OMG : उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर (mirzapur) के हलिया थाना क्षेत्र के गड़बड़ा धाम (messed up) में अपनी मां के साथ दर्शन करने आये युवक ने मंदिर के बाहर ब्लेड से अपना गला काट लिया। गर्दन से रक्तस्राव शुरू हो गया और वह तड़पने लगा। आनन फानन में उसकी मां एंबुलेंस से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आई जंहा पर चिकित्सकों ने युवक की प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखकर मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इ लाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
मध्यप्रदेश ( madhyapradesh)के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर भीषण बस हादसा हो गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। 35 यात्री घायल हैं। राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस ( bus)में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ी से उतरते समय हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे।
दीपावली( diwali) मनाने अपने घर लौट रहे थे श्रमिक
ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली( deepawali)मनाने अपने घर लौट रहे थे। रीवा के जिला अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे। हालांकि, जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि नहीं की है।
OMG प्यार की फीलिंग्स काफी अच्छी होती है. प्यार में लोग एक-दूसरे में डूब जाते हैं। नए कपल्स तो एक-दूसरे को छुए बिना रह नहीं पाते. लेकिन कपल्स के लिए डिस्टेंस मेंटेन करना बेहद जरुरी है. अगर ऐसा ना हो, तो कपल मुसीबत में पड़ जाता है. बीते दिनों ब्राज़ील (Brazil) में एक कपल के साथ जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया. ये कपल कार में रोमांस करते हुए क्रिमिनल्स की नजर में आ गया. उसके बाद चोरों ने ना सिर्फ दोनों के पर्स और मोबाइल चुरा लिए, बल्कि दोनों के कपड़े भी लेकर भाग गए।
मामला 17 अगस्त का बताया जा रहा है. कपल सफ़ेद रंग की कार के अंदर रोमांस कर रहा था। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सीसीटीवी फुटेज है, जिसे किसी ने लीक कर दिया। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोगों ने कार में बैठे कपल पर अटैक किया और उसके बाद उनसे पैसे और कपड़े लूट उन्हें नंगा छोड़ दिया। घटना रात को करीब 9 बजकर 12 मिनट पर घटी. एक पार्किंग में खड़ी कार के अंदर कपल को रोमांस करना महंगा पड़ गया.
पहले खटखटाई थी खिड़की
क्रिमिनल्स ने पहले पहले पार्किंग में खड़ी कार की खिड़की खटखटाई. उसके बाद अंदर बिना कपड़ों के बैठे कपल को बाहर खींचा. चोरों ने उनसे लूटपाट करने की कोशिश की. साथ ही उन्हें कार से निकालकर चोरों ने कार भी हथिया लिया. लड़की ने चोरों से अपने कपड़े वापस मांगने की भी कोशिश की. चोरों ने बाद में कार स्टार्ट करने के बाद उनके कपड़े सड़क पर फेंक दिए. इसके बाद चोर बड़ी स्पीड से कार लेकर भाग निकले. जिसके बाद कपल ने तुरंत अपने कपड़े उठाकर पहन लिए.
दर्ज हुआ केस
सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि पीड़ित कपल कौन था और अपराधी कौन थे. लेकिन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. हालांकि, आपको बता दें कि इस मामले में पीड़ितों को भी सजा मिल सकती है. ब्राजील में पब्लिक प्लेस में सेक्स एक्ट करना इलीगल है. ऐसे में अगर उनकी पहचान हो गई तो उन्हें जुर्माने के साथ-साथ जेल की सजा काटनी पड़ सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM narendra modi) आज सुबह 11 बजे मेगा रिक्रूटमेंट ड्राइव लॉन्च करेंगे। समारोह के दौरान 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। PM इस दौरान इन युवाओं से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे।
ग्रुप ए (गजेटेड) कैटेगरी में 23584, ग्रुप बी (गजेटेड) कैटेगरी में 26282, वहीं ग्रुप सी की नॉन गेजेटेड कैटेगरी में 8.36 लाख पोस्ट खाली हैं। अकेले रक्षा मंत्रालय में ग्रुप बी (नॉन गेजेटेड) के 39366 और ग्रुप सी के 2.14 लाख पद खाली हैं। रेलवे में ग्रुप सी के 2.91 लाख और गृह मंत्रालय में ग्रुप सी नॉन गेजेटेड कैटगरी के तहत 1.21 लाख पद खाली हैं।
केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में होंगी
केंद्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में होंगी। ये सभी भर्तियां UPSC, SSC, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एवं अन्य केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने यह फैसला इसी साल जून में मंत्रालयों/विभागों में मैन पावर की समीक्षा करने के बाद लिया था।
नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। त्योहारों के सीजन में हर जगह कई तरह के छूट दिए जाते हैं। दिवाली से पहले आम लोगों के लिए के बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। त्योहारी सीजन के बीच अगर आप आपके सपनो का घर बनाने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत अच्छा है। अपना खुद का घर बनाना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में ये समय आप अपने अच्छे आशियाने के लिए इसलिए चुन सकते हैं क्योंकि ऐसे सामान की कीमत में भारी गिरावट आई है, जो आपका घर का सपना साकार करने में बहुत काम आता है।
6 महीनों से लगातार गिरावट
दरअसल, इस फेस्टिव सीजन में बहुत सारी चीजों पर बंपर छूट मिल रहा है। इसी बीच सरिया-स्टील में भी बड़ी गिरावट आई है। दिवाली से ठीक पहले सरिया-स्टील की कीमतों में बड़ी गिरावट से आपके लिए मकान तैयार करने में होने वाला खर्च कम हो जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार स्टील की कीमत में लगातार कमी देखने को मिल रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते छह महीनों से इसके दाम में 40 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है और यह 57,000 रुपये प्रति टन रह गया है। हालांकि स्टील की कीमतों को सबसे बड़ा असर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में दिखाई देता है। महंगा होने पर कंस्ट्रक्शन का खर्च बढ़ जाता है और सस्ता होने पर आपकी जेब का बोझ कम हो जाता है।
दिल्ली। Sell Old Notes and Coin अगर आप भी घर बैठ लाखों के मालिक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पुराने करेंसी नोट और सिक्के आपके इस मुराद को पूरा कर सकते हैं। पुरानी करेंसी आपके बैंक बैलेंस में लाखों रुपये का इजाफा करा सकती है। ऐसे में आपको जरूर चेक करना चाहिए कि कहीं आपके पास भी तो ऐसे नोट्स या सिक्के नहीं हैं। अगर हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप इसे कहाँ और कैसे बेच सकते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के पास 1, 5, 10, 20, 50, 100 या 2000 रुपये हैं, जिन पर 786 नंबर अंकित है, तो वे आसानी से उन नोटों के बदले में लाखों रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसकी अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अपने घर से बाहर भी निकलने की जरूरत नहीं है। ऐसे नोट या सिक्के ओएलएक्स (Olx), क्विकर (Quikr), ईबे (eBay) जैसी वेबसाइट्स पर खरीदे जाते हैं।
कैसे बेचे
इसके लिए सबसे पहले www.ebay.com पर जाएं।
होम पेज पर विक्रेता के रूप में रजिस्टर करें।
मुद्रा की एक स्पष्ट तस्वीर लें और इसे वेबसाइट पर अपलोड करें।
आपका विज्ञापन उन लोगों को दिखाई देगा जो ईबे पर पुराने नोट और सिक्के खरीदने में रुचि रखते हैं।
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी( PM narendra modi) 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस ( video conference) माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान – रोजगार मेला – का शुभारंभ करेंगे । समारोह ( program) दौरान 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे।
बता दे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर( bilaspur), रायपुर( raipur) तथा नागपुर ( nagpur) यह आयोजन किया जाएगा।
रायपुर में 241 एवं नागपुर में 92 नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं
भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य में 600 से अधिक नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसमें बिलासपुर( bilaspur) में 288, रायपुर में 241 एवं नागपुर में 92 नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त केंद्रीय सेवाओं के अन्य विभागों के भी नवनियुक्त कर्मियों को भी नियुक्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।
छतरपुर। मध्य प्रदेश से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां छतरपुर जिला अस्पताल में शव वाहन न मिलने से एक मामा अपनी भांजी का शव कंधे पर उठाकर इधर से उधर भटकता रहा, लेकिन एंबुलेंस नहीं मिली। जिससे मजबूर होकर मामा को अपनी भांजी का शव यात्री बस में ले जाना पड़ा।
मामला छतरपुर जिला अस्पताल का है। जहां नदी की मिट्टी धंसने से 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शव को ले जाने के लिए मृतिका का मामा किशोरी लाल अहिरवार शव वाहन की तलाश में करीब 2 घंटे तक इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उसे वाहन नहीं मिला और उसे पैदल ही बस स्टॉप पहुंचकर यात्री बस से शव ले जाना पड़ा।जब इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन को लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और सफाई देते नजर आए। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि शव वाहन कहीं और गया था, जिससे वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया। इतना ही नहीं परिजनों को पैसा देने की बात कहकर अपनी ही पीठ थपथपाते नजर आए।
मध्य प्रदेश। भोपाल में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पड़ोसी की जान ले ली। पूरा मामला मंगलवार के दिन घर पर मटन बनाने को लेकर पति पत्नी के बीच शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। पड़ोसी जब शोर सुनकर मामला शांत करवाने पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई।
दरअसल आरोपी पप्पू अपनी पत्नी कुंती बाई को मार रहा था और वो बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी। इस झगड़े को सुलझाने के लिए पड़ोस में रहने वाला युवक बल्लू उनके घर पहुंचा और किसी तरह से मामले को शांत कराया। थोड़ी देर बाद पप्पू डंडा लेकर बल्लू के घर आया और उस पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से बल्लू बुरी तरह घायल हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद आरोपी पप्पू मौके से फरार हो गया।
पप्पू की पत्नी कुंती बाई ने फोन कर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया वो मंगलवार को मटन बना रहा था। लेकिन उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही थी। जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मामले की जांच जा रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
महाराष्ट्र। अलीबाग के रायगढ़ में एक आरसीएफ कंपनी के कंट्रोल रूम के अंदर कंप्रेसर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घटना कंट्रोल रूम में चल रहे एयर कंडिशनिंग इंस्टालेशन के दौरान हुई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार “शाम 4.45 बजे के आसपास अलीबाग थाना क्षेत्र के आरसीएफ कंपनी के कंट्रोल रूम में एयर कंडीशनिंग सिस्टम स्थापित करने के दौरान एक कंप्रेसर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतकों के नाम दिलशाद आलम (29), फैजान शेख (33) और अंकित शर्मा (27) बताए जा रहे है।
कंपनी प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि इससे कंपनी में कोई रिसाव नहीं है। संयंत्र और संयंत्र ठीक से चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों की पहचान अतींद्र, जितेंद्र और साजिद सिद्दीकी के रूप में हुई है जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अभी तक कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला को उसके ही पहचान के खुछ लोगों ने अगवा कर दो दिनों तक उसके साथ दरिंदगी की। जब हवस का खेल खत्म हुआ तो उसे सड़क किनारे फेंक कर चले गए। दिल्ली महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया है।
दरअसल, 37 साल की पीड़िता दिल्ली के नंदनगरी इलाके में रहती है। बीती 16 अक्टूबर को गजियाबाद में अपने भाई का जन्मदिन मना कर वापस घर लौट रही थी। उसका भाई उसे वापस जाने के लिए आश्रम रोड के ऑटो स्टैण्ड पर छोड़ आया था।
भाई के मुताबिक उसकी बहन वहां खड़े एक ऑटो में बैठ गई थी, लेकिन ऑटोवाले ने कहा कि जब तक उसका ऑटो पूरा नहीं भर जाता वो नहीं जाएगा। पीड़िता उस ऑटो से उतर कर बाहर खड़ी हो गई और दूसरे ऑटो का इंताजर करने लगी। तभी वहां एक स्कॉर्पियो कार आई, जिसमें 4 लड़के सवार थे, उन्होंने पीड़िता को गाड़ी में बैठाया और किसी अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां पहले से एक ओर लड़का मौजूद था। उन पांचों लोगों ने वहां उसके साथ बलात्कार किया। ये सिलसिला अगले दिन तक देर रात तक चलता रहा।
18 अक्टूबर की अल सुबह करीब 3 बजे महिला के भाई के पास पुलिस का फोन आया। जिसके बाद वह पत्नी को साथ लेकर अस्पताल जा पहुंचा। जहां उसकी बहन का इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि जब भाई ने उसको वापस जाने के लिए ऑटो स्टैण्ड पर छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जिन्हें वो पहले से जानती थी। वो लोग उसे किसी अनजान जगह ले गए और उसके साथ सभी ने बलात्कार किया। पुलिस को छानबीन में पता चला कि पीड़ित महिला का आरोपियों के साथ किसी संपत्ति को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। इसी के चलते इस संगीन वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाले जाने की बात से इनकार कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसमें 5 लोगों को नामजद किया गया हैं, जिनमें दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब शामिल हैं। इनमे से चार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र। आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में प्रतिबंधित संगठन की राज्य विस्तार समिति का एक स्थानीय सदस्य, स्थानीय इकाई का एक सचिव और दो अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
एटीएस को भारत सरकार द्वारा पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद पनवेल में संगठन के दो पदाधिकारियों और कुछ कार्यकर्ताओं की बैठक के बारे में गुप्त जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर, एटीएस की एक टीम ने मुंबई से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित पनवेल में छापेमारी कर पीएफआई के चार कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद, चारों को कठोर गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत मुंबई में एटीएस की कालाचौकी इकाई में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।
सरकार ने पिछले महीने पीएफआई और उसके कई सहयोगी संगठनों पर आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकी समूहों के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। पीएफआई से कथित रूप से जुड़े 250 से अधिक लोगों को पिछले महीने कई राज्यों में हुई छापेमारी के दौरान हिरासत में ले लिया गया था।
हरियाणा। मर्डर और यौन शोषण के मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने जेल से पैरोल पर बाहर आते ही ऑनलाइन सत्संग शुरू कर दिया है। ऑनलाइन सत्संग में करनाल पंचायती चुनाव में खड़े उम्मीदवारों और बीजेपी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया, जो अब चर्चा में का विषय बना हुआ है।
गुरमीत राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में करनाल जिले के लोगों ने इकट्ठे होकर सत्संग सुना। इस दौरान जिले के पंचायती चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों ने भी राम रहीम का आशीर्वाद लिया। यहीं नहीं, सत्संग में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हुए। इनमें नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश ने भी गुरमीत राम रहीम के संबोधन से अपनी हाजिरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने राम रहीम को करनाल में आने का न्योता भी दिया।
नेताओं ने राम रहीम से आशीर्वाद लेने पर दी सफाई
सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि बाबा जी का सत्संग था और हमें साध संगत ने सत्संग में बुलाया था। यूपी से ऑनलाइन सत्संग किया गया और बुलावे पर पहुंचकर संगत के साथ मिलना जुलना हुआ। मेरे वार्ड के काफी लोग बाबा के साथ जुड़े हुए हैं। हम सामाजिक नाते से कार्यक्रम में पहुंचे थेय़ इसमें भारतीय जनता पार्टी और चुनाव का कोई संबंध नहीं है।
मध्यप्रदेश। मुरैना में पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। हादसे में पूरा मकान ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग दबे हैं। मुरैना के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की घटना है।
यहां अचानक पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। इसके बाद ये पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। गोदाम के मालिक बानमौर निवासी व्यवसायी निर्मल जैन हैं। इस मकान में किराएदार भी रह रहे थे। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पटाखों के गोदाम के अलावा किराएदार भी रहते थे।
हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं पर हमारे घर के वास्तु का गहरा प्रभाव होता है. अगर घर में चीजें वास्तु शास्त्र के हिसाब से न रखी जाएं तो अर्थ का अनर्थ होते देर नहीं लगती।आज हम ऊंट के स्टेच्यू( statue) से जुड़ा ऐसा ही वास्तु उपाय आपको बताते हैं. फेंगशुई शास्त्र की बात करें तो उसमें उसमें घर और दफ्तर( office) में ऊंट का स्टेच्यू (Camel Statue) रखना शुभ बताया गया है।
धार्मिक विद्वानों के मुताबिक परिवार( family) को धन-संपन्न बनाने के लिए ऊंट की मूर्ति को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. जिन लोगों को पढ़ाई या करियर में असफलता मिल रही हो, परिवार में कलह की स्थिति रहती है, पैसा हाथ में न टिकता हो. ऐसे मामलों के हल के लिए घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
सभी बाधाएं अपने आप दूर होती चली जाती हैं
जिन घरों में ऊंट के स्टेच्यू (Camel Statue) को सही दिशा में रखा जाता है, वहां पर सफलता की राह में आ रही सभी बाधाएं अपने आप दूर होती चली जाती हैं. ऊंट की मूर्ति न केवल सकारात्मक ऊर्जा( positive energy) की वाहक मानी जाती है बल्कि यह घर के सदस्यों को आगे बढ़ने का हौंसला भी प्रदान करती है।
Income Tax Raid: आयकर विभाग (IT) ने फिल्म उद्योग (Film Industry) से जुड़े कुछ निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंसरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और जब्ती का अभियान चलाया है. आयकर विभाग (Income Tax) के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उसने तमिल फिल्म निर्माता जी एन अंबू चेझियां के आवासीय परिसर से 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा जिसमें 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी भी शामिल है, जब्त की है. हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चेझियां के परिसर से कैश बरामद हुआ या नहीं या अघोषित आय भी उन्हीं की है या नहीं.
इनकम टैक्स की रेड में अहम दस्तावेज बरामद
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म फाइनेंसरों पर छापामारी में बेहिसाब कैश लोन से संबंधित प्रॉमिसरी नोट्स जैसे अहम दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं, जो विभिन्न फिल्म निर्माण कंपनियों और अन्य के लिए पहले से चुकता किए गए थे. अब तक छापामारी अभियान में 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है. 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 3 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं.’
40 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी
आईटी की इस रेड में चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लोर स्थित करीब 40 परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है. वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और वित्त प्रदाताओं के खिलाफ यह छापामारी और जब्ती अभियान दो अगस्त को चलाया गया था. इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बेहिसाब कैश लेन-देन और इन्वेस्टमेंट से संबंधित कई दोषी ठहराने योग्य दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य आदि जब्त किए गए हैं. इसके अलावा गोपनीय और छिपे हुए परिसरों का भी पता चला है.
एजेंसी का बयान
बयान में कहा गया है, ‘फिल्म निर्माण कंपनियों के मामलों में प्राप्त सबूतों से टैक्स की चोरी का पता चलता है, क्योंकि फिल्मों की रिलीज से प्राप्त वास्तविक धनराशि नियमित खाता-बही में दिखाई गई धनराशि से कहीं अधिक है. कंपनियों ने इस तरह प्राप्त बेहिसाब आय को अघोषित निवेशों के साथ-साथ विभिन्न अघोषित भुगतानों के लिए उपयोग किया है.’
इसी तरह फिल्म वितरकों के मामलों में जब्त किए गए साक्ष्य थिएटर से बेहिसाब नकदी प्राप्त करने का संकेत देते हैं. साक्ष्यों के अनुसार वितरकों ने सिंडिकेट बनाए हैं और थिएटर से प्राप्त धनराशि को व्यवस्थित रूप से छिपाया है, जिसके परिणामस्वरूप वास्तविक आय का कम दिखाया गया है.
मुंबई पुलिस को बुधवार( wednesday) को एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर में कई जगह बम धमाकों की धमकी दी। उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कहा कि समूचे मुंबई महानगर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम( bomb) फिट कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार फोन ( phone)करने वाले ने दावा किया कि इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में बम लगा दिए गए हैं। इसके तत्काल बाद पुलिस ने तीनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी और इन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
जारी हिजाब विवाद के बीच बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बम धमाकों की धमकी
अप्रैल में कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बम धमाकों की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा था कि वे मामले की जांच करें, क्योंकि यह राज्य की शांति भंग करने की साजिश हो सकती है।
नई दिल्ली। दीवाली त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं दिवाली पर पटाखों की बिक्री से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसके लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिया है। त्योहार पर पटाखे फोड़ने वाले को 200 रुपये जुर्माने के साथ 6 महीने की जेल भी काटनी पड़ सकती है। इसके साथ ही पटाखे बनाए या बेचने की स्थिति में 3 साल सजा के साथ 5 हजार का जुर्माना भरना पड़ सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रशासन सख्ती से काम करेगा जिससे हवा खराब न हो।
पटाखे फोड़ने पर 6 महीने की सजा
गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखा खरीदने और उन्हें फोड़ने पर 200 रुपये का जुर्माना लगेगा, 6 महीने की जेल की सजा भी होगी। वहीं जो भी पटाखों की स्टोरेज करेगा, उनकी बिक्री में शामिल होगा, उन पर भी 5000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल होगी। अभी के लिए ये प्रतिबंध प्रभावी रूप से काम कर सके, इसलिए 408 टीमें बना दी गई हैं। असिस्टेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस ने 210 टीमें बना दी हैं, आयकर विभाग ने भी 165 टीमें बनाई हैं और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की भी 33 टीमें तैनात रहेंगी।
मंत्री गोपाल राय ने बतया कि दिल्ली में लोगों के बीच जागरूकता बढ़े, इसलिए ‘दिये जलाओ पटाखे नहीं’ मुहिम छेड़ी जाएगी। सरकार खुद कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 51 हजार दिये प्रज्वलित करने वाली है। गोपाल राय ने ये भी बताया कि अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा 2,917 किलो पटाखे जब्त किए जा चुके हैं।बता दें कि सितंबर में सरकार ने एक बार फिर पटाखों पर पूर्ण बैन लगा दिया था। पटाखा बेंचने से लेकर फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया। ये आदेश अगले साल जनवरी 1 तक जारी रहने वाला है। पिछले दो साल से लगातार प्रदूषण पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा ये कदम उठाया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी तरफ से पटाखों पर कोई नरमी नहीं दिखाई है। भाजपा नेता मनोज तिवारी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे। याचिका में पटाखों पर लगे बैन को संस्कृति के खिलाफ बताया गया था। लेकिन कोर्ट ने पटाखों पर लगाया गया बैन हटाने से मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने प्रदूषण को लेकर दिल्ली-एनसीआर के लिए विशेष आदेश जारी किए थे। हमारा आदेश बहुत स्पष्ट है। इस पर से रोक नहीं हटेगी।
दिल्ली की एक महिला क साथ पांच दरिंदो ने निर्भया जैसी हैवानियत की। महिला को अगवा कर आरोपियों ने गाजियाबाद में 2 दिनों तक रेप किया। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। इसके बाद बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। युवती सड़क किनारे बोरी में मिली।
दरअसल, 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।
एसपी सिटी का कहना है कि महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें उठा लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं और दोनों पक्षों के
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।
बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में पुलिस पटवारी सिस्टम को खत्म करने को तैयार है। अब हत्या, रेप जैसे जघन्य अपराधों की जांच नियमित पुलिस ही करेगी। सब केसों की फाइल तुरंत पुलिस को दी जाएगी। अन्य अपराधों को भी चरणबद्ध तरीके से पुलिस के पास भेजा जाएगे। उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैबिनेट मीटिंग का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि वो पुलिस पटवारी सिस्टम फेज तरीके से खत्म करेगी और उत्तराखंड हाईकोर्ट के 2018 के फैसले को लागू करेगी। जिसके साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई बंद कर दी है।
मंगलवार को CJI यू यू ललित और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने कहा कि चूंकि सरकार ने 12 अक्तूबर को हुई कैबिनेट मीटिंग का ब्योरा दिया है। जिसमें वो हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने को तैयार हो गई है। इसलिए अब मामले में दखल देने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है।
संबंधित अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई, उत्तराखंड में पुलिस पटवारी सिस्टम खत्म करने की मांग की गई थी। हस्तक्षेप की अर्जी लगाते हुए देहरादून स्थित एक पत्रकार ने अपनी याचिका में कहा है कि पूरे कांड के लिए पटवारी सिस्टम जिम्मेदार है। क्योंकि इस सिस्टम के जरिए शिकायतें दर्ज होने और फिर उस पर कार्रवाई में काफी समय लग जाता है। नैनीताल में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस सिस्टम को 6 महीने में खत्म करने के आदेश दिया था। उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका 2019 में दाखिल की थी। लेकिन वो सुनवाई के लिए सूचीबद्ध ही नहीं की गई थी। उसी याचिका के साथ इस नई अर्जी को जोडने की मांग करते हुए कहा गया था कि अंकिता के पिता अपनी शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गए थे। लेकिन उनको पटवारी के पास शिकायत की तस्दीक यानी संस्तुति के लिए भेज दिया गया। अंकिता के परिजन शिकायत दर्ज कराने को लेकर पुलिस और पटवारी के बीच दौड़ते रहे।
याचिका में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य में सदियों पुरानी राजस्व पुलिस व्यवस्था प्रचलित है। कानूनगो, लेखपाल और पटवारी जैसे राजस्व अधिकारियों को अपराध दर्ज करने और जांच करने के लिए पुलिस अधिकारी की शक्ति और कार्य दिया गया है। उत्तराखंड राज्य को तीन क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जा सकता है, जिसमें तीन अलग-अलग अधिनियम लागू होते हैं जो राजस्व अधिकारियों को गिरफ्तार करने और जांच करने आदि की पुलिस की शक्तियां देते हैं।
























