BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
Hong Kong Fire: 1948 के बाद सबसे भयानक अग्निकांड़, 128 लोगों की गई जान, आठ टावरों में थे 4600 लोग

Hong Kong Fire: 1948 के बाद सबसे भयानक अग्निकांड़, 128 लोगों की गई जान, आठ टावरों में थे 4600 लोग

 हांगकांग :- हांगकांग के ताई पो इलाके के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में  लगी आग ने तीन दिन तक तांडव मचाया। आठ 32-मंजिला टावरों में से सात पूरी तरह जल गए, जिसमें 4,600 से अधिक लोग रहते थे। हांगकांग की फायर सर्विस ने बताया कि यह 80 सालों में शहर की सबसे भयानक आग है। इस हादसे में दर्जनों लोग लापता हैं और सुरक्षा उल्लंघनों के आरोप में तीन निर्माण कंपनी के अधिकारी गिरफ्तार किए गए हैं। इस भीषण आग में  128 लोगों की मौत हो गई है।

सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

हांगकांग के फायर अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को एक बड़े अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में लगी यह आग लगभग 80 सालों में सबसे भयानक है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा कर लिया गया है। इस दौरान दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं।

सात टावर आग की चपेट में

वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आठ 32-मंजिला टावर हैं, जिनमें से सात आग की चपेट में आ गए। इस कॉम्प्लेक्स में 4,600 से ज्यादा लोग रहते हैं। आग बुधवार दोपहर को लगी और तेजी से फैल गई। बताया गया कि आग की चपेट में आने वाली बिल्डिंग्स बांस के मचान और हरे जाल से ढकी हुई थीं।

सुरक्षा उल्लंघन के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उन्होंने खिड़कियों को ब्लॉक करने वाले ज्वलनशील फोम बोर्ड सहित असुरक्षित निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के लिए तीन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों को हत्या के शक में गिरफ्तार किया है। हांगकांग के सिक्योरिटी चीफ क्रिस टैंग ने कहा कि रेसिडेंशियल डेवलपमेंट में बचाव कार्य पूरा हो गया है, लेकिन आग में कम से कम 128 लोग मारे गए हैं।

पुलिस ने प्रेस्टीज कंस्ट्रक्शन के दो डायरेक्टर और एक इंजीनियरिंग कंसल्टेंट को गिरफ्तार किया है। यह फर्म पिछले एक साल से बिल्डिंग्स का मेंटेनेंस कर रही थी। पुलिस सुपरिटेंडेंट एलीन चुंग ने कहा कि कंपनी की जिम्मेदार पार्टियों की लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण है।

200 लोग अभी भी लापता

डिप्टी फायर सर्विसेज डायरेक्टर डेरेक चैन ने बताया कि सातों बिल्डिंग्स की सभी यूनिट्स में घुसकर कोई और कैजुअल्टी रोकने का प्रयास किया जाएगा। गुरुवार सुबह तक 279 लोग मिसिंग लिस्ट में थे, लेकिन यह आंकड़ा 24 घंटे से ज्यादा समय से अपडेट नहीं हुआ। फायर डिपार्टमेंट को मदद के लिए की गई 25 कॉल्स का अभी तक कोई हल नहीं निकला है।

1948 के बाद सबसे भयानक आग

अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर पीड़ित दो टावरों में मिले हैं। कई अन्य बिल्डिंग्स में फायरफाइटर्स ने जिंदा लोगों को बचाया। शुक्रवार दोपहर तक मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हो गई। यह 1948 के बाद हांगकांग की सबसे भयानक आग है, जब एक वेयरहाउस में लगी आग में 176 लोगों की मौत हुई थी।

Breaking : भीषण सड़क हादसा; एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Breaking : भीषण सड़क हादसा; एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

 सहारनपुर। यूपी के थाना गागलहेड़ी इलाके में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यहां खनिज से लदा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में  7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक राहगीर भी इसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया।

अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, सैयद माजरा निवासी महेंद्र सैनी के साले की गुरुवार रात मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह महेंद्र सैनी अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। कार में महेंद्र, महेंद्र की पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 वर्ष), दामाद शेखर कुमार (28), साली का बेटा विपिन (20) और रिश्तेदार राजू सैनी (27) सवार थे। गांव से बाहर निकलते ही तेज रफ्तार डंपर अचानक कार पर पलट गया और अंदर बैठे सभी लोगों की दबकर मौत हो गई।

 
गैंगस्टर बंधु मान दिल्ली से गिरफ्तार, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग से जुड़ा है मामला

गैंगस्टर बंधु मान दिल्ली से गिरफ्तार, कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग से जुड़ा है मामला

 दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना से जुड़े मामले में गैंगस्टर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बंधु मान के कनाडा से दिल्ली लौटते ही उसे दबोच लिया गया।

पुलिस ने बताया कि बंधु मान गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़ा एक सक्रिय अपराधी है और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए।

जांच में पता चला है कि बंधु मान विदेशों में बिजनेसमैन और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को निशाना बनाकर चल रहे कई रंगदारी रैकेट में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार, वह ढिल्लों गैंग के नेटवर्क के साथ लगातार समन्वय में था और लोकप्रिय कलाकार के रेस्टोरेंट को धमकाने के इरादे से किए गए हमले की साजिश में अहम भूमिका निभा रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी विशेष इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, साजिश में उसकी भूमिका और विदेश में बैठे ऑपरेटिव्स के साथ उसके संबंधों को लेकर विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और भारत सहित अन्य देशों में उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

भीषण आग का कहर : 55 की मौत, 279 लोग लापता — भवनों में लगी आग ने बनाया इतिहास का सबसे बड़ा हादसा

भीषण आग का कहर : 55 की मौत, 279 लोग लापता — भवनों में लगी आग ने बनाया इतिहास का सबसे बड़ा हादसा

 हांगकांग। शहर की इतिहास की सबसे भीषण आग ने पूरे हांगकांग को दहला दिया है। वांग फुक कोर्ट परिसर में लगी इस विनाशकारी आग में अब तक 55 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 279 लोग अभी भी लापता हैं। हादसे की विभीषिका का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि 68 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत के निर्माण और नवीनीकरण के दौरान सुरक्षात्मक जाल, जलरोधी कैनवास और प्लास्टिक सामग्री ऐसे इस्तेमाल की गई थी, जो अग्निरोधी मानकों पर खरी नहीं उतरती थीं। लिफ्ट लॉबी की खिड़कियों को सील करने के लिए इस्तेमाल किए गए पॉलीयूरेथेन फोम ने आग भड़काने और फैलाने में मुख्य भूमिका निभाई।

पुलिस ने मामले में नवीनीकरण कार्य से जुड़े एक निर्माण कंपनी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। 52 से 68 वर्ष आयु के इन अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप है, जिसकी वजह से यह भयावह जनहानि हुई।

 
मानवता हुई शर्मसार : 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मानवता हुई शर्मसार : 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, 58 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 मगरलोड़। मगरलोड़ में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 9 साल की एक मासूम बच्ची के साथ 58 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन भी बच्ची की तरह फूल तोड़ने के लिए आरोपी के घर गई थी, तभी उसने घर को सुनसान देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसके बाद  मासूम ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद गुस्साए परिजन मगरलोड़ थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

बताया गया कि, आरोपी रामाकांत पटेल मगरलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर के पद पर कार्यरत था। वहीं अधेड़ के इस घिनौने कृत्य को लेकर आसापास के क्षेत्र में भी आक्रोश फैल गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई भी कामकाज

जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा कोई भी कामकाज

  नई दिल्ली। हर महीने आरबीआई द्वारा बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी की जाती है। ऐसे में नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और साल के आखिरी महीने दिसंबर की शुरूआत होने वाली है। जिसे लेकर बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। वहीं इस बार दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांंकि ये छुट्टियां हर राज्यों में अलग हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी बैंक से जुड़ा काम करवाना चाहते हैं तो एक बार हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लेना चाहिए।

कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक

1 दिसंबर: राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस. ईटानगर और कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे।

3 दिसंबर: सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (केवल पणजी में बैंक बंद रहेंगे)।

07 दिसंबर- रविवार

12 दिसंबर: पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की पुण्यतिथि (केवल शिलांग में बैंक बंद रहेंगे)।

13 दिसंबर- शनिवार (सेकेंड सैटरडे)

14 दिसंबर- रविवार

18 दिसंबर: गुरु घासीदास जयंती के कारण छत्तीसगढ़ में और यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

19 दिसंबर: गोवा मुक्ति दिवस पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

20 दिसंबर: लोसूंग / नामसूंग गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

21 दिसंबर- रविवार

22 दिसंबर: लोसूंग / नामसूंग गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर: क्रिसमस की पूर्व संध्या आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

25 दिसंबर: क्रिसमस देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर: क्रिसमस उत्सव आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर: शनिवार (फोर्थ सैटरडे) गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल बैंक बंद रहेंगे।

28 दिसंबर- रविवार

30 दिसंबर: यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि में मेघालय और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

31 दिसंबर: नव वर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनु इराटपा आइजोल और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

राम मंदिर में किसने किया सबसे ज्यादा दान और कितने पैसे दिए ? देखें दानवीरों की पूरी लिस्ट

राम मंदिर में किसने किया सबसे ज्यादा दान और कितने पैसे दिए ? देखें दानवीरों की पूरी लिस्ट

 अयोध्या - राम नगरी अयोध्या में आज प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया. ध्वजारोहण कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोग उपस्थित रहे.

पिछले साल 22 जनवरी को हुई थी प्राण-प्रतिष्ठा

मालूम हो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हुआ था. देशभर से कई भक्तों ने राम मंदिर के लिए दान दिया. ऐसे में आइए जानते हैं राम मंदिर में अब तक सबसे बड़ा दान किसने किया है?

मंदिर में अब तक सबसे बड़ा दान किसने किया?

राम मंदिर निर्माण में अब तक सबसे बड़ा दान आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने दिया. उन्होंने अकेले 11.3 करोड़ रुपये दान किए. अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में उनके अनुयायियों ने 8 करोड़ रुपये और दान दिए.

अब तक की दान राशि कितनी है?

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, अब तक मंदिर निर्माण के लिए देशभर से कुल 5,500 करोड़ रुपये से अधिक का दान मिला है. केवल जनवरी 2024 में ही दो दिनों में भक्तों ने 3.17 करोड़ रुपये दान किए थे.

सोना (गोल्ड) भी दान में दिया

सूरत के हीरा कारोबारी दिलीप कुमार वी लक्षी और उनके परिवार ने 101 किलो सोना दान किया. इस सोने का मूल्य लगभग 68 करोड़ रुपये था. इसे मंदिर के दरवाजे, गर्भगृह, त्रिशूल, डमरू और पिलर्स की सजावट में इस्तेमाल किया गया.

अंबानी परिवार का योगदान जानें

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में मुकेश अंबानी ने मंदिर ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया. उनके परिवार ने व्यक्तिगत रूप से भी अलग-अलग सेवाओं में योगदान किया.

कई और बड़े कारोबारियों ने भी दिया था दान

राम मंदिर को देश के कई बड़े व्यापारियों और संगठनों ने भी दिल खोलकर दान दिया था. इनमें गुजरात के गोविंद भाई ढोकलिया ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया था.

वहीं सूरत के हीरा कारोबारी गोविंद भाई ने भी राम मंदिर को 11 करोड़ रुपये का दान दिया था.

पटना महावीर मंदिर की तरफ से भी राम मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपये का दान आया था.

ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मुकेश पटेल ने भी 11 करोड़ रुपये का डायमंड क्रॉउन राम मंदिर में दान किया था.

महेश कबूतरवाला ने भी राम मंदिर के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया था

इनके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार 2022 में फंडिंग कैंपेन शुरू होने के बाद देशभर के लोगों ने भी राम मंदिर के लिए बढ़-चढ़कर दान किया था. इस फंडिंग कैंपेन के शुरू होने के पहले दिन ही देशभर से राम भक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि दान की थी.

सरकार की बड़ी कार्रवाई, 28 साल बाद राबड़ी आवास खाली करेगा लालू परिवार, आदेश जारी

सरकार की बड़ी कार्रवाई, 28 साल बाद राबड़ी आवास खाली करेगा लालू परिवार, आदेश जारी

  बिहार। 28 साल बाद लालू परिवार को राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। भवन निर्माण विभाग ने नोटिस भेजकर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने को कहा है।

भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विधान परिषद के आवासन के लिए पटना केन्द्रीय पुल की आवास संख्या 39 हार्डिंग रोड अलॉट किया गया है। अब राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करना होगा।

भवन निर्माण विभाग ने ये नोटिस जारी किया है

ध्वजारोहण के बाद भावुक हुए पीएम मोदी, संबोधन के दौरान बोले- यह ध्वज सदियों के सपने के साकार होने का प्रतीक है...'

ध्वजारोहण के बाद भावुक हुए पीएम मोदी, संबोधन के दौरान बोले- यह ध्वज सदियों के सपने के साकार होने का प्रतीक है...'

 अयोध्या - अयोध्या में राम मंदिर में धर्म ध्वज फहराने के बाद पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने इस ध्वज को सदियों पुराने सपने के साकार होने का प्रतीक बताया।

सांस्कृतिक चेतना का नया पल

पीएम मोदी ने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और गौरवशाली पल की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा, "आज संपूर्ण भारत, संपूर्ण विश्व राममय है। आज रामभक्तों के दिल में असीम आनंद है।"पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, "सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि पांच सौ वर्ष तक प्रज्ज्वलित रही।"उन्होंने कहा कि आज भगवान श्रीराम के गर्भगृह की अनंत ऊर्जा प्रतिष्ठित हुई है।

धर्मध्वज का महत्व

प्रधानमंत्री ने फहराए गए धर्मध्वज के गहरे अर्थ को समझाया। उन्होंने कहा, "यह धर्मध्वज इतिहास के सुंदर जागरण का रंग है।" ध्वज का भगवा रंग और इस पर अंकित सूर्यवंश की थाती, रामराज की कीर्ति को दर्शाती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह ध्वज संकल्प से सिद्धि की भाषा है, यह सदियों के संघर्ष की सिद्धि है और सदियों के सपने का साकार स्वरूप है। यह ध्वज प्रभु श्रीराम के आदर्शों का उद्घोष करेगा, 'सत्यमेव जयते' का उद्घोष करेगा। साथ ही यह 'प्राण जाए पर वचन न जाई' की प्रेरणा भी देगा। पीएम मोदी ने कहा कि यह ध्वज संतों की साधना और समाज की सहभागिता की महान गाथा है।

Ayodhya Priest Salary: जानें कैसे बनते हैं राम मंदिर के पुजारी और कितनी मिलती है इन्हें सैलरी? जानकर रह जाएंगे दंग

Ayodhya Priest Salary: जानें कैसे बनते हैं राम मंदिर के पुजारी और कितनी मिलती है इन्हें सैलरी? जानकर रह जाएंगे दंग

  अयोध्या - अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर राम मंदिर के मुख्य शिखर पर केसरिया ध्वज का विधिवत आरोहण किया जाएगा। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी तिथि को भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर यह पवित्र ध्वज फहराएंगे।

PunjabKesari

राम मंदिर में पुजारी बनने की क्या है प्रक्रिया?

मंदिर का निर्माण पूरा होने और पूजा व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर इतने प्रतिष्ठित मंदिर में पुजारी कैसे बनते हैं। राम मंदिर में पुजारी की नियुक्ति श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा की जाती है।

पुजारी बनने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं और प्रक्रिया आवश्यक है:

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संस्कृत, वेद, शास्त्र और पूजा विधि का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। अधिकतर पुजारी आचार्य या शास्त्री स्तर की शिक्षा प्राप्त होते हैं।

  • अनुभव और आचरण: बड़े मंदिर में पूजा का अनुभव, शांत और अनुशासनपूर्ण जीवन और उच्च धार्मिक आचरण को भी प्राथमिकता दी जाती है।

  • चयन प्रक्रिया:

    • उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाता है।

    • उन्हें पूजा विधि का प्रैक्टिकल टेस्ट भी देना होता है।

    • इन सभी चरणों के बाद ही अंतिम चयन किया जाता है।

राम मंदिर के पुजारियों को कितनी मिलती है सैलरी?

रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में पुजारियों और मंदिर कर्मियों के वेतन में बड़ा बदलाव किया है जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिली है:

पद मासिक वेतन (प्रति माह)
प्रधान पुजारी लगभग ₹35,000
सहायक पुजारी ₹33,000
भंडारी और कोठारी ₹24,000
नए भंडारी की नियुक्ति ₹19,000
PunjabKesari

अन्य वित्तीय प्रावधान:

  • ट्रस्ट ने तय किया है कि मंदिर की पूजा व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के वेतन से फंड भी काटा जाएगा ताकि प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

  • सालाना वेतन वृद्धि की प्रक्रिया भी शुरू की गई है जिससे स्टाफ और पुजारियों के वेतन में नियमित बढ़ोतरी होती रहेगी।

यह कदम सुनिश्चित करता है कि मंदिर की सेवा में लगे कर्मचारी भी सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें।

'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का सपना हुआ साकार', राम मंदिर में ध्वजारोहण के दौरान बोले CM योगी

'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का सपना हुआ साकार', राम मंदिर में ध्वजारोहण के दौरान बोले CM योगी

 अयोध्या - आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक राम मंदिर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यक्रम में देशभर से बड़ी संख्या में धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों के साथ-साथ आम जनता भी शामिल हुई। अयोध्या शहर को भव्य रूप से सजाया गया था, और इस मौके पर ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन
कार्यक्रम में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य और पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन एक चीज़ जो हमेशा बनी रही, वह थी आस्था। उन्होंने यह भी कहा कि जब RSS ने नेतृत्व संभाला, तो एक ही नारा था, "राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे"। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर पर ध्वजारोहण केवल एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है।

सीएम योगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक मौके पर राम भक्तों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज राम मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूरी हुई है, और इससे पहले जिन संतों और महापुरुषों ने इस आंदोलन में योगदान दिया, उनकी आत्मा को शांति मिलनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से अशोक सिंघल, संत परमहंस चंद्रदास और आदरणीय डालमिया जी का उल्लेख किया।

भगवा झंडा: अखंडता, सच्चाई और न्याय का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने भगवा झंडे के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह झंडा केवल एक धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि अखंडता, सच्चाई, न्याय और 'राष्ट्र धर्म' का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके निर्माण में योगदान देने वाले सभी कर्मयोगियों को उन्होंने बधाई दी।

अयोध्या: अब उत्सवों की वैश्विक राजधानी
सीएम योगी ने अयोध्या की बदलती तस्वीर पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अयोध्या एक समय संघर्ष, अराजकता और बदहाली का शिकार थी, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह शहर उत्सवों की वैश्विक राजधानी बन चुका है। रामराज की दिव्य स्थापना हो रही है, और यहां बेहतर कनेक्टिविटी, धार्मिक मार्गों की परिक्रमा, और भक्ति पथ के माध्यम से आस्था को एक नया सम्मान मिल रहा है।

संकल्प का कोई विकल्प नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता, और इस बदलाव को उन्होंने 11 वर्षों में देखा है। उन्होंने कहा कि नए भारत का दर्शन अब सबके सामने है, जहां विकास और विरासत का बेहतरीन समन्वय हो रहा है, जो देश को नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है।

सीएम ने रामराज्य की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देश में 80 करोड़ लोगों को राशन, 50 करोड़ लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं, और हर जरूरतमंद को आवास मिल रहा है। यह सब रामराज्य के सिद्धांतों पर आधारित एक विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जहां हर व्यक्ति को बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें; चारों तरफ मच गई चीख-पुकार

नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत, सड़क पर बिखरी लाशें; चारों तरफ मच गई चीख-पुकार

 Bihar Road Accident: बिहार के शेखपुरा से भीषण सड़क हादसे (Sheikhpura Road Accident) की खबर सामने आ रही है, जहां सीएनजी ऑटो (Auto) और ट्रक (Truck) की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आक्रिशोत लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर लाशें बिखर गईं। चारों तरफ चीख-पुकार ्मच गई। 

गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है ट्रक ड्राइवर
जानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के एकसारी बीघा और कंबल गढ़ गांव के बीच शेखपुरा-सिकंदरा हाइवे पर घटी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार सभी लोग चेवाड़ा की ओर से शेखपुरा आ रहे थे। वहीं ट्रक शेखपुरा से चेवाडा की ओर जा रहा था। तभी दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि  9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों में पहचान टुनटुन यादव की पत्नी आशा देवी उर्फ सीमा देवी( 56) और उनके बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान धमसेना गांव, थाना करंडे  शेखपुरा के रहने वाले राजकुमार साव के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान की जा रही है।

 नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर, पढ़ें CM नीतीश के बड़े फैसले

नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर, पढ़ें CM नीतीश के बड़े फैसले

   Nitish Cabinet Decision: बिहार में नई सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक (Nitish Cabinet First Meeting( हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 06 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इसके बारे में जानकारी दी। 

नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को पहली मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में ‘बिहार आटिर्फीसियल इंटेलिजेंस मिशन'को स्थापित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है।  मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बिहार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिये‘बिहार आटिर्फीसियल इंटेलिजेंस मिशन'की स्थापना की जा रही है। एआई सामाजिक और आर्थिक रूप से एक परिवर्तनकारी तकनीक बन चुका है, इसलिये शोध, नवाचार और अग्रणी उद्योगों के सहयोग से बिहार को इस क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के सामाजिक, आर्थिक और क्षेत्रीय प्रगति को नई गति मिलेगी। 

PunjabKesari


बिहार सरकार एआई के क्षेत्र में शोध, नवाचार, प्रशिक्षण और उद्योग सहयोग को बढ़ाते हुये राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रमुख केंद्र बनाना चाहती है, जिससे विकास की नई संभावनायें खुलें और जनता को बेहतर सेवायें मिल सके। मुख्य सचिव ने पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में 25 नयी चीनी मिलें खोली जाएंगी। पहले से 9 चीनी मिल बंद पडी हैं। पारित प्रस्ताव के तहत राज्य में नये चीनी मिलों की स्थापना और पुराने बंद पड़े चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने से जुड़े नीति निर्धारण और कार्य योजना के लिये मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 11 नये टाउनशिप विकसित किये जायेंगे। इनमें 9 प्रमंडलीय मुख्यालयों के अलावा सीतामढ़ी और सोनपुर को भी शामिल किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहरी विकास को गति देना और आधुनिक सुविधाओं से युक्त नये शहरी केंद्र तैयार करना है। 

BREAKING : PM मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर फहराया धर्म ध्वज

BREAKING : PM मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर फहराया धर्म ध्वज

 अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर के शिखर पर आज पीएम मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने धर्म ध्वज फहराया है। इस दौरान पीएम ने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने पवित्र श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया, जो मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक है। 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण त्रिभुजाकार ध्वज, भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक है।

 
CG : आरंग की बेटी निशा ठाकुर बनीं DSP, CGPSC में 119वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

CG : आरंग की बेटी निशा ठाकुर बनीं DSP, CGPSC में 119वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

 रायपुर/आरंग।मेहनत, लगन और मजबूत इच्छाशक्ति जब एक साथ मिल जाएं, तो सफलता कदम चूमने में देर नहीं लगाती। यही कहानी है ग्राम सकरी (कोरासी) की होनहार बेटी निशा ठाकुर की, जिन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की परीक्षा में 119वीं रैंक हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर चयनित होकर पूरे आरंग क्षेत्र का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।

पिता माखन ठाकुर, जो कि प्रधान पाठक हैं, की यह लाडली बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। निशा ने स्नातक में गणित विषय का चयन किया एक ऐसा विषय जो अपने तार्किक और कठिन स्वरूप के लिए जाना जाता है। गणित में उनकी पकड़ ने उनके आत्मविश्वास को और मज़बूत किया। स्नातक के बाद उन्होंने पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सीजीपीएससी तैयारी में खुद को समर्पित कर दिया। लगातार प्रयासों और धैर्य ने आखिरकार उन्हें यह बड़ा मुकाम दिलाया।निशा की सफलता की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुँची, उनके घर पर बधाइयों का तांता लग गया।

गांव के लोगों से लेकर शिक्षा जगत और प्रशासनिक अधिकारियों तक, सभी ने निशा के इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिलाषा पैंकरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, एबीईओ लाखेश्वर रात्रे, टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग ग्राम सरपंच पीतांबर साहू, उपसरपंच तिरिथ धीवर प्राचार्य पी.एल. साहू ने निशा को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

निशा ठाकुर आरंग क्षेत्र की दूसरी बेटी हैं, जिन्होंने सीजीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सीधे डीएसपी जैसे उच्च पद पर चयनित होकर इतिहास रचा है। उनकी सफलता ने क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है।निशा की कहानी यह साबित करती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सतत प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियाँ भी प्रदेश और देश के सर्वोच्च प्रशासनिक पदों पर अपनी पहचान बना सकती हैं। क्षेत्रवासियों के लिए यह क्षण गर्व और प्रेरणा दोनों है।

 
 
ACCIDENT : दो बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 6 यात्री की मौत, 28 घायल

ACCIDENT : दो बसों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 6 यात्री की मौत, 28 घायल

 चेन्नई।  तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो निजी बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई.इस हादसे में 28 यात्री घायल हुए, जिनमें कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

कैसे हुई टक्कर?
पुलिस के अनुसार, यह टक्कर उस समय हुई जब मदुरै से सेनकोट्टई की ओर जा रही एक निजी बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही दूसरी बस एक संकरे मोड़ पर आमने-सामने आ गईं.हादसा इतना भीषण था कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और कई यात्री वाहन के अंदर फँस गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय अधिकारी, पुलिस दल और दमकलकर्मी मौके पर पहुँचे और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.मशीनों और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त बसों को तोड़कर फँसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया।

प्रधानमंत्री मोदी–जॉर्जिया मेलोनी की अहम मुलाकात: भारत–इटली रणनीतिक साझेदारी को नई गति

प्रधानमंत्री मोदी–जॉर्जिया मेलोनी की अहम मुलाकात: भारत–इटली रणनीतिक साझेदारी को नई गति

 नई दिल्ली। G20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही। दोनों नेताओं ने भविष्य के लिए मजबूत सहयोग का संकल्प दोहराया।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। भारत–इटली स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप लगातार मज़बूत हो रही है, जिससे हमारे दोनों देशों के लोगों को बहुत फायदा हो रहा है।”

वहीं जॉर्जिया मेलोनी ने भी बातचीत को अत्यंत रचनात्मक बताया। उन्होंने कहा कि “G20 के मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक दोस्ताना और सकारात्मक बातचीत हुई। आने वाले सालों में इटली और भारत के बीच पार्टनरशिप को और मज़बूत करने की साझा प्रतिबद्धता जताई गई।”

 
Chief Justice Surya Kant : भारत के 53वें चीफ जस्टिस बने सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

Chief Justice Surya Kant : भारत के 53वें चीफ जस्टिस बने सूर्यकांत, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

 Chief Justice Surya Kant: भारत के 53वें चीफ जस्टिस के रूप में आज सूर्यकांत ने शपथ ले ली है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई पद की  शपथ दिलाई. इस दौरान उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूद रहें.

Chief Justice Surya Kant आपको बता दें जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का सीजेआई के तौर पर कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 को समाप्त हो गया. वह साढ़े छह महीनों के लिए इस पद पर रहे. जस्टिस सूर्यकांत का सीजेआई के तौर पर कार्यकाल करीब डेढ़ साल का होगा. वह 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे. इस समय वह 63 साल के हैं.

 
 
बड़ी खबरः आज रिटायर होंगे चीफ जस्टिस बीआर गवई! कल 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे न्यायमूर्ति सूर्यकांत

बड़ी खबरः आज रिटायर होंगे चीफ जस्टिस बीआर गवई! कल 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे न्यायमूर्ति सूर्यकांत

 नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई आज रिटायर हो रहे हैं। कल सोमवार, 24 नवंबर को न्यायमूर्ति सूर्यकांत देश के 53वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, मॉरीशस, ब्राजील समेत दुनिया के सात देशों के मुख्य न्यायाधीश और सुप्रीम कोर्ट के जज शामिल होंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक होने वाला है। क्योंकि यह ऐसा पहला मौका है, जब किसी सीजेआई के शपथ ग्रहण में इतनी बड़ी संख्या में दूसरे देशों के न्यायिक प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी होगी। इससे पहले सीजेआई बीआर गवई का अंतिम कार्यदिवस शुक्रवार को भावुक पलों के बीच पूरा हुआ। गवई ने कहा कि वह चार दशक लंबे अपने न्यायिक सफर के अंत में स्वयं को न्याय का विद्यार्थी समझते हुए इस संस्था से विदा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी की भावनाएं सुनकर मेरी आवाज रुक सी गई। मैं जब इस अदालत कक्ष से आखिरी बार बाहर जाऊंगा, तो इसी संतोष के साथ जाऊंगा कि मैंने देश के लिए जो कर सकता था, वह किया। उन्होंने अपनी 40 साल की यात्रा वकील से लेकर हाईकोर्ट जज, सुप्रीम कोर्ट जज और अंततः सीजेआई बनने को बेहद संतोषजनक बताया।

भीषण सड़क हादसाः अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, शादी में जा रहे 3 शिक्षकों की दर्दनाक मौत

भीषण सड़क हादसाः अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, शादी में जा रहे 3 शिक्षकों की दर्दनाक मौत

 उत्तराखंड :-  जनपद नैनीताल में अल्मोडा मार्ग पर कैंची धाम के निकट शनिवार देर शाम एक वाहन के अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरने से उसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बुरी तरह घायल हो गया। ये सभी चारों लोग शिक्षक थे और अल्मोडा से हल्द्वानी एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि पुलिस चौकी खैरना से कैंची धाम के समीप एक महिंद्रा एक्सयूवी 500 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में बचाव दल तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। इस दल को मौके पर पहुंच कर पता लगा कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बरात की गाड़ी रतिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। 

उन्होंने बताया कि कठोर भू-भाग, गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने पूरी तत्परता से बचाव कार्य चलाया। इस दौरान एक घायल व्यक्ति मनोज कुमार को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर नजदीकी खैरना अस्पताल भेजा गया। जबकि तीन लोगों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

यदुवंशी ने बताया कि मृतकों की पहचान संजय बिष्ट, सुरेंद्र भंडारी और पुष्कर भैसोड़ा (सभी अल्मोड़ा निवासी) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी शिक्षक थे, और वे अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।