BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका

एक ही परिवार के पांच लोगों की मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका

 जम्मू-कश्मीर। कुपवाड़ा जिले में बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने किराए के मकान में मृत पाए गए है। पुलिस ने बताया कि, तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य, जो कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले हैं, जम्मू में मृत पाए गए हैं।

कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा के एक किराए के मकान में माजिद अंसारी अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को उनके पड़ोसियों ने उन्हें और उनके परिवार को बेहोश पाया। पड़ोसियों ने फौरन डॉक्टर और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर डॉक्टर और पुलिस पहुंची जांच के दौरान सभी पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में संभावना जताई गई है कि पांचों की मौत ठंड से बचाव के लिए जलाई गई अंगीठी से निकले धुएं से दम घुटने के कारण हुई है। पुलिस ने पूछताछ की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान माजिद अंसारी (35), उनकी पत्नी सोहाना खातून (30) और उनके तीन बच्चों फैजान (4), अबू जर (3) और एक नवजात शिशु के रूप में हुई है। यह परिवार कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर से करालपोरा में काम के सिलसिले में आया था।

प्रेमिका से ऊब बनाई नई गर्लफ्रेंड: एक बच्चे की मां से इश्क, लिव-इन में रहे, फिर दूसरी के लिए दोनों को मार डाला

प्रेमिका से ऊब बनाई नई गर्लफ्रेंड: एक बच्चे की मां से इश्क, लिव-इन में रहे, फिर दूसरी के लिए दोनों को मार डाला

 उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर के बलरामनगर में एएनएम और उसके 11 साल के बेटे की प्रेमी ने रविवार तड़के गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को खुदकुशी दिखाने के लिए बच्चे का शव फंदे से लटका दिया। महिला और उसके बेटे को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। नारेंद्र के सीमा के अलावा एक अन्य महिला से भी अवैध संबंध हो गए थे। इसे लेकर नारेंद्र का सीमा से आए दिन विवाद होता था।

घटना के दिन भी दोनों के बीच हुए विवाद के बाद नारेंद्र ने पहले सीमा का गला घोंट कर हत्या की। बेटे के रोने पर सुबह उसे भी मारकर फंदे से लटका दिया। पुलिस की पूछताछ में नारेंद्र ने बताया कि उसकी सीमा से ढाई साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए।

काफी समय तक दोनों किराये के कमरे में ही लिव-इन में भी रहे। दो बार सीमा के गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया। इस बीच उसके इलाके की एक अन्य महिला से भी अवैध संबंध हो गए, जिसकी भनक सीमा को लगने पर वह इसका विरोध करने लगी थी। शनिवार को सीमा ड्यूटी के बाद बिल्हौर नहीं लौटी थी।

रात करीब नौ बजे उसने नारेंद्र को फोन कर खुद के जहरखुरानी का शिकार होने की फर्जी सूचना दी। उसकी बात को सच मानकर वह उसे लेने के लिए चाचा के बेटे देवेंद्र के साथ पड़ोसी शिवकुमार की वैन लेकर महाराजपुर पहुंचा और उसे साथ लेकर बिल्हौर स्थित कमरे पर आ गया।

यहां सीमा का झूठ पता चलने पर नारेंद्र का सीमा के साथ जमकर विवाद हुआ। तैश में आकर उसने सीमा का गला दबाकर हत्या कर दी। आदित्य को लगातार रोता देख खुद के पकड़े जाने के डर से सुबह करीब आठ बजे उसकी भी दुपट्टे से गला कसकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया।

सीमा की हत्या के बाद नहाया, फिर की आदित्य की हत्या
सीमा की हत्या के बाद नारेंद्र ने डरे सहमे आदित्य से ही घर के पास लगे हैंडपंप से नहाने के लिए पानी मंगवाया। आदित्य ने पानी को गैस पर गर्म किया, लेकिन वह लगातार रो रहा था और बार-बार मां को मार डालने की बात बोल रहा था। इससे घबराए नारेंद्र ने नहाने के बाद आदित्य की भी हत्या कर दी।

बाहर से ताला लगाकर भागने की फिराक में था हत्यारोपी
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद किराए के कमरे में बाहर से ताला लगाकर भागने की फिराक में था। लेकिन अन्य किराएदारों के देख लेने की वजह से आरोपी बाहर से दरवाजा बंदकर अपने एक करीबी के पास चला गया। वहां पूरी घटना को आत्महत्या करार देकर लोगों को जानकारी दी।

दिवाकर थी, लेकिन यादव बनकर रहती थी सीमा
पुलिस की पूछताछ में सीमा के साथ मकान में रहने वाले अन्य किराएदारों ने बताया सीमा अपने असली जाति छिपाकर दिवाकर न लिखकर यादव लिखती थी। जबकि कई अभिलेखों में सीमा यादव लिखा होने की बात पता चली है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सीमा का पुत्र आदित्य भी नारेंद्र यादव को अपना पिता बताता था। पुलिस जाति छिपाने के मामले को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है।

सीमा ने पांच वर्षों से पति व मायके वालों से नाता तोड़ रखा था 
कस्बे के बलरामनगर मोहल्ले में सीमा (38) व उसके पुत्र आदित्य (12) की हत्या की सूचना मिलने पर सीमा के पति व ससुर अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। परिजनों के मुताबिक सीमा ने वर्ष 2018 यानी तकरीबन पांच साल से पति व मायके के लोगों से नाता तोड़ रखा था। ससुराल और मायके वालों ने इस बीच काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह ससुराल नहीं लौटी।
RBI Hikes Repo Rate: आम आदमी को लगा झटका! RBI ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाया, अब कार और होम लोन फिर होंगे महंगे

RBI Hikes Repo Rate: आम आदमी को लगा झटका! RBI ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाया, अब कार और होम लोन फिर होंगे महंगे

 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया( reserve bank of india) ने एक बार फिर आम आदमी को झटका दिया है. आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट( point) या 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

RBI governor दास ने बुधवार को तीन दिवसीय एसपीसी बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान किया. बता दें एक्सपर्ट्स पहले से रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी किए जाने की संभावना जता रहे थे. गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2022 में हुई MPC बैठक में ब्याज दरों को 5.90% से बढ़कर 6.25% किया गया था. आरबीआई( RBI) ने बीते साल से अब तक छह बार रेपो रेट में इजाफा करते हुए कुल 2.50% की बढ़ोतरी की है।

Repo Rate में बढ़ोतरी का ऐलान

(Repo Rate) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।इसके बाद रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है।यानी होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन( personal) सब कुछ महंगा हो जाएगा और आपको ज्यादा EMI चुकानी होगी।

आरबीआई द्वारा 6 बार में 2.50% की बढ़ोतरी की गई

मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है. इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल( april) में हुई थी. तब RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था, लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।

खुशखबरी, पुरानी पेंशन की मांग के बीच अब एक और स्कीम चर्चा में, सरकार जल्द दिखाएगी हरी झंडी

खुशखबरी, पुरानी पेंशन की मांग के बीच अब एक और स्कीम चर्चा में, सरकार जल्द दिखाएगी हरी झंडी

 पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को लागू करने की मांग की जा रही है. कर्मचार‍ियों की मांग को देखते हुए कुछ राज्‍य सरकारों की तरफ से इसे लागू भी कर द‍िया गया है। इसी बीच बड़ी खवर आ रही है कि आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की न्‍यू पेंशन स्‍कीम ( new pension scheme)चर्चा में है।

व‍ित्‍त मंत्रालय को इससे जुड़ा क‍िसी तरह का प्रस्‍ताव नहीं भेजा गया है. लेक‍िन सूत्रों का दावा है क‍ि रेड्डी सरकार इस पर काम कर रही है. इस पेंशन योजना की खास बात यह है क‍ि इसमें नई पेंशन और पुरानी पेंशन स्कीम दोनों के प्रावधानों को शामिल किया गया है।

केंद्र सरकार के अधिकारियों ( officers)का कहना है यह काफी दिलचस्प मॉडल( model) 

फ‍िलहाल आंध्र प्रदेश में लागू करने की इजाजत नहीं दी गई है. केंद्र सरकार के अधिकारियों ( officers)का कहना है यह काफी दिलचस्प मॉडल है. लेकिन इसमें ज्यादा जानकारी की जरूरत है. आपको बता दें ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम (Old Pension Scheme) के तहत कर्मचारी को आखिरी वेतन का 50 प्रत‍िशत पेंशन मिलती थी।

सैलरी का 33 प्रतिशत पेंशन के तौर पर मिलेगा

जीपीएस (GPS) के तहत यद‍ि कोई कर्मचारी हर महीने अपने मूल वेतन का 10 प्रतिशत जमा करता है तो उसे र‍िटायर होने पर सैलरी का 33 प्रतिशत पेंशन( pension) के तौर पर मिलेगा. जीपीएस में राज्य सरकार की तरफ से भी 10 प्रतिशत जमा किया जाएगा।

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, MCD के मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, MCD के मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कई सासंद-मंत्री सिर्फ हिंदू मुस्लिम करते हैं, क्या बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है? दूसरी तरफ कोई अनुसूचित जाति के लोग मंदिर जाते हैं तो उन्हें मारते हैं, उनकी सुनवाई नहीं होती है. अनुसूचित जाति को तो हम हिंदू समझते हैं ना तब उन्हें मंदिर जाने से क्यों रोकते हैं अगर समझते हैं तो उन्हें बराबरी का स्थान क्यों नहीं देते. कई मंत्री दिखावे के लिए उनके घर जाकर खाना खाते हैं और तस्वीर खींचवा कर बताते हैं कि हमने उनके घर खाना खाया है.

राहुल गांधी के भाषण को सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाए- प्रह्लाद जोशी

लोकसभा में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्पीकर से मांग की है कि राहुल गांधी के भाषण को सदन के रिकॉर्ड से हटाया जाए. वजह बाताते हुए उन्होंने कहा, भाषण में आधारहीन आरोप लगाए गए हैं और उसके लिए कोई न तो सबूत दिए गए हैं और न ही राहुल गांधी ने अपनी ओर से पेश किए गए किसी दस्तावेज को सत्यापित किया है.

अडानी विवाद को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

दिल्ली: आप, बीआरएस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसदों ने अडानी विवाद से संबंधित जेपीसी जांच की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

IAS अफसर अभिषेक सिंह सस्पेंड, बिना बताए लंबे समय से गायब रहने पर एक्शन

IAS अफसर अभिषेक सिंह सस्पेंड, बिना बताए लंबे समय से गायब रहने पर एक्शन

 उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बिना बताए लंबे समय से गायब रहने पर 2011 बैच के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह की योगी सरकार ने निलंबित कर दिया है। अभिषेक सिंह तब चर्चा में आए थे जब गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें प्रेक्षक की ड्यूटी पर भेजा गया था।

वहां चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी फोटो कार के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित कर दी थी। इसके बाद उन्हें प्रेक्षक पद से हटा दिया गया था। इसके बाद अभिषेक ने उप्र में कार्यभार ग्रहण नहीं किया। बिना छुट्टी गायब रहने को शासन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कारण बताओ नोटिस का जवाब भी नहीं दिया था।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नियुक्ति विभाग ने मंगलवार को उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है। निलंबन अवधि में वह राजस्व परिषद से संबद्ध रहेंगे। इससे पहले उन्हें अक्टूबर 2014 में भी निलंबित किया गया था। बता दें क‍ि आइएएस अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक चर्च‍ित आएएस अधिकारी हैं

Reliance Jio 5G : अब इन 10 नए शहरों में जल्द लॉन्च होगी JIO की 5G सर्विस, देखिए लिस्ट

Reliance Jio 5G : अब इन 10 नए शहरों में जल्द लॉन्च होगी JIO की 5G सर्विस, देखिए लिस्ट

 Reliance Jio 5G : देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 10 नए शहरों में Jio True 5G सर्विस लॉन्च करने का ऐलान किया है. कंपनी ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड यानी कुल 8 राज्यों के 10 नए शहरों में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी जारी की है. शहरों को मिलाकर जियो 5जी वाले शहरों की संख्यां 236 तक पहुंच गई है.

Jio Welcome Offer के तहत 1 Gbps तक की स्पीड के साथ फ्री अनलिमिटेड 5जी डेटा मिलेगा. इन 10 नए शहरों के यूजर्स को भी इस ऑफर का फायदा मिलेगा. Jio कंपनी का कहना है कि नई जेनरेशन की कनेक्टिविटी खासतौर पर टूरिज्म, कॉमर्स के साथ ही एजुकेशन के लिए काफी अहम साबित होगी.

Reliance Jio 5G : Jio 5G सर्विस का मिलेगा फायदा

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमें आठ राज्यों के इन 10 शहरों में जियो ट्रू 5जी सर्विस शुरू करने पर गर्व है. उन्होंने आगे कहा, “इस लॉन्च के साथ 236 शहरों में जियो यूजर्स नए साल 2023 में Jio True 5G के ट्रांसफॉर्मेशनल बेनिफिट्स का आनंद ले सकते हैं. ये नए लॉन्च किए गए True 5G शहर महत्वपूर्ण टूरिस्ट और कॉमर्स डेस्टिनेशन के साथ-साथ हमारे देश के प्रमुख एजुकेशन सेंटर भी हैं.

Reliance Jio 5G : इन 10 नए शहरों में हुआ लॉन्च 

रिलयांस जियो ने आंध्र प्रदेश में हिंदूपुर, मदनपल्ले और प्रोद्दातुर; छत्तीसगढ़ में रायगढ़; ओडिशा में तालचेर; पंजाब में पटियाला; राजस्थान में अलवर; तेलंगाना में मनचेरियल; उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और उत्तराखंड में रुड़की के लिए 5जी सर्विस लॉन्च की है.

जियो के 5जी नेवटर्क से इन शहरों के यूजर्स को बेस्ट टेलीकॉम सर्विस मिलेंगी. तेज इंटरनेट से ई-गवर्नेंस, एजुकेशन, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, आईटी, और स्माल एंड मीडिम एंटरप्राइज (एसएमई) जैसे सेक्टर के डेवलपमेंट में भी मदद करेगी. कंपनी ने आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राज्य सरकारों का धन्यवाद किया.

Budhwar upay : नौकरी, धन, कारोबार की समस्या, बुधवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, हर बाधा होगी दूर

Budhwar upay : नौकरी, धन, कारोबार की समस्या, बुधवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, हर बाधा होगी दूर

 हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और आज यानि बुधवार के दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का पूजन किया जाता है. जिनका दूसरा नाम विघ्नहर्ता भी है और कहते हैं कि गणेश जी अपने जिस भक्त से प्रसन्न हो जाएं उसके जीवन में आ रहे सभी विघ्नों को हर लेते हैं. बुधवार के दिन लोग गणपति को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं।

करें से खास उपाय ( upay)

बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का प्रयोग करना शुभ होता है और यदि आपका बुध कमजोर है तो हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें. साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें.

बुधवार को भगवान गणेश का दिन माना जाता है कि और कहते हैं कि गणेश जी बुद्धि के दाता है

बुधवार के दिन गणेश जी को दूब या दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए. यदि आप प्रत्येक बुधवार को 21 दूर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेश जी का आशीर्वाद बना रहेगा।

यदि कोई व्यक्ति बुध दोष से पीड़ित है तो उसे मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए. रोजाना ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का 5, 7, 11, 21 या 108 बार जाप करने से बुध दोष समाप्त होता है।

हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है और आज यानि बुधवार के दिन प्रथम पूजनीय भगवान गणेश का पूजन किया जाता है. जिनका दूसरा नाम विघ्नहर्ता भी है और कहते हैं कि गणेश जी अपने जिस भक्त से प्रसन्न हो जाएं उसके जीवन में आ रहे सभी विघ्नों को हर लेते हैं. बुधवार के दिन लोग गणपति को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी करते हैं।

दोष को दूर करने के लिए हाथ की सबसे छोटी उंगली यानि कनिष्ठा उंगली में पन्ना पहनना भी काफी लाभकारी माना जाता है. लेकिन इसके लिए किसी पंडित या ज्योतिष की सलाह लेना बेहद जरूरी है।

जीवन में आ रही परेशानियों से निजात पाने के लिए बुधवार के दिन गाय को घास खिलानी चाहिए. कहा जाता है कि साल में कम से कम एक बार बुधवार के दिन अपने वजन के बराबर घास खरीदकर गौशाला में दान करनी चाहिए।

Shraddha murder case : श्रद्धा हत्याकांड में आफताब का कबूलनामा, चेहरा पेट्रोल से जलाया, फिर हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर किया पाउडर…

Shraddha murder case : श्रद्धा हत्याकांड में आफताब का कबूलनामा, चेहरा पेट्रोल से जलाया, फिर हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर किया पाउडर…

 नई दिल्ली : Shraddha murder case : श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने बड़ा कबूलनामा किया है। आफताब ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे और शव के टुकड़ों को दिल्ली शहर के अलग-अलग हिस्सों में ठिकाने लगाने से पहले तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर फ्रिज में रखा था। अब आरोपी ने पुलिस के सामने ये कबूल किया है कि उसने लाश के कई टुकड़ों को पेट्रोल से जलाया। यही नहीं बल्कि श्रद्धा की हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर पाउडर बनाया। कातिल आफताब ने बताया कि मैं श्रद्धा को लेकर पजेसिव था और झगड़े में मैं उसके साथ मारपीट कर देता था जिसकी उसने शिकायत मुंबई में पुलिस में भी की थी। हम दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए ट्रिप का प्लान किया था।

वहीं, कोर्ट ने मंगलवार को आफताब के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया। पुलिस ने 24 जनवरी को इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था। अदालत ने आफताब पूनावाला की हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने मामले की जांच के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की है। चार्जशीट फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर तैयार की गई है, इसमें करीब 100 गवाह हैं।

Shraddha murder case : आरोपी आफताब का पूरा कबूलनामा

मैं श्रद्धा को लेकर पजेसिव था और झगड़े में मैं उसके साथ मारपीट कर देता था जिसकी शिकायत मुंबई में पुलिस में भी की थी। हम दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार करने के लिए Packing Trip का plan किया और हम दोनों ट्रिप पर 28-29/03/2022 को मुंबई से निकल गए और हरिद्वार पहुंच गए। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए पारवती वैली पहुंचे और जहां हमें बद्री नाम का लड़का मिला। जिससे हमारी बंबल एप से दोस्ती हुई थी और उसने हमें अपने घर दिल्ली आने के लिए कहा था। हम करीब एक सवा महीने घूमने के बाद मई 2022 के पहले हफ्ते लगभग दिनांक 05/05/2022 को बद्री के घर छत्तरपुर पहाड़ी दिल्ली पर पहुंचे थे। हम उसके घर पर करीब 8-10 दिन रुके थे और वहां भी मेरे और श्रद्धा के बीच झगड़े हुए थे और इस कारण से हमारा ब्रेकअप हो गया था।

मेरे और श्रद्धा के बीच में अक्सर झगड़े होने के कारण बद्री ने हमें अपने घर से जाने को कहा और इसके बाद करीब दो दिन बाद रुककर दिनांक 16/05/2022 से हम दोनों ने ब्रोकर राहुल रॉय के जरिये रोहन कुमार नील के मकान H. No. 93, Gali No. 1. 60 Futa Road, Chattarpur Pahari, New Delhi पर फर्स्ट फ्लोर को किराए पर ले लिया और रहने लगे। उस समय हम दोनों की कही जॉब भी नहीं थी और ज्यादातर पैसा ट्रिप मे खर्च हो चुका था तो यहां पर भी हम दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर काफी झगडा होने लगा और दिनांक 18/05/2022 को शाम करीब 6-6.30 बजे श्रद्धा ने मुझे अपने किराए के घर वसई से जाकर घर का सामान लाने की कही। टिकट भी बुक कराया था लेकिन मैंने उसे तबीयत खराब होना बताकर जाने से मना किया तो वह गुस्सा हो गई और कहने लगी कि दोनों के पास केवल दो बैग है और खाने पीने का कोई सामान नहीं है।

लाश को ऐसे लगाया ठिकाना 

रोजाना मार्केट का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है कहकर जिद की तो मैंने उसे आधा पैसा खर्चे का देने की बात कही जिस पर श्रद्धा आग बबूला हो गई और मुझे गाली गलोच करने लगी। मैं उसकी झगडा करने और गाली देने की हमेशा की आदत से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए उसको हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने के लिए ठान कर उसको जान से मारने के लिए उसको पकड़कर फर्श पर गिरा लिया और उसकी छाती पर बैठकर अपने दोनों हाथों से कसकर उसका गला तब तक दबाये रखा जब तक वह मर नहीं गई। इसके बाद उसकी डेड बॉडी को बाथरूम में छिपा दिया। फिर मैंने उसकी डेड बॉडी को डिस्पोज करने के लिए छोटे छोटे टुकड़े करके बड़े ब्रीफकेस में डालकर फेंक आने की प्लानिंग की और छत्तरपुर पहाड़ी से एक जंगल में फेंक दी।

इसके बाद 652 नंबर दुकान से एक हैमर एक आड़ी (आरी) और उसके तीन ब्लेड खरीदे। घर पर आकर डेड बॉडी के दोनों हाथ आरी से काटकर एक पॉलिथीन में बाथरूम में ही रख दिया। 19/05/2022 को मैंने मंदिर वाली रोड छत्तरपुर के पास एक दुकान से ट्रेश बैग, एक चाकू और एक चॉपर खरीदा था और चाकू को बैग में रख दिया था। इसके बाद मैंने वाई पॉइंट छतरपुर से फ्रिज खरीदा था जिसके मैंने करीब 25000 रुपये अपने सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट किया था और फ्रिज मेरे पते पर उसी दिन शाम को दुकानदार ने भिजवा दिया था। शाम को मैंने श्रद्धा की डेड बॉडी के दोनों पैरों को एंकल से काटकर उनको ट्रैश बैग में डाल कर वहां पैक किया था और काटे हुए बॉडी पार्ट्स को खरीदे हुए फ्रिज के फ्रीजर में रख दिए। बॉडी पार्ट्स को काटने के बाद फैले खून हार्पिक से साफ कर दिया था। दिनांक 20.05.2022 को मैंने डेड बॉडी को काटकर डिस्पोज करने के लिए प्लानिंग के तहत मैंने महरौली मार्केट से एक बड़ा लाल रंग का ब्रीफकेस भी खरीदा था जिसके मैंने 2000 रुपये अपने गूगल पे से दिए थे लेकिन डर से ब्रीफकेस वाले प्लान को छोड़ दिया था। डेड बॉडी को डिस्पोज करने के लिए छोटे छोटे टुकड़े जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंकने की दोबारा प्लानिंग बनाई थी और शाम को उसकी बॉडी से उसका सिर,अन्य बॉडी पार्ट्स को काटकर अलग कर लिए। उसके पेट से उसकी अंतड़िया निकालकर पॉलिथीन में डालकर 60 फूटा रोड छतरपुर पहाड़ी के कोने पर रखे बड़े डस्टबिन में डाल दी। उसके अन्य बॉडी पार्ट्स सिर, दोनों कलाइयों को छोड़कर उसकी अंगुलियों को ब्लो टोर्च से छतरपर पहाड़ी से रोड पार कर फेंक दिया।

पहले पेट्रोल से जलाया, फिर बची हड्डियों का बनाया पाउडर

उसके बाकी पार्ट्स शमशान घाट के पास नाले वाले जंगल, उसके एक हाथ का अंगूठा धान मिल की दिवार के पास और अन्य बॉडी पार्ट्स हाथ वगैरह गुरुग्राम की तरफ जाने वाले MG रोड पर छतरपुर पहाड़ी के पास जंगल में अलग-अलग जगह सबूत खत्म करने के मकसद से पेट्रोल डालकर जला दिए थे। बाद में बची हुई हड्डियों पर पानी डालकर आग बुझाकर हड्डियों को मार्बल घिसने वाले ग्राइंडर से अपने किराए के घर की छत पर ले जाकर पाउडर बनाया, फिर उसे 100 फूटा सड़क पर डाल दिया था। सिर को मैंने उसकी पहचान होने के डर से अपने पास फ्रीजर में रखा था और इसके बाद वारदात के करीब तीन-चार महीनों बाद उसके सिर और चेहरे को ब्लो टोर्च से विकृत किया। उसके बाल और कपड़ों को छतरपुर पहाड़ी के कोने पर रखे डस्टबिन में डाल दिया था।

‘मुझसे गलती हो गई मुझे माफ किया जाए’

वारदात के बाद श्रद्धा का इंस्टाग्राम अकाउंट मेरे फोन में लॉग इन था जिससे मैंने श्रद्धा बनकर उसके दोस्त लक्ष्मण को उसके मैसेज का इंस्टाग्राम पर रिप्लाई दिया था। उसको मारने वाले दिन मैंने उसके मोबाइल फ़ोन से अपने अकाउंट में 54000 रुपये दो बार ट्रांसफर किए थे। इसके बाद मैं मुंबई में जून के पहले हफ्ते में अपने वसई वाले किराये के मकान से सामान लाने गया था और मैं कहानी बनाने के लिए 06/06/2022 के क्रेडिट कार्ड में अपने अकाउंट से 6000 रुपये ट्रांसफर किए थे जिससे उसे बिल के लिए कॉल ना आए। इसके बाद मैं वापस छतरपुर पहाड़ी आ गया था। जब महाराष्ट्र पुलिस ने मुझे श्रद्धा के बारे में पूछताछ करने के लिए बुलाया था तो वहां से वापस आते हुए मुझसे श्रद्धा का फोन कहीं गुम हो गया। वारदात के बाद मैंने एक नया फोन सैमसंग का खरीद लिया और एक्सचेंज ऑफर में अपना पहले वाला फोन अमेजन पर बेच दिया था। मैंने श्रद्धा का मर्डर करके उसकी बॉडी को काटकर अलग-अलग जगह फेंककर कर सबूत मिटाए है, मुझसे गलती हो गई मुझे माफ किया जाए।

नौकरी मांगने के लिए लड़की ने CV पर लगा दी बिकिनी वाली फोटो, धड़ाधड़ आने लगे जॉब ऑफर्स

नौकरी मांगने के लिए लड़की ने CV पर लगा दी बिकिनी वाली फोटो, धड़ाधड़ आने लगे जॉब ऑफर्स

 INTERESTING NEWS : सोशल मीडिया पर एक लड़की की जॉब पोस्ट वायरल हो रहा है. जॉब की तलाश कर रही लड़की ने पोस्ट के साथ एक ऐसी फोटो डाला कि वह ट्रोल के निशाने पर आ गईँ. लड़की ने जॉब रिक्वेस्ट के साथ अपनी बिकिनी फोटो पोस्ट कर दिया था, जिस पर लोगों ने कहा कि इस फोटो की वजह से उन्हें जॉब नहीं मिलेगी

24 साल की एक लड़की ने जॉब के लिए विज्ञापन दिया. खास बात यह है कि उन्होंने इस विज्ञापन में जो फोटो लगाया था उसमें वह बिकिनी पहनी थीं. इसी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. लोगों का कहना था कि उन्हें बिकिनी फोटो की वजह से ही नौकरी नहीं मिलेगी. लेकिन अब लड़की ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

ब्रिटेन की रहनेवाली 24 साल की टेडी स्वान (Teddy Swan) पिछले 6 हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया घूम रही हैं. टेडी अपने कजन के साथ इस ट्रिप पर है. यहां पहुंचने के बाद वह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से शहर के बार में काम कर रही हैं. लेकिन क्रिसमस के बाद शिफ्ट होने के लिए अब वह नया जॉब ढूंढ रही हैं।

लंदन की रहनेवाली टेडी ने नए जॉब के लिए एक पॉपुलर फेसबुक पेज बैकपैकर्स पर इसी हफ्ते एक पोस्ट किया. उन्हें उम्मीद थी कि यहां से उन्हें कोई नई जॉब मिल जाएगी. उन्होंने खुद की एक बिकिनी फोटो के साथ पोस्ट में लिखा- नए साल के लिए मैं एक जॉब ढूंढ रही हूं, रहने की जगह भी साथ मिल जाए तो बेहतर होगा. अच्छी जॉब के लिए मैं कहीं भी ट्रैवल करने को तैयार हूं और मेरे पास कार भी है।

टेडी ने बताया कि उन्हें रिटेल, फार्मेसी, चाइल्डकेयर और एंबुलेंस ड्राइवर के काम का एक्सपीरियंस है. लेकिन टेडी इस जॉब पोस्ट को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. लोगों ने कहा कि जॉब की तलाश के लिए किए गए पोस्ट में बिकिनी फोटो अटैच नहीं करना चाहिए था.

एक यूजर ने लिखा- अगर मैं जॉब के लिए अप्लाई करती तो बिकिनी में अपनी फोटो पोस्ट नहीं करती. दूसरे ने लिखा- अगर तुम जॉब की तलाश में हो तो उसी के अनुसार चीजें करो. तीसरे ने लिखा- एक फीमेल सोलो ट्रैवलर होने के नाते मैं फोटोज के साथ सावधानी बरतूंगी.

लेकिन टेडी ने ट्रोल को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नेगेटिव कमेंट्स के बावजूद उनके पास बहुत ज्यादा जॉब के ऑफर्स आए हैं. उन्होंने लिखा- जो भी लोग यह कह रहे हैं कि बिकिनी फोटो पोस्ट करने की वजह से मुझे जॉब नहीं मिलेगी तो मैं भी वैसे लोगों के साथ काम नहीं करना चाहती जो ऐसी सोच रखते हैं।

टेडी ने कहा- तुम सभी जलने वाले लोगों को सिर्फ गलत साबित करने के लिए मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे डायरेक्ट मैसेज में जॉब ऑफर्स की बाढ़ आ गई है. और जल्द ही मैं उन सब को देखूंगी और तुम लोगों को बताऊंगी. इसलिए तुम सभी का धन्यवाद!

Indian Railways: यात्रियों के लिए राहत की खबर, भारतीय रेलवे की नई सेवा शुरू, जानें कैसे काम करेगी सर्विस

Indian Railways: यात्रियों के लिए राहत की खबर, भारतीय रेलवे की नई सेवा शुरू, जानें कैसे काम करेगी सर्विस

 भारतीय रेलवे अपनी सुविधाओं को बेहतर करने पर काम कर रहा है. भारतीय रेल की पीएसयू, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IRCTC ने एक विशेष रूप से विकसित वेबसाइट www.catering.irctc.co.in के साथ-साथ अपने ई-कैटरिंग ऐप फूड ऑन ट्रैक के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की हैं।

ई-कैटरिंग सेवाओं के कार्यान्वयन के दो चरणों की योजना बनाई गई थी. पहले चरण में, बिजनेस व्हाट्सएप नंबर लिंक www.ecatering.irctc.co.in पर क्लिक करके ई-कैटरिंग सेवाओं के चयन के लिए ई-टिकट बुक करने वाले ग्राहक को एक संदेश भेजेगा. इस विकल्प के साथ ग्राहक आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट के माध्यम से सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्तरां से बिना ऐप डाउनलोड किए अपनी पसंद का भोजन बुक कर सकेंगे।

ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

भारतीय रेलवे ने हाल ही में ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से भोजन ऑर्डर करने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है. ये बिजनेस व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 है।

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने लिया हिरासत में

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने लिया हिरासत में

 मुंबईराखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राखी की शिकायत पर मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आदिल खान के खिलाफ ये कार्रवाई की है। राखी ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने मामले पर सुनवाई करते हुए पूछताछ के आदिल को हिरासत में लिया है।

दरअसल बीती रात राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दु्र्रानी को लेकर कई खुलासे किए और उन पर गंभीर आरोप लगाए। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि आदिल ने उनसे पैसे और गहने ले लिए हैं। राखी सावंत ने ये भी बताया है कि आदिल उन्हें टॉर्चर भी करता है। साथ ही राखी ने आदिल खान के किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ऐसे में आदिल दुर्रानी को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है.

बाल विवाह के खिलाफ मुहिम के तहत अब तक 2,441 लोग गिरफ्तार, 17 प्रतिशत किशोरियां थी गर्भवती

बाल विवाह के खिलाफ मुहिम के तहत अब तक 2,441 लोग गिरफ्तार, 17 प्रतिशत किशोरियां थी गर्भवती

 असम में बाल विवाह के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के इस कदम का असम के विपक्षी दल पुरजोर विरोध करने में जुटे हुए हैं। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य में किशोर गर्भावस्था की खतरनाक दर पर चिंता व्यक्त करते हुए असम में बाल विवाह करने वाले और उसको बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

सीएम हिमंता बिस्वा ने 2022 की किशोर गर्भावस्था की दर को प्रदर्शित करते हुए 16.8% पर एक रिपोर्ट शेयर की। सीएम ने कहा कि पिछले साल 6.2 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं में से लगभग 17 प्रतिशत किशोरी थीं। उन्होंने ट्वीट किया कर कहा कि बाल विवाह के खिलाफ हमारा अभियान सार्वजनिक स्वास्थ्य और जनकल्याण के लिए है क्योंकि असम में किशोर गर्भावस्था अनुपात काफी खतरनाक है. हम अपने उद्देश्य को पूरा करने तक इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लेते हैं।

बराक घाटी, मोरीगांव और धुबरी में विरोध प्रदर्शन के बीच, असम में बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। राज्य भर में दर्ज 4,074 प्राथमिकियां के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 2,441 हो गई। आरसीएच पोर्टल के आंकड़े से पता चलता है कि दक्षिण सलमारा सहित अविभाजित धुबरी जिले में सबसे अधिक 14,438 गर्भवती किशोरी हैं, इसके बाद नौगांव में 12,188 गर्भवती किशोरी और बारपेटा में 11,658 गर्भवती किशोरी हैं।

Budget Session 2023: अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Budget Session 2023: अदाणी मुद्दे पर विपक्ष का फिर हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

 अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर संसद में हंगामा शांत नहीं हो रहा है। विपक्षी दलों के हंगामे के चलते इस मुद्दे पर लगातार तीसरे दिन भी संसद ठप रही। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन दोनों सदनों में कोई कामकाज नहीं हो पाया। मंगलवार को भी लोकसभा में विपक्षी दलों ने हंगामा किया।

  • राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
  • हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • हम चर्चा के लिए तैयार हैं। जेपीसी या मुख्य न्यायाधीश की निगरानी वाली जांच समिति से अदाणी मुद्दे पर जांच कराई जाए: खरगे
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अडानी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।
  • हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर चर्चा के लिए बीआरएस सांसद के केशव राव ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
  • कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने एलआईसी, एसबीआई द्वारा निवेश में कथित धोखाधड़ी के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नोटिस दिया।

बीजेपी संसदीय दल की बैठक

संसद सत्र शुरू होने से पहले दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हो रही है। ये बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, अर्जुन राम मेघवाल, अश्विनी वैष्णव, डॉ. भागवत कराड, डॉ. एस जयशंकर और वी. मुरलीधरन के अलावा कई नेता शामिल हैं।

जेपी नड्डा ने केंद्रीय बजट 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

CRIME NEWS : सॉरी बोलकर प्राइमरी स्कूल की टीचर ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा ये

CRIME NEWS : सॉरी बोलकर प्राइमरी स्कूल की टीचर ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा ये

 crime news  : मम्‍मी-पापा को सॉरी बोल प्राइमरी स्‍कूल की टीचर ने किया सुसाइडsuicide, सामने आई ये वजह लखनऊ के विकासनगर में मां से फोन पर कहासुनी होने के बाद शिक्षिका ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें मम्मी-पापा से माफी मांगी। इसके बाद शिक्षिका ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। शिक्षिका बाराबंकी में तैनात थीं।

लखनऊ के विकासनगर में मां से फोन पर कहासुनी होने के बाद शिक्षिका ने सुसाइड नोट लिखा। जिसमें मम्मी-पापा से माफी मांगी। इसके बाद शिक्षिका ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। बेटी का फोन नहीं उठने पर परिवार वालों ने मकान मालिक और पुलिस से सम्पर्क किया। इसके बाद हादसे की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि शिक्षिका घर में अपनी शादी को लेकर चल रही बातों से दबाव में थी।

प्रयागराज करेली निवासी परवीन खानम (34) विकासनगर सेक्टर-14 में किराए के मकान में रहती थी। वह बाराबंकी कुर्सी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थीं। चचेरे भाई शादाब अहमद के मुताबिक रविवार रात परिवार वालों ने परवीन का कई बार फोन मिलाया। कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। एसआई अवनीश मिश्रा के अनुसार कमरे का दरवाजा तोड़ने पर परवीन का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।

शादी करने का था दबाव
शिक्षा विभाग में चयन होने के बाद परवीन प्रयागराज से लखनऊ आ गई थी। किराए के मकान में रह रही थी। परिवार वाले परवीन पर जल्द शादी करने का दबाव डाल रहे थे। रविवार को भी फोन पर मां से परवीन की शादी को लेकर बहस हुई थी। गुस्से में परवीन ने कॉल काट दी थी।

मुस्लिम बुजुर्ग के साथ अमानवीय हरकत पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने की जरूरत

मुस्लिम बुजुर्ग के साथ अमानवीय हरकत पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने की जरूरत

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट के मामले में घटना के दो साल बाद FIR दर्ज किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। बुजुर्ग का कहना था कि मुस्लिम होने के चलते गैंग ने उसके साथ मारपीट की, स्क्रू ड्राइवर से उसपर हमला किया और उसकी दाढ़ी को नोचा। सुनवाई के दौरान यूपी सरकार की ओर से ASG के एम नटराज ने माना कि पुलिस के स्तर पर लापरवाही हुई है। इस सबंध में पुलिसकर्मियों पर अनुशासनत्मक कार्रवाई की गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में जब कोई कार्रवाई नहीं होती, तो एक खतरनाक माहौल बनता है। एक धर्मनिरपेक्ष देश में धर्म के नाम पर हिंसा/अपराध की कोई गुज़ाइश नहीं है। इस तरह की हरकतों को जड़ से खत्म किये जाने की ज़रूरत है। ऐसी घटनाओं पर एक्शन लेने की ज़रूरत है, उन पर पर्दा डालकर समाधान नहीं हो सकता। राजस्थान में पिछले दिनों एक गूंगे इंसान को पीट पीट कर मारा डाला गया। बाद में पता चला कि मरने वाला हिंदू ही था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समाज में जो हैसियत वाले हैं, वो तो सुरक्षित हैं। हमे आम आदमी की सुरक्षा की चिंता है सरकार के तुंरत एक्शन से ऐसे अपराध से निपटा जा सकता है। कोर्ट ने सवाल किया कि क्या यूपी पुलिस इस मामले की संजीदगी को देखते हुए इसे धर्म के आधार पर होने वाला अपराध मानेगी या फिर इस पर पर्दा डालने की कोशिश करेगी।

यूपी सरकार का कहना है कि ये धर्म के आधार पर क्राइम का मामला नहीं है। बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले स्क्रू ड्राइवर गैंग नाम से कुख्यात है और ये गैंग कई तरह की आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है । कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा है कि वो हलफनामा दाखिल कर इन सभी मामलों में दर्ज FIR की जानकारी दें। सरकार बताए कि इन मामलों में आरोपियों को कब गिरफ्तार किया गया, कब वो बरी हुए। पी सरकार को दो हफ्ते में जवाब दाखिल करना है। 3 मार्च को आगे सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई करेगा।

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, बदमाशों ने सिर पर मारी गोली

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, बदमाशों ने सिर पर मारी गोली

 राजस्थान। उदयपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ता की दुकान के बाहर सोमवार रात करीब सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद अंबामाता थाना पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग उसे एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजू उर्फ राजेन्द्र परमार ( 38 वर्ष) बजरंग दल में पूर्व जिला संयोजक रहा है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस करता था। जिसके कारण कई लोगों से उसका विवाद भी चल रहा था। वारदात की सूचना पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, एएसपी चंद्रशील ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी हॉस्पिटल पहुंच गए। राजू परमार की हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। वीडियो में दो युवक पैदल ही उस समय भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि इन युवकों ने ही राजू को गोली मारी है।

पकड़ा गया सट्टे का बड़ा नेटवर्क, 16 गिरफ्तार; मिला चार अरब का ट्रांजैक्शन

पकड़ा गया सट्टे का बड़ा नेटवर्क, 16 गिरफ्तार; मिला चार अरब का ट्रांजैक्शन

 उत्तरप्रदेश महादेव बुक एप से ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 16 आरोपितों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को चार अरब का सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला है। इस मामले में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए फ्रीज कराए हैं।

वहीं, पुलिस को अब तक 100 से अधिक खातों की जानकारी मिली है। मामले में कुल 22 खातों में मिली डेढ़ करोड़ की रकम फ्रीज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किराए के फ्लैट में चल रहा था। इस मामले के तार दुबई से जुड़े हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने भी चार दिन पहले इसी महादेव ऐप पर सट्टा खिलाने वाले 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

 
स्टेज 4 कैंसर से पीड़ित एक्टर, टीवी सेलेब्स ने इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

स्टेज 4 कैंसर से पीड़ित एक्टर, टीवी सेलेब्स ने इलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

 मुंबई। टेलीविजन एक्टर वैभव राघवे अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। विभु कैंसर के स्टेज 4 में है। अब एक्टर के लिए आर्थिक मदद मांगने टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स सामने आए हैं। टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक, मोहसिन खान, करणवीर बोहरा और सिंपल कौल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर विभु राघवे के लिए फैंस से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक, मोहसिन खान, करणवीर बोहरा और सिंपल कौल ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट्स पर विभु से जुड़े पोस्ट शेयर किए हैं। मोहित मलिक और अदिति मलिक विभु के अच्छे दोस्त हैं। अदिति ने विभु के लिए पोस्ट शेयर किया है। अदिति लिखती हैं कि हम अपने दोस्त वैभव कुमार सिंह राघवे के इलाज के लिए पैसा इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। अदिति ने बताया कि वैभव एक बहुत ही अलग तरह के कोलन कैंसर से जूझ रहे हैं। पिछले साल उन्हें स्टेज 4 कैंसर डिटेक्ट किया गया था। हमें भी बहुत बड़ा शॉक लगा था लेकिन हम सब मिलकर उनकी इस जर्नी को आसान बना सकते हैं। पिछले साल उन्होंने इलाज के लिए अच्छा रिस्पांस दिया। उनके परिवार के सारे फंड खत्म हो गए हैं। उनकी इम्यूनोथेरेपी की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है। हम सभी पैसे जुटा रहे हैं ऐसे में आप भी डोनेट कर सकते हैं।

विभु को ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में भी देखा जा चुका है। पिछले साल उन्होंने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर अपने कैंसर के बारे में बताया था। अस्पताल की उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसमें वो काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं।

एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, शख्स ने कोड-वर्ड में की बात, अलर्ट मोड पर पुलिस

एयरपोर्ट पर आया धमकी भरा फोन, शख्स ने कोड-वर्ड में की बात, अलर्ट मोड पर पुलिस

 महाराष्ट्र मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन की ओर से धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ये धमकी भरा फोन एयरपोर्ट सेंटर पर आया जिसके बाद मुंबई पुलिस समेत एजेंसी अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

एयरपोर्ट सेंटर पर सोमवार रात करीब 10 बजे फोन आया थाष शख्स ने खुद का नाम इरफान अहमद शेख बताया और कहा, वो इंडियन मुजाहिद्दीन नाम के आतंकी संगठन का सदस्य है। शख्स ने अपने बारे में बताने के बाद कोड वर्ड का इस्तेमाल कर संदिग्ध बातें की जिसको समझने में कॉल उठाने वाला असमर्थ रहा। एयरपोर्ट सेंटर के सदस्य ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट की सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया। पुलिस ने इस अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 505 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।