BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स ने दिलाई शपथ

भारतीय मूल के ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स ने दिलाई शपथ

 लंदन भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के 57वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्हें ब्रिटिश महाराज चार्ल्स तृतीय ने शपथ दिलाई। शपथग्रहण के बाद ऋषि सुनक ने ब्रिटिश महाराज के हाथों को चुमा। इस कार्यक्रम को बकिंघम पैलेस में आयोजित किया गया है। इस मौके पर कुछ सार्वजनिक तस्वीरों के बाद महाराज चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के बीच एक गुप्त बैठक भी हुई। इस बैठक का कोई भी रिकॉर्ड नहीं रखा जाता है।

ऋषि सुनक को लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद सोमवार को कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुना गया था। लिज ट्रस ने अपनी आर्थिक नीतियों और कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर आलोचना झेल रही थीं। ऋषि सुनक एक साल के अंदर तीसरे ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। सुनक के प्रधानमंत्री पद पर शपथग्रहण के बाद सबकी नजर उनके कैबिनेट पर टिकी हुई हैं। कुछ ही घंटों में सुनक अपनी नई टीम का ऐलान कर सकते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान, AICC हेडक्वार्टर में लेंगे शपथ, सोनिया और राहुल रहेंगे मौजूद

मल्लिकार्जुन खड़गे आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान, AICC हेडक्वार्टर में लेंगे शपथ, सोनिया और राहुल रहेंगे मौजूद

 मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली( delhi) में कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह AICC हेडक्वार्टर में सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले खड़गे दूसरे दलित नेता हैं।

बात दे कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6825 वोट( vote) से हराया। खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही मिल सके। इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले 65वें नेता हो गए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सूबे के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा

शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही सूबे के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि खरगे के शपथ लेने के बाद राजस्थान में एक बार फिर सियासी हलचल शुरू होगी। शपथ लेते ही खरगे की पहली प्राथमिकता राजस्थान रहेगी। वजह यह है कि यहां कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से बवाल मचा है. अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

दलित परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या, रसूखदारों पर लगा आरोप

दलित परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या, रसूखदारों पर लगा आरोप

 मध्य प्रदेशदमोह जिले में दलित परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं एक घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गोली चलाने का आरोप गांव के रसूखदार पटेलों पर है।

दमोह के देवरान गांव में कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मंगलवार सुबह आरोपियों ने 60 साल के घमंडी अहिरवार, उनकी पत्नी राजप्यारी और उनके बेटे 30 साल के मानक अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी। मानक के भाई को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 6 आरोपी फरार हैं।

सारी सुविधाएं होने के बाद भी यहां के लोग नहीं पहनते कपड़े

सारी सुविधाएं होने के बाद भी यहां के लोग नहीं पहनते कपड़े

 ब्रिटेन। Ajab-gajab कोई भी त्यौहार हो लोग रंग बिरंगे कपड़े खरीदने की प्लानिंग पहले से ही कर लेते हैं। कई लोग तो कपड़े खरीदने के इतने शौकीन होते हैं कि आलमारी तक में भी जगह नहीं बन पाता। लेकिन अगर हम आपको कहें कि एक ऐसा गांव हैं जहाँ पूरे का पूरे गांव कपड़े नहीं पहनते। जी हां हम कोई मजाक नहीं कर रहे बल्कि यह बिलकुल सत्य हैं। दुनिया में ऐसा भी एक गांव है, जहां के रहने वाले लोग कभी कपड़ा नहीं पहनते हैं।

आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि कहीं गरीबी की वजह से तो ऐसा नहीं है। ऐसे में आपको यह बता दें कि यहां के लोगों के पास धन -दौलत की किसी तरह की कोई कमी नहीं है, इसके बाद भी यहां के लोग ऐसा ही करते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कहानी हैं

ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में स्थित इस गांव का नाम स्पीलप्लाट्ज हैं। करीब 85 सालों से यहां के लोग बिना कपड़ों के ही रहते हैं। इस गांव के लोग शिक्षित हैं। धन-दौलत की भी कमी नही है लेकिन, इसके बावजूद भी बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और पुरुष सभी बिना कपड़ों के ही रहते हैं। बड़ी बात यह हैं कि ऐसा करने में किसी को भी असहज नहीं लगता हैं।

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, गांव में दो बेडरूम वाले बंगले भी हैं, जिनकी कीमत £85,000 या इससे भी अधिक है। गांव के लोगों के पास मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। लेकिन परंपरा और मान्यताओं को मानने वाले लोग बिना कपड़े के ही रहते हैं। हर्टफोर्डशायर के स्पीलप्लाट्ज गांव में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे भी बिना कपड़ों के ही रहते हैं। स्पीलप्लाट्ज, जिसका जर्मन में मतलब खेल का मैदान है। इस गांव में पब, स्वीमिंग पूल से लेकर क्लब की भी व्यवस्था हैं। इतना ही नहीं जो भी लोग इस गांव को देखने आते हैं उन्हें भी इन नियमों का पालन करने पड़ते है।

ये हैं कारण
यहाँ के लोगो का मानना हैं कि प्रकृतिवादियों और सड़क पर रहने वाले लोगों के बीच कोई अंतर नहीं है। इस पर दुनियाभर में लोगों ने कई डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म भी बना चुके हैं।

 
बंदर सैलून में जाकर बना स्मार्ट, करवा कर रहा शेविंग और दाढ़ी

बंदर सैलून में जाकर बना स्मार्ट, करवा कर रहा शेविंग और दाढ़ी

 नई दिल्ली। बंदर बेहद ही चालाक जानवर होते हैं, वे बिल्कुल इंसानों की तरह ही हरकत करते हैं। बंदरों की शैतानियां मथुरा में बाकेबिहारी मंदिर और राजस्थान में जयपुर के हनुमान मंदिरों में देखने को मिलती है। उनकी ऐसी शैतानियां दिखाई देती हैं की लोग हंस-हंस कर लोट हो जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर बंदरों की कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सोशल मीडिया पर एक बंदर का मजेदार वीडियो (Monkey Funny Video) सामने आया है, जिसमें बंदर सैलून पहुंचकर मज़े से शेव करवा रहा है। उसे देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि वो बंदर है, उसे देखकर लग रहा है मानो कोई शख्स ही शेव बनवा रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, अब लग रहे स्मार्ट, ब्यूटी पार्लर। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सैलून में एक बंदर बड़े आराम से कुर्सी पर बैठा है और एक शख्स हाथ में ट्रिमर लेकर उसकी शेव बना रहा है।

ED raid aamir khan house : नोटों की गड्डी देख फटी रह गई अफसरों की आंखें, मांगनी पड़ी नोट गिनने की मशीन…

ED raid aamir khan house : नोटों की गड्डी देख फटी रह गई अफसरों की आंखें, मांगनी पड़ी नोट गिनने की मशीन…

 कोलकाता : ईडी ने शनिवार को मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में कोलकाता में कारोबारी के कई ठिकानों पर छापा मारा। इस छापेमारी में कारोबारी के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की। यह वसूली व्यवसायी निसार खान और उनके छोटे बेटे आमिर के गार्डेनरीच स्थित ट्रांसपोर्ट के घर से यह रुपये मिले। से की गई। ED ने यह कार्यवाही प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से प्रकाशित खबर के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कोलकाता की एक मोबाइल गेमिंग ऐप कंपनी के प्रमोटरों पर छापेमारी के बाद 17.32 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं. जांच एजेंसी की तलाशी शनिवार सुबह शुरू हुई और नकदी की गिनती देर रात तक चलती रही। ईडी की तलाशी टीम के साथ बैंक अधिकारी और केंद्रीय बल भी मौजूद था.

सूत्रों ने कहा कि नोटों के ढेर ज्यादातर 500 रुपये के मूल्यवर्ग के थे। हालांकि, 2,000 रुपये और 200 रुपये के नोट भी थे।छापेमारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई थी। फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर एक शिकायत के आधार पर आमिर खान और अन्य के खिलाफ पिछले साल 15 फरवरी को कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

ईडी ने कहा कि आमिर खान ने ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया, जिसे जनता को धोखा देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था।प्रारंभिक अवधि के दौरान, एजेंसी ने कहा, उपयोगकर्ताओं को कमीशन के साथ पुरस्कृत किया गया था और वॉलेट में शेष राशि को परेशानी से मुक्त किया जा सकता था। जांच एजेंसी ने कहा, “इससे उपयोगकर्ताओं में शुरुआती विश्वास पैदा हुआ और उन्होंने अधिक प्रतिशत कमीशन और अधिक संख्या में खरीद ऑर्डर के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया।”

अमिताभ बच्चन अस्पताल में हुए भर्ती, अब ऐसी है तबीयत

अमिताभ बच्चन अस्पताल में हुए भर्ती, अब ऐसी है तबीयत

 Amitabh Bachchan Hospitalise: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को बताया कि उनके बाएं पैर की एक नस कट जाने के बाद उन्हें हाल ही में एक अस्पताल पहुंचना पड़ा था. इस साल 80 वर्ष के हुए बच्चन ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर यह जानकारी दी और कहा कि रक्तस्राव को नियंत्रित करने के लिए उनके पैर में टांके लगे हैं.

ब्लॉग में लिखी ये बात

घटना के बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘‘जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी. जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए हैं.’’

आराम की सलाह

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें पैर पर दबाव न डालने, चलने या ट्रेडमिल तक पर भी नहीं चलने की सलाह दी थी. उन्होंने लिखा, ‘‘चिकित्सकों ने खड़े न होने, हिलने-डुलने, ट्रेडमिल पर चलने, घाव पर दबाव नहीं डालने को कहा!! कभी-कभी चरम की संतुष्टि अस्तित्व संबंधी सुख या दुख ला सकती है….’’

मठ में मृत मिले पुजारी, कमरे से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट

मठ में मृत मिले पुजारी, कमरे से मिला 2 पेज का सुसाइड नोट

 कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के एक संत की लाश उनके कमरे मे मिली है। कुडूर थाने की पुलिस ने लिंगायत संत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने इसे लेकर अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कर्नाटक के रामनगर की है।

कर्नाटक के रामनगर जिले के श्रीकंचुगल बंदे मठ के लिंगायत संत बसवलिंगा स्वामी 45 साल के थे। बसवलिंगा स्वामी श्रीकंचुगल बंदे मठ के प्रधान पुजारी भी थे। सोमवार को बसवलिंगा स्वामी ने अपना कमरा नहीं खोला। मठ के लोगों के साथ ही उनके अनुयायियों ने भी दरवाजा खटखटाने के साथ ही उन्हें फोन कॉल्स भी किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनुयायियों ने किसी अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ा तो स्वामी का शव कमरे में पड़ा हुआ था। अनुयायियों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बसवराज स्वामी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को कमरे से बसवराज स्वामी का दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। ये हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। सुसाइड नोट में क्या है, ये बातें भी सामने नहीं आई हैं। हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि मठ के प्रधान पुजारी को कुछ लोग मानहानि की धमकी देकर परेशान कर रहे थे। इस संबंध में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

उधार के पैसे नहीं लौटा पाया, फिर रिश्तेदार ने रची खौफनाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

उधार के पैसे नहीं लौटा पाया, फिर रिश्तेदार ने रची खौफनाक साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

कर्नाटक। कर्नाटक में एक युवक की कुछ दिन पहले पेड़ से लटकी हुई शव मिली थी। उसके शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। जिसमें लिखा था कि प्रेम में असफल होने की वजह से उसने यह कदम उठाया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। युवक ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसका मर्डर हुआ था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी है कि 14 सितंबर को कृतिक जे सालियान का शव कुक्केहल्ली और बाजे के बीच जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला था। मौके से सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड लग रहे इस मामले की जांच आगे बढ़ी तो ये खुलासा हुआ है कि ये सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर था।

मृतक सालियान के बैंक खाते से लाखों रुपये की निकासी को लेकर परिजनों ने संदेह जताया और इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत के बाद सालियान की मौत को सुसाइड मानते हुए जांच कर रही पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस इसपर जांच शुरू की तब हत्या का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने सालियान के दूर के रिश्तेदार दिनेश सफलिगा उम्र 44 साल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिनेश ने सालियान को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। दिनेश ने सालियान को एक प्लान बताया जिससे युवती उससे शादी के लिए तैयार हो जाए। दिनेश ने सालियान को सुसाइड का नाटक करने के लिए कहा और ये बताया कि इसका वीडियो बनाकर युवती को भेजा जाएगा जिससे वह उसके साथ शादी के लिए तैयार हो जाएगी।

पुलिस के मुताबिक सालियान को दिनेश की योजना अच्छी लगी और वह इसके लिए तैयार हो गया। दिनेश की योजना के मुताबिक सालियान ने सुसाइड नोट लिखकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया और फिर दोनों जंगल में चले गए. जंगल में एक पेड़ की टहनी से फंदा लटकाकर दिनेश ने उसे सालियान के गले में डाल दिया। सालियान के पैरों के नीचे दिनेश ने पत्थर भी लगा रखे थे जिससे उसे ये यकीन रहे कि जो भी हो रहा है, वह नकली है और बस उस युवती को शादी के लिए तैयार करने को हो रहा है। वहीं दिनेश ने जब ये देखा कि सालियान के गले में फंदा अच्छे से लग गया है तो उसने सालियान के पैरों के नीचे से पत्थर खिसका दिया। पैरों के नीचे से पत्थर हटने की वजह से फंदा उसके गले में कस गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

 
भीषण आग में 700 से अधिक दुकानें जलकर राख, दमकल विभाग नहीं कर पाया काबू

भीषण आग में 700 से अधिक दुकानें जलकर राख, दमकल विभाग नहीं कर पाया काबू

 अरुणाचल प्रदेश। ईटानगर में भीषण आग लगने से 700 से अधिक दुकान जलकर खाक हो गई है। ईटानगर के नाहरलागुन क्षेत्र में लगी आग के कारणों का अभी पता नहीं चला सका है। हालांकि, घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, शुरुआती दो घंटों में केवल 2 दुकानों में आग लगी। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। बताया गया है कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, लेकिन अग्निशमन विभाग आग फैलने से नहीं रोक सका।

 

बताया जा रहा है कि नाहरलगुन डेली मार्केट में मंगलवार सुबह ये भीषण आग लगी। स्थानीय पुलिस के अनुसार आग सबसे पहले सुबह करीब 4 बजे लगी। पुलिस को आशंका है कि दीवाली के मौके पर पटाखों या दीयों के जलने से आग लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। लेकिन दुकानों के बांस और लकड़ी से बने होने और बाजार में बड़ी मात्रा में सूखे माल के स्टॉक के कारण आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने कहा कि एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट से आग में भी इजाफा हुआ।

भारत में WhatsApp का सर्वर डाउन, लोग परेशान

भारत में WhatsApp का सर्वर डाउन, लोग परेशान

  भारत में व्हाट्सएप की सेवाएं पिछले 30 मिनट से बंद हैं। फिलहाल इस संबंध में व्हाट्सएप इंडिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है। देश में व्हाट्सएप के 48 करोड़ यूजर्स है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि दुनिया के अन्य देशों में भी इस एप का सर्वर डाउन है।वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। कई यूजर्स ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने या रिसीव करने में परेशानी रिपोर्ट की। हालांकि व्हाट्सएप या मेटा की ओर से इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।रिपोर्ट्स के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे से व्हाट्सऐप सेवाएं ठप्प हुई हैं। सबसे पहले ग्रुप में मैसेज भेजने की दिक्कत सामने आई थी जिसके बादपर्सनल चैट में भी यूजर्स को इसी तरह की परेशानी होने लगी।

200 रुपये से कम में मिलेंगे एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स

200 रुपये से कम में मिलेंगे एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स

 रिचार्ज प्लान्स की जरूरत तो सभी लोगों को पड़ती है, ऐसे में सबकी इच्छा होती है कि वो ऐसा रिचार्ज प्लान लें जिसमें कम कीमत में ज्यादा फायदे दिए जा रहे हों. जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Jio, Airtel, Vodafone Idea) देश की तीन प्रमुख प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां हैं. ये कंपनियां अपने यूजर्स को कई सारे आकर्षक और किफायती प्लान्स ऑफर करती हैं और हमेशा ही आपस में नंबर वन स्थान के लिए लड़ रही होती हैं. आज हम इन तीनों कंपनियों के उन प्लान्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है. आइए डिटेल में जानते हैं कि इन प्लान्स में क्या फायदे दिए जा रहे हैं और कौन सी कंपनी का प्लान बेहतर है..

Airtel के 200 रुपये से सस्ते प्लान्स

एयरटेल की बात करें तो 200 रुपये से कम की कीमत वाले प्लान्स में पहला प्लान 155 रुपये का है. इस प्लान में 300 एसएमएस, 1GB डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हेलोट्यून्स और Wynk Music के सब्सक्रिप्शन के एडिश्नल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है. एयरटेल के 179 रुपये वाले प्लान में 2GB हाई स्पीड इंटरनेट, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 एसएमएस, हेलोट्यूनस का बेनिफिट और Wynk Music का एक्सेस दिया जा रहा है. इस प्लान की वैधता भी 24 दिनों की है.

Jio के वो प्लान जो 200 रुपये से सस्ते हैं

जियो के 149 रुपये वाले प्लान की जिसकी वैलिडिटी 20 दिनों की है. इस प्लान में आपको 1GB डेली डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा दी जा रही है. जियो का एक और प्लान है जिसकी कीमत 200 रुपये से कम है. 24 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में हर दिन के लिए 100 एसएमएस और 1GB डेटा के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कलिंग की सुविधा दी जा रही है. आपको बता दें कि इस प्लान की कीमत 179 रुपये है.

Vi के प्लान जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है

Vodafone Idea या Vi भी दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है. 179 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 300 एसएमएस, 2GB डेटा और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इस प्लान में Vi Movies and TV की भी मेंबरशिप शामिल है. Vi का दूसरा प्लान 195 रुपये का है जिसमें Vi Movies and TV के एक्सेस के साथ 300 एसएमएस, 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं. इस प्लान की वैधता एक महीने की है.  

साइक्लोन ‘सितंरग’ की तबाही से बांग्लादेश में सात लोगों की मौत, आज भारत के कई राज्यों में बरपेगा कहर

साइक्लोन ‘सितंरग’ की तबाही से बांग्लादेश में सात लोगों की मौत, आज भारत के कई राज्यों में बरपेगा कहर

 नई दिल्ली / Cyclone Sitrang: दिवाली की रात साइक्लोन सितरंग के तूफान की चपेट में आने से बांग्लादेश में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी ने आफादा मंत्रालय के प्रवक्ता निखिल सरकार के हवाले से बताया कि बरगुना, नारेल, सिराजगंज और द्वीपीय जिले भोला से मौतों की सूचना मिली है। वहीं, कॉक्स बाजार तट से हजारों की संख्या में लोगों और मवेशियों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। दूसरी ओर आज इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय में कहर बरपाने की संभावना है। मंगलवार को मेघालय के चार जिलों में आज सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी रहेगी।

चक्रवात सितरंग न सिर्फ भारतीय राज्यों बल्कि पड़ोसी मुल्कों में भी कहर बरपा रहा है। बांग्लादेश में सोमवार रात साइक्लोन की तबाही में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। कॉक्स बाजार के उपायुक्त मामुनूर राशिद ने बताया कि तट पर हजारों लोगों और पशुओं को चक्रवाती तूफान सितरंग के कारण खराब मौसम की वजह से सोमवार को चक्रवात आश्रयों में ले जाया गया। चक्रवात ने चटगांव-बरिसाल तट पर रात करीब 9:00 बजे (8:30 बजे IST) लैंडफॉल किया।

स्कूल-कॉलेज बने राहत शिविर
उपायुक्त मामुनूर राशिद ने एएनआई के हवाले से कहा, "आस-पास के शैक्षणिक संस्थानों को भी जरूरत पड़ने पर आश्रय के रूप में इस्तेमाल करने के लिए तैयार रखा गया है।" उन्होंने कहा, "जान और संपत्ति की रक्षा के लिए लोगों को आश्रय स्थलों से निकाला जा रहा है।"

बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवात सितरंग के भारतीय राज्यों में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसलिए एहतियात के तौर पर कई हजार लोगों को पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों से निकाला गया, जिसमें 100 से अधिक राहत केंद्र खोले गए। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मेघालय में शैक्षणिक संस्थान बंद
बांग्लादेश की सीमा से लगे मेघालय के चार जिलों पूर्व और पश्चिम जयंतिया हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स में प्रशासन ने अधिकारियों को चक्रवात के मद्देनजर मंगलवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया। वहीं, मछुआरों को दोपहर तक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के साथ-साथ बंगाल की उत्तरी खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है।

फसलों के नुकसान की आशंका
त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और दक्षिण असम में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कृषि और बागवानी फसलों सहित खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

रोहिंग्याओं को शिफ्ट करने की तैयारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात सितरंग कमजोर होकर एक डीप डिप्रेशन में बदल गया है और ढाका से लगभग 90 किमी उत्तर-पूर्व में अगरतला से 60 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में केंद्रित है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन घंटों के दौरान चक्रवात के कमजोर पड़ने और अगले छह घंटों के दौरान एक कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। भाशन चार के नव-निर्मित गाद द्वीप, जहां बांग्लादेश रोहिंग्या शरणार्थियों को स्थानांतरित किया जा रहा है, में भारी बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित होने की आशंका है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ जिज्ञासा और चर्चा का विषय बने – मुख्यमंत्री चौहान

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ जिज्ञासा और चर्चा का विषय बने – मुख्यमंत्री चौहान

2 नवम्बर को होगा शुभारंभ

भोपाल / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम की बेहतर तैयारी की जाए। राज्य स्तरीय 2 नवम्बर को भोपाल में होगा। इसमें प्रदेश की सभी लाड़ी लक्ष्मियों, 52 लाड़ली लक्ष्मी पथ के अतिथियों को भी वर्चुअली जोड़ा जाए। कार्यक्रम जिज्ञासा से भरा हो। मुख्यमंत्री चौहान योजना के लांचिंग कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव महिला-बाल विकास अशोक शाह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीष रस्तोगी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना की यात्रा वीडियो फिल्म एवं "17 साल-43 लाख लाड़ली लक्ष्मी" पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि भोपाल में लाड़ली लक्ष्मी पथ का चयन कर लिया जाए। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी इनका चयन पूरा कर लिया जाए। लाड़लियों के माता-पिता एवं अभिभावकों को मुख्यमंत्री चौहान, आत्मीय पत्र भेजेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार बेहतर हो और उसे चर्चा का विषय बनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल का चयन भी शीघ्र करने को कहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटी बोझ नहीं वरदान है। होर्डिंग एवं पोस्टर ऐसे बनें कि वे आँगनवाड़ियों, पंचायत भवनों में स्थाई रूप से लगे रहें। लाड़ली लक्ष्मी पथ पर लाड़ली लक्ष्मी पर आधारित पेन्टिग बनायी जाये। बताया गया कि महाविद्यालय प्रवेशित लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम 2 नवम्बर को किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 1500 बालिकाओं और 600 अभिभावकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा 52 लाड़ली लक्ष्मी पथ एवं 52 लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को लोकार्पित किया जाएगा।

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए फ‍िर आई बुरी खबर, ल‍िस्‍ट से कटेगा आपका नाम

  Ration Card Rules: मई के महीने में उत्‍तर प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के कार्ड सरेंडर करने की खबर सोशल मीड‍िया खूब वायरल हुई. इसमें दावा क‍िया जा रहा था क‍ि अपात्र राशन कार्ड धारकों को तहसील पर जाकर राशन कार्ड सरेंडर करना है. वरना सरकार उनके कार्ड रद्द करके अब तक मिले राशन की वसूली करेगी. हालांक‍ि बाद में सरकार की तरफ से इस पर स्‍पष्‍टीकरण द‍िया गया और बताया गया क‍ि यूपी सरकार ने ऐसा कोई भी न‍ियम नहीं बनाया है.

इस कारण नहीं बन सकते नए राशन कार्ड
लेक‍िन अब यूपी सरकार ने प्रदेश में राशन कार्डों का निरस्तीकरण कार्यक्रम शुरू कर द‍िया है. यूपी सरकार की तरफ से जारी आदेश के अनुसार अपात्र लोगों का राशन कार्ड की ल‍िस्‍ट से नाम काटा जाएगा और अब केवल जरूरतमंदों को ही फ्री राशन का फायदा मिल सकेगा. इसकी शुरुआत यूपी के अलग-अलग ज‍िलों से हो भी चुकी है. दरअसल, साल 2011 की जनगणना के अनुसार सरकार का राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है. ऐसे में नए राशन कार्ड नहीं बनाए जा सकते.

2011 की तुलना में 2022 में शहरी आबादी दोगनुी हुई
नए लोग यद‍ि राशन कार्ड के ल‍िए आवेदन करते हैं तो जांच में अपात्र पाए गए लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया जा रहा है. निरस्त किए गए अपात्र लोगों के कार्ड के स्‍थान पर ही नए जरूरतमंदों को राशन योजना का फायदा द‍िया जा रहा है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में साल 2011 की जनसंख्या अनुपात के आधार पर ही नाम जोड़े जा रहे हैं. आपको बता दें शहर की आबादी 2011 की तुलना में 2022 में दोगुनी हो चुकी है.

2021 में कोरोनो के कारण नहीं हुई जनगणना
कोरोना के मामले बढ़ने पर 2021 की जनगणना नहीं हो पाई थी. इस स्‍थ‍ित‍ि में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के ल‍िए जनसंख्या अनुपात को बढ़ाना जरूरी हो गया है. इसी के आधार पर शहरी गरीबों को योजना का लाभ मिल सकेगा. ऐसे में प्रदेश के जिला पूर्ति कार्यालय और तहसील स्‍तर के पूर्ति कार्यालय में आने वाले नए राशन कार्ड के आवेदनों को जमा कर ल‍िया जाता है. उसके बाद जांच के आधार पर अपात्रों के राशन कार्ड न‍िरस्‍त कर उनकी जगह पात्रों के राशन कार्ड बनाते हैं.

Railway Update : बेपटरी हुई मालगाड़ी, इन 20 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

Railway Update : बेपटरी हुई मालगाड़ी, इन 20 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

 दीपावली के दिन महाराष्ट्र के अमरावती में रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां तिमटाला-मलखेड रेलवे लाइन पर देर रात एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. जानकारी के मुताबिक करीब 15-20 डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. हालांकि इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया.

इस घटना के बाद रेल यातायात ठप हो गया है. नागपुर, मुंबई जाने वाली कई ट्रोनों के रूट को नरखेड़ होते हुए डायवर्ट कर दिया गया है. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए है. रेलवे के डिब्बों को पटरी से उतारने का काम जारी है. साथ ही कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. यह घटना रेलवे के नागपुर मंडल की है.

इनका बदला गया रूट-
1.     12506 आनंद विहार टर्मि –गुवाहाटी  (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) को पूर्व घोषित  मार्ग परिवर्तन  बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी – दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर डी एफ सी से चलाया जाएगा.
2.     12488 आनंद विहार टर्मि –जोगबनी (यात्रा प्रारंभ करने की तिथि-23.10.2022) मार्ग परिवर्तित बरास्ता कानपुर-उन्नाव- वाराणसी – दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर डी एफ सी से चलाया जाएगा.

इन गाड़ियो को भी डी एफ सी मार्ग से परिचालित किया जा रहा
अप मार्ग पर 

  • 15483 महानंदा एक्सप्रेस
  • 18309 संभलपुर-जम्मू तवी
  • 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस
  • 22805-भुवनेश्वर- आनंद विहार टर्मि
  • 12487 जोगबनी- आनंद विहार टर्मि
  • 12307 हावड़ा- जोधपुर
  • 12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस

डाउन मार्ग पर 

  • 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 04076 अमृतसर –पटना
  • 22308 बीकानेर- हावड़ा
  • 12312 कालका- हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस
  • 15484 महानंदा एक्सप्रेस
  • 18102 जम्मू तवी टाटा मूरी
  • 12324 बारमेड़ – हावड़ा
  • 04142 उधमपुर –सूबेदारगंज
  • 04058 दिल्ली-भागलपुर
  • 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस
  • 12488 आनंद विहार टर्मि -जोगबनी
    निरस्तीकरण –
    1.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 22441 चित्रकूट धाम कर्वी -कानपुर एक्सप्रेस प्रयागराज –कानपुर के बीच निरस्त रहेगी.
    2.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 22442  कानपुर – चित्रकूट धाम कर्वी एक्सप्रेस कानपुर – प्रयागराज के बीच निरस्त रहेगी.
    3.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 04182 कानपुर – सूबेदारगंज मेमू
    4.दिनांक 24.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं  04181 कानपुर – सूबेदारगंज मेमू
    5.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 14163 प्रयागराज-मेरठ सिटी  संगम
    6.दिनांक 23.10.2022 को यात्रा प्रारंभ करने वाली गाड़ी सं 12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर

फतेहपुर में भी पटरी से उतरी मालगाड़ी 

उत्तरप्रदेश के कानपुर-प्रयागराज खंड के फतेहपुर के पास रमवा स्टेशन के पास भी एक रेल हादसा हुआ है. यहां मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इसके बाद अप-डाउन दोनों लाइन बाधित हो गई हैं. हालांकि इस हादसे में भी जान-माल की हानि नहीं हुई है. हादसे के बाद कई ट्रेनों का रूट बदला गया है. इससे त्योहार के दिन यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

देर रात एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, दो की मौत और 25 लोग गंभीर घायल...राहत बचाव कार्य जारी

देर रात एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, दो की मौत और 25 लोग गंभीर घायल...राहत बचाव कार्य जारी

 आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर लखनऊ से आगरा की ओर जा रही स्लीपर बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। बस में करीब 30 से 40 लोग सवार हैं। सभी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बस में फंस गए। हादसे में दो की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम अवनीश राय, एसएसपी जेपी सिंह समेत जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया। राहत बचाव कार्य जारी है।

एक्सप्रेस-वे

 इटावा में एक्सप्रेस-वे के 103 माइलस्टोन टिमरुआ के पास देर रात करीब 2ः30 बजे लखनऊ से आगरा की ओर जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई। बताया जाता है कि टायर फटने से तेज रफ्तार ट्रक  अनियंत्रित हो गया तभी पीछे से आ रही स्लीपर बस उसमें जा घुसी। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चीखपुकार मची तो एक्सप्रेस वे पर चल रहा यातायात जहां का तहां रुक गया। एक्सप्रेस वे कंट्रोल रूम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एक दर्जन एंबुलेंस और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बस में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। घायलों को सैफई पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसएसपी जेपी सिंह ने बताया कि टिमरुआ के पास हुए हादसे में बच्ची समेत दो की मौत हुई है जबकि 25 लोग गंभीर है। सभी को सैफई पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

फ्री राशन लेने वालों के लिए खुशखबरी! सरकार ने किया बड़ा ऐलान

 खाद्य मंत्रालय ने कहा कि एक अप्रैल 2023 तक सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के बाद लगभग 1.13 करोड़ टन गेहूं और 2.36 करोड़ टन चावल उपलब्ध होगा. वहीं मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री (prime minister) कल्याण अन्न योजना ( PMGKAY) को तीन महीने के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफसीआई के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA), अन्य योजनाओं और पीएमजीकेएवाई की अतिरिक्त आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है.’’ मंत्रालय के अनुसार, एफसीआई के पास अब तक केंद्रीय पूल में लगभग 2.32 करोड़ टन गेहूं और 2.09 करोड़ टन चावल है।

Diwali 2022: दीपावली की रात श्‍मशान में होती हैं अघोरी तंत्र साधनाएं, क्‍या-क्‍या होता है इसमें

Diwali 2022: दीपावली की रात श्‍मशान में होती हैं अघोरी तंत्र साधनाएं, क्‍या-क्‍या होता है इसमें

 Diwali 2022: दिवाली का महापर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। सनातन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है। जहां दिवाली की रात्रि सभी लोग महालक्ष्मी की पूजा करते हैं। वहीं, शहरों से दूर श्मशान में अघोरी तंत्र साधनाओं में लीन होते हैं। इस रात्रि का इंतजार पूरे साल किया जाता है। अघोरी रातभर महाकाली की साधना करते हैं। इस दौरान शैतानी शक्तियों को बुलाया जाता है। तंत्र क्रियाओं से तांत्रिक सिद्धियां हासिल करते हैं।

दिवाली की रात्रि काशी के मणिकर्णिका घाट का नजारा किसी को भी डरा सकता है। यहां बड़े-बड़े साधक और तांत्रिक नरमूंडो के बीच खून से नहाते हैं। जलती चिताओं के बीच एक पैर पर खड़े होकर शव साधना की जाती है। काशी सिर्फ एक ऐसी नगरी है, जहां महादेव खुद औघड़ दानी के रूप में महा शमशान में विराजते हैं। उन्हीं बाबा औघड़ दानी के समक्ष तामसिक क्रिया करने के लिए नरमुंडो में खप्‍पर भरकर 40 मिनट तक आरती की जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा महाकाल की नगरी उज्जैन, झारखंड के जमशेदपुर और बंगाल के कुछ कुछ क्षेत्रों में देखने को मिलता है।

क्यों की जाती है तंत्र साधना ?

साधारण अर्थ में तंत्र का अर्थ तन से, मंत्र का अर्थ मन से और यंत्र का अर्थ किसी मशीन या वस्तु से होता है। तांत्रिक क्रियाओं द्वारा इन्हीं तीनों को वश में करने का प्रयास किया जाता है। तांत्रिक शव साधना करके भूतलोक की शक्तियों को जागृत करते हैं और अपने काम को उनके द्वारा सिद्ध करवाते हैं। साधक इस दौरान शव के ऊपर बैठकर पूरी रात साधना करता है। ये साधना इतनी शक्तिशाली होती है कि अगर यह सिद्ध हो जाए तो तांत्रिक किसी को भी बर्बाद कर सकता है।

धर्म ग्रंथों के जानकार बताते हैं कि वेद पुराणों और शास्त्रों में तंत्र साधना ओं को सही नहीं माना गया है रामचरित्र मानस में भी ऐसा ही लिखा है। इसे धर्म के विरुद्ध बताया गया है ऐसा करने पर आपको जिसके दुष्परिणाम निश्चित रूप से भुगतने पड़ते हैं गृहस्थ जीवन में रहने वाले आदमी को इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए। ऐसा बोला जाता है कि यदि कोई अज्ञानी व्यक्ति इस साधना को करता है तो शव उसकी जान तक ले सकता है।

रौशनी से जगमगा उठी रामनगरी, अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज

रौशनी से जगमगा उठी रामनगरी, अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज

 अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज हो चुका है। पूरा शहर दुल्हन की तरह सजा-धजा है। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। दीपोत्सव में इस बार राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी पीएम मोदी के आने से कई गुना बढ़ गई है।


इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इसे लेकर की गई सजावट से श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक आभा निखर उठी है।



रामनगरी में दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में शासन-प्रशासन जुटा है। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार विश्व रिकॉर्ड के साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। वहीं, पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपकों से रोशन किया जाना है।

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मगन है। ऐसा लग रहा है जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। दीपोत्सव को लेकर जन-जन का मन मंदिर उल्लसित है। ये उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से कई गुना बढ़ गया है।

अवध विवि के हजारों छात्र-छात्राओं की टीम राम की पैड़ी पर दीपों की माला सजा रही है। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है। मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं।



तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी शृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। रामकथा पार्क के पास सजा राम बाजार भक्तों को लुभा रहा है। यहां बने सांस्कृतिक मंच से लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामानंद शुक्ल टेढ़ी बाजार पर दीपोत्सव की भव्यता निहारते मिले। बोले कि- तैयारियां देखकर लगता है कि भगवान राम लंका विजय करके अभी-अभी अयोध्या पहुंच रहे हैं और जनसमुदाय अपने आराध्य की आरती का आध्यात्मिक शुभारंभ करने जा रहा है।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. आनंद उपाध्याय भी मुग्ध नजर आ रहे थे। कहा कि ऐसी भव्यता के लिए अयोध्या ने सदियों तक संघर्ष किया है। ये उत्सव सदियों के संघर्ष का ही प्रतिफल है।

दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बन रहे मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष दीप को अविवि के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा ललित कला (फाइन आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों ने तैयार किया है। (तस्वीर में राम की पैड़ी पर आयोजित लेजर शो।)

23 अक्तूबर को मनाए जाने वाले छठे दिव्य दीपोत्सव-2022 के शुभारंभ के लिए अविवि के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने भव्य दीपक तैयार किया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर जैसे बनाए गए इस दीपक को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मुख्य मंच पर प्रज्ज्वलित होने वाला ये दीप अपने आप में एक व्यापक संदेश विश्लेषित करेगा। फाइन आर्ट्स की शिक्षिका सरिता सिंह व आशीष प्रजापति ने बताया कि इसमें अनुप्रयोज्य सामग्रियां जिसमें लकड़ी, मिट्टी, फेविकोल, पुआल, रंग आदि का प्रयोग किया गया है। ये दीपोत्सव में प्रज्ज्वलित 15 लाख दीपों का नेतृत्व करेगा।