CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |
अब ट्रेन से पार्सल मंगाना होगा और भी आसान, स्टेशन जाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, डाकिए घर आकर लेंगे पार्सल, जानें पूरा प्रोसेस…

अब ट्रेन से पार्सल मंगाना होगा और भी आसान, स्टेशन जाने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत, डाकिए घर आकर लेंगे पार्सल, जानें पूरा प्रोसेस…

 नई दिल्ली : ट्रेनों से अपना सामान, पार्सल भेजने वालों को रेलवे बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। अब पार्सल देने के लिए स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि डाकिया घर से ही पार्सल उठाकर ले जाएगा। रायपुर रेलवे स्टेशन से हर रोज करीब 50 हजार लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इसके साथ ही यात्री अपना सामान भी पार्सल के जरिए ट्रेन से एक शहर से दूसरे शहर भेजते हैं। अब तक पार्सल को बुक कराने के लिए स्टेशन जाना पड़ता था, लेकिन नई सुविधा शुरू होने से ट्रेन से सामान पार्सल करने के लिए स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी।

इसके लिए आपको पार्सल बुक करने बस, रेलवे के नंबर पर काल करना होगा। दरअसल रेलवे और डाक विभाग के बीच एक एमओयू हुआ है। इसके तहत अब डाक विभाग का कर्मचारी आपके घर आकर आपका सामान कलेक्ट करेगा और उसे रेलवे के पार्सल गोदाम तक पहुंचाकर बुक कराएगा। फिलहाल यह सुविधा प्रयोग के तौर पर यशवंतपुर एक्सप्रेस में शुरू की गई है। अगर यह प्रयास सफल रहा तो इसे जल्द ही दूसरी ट्रेनों में भी शुरू किया जाएगा।

काउंटर पर करें पार्सल बुक, मिलेगी ट्रैकिंग की सुविधा-

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कि अगर किसी को अपना सामान पार्सल बुक करना है तो इसके लिए वह सीधे रेलवे के अधिकृत काउंटर पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि वे दलालों के चंगुल में नहीं फंसेंगे। साथ ही रेलवे के साफ्टवेयर से डाक विभाग जुड़ जाएगा। इससे पार्टी का सामान बुक होते ही दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा और इसके जरिए रेलवे के पार्सल ट्रैकिंग नंबर (पीआरआर) ट्रैक कर जानकारी ली जा सकती है।

युवक की मिली लाश, पीट-पीट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

युवक की मिली लाश, पीट-पीट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 बिहार। भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित प्रखंड क्षेत्र के मोतीचक नया टोला दियारा में एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान नया टोला मोतीचक निवासी खंतर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि अनुज पर बेरहमी से लाठी-डंडा बरसाया गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में मृतक के पिता खंतर मंडल ने बताया कि अनुज मोतीचक दियारा क्षेत्र के इलाके में बासा पर रहकर खेती बारी करता था। जब देर रात अनुज घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी। रात के 12 बजे मृतक की तलाश के दौरान उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है

हुस्न का जाल और हनीट्रैप की साजिश, यूट्यूबर ने बिजनेसमैन से लूटे 80 लाख रुपए

हुस्न का जाल और हनीट्रैप की साजिश, यूट्यूबर ने बिजनेसमैन से लूटे 80 लाख रुपए

 गुरूग्राम। पुलिस ने बिजनेसमैन को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 80 लाख रुपये की वसूली करने वाली यूट्यूबर नामरा कादिर को गिरफ्तार किया है। मामले में उसका पति विराट बैनीवाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। एक बिजनेसमैन की शिकायत के बाद पुलिस ने नामरा को गिरफ्तार किया।

नामरा कादिर सोशल मीडिया पर काफी फेमस नाम है। उसके Youtube पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी 2 लाख से ज्यादा यूजर्स उसे फॉलो करते हैं। 24 नवंबर को एक बिजनेसमैन ने गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार बादशाहपुर के 21 साल के दिनेश यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्‍होंने बताया था कि वह एक बिजनेसमैन है और कुछ समय पहले ही नामरा कादिर के संपर्क में आया था। नामरा और उसका पति मनीष बेनीवाल दोनों साथ थे जो दिल्‍ली के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं। दिनेश ने बताया कि नामरा कादिर ने अपने चैनल पर मेरे बिजनेस प्रमोशन के लिए दो लाख रुपए लिए थे। इसके बाद से वह दिनेश से बातचीत करने लगी थी। एक दिन उसने दिनेश से कहा कि वह उसे पसंद करती है और उससे शादी करना चाहती है। इसके बाद दोनों करीब आ गए थे. एक दिन नामरा ने दिनेश से उसके बैंक कार्ड मांगे और धमकी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो वह रेप के झूठे केस में फंसा देगी। इसके बाद दिनेश ने पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस ने बताया कि यह भी देखा जा रहा है कि कादिर ने किन-किन लोगों को लूटा है। इस संबंध में अन्‍य लोगों के सामने आने की उम्‍मीद है। वहीं मनीष की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है, उसे जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा।

MCD Election Results 2022 : ‘आप’ फिर निकल रही आगे, बीजेपी दे रही कड़ी टक्कर, जानें बाकी पार्टी का हाल…

MCD Election Results 2022 : ‘आप’ फिर निकल रही आगे, बीजेपी दे रही कड़ी टक्कर, जानें बाकी पार्टी का हाल…

 MCD Election Results 2022 : दिल्ली में MCD का किंग कौन होगा जल्द आज इसका फैसला हो जाएगा। आज दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से 42 केंद्रों पर शुरू हो गई है। इसके जरिए 1 हजार 349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। नगर निगम के 250 वार्डों में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है वहीं, कई जगहों पर कांग्रेस भी दोनों पार्टियों का खेल बिगाड़ती नजर आएगी।

फ़िलहाल शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) आगे है. जबकि पिछले 15 साल से एमसीडी की सत्ता संभाल रही भाजपा पीछे चल रही है. मतदान के बाद जारी हुए एग्जिट पोल मुताबिक- दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP को बंपर बहुमत मिलने के आसार जताए गए हैं.

अभी शुरुआती रुझान में समाचार लिखें जाने तक 250 में से 199 सीटों के रुझान सामने आ चुके है, जिसमे 110 पर आप और 87 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस 3 सीटों पर कब्जा जमाते दिख रही है. इस लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली MCD चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल का डंका बजते दिखाई दे रहा है. हालांकि पूरी स्थिति बाद में स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए ये एक अच्छी खबर है. दिल्ली की जनता केजरीवाल पर भरोसा जता रही हैं.

400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तन्मय का रेस्क्यू जारी, मुख्यमंत्री लगातार ले रहे अपडेट…

400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे तन्मय का रेस्क्यू जारी, मुख्यमंत्री लगातार ले रहे अपडेट…

 बैतूल, Rescue of Tanmay: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सात साल का मासूम तन्मय साहू मंगलवार को बोरवेल में गिर गया। 400 फीट गहरे इस बोरवेल में राहुल 50 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है और लगातार बच्चे को बाहर निकालने की कवायद कर रही है। तन्मय का हालचाल जानने के लिए बोरवोल के अंदर कैमरा भेजा गया है। मौके पर दो जेसीबी मशीन भेजी गई है। तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

सीएम शिवराज खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Rescue of Tanmay इस घटना के बाद प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। मौके पर दो जेसीबी मशीन भेजी गई है। तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह भी खुद इस रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटिरिंग कर रहे है। CMO और अधिकारी लगातार संपर्क में है। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं।

8 दिन पहले ही करवाया गया था बोर
किसान सुनील दियाबार ने आठ दिन पहले ही खेत में 400 फीट गहरा बोर करवाया था। ये बच्चे के पिता हैंस, मंगलवार की शाम करीब 5 बजे उनका बेटा तमन्य अचानक बोर में गिर गया। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी।

संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज, मीडिया से रूबरू हो सकते हैं PM मोदी, कौन से बिल होंगे पेश?

संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन आज, मीडिया से रूबरू हो सकते हैं PM मोदी, कौन से बिल होंगे पेश?

 संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र कुल 23 दिनों का होगा, जिसमें 17 बैठकें होंगी। इस मौके पर सरकार कुल 16 बिल पेश करेगी। इधर, विपक्ष सत्र के दौरान हर दिन एक नया मुद्दा लेकर चर्चा करने की रणनीति बना रही है।

इससे पहले मंगलवार को ऑल पार्टी मीटिंग ( meeting )हुई थी। जिसमें विपक्षी पार्टियों ने बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी और EWS आरक्षण पर चर्चा की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन में इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया।

सदन की कार्यवाही 29 दिसंबर को समाप्त( end ) 

इसके अलावा मोरबी हादसा, महंगाई, बेरोजगारी, चुनाव आयोग अरुण गोयल की नियुक्ति और जजों की नियुक्ति पर कॉलेजियम सिस्टम पर विपक्ष केंद्र को घेर सकता है। सदन की कार्यवाही 29 दिसंबर को समाप्त होगी।

आज मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह यानी संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मीडिया से मुखातिब हो सकते हैं। पिछले साल भी पीएम मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

बिना हाथ वाली बच्ची ने लिया जन्म, डॉक्टर्स ने बताई ये वजह, परिजनों ने कहा- भगवान ने हमें…

बिना हाथ वाली बच्ची ने लिया जन्म, डॉक्टर्स ने बताई ये वजह, परिजनों ने कहा- भगवान ने हमें…

 नई दिल्ली। Ajab Gajab : देशभर में रोजाना कई कुदरत के नए नए करिश्मा देखने को मिल ही जाता हैं। ऐसा ही एक चमत्कार मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुआ हैं। जहाँ ऐसी बच्ची का जन्म हुआ है जिसके हाथ ही नहीं हैं। डॉक्टर का कहना है कि ऐसा केस लाखों में एक आता है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसका वजन 2 किलो 800 ग्राम है। अनुवांशिक या फिर डिलीवरी के समय इंफेक्शन के कारण शायद बच्ची ऐसी पैदा हुई है। उधर बच्ची के जन्म से परिजन काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें जो दिया और जैसा दिया हम उसमें खुश हैं।

बता दें कि यह बच्ची पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लो उसे देखने के लिए आ रहे हैं। बच्ची के पिता नितेश ने बताया कि कई लोग फोन करके भी उनसे बच्ची के बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर को उनकी पत्नी की नॉर्मल डिलीवरी हुई थी। बच्ची पैदा हुई तो पता चला कि उसके हाथ ही नहीं हैं। लेकिन हमें इस बात का कोई गम नहीं। हमारी बेटी हमारे लिए लक्ष्मी माता का रूप है। नितेश ने कहा कि भगवान ने उनकी बेटी को जैसा भी बनाया है, वो उसी में खुश हैं।

Big Breaking : यहां फिर हुई राहुल साहू जैसी घटना, गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Big Breaking : यहां फिर हुई राहुल साहू जैसी घटना, गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिलें के आठनेर विकासखंड के ग्राम मांडवी में फिर राहुल साहू जैसी घटना सामने आई हैं। यहाँ आज शाम करीब पांच बजे आठ साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। जानकारी अनुसार मांडवी के सुनील साहू का आठ साल का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।

सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्‍चे की उम्र आठ वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है। कुछ लोगों के अनुसार बच्‍चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है। बताया गया है कि यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है। बच्‍चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Shraddha Murder Case : कातिल आफताब का नया खुलासा, बताया- कैसे और कहां से आया श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने का आइडिया

Shraddha Murder Case : कातिल आफताब का नया खुलासा, बताया- कैसे और कहां से आया श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने का आइडिया

 Shraddha Murder Case : मुंंबई की श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट के बाद कई नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं पूछताछ में एक नया खुलासा सामने आया है। आफताब ने पुलिस को पूछताछ में ये बताया है कि श्रद्धा की हत्या के बाद उसके शव को टुकड़े करने के बाद ठिकाने लगाने का आइडिया कहां से और कैसे आया।

पूछताछ में आरोपी आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा वाकर के शरीर को आरी और अन्य धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े कर दिया और उन्हें फेंकने का फैसला करने से पहले लगभग चार महीने तक शरीर के अंगों को फ्रिज में रखा था

Shraddha Murder Case: दोस्त के फ्लैट पर आया ये विचार

आरोपी ने बताया कि श्रद्धा के कटे अंगों को फेंकने से पहले वह अपने एक दोस्त के फ्लैट पर गया था। इस दौरान वह छत पर टहल रहा था जहां से उसे छतरपुर का जंगली इलाका दिखा। इसके बाद उसने तय किया कि जंगल में ही एक-एक कर श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगा दूंगा।

बता दें कि आफताब पर अपनी प्रेमिका की हत्या करने और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने का आरोप है। आरोपी ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला घोंट कर हत्या की थी। इसके बाद शवक के 35 टुकड़े कर दिए, जिसे उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने फ्लैट में फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों तक एक-एक कर शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा।

आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। शुरुआत में उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था, जिसे 17 नवंबर को पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया। अदालत ने 26 नवंबर को उसे 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

छात्रा ने दूरी बनाई दूरी तो पूर्व प्रेमी ने सर्जिकल चाकू से काट दिया गला, फिर किया ऐसा…

छात्रा ने दूरी बनाई दूरी तो पूर्व प्रेमी ने सर्जिकल चाकू से काट दिया गला, फिर किया ऐसा…

 आंध्र प्रदेश। गुंटूर जिले में एक युवक ने प्रेम प्रसंग मे नाकाम होने पर 20 साल की छात्रा की हत्या कर दी। हत्यारे ने आत्महत्या की धमकी दी जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता तपस्वी विजयवाड़ा में बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) तृतीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा दो साल पहले सोशल मीडिया पर ज्ञानेश्वर के संपर्क में आई थी। बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन कुछ महीने पहले उनके बीच कुछ मतभेद हो गए थे। इसके बाद लड़की ने उससे दूरी बना ली, लेकिन फिर भी वह उससे लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। कुछ महीने पहले लड़की ने उसके खिलाफ विजयवाड़ा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने लड़के को उसे परेशान न करने की सलाह दी थी। छात्रा एक सप्ताह से अधिक समय से गुंटूर के पास तक्केल्लापडू में अपनी सहेली के साथ रह रही थी।

जहां ज्ञानेश्वर सोमवार की रात पहुंचा और उससे बात करने की कोशिश की जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई, उसके बाद ज्ञानेश्वर ने सर्जिकल चाकू निकाला और तपस्वी का गला काट दिया। तपस्वी की सहेली ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दीय़ ज्ञानेश्वर खून से लथपथ तपस्वी को बगल के कमरे में घसीटकर ले गया और लोगों के आने से पहले उसे बंद कर दिया। इसके बाद लोगों को देख उसने अपना भी हाथ काट लिया। लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। इस बीच खून से लथपथ छात्रा को गुंटूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पेड़काकनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
“मां का फैसला ही सर्वोपरि”, High Court ने दिया 8 महीने गर्भभती को गर्भपात कराने का इजाजत, जानें पूरा मामला…

“मां का फैसला ही सर्वोपरि”, High Court ने दिया 8 महीने गर्भभती को गर्भपात कराने का इजाजत, जानें पूरा मामला…

 नई दिल्ली : 8 माह की गर्भवती महिला को हाईकोर्ट ने गर्भ गिराने की अनुमति दे दी। 33 माह की प्रेग्नेंट महिला की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ये बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट में 26 वर्षीय विवाहित महिला ने याचिका दायर कर 33 सप्ताह यानि करीब 8 माह से अधिक के गर्भ को गिराने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह मंजूरी दी है। महिला ने पिछले सप्ताह अदालत का रुख किया था. उससे पहले जीटीबी अस्पताल ने इस आधार पर गर्भपात करने से इनकार कर दिया था कि इसमें न्यायिक हस्तक्षेप की जरूरत है, क्योंकि (गर्भपात के लिए) याचिकाकर्ता की गर्भावधि मान्य सीमा से बाहर है और यह मान्य सीमा 24 हफ्ते है.

इस दौरान कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मां का फैसला ही सर्वोपरि होगा। हालांकि, दिल्ली हाइकोर्ट के आदेश के बाद लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल के डॉक्टरों की कमेटी ने कहा था कि भ्रूण हटाना सही नहीं है, जिसके बाद हाइकोर्ट ने कुछ डॉक्टरों से बातचीत के बाद हाइकोर्ट ने भ्रूण हटाने का आदेश दिया है।

दरअसल, याचिकाकर्ता महिला ने अपने 33 हफ्ते के भ्रूण को हटाने की अनुमति मांगी थी। याचिका में कहा गया था कि गर्भधारण के बाद से याचिकाकर्ता ने कई अल्ट्रासाउंड कराए।12 नवंबर के अल्ट्रासाउंड की जांच में पता चला कि महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण में सेरेब्रल विकार है। याचिकाकर्ता महिला ने अल्ट्रासाउंड टेस्ट की पुष्टि के लिए 14 नवंबर को एक निजी अल्ट्रासाउंड में जांच कराई। उसमें भी भ्रूण में सेरेब्रल विकार का पता चला।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने बांबे हाईकोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट के एक फैसले को उद्धृत करते हुए कहा था कि एमटीपी एक्ट की धारा 3(2)(बी) और 3(2)(डी) के तहत भ्रूण को हटाने की अनुमति दी जा सकती है। बता दें कि इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने 26 वर्षीय महिला की याचिका पर सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसमें महिला ने भ्रूण में मस्तिष्क संबंधी कुछ असामान्यताएं (विकार) होने के कारण 33 सप्ताह के अपने गर्भ को गिराने की अनुमति मांगी थी। इस दौरान न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा था, ‘इसमें एक नैतिक चिंता है, जिसपर अदालत सोच रही है और वह प्रौद्योगिकी के साथ है। न्यायमूर्ति सिंह ने सवालिया लहजे में कहा था, ‘मैं इस विषय पर कोई दृष्टिकोण नहीं रख रही हूं, लेकिन मैं बस यह कह रही हूं कि हम एक ऐसा समाज देख रहे हैं जिसे बस स्वस्थ बच्चे चाहिए? यदि साधन उपलब्ध हो, तब क्या माता-पिता के पास ऐसा विकल्प होना चाहिए कि वे बच्चे नहीं चाहते हैं.

BIG NEWS : शादी से पहले सेक्स, लिव इन रिलेशन व एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर लगा बैन, इस देश में बना कानून, तोड़ने पर सजा का प्रावधान…

BIG NEWS : शादी से पहले सेक्स, लिव इन रिलेशन व एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर लगा बैन, इस देश में बना कानून, तोड़ने पर सजा का प्रावधान…

 इंडोनेशिया।  इंडोनेशिया देश में एक नया कानून बनाया है अब शादी से पहले शारीरिक संबंध और बिना शादी के लिव-इन में रहना प्रतिबंधित है। शादी से पहले सेक्स यानी शारीरिक संबध बनाने पर संसद ने बैन लगा दिया है। अब देश में इसे अपराध माना जाएगा. इस कदम पर आलोचकों ने देश की स्वतंत्रता के लिए एक झटका माना है। इस नए कानून के मुताबिक, इंडोनेशिया में न केवल शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर बैन होगा, बल्कि शादी के बाद पार्टनर के अलावा किसी और से संबंध बनाना भी अपराध माना जाएगा। इसके लिए सजा का भी प्रावधान भी बनाया गया है।

इंडोनेशिया की संसद ने नए कानून को पारित कर प्री-मैरिटल सेक्स और लिव-इन रिलेशनशिप को आपराधिक करार दिया है। सरकार के इस कदम को आलोचकों ने देश की स्वतंत्रता के लिए एक बड़ा झटका माना है। अधिकार समूहों ने दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम-बहुसंख्यक राष्ट्र में नागरिक स्वतंत्रता पर कार्रवाई और कट्टरवाद की ओर बदलाव की निंदा करते हुए संशोधनों का विरोध किया था।

कानून और मानवाधिकार मंत्री यासोना लाओली ने कहा- “हमने अहम मुद्दों और अलग-अलग रायों को समायोजित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की, जिन पर बहस हुई. यह हमारे लिए दंड संहिता संशोधन पर एक ऐतिहासिक निर्णय लेने और औपनिवेशिक आपराधिक संहिता को पीछे छोड़ने का समय है।” मीडियामुताबिक ऐसी भी आशंका है कि ये नियम इंडोनेशिया में LGBTQ समुदाय पर एक बड़ा प्रभाव डाल सकता है, जहां समलैंगिक विवाह की अनुमति नहीं है।

इंडोनेशिया में अब आपराधिक कोड पारित हो गया है, जो शादी से पहले यौन संबंध बनाने से रोकता है. इसकी अवहेलना करने वालों को एक साल तक की जेल की सजा हो सकती है. अधिकार समूहों (Rights Group) ने दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम-बहुसंख्यक राष्ट्र में नागरिक स्वतंत्रता पर कार्यवाही और कट्टरवाद की ओर बढ़ने की निंदा करते हुए इस संशोधनों का विरोध किया.

दहेज में नहीं मिली बाइक, लालची ससुराल वालों ने बहु की हत्या कर फेंका शव, आरोपी फरार

दहेज में नहीं मिली बाइक, लालची ससुराल वालों ने बहु की हत्या कर फेंका शव, आरोपी फरार

 उत्तर प्रदेश। देवरिया में दहेज के लालची ससुरालियों ने दहेज में बाइक ना मिलने से नाराज होकर 21 साल की नवविवाहिता की हत्या कर शव को नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए। मृतक महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

सोमवार को थाना गौरीबाजार के बर्दगोनिया गांव के नकटा नाला के पास ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक महिला का शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी और बताया कि कुछ लोग ट्रैक्टर से आए और लाश को यहां फेंककर भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मॉर्चरी भेज दिया। कुछ देर बाद रतन चौहान नाम के शख्स को पता चला कि पुलिस को उसकी बहन की लाश मिली है। वह मोर्चरी पहुंचा और उसने शव की शिनाख्त की। फिर थाने में अपनी बहन के पति दुर्गेश और ससुर जयश्री चौहान के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया।

मृतक लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अर्चना की शादी 12 मई 2022 गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बांकी गांव के रहने वाले दुर्गेश चौहान से की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से बेटी को विदा किया था। लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद बेटी पर मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाए जाने लगा। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और यातनाएं दी। घटना से 25 दिन पहले जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो बेटी ने उन्हें बताया कि अगर वो दहेज में मोटरसाइकिल नहीं देंगे तो ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने बेटी के ससुराल वालों को समझाया कि वो मोटरसाइकिल देने में सक्षम नहीं है और उनकी बेटी को प्रताड़ित ना किया जाए। फिर वह गांव लौट आए। लेकिन अब उनकी बेटी की लाश मिली। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बाबरी की बरसी पर मस्जिद में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान, अलर्ट पर प्रशासन

बाबरी की बरसी पर मस्जिद में हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान, अलर्ट पर प्रशासन

 बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर यानी 6 दिसंबर को हिंदू महासभा ने मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल की प्रतिमा को स्थापित करने का ऐलान किया है। हिंदू संगठनों के ऐलान के बाद आगरा और मथुरा में प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद के आस पास के इलाके में धारा 144 लागू करते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया है। इसी बीच पुलिस ने ईदगाह मस्जिद में कांवड़ लेकर घुसने का प्रयास कर रहे 1 शख्स को हिरासत में लिया है।

दरअसल, अखिल भारत हिंदू महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया ने कहा है कि वे 6 दिसंबर को मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के नजदीक बनी शाही जामा मस्जिद में रुद्राभिषेक करेंगे और लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करेंगे। अगर पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो वहीं आत्मदाह कर लेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बृजेश भदौरिया ने कहा है कि वह अयोध्या में सरयू, काशी और संगम से पवित्र नदियों का जल लेकर आए हैं। 6 दिसंबर को वह शाही मस्जिद मथुरा पहुंचेंगे। पहले शुद्ध जल से जामा मस्जिद में रुद्राभिषेक करेंगे। इसके बाद मंदिर में लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित करेंगे।

वहीं, अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से कहा गया है कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमें प्रशासन आगे नहीं जाने देगा, तो जिस जगह हमें रोका जाएगा, हम वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उन्हें रोका तो वे आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने उनके कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

किसी को कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे- पुलिस

पुलिस ने हिंदू संगठनों के इस ऐलान के बाद कहा है कि बिना अनुमति के किसी भी नई परंपरा या पूजा पाठ की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 1,500 पुलिस, अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के पास यातायात प्रतिबंध कर दिया गया है। सिर्फ स्कूल बस और एंबुलेंस को छूट दी गई है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा और धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मथुरा में किसी को भी कानून को अपने हाथ में लेकर शांति बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा।

बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 लोगों की मौत

बस समेत कई वाहन मलबे में दबे, 33 लोगों की मौत

 बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में एक बस और अन्य वाहन दब गए, जिसमें कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है. कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस मुश्किल समय में साथ खड़ी है. 

यह घटना कोलंबिया के रिसाराल्डा प्रांत की है. कोलंबिया के गृहमंत्री अलफोंसो प्रादा ने बताया कि इस घटना से हम सभी बेहद दुखी हैं. हमें अब तक 3 नाबालिगों समेत 33 शव मिल चुके हैं. इसके अलावा 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है.  कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 230 किमी दूर कॉफी उत्पादन के लिए मशहूर कोलम्बिया के एक पहाड़ी इलाके में पुएब्लो रिको और सांता सेसिलिया के गांवों के बीच यात्रा करते समय रविवार को लैंडस्लाइड में बस समेत कई वाहन दब गए थे. 

ड्राइवर ने की थी बस बचाने की कोशिश

मलबे में दबी बस कोलंबिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कैली और कोंडोटो नगर पालिका के बीच रास्ते में थी. अधिकारियों के अनुसार, इसमें लगभग 25 यात्री सवार थे. हादसे में बचे एक शख्स ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने की काफी कोशिश की, जब मलबा नीचे आ रहा था और बस उससे थोड़ी पीछे थे. शख्स ने बताया कि जब हादसा हो गया तो भी ड्राइवर बस बैक करने की कोशिश कर रहा था. घटना में घायल हुए 5 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. 

हंगामेदार होगा सदन का दूसरा दिन, अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

हंगामेदार होगा सदन का दूसरा दिन, अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. इसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने 2022-23 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया. यह साल का तीसरा सत्र है और इसमें 3 बैठकें होंगी. इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई. सदन का दूसरा दिन भी हंगामेदार होने के आसार हैं.

पहले दिन सदन में 33,770 करोड़ का अनुपूरक बजट पास हुआ. ऐसे में आज अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. चर्चा के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है. जाहिर है कि सत्र के पहले दिन सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा के पास जमकर हंगामा किया था.

गौरतलब है कि शीतकालीन सत्र की शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया. सत्र की शुरुआत में दुख जताते हुए योगी ने कहा कि मुलायम सिंह जमीन से जुड़े नेता रहे हैं. समाजिक कार्य अविस्मरणीय रहे. 10 बार विभिन्न सदनों के सदस्य रहे. वहीं समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर प्रदर्शन किया.

 
जब खाना खाते वक्त गुस्सा हो गए थे Amitabh Bachchan, रोटियां लाने के नाम पर गईं जया बच्चन तो लौटी नहीं, जानिए फिर क्या हुआ…अफेयर को कही ये बात

जब खाना खाते वक्त गुस्सा हो गए थे Amitabh Bachchan, रोटियां लाने के नाम पर गईं जया बच्चन तो लौटी नहीं, जानिए फिर क्या हुआ…अफेयर को कही ये बात

 मुंबई: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)के घर पर एक पत्रकार इंटरव्यू लेने गए थे। इस दौरान करण ने अमिताभ (Amitabh Bachchan) की फिल्मों और निजी जीवन से जुड़े कई सवाल किए थे। करण ने अपनी किताब में बताया था कि बिग बी से इंटरव्यू के दौरान उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर भी उन्होंने बात की थी। बात जब रेखा और परवीन बॉबी संग अफेयर की आई तो अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने इसे सीरे से नकार दिया था।

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) वैसे तो बेहद कूल और गंभीर नजर आते हैं, लेकिन एक बार रेखा और परवीन बॉबी संग अफेयर की अफवाह को सुनकर उनका गुस्सा जया बच्चन (Jaya Bachchan) पर सबके सामने ही निकल पड़ा था।

करण का कहना था कि इंटरव्यू के बाद करण और उनके क्रू मेंबर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ लंच कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अंदर इंटरव्यू के दौरान पूछे गए अफेयर के सवाल पर दबा गुस्सा देखने को मिला था।

करण लिखते हैं कि डाइनिंग टेबल पर जब जया बच्चन (Jaya Bachchan)ने अमिताभ (Amitabh Bachchan)से चावल लेने के लिए पूछा, तो उन्होंने गुस्से में कहा था कि, ‘उन्हें पता है कि वह चावल नहीं खाते, फिर वह चावल क्यों दे रही हैं? इस पर जया का कहना था कि रोटियां बनने में देर हो रही, इसलिए वह चावल देना चाह रही थीं।

अमिताभ ने फिर नाराजगी में कहा कि वह चावल नहीं खाते, वह रोटी आने का इंतजार कर लेंगे। इस पर जया का कहना था कि जब तक रोटिंया नहीं आती, तब तक वह चावल ही खा लें।

इसके बाद अमिताभ और नाराज हो गए और कहा, कि तुम्हारी दिक्कत क्या है? रुक जाओ, वह रोटियों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद जया यह कहकर वहां से चली गईं कि वह रोटियां लेने जा रही हैं।

करण ने अपनी किताब में लिखा है कि इसके बाद जया डायनिंग टेबल पर दोबारा लौटकर नहीं आईं। करण थापर के मुताबिक अमिताभ का ये गुस्सा उनके अफेयर के अफवाह पर था जो डायनिंग टेबल पर निकला था। करण का कहना था कि, इतना सब देखने के बाद उनकी भूख भी मर गई थी और वह वहां से जल्दी ही निकल गए थे।

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 90वां दिन, झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई आज की पदयात्रा…

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा का 90वां दिन, झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई आज की पदयात्रा…

 जयपुर। भारत जोड़ो यात्रा आज झालावाड़ के खेल संकुल से निकली है, जो देवरी घाटा पहुंचेगी. जहां पर यात्री लंच करेंगे. इसके 3 किलोमीटर आगे कोटा जिले की रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र के सुकेत से यात्रा शुरू होगी. 9 किलोमीटर से ज्यादा चलने के बाद हीरिया खेड़ी पहुंचेगी. यहां से भी 17 किलोमीटर आगे रात्रि विश्राम खेल मैदान मोरु कला में होगा।

 
Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत के संकेत, कांग्रेस-AAP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत के संकेत, कांग्रेस-AAP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

 गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ है। इनमें से पहले चरण में 19 जिलों की 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है। वहीं, पहले चरण में लगभग 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।  राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी। 

जी न्यूज बार्क के एग्जिट पोल में आप को लगा झटका

वहीं, जी न्यूज बार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। यहां भाजपा को 110 से 125 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस 45 से 60 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। जी न्यूज के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी को यहां एक से पांच सीटें और अन्य को 0 से चार सीटें मिलती दिख रही हैं। 

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 128 से 140 सीटें, कांग्रेस को 31 से 43 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी यहां 3 से 11 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवारों को 2 से 6 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत

आज तक एक्सिस माय इंडिया अपने एग्जिट पोल में गुजरात में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को  129 से 151 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, यहां कांग्रेस 16 से 30 सीटों पर कब्जा जमा सकती है। वहीं, अपनी बड़ी जीत का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को राज्य में करारा झटका लगता दिख रहा है। आप को यहां 9 से 21 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य उम्मीदवारों को 2 से पांच सीटें मिलती दिख रही है। 

टाइम्स नाउ ईटीजी ने जारी किया एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल में भाजपा 139 और कांग्रेस 30 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। वहीं आम आदमी पार्टी को गुजरात में 11 और अन्य को दो सीटें मिलती दिख रही हैं।  

रिपब्लिक पी-मारक्यू के एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत

वहीं, रिपब्लिक पी-मारक्यू ने सर्वे के बाद अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीटें और कांग्रेस को 30 से 42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को दो से 10 सीटें ही मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य को तीन सीट मिल सकती है। 

वहीं, इंडिया न्यूज जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि गुजरात में भाजपा 117 से 140 सीटें जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस को वहां 34  से 51 सीटें मिल सकती है। वहीं, यहां आम आदमी पार्टी को 6 से 13 सीटें मिल सकती हैं। 
गुजरात में दो चरणों में मतदान हुआ है। इनमें से पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हुआ है। इस तरह कुल 182 सीटों पर मतदान हुआ है और यहां बहुमत की सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 

राजनीतिक विश्लेषक प्रो. अजय कुमार सिंह कहते हैं, 'एग्जिट पोल एकदम सटीक नहीं होते हैं। पोल के नतीजों और असली नतीजों में अंतर हो सकता है। कई बार पोल बिल्कुल गलत साबित होते हैं तो कई बार नतीजे आसपास ही आते हैं। ऐसा तब होता है जब ज्यादा सैंपल लिए जाते हैं। ज्यादा सैंपल लिए जाने पर पोल के सही होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में सर्वे की टीम नहीं पहुंच पाती है। इसके चलते इन पोल्स पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है।

गुजरात में पिछली बार नतीजे क्या निकले? 

पिछली बार सभी एजेंसियों ने गुजरात में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। ये सही निकला। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर थोड़ा कम और ज्यादा निकला। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले भाजपा को 16 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2012 के मुकाबले कांग्रेस को 16 सीटों का फायदा मिला था। 

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल में भी पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया था। एग्जिट पोल में भाजपा को 117, कांग्रेस को 64 और अन्य के खाते में एक सीट दी गई थी। इस पोल में दावा किया गया था कि भाजपा 2012 के मुकाबले बड़ी जीत हासिल करेगी। 2012 में भाजपा को 115 सीटें मिली थीं। 

रिपब्लिक जन की बात ने भाजपा को 115 से 130 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया था। वहीं, कांग्रेस को 50 से  65 सीटें मिलने का दावा किया गया था। टाइम्स नाऊ VNR के सर्वे ने भाजपा को 108 से 118, कांग्रेस को 61 से 71 सीटें दी थीं। Zee Axis के सर्वे में भाजपा को 111, कांग्रेस को 71 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। 
पांच साल पहले यानी 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भी तमाम एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किया था। इसमें ज्यादातर ने दावा किया था कि गुजरात में भाजपा की सरकार बन रही है। हालांकि, सीटों का अनुमान जरूर सबने अलग-अलग किया था। सबसे सटीक अनुमान इंडिया टुडे एक्सिस का था। इसके अनुसार, भाजपा को 99 से 113 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, कांग्रेस को 68 से 82 सीटें दी गई थीं। 

Gujarat Exit Poll 2022 Live: एग्जिट पोल में BJP को बहुमत के संकेत, कांग्रेस-AAP को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

गुजरात में आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदान खत्म होने के बाद गुजरात में नई सरकार को लेकर एग्जिट पोल में रुझान आने लगेंगे। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि एग्जिट पोल में गुजरात में किसका पलड़ा भारी है। राज्य में भाजपा फिर इतिहास दोहराएगी या आम आदमी पार्टी या कांग्रेस कोई करिश्मा करेगी। ऐसे में Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर हम आपको बताएंगे कि एग्जिट पोल में कौन सी पार्टी अपनी सरकार बना सकती है। 
दो साल की बच्ची को सांप ने डसा तो बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्ची ने दांत से कर दिए दो टुकड़े

दो साल की बच्ची को सांप ने डसा तो बच्ची को आ गया गुस्सा, बच्ची ने दांत से कर दिए दो टुकड़े

 Interesting News : सांप काटने की तमाम घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसा होता है जब बेडरूम या टॉयलेट (bedroom or toilet)में अप्रत्याशित तरीके से सांप दिख जाता है। दुखद तब होता है जब सांप (snake)किसी को डस लेता है। लेकिन तुर्की (Turkey)ने एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक छोटी बच्ची को सांप डस लेता है इसी गुस्से में वह लड़की सांप को उठाकर अपने दांत से उसके दो टुकड़े कर देती है।

दरअसल, यह घटना तुर्की के एक गांव की है। यह छोटी बच्ची दो साल की थी और अपने घर के एक कमरे में खेल रही थी तभी एक सांप उसके कमरे में पहुंच गया। यह बच्ची उस सांप को खिलौना समकझकर उससे खेलने लगी। इसी दौरान सांप ने बच्ची के होंठ पर काट लिया। इसके बाद बच्ची को गुस्सा आया तो उसने सांप को अपने दातों से काट लिया।

सबसे हैरानी की बात यह रही कि सांप की मौत हो गई क्योंकि बच्ची जे जब उसको अपने दांत से काटा तो सांप के लगभग दो टुकड़े हो गए थे। इसके बाद बच्ची के चेहरे पर कई जगह खून के निशान बन गए। हालांकि बच्ची बाद में रोने लगी। जैसे ही घर के लोगों ने और पड़ोसियों ने यह नजारा देखा, वहां हड़कंप मच गया।

तत्काल बच्ची को पास के एक अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची को करीब एक दिन तक अस्पताल के ऑब्जर्वेशन में रखा गया। फिलहाल बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई गई। यह भी बताया गया कि यह सांप अपेक्षाकृत कम जहरीला था, वरना बच्ची को ज्यादा नुकसान हो सकता था।