BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
खुदाई में मिला हजारों साल पुराना ‘फ्रिज’ और उसमें रखा खाना, साथ में सूर्य देवता की वेदी भी, वैज्ञानिक भी हैरान…

खुदाई में मिला हजारों साल पुराना ‘फ्रिज’ और उसमें रखा खाना, साथ में सूर्य देवता की वेदी भी, वैज्ञानिक भी हैरान…

 यूरोपीय देश बुल्गारिया (Bulgaria) में पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन फ्रिज (Fridge) बरामद किया है, जिसमें अभी भी बचा हुआ खाना है। जिस जगह यह फ्रिज मिला है, वह पहले रोमन साम्राज्य (Roman Empire) का एक सैन्य शिविर था। यह पहली शताब्दी ईस्वी का होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह बुल्गारिया के Svishtov शहर से लगभग चार किलोमीटर पूर्व में स्थित नोवा (Novae) पुरातात्विक स्थल में पाई गई है। यह फ्रिज सिरेमिक प्लेटों से बनाया गया है। इसमें अभी भी जानवरों की हड्डियाँ, व्यंजन के टुकड़े और पके हुए मांस के निशान हैं।

पोलैंड में वारसॉ विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने इसे 7 अक्टूबर 2022 को दुनिया के सामने लाया है। यूनिवर्सिटी के एंटिकिटी ऑफ साउथईस्टर्न यूरोप रिसर्च सेंटर के प्रोफेसर पिओट्र डाइजेक के अनुसार, फ्रिज और अंदर की सामग्री की सही उम्र के बारे में अभी पता लगाया जाना बाकी है।

विशेषज्ञों ने यह नहीं बताया कि फ्रिज कैसे काम करता था, लेकिन आमतौर पर उन्हें जमीन के नीचे गड्ढों में रखा जाता था, जो गर्मियों में सामग्री को अच्छी तरह से ठंडा रखने के लिए बर्फ से ढके होते थे। डाइजेक ने बताया कि ऐसे ‘रेफ्रिजरेटर’ की खोज दुर्लभ है, क्योंकि इमारतों के पुनर्निर्माण के दौरान शायद ही ये बचते हैं।

फ्रिज के अलावा, पुरातत्वविदों को सिक्कों का एक संग्रह मिला, जिनमें से अधिकांश कांस्टेंटाइन द ग्रेट के शासनकाल की शुरुआत से लेकर तीसरी शताब्दी के मध्य में तक के हैं। तीसरी शताब्दी के मध्य में गोथ आक्रमण हुआ था। उन्होंने घर के अवशेषों के साथ-साथ दीवारों की एक पूरी लाइन का भी खुलासा किया, जिसमें क्वार्न पत्थरों, बुनाई और मछली पकड़ने, हड्डियों और पोत के टुकड़े शामिल हैं।

प्रोफेसर ने बताया कि इस क्षेत्र में चल स्मारकों का भी पता लगाया गया है और उनमें से सबसे महत्वपूर्ण हैं, दो रोमन वेदियाँ। इन वेदियों पर अभिलेख भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “वे बहुत ही अनोखे हैं, हम मिथ्रा को समर्पित वेदियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।”

इनमें से एक सूर्य देवता को समर्पित है, जिन्हें मिथ्रा कहा जाता था। वहीं, दूसरा वेदी कैपिटोलिन ट्रिनिटी (बृहस्पति, मिनर्वा, जूनो) को समर्पित है। इसे इटली की पहली सैन्य टुकड़ी के सेनापति द्वारा दान किया गया था।

डाइजेक ने कहा, “वेदियों के दाताओं के कार्य बहुत दिलचस्प हैं। सेनापति सेना का निशान पहनता था और यह एक उच्च पद था। अब तक, ऐसे पदों पर बैठे पुरुषों को चित्रित करने वाले कुछ शिलालेख पाए गए हैं।”

विशेषज्ञों का कहना है कि नोवा शहर को पहली शताब्दी ईस्वी में रोमन सैनिकों के लिए डेन्यूब नदी पर एक स्थायी सैन्य शिविर के रूप में बसाया गया था। यहाँ बने किले में पाँचवीं शताब्दी के मध्य तक सैनिक रहते थे। माना जाता है कि लगभग 6.2 मील नहर और दो बड़े पानी के टैंकों से बुल्गारिया स्थित रोमन सेना को पानी पहुँचाया जाता था।

खौफनाक मंजर : अस्पताल की छत पर मिलीं 200 सड़ी-गली लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब

खौफनाक मंजर : अस्पताल की छत पर मिलीं 200 सड़ी-गली लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब

 पाकिस्तान के मुल्तान शहर से एक खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां एक अस्पताल की छत पर कम से कम 200 सड़ी-गली लाशें मिली हैं, जिससे पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को मुल्तान में निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत से ये सड़ी-गली लाशें मिली हैं, जिसके बाद सरकार ने इस घटना की जांच करने का फैसला किया। कई के बॉडी पार्ट्स गायब थे और महिलाओं के शव पर नंगे ही पड़े थे।

निश्तार अस्पताल की छत पर बने कमरे में दर्जनों शव सड़ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही खबर के मुताबिक, छत से मानव शरीर के सैकड़ों अंग बरामद किए गए हैं। हालांकि, शवों की संख्या को लेकर अभी तक किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा न तो इसकी पुष्टि की गई है और न ही इसका खंडन किया गया है।

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने अस्पताल के छत पर सड़ी-गली अवस्था में मिले शवों की घटना का संज्ञान लिया है और पंजाब के विशेष स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने शवों के मिलने के बाद घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। बता दें कि पाकिस्तान में इन शवों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

इसके अलावा निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने भी घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। 13 अक्टूबर 2022 को भी एक पत्र अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भेजा गया था, जिसमें तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। वहीं, इस अस्पताल के एचओडी ने तर्क दिया कि ये अज्ञात शव पुलिस द्वारा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सौंपे गए हैं और कहा गया कि अगर आवश्यक हो तो एमबीबीएस छात्रों के लिए शिक्षण उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाए।

Amul ने दिवाली से पहले दिया जोरदार झटका, इतने रुपये बढ़ाए दूध के दाम

Amul ने दिवाली से पहले दिया जोरदार झटका, इतने रुपये बढ़ाए दूध के दाम

  नई दिल्ली। अमूल कंपनी ने दूध के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने दिल्ली में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। फुल क्रीम दूध अब 61 की जगह 63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। नई कीमतें आज शनिवार से ही लागू हो गयी है। इससे पहले अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि उसने अपने फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। दूध के दामों में हुई ये बढ़ोत्तरी गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में एक साथ की गई है। अमूल ने तीसरी बार इस तरह से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

अमूल और मदर डेयरी ने इससे पहले अगस्त में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के नाम पर दूध के दाम में तब इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च में दूध की कीमतें बढ़ी थीं। आज फिर से कीमतों में इजाफा हुआ है। त्योहारों से पहले इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

मां भारती के सपूत” वेबसाइट लॉन्च, देश के वीर जवानों को मिलेगी बड़ी मदद

मां भारती के सपूत” वेबसाइट लॉन्च, देश के वीर जवानों को मिलेगी बड़ी मदद

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली( Delhi) स्थित नेशनल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में मां भारती के सपूत वेबसाइट लॉन्च( website launched) की।रक्षा मंत्री ने इस वेबसाइट की लॉन्चिंग कॉम्प्लेक्स में हुए एक समारोह के दौरान की। यह वेबसाइट देश के उन नागरिकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए बनाई गई है, जो जंग के दौरान शहीद या घायल हुए थे।वेबसाइट( website) के तहत एक हजार से ज्यादा घायल जवानों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। अभिनेता अमिताभ बच्चन इसके गुडविल एम्बेसडर हैं।

हमारे सैनिकों के हथियार से लेकर कपड़ों तक की जरूरतें पूरी हो सकें

समारोह में राजनाथ( rajnath) सिंह ने कहा- 1962 के जंग में राष्ट्र के आह्वान पर देश की जनता ने दिल खोल कर दान किया था, ताकि हमारे सैनिकों के हथियार से लेकर कपड़ों तक की जरूरतें पूरी हो सकें।

इस पर विजिट करके शहीद या जख्मी जवानों की मदद

 वेबसाइट के जरिए कोई भी इस पर विजिट करके शहीद या जख्मी जवानों की मदद के लिए आगे आ सकता हैं। वह अपनी क्षमता के अनुसार इसमें सहयोग दे सकता है. यह मदद भारत सरकार द्वारा शहीद या जख्मी सैनिक को मिलने वाली मदद के अतिरिक्त होगी।

दशहरे की रात हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा...टोनही के शक में 6 लोगों ने की थी दंपत्ति और बेटी की हत्या, गिरफ्तार

दशहरे की रात हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा...टोनही के शक में 6 लोगों ने की थी दंपत्ति और बेटी की हत्या, गिरफ्तार

 जशपुरनगर। जमीन विवाद में अपने ही रिश्तेदार के तीन लोगों की हत्या करने वाले एक ही परिवार के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार( arrest) कर न्यायिक रिमांड में जेल भी दाखिल कर दिया गया है।

जशपुर के एसएसपी डी. रविशंकर का कहना है कि जमीन विवाद और अंधविश्वास की शंका में परिवार के सदस्यों ने ही पति-पत्नी और उनकी एक बेटी कुल 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के सभी 6 आरोपियों को पुलिस ( police)ने गिरफ्तार लिया है।

हत्या करने की वजह जमीन विवाद और अंधविश्वास रहा

जशपुर एसएसपी डी. रविशंकर ने बताया कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम घोलेंग कदमटोली में दशहरा की रात 5 अक्टूबर को दंपत्ति और एक 19 वर्षीय युवती की उनके घर में ही घुसकर रात में हत्या कर दी गई थी। हत्या करने की वजह जमीन विवाद और अंधविश्वास रहा है। हत्या ( murder)करने वाले मृतक के रिश्तेदार ही हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने में तीन सगे भाई और एक उनका जीजा के साथ ही दो साले शामिल थे।

पीएम मोदी 16 को करेंगे 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ

पीएम मोदी 16 को करेंगे 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ

 नई दिल्ली। वित्तीय समावेशन को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाने के एक अन्‍य उपाय के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर वह अपने उद्गार भी प्रकट  करेंगे।
वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के अंतर्गत वित्त मंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है और इनके अंतर्गत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंक, 12 निजी बैंक और एक लघु वित्त बैंक इस प्रयास में भाग ले रहे हैं।

ये डीबीयू ब्रिक एंड मोर्टार आउटलेट्स से संचालित की जाएंगी, जहां लोगों को बचत खाता खोलने, बैलेंस-चेक करने, पासबुक प्रिंट करने, राशि अंतरित करने, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, ऋण के लिए आवेदन करने, जारी किए गए चेक के लिए स्टॉप-पेमेंट निर्देश देने, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने, खाते का विवरण देखने, करों का भुगतान करने, बिलों का भुगतान करने, नामांकन करने, आदि जैसी विभिन्न डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Jio ने दिया यूजर्स को झटका, 5G आते ही बंद कर दिए 12 रिचार्ज प्लान, अब नहीं मिल रहा ये ऑफर

Jio ने दिया यूजर्स को झटका, 5G आते ही बंद कर दिए 12 रिचार्ज प्लान, अब नहीं मिल रहा ये ऑफर

 नई दिल्ली। 5जी इंटरनेट सर्विस शुरू होते ही रिलायंस जियो ने अपने 12 रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। इन सभी डाटा प्लान में यूजर्स को डिजनी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा था। अब जियो के ऐसे 2 ही रिचार्ज प्लान बाकी रह गए हैं, जिनके साथ यूजर्स को डिजनी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो के 28, 56 और 84 दिन वाले कई डाटा प्लान अब भी पहले की तरह काम कर रहे हैं।
एक अक्टूबर से भारत में 5जी इंटरनेट सर्विस शुरू होते ही जियो ने भी अपने यूजर्स को 5जी सर्विस देना शुरू कर दिया। 5जी इंटरनेट फिलहाल टेस्टिंग फेज में है इसलिए उन्होंने 5जी डाटा प्लान नहीं निकाले। टेस्टिंग पूरी होते ही जियो अपने 5जी प्लान भी रिवील कर देगा।
इन 12 प्लान को किया बंद
डाटा एड ऑन के 151, 555 और 659 रुपए के प्लान बंद किए गए हैं। 333, 499, 583, 601, 783, 799, 1066, 2999 और 3119 रुपए के रेगुलर रिचार्ज प्लान को भी बंद कर दिया गया है। इन सभी प्लान के साथ यूजर्स को एक और तीन महीने से लेकर एक साल तक डिजनी+हॉटस्टार का सबस्क्रिप्शन मिल रहा था।
क्यों बंद कर दिए ये प्लान
रिलायंस जियो ने रेगुलर और डाटा एड ऑन प्लान को बंद करने के पीछे कोई भी कारण नहीं बताया है। जिन प्लान में डिजनी+हॉटस्टार मिल रहा था, उन्हें ही बंद किया। 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा ग्लोबल क्रिकेट टूर्नामेंट टी-20 वल्र्ड कप डिजनी+हॉटस्टार पर ही आएगा। माना जा रहा है कि वल्र्ड कप को देखते हुए इन प्लान को बंद किया गया। हालांकि, जियो के 1499 और 4199 रुपए के प्लान में अब भी डिजनी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। 1499 के प्लान में 84 दिन और 4199 के प्लान में एक साल की वैलिडिटी मिलती है।

गेहूं-चावल के साथ अब राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा लाभ

गेहूं-चावल के साथ अब राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा लाभ

 गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों के बीच लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर से सबसे ज्यादा फायदा गृहणियों को होगा। दरअसल राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल के अलावा अब एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर देने को लेकर यूपी के पीलीभीत जिले में प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार राशन की दुकानों से अब पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर बिक्री किए जाएंगे। इसके लिए पूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उचित दर विक्रेताओं से एलपीजी के सेल्स आफीसर से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

जनपद भर में पूर्ति विभाग की 781 उचित दर विक्रेता की दुकानें हैं, जहां पर खाद्यान्न को उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर बिक्री किया जाता है। उचित दर विक्रेता (राशन दुकानों) की आर्थिक दशा सुधारने के उद्देश्य से राशन दुकानों से पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर आसानी से खरीदे जा सकेंगे।

एलपीजी सिलेंडर की पहुंच प्रत्येक परिवार तक हो जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि राशन दुकानों पर पांच किग्रा के एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होंगे, जो कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। अगर उचित दर विर्क्रेता सिलेंडर बिक्री कार्य करना चाहता है तो डीएसओ कार्यालय अथवा जिला समन्वयक/सेल्स आफीसर (एलपीजी) अमित सिंह के मोबाइल नंबर 8874077770 से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

आवश्यक वस्तुएं 14 अक्टूबर से बंटेगी आवश्यक वस्तुओं का वितरण 14 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी में पांच किग्रा प्रति यूनिट की दर से चावल निशुल्क दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

 Himachal Election 2022: केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगामी विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होगा. वहीं 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

पहले इतने चरणों में हुए थे चुनाव

गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में फिलहाल बीजेपी की सरकार है. इस साल गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में है. सभी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं. पिछली बार गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुए थे. वहीं, हिमाचल प्रदेश में केवल एक ही चरण में चुनाव हुआ था. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होगा. वहीं 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें बीजेपी को 44 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आईं थीं. तीन सीटों पर अन्य दलों का कब्जा रहा था. वोट पर्सेंटेज की बात करें तो बीजेपी को कुल 48.8 फीसदी वोट मिले ते, जबकि कांग्रेस को राज्य में 41.7 प्रतिशत वोट मिले थे. तब कांग्रेस ने सवर्ण मतों को अपने पाले में लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार का सहारा लिया था.

गुजरात में 2017 के चुनाव में क्या थी स्थिति

2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव की 198 सीटों के लिए 2 चरणों में हुए थे. औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुआ था. इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर तो कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी. एनसीपी को 1, भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली थी. इससे पहले 2012 में हुए चुनाव में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 61 सीटों पर जीत मिली थी.

नहीं होगी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग,वाराणसी कोर्ट ने खारिज की मांग

नहीं होगी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग,वाराणसी कोर्ट ने खारिज की मांग

 उत्तर प्रदेश : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग को वाराणसी जिला कोर्ट ने ठुकरा दिया है। जिला जज वाराणसी ए.के विश्वेश ने कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। बता दे की हिन्दू पक्ष के द्वारा शिवलिंग मिलने के बाद कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था की शिवलिंग को बिना क्षति पहुंचाए कार्बन डेटिंग करवाई की जाए,जिसे आज खारिजकर दिया गया है।

बता दे की 16 मई को ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग के मुद्दे पर चार वादी महिलाओं ने बिना क्षति पहुंचाए जांच की मांग की है। इसके साथ ही उसके आस-पास की कार्बन डेटिंग की मांग की है। वहीं इस मामले में जवाब देने के लिए अंजुमन इंतजमिया मस्जिद कमेटी ने समय मांगा था। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि कार्बन डेटिंग नहीं की जानी चाहिए। यह शिवलिंग नहीं एक फव्वारा है। इसका पता नहीं लगाया जा सकता है।

वहीं कोर्ट ने दोनों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को कोर्ट ने कहा कि 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई की जाएगी। बता दें कि बीते 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन ने समेत अन्य ने कोर्ट में शिवलिंग की आकृति की एएसआई विशेषज्ञ से कार्बन डेटिंग कराने का अनुरोध किया था।

हिंदू और मुस्लिम पक्ष का दावा?
इस मामले में हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपा जाए। उनका ये भी कहना है कि सर्वे के दौरान वजू खाने में शिवलिंग मिला था, इसलिए ज्ञानवापी में मुसलमानों की एंट्री बैन हो और हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिले। वहीं मुस्लिम पक्ष का दावा है कि हिंदू पक्ष की सारी बातें बेबुनियाद है। उनका दावा है कि ज्ञानवापी में जिसको शिवलिंग कहा जा रहा है वह फव्वारा है। बता दें कि साल 1991 में पहली बार मुकदमा दायर कर श्रृंगार गौरी के पूजा की इजाजत मांगी गई थी। फिर साल 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथास्थिति रखने का आदेश दिया था।

 

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

 चंडीगढ़। हरियाणा रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। अभी यह तय किया जा रहा है कि पैरोल की अवधि कहां बीतेगी। वैसे राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। इसके लिए पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी।

बिजली के खंभे पर जूते के फीते से लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिजली के खंभे पर जूते के फीते से लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 उत्तर प्रदेश। कानपुर में एक संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। शहर के एक इलाके में बिजली के खंभे से एक युवक की लाश जूते के फीते से लटकी हुई मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जूते के फीते के जरिए फांसी लगा ली। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी जेब से तीन नेपाली नोट मिले है।

युवक की डेथबॉडी खंभे के पास बैठे मुद्रा में है। उसके गले में जूते का फीता खंभे से बंधा हुआ है। कैंट पुलिस जांच में जुटी है। साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का ही लग रहा है, क्योंकि शरीर में कहीं पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। युवक जूता पहने हुए हैं, लेकिन उसका फीता गले में कसा हुआ है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

बस में हुआ भीषण विस्फोट, 11 की गई जान, कई लोग हुए घायल

बस में हुआ भीषण विस्फोट, 11 की गई जान, कई लोग हुए घायल

 अफ्रीकी देश माली में एक बस में विस्फोट होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिहादी हिंसा के गढ़ कहे जाने वाले मोप्ती इलाके यह हादसा हुआ। सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुटी है। अभी किसी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

माली में अप्रैल माह में भी एक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया गया था। इस घटना में छह सैनिकों की मौत हो गई थी। साथ ही 14 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे आत्मघाती वाहनों का इस्तेमाल किया था। फायरब्रांड उपदेशक अमादौ कौफा से जुड़े एक समूह ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। यह समूह, इस्लाम और मुसलमानों का समर्थन करने वाला ग्रुप है। सेना के तीन शिविर बाफो, नियोनो और सेवरे में हमला किया गया।

CG : राजधानी में आज से शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय एग्री कार्नीवाल, दिखाई देंगे खेती किसानी के विविध रंग

CG : राजधानी में आज से शुरू होगा अन्तर्राष्ट्रीय एग्री कार्नीवाल, दिखाई देंगे खेती किसानी के विविध रंग

 रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई एग्री कार्नीवाल 2022 का शुभारंभ आज राजधानी रायपुर में होगा। 14 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय एग्री कार्नीवाल में खेती किसानी के विविध रंग दिखाई देंगे।

इस कार्नीवाल में अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कृषि संस्थान, वैज्ञानिक, उद्यमी एवं कृषक शामिल होंगे। वहीं पांच दिवसीय कार्निवल के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी और कृषक सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya) परिसर में आयोजित किए जा रहे एग्री कार्नीवाल में अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कृषि संस्थानों के निदेशकों, कृषि वैज्ञानिकों विभिन्न कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों, स्टार्टअप्स उद्यमियों एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक शामिल होंगे। इस अवसर पर एक वृहद अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मेले सह प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

राजधानी आई फ्लाइट में बम की खबर! मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम एयरपोर्ट पहुंची

राजधानी आई फ्लाइट में बम की खबर! मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम एयरपोर्ट पहुंची

 दिल्ली एयरपोर्ट ( delhi airport) पर बम की खबर सामने आई है। रात करीब 3 बजे मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। रेस्क्यू टीम एयरपोर्ट पहुंच गई है।10 दिन पहले ईरान के यात्री विमान में बम की खबर आई थी, जो बाद में अफवाह निकली। दरअसल, विमान में बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन के पायलट ने दिल्ली में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन ATC ने दिल्ली की जगह जयपुर या चंडीगढ़ जाने को कहा। इसके बाद फ्लाइट ने चीन के ग्वांगझाऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

 
झाड़फूंक और काला जादू से इलाज के बहाने दुष्कर्म : पुलिस से बचने इधर-उधर भाग रहा था आरोपी, आखिरकार धरा गया

झाड़फूंक और काला जादू से इलाज के बहाने दुष्कर्म : पुलिस से बचने इधर-उधर भाग रहा था आरोपी, आखिरकार धरा गया

 पुलिस कप्तान द्वारा प्रभारियों की समीक्षा बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना छुरा प्रभारी द्वारा तत्परता से महिला की शिकायत के 03 घंटे के भीतर ही छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी वैगा को गिरफ्तार किया गया है ।

मामला थाना छुरा का है जहां आज सुबह क्षेत्र की एक महिला द्वारा अपने साथ झाड फूँक के नाम पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराया । मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी छुरा द्वारा आरोपी बैगा हरिवचन शर्मा के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश में छुरा पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी हरिवचन शर्मा की तलाश जुट गए । जहां रिपोर्ट के 03 घंटे के भीतर ही ग्राम भरुवामुडा में आरोपी को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपी द्वारा अपना जूर्म स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक तुलाराम साहू आरक्षक डेकेश्वर सोनी , नरेन्द्र साहू , शिवदयाल नागेश , पार्वती ध्रुव का विशेष योगदान रहा ।

– : *गिरफ्तार आरोपी* :: –
हरिवचन शर्मा पिता वसूदेव प्रसाद शर्मा उम्र 48 वर्ष साकिन हाउसनंबर 75 वल्लभ नगर खजूरीकला थाना खजूरीकला जिला भोपाल (म०प्र०)

Flipkart से भी सस्ता सामान बेच रहीं ये 3 साइट, थोक के रेट में मिल रहे कई महंगे प्रोडक्ट, फटाफट करें विजिट

Flipkart से भी सस्ता सामान बेच रहीं ये 3 साइट, थोक के रेट में मिल रहे कई महंगे प्रोडक्ट, फटाफट करें विजिट

 New Delhi : अगर आप भी शॉपिंग के लिए सस्ती साइट की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही हैं। दरअसल ये 3 ऐसी साइट है जो फ्लिपकार्ट से भी सस्ता सामान बेच रहीं हैं। वर्तमान समय में भारत मेंE- Commerce साइट से शॉपिंग करने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है । आमतौर पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समयFlipkartया Amazon का ही इस्तेमाल किया जाता है । आज हम आपको कुछ ऐसी ही साइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप कोई भी सामान थोक के रेट में खरीद सकते हैं । तो चलिये आपको भी कुछ ऐसी ही साइट्स के बारे में बताते हैं-

ये तीन साइट्स हैं-

  • Shopclues
  • Blinkit
  • Meesho

Shopclues को लेकर आपके मन में कई सवाल होंगे । ये साइट हमेशा से ट्रेंड में रही है । कंपनी दावा करती है कि यहां मिलने वाला हर सामान बिल्कुल ओरिजनल होता है । यहां सामान काफी ज्यादा बिकता भी है । क्योंकि यहां हर सामान बिल्कुल किफायती कीमत में मिलता है । साथ ही यहां आपको फास्ट डिलीवरी का ऑप्शन भी दिया जाता है । अगर आप आज ऑर्डर करते हैं तो ये दो दिन के अंदर कई सामान डिलीवर भी कर देता है ।

अब आप सोच रहे होंगे कि Blinkit का नाम यहां कैसे आ गया तो आपको हम बता दें कि Blinkit भी iPhone सेल कर रहा है । आप भी यहां से आसानी से iPhone ऑर्डर कर सकते हैं । खास बात है कि यहां मिलने वाले iPhone पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं । HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको तगड़ा डिस्काउंट भी मिल सकता है । लेकिन अभी कंपनी ने सिर्फ iPhone 14 सीरीज को ही डिलीवर करने की तैयारी की है ।

Meesho ने कुछ समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है । यही वजह है कि यहां मिलने वाले हर सामान पर तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है । यहां से आप कई इलेक्ट्रॉनिक सामान को ऑर्डर कर सकते हैं । Meesho का दावा है कि उनकी साइट पर मिलने वाला हर सामान बिल्कुल ओरिजनल होता है । यही वजह है कि लोग यहां से दबाकर शॉपिंग भी करते हैं । यानी थोक की कीमत में आपको हर सामान मिलने वाला है ।

बस में आग लगने से जिंदा जले 18 यात्री, 80 से अधिक लोग थे सवार, एसी में आई खराबी बनी हादसे की वजह

बस में आग लगने से जिंदा जले 18 यात्री, 80 से अधिक लोग थे सवार, एसी में आई खराबी बनी हादसे की वजह

 सिंध। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में नूरीबाद के पास यात्री बस में आग लगने से आठ बच्चों, नौ महिलाएं समेत 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। डॉन न्यूज ने पुलिस के हवाले से इस घटना की जानकारी दी है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार नूरीबाद के उपाधीक्षक (डीएसपी) वाजिद थाहीम ने बुधवार को हुई इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में आठ बच्चों, नौ महिलाएं और दो पुरूषों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बस में 80 से अधिक लोग सवार थे तथा ये लोग मुगैरी समुदाय से है और कराची से खैरपुर नाथन शाह लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि आग कोच की वातानुकूलित प्रणाली में खराबी के कारण लगी। उन्होंने कहा कि शवों और घायल लोगों को लियाकत यूनिवर्सिटी अस्पताल जमशोरो ले जाया गया है।

इस बीच स्वयंसेवक भी बचाव और राहत कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने जमशोरो के उपायुक्त को तुरंत एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचने तथा घायलों को हर संभव सहायता मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने घटना की जांच रिपोर्ट तलब की हैं।
 
 
इस फीमेल DJ को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

इस फीमेल DJ को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

 पाकिस्तान की पहली और इकलौती फीमेल डीजे नेहा खान दुनियाभर में अपने E म्यूजिक के लिए फेमस हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू में अपने डीजे बनने के सफर से लेकर उनको मिली प्रताड़ना के बारे में खुलकर बताया। नेहा खान ने कहा कि जब वो कनाडा में थी तब उन्हें म्यूजिक का ऐसा चस्का लगा। जो आगे उनका पैशन बन गया।

नेहा खान अपनी पढ़ाई पूरी करके जब पाकिस्तान लौंटी तो तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर उन्हें लोगों की आलोचना का शिकार बनना पड़ा। कुछ समय बाद जब दोस्तों की मदद से एक प्ले करने का मौका मिला तब वहां से डीजे करियर की शुरुआत हुई। नेहा खान ने बताया कि जबसे वह पाकिस्तान जैसी जगह में डीजे बनीं हैं, तभी से उन्हें तानों का सामना करना पड़ रहा है। अपने सबसे खराब अनुभव को बयान करते हुए नेहा ने कहा 2021 में जब हुन्जा फेस्ट में प्ले किया उसके बाद से तो पाकिस्तान के कई लोगों ने जीना मुहाल कर दिया।

यहीं से उन्हें धमकियां मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। उन्हें कई कॉल्स आईं. मैसेजेज आए। जिनमें जान से मारने की धमकियां थीं।. ऐसे में वो पाकिस्तान नहीं लौट सकतीं थीं क्योंकि लोग एयरपोर्ट पर ही उनकी गर्दन उड़ा देने की धमकी दे चुके थे। क्योंकि उस फेस्टिवल में 5 मेल और अकेली नेहा खान अकेली महिला आर्टिस्ट थीं। यही बात कट्टरपंथियों और चरमपंथियों को रास नहीं आई। नेहा को आज भी केवल एक ही चीज का मलाल मन में है कि उनके अपने ही देश के लोग उन्हें फीमेल आर्टिस्ट होने की वजह से उनसे नफरत करते हैं।

विदाई के बाद खुद को कण्ट्रोल नहीं कर पाई नई नवेली दुल्हन, कार में बैठते ही दूल्हे के साथ करने लगी ऐसी हरकत, लोग बोले- थोड़ा तो सब्र करते...देखें वीडियों…

विदाई के बाद खुद को कण्ट्रोल नहीं कर पाई नई नवेली दुल्हन, कार में बैठते ही दूल्हे के साथ करने लगी ऐसी हरकत, लोग बोले- थोड़ा तो सब्र करते...देखें वीडियों…

 नई दिल्ली, Viral Video : आपने शादी से सम्बंधित ऐसे कई वायरल वीडियों देखें होंगे जो आपको हैरान परेशान कर देते है. कुछ तो ऐसे जो आपको हसने में मजबूर कर देते तो कुछ ऐसे जो आपके आँखों में आंसू ला दे. देश में शादी को लेकर अलग अलग तरह की रस्में निभाई जाता है। शादी के पहले हल्दी लगाने की रस्में और फिर शादी के बाद विदाई के सयम कई प्रकार की रस्में निभाई जाती है।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां विदाई के बाद दुल्हन गुस्से में दूल्हे के साथ कार में बैठते ही उनके साथ ऐसी हरकत करने लगती है कि मौजूद लोग देखकर हैरान हो जाते है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन विदाई के बाद दूल्हे के साथ ससुराल जाने के लिए कार में बैठती है। जैसे ही वो कार में बैठती है दुल्हन को गुस्सा आता है और वो दूल्हे पर थप्पड़ बरसाती है।

वीडियो को एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इतना ही नहीं उसने दूल्हे को सीट पर ही दे पटका। दुल्हन का गुस्सा इतने में ही शांत नहीं हुआ उसने दोबारा फिर दूल्हे के मुंह पर चांटा मार दिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।