, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips 2023 : अब नहीं होगी धन की कमी! बस घर मे मिट्टी का घड़ा या सुराही को इस दिशा में रखे, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 Raipur : Vastu Tips 2023 : भारतीय घरों में अक्सर गर्मियों के दिनों में मिट्टी का घड़ा या सुराही रखते हैं। मगर इसे सही दिशा में रखने से आपको धन लाभ भी हो सकता हैं। वैसे तो अक्सर लोग अपने घरों में मिट्टी का घड़ा या सुराही ठन्डे पानी की सुविधा के लिए रखते हैं। माना जाता है की वास्तु शास्त्र में सही दिशा में मीठी के घड़े को रखने से पुरे परिवार सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं।

घड़ा या सुराही रखने की ये है सही दिशा

Vastu Tips 2023 : वास्तु शास्त्र में माना जाता है की मिट्टी का घड़ा या फिर सुराही उत्तर दिशा की ओर रखना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में कुबेर भगवान के साथ वरुण देव की दिशा मानी जाती है। यही कारण है की इस दिशा में घड़ा या सुराही रखने से दोनों देवताओं की कृपा और आशीर्वाद बरसती हैं जिससे धन की कोई कमनी नहीं होती हैं।

इस तरह रखें घड़ा या सुराही

Vastu Tips 2023 : वास्तु के अनुसार, जब आप घड़ा या फिर सुराही खरीदकर लाते हैं तो उसे अच्छे से साफ करके पानी भर दें और इस पानी को सबसे पहले किसी कन्या को पिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में उन्नति आती है। ऐसा भी माना जाता है की मिट्टी का घड़ा या सुराही कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। हमेशा इसमें पानी भरा रहना चाहिए। क्योंकि मिट्टी का घड़ा बुध और चंद्रमा की स्थिति को सही करता है। ऐसे में घड़े में पानी भरे रहने से आपकी कुंडली में दोनों ग्रह मजबूत होंगे। इसके साथ ही धन लाभ होगा।

हर दिन ये जरूर करें

Vastu Tips 2023 : वास्तु शास्त्र में माना गया है की अगर आप नौकरी में उन्नति के साथ हर काम में सफलता चाहते हैं मिट्टी के घड़े के पानी के पास रोजाना दीपक और कपूर जलाएं।

ये होते हैं मिट्टी के बर्तन में पानी पीने के फायदे

Vastu Tips 2023 : वास्तु शास्त्र में मिट्टी के घड़े या सुराही का पानी पीने से बुध के साथ चंद्रमा ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा शनि ग्रह की स्थिति सही करने के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। मात्र इतना करने से सभी कष्टों का निवर्तन हो जाता हैं। इसके अलावा मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मिट्टी के बर्तन से ही पानी पिएं।

Tips For Success : अब स्ट्रगल का समय खत्म! जिंदगी में मिलेगी सफलता, बस रोजाना करें ये काम

Tips For Success : अब स्ट्रगल का समय खत्म! जिंदगी में मिलेगी सफलता, बस रोजाना करें ये काम

 रायपुर। Tips For Success : आखिर किसे हैप्‍पी मॉर्निंग (Happy Morning) नहीं चाहिए होती है. हर दिन हम सुब‍ह आंख खोलते हैं और दिनभर के रुटीन (Routine) की तैयारियां और भागदौड़ की थकान हमें तनाव (Stress) से भर देती है. कुछ टिप्स की मदद से आप दिन की बेहतर और खुशियों भरी शुरुआत कर सकते हैं. बता दें कि अगर आपकी मॉर्निंग खुशियों भरी होगी तो यकीन मानिए दिनभर आप खुशनुमा और उत्‍साह भरा महसूस करेंगे.

1. खोल दें खिड़कियां-
Tips For Success : सुबह जल्‍दी उठें और सबसे पहले घर की खिड़कियां और दरवाजों को खोल दें. परदों को कुछ समय के लिए साइड कर दें और सूरज की पहली किरण को घर में प्रवेश करने दें. सुबह नेचुरल रोशनी बॉडी को मेलाटोनिन के प्रोडक्‍शन को कम करती है और अड्रेनलिन प्रोडक्‍शन शुरू करने का सिग्नल देती है. इस तरह आप नींद से पूरी तरह जाग जाते हैं और फ्रेश महसूस करते हैं.

2. थोड़ा पहले का अलार्म लगाएं-
Tips For Success : जब भी उठने की सोचें उससे पंद्रह मिनट पहले का अलार्म सेट करें. ऐसा करने से आपको लेट होने की हड़बड़ी नहीं होगी और आप परिवार वालों के साथ बातचीत करते हुए रिलैक्‍स होकर उठेंगे. कुछ दिनों में आपका शरीर भी बॉडी क्‍लॉक की तरह ठीक उसी समय जागने लगेगा.

3. डे-प्लान करें एक रात पहले-
Tips For Success : अगर आप रात में सोने से पहले अगले दिन का डे प्‍लान कर लें तो सुबह-सुबह किसी विषय में निर्णय लेने में तनाव नहीं होगा. आप सुबह काम के लिए तैयार रहेंगे और रिलैक्‍स होकर काम पर जाएंगे और आपकी हैप्‍पी मॉर्निंग हो जाएगी

4. खुद को दें समय-
Tips For Success : अगर आप सुबह जल्‍दी उठेंगे तो आपके पास खुद के लिए समय निकालने के लिए समय मिल जाएगा. इस समय आप योगा, मेडिटेशन कर सकते हैं और अपना पसंदीदा गीत सुन सकते हैं.

5. व्‍यायाम जरूरी-
Tips For Success : सुबह अगर आप आधा घंटा एक्सरसाइज कर लें तो आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे. इससे कई किस्म की गलतियां होने से आप बच जाते हैं. दरअसल व्‍यायाम से एंडोर्फिन्स हार्मोन सक्रिय होता है जो आपको दिन भर खुशनुमा रख सकता है.

 
Rocket Launch : अंतरिक्ष में फिर लंबी छलांग, मिशन पर निकला ISRO का सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 हुआ लॉन्च

Rocket Launch : अंतरिक्ष में फिर लंबी छलांग, मिशन पर निकला ISRO का सबसे छोटा रॉकेट SSLV-D2 हुआ लॉन्च

 श्रीहरिकोटा। Rocket Launch : एक बड़ी खबर के अनुसार आज ISRO ने अब से कुछ देर पहले यानी शुक्रवार को सुबह 9.18 बजे स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV-D2) को लॉन्च कर दिया है। जी हां , छोटे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में छोड़ने के लिए बनाए गए इस सबसे छोटे रॉकेट की लॉन्चिंग आज आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई। जानकारी हो कि यह SSLV का सेकेंड एडिशन है। इस रॉकेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी लागत बहुत कम है. कम समय में यह तैयार हो जाता है और इसके जरिए एक साथ कई उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाया जा सकता है. इसकी लॉन्चिंग के लिए बहुत बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती है। छोटे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में छोड़ने के लिए बनाए गए इस सबसे छोटे रॉकेट की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई. यह SSLV का सेकेंड एडिशन है।

करीब 15 मिनट के उड़ान के दौरान यह रॉकेट तीन उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़ेगा जिसमें इसरो का EOS-07, अमेरिका स्थित फर्म Antaris का Janus-1 और चेन्नई स्थिति एक स्पेस स्टार्टअप का AzaadiSAT-2 सैटेलाइट शामिल हैं. इसरो के मुताबिक, इसके जरिए धरती की निचली कक्षा में 500 किलोग्राम के सैटेलाइट को निचली कक्षा में छोड़ा जा सकता है।

GIS 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्वेस्टर समिट का किया शुभारंभ, 16 देशों की 304 कंपनियां हुई शामिल, ये दिग्गज उद्यमी करेंगे बड़ी घोषणाएं

GIS 2023 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन्वेस्टर समिट का किया शुभारंभ, 16 देशों की 304 कंपनियां हुई शामिल, ये दिग्गज उद्यमी करेंगे बड़ी घोषणाएं

 लखनऊ में शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-23 (यूपीजीआइएस) का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले यूपीजीआइएस में देश-दुनिया की दिग्गज कारपोरेट हस्तियां उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में साझीदार बनती दिखाई देंगी।

अदाणी समूह के गौतम अदाणी यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का हिस्सा नहीं बनेंगे। अदाणी ने 2018 में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट में उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस बार भी उनका समिट में शामिल होना तय माना जा रहा था, लेकिन शीर्ष उद्यमियों की संशोधित सूची में उनका नाम नहीं है। बता दें कि अदाणी समूह यूपी में डिफेंस कारिडोर, लाजिस्टिक्स समेत अन्य सेक्टर में बड़ा निवेश कर रहा है।

लखनऊ में CCTV और ड्रोन से इलाके की निगरानी

लखनऊ में CCTV और ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि SPG से लेकर ATS के कमांडो तैनात किए गए हैं। पुलिस और पीएसी मिलाकर करीब 15 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

अमेरिका की 53 कंपनियां शामिल हो रही

समिट में सबसे ज्यादा अमेरिका की 53 कंपनियां शामिल हो रही हैं। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात की 16, फ्रांस-दक्षिण अफ्रीका की 13-13, जापान की 12 कंपनी, दक्षिण कोरिया की 10, कनाडा की 7, नीदरलैंड की 12, जर्मनी की 15, बेल्जियम की 10, स्वीडन और मॉरीशस की 8-8, ब्राजील की 14, मेक्सिको की 9, आस्ट्रेलिया की 15, इजराइल की 14 कंपनी शामिल हो रहीं हैं।

दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में तेल के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 7 मजदूरों की मौत

दर्दनाक हादसा, फैक्टरी में तेल के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 7 मजदूरों की मौत

 आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक तेल फैक्ट्री ( oil factory)में दम घुटने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा पेद्दापुरम मंडल के रागमपेटा गांव में  हुआ।

अंबाती सुब्बन्ना ऑयल फैक्ट्री( oil factory) के बंद पड़े टैंकर की जांच करने के लिए कहा गया। रेडप्पा ने मैनहोल से सबसे पहले टैंकर में प्रवेश किया। जब उसने कुछ देर तक जवाब नहीं दिया तो तीन अन्य मजदूर टैंकर में उतरे।

मृतकों के नाम( name) 

मृतकों की पहचान एम रमेश (32), जी गोविंदा स्वामी (35), बी रामचंद्र (23), ए रेडप्पा (30), आर बाबू (30), अय्यम रेड्डी पल्ले के केशव (20) और बी वेंकट राजुलु (23) के रूप में हुई है। मृतकों में से 5 अल्लूरी सीताराम राजू जिले के पडेरू के हैं, जबकि दो मंडल के पुलीमेरू गांव के हैं। इन सभी ने 10 दिन पहले नौकरी जॉइन की थी। सूत्रों के मुताबिक ये तेल फैक्ट्री फैक्ट्रीज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं थी।

परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा

राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है, जबकि कंपनी 15 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने पर सहमत हुई है।

भाजपा ने जारी किया व्हिप : सांसदों को 13 फरवरी तक मौजूद रहने के निर्देश

भाजपा ने जारी किया व्हिप : सांसदों को 13 फरवरी तक मौजूद रहने के निर्देश

 नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा में अपने सभी सांसदों को 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन लाइन के व्हिप में पार्टी ने लोक सभा के अपने सभी सांसदों को बजट सत्र के पहले चरण के बचे हुए दिनों यानी 13 फरवरी तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

लोक सभा में अभी आम बजट 2023-2024 पर चर्चा चल रही है। इसलिए भाजपा यह चाहती है कि वो पूरी ताकत के साथ चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहे। बीते बुधवार को सदन में बजट पर चल रही चर्चा के दौरान भाजपा और सरकार के लिए एक असहज स्थिति उत्पन्न हो गई थी जब सदन में कोरम पूरा नहीं हो पाने के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था।

लोकसभा में यह बजट सत्र दो चरणों में होना है। सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू हुआ जो 13 फरवरी तक चलेगा। हालांकि कई राजनीतिक दलों की तरफ से लोक सभा की बीएसी की बैठक में पहले चरण को 13 फरवरी की बजाय 10 फरवरी को ही समाप्त करने की भी मांग की गई थी।

UP CRIME : बेटी के पास मिला प्रेग्नेंसी किट, तो गुस्से से आग बबूला मां-बाप गला घोंटकर की हत्या…

UP CRIME : बेटी के पास मिला प्रेग्नेंसी किट, तो गुस्से से आग बबूला मां-बाप गला घोंटकर की हत्या…

 उत्तरप्रदेश। कौशाम्बी में एक 21 वर्षीय महिला की कथित तौर पर उसके माता-पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी। दरअसल महिला के परिवार वालों को उसके पास प्रेग्नेंसी टेस्ट का किट मिला था। उन्हें लगा कि किसी से अफेयर चल रहा है। दंपति ने अपने दो रिश्तेदारों की मदद से महिला की हत्या के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाला ताकि उसकी पहचान न हो सके और फिर उसके शव को फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

आपको बतादें कि अलमाबाद गांव निवासी नरेश ने 3 फरवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मंगलवार को उसका क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर नहर से बरामद किया गया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि नरेश और उसकी पत्नी शोभा देवी ने 3 फरवरी को अपने घर में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए, उन्होंने महिला के शरीर पर बैटरी एसिड डाला था। नरेश के दो भाइयों ने भी शव को छिपाने में उनकी मदद की थी। नरेश ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कई लड़कों से मोबाइल पर बात करती थी। उसके पास से कुछ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी मिले थे, जिससे नरेश को शक था कि उसकी बेटी के किसी लड़के से संबंध हैं और वह इस बात से नाराज था।

Suzuki ने इंडियन मार्केट में उतारी ये धांसू बाइक! स्मार्टफोन से होगी कनेक्ट…जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Suzuki ने इंडियन मार्केट में उतारी ये धांसू बाइक! स्मार्टफोन से होगी कनेक्ट…जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

 नई दिल्ली: Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नई Gixxer रेंज को बाजार में उतार दिया है. इस बाइक में कई सारी खूबियां दी गई है. ये बाइक्स ‘सुजकी राइड कनेक्ट’ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम से लैस हैं, जिसके माध्यम से आप इन्हें अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुजुकी के नए Gixxer सीरीज की शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये तय की गई है. इन बाइक्स को सुजुकी राइड कनेक्ट मोबाइल ऐप के माध्यम से आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं. ये फीचर आपको इनकमिंग कॉल्स, मैसेज, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा.

बता दें कि यह सिस्टम ठीक वैसा ही है जैसा कि आपको ब्रांड के कुछ और मॉडल जैसे कि, वी-स्टॉर्म, एक्सेस 125 और बर्गमैन स्ट्रीट इत्यादि में देखने को मिलते हैं. Suzuki Gixxer रेंज को न केवल नए कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, बल्कि ये इसे नए रंगों के साथ बाजार में उतारा गया है. अब जिक्सर 250 मैटे स्टेलर ब्लू कलर में उपलब्ध होगा, वहीं जिक्सर एसएफ 250 को मोटोजीपी टीम कलर से सजाया गया है.

बेटी के पास मिला प्रेग्नेंसी टेस्ट किट तो मां-बाप ने की हत्या, पहचान छुपाने शव पर डाला एसिड

बेटी के पास मिला प्रेग्नेंसी टेस्ट किट तो मां-बाप ने की हत्या, पहचान छुपाने शव पर डाला एसिड

 उत्तर प्रदेश। कौशाम्बी में एक 21 वर्षीय युवती की उसके ही मां-बाप ने हत्या कर दी। युवती के परिवार वालों को उसके पास प्रेग्नेंसी टेस्ट किट मिली थी जिससे उन्हें उसके किसी से अफेयर में होने का संदेह था। जिसके बाद मां-बाप ने अपने दो रिश्तेदारों की मदद से उसकी हत्या के बाद उसके शरीर पर तेजाब डाला ताकि उसकी पहचान न हो सके और फिर उसके शव को फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तेन शाह अलमाबाद गांव निवासी नरेश ने 3 फरवरी को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद मंगलवार को उसका क्षत-विक्षत शव गांव के बाहर नहर से बरामद किया गया। जांच के दौरान पता चला कि नरेश और उसकी पत्नी शोभा देवी ने 3 फरवरी को अपने घर में अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए, उन्होंने महिला के शरीर पर बैटरी एसिड डाला था। नरेश के दो भाइयों गुलाब और रमेश ने भी शव को छिपाने में उनकी मदद की थी।

नरेश ने पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कई लड़कों से मोबाइल पर बात करती थी। उसके पास से कुछ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट भी मिले थे, जिससे नरेश को शक था कि उसकी बेटी के किसी लड़के से संबंध हैं और वह इस बात से नाराज था।

 
पीएम मोदी ने इज़रायल के प्रधानमंत्री के साथ भारत-इज़राइल संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की

पीएम मोदी ने इज़रायल के प्रधानमंत्री के साथ भारत-इज़राइल संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और भारत-इजरायल की बहुआयामी मैत्री को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। एक ट्वीट में, श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच नवाचार साझेदारी और रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में जारी सहयोग पर और ध्यान देने के तरीकों पर भी चर्चा की। 

 

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 15 हजार के पार

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 15 हजार के पार

 सीरिया। तुर्किए और सीरिया में भूकंप में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 15 हजार हो गई है। राहत एजेंसियों और बचाव कार्यकर्ताओं ने आगाह किया है कि मलबे में अभी भी बहुत से लोगों के दबे होने के कारण मृतकों की संख्‍या और बढ़ सकती है। बचाव कार्यकर्ता भूकंप से बुरी तरह प्रभावित कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। भूकंप के बाद मलबे के आसपास कमजोर हो चुकी मूलभूत संरचना के भवनों के गिरने की भी आशंका है।

इस बीच, तुर्किए के राष्‍ट्रपति रेसेप तैय्यब एर्दोआन ने दो विनाशकारी भूकंप को लेकर अपनी सरकार की प्रतिक्रिया का बचाव करते हुए कहा कि आपदा के अनुरूप तैयारी करना संभव है। आलोचकों का कहना है कि आपात सेवाओं की प्रतिक्रिया बहुत धीमी है और सरकार की तैयारी भी कमजोर है। श्री एर्दोआन ने स्‍वीकार किया कि सरकार को कुछ समस्‍याएं हो रही है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

आपरेशन दोस्‍त के अंतर्गत भारत की छठी उडान आज तुर्किए पहुंच गई है। विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने एक ट्वीट में बताया कि और भी खोजी और बचाव दल डॉग स्‍कवाड, जरूरी राहत सामग्री, दवाएं और चिकित्‍सा उपकरण भूकम्‍प प्रभावित क्षेत्रों में भेजे जाने के लिए तैयार हैं। भारतीय सेना ने तुर्की के हताए प्रांत के इस्केंदेरून में एक फील्ड अस्पताल स्थापित कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह 30 बिस्‍तरों वाला अस्पताल सभी चिकित्‍सा सुविधाओं से युक्‍त होगा जिसमें आपरेशन थियेटर, आपरेशन मशीन और वेन्‍टीलेटर उपलब्‍ध होंगे।

तुर्किए के समुद्री प्रशासन ने भूमध्‍य सागर पर कच्‍चे तेल की आवाजाही पर रोक लगाई

तुर्किए के समुद्री प्रशासन ने भूमध्‍य सागर पर कच्‍चे तेल की आवाजाही पर रोक लगाई

 भूमध्‍य सागर / तुर्किए के समुद्री प्रशासन ने विनाशकारी भूकम्‍प के बाद एहतियात के तौर पर भूमध्‍य सागर पर निर्यात ट्रमिनल पर कच्‍चे तेल की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि तुर्किए उन सभी तेल टेंकरों का रास्‍ता रोकेगा जिनके पास उचित बीमा पत्र नहीं हैं। अधिकारियों ने बताया कि तुर्किए की समुद्री सीमा में आवाजाही करने वाले जहाजों के बीमा पत्र की जांच नियमित प्रक्रिया है।

 

रूसी विदेश मंत्रालय ने 77 अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश प्रतिबंधित किया

रूसी विदेश मंत्रालय ने 77 अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश प्रतिबंधित किया

 मॉस्को । रूसी विदेश मंत्रालय ने जवाबी कदम उठाते हुए 77 अमेरिकी नागरिकों को देश में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों में सरकारी एजेंसियों, संघीय विभागों के प्रमुख और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने वाली कंपनियां शामिल हैं। रूसी नागरिकों पर बैन लगाने के वाशिंगटन के निरंतर विस्तार के जवाब में ये निर्णय लिया गया है।

इसने कहा, हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि रूस के खिलाफ किसी भी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस ने अब तक कुल 1,344 अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं।

नाटो को रूस के साथ यूक्रेन के संघर्ष में पक्ष नहीं बनना चाहिए : शोल्ज

नाटो को रूस के साथ यूक्रेन के संघर्ष में पक्ष नहीं बनना चाहिए : शोल्ज

 बर्लिन। जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के बावजूद नाटो को रूस के साथ देश के संघर्ष में पक्ष नहीं बनना चाहिए। संघर्ष पर चर्चा करने के लिए यूरोपीय परिषद की एक विशेष बैठक से पहले जर्मन संसद के निचले सदन (बुंडेस्टाग) में एक भाषण में शोल्ज ने बुधवार को टैंकों, पनडुब्बियों, विमानों के मामले में एक-दूसरे से आगे निकलने की सार्वजनिक प्रतियोगिता के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इससे पश्चिम की एकता को नुकसान होगा।

जर्मनी और अमेरिका द्वारा हाल ही में यूक्रेन को युद्धक टैंकों की आपूर्ति पर लिए गए निर्णय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हम उन्हें संप्रेषित करने से पहले गोपनीय रूप से निर्णय तैयार करके इस सामंजस्य को संरक्षित और मजबूत करते हैं। यूक्रेन को भारी तोपखाने की आपूर्ति करने के लिए नाटो भागीदारों द्वारा जर्मनी पर बढ़ते दबाव के कारण जर्मन सरकार ने जनवरी के अंत में 14 लेपर्ड 2 टैंक वितरित करने और भागीदारों को अपने लेपर्ड टैंक के स्टॉक से निर्यात करने की अनुमति देने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को अब्राम्स युद्धक टैंकों की डिलीवरी की घोषणा के साथ अमेरिका ने कुछ ही समय बाद इसका पालन किया

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि जर्मन और अमेरिकी टैंकों की डिलीवरी में महीनों लगेंगे। रूस के निचले सदन के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने पिछले महीने चेतावनी दी थी कि यूक्रेन को पश्चिमी हथियारों की आपूर्ति प्रतिशोध की ओर ले जाएगी। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को लंदन की यात्रा के दौरान अधिक हथियारों के साथ-साथ लड़ाकू विमानों के लिए अपने अनुरोध को दोहराया।

अमेरिका के बाद यूके यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा मददगार है। पिछले साल अकेले यूके ने लगभग 2.8 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता प्रदान की। 9-10 फरवरी को होने वाली यूरोपीय परिषद की आगामी बैठक में, स्कोल्ज ने संकेत दिया कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा किया जाएगा।

दर्दनाक हादसा : बस ने सात लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत; 3 घायल

दर्दनाक हादसा : बस ने सात लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत; 3 घायल

  ग्रेटर नोएडा। बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने रोडवेज बस ने सात लोगों को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौके हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बस छोड़ कर फरार हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में (रात 12 बजे) ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे जैसे ही कर्मचारी फैक्ट्री के सामने पहुंचे, तभी यह हादसा हुआ। थाना बादलपुर क्षेत्र अन्तर्गत हीरो मोटर्स फैक्ट्री के कर्मचारियों की शिफ्ट छूट रही थी। उसी समय बस नंबर यूपी 32 एलएन 3295 दादरी से नोएडा की तरफ जा रही था। अनियंत्रित बस की चपेट में आने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जिस बस से यह हादसा हुआ वह बदायूं डिपो की बस थी और दिल्ली जा रही थी।

हादसे में संकेश्वर कुमार दास पुत्र जगदीश दास, उम्र 25 वर्ष, मोहरी कुमार पुत्र बिच्छूदास, उम्र 22 वर्ष, सतीश पुत्र प्रभा शंकर, उम्र 25 वर्ष, गोपाल पुत्र आजाद, उम्र 34 वर्ष की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए निठारी लाया गया था। वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
Breaking News : एक और झटका, अडानी ग्रुप के सीमेंट संस्थानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने की छापेमारी

Breaking News : एक और झटका, अडानी ग्रुप के सीमेंट संस्थानों पर स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने की छापेमारी

 सीमेंट विवाद के बीच अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्टेट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है. इन टीमों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोर्स पर कार्रवाई की है.

एक्साइज महकमे के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची जहां अडानी के रिकॉर्ड को खंगाला गया।

अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम

बता दें कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडानी ग्रुप को झटका लगा है. अडानी ग्रुप के शेयर धड़ाम हो गए. हालांकि, बुधवार को कुछ रिवकरी भी हुई. शेयर नीचे आने के बाद गौतम अडानी दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट से बाहर हो गए थे।

CG Breaking : अवैध कोयले के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख का कोयला जब्त…

CG Breaking : अवैध कोयले के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख का कोयला जब्त…

 सूरजपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ में अवैध कोयला के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 11 लाख के कीमत की करीब 100 टन से ज्यादा कोयला जब्त किया।

जानकारी के अनुसार, ASP रामकृष्ण साहू के एक्शन के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध कोयला के काम करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई।

एक तरफा प्यार में युवती को गोली मारने आया था आशिक, निशाना चूका, दोस्त की चली गई जान…

एक तरफा प्यार में युवती को गोली मारने आया था आशिक, निशाना चूका, दोस्त की चली गई जान…

  इंदौर। Lover Killed Friend : इंदौर एक तरफा प्यार (one sided love) में लड़की को मारने आया प्रेमी (Lover killed friend) ने गलती से युवती के दोस्त को सिर में गोली मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल जिस युवक को गोली लगी वो युवती के साथ ही ऑफिस में काम करता है. शाम को जब युवक-युवती बात कर रहे थे, तभी आशिक युवती को निशाना बनाना चाहता था, लेकिन गोली युवक के सिर में लग गई. यह पूरा मामला इंदौर की छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन के बाहर का है।

बतादें कि इंदौर की छोटी ग्वालटोली में गोली चलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक का नाम संस्कार है और वह युवक रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़ा था तभी उसे गोली मारी गई है. घायल संस्कार को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

युवती ने बताया कि वो और उसका दोस्त ऑफिस के बाहर बात कर रहे थे. दोनों साथ में ही काम करते है. इस बीच राहुल यादव(आरोपी) आता है. और वो मुझसे विवाद करने लगता है. जब संस्कार ने रोकना चाहा तो वह उस पर गुस्सा होने लगा और राहुल ने फिर युवती को मारने के लिए गोली चला दी. लेकिन बीच में संस्कार आ गया और गोली उसके सिर में घुस गई. वहीं गोली लगने के बाद घायल को हॉस्पिटल भी लेकर गए, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

गोली मारने वाला युवती की बहन का देवर

 

युवती मोनिका ने बताया कि गोली मारने वाला युवक उसकी बहन का देवर है, वो उससे एकतरफा प्यार करता है. वो काफी टाइम से उसे परेशान भी कर रहा था. लेकिन उस समय समझाइश देकर उसे छोड़ दिया गया था. वहीं गोली चलने के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी. गोली चलने के बाद संस्कार की मदद के लिए युवती चिल्लाती रही लेकिन किसी ने मदद नहीं की. काफी ज्यादा खून बहने की वजह से संस्कार ने मौके पर दम तोड़ दिया. अब पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

जयराम रमेश का दावा : लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए अदानी मामले पर राहुल गांधी के आरोप

जयराम रमेश का दावा : लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाए गए अदानी मामले पर राहुल गांधी के आरोप

  नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को लोकसभा में अदानी मामले पर राहुल गांधी के लगाए आरोपों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटाने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर लोकसभा में लोकतंत्र का ‘अंतिम संस्कार’ कर देने जैसा गंभीर आरोप लगाया है।

कांग्रेस के संचार मामलों के प्रभारी महासचिव रमेश ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री से संबंधित अदानी महामेगास्कैम पर राहुल गांधी की टिप्पणी हटाने के साथ ही लोकसभा में लोकतंत्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ओम शांति।”

गौरतलब है कि मंगलवार को राहुल गांधी ने संसद में आरोप लगाया था कि मौजूदा केंद्र सरकार ने सरकारी संसाधनों से अदानी समूह का कारोबार आगे बढ़ाने में मदद की। उन्होंने कहा था कि यह देश की विदेश नीति नहीं, अदानी जी का कारोबार बढ़ाने की विदेश नीति है। गांधी ने ये आरोप भी लगाया कि सरकार के दबाव में अदानी समूह को हज़ारों करोड़ रुपए के सरकारी लोन दिए गए, जिससे समूह का कारोबार आगे बढ़ा। हालांकि वे जब ये आरोप लगा रहे थे, तब बीजेपी के कई सांसदों ने उनका कड़ा विरोध किया। निशिकांत ठाकुर, रविशंकर प्रसाद, अर्जुन राम मेघवाल जैसे सांसदों ने दावा किया कि राहुल गांधी बिना किसी प्रमाण के संसद में पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।