BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
BREAKING : होटल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

BREAKING : होटल में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

 महाराष्ट्रपुणे शहर के लुल्लानगर इलाके में एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में भीषण आग लग गई है। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और तीन पानी के टैंकर मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के लुल्लानगर इलाके में एक रेस्टोरेंट के 7वीं मंजिल पर भयंकर आग लग गई है। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग की सूचना मिलते ही दमकल के तीन वाहन और तीन पानी के टैंकर भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं दमकलकर्मी फिलहाल आग बुझाने में लगे हुए हैं।

BREAKING : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

BREAKING : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत

 नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला में मंगलवार की सुबह एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग झुलस गए हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर 11 फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंची है। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

जानकीर के मुताबिक फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है। 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की जानकारी भी सामने आ रही है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई हैं।

पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, 2 नवंबर को राजकीय शोक का एलान, आज जाएंगे मोरबी

पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, 2 नवंबर को राजकीय शोक का एलान, आज जाएंगे मोरबी

 गुजरात के मोरबी पुल हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी( PM narendra modi) ने सोमवार (monday) गांधीनगर में हाईलेवल मीटिंग बुलाई। पीएम ने कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए। बैठक में हादसे पर शोक व्यक्त करने के लिए 2 नवंबर को गुजरात में राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस ने हादसे के आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुल का रखरखाव करने वाली ओरेवा कंपनी के 2 मैनेजर, ब्रिज की रिपेयरिंग( repairing) करने वाले दो कॉन्ट्रैक्टर, दो टिकट क्लर्क और तीन सिक्योरिटी गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस हादसे के बाद अहमदाबाद के अटल ब्रिज के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक 134 की मौत( death) 

गुजरात के मोरबी पुल हादसे में मृतकों की संख्या सोमवार सुबह 134 पहुंच गई। इनमें 45 की उम्र 18 साल से कम है। मृतकों में महिलाओं और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं। हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया।

‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ का 86 साल की उम्र में निधन, दूरदर्शी लीडर के रूप में किए जाएंगे याद

‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ का 86 साल की उम्र में निधन, दूरदर्शी लीडर के रूप में किए जाएंगे याद

 देश के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार (31 अक्तूबर) रात जमशेदपुर में अंतिम सांस ली। वह 86 साल के थे।

विदेश में शिक्षा ग्रहण करने और पेशेवर जीवन की शुरुआत करने के बाद, ईरानी 1968 में ‘टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी’ (अब टाटा स्टील) में शामिल होने के लिए भारत लौट आए। वह कंपनी से अनुसंधान और विकास के प्रभारी निदेशक के सहायक के रूप में जुड़े।टाटा स्टील( tata steel) और टाटा संस के अलावा, डॉ ईरानी ने टाटा मोटर्स और टाटा टेलिसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया।

जेब पर पड़ेगा सीधा असर, LPG और बिजली सब्सिडी समेत इन चीजों में होने जा रहा बदलाव

जेब पर पड़ेगा सीधा असर, LPG और बिजली सब्सिडी समेत इन चीजों में होने जा रहा बदलाव

 1 नवंबर में देश में कई बड़े बदलाव( changes) होने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होने जा रहा है। ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जानकरी( information) होना जरूरी है, जिससे आप समय रहते उन कार्यों को पूरा कर सकते हैं

पहली तारीख को सरकार की ओर से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं। ये बदलाव हर महीने गैस की कीमतों में समीक्षा के बाद किए जाते हैं। ऐसे में एलपीजी गैस की कीमत में हर महीने की शुरुआत में कमी होने या फिर बढ़ोतरी होने की संभावना रहती है। 1 नवंबर को 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर ( cylinder)की कीमत में बदलाव हो सकता है।

दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी

देश की राजधानी दिल्ली के सभी लोगों को 1 नवंबर 2022 से सब्सिडी मिलन बंद हो जाएगी। केवल उन्हीं लोगों को दिल्ली सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी, जिन्होंने 31 अक्टूबर तक बिजली सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन ( registration) है।

आज 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये

IOCL के मुताबिक, आज 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये कम में मिलेगा। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इस सिलेंडर के दाम 25 रुपये कम हुए थे। 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिलेगा।

LPG Price: महंगाई से आम आदमी को राहत...एलपीजी सिलेंडर हुआ इतने रुपये सस्ता...जानें लेटेस्ट रेट्स

LPG Price: महंगाई से आम आदमी को राहत...एलपीजी सिलेंडर हुआ इतने रुपये सस्ता...जानें लेटेस्ट रेट्स

 LPG Gas Cylinder Price Reduced: आज से साल का 11 वां महीना शुरू हो चुका है. नवंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगाई से राहत (Inflation) मिली है. एलपीजी सिलेंडर के प्राइस (LPG Cylinder Price) में बड़ी कटौती की गई है. अब गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है, लेकिन आपको बता दें कि यह कटौती कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder Price) के प्राइस में की गई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस की बात करें तो यह अपने पुराने रेट पर बना हुआ है. देशभर में 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder Price)  के प्राइस में 6 जुलाई के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में कटौती के बाद से ही चारों महानगरों में गैस के प्राइस में बदलाव हुआ है. आइए जानते हैं दिल्ली, कोलकता, चेन्नई और मुंबई में एलपीजी सिलेंडर कितनी प्राइस में मिल रहा है.  

चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के नई प्राइस- (19 किलो)

  • दिल्ली में 115.5 रुपये की कटौती के बाद यह 1859.5  रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा.
  • कोलकाता में 113 रुपये की कटौती के बाद यह 1846 रुपये की जगह 1995.50 रुपये में मिलेगा.
  • मुंबई में 115.5 रुपये की कटौती के बाद यह 1844 रुपये की जगह 1696 रुपये में मिलेगा.
  • चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती के बाद यह 1893 रुपये की जगह यह 2009.50 रुपये में मिलेगा.

घरेलू गैस सिलेंडर का प्राइस- (14.2 किलो)

  • दिल्ली- 1053 रुपये
  • कोलकता- 1079 रुपये
  • मुंबई- 1052.5 रुपये
  • चेन्नई- 1068.5 रुपये

हर महीने के शुरुआत में तेल कंपनियां जारी करती हैं प्राइस
आपको बता दें कि देश की सरकार तेल कंपनियां हर महीने के शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के प्राइस में बदलाव करती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कई महीनों से घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Cylinder Price Reduced) के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इसके जरिए आम लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत देने की कोशिश की है. इसके साथ ही कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के प्राइस में लगातार कमी की जा रही है. इसके द्वारा होटल, खाने पीने की दुकानों में खाना बनाने के कॉस्ट में कमी आएगी, जिससे मार्केट में मिलने वाला खाना सस्ता हो जाएगा. 

मां का खौफनाक कदम: 6 साल के बेटे की बेदर्दी से गला रेतकर की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

मां का खौफनाक कदम: 6 साल के बेटे की बेदर्दी से गला रेतकर की हत्या, फिर खुद भी लगा ली फांसी

 बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में दिलदहला देने आने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। मां ने पहले अपने मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी, फिर खुद फांसी के फंदे झूल गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

घटना बड़वानी कोतवाली क्षेत्र के तलून गांव की है। एक मां ने अपने 6 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। उसने यह कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

 

टू-फिंगर टेस्ट पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह महिलाओं को बार-बार रेप के समान प्रताड़ित करने जैसा

टू-फिंगर टेस्ट पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह महिलाओं को बार-बार रेप के समान प्रताड़ित करने जैसा

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार के मामले में टू-फिंगर टेस्ट के इस्तेमाल पर लगी रोक बरकरार रखी है। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने सोमवार को चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों को कदाचार का दोषी माना जाएगा। पीठ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि इस तरह के टेस्ट आज भी जारी हैं।

अदालत ने स्वास्थ्य मंत्रालय को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में यौन उत्पीड़न या रेप पीड़िता का टू फिंगर टेस्ट नहीं होना चाहिए। तेलंगाना हाई कोर्ट के एक फैसले के खिलाफ चल रहे केस पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की।

अपने फैसले में बेंच ने कहा, ‘कोर्ट ने रेप केस में टू फिंगर टेस्ट नहीं करने का आदेश कई बार दिया है। दरअसल, इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह महिलाओं को बार-बार रेप के समान प्रताड़ित करने जैसा है। यह टेस्ट उस गलत धारणा पर आधारित है कि सेक्शुअली एक्टिव महिला का बलात्कार नहीं किया जा सकता है।’

अस्पतालों के लिए दिशानिर्देश जारी

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों के लिए निर्देश जारी किया कि टेस्ट से जुड़े दिशानिर्देश सभी सरकारी व निजी अस्पतालों तक पहुंच जाएं। साथ ही हेल्थ वर्कर्स को वर्कशॉप के जरिए विक्टिम की जांच करने वाले दूसरे टेस्ट की ट्रेनिंग दी जाए, जिसका वैज्ञानिक आधार हो। इसके अलावा मेडिकल सिलेबस का रिव्यू करने की भी जरूरत है, ताकि भावी डॉक्टर्स की ओर से इस टेस्ट की सलाह न दी जाए।

क्या है टू फिंगर टेस्ट?

मालूम है कि टू फिंगर टेस्ट एक मैन्युअल प्रक्रिया है। इसके तहत डॉक्टर पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में एक या दो उंगली डालकर टेस्ट करते हैं कि वह वर्जिन है या नहीं। अगर उंगलियां आसानी से चली जाती हैं तो माना जाता है कि वह सेक्सुअली एक्टिव थी। इससे वहां उपस्थित हायमन का पता भी लगाया जाता है। इस प्रक्रिया की तीखी आलोचना होती रही है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही रोक लगा चुका है।

विदेशों वस्तुओं के स्वदेशी विकल्प विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता : गडकरी

विदेशों वस्तुओं के स्वदेशी विकल्प विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता : गडकरी

 नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों से जैव-सीएनजी, जैव-एलएनजी और जैव-ईंधन से हरित हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए जैव-प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपने शोध पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम बड़े पैमाने पर हरित हाइड्रोजन के उपयोग की ओर बढ़ रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई में शैलेश जे मेहता प्रबंधन विद्यालय द्वारा आयोजित वैश्विक नेतृत्व शिखर सम्मेलन अलंकार-2022 को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बम्बई के विद्यार्थियों से कहा कि हमें आवश्यकता-आधारित शोध को प्राथमिकता देने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान ऐसा होना चाहिए जो आयात का विकल्प बने, लागत प्रभावी हो, प्रदूषण मुक्त और स्वदेशी समाधान प्रदान करने वाला हो। श्री गडकरी ने कहा, हमें देश में आयात की जा रही वस्तुओं की पहचान करने और फिर उनके लिए स्वदेशी विकल्प विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। इससे आयात में कमी आएगी, निर्यात में वृद्धि होगी और हमारी अर्थव्यवस्था सुदृण होगी। उन्होंने कहा कि सभी शोध परियोजनाओं के लिए सिद्ध प्रौद्योगिकी, आर्थिक उपयोगिता, कच्चे माल की उपलब्धता और विपणन योग्यता पर विचार किया जाना चाहिए।

मंत्री ने यह भी कहा कि हमारी 65 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, जबकि कृषि का सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी में केवल 12 प्रतिशत हिस्सा ही है। उन्होंने आगे कहा कि देश में 124 जनपद हैं, जिनमें जनसंख्या का ऐसा अनुपात काफी मात्रा में शामिल है, जो सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थियों से उन जनपदों में वन आधारित उद्योगों, कृषि और ग्रामीण प्रौद्योगिकी और आदिवासी क्षेत्रों के लिए अनुसंधान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

श्री गडकरी ने कहा, हमें ग्रामीण, कृषि कच्चे माल की पहचान करने की जरूरत है जिसमें क्रांति लाने की क्षमता है। इससे बहुत अधिक विकास होगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

Big News : भगत सिंह का किरदार निभाते हुए फांसी पर झूला छात्र, हुई मौत, घर में पसरा मातम…

Big News : भगत सिंह का किरदार निभाते हुए फांसी पर झूला छात्र, हुई मौत, घर में पसरा मातम…

 चित्रदुर्ग: कर्नाटक में एक स्कूल में भगत सिंह पर आयोजित एक कार्यक्रम के लिए उन्हें फांसी के फंदे से लटकाए जाने के दृश्य की घर में नकल कर रहे 12 साल के एक लड़के की दुर्घटनावश मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बीते शनिवार रात को हुई, जहां संजय गौड़ा (12) की खेल-खेल में जान चली गई। पुलिस ने बताया कि एसएलवी स्कूल के सातवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र गौड़ा को नाटक में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का किरदार सौंपा गया था। उन्होंने कहा, घर में परिजनों की अनुपस्थिति में नाटक का पूर्वाभ्यास करते समय लड़के की दुर्घटनावश मौत हो गई।

Bank Holidays : इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही कर लें सभी जरूरी काम

Bank Holidays : इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही कर लें सभी जरूरी काम

 Bank Holidays List in November 2022 अगर आप अक्टूबर के महीने में नवरात्री, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती और दिवाली होने बैंक के कारण अपने बैंक से जुड़े कार्य को अगले महीने के लिए टाल रहे हैं, तो जल्द से उस काम को निपटा लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि नवंबर के महीने में भी बैंक पूरे 10 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।

देशभर के निजी और सरकारी बैंक नवंबर के महीने में दूसरे और चौथे शनिवार- रविवार को मिलकर कुल 10 दिन बंद रहेंगे। ये छुट्टियां कुछ राज्य स्तर, जबकि कुछ राष्ट्रीय स्तर पर हैं.

बता दें, नवंबर के महीने में पहली तारीख को कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 6 नवंबर को रविवार और 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती होने के कारण छुट्टी है। ऐसे में आपको अपने बैंकिंग कार्यों को जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए।

RBI की छुट्टियों का कैलेंडर

  • 1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट के कारण बेंगलुरु और मणिपुर की राजधानी इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 6 नवंबर: रविवार होने कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर: गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अगरतला, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोच्चि, पणजी, शिलांग, पटना और तिरुवनंतपुरम को छोड़कर सभी शहरों में बैंक बंद रहेगा।
  • 11 नवंबर: कनकदास जयंती/ वंगला के वजह से बेंगलुरु और शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
  • 12 नवंबर: दूसरा शनिवार के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 13 नवंबर और 20 नवंबर: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम की छुट्टी होने के कारण शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 नवंबर: चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 नवंबर: रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे।

ये सेवाएं रहेंगी चालू

त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टी होने कारण बैंकों के दफ्तर तो बंद रहेंगे, लेकिन एटीएम और इंटरनेट बैंकिग के जरिए दी जाने वाली बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आप इसका इस्तेमाल 24/7 कर सकते हैं.

Whatsapp में आ रहे हैं ये टॉप-5 फीचर्स, क्या आपने डाउनलोड किया लेटेस्ट अपडेट?

Whatsapp में आ रहे हैं ये टॉप-5 फीचर्स, क्या आपने डाउनलोड किया लेटेस्ट अपडेट?

 लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp में लगातार नए फीचर्स शामिल किए जाते हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर चैटिंग अनुभव दिया जा सके। नए फीचर्स सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने से पहले कंपनी बीटा वर्जन में इनकी टेस्टिंग करती है। इस तरह टेस्टर्स से मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर फीचर्स में बदलाव और सुधार किए जाते हैं और आखिर में इन्हें सभी यूजर्स के लिए ऐप का हिस्सा बनाया जाता है। 

मोरबी पुल हादसे में अब तक 140 लोगों की मौत...177 को बचाया गया, बचाव कार्य में जुटी सेना

मोरबी पुल हादसे में अब तक 140 लोगों की मौत...177 को बचाया गया, बचाव कार्य में जुटी सेना

 गुजरात( gujarat) के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत ( death)हुई है। इनके शव मोरबी के सिविल हॉस्पिटल( civil hospital) में पहुंचा दिए गए हैं। मरने वालों में 50 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं।

पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन( helpline) नंबर (02822243300) जारी किया है।

NDRF और SDRF की टीमों का रेस्क्यू ( rescue) जारी है

सुबह भी आर्मी, NDRF और SDRF की टीमों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मच्छू नदी में पानी कम करने के लिए चेक डैम तोड़ा जा रहा है।मामले में ब्रिज की मैनेजमेंट कंपनी( company) पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए कमेटी बनी है।

खुशखबरी फ्री में मिल रहा LPG सिलेंडर, जानें कैसे उठाए लाभ

खुशखबरी फ्री में मिल रहा LPG सिलेंडर, जानें कैसे उठाए लाभ

 पेटीएम (Paytm) ने नए यूजर्स के लिए रोमांचक डील्स की घोषणा की।  पेटीएम|(paytm ) यूजर्स के पास मुफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर(gas calendar ) लेने का मौका है।  साथ ही अगर आप पेटीएम में नए हैं तो डिजिटल पेमेंट कंपनी अपने प्लेटफॉर्म के जरिए सिलेंडर बुक करते समय अतिरिक्त लाभ दे रही है।

हाल ही में, कंपनी ने एलपीजी सिलेंडर(LPG Cylinder  ) बुकिंग अनुभव में सुधार किया है जो कंज्यूमर्स को अपने गैस सिलेंडर डिटेल(deatil ) ) को ट्रैक करने और रिफिल के लिए ऑटोमैटिड इंटेलिजेंट रिमाइंडर प्राप्त करने की अनुमति देता है।  पेटीएम (PAYTM )की परेशानी मुक्त और क्विक बुकिंग प्रक्रिया के कारण एलपीजी सिलेंडर बुकिंग आसान हो गई है।  इन स्टेप्स को फॉलो करके आप गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

ऐसे करें बुक (booking )

: सबसे पहले अपने फोन(phone ) में अपना पेटीएम ऐप खोलें।
: फिर रिचार्ज और बिल भुगतान सेगमेंट के तहत ‘बुक गैस सिलेंडर’ टैब पर जाएं।
: यह आपको गैस प्रोवाइडर का चयन करने का विकल्प देगा वो करें।
: बाद में, अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर(mobile number ) या एलपीजी आईडी या कंज्यूमर नंबर(number ) दर्ज करें।
: फिर, यह भुगतान का समय है. पेटीएम वॉलेट, पेटीएम यूपीआई, कार्ड और नेट बैंकिंग(net banking ) जैसे अपने पसंदीदा मोड का उपयोग करके भुगतान करें. साथ ही, कूपन कोड सेक्शन में प्रोमो कोड ‘FREEGAS’ जोड़ना न भूलें।
: भुगतान पूरा करें और आपका प्रोसेस पूरा हो जाएगा. सिलेंडर को नजदीकी गैस एजेंसी द्वारा रजिस्टर्ड पते पर पहुंचाया जाएगा।

देवर संग इश्क…पति को जहर देकर मारा, फिर गर्दन धड़ से अलग कर बॉडी को भूसे में छिपाया… डेढ़ साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

देवर संग इश्क…पति को जहर देकर मारा, फिर गर्दन धड़ से अलग कर बॉडी को भूसे में छिपाया… डेढ़ साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश। हत्या का एक सनसनी खेज खुलासा हुआ है। इस हत्या के वारदात को सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहां एक महिला ने देवर से इश्क के चक्कर में रोड़ा बन रहे पति को खौफनाक तरीके से चाल चलकर मार डाला। हैवानियत की हदें पार करते हुए देवर और चाचा ससुर के साथ मिलकर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। और डेढ़ साल तक पति के शव को घर में ही भूसे में छिपाकर रखे रही। हत्या के इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो आरोपियों की तलाश जारी है। यह मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है।

जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या रीवा जिले के मऊगंज थाने के उमरी गांव में साल 2021 में हुई थी। यहां रहने वाले 40 वर्षीय रामसुशील पाल की पहली पत्नी मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी का नाम बिटोल उर्फ रंजना पाल था। शादी के दो साल बाद रंजना का अपने देवर गुलाब पाल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

इस बात की भनक लगने पर रामसुशील और रंजना के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा था। ऐसे में रंजना और गुलाब ने मिलकर रामसुशील को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया। दोनों ने सोचा रामसुशील नहीं रहेगा तो उसकी संपत्ति भी उन्हीं की हो जाएगी। फिर इस प्लान में रामसुशील की पत्नी रंजना और भाई गुलाब ने दूसरे भाई अंजनी पाल और चाचा रामपति पाल सहित 2 अन्य लोगों को भी शामिल कर लिया।

जिसके बाद सबसे पहले पत्नी ने उसे समोसे में चूहे मारने वाला जहर मिलाकर खिला दिया। इसे खाने के कुछ देर बाद ही रामसुशील की मौत हो गई। फिर गुलाब और अंजनी पाल ने मिलकर रामसुशील के शरीर के दो टुकड़े कर दिए। सिर और धड़ अलग-अलग करने के बाद बोरे में भरा और भूसे के ढेर में छिपा दिया।

हत्या को डेढ़ साल पूरा होने के बाद एक बार फिर से लाश को ठिकाने लगाने की बात आरोपियों के सामने आ खड़ी हुई। इन लोगों ने सोचा कि अब तो लाश पूरी तरह से खराब हो चुकी है। 25 अक्टूबर को लाश को भूसे से निकालकर भाटी के जंगल में फेंक आए। इसके कुछ दिन बाद रंजना रीवा छोड़कर मिर्जापुर (यूपी) चली गई।

पेट्रोल टैंकर में लगी आग, चार की मौत, 18 झुलसे

पेट्रोल टैंकर में लगी आग, चार की मौत, 18 झुलसे

  नई  दिल्ली। मिजोरम के आइजोल जिले में शनिवार देर शाम एक पेट्रोल टैंकर में आग लगने और विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।  घटना राजधानी आइजोल से लगभग 18 किलोमीटर पूर्व तुइरियाल गांव में शाम लगभग छह बजे उस वक्त हुई जब टैंकर चंफाई जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने किसी कारणवश टैंकर से निकलने वाले पेट्रोल को एकत्र करने की कोशिश की तो टैंकर में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि 18 अन्य झुलस गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त

 राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card Update) का इस्तेमाल करते हैं तो पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को फ्री राशन मिलना शुरू हो गया है।

अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर की 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटी जा रही है तो आप दिवाली से पहले सस्ते में चीनी ले सकते हैं. इसके साथ ही फ्री राशन भी ले सकते हैं।

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा

केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ा दिया है. केंद्र के अलावा राज्य सरकार कार्डधारकों को बड़ा फायदा दे रहा है. कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी।

दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला

दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया. इस सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी. मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है

Chhath Puja 2022 : आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और जल चढ़ाने की सही विधि…

Chhath Puja 2022 : आज डूबते सूर्य को दिया जायेगा अर्घ्य, जाने क्या है शुभ मुहूर्त और जल चढ़ाने की सही विधि…

 नई दिल्ली : आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। मतलब आज डूबते हुए सूर्य क अर्घ्य दिया जाता है। संतान प्राप्ति और संतान की उन्नति के लिए रखा जाने वाला चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो चुका है। इस साल छठ पूजा 28 अक्तूबर से शुरू होकर 31 अक्तूबर तक चलने वाली है। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है, लेकिन इससे दो दिन पहले यानी चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। मुख्य रूप से छठ का महापर्व बिहार में मनाया जाता है, लेकिन देश से लेकर विदेशों तक में इस पर्व की धूम रहती है। 30 अक्टूबर को इस महापर्व का तीसरा दिन होगा। इस पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य के लिए होता है, जिसमें व्रत करने वाली महिलाएं पानी के अंदर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। छठ पूजा का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक होता है. इसमें पूरे चार दिनों तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और व्रती महिलाएं पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. आइए आपको इसका महत्व और मुहूर्त बताते हैं.

डूबते सूर्य को क्यों देते हैं अर्घ्य?

छठ के महापर्व में कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि को व्रती महिलाएं उपवास रखती हैं और शाम को किसी नदी या तालाब में जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं. ये अर्घ्य एक बांस के सूप में फल, ठेकुआ प्रसाद, ईख, नारियल आदि रखकर दिया जाता है. इसके बाद कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इस दिन छठ व्रत संपन्न हो जाता है और व्रती महिलाएं व्रत का पारण करती है।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लाभ

छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है. यह अर्घ्य अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को दिया जाता है. इस दिन जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देने का विधान है. ऐसा माना जाता है कि सूर्य की एक पत्नी का नाम प्रत्यूषा है और ये अर्घ्य उन्हीं को समर्पित है. संध्या समय अर्घ्य देने से कुछ विशेष तरह के लाभ होते हैं. इससे नेत्र ज्योति बढ़ती है और लम्बी आयु का वरदान मिलता है. साथ ही जीवन में आर्थिक संपन्नता भी आती है.

संध्या अर्घ्य का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है. इस साल छठ के महापर्व में संध्या अर्घ्य रविवार, 30 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर दिया जाएगा. इसके बाद अगले दिन यानी सोमवार, 31 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. इस दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर होगा.

सूर्य देव कैसे दें अर्घ्य?

छठ पूजा में सूर्यदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। षष्ठी तिथि पर सभी पूजन सामग्री को बांस की टोकरी में रख लें। नदी, तालाब या जल में प्रवेश करके सबसे पहले मन ही मन सूर्य देव और छठी मैया को प्रणाम करें। इसके बाद सूर्य देव और अर्घ्य दें। सूर्य को अर्घ्य देते समय “एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर” इस मंत्र का उच्चारण करें।

जन्म के दो घंटे बाद दर्दनाक हादसे में नवजात समेत 4 लोगों की मौत, मचा कोहराम

जन्म के दो घंटे बाद दर्दनाक हादसे में नवजात समेत 4 लोगों की मौत, मचा कोहराम

 राजस्थानबूंदी जिले में दो कारों की भिड़ंत में दो घंटे पहले जन्मे नवजात सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे की मां और दादी भी शामिल हैं। हादसे के बाद कार में फंसे परिवार को राहगीरों ने नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं, टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार सवार मौके से फरार हो गए।

हादसा हिंडोली थाना क्षेत्र से निकल रहे नेशनल हाईवे-52 पर हुआ। भीलवाड़ा जिले के चांदादंड गांव निवासी रेखा (24) पत्नी हंसराज मीणा (28) दीपावली के त्योहार पर अपने पीहर उमर गांव आई थी। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर रेखा ने लड़के को जन्म दिया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया था। इस पर पति हंसराज, उसकी सास नंदू देवी (60) और वैन ड्राइवर पिंटू मीणा (27) उसे लेकर रवाना हुए। इस दौरान करीब 11 बजे इटूंदा रोड पर सामने से आई ब्रेजा कार से वैन की भिड़ंत हो गई।जिसमे वैन में सवार रेखा 24 वर्ष पत्नी हंसराज मीना, बच्चा और सास नंदू देवी 58 वर्ष पत्नी सुवा लाल मीना एवम वैन चालक पिंटू मीना 28 वर्ष पुत्र जगदीश बोया निवासी उमर की मौत हो गई। घटना के बाद नंदू देवी, रेखा एवं पुत्र को देवली चिकित्सालय और वैन चालक पिंटू के शव को हिंडोली चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 
वंदे भारत एक्सप्रेस फिर दुर्घटनाग्रस्त...सामने आई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

वंदे भारत एक्सप्रेस फिर दुर्घटनाग्रस्त...सामने आई गाय, ट्रेन का अगला हिस्सा टूटा

 गुजरात। एक बार फिर से ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय के टकराने से वंदे भारत एक्सप्रेस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। ये हादसा वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन पर हुई।

जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड़ के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन के सामने एक गाय आ गई। गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। गाय के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ये घटना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट की है। घटना के बाद ट्रेन करीब 26 मिनट तक अतुल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। अतुल रेलवे स्टेशन से 8।43 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

बताया जाता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीसीयू कवर भी डैमेज हो गया है। हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी भी अलग हो गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस में पानी का पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस को हादसे के करीब 26 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।