BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CRIME : शादी के दबाव में होटल में खूनी वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की

CRIME : शादी के दबाव में होटल में खूनी वारदात, प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की

लुधियाना।  लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक होटल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल के बीच शादी को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने साथी अमित निषाद पर शादी का दबाव बनाया, बहस बढ़ने पर महिला ने कथित तौर पर धारदार हथियार से उसके गुप्तांगों पर हमला कर दिया, जिससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

इसके बाद गुस्से में आकर अमित ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका दो बच्चों की मां थी और पति से तलाक की प्रक्रिया में थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात अमित से हुई थी।

लुधियाना के डीसीपी रुपिंदर सिंह ने पुष्टि की कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और गंभीर चोटों के चलते उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

 
MP FSO Exam 2025: एमपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-2025 आज, 42000 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 4 शहरों में बनाए गए एग्जाम सेंटर

MP FSO Exam 2025: एमपी खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा-2025 आज, 42000 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 4 शहरों में बनाए गए एग्जाम सेंटर

 MP Food Safety Officer Exam 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 (MP Food Safety Officer)  रविवार, 14 दिसंबर को आयोजित की जा रही है. परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगी. इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के 42 हजार अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे. इसके लिए प्रदेशभर में 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 

राजधानी भोपाल में 29 परीक्षा केंद्र, इंदौर में 44, जबलपुर में 23 और ग्वालियर में 15 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. बता दें कि इंदौर में 17 हजार 72 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है.

कब मिलेगी परीक्षा केंद्र में एंट्री

खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 2025 एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संपन्न होगी. हालांकि अभ्यर्थियों को सुबह 11.15 बजे से ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी. अगर कोई अभ्यर्थी सुबह 11.45 बजे के बाद परीक्षा सेंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें एंट्री नहीं दी जाएगी. बता दें कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को सहलेखन लेने पर 1 घंटे का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर अपने साथ ले जाए ये आवश्यक वस्तुएं

एमपीएससी की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने साथ केवल ई-प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र, स्वयं का फोटोग्राफ, पेन, पानी की पारदर्शी बॉटल लाने की अनुमति रहेगी.

परीक्षा केंद्र पर भूलकर भी न ले जाएं ये चीजें

परीक्षा केंद्र पर कुछ वस्तुएं को ले जाने पर मनाही है. ऐसे में यहां पूरि लिस्ट देख सकते हैं.

  • पेंसिल
  • रबर
  • व्हाइटनर
  • स्केल
  • बैग्स
  • पठन सामग्री
  • मोबाइल फोन
  • पेनड्राइव
  •  केलकुलेटर
  • ब्लूटूथ
  • हैंड फ्री
  • डिजिटल घड़ी
  • स्मार्ट घड़ी या एनालॉग घड़ी
  • कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य कोई ऐसे उपकरण जो संचार उपकरण के रूप में उपयोग किए जाते है प्रतिबंधित रहेंगे.
  • बालों को बांधने वाले क्लचर/ बक्कल, हाथ के बैड/हाथ में पहने जाने वाले मेटेलिक बैंड / चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बैल्ट, कफलींक धूप का चश्मा पर्स / वॉलेट, टोपी.
  • चाबी, लाइटर्स/ माचिस बॉक्स
  • किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, शार्पनर ब्लेड और अन्य कोई कीमती सामान प्रतिबंधित रहेंगे.
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश निषिद्ध रहेगा.
MP की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपये, CM मोहन ने कहा- कोच को भी मिलेगा इतना पैसा

MP की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेंगे 25-25 लाख रुपये, CM मोहन ने कहा- कोच को भी मिलेगा इतना पैसा

 Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की. खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं. 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से 10-10 लाख रुपये नगद और 15-15 लाख  फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में होंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों और तीनों कोच का ट्राफी और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया. 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश का नाम रोशन करने वाली तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला खिलाड़ियों के कोच सोनु गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की.

ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी

भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में मध्यप्रदेश की ये  तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं. इनमें ऑलराउंडर केटेगरी में खेलने वाली सुनीता सराठे नर्मदापुरम, सुषमा पटेल दमोह और बेट्समेन और विकेटकीपर के रूप में खेलने वाली दुर्गा येवले बैतूल से हैं.

स्टेट हाईवे बना जानलेवा, अतिक्रमण और तेज रफ्तार ने ली 22 वर्षीय युवक की जान

स्टेट हाईवे बना जानलेवा, अतिक्रमण और तेज रफ्तार ने ली 22 वर्षीय युवक की जान

 मधेपुरा : जिले में स्टेट हाईवे-91 एक बार फिर मौत का कारण बन गया. अतिक्रमण, सीमित दृश्यता और तेज रफ्तार के घातक मेल ने एक युवा की जिंदगी छीन ली. कोल्हयपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी 22 वर्षीय बिट्टू राम उर्फ बीटल की शनिवार को भेलाही मोड़ के पास सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस जगह हुआ, जिसे स्थानीय लोग पहले से ही “दुर्घटना संभावित क्षेत्र” मानते हैं.

जानकारी के अनुसार बिट्टू राम अपनी न्यू पल्सर मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे छह चक्का ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन जब्त कर थाना ले गई.

हादसे के बाद फूटा आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. बेटे का शव देखकर पिता बदहवास हो गए. गुस्साए लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. स्कूल और कार्यालय जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे. बाद में पंचायत के मुखिया और पुलिस के समझाने पर जाम हटाया गया.

अतिक्रमण और अव्यवस्था बना खतरा
स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया. ग्रामीणों का कहना है कि भेलाही मोड़ पर मकान की दीवार सड़क के काफी पास है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है. इसके अलावा सड़क पर गिट्टी-बालू, पुआल, धान की बोरियां और मकई के डंठल रखे जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है. कुहासे के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है.
पुलिस की कार्रवाई
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

फोन कर बुलाया, फिर चाकू से गोदकर गला रेता, 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या

फोन कर बुलाया, फिर चाकू से गोदकर गला रेता, 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या

 मोतिहारी : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव में शुक्रवार की रात एक युवक की बेहद नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई. बदमाशों ने पहले फोन कर युवक को घर से बाहर बुलाया, फिर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया. हत्या की यह वारदात इतनी क्रूर थी कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

मृतक की पहचान 25 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चकिया बाजार निवासी विजय पासवान का पुत्र था. मनीष के मामा विनोद पासवान मुफस्सिल थाने में चौकीदार हैं. बताया गया कि विजय पासवान पिछले करीब 25 वर्षों से अपने परिवार के साथ रामगढवा में ही रह रहे थे.

फोन कॉल बना मौत का कारण
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात मनीष को किसी ने फोन कर बुलाया था. वह फोन करने वाले के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी हमलावरों ने उस पर रहम नहीं किया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

प्रेम-प्रसंग और पुराना विवाद जांच के दायरे में
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. परिजनों ने बताया कि मनीष का एक युवती से प्रेम संबंध था. करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद उसका संपर्क बना हुआ था. इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसे पंचायत के माध्यम से सुलझाया गया था. पुलिस जमीन विवाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

बिहार में नए विभागों का बंटवारा, नागरिक उड्डयन मुख्यमंत्री नीतीश के पास

बिहार में नए विभागों का बंटवारा, नागरिक उड्डयन मुख्यमंत्री नीतीश के पास

 पटना : बिहार में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवगठित विभागों के कार्यभार का बंटवारा कर दिया है। हालांकि, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार उन्होंने अपने पास ही रखा है। यह जानकारी 12 दिसंबर को जारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।

गौरतलब है कि बिहार मंत्रिमंडल ने 9 दिसंबर को तीन नए विभाग—युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग—के गठन को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही तीन मौजूदा विभागों के नामों में भी बदलाव किया गया था, ताकि उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों को अधिक स्पष्ट किया जा सके।

मंत्रियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
अधिसूचना के अनुसार, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का कार्यभार संजय सिंह ‘टाइगर’ को सौंपा गया है। वे पहले से ही श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राज्य सरकार के रोजगार लक्ष्य को देखते हुए इस विभाग को अहम माना जा रहा है।

वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को नवगठित उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार दिया गया है। सरकार का मानना है कि अलग विभाग बनने से उच्च शिक्षा में गुणवत्ता, शोध और नवाचार को नई दिशा मिलेगी।

नागरिक उड्डयन मुख्यमंत्री के पास क्यों
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नागरिक उड्डयन विभाग अपने पास रखा है। हाल में ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया था कि राज्य में कई नए हवाई अड्डों का निर्माण कार्य चल रहा है और उड़ान योजना के तहत भविष्य में और भी हवाई अड्डे प्रस्तावित हैं। ऐसे में नागरिक उड्डयन विभाग का गठन और उसका प्रत्यक्ष नेतृत्व राज्य में औद्योगिक वातावरण सुधारने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और निर्यात को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

विभागों के नाम में भी बदलाव
सरकार ने प्रशासनिक स्पष्टता के लिए कुछ विभागों के नाम भी बदले हैं। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग कहलाएगा। श्रम संसाधन विभाग का नाम बदलकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग कर दिया गया है। वहीं, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग अब कला एवं संस्कृति विभाग के नाम से जाना जाएगा।

एक करोड़ रोजगार के लक्ष्य से जुड़ा फैसला
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वर्ष 2025–30 के बीच राज्य में एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा से जोड़ना जरूरी है। नए विभागों का गठन और उनका कार्यभार आवंटन इसी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, राजीव रौशन बने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, राजीव रौशन बने उच्च शिक्षा विभाग के सचिव

 Bihar IAS Transfer 2025: बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना ने साफ कर दिया है कि राज्य शासन आने वाले महीनों में नौकरशाही के माध्यम से कामकाज की गति बढ़ाने की तैयारी में है।

सबसे अहम परिवर्तन 2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रौशन को लेकर किया गया है, जो अब तक सारण प्रमंडल, छपरा के आयुक्त थे। उन्हें स्थानांतरित करते हुए उच्च शिक्षा विभाग, बिहार के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में उच्च शिक्षा सुधार और नई नीतियों के कार्यान्वयन को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजीव रौशन के पास पहले भी कई महत्वपूर्ण विभागों का अनुभव रहा है।

इसी क्रम में 2010 बैच के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी कौशल किशोर, जो दरभंगा प्रमंडल में आयुक्त थे, को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना का सचिव बनाया गया है। बिहार में युवाओं के कौशल विकास, नौकरी उपलब्धता और रोजगारोन्मुख योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में कौशल किशोर की नई तैनाती को सरकार की प्राथमिकता वाले एजेंडे से जोड़कर देखा जा रहा है।

मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर और तिरहुत प्रमंडलों में भी बदलाव किए गए हैं। मुंगेर के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार के साथ भागलपुर प्रमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि हिमांशु कुमार राय को भागलपुर से दरभंगा स्थानांतरित किया गया है। इस बदलाव से प्रशासनिक समन्वय मजबूत करने और जिला स्तर पर विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने का प्रयास झलकता है।

इधर, राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में भी सुधार के संकेत दिए हैं। आदेश के अनुसार, 2005 बैच के आईएएस अधिकारी अजय यादव को उनके सभी वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

  दिल्ली - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह लातूर में निधन हो गया। 90 वर्षीय पाटिल ने सुबह करीब 6:30 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और घर पर ही उपचार चल रहा था। उनके निधन से महाराष्ट्र सहित राष्ट्रीय राजनीति में शोक की लहर है। शांत, संयत और कार्यकुशल नेतृत्व के लिए वे भारतीय राजनीति में विशिष्ट पहचान रखते थे।

शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने आयुर्वेद का अध्ययन किया और फिर मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। उनका राजनीतिक सफर 1967 में लातूर नगर पालिका से शुरू हुआ, जो आगे चलकर एक लंबी और प्रभावशाली राजनीतिक यात्रा में बदल गया।

1980 में वे पहली बार लातूर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए और इसके बाद सात बार इस सीट से जीत दर्ज की। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में पाटिल ने रक्षा, वाणिज्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और अंतरिक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

1991 से 1996 तक वे लोकसभा अध्यक्ष रहे। अपने कार्यकाल के दौरान लोकसभा के आधुनिकीकरण, कंप्यूटरीकरण, कार्यवाही के सीधा प्रसारण और नई लाइब्रेरी भवन के निर्माण जैसे कई महत्त्वपूर्ण बदलावों को गति दी, जिसे संसदीय सुधारों का अहम दौर माना जाता है।

2004 में लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री बनाया गया। हालांकि 2008 मुंबई आतंकी हमलों के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पाटिल को पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने 2010 से 2015 तक सेवाएं दीं। शिवराज पाटिल को एक शांत, विचारशील और सिद्धांतवादी राजनेता के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

BREAKING : चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की डेट, 6 राज्यों के लिए नया शेड्यूल जारी

BREAKING : चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR की डेट, 6 राज्यों के लिए नया शेड्यूल जारी

 नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग ने संशोधित एसआईआर का नया शेड्यूल जारी किया है। कई राज्यों के सीईओ ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि 11 दिसंबर को खत्म हो रहे एसआईआर के लिए समयसीमा को आगे बढ़ा दिया जाए, जिसके बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाने का फैसला किया। चुनाव आयोग ने यूपी, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के वोटर्स को राहत दी है। लेकिन पश्चिम बंगाल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उत्तर प्रदेश में 26 दिसंबर (शुक्रवार) तक रिवाइज्ड एन्यूमरेशन और 31 दिसंबर (बुधवार) तक पब्लिकेशन की तारीख कर दी गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान व निकोबार में अब 18 दिसंबर तक रिवाइज्ड एन्यूमरेशन और 23 दिसंबर (मंगलवार) को पब्लिकेशन होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु में अब 14.12.2025 (रविवार) तक रिवाइज्ड एन्यूमरेशन की तारीख को बढ़ाया गया है, जबकि पब्लिकेशन की डेट 19.12.2025 (शुक्रवार) हो गई है। गुजरात में 14 दिसंबर (रविवार) तक रिवाइज्ड एन्यूमरेशन और 19 दिसंबर (शुक्रवार) को पब्लिकेशन हो सकेगा।

गरुड़ पुराण में वर्णित हैं मृत्यु के ये 4 चौंकाने वाले रहस्य, जानकर कांप उठेगी रूह

गरुड़ पुराण में वर्णित हैं मृत्यु के ये 4 चौंकाने वाले रहस्य, जानकर कांप उठेगी रूह

 सनातन धर्म के 18 प्रमुख पुराणों में से एक गरुड़ पुराण भगवान विष्णु को समर्पित है। यह पुराण न केवल जीवन के धर्म और कर्म की जानकारी देता है, बल्कि मृत्यु और उसके संकेतों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें बताता है।

जीवन और कर्म

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति की मृत्यु उसके कर्मों पर निर्भर करती है। अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति का अंत शांतिपूर्ण होता है, जबकि अधर्मी और दुष्कर्मी व्यक्ति को दर्दनाक मृत्यु का सामना करना पड़ सकता है। पुराण के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में सात चक्र होते हैं, और ये चक्र पूरा होने पर मृत्यु और मोक्ष का मार्ग तय होता है।

मृत्यु के 4 निकट लक्षण

गरुड़ पुराण में मृत्यु के कुछ प्रमुख लक्षण बताए गए हैं:

1. शारीरिक कमजोरी – अचानक खाने-पीने में रुचि न होना और शरीर में कमजोरी महसूस होना मृत्यु का संकेत हो सकता है।

2. बिना सोचे-समझे बोलना – व्यक्ति अचानक कुछ भी बोलने लगता है या हंसने लगता है, मस्तिष्क में रक्त संचार कम होने लगता है।

3. हल्का महसूस होना – शरीर हल्का और अस्वस्थ महसूस होने लगता है, और मृत्यु की ओर मानसिक तैयारी होती है।

4. दुनिया से दूरी बनाना – अंतिम क्षणों में व्यक्ति मोह-माया और सांसारिक चीजों से अलग होने लगता है, और आध्यात्मिक चेतना बढ़ जाती है।

गरुड़ पुराण के अनुसार, ये संकेत व्यक्ति के अंतिम समय की ओर इशारा करते हैं और उन्हें आत्मा की यात्रा की तैयारी करनी चाहिए। इस तरह गरुड़ पुराण न केवल मृत्यु की वास्तविकता को बताता है, बल्कि जीवन में अच्छे कर्म और धर्म के महत्व को भी उजागर करता है।

Heavy Rain Alert: 11, 12, 13 दिसंबर तक होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert: 11, 12, 13 दिसंबर तक होगी भीषण बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

 इस साल मानसून (Monsoon) के सीज़न में पिछले सालों की तुलना में कई राज्यों में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। मानसून के दौरान मौसम सुहावना रहा और कुछ राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11, 12 और 13 दिसंबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश और ठंड का अलर्ट जारी किया है।

केरल में मौसम का हाल

मानसून ने सबसे पहले केरल में दस्तक दी थी। अब भी केरल में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 11 से 13 दिसंबर तक केरल में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूल भरी आंधी की संभावना भी है।

तमिलनाडु में मौसम

तमिलनाडु में भी मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई थी और अब मौसम में बदलाव के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। 11 से 13 दिसंबर तक तेज हवा और भारी बारिश का अलर्ट है।

अन्य राज्यों में मौसम अलर्ट

कर्नाटक के कुछ जिलों, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और अंडमान-निकोबार में 11 से 13 दिसंबर तक रुक-रुक कर भारी बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान और दिल्ली में ठंड का असर

राजस्थान और दिल्ली में मानसून के बाद मौसम बदल चुका है। इन राज्यों में 11 से 13 दिसंबर तक तेज़ ठंड पड़ने की संभावना है। राजस्थान के कुछ जिलों और दिल्ली में सुबह और रात के समय शीतलहर की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से आगाह किया है कि तेज बारिश और ठंड के दौरान सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां बरतें।

Year Ender 2025: साल 2025 को इन 7 जगहों पर बनाए यादगार और खास, क्रिसमस और न्यू ईयर वेकेशन के लिए है बेस्ट

Year Ender 2025: साल 2025 को इन 7 जगहों पर बनाए यादगार और खास, क्रिसमस और न्यू ईयर वेकेशन के लिए है बेस्ट

 साल का आखिरी महीना हमेशा थोड़ा भावुक लेकिन उत्साहित कर देने वाला रहता है। बीता हुआ समय यादों में बदलता है और आगे की उम्मीदें नए रास्ते खोलती हैं। दिसंबर की ठंड में जब हवा में क्रिसमस की घंटियों की धुन घुलती है और नए साल के सपनों की चमक दिखाई देने लगती है, तब भारत भर के शहर यात्रियों को बुलाते हैं।

दरअसल, दिसंबर महीने में बीते साल को विदा करने और नए साल के स्वागत का जश्न लोग यादगार तरीके से मनाने के लिए ट्रिप पर जाना पसंद करते हैं। लोग ऐसी जगहों की तलाश में होते हैं, जहां क्रिसमस और नए साल पर जश्न तो मनाया ही जाता है, साथ में यादगार छुट्टी भी मनाई जा सकती है। इस साल 2025 में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए भारत में कई स्थान ऐसे हैं, जो अलग-अलग अनुभव और वाइब प्रदान करते हैं।

PunjabKesari

गोवा
गोवा क्रिसमस की मस्ती और नए साल की खुशी को जाहिर करने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। भारत में दिसंबर की सर्दी में सुकून की छुट्टी बिताने के लिए गोवा सबसे पहले याद आता है। यहां क्रिसमस की रात चर्च की रोशनी दिल को छू जाती है। दिन में प्रार्थना सभाएं आयोजित होती हैं, और नए साल की पूर्व संध्या पर शानदार बीच पार्टियों का आयोजन होता है। क्रूज पार्टी, बीच पर लजीज स्थानीय व्यंजनों का स्वाद, और मजेदार वक्त आपकी ट्रिप को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। गोवा में हर सेकंड त्योहार जैसा लगता है।

PunjabKesari


शिमला
सर्दियों में हिल स्टेशन की सैर का जिक्र आए तो सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के शिमला का नाम याद आता है। शिमला सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन है और दिसंबर में यह स्थान बर्फ की चादर से ढक जाता है। अगर आप क्रिसमस फिल्मों जैसा अनुभव चाहते हैं, तो शिमला के माल रोड, मशोब्रा की शांत पहाड़ियां और कुफरी की बर्फ आपको परी कथा में ले जाएंगी। यहां आप स्नोफॉल के बीच नए साल का काउंटडाउन कर सकते हैं, जो रोमांटिक होने के साथ ही मस्ती भरा अनुभव भी देता है।

PunjabKesari

अंडमान–निकोबार
अगर आप भीड़ से दूर शांतिपूर्ण नए साल की शुरुआत करना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार बेहतरीन विकल्प है। यहां समुद्र की आवाज के बीच नया साल मनाना संभव है। हैवलॉक आइलैंड के सफेद बीच पर दिसंबर की सर्दी में गर्माहट का अहसास मिलता है। आप स्कूबा डाइविंग और सनसेट कयाकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह उन यात्रियों के लिए आदर्श है जो समुद्र की लहरों और शांत वातावरण में नया साल बिताना चाहते हैं।

PunjabKesari

मनाली
रोमांच, बर्फ और स्टाइलिश न्यू ईयर पार्टी के लिए दिसंबर में मनाली का नाम आता है। यहां थोड़ी भीड़ होती है, लेकिन वाइब भी शानदार होती है। बर्फ के बीच बोनफायर, कैफे कल्चर और नए साल की अजीब-सी गर्माहट का अनुभव लेने के लिए मनाली का चयन एकदम सही है। सोलांग वैली में एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मज़ा लिया जा सकता है, ओल्ड मनाली में कैफे और लाइव म्यूजिक का आनंद उठाया जा सकता है।

PunjabKesari

पांडिचेरी
विदेशी क्रिसमस वाइब और बीच साइड न्यू ईयर मनाने के लिए पांडिचेरी सबसे बेहतरीन जगह है। यहां क्रिसमस का नजारा बेहद सुंदर दिखाई देता है। पीले घर, चर्च की रोशनी, समुद्र की नमी और नए साल की शांत पार्टी का कॉम्बिनेशन आपकी छुट्टियों को यादगार बना देता है। रॉक बीच पर सनराइज और फ्रेंच बेकरीज का क्रिसमस चार्म आपकी यात्रा को और भी खास बना देता है।

PunjabKesari

जयपुर
शाही अंदाज में नए साल का जश्न मनाने के लिए जयपुर का विकल्प शानदार है। दिसंबर में पिंक सिटी रंगों और रोशनी से सज जाती है। हेरिटेज होटल में रॉयल गेट टूगेदर, क्रिसमस भोज, सांस्कृतिक नाइट्स और नाहरगढ़ से नए साल की आतिशबाजी देखना इस अनुभव को और खास बना देता है।

PunjabKesari

वायनाड
प्रकृति के बीच धीमे, प्यारे और आत्मिक न्यू ईयर मनाने के लिए वायनाड का चयन किया जा सकता है। अगर आप तेज संगीत और भीड़ से दूर शांति में नया साल शुरू करना चाहते हैं, तो वायनाड सबसे सुंदर विकल्प है। यहां के जलप्रपात, कॉफी बागान और ट्री हाउस में रोमांटिक स्टे का अनुभव लिया जा सकता है।

साल 2025 में इन दिग्गज कलाकारों की कैंसर से हुई मौत, जानें इस बिमारी के कुछ सामान्य लक्षण

साल 2025 में इन दिग्गज कलाकारों की कैंसर से हुई मौत, जानें इस बिमारी के कुछ सामान्य लक्षण

कैंसर के सामान्य लक्षण और चेतावनी संकेत

कैंसर के लक्षण शरीर के किसी भी हिस्से में दिखाई दे सकते हैं और कभी-कभी ये सामान्य कारणों से भी हो सकते हैं। लेकिन यदि ये लक्षण बिना वजह या लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

1. अत्यधिक पसीना या बार-बार बुखार: यदि रात में बहुत पसीना आता है या बिना कारण बार-बार बुखार होता है।

2. बिना वजह खून या नीले निशान: चोट न लगने के बावजूद खून बहना या शरीर पर नीले/काले/भूरे निशान दिखना।

3. अत्यधिक थकान: पर्याप्त नींद लेने के बावजूद लगातार थकान महसूस होना।

4. लगातार दर्द: उम्र के हिसाब से हल्का दर्द सामान्य है, लेकिन यदि दर्द लंबे समय तक बना रहे या बदलता रहे तो जांच जरूरी है।

5. अचानक वजन घटना: बिना प्रयास के तेजी से वजन घटना।

6. गांठ या सूजन: गर्दन, बगल, पेट, सीना, स्तन या अंडकोष में नई गांठ या सूजन दिखाई देना।

अगर शरीर में ऐसे असामान्य बदलाव लंबे समय तक बने रहें, तो समय पर जांच कराना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। स्वास्थ्य में सतर्क रहना जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा पर धोखाधड़ी के आरोप, झारखंड के गुमला कोर्ट में 420 का केस दर्ज

कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा पर धोखाधड़ी के आरोप, झारखंड के गुमला कोर्ट में 420 का केस दर्ज

 भोपाल : मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा मुश्किलों से घिरते नजर आ रहे हैं। तपेश्वर महाकाल सेवा ट्रस्ट, गुमला ने पंडित प्रदीप मिश्रा व उनकी टीम के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। कथावाचक के खिलाफ सिसई में कथा करने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी के आरोप लगे हैं।

जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पं प्रदीप मिश्रा के भांजे पर कथा लिए एडवांस लेने के बावजूद कथा आयोजित न करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता मनोज राम विश्वकर्मा और संजय राम विश्वकर्मा, जो ट्रस्ट के सचिव हैं, ने जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद पत्र दायर किया है। इसमें कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सहित नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि पं प्रदीप मिश्रा की कथा करवाने के लिए उनके भांजे समीर शुक्ला से बातचीत की थी। समीर शुक्ला ने कथावाचन सहित अन्य सभी धार्मिक क्रियाओं के लिए 51 लाख रुपये की मांग की थी जिस में से कुछ एडवांस भुगतान भी किया गया था। गुमला सिसई के मुरगू गांव 11 मई से 17 मई तक कथा का आयोजन होना था। लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। बाद में जब ट्रस्ट ने फिर कथा कराने का समय मांगा तो आरोपियों ने इनकार कर दिया। इसके बाद यह परिवाद पत्र दायर किया गया।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, स्थिति सामान्य होने पर गुमला में कथा करने की बात समीर शुक्ला और रंजीता वर्मा से फोन पर बात की तो हमें सीहोर आकर बात करने को कहा गया 15 मई 2025 को जब हम सीहोर पहुंचे। जहां हमें कहा गया कि आपका एडवांस हमारे पास जमा है लेकिन अभी कथा का लिस्ट बहुत ही लंबा है, जैसे ही कहीं का कथा कैंसिल होगा आपको गुमला के लिए कथा का तारीख निर्धारित करके दे दिया जाएगा और हमें वापस भेज दिया गया।

लेकिन कुछ दिनों बाद समीर शुक्ला और रंजीता वर्मा ने कॉन्फ्रेंस कॉल करके कहा कि यहां सीहोर में जो पैसा जमा है वो रंजीता दीदी का है और जो कथा है वो भी रंजीता दीदी की है और आपका कोई भी पैसा यहां जमा नहीं है। साथ में हमें चेतावनी दी गई कि आज के बाद न तो यहां आना और न फोन करना और कथा के बारे में कुछ भी बात फैलाई तो तुम दोनों के ऊपर 420 का केस करवा दिया जाएगा।

 
दिल्ली में आज फिर मनाई जाएगी दिवाली, दीयों की रोशनी से जगमग होगा लाल किला, जानें क्या है खास वजह

दिल्ली में आज फिर मनाई जाएगी दिवाली, दीयों की रोशनी से जगमग होगा लाल किला, जानें क्या है खास वजह

 नई दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली में  आज10 दिसंबर को एक बार फिर से ‘दीपावली’ मनाने की भव्य तैयारियाँ चल रही हैं। इस खास अवसर पर, दिल्ली के लाल किले और अन्य प्रमुख सरकारी व ऐतिहासिक इमारतों को दीयों और लाइट्स से रोशन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय ने इस भव्य आयोजन के लिए दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया है।

दरअसल, UNESCO की इंटरगवर्नमेंटल कमेटी की बैठक दिल्ली के लाल किले में चल रही है, जिसमें दिवाली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने पर विचार होना है। वहीं भारत का प्रस्ताव इस बैठक के एजेंडे में 24वें स्थान पर रखा गया है, जिस पर 9 और 10 दिसंबर को चर्चा संभावित है।

वहीं दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार, न केवल केंद्र सरकार के ऐतिहासिक स्मारक, बल्कि दिल्ली सरकार की इमारतों को भी विशेष रूप से सजाया जाएगा। इस उत्सव का मुख्य केंद्र लाल किला होगा, जिसके आसपास चांदनी चौक इलाके में रंगोली सजाई जाएगी और आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाएगा।

 मालूम हो कि, अब तक UNESCO भारत की 15 परंपराओं और संस्कृतियों को विभिन्न श्रेणियों में विश्व धरोहर का दर्जा दे चुका है। वहीं संस्कृति मंत्रालय ने देशभर के सभी विश्व धरोहर स्थलों को भी उसी शाम दीयों से विशेष रूप से सजाने के निर्देश जारी किए हैं।

BREAKING: AICC में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति

BREAKING: AICC में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति

 नई दिल्ली। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) ने आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी से यह कदम उठाया गया, जो पार्टी की ट्राइबल आउटरीच को बढ़ावा देगा।

देखें पूरी लिस्ट

 

 
PM Kisan Yojana : कब आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, नोट कर ले डेट

PM Kisan Yojana : कब आएगी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, नोट कर ले डेट

  नई दिल्लीपीएम किसान योजना की अगली किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) को लेकर बड़ी खबर है. हर कोई जानना चाहता है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी.

अब तक 21 किस्तें जारी

पीएम किसान सम्मान निधि योजना तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं. पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंचे थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार फरवरी 2026 के अंत तक 22वीं किस्त जारी कर सकती है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है.

PM Kisan Yojana 22nd Installment – ई-केवाईसी अनिवार्य

सरकार ने साफ कहा है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है या जमीन का सत्यापन अधूरा है, उन्हें किस्त नहीं मिलेगी. कई का मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है और कई किसानों का डेटा पोर्टल पर सही अपडेट नहीं है. ऐसी में अगली किस्त है.

 
सरकारी कर्मचारियों के लिए घर खरीदना हुआ आसान, इस स्कीम से मिल रहा सस्ता होम लोन, जानिए पूरा डिटेल

सरकारी कर्मचारियों के लिए घर खरीदना हुआ आसान, इस स्कीम से मिल रहा सस्ता होम लोन, जानिए पूरा डिटेल

 Home Loan Interest: रियल एस्टेट की लगातार चढ़ती कीमतों ने आम लोगों का घर खरीदने का सपना पहले से कहीं अधिक मुश्किल कर दिया है. जमीन से लेकर निर्माण सामग्री तक, हर चीज महंगी होने के कारण कई परिवार अपने ही घर का सपना टालते जा रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह स्थिति उतनी कठिन नहीं रह गई है. सरकार की हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) योजना उनके लिए ऐसा विकल्प बनकर सामने आई है, जिसने घर बनाने और खरीदने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है.

घर निर्माण से लेकर मरम्मत और प्लॉट खरीद तक

HBA स्कीम कर्मचारियों को घर से जुड़ी हर जरूरत के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है. चाहे नया घर बनवाना हो, पहले से तैयार मकान खरीदना हो या पुरानी इमारत की मरम्मत की जाए हर स्थिति में यह स्कीम पर्याप्त सहयोग प्रदान करती है. इतना ही नहीं, प्लॉट खरीदने पर भी यह योजना मदद देती है, जिससे कर्मचारी अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार भविष्य के घर की प्लानिंग कर सकते हैं.

25 लाख तक का लोन, वेतन के आधार पर तय होती है राशि

इस योजना में लोन की सीमा कर्मचारियों की आय को ध्यान में रखते हुए तय की गई है. एक केंद्रीय कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी और डीए को मिलाकर 34 गुना तक की राशि उधार ले सकता है. हालांकि, अधिकतम सीमा 25 लाख रुपये निर्धारित है. वहीं, घर की मरम्मत, विस्तार या पुनर्निर्माण के मामलों में राशि के लिए अलग नियम बनाए गए हैं, जिससे सहायता बिल्कुल जरूरत के अनुरूप मिले.

इंडिगो विमानों में बढ़ी खामियां, कंपनी पर संकट गहरा—CEO से सरकार करेगी पूछताछ, लाखों यात्रियों को मिली मदद

इंडिगो विमानों में बढ़ी खामियां, कंपनी पर संकट गहरा—CEO से सरकार करेगी पूछताछ, लाखों यात्रियों को मिली मदद

 नई दिल्ली।  इंडिगो में लगातार आ रही तकनीकी और ऑपरेशनल गड़बड़ियों के बीच कंपनी 15 दिसंबर 2025 तक रद्द की गई उड़ानों का रिफंड प्रोसेस कर रही है और अब तक 827 करोड़ रुपए यात्रियों को लौटाए जा चुके हैं, वहीं सूत्रों के अनुसार कल मंगलवार को एविएशन मिनिस्ट्री और डीजीसीए इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स से पूछताछ करेंगे तथा केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू दोपहर 12 बजे लोकसभा में आधिकारिक बयान देंगे; इसी बीच कंपनी रोजाना 2 लाख से अधिक यात्रियों की मदद कर रही है,

1 से 7 दिसंबर के बीच 9,500 से ज्यादा होटल रूम, 10,000 कैब-बस और 4,500 से अधिक बैग यात्रियों तक पहुंचाने जैसी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं, जबकि बाकी बैग 36 घंटों में देने का दावा किया गया है; सोमवार को राज्यसभा में मंत्री नायडू ने कहा कि इंडिगो संकट इंटरनल ऑपरेशन और क्रू रोस्टरिंग सिस्टम की गड़बड़ी का परिणाम है, जांच के बाद कड़ा एक्शन लिया जाएगा जो बाकी एयरलाइंस के लिए मिसाल बनेगा, साथ ही उन्होंने बताया कि FDTL निर्देश हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार लागू किए गए थे और 1 दिसंबर को इंडिगो के साथ वार्ता में भी कंपनी ने मौजूदा समस्या का जिक्र नहीं किया था।

 
 
मुकेश अंबानी की JioStar ने ICC को झटका दिया, 27 हजार करोड़ की डील अटकी

मुकेश अंबानी की JioStar ने ICC को झटका दिया, 27 हजार करोड़ की डील अटकी

 ICC को 2026 में होने वाले पुरुष T20 विश्व कप से पहले बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। रिलायंस की JioStar ने औपचारिक रूप से ICC को बता दिया है कि भारी वित्तीय नुकसान की वजह से वह अपने चार साल के भारत मीडिया राइट्स समझौते के बचे हुए दो साल जारी नहीं रख सकती।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ICC ने 2026-29 की अवधि के लिए नए मीडिया राइट्स बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसकी मांग करीब 2.4 बिलियन डॉलर है।

2024-27 चक्र के मीडिया राइट्स की कीमत करीब 3 बिलियन डॉलर यानी करीब 27 हजार करोड़ रुपये तय की गई थी। अब JioStar के पीछे हटने के संकेत के बाद ICC ने Sony Pictures Networks India, Netflix और Amazon Prime Video से संपर्क किया है।

लेकिन मूल्यांकन को लेकर किसी भी प्लेटफॉर्म ने अब तक गंभीर रुचि नहीं दिखाई है। अभी तक न ICC और न किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इस पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

कंपनी ने 2024-25 में खेल राइट्स के भारी कॉन्ट्रैक्ट्स से होने वाले नुकसान के लिए अपने प्रावधानों को बढ़ाकर 25,760 करोड़ रुपये कर दिया, जो पिछले साल 12,319 करोड़ रुपये था। ये आंकड़े बताते हैं कि लंबे समय के स्पोर्ट्स राइट्स कंपनी के खर्च से कम कमाई दे रहे हैं।

स्टार इंडिया, वायाकॉम18 में मर्जर से पहले, मार्च 2024 में समाप्त वित्त वर्ष में 12,548 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज कर चुका था। यह नुकसान भी ICC मीडिया राइट्स डील के भारी बोझ के कारण था।

दिलचस्प यह है कि ICC ने 2024 में 474 मिलियन डॉलर का सरप्लस दर्ज किया, यानी ग्लोबल क्रिकेट की कमाई मजबूत है, लेकिन भारत में प्रसारणकर्ता भारी नुकसान झेल रहे हैं।

भारत ICC की कमाई का केंद्र

ICC की लगभग 80% आय भारत से आती है। इस वजह से राइट्स की कीमत भी लगातार बढ़ती रही है, लेकिन अब यह कीमत इतनी ज्यादा हो गई है कि SPNI जैसे पुराने खिलाड़ी भी पीछे हट रहे हैं।

See also  अनाज कारोबारियों के 50 ठिकानों पर आयकर की कार्रवाई पूर्ण

इसके बावजूद SPNI के पास कई बड़े इंटरनेशनल राइट्स हैं

  • ACC: 170 मिलियन डॉलर
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट: 100 मिलियन डॉलर
  • ECB: 200 मिलियन डॉलर से ज्यादा

क्रिकेट विज्ञापन बाजार पर भी दबाव बढ़ गया है। रियल-मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद Dream11 और My11Circle जैसे विज्ञापनदाताओं की वापसी नहीं हो पाई है। उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक 7000 करोड़ रुपये से ज्यादा का गैप बन गया है, जिसे कोई दूसरा सेक्टर पूरा नहीं कर पा रहा।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की स्थिति

Netflix भारत में क्रिकेट से अभी भी दूर है और मुख्य रूप से प्रीमियम एंटरटेनमेंट और WWE जैसे स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट कंटेंट पर ध्यान दे रहा है। Amazon Prime Video का क्रिकेट पोर्टफोलियो भी सीमित है। उसकी न्यूजीलैंड क्रिकेट साझेदारी अगले साल खत्म हो रही है और उसके पास 2027 तक ऑस्ट्रेलिया में ICC राइट्स ही प्रमुख एसेट हैं।

वैश्विक स्तर पर स्ट्रीमिंग कंपनियां सब्सक्रिप्शन ग्रोथ रुकने के बाद लाइव स्पोर्ट्स में निवेश बढ़ा रही हैं, लेकिन हर महंगे पैकेज पर बोली लगाने का जोखिम लेने से बच भी रही हैं। अगर ICC को नया प्रसारणकर्ता नहीं भी मिलता, तब भी JioStar पर 2027 तक कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने की बाध्यता बनी रहेगी।