BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज देश को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्यों खास है ये ट्रेन

आज देश को मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्यों खास है ये ट्रेन

 देश को तीसरी स्वदेश निर्मित हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आज मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM modi)गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल( mumbai central) के बीच नए और उन्नत संस्करण वाले ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 1,128 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। बता दें कि पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर चली थी। वहीं, दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी माता, कटरा रूट पर चलाई गई थी। तीसरी वंदे भारत ट्रेन पहले की वंदे भारत ट्रेनों से अलग होगी। इस नई ट्रेन( new train) में यात्री सुविधाओं को देखते हुए कई तरह के परिवर्तन किए गए हैं। नई ट्रेन में कोविड को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं

खास है वंदे भारत ट्रेन( vande bharat train) 

स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड के नाम से प्रसिद्ध यह ट्रेन 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति मात्र 52 सेकंड में प्राप्त कर लेती है। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्लाइडिंग फुटस्टेप्स के साथ-साथ टच फ्री स्लाइडिंग डोर के साथ स्वचालित प्लग दरवाजे भी लगे हुए हैं।

बड़ी खबर : कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ दिलचस्प, अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे चुनाव, सोनिया गांधी से मांगी माफी…

बड़ी खबर : कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हुआ दिलचस्प, अशोक गहलोत नहीं लड़ेंगे चुनाव, सोनिया गांधी से मांगी माफी…

 नई दिल्ली। अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कांग्रेस के मुखिया का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोनिया गांधी मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान माहौल की वजह से अब वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

वहीं गहलोत ने कहा कि मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अशोक गहलोत ने कहा कि मैं यह तय नहीं करूंगा। इसका फैसला सोनिया गांधी करेंगी।

अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत की। राजस्थान में पार्टी के अंदर मचे घमासान को लेकर उन्होंने कहा, दो दिन पहले जो कुछ भी हुआ उसने हमें झकझोर कर रख दिया। उन्होंने कहा एक पंक्ति का संकल्प हमारी परंपरा है। दुर्भाग्य से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई कि प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी, लेकिन सीएम होने के बावजूद मैं प्रस्ताव पारित नहीं करा सका। पिछले दिनों जो घटना हुई उससे आहत हूं। इसके उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है।

राज्य ने भी DA में की 4 फीसदी की बढ़ोतरी, सरकारी नौकरों को त्योहारों से पहले दिया तोहफा

राज्य ने भी DA में की 4 फीसदी की बढ़ोतरी, सरकारी नौकरों को त्योहारों से पहले दिया तोहफा

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Govt) ने भी केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) की तरह प्रदेश के सरकारी कर्माचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है. इसका लाभ प्रदेश के 12.40 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को होगा. यह सुविधा जुलाई 2022 से लागू होगी.

 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि को मंजूरी दी है. राजस्थान सीएमओ ने कहा कि अब 1 जुलाई, 2022 से राज्य के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. मुख्यमंत्री असोक गहलोत के इस फैसले का प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा

फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 25 कर्मचारी बीमार, कुछ की हालत गंभीर

फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 25 कर्मचारी बीमार, कुछ की हालत गंभीर

 उड़ीसा (Odisha) के बालेश्वर की एक फैक्ट्री में देर रात अमोनिया गैस लीक(Ammonia Gas Leak) हो गई। इसके चलते यहां काम करने वाले 38 मजदूर बीमार पड़ गए। बीमार हुए सभी मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक बालेश्वर के एक झींगा मछली प्लांट में अमोनिया गैस लीक होने से 38 लोग अस्वस्थ हो गए। सभी को श्वास लेने में दिक्कत होने के बाद बालेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि गैस शाम को लीक हुई थी। यूपी के संभल जिले में हो चुकी है गैस लीक

कितनी खतरनाक है अमोनिया गैस

बता दें कि अमोनिया गैस का दुनिया भर में सबसे ज्यादा उत्पादन किया जाता है। इसकी गंध बहुत तेज और हानिकारक होती है। अमोनिया, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन से मिलकर बनता है। इस गैस के फैलने से लोगों की आंखों में जलन होती है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत होती है।

राजधानी में आठ घंटे के अंदर दूसरा बम धमाका, आतंकी साजिश की आशंका

राजधानी में आठ घंटे के अंदर दूसरा बम धमाका, आतंकी साजिश की आशंका

 ऊधमपुर में आठ घंटे के अंदर एक और बस में रहस्यमयी धमाका हुआ है। समाचार एजेंसी ( news agency) के अनुसार बुधवार देर रात हुए बम धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रथम दृष्टया इसे आतंकी साजिश माना जा रहा है। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने इलाके को घेरकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उधमपुर में पुराने हाईवे पर टीसीपी दोमेल क्षेत्र में बैगड़ा पेट्रोल पंप ( petrol pump)पर एक मिनी बस समेत छह बसें खड़ी थीं।

बस कंडक्टर सुनील सिंह और मिनी बस कंडक्टर विजय कुमार घायल

बस कंडक्टर सुनील सिंह और मिनी बस कंडक्टर विजय कुमार घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के आवासीय इलाकों में इमारतों में भी कंपन महसूस की गई। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के आला अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।

36वें राष्ट्रीय खेलों का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 29 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

36वें राष्ट्रीय खेलों का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 29 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm narendra modi )29-30 सितंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी में लगभग 29,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

36वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज आज देश के सबसे बड़े अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM modi)रंगारंग समारोह के जरिए करेंगे। इस दौरान पीएम खेलों में भाग लेने आ रहे देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 15 हजार खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और ऑफिशियल्स को संबोधित करेंगे।

एक लाख से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद

समारोह के दौरान एक लाख से भी अधिक लोगों के स्टेडियम में जुटने की उम्मीद है। स्टेडियम( stadium) की क्षमता एक लाख से भी ज्यादा है। खेलों का मस्कट सावज (शेर) है। अंतिम बार राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में आयोजित हुए थे।

पीएम मोदी क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे 

प्रधानमंत्री मोदी भावनगर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे जो 20 एकड़ में फैला है और 100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र (आरएससी) भावनगर दास नाला, नारी गाम, अहमदाबाद राजमार्ग, भावनगर के पास स्थित है।

30 सितंबर को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री मोदी 30 सितंबर, 2022 को अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को हरी झंडी दिखाएंगे।

सौतेले पिता ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बनाया अपने हवस का शिकार

सौतेले पिता ने 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बनाया अपने हवस का शिकार

 जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की है। इस घटना को कलयुगी पिता ने तब अंजाम दिया, जब बेटी घर पर अकेली थी। इस घटना के बारे में पीड़िता ने अपनी दादी को जानकारी दी, जिस पर पीड़िता की दादी ने कोतवाली पुलिस को इस बारे में अवगत कराया। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकद्दमा पंजीकृत करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि चुर्खी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने कुछ माह पहले महिला के पति की मृत्यु के बाद उससे शादी कर ली थी, जिसके बाद पत्नी और उसकी 14 वर्षीय बेटी को साथ लेकर उरई के एक मुहल्ले में किराये के मकान में रहने लगा था, जिससे वह अपनी पत्नी और बेटी की सही से देख भाल कर सके। युवक उरई में यहां रहकर काम करता था और परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

लेकिन दो दिन पहले उसकी पत्नी नवरात्र के कार्यक्रम में शामिल होने गांव गई हुई थी और पति को बेटी की देखभाल करने के लिए कहा था, जब युवक घर पहुंचा तो उसने अपनी सौतेली बेटी को अकेला देखकर उसके साथ दरिंदगी करते हुए हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बारे में नाबालिग ने अपनी दादी को इस पूरी घटना के बारे में बताया. जिसपर उसकी दादी ने 14 वर्षीय नातिन को साथ लेकर कोतवाली में मामला दर्ज कराया।

एफआईआर के बाद हुई कारवाई
शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए रेप की वारदात को अंजाम देने वाले कलयुगी पिता के खिलाफ 376, 2/3 पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर नाबालिक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने रेप की वारदात को अंजाम देने वाले कलयुगी सौतेले पिता को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।

देश को मिला नया CDS...पिछले 9 महीनों से खाली था पद

देश को मिला नया CDS...पिछले 9 महीनों से खाली था पद

 देश के नए CDS के नाम का ऐलान हो गया है. अब अनिल चौहान को नया CDS नियुक्त किया गया है. रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है

ले. जनरल अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी. उन्होंने करीब 40 सालों तक देश की सेना में सेवा दी, जिसके बाद वो पिछली साल रिटार हुए।

पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा

बता दें कि पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली चल रहा है. इसे लेकर कई कयास लगाए गए. लेकिन कोई नाम तय करने में वक्त लगा. लेकिन अब रक्षा मंत्रालय ने तय कर लिया है।

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी

 नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। केंद्रीय कैबिनेट सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अब कर्मचारियों को 38 फीसदी का महंगाई भत्‍ता मिलेगा।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज 4 फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला किया गया, जो पिछली दर्जनों तिमाहियों में सबसे ज्‍यादा है। इससे पहले औसतन डीए 3 फीसदी ही बढ़ाया जाता रहा है, लेकिन इस बार बढ़ती महंगाई को देखते हुए बड़ी सौगात दी है। अब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनर्स को 38 फीसदी का डीए मिलेगा। डीए की बढ़ी हुई रकम इस साल जुलाई से ही मान्‍य होगी और कर्मचारियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा।

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अभी अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1,8000 रुपये है तो 34 फीसदी के हिसाब से उसे 6,120 रुपये डीए मिलता है। अगर डीए 38 फीसदी हो जाता है तो कर्मचारी को महंगाई भत्ते के तौर पर 6840 रुपये मिलेंगे। यानी उसे 720 रुपये अधिक मिलेंगे। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 18 महीने यानी एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारी लंबे समय से इसके भुगतान की मांग कर रहे हैं।

दर्दनाक हादसा : मकान ढहने से 4 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती

दर्दनाक हादसा : मकान ढहने से 4 मासूम बच्चों की मौत, मां और बेटी अस्पताल में भर्ती

  उत्तर प्रदेश। धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में एक मकान के गिर जाने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई है। हादसे में घायल एक महिला और बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे को लेकर पीड़ित प्रमोद पुत्र हरबिलास निवासी कैलाश पुरा ने बताया कि अपनी पत्नी और 5 बच्चों के साथ मनियां कस्बे में किराए के मकान में रह रहे थे। हलवाई का काम करने की वजह से देर रात को कस्बे में गए थे। इसी बीच रात 2:30 बजे पड़ोस में रहने वाले युवक ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मकान से 5 बच्चे और पत्नी को बाहर निकाला, जिन्हें लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने 4 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुई महिला और उसकी एक बेटी को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हादसे में महिला सोनम (35) पत्नी प्रमोद, और सबसे बड़ी बेटी पूजा (8) पुत्री प्रमोद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान के मलबे में दबकर प्रमोद के चार बच्चे सायना (5), मोटी (2), फिजा (1) और गोविंद (4 माह) की मौत हो गई। जिनके शव को मनियां अस्पताल की मोर्चरी में रखा है।

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी...मोदी सरकार ने फ्री राशन पर क‍िया बड़ा ऐलान

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए आई खुशखबरी...मोदी सरकार ने फ्री राशन पर क‍िया बड़ा ऐलान

 राशन कार्ड धारकों के ल‍िए मोदी सरकार की तरफ से एक बार फ‍िर बड़ी खुशखबरी आई है. बुधवार को पीएम मोदी की अध्‍यक्षता में हुई कैबि‍नेट मीट‍िंग में प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना (PMGKAY) को तीन महीने के ल‍िए और बढ़ा द‍िया गया है. अब इस योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से द‍िसंबर तक फ्री राशन का फायदा म‍िलेगा.

अप्रैल 2020 में शुरू हुई थी योजना
केंद्र सरकार की तरफ से योजना को कोव‍िड काल के दौरान अप्रैल 2020 में शुरू क‍िया गया था. बाद में मार्च 2022 में इसे छह महीने के ल‍िए बढ़ाकर स‍ितंबर तक कर द‍िया गया. अब सरकार ने एक बार फ‍िर इसे तीन महीने के ल‍िए बढ़ाकर द‍िसंबर 2022 तक कर द‍िया है. हालांक‍ि मीड‍िया र‍िपोर्ट में इसके छह महीने बढ़ाने की बात चल रही थी.

80 करोड़ लोगों को फायदा होगा
सरकार की तरफ से यह ऐलान क‍िये जाने के बाद इससे सीधे तौर पर 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस योजना को सरकार की तरफ से बढ़ाए जाने का इशारा पहले ही द‍िया जा चुका था. केंद्रीय खाद्य विभाग के सचिव ने भी इसका इशारा द‍िया था. आपको बता दें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) की दुनिया की सबसे बड़ी अन्‍न योजना है.

3.40 लाख करोड़ हुए खर्च
सरकार की तरफ से योजना को आगे बढ़ाने के ल‍िए स्टॉक पोजीशन की प‍िछले द‍िनों समीक्षा की गई थी. गौरतलब है क‍ि इस योजना पर अब तक 3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च क‍िये जा चुके हैं. केंद्र की इस योजना के तहत देश के सभी गरीब राशन कार्ड धारक परिवारों को 5 किलो राशन प्रत‍ि व्‍यक्‍त‍ि मुहैया कराया जाता है. शुरुआत में एक परिवार को एक किलो चने की दाल और जरूरी मसालों की किट दी गई थी.

PFI पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, इन 8 संगठनों पर भी एक्शन... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

PFI पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, इन 8 संगठनों पर भी एक्शन... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

 नई दिल्ली। कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है। यूएपीए एक्ट के तहत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें कि PFI एक कट्टरपंथी संगठन है। 2017 में NIA ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। NIA जांच में इस संगठन के कथित रूप से हिंसक और आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के बात आई थी। NIA के डोजियर के मुताबिक यह संगठन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना गया।

इन संगठनों पर भी लगा बैन

  • रिहैब इंडिया फाउंडेशन
  • कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया
  • ऑल इंडिया इमाम काउंसिल
  • नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन
  • नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट
  • एम्पावर इंडिया फाउंडेशन
  • रिहैब फाउंडेशन(केरल)
गाय का गोबर लेने निकली नाबालिग बच्ची से स्कूल के बाथरूम में रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गाय का गोबर लेने निकली नाबालिग बच्ची से स्कूल के बाथरूम में रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

 बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके से रेप का मामला सामने आया है, जहां एक हैवान ने गाय का गोबर लेने निकली 16 साल की दलित नाबालिग बच्ची के साथ स्कूल के बाथरूम में रेप किया। घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर पोक्सो एक्ट की धाराओं में रेप का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित नाबालिग का मेडिकल करवाया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

गोबर लेने गई थी नाबालिग
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की मां ने शिकायत में बताया है कि बीते 24 सितंबर को दोपहर के समय नाबालिग बच्ची घर से गाय का गोबर लेने के लिए निकली थी इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल के पास गांव का गोपालसिह बैठा था जिसने नाबालिग के साथ रेप किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने नाबालिग बच्ची को कहा कि गोबर स्कूल के बाथरूम के आगे पड़ा है वहां से उठाकर ले आओ जिसके बाद नाबालिग आरोपी की बात मानकर स्कूल के बाथरूम की तरफ चली गई।

वहीं पीड़ित की मां ने बताया कि स्कूल के बाथरूम में घुसते ही आरोपी ने नाबालिग के मुंह पर जबरदस्ती हाथ रखकर बंद कर दिया। बाथरूम में ले जाकर नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया, इसके बाद नाबालिग के शोर करने पर गांव की कुछ महिलाएं स्कूल की तरफ आई जिन्हें देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद नाबालिग बच्ची रोते हुए घर पहुंची जहां अपनी मां को पूरी आपबीती बताई।

पुलिस ने किया मामला दर्ज
वहीं जानकारी मिली है कि नाबालिग बच्ची के पिता घटना के दौरान घर पर नहीं थे जिसके बाद नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी की तरफ से उसे और उसकी बच्ची को शिकायत नहीं करने की धमकी भी मिली है।

वहीं घटना को लेकर गुड़ामालानी थानाधिकारी रमेश का कहना है कि नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है और नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच डीएसपी शुभकरण को सौंपी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवक के पेट से निकले स्टील के 63 चम्मच: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था अस्पताल

युवक के पेट से निकले स्टील के 63 चम्मच: पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा था अस्पताल

 लखनऊ: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से करीब स्टील के 63 चम्मच बाहर निकालें है। दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर के एक युवक को अचानक बहुत तेज पेट दर्द शुरू हुआ। पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेट से निकली चम्मचों को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। बताया गया कि फिलहाल युवक की हालत गंभीर है।

चम्मचें देखकर हैरान रह गए डॉक्टर
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा में रहने वाले 40 साल के विजय के पेट में अचानक तेज दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे निजी हॉस्पिटल में उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जब जांच की, तो पेट में किसी वस्तु का होना पाया। इसके बाद परिवार की रजामंदी के बाद विजय का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन थियेटर में जब डॉक्टरों ने उसके पेट में चीरा लगाया और स्टील की चम्मचों को निकाला, तो वे लोग हैरान रह गए।

जबरदस्ती खिलाई गई चम्मचें
डॉक्टरों ने बताया कि विजय के पेट में स्टील की कई चम्मचें मौजूद थीं। हालांकि, चम्मचों का अगला हिस्सा गायब था। बता दें डॉक्टरों ने विजय के पेट से 63 चम्मच निकाले। लगभग 4 घंटे तक डॉक्टरों ने विजय का ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया। ऑपरेशन के बाद से विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा ऐसा केस हमने पहली बार देखा है। अब सवाल ये है कि कोई भी इतनी सारी चम्मच क्यों खाएगा? इस बारे में जब परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विजय को नशा करने की लत थी। उनकी नशे की लत छुड़ाने के लिए शहर के ही नशा मुक्ति केंद्र भेजा था। अखिल ने आरोप लगाया कि वहां के स्टॉफ ने विजय को जबरन चम्मचें खिलाई हैं। उन्होंने घर आने के बाद हमें इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया था।

63 साल की इस महिला ने कई सालो से नहीं खाया है खाना! सिर्फ नींबू पानी पीकर है जिंदा

63 साल की इस महिला ने कई सालो से नहीं खाया है खाना! सिर्फ नींबू पानी पीकर है जिंदा

 आपने अपने आसपास ऐसे कई लोग देखे होंगे जो एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं. इनमें से कुछ प्रयोग (Experiment) काफी अजीबोगरीब और आपकी समझ से बाहर भी होते होंगे। इस महिला का लाइफस्टाइल भी कुछ ऐसा ही है। आप इसकी डाइट (Diet) के बारे में जानकर सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये अब तक जीवित कैसे है।

वियतनाम (Vietnam) में रहने वाली इस महिला का दावा है कि इसने महज 22 साल की उम्र से खाना कंज्यूम करना छोड़ दिया था. यानी महिला ने सॉलिड डाइट (Solid Diet) लेना बंद कर दिया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि 41 साल से महिला इसी तरह बिना खाना खाए रह रही है।

पिछले 41 साल से नींबू पानी पीकर ही जिंदा

पिछले 41 साल से नींबू पानी पीकर ही जिंदा है. हैरानी वाली बात तो ये है कि इस तरह के लाइफस्टाइल (Lifestyle) से महिला की सेहत पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ा. पानी में नमक, चीनी और नींबू का रस पीकर ही महिला अपने शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने का दावा करती है। एक डॉक्टर की सलाह (Doctor’s Advice) पर महिला ने ये तरीका अपनाया था।

राजधानी में धारा 144 लागू: धरने-प्रदर्शन पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

राजधानी में धारा 144 लागू: धरने-प्रदर्शन पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

 नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली समेत 8 राज्यों में आज मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। दिल्ली में पीएफआई से जुड़े 30 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। वहीं साउथ-ईस्ट दिल्ली में विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। जामिया नगर इलाकें में धारा 144 लगा दी गई है।

गुरु और शिष्य के रिश्ते शर्मसार : महिला टीचर नाबालिग छात्र से बार-बार बनाती थी संबंध, दूसरी बार हुई गिरफ्तार

गुरु और शिष्य के रिश्ते शर्मसार : महिला टीचर नाबालिग छात्र से बार-बार बनाती थी संबंध, दूसरी बार हुई गिरफ्तार

 गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक टीचर ने अपने से 15 साल छोटे छात्र के साथ संबंध बनाए। जब इस मामले का खुलासा हुआ था पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार किया था। मामला अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना का है।
बता दें कि इसके पहले भी पुलिस ने उन्हें करीब 60 लाख रुपए के बॉन्ड पर छोड़ दिया था। इसके बाद से ही वह हाउस अरेस्ट में थी। उनके घर की इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग भी की जा रही थी। इसके बाद भी महिला टीचर हाउस अरेस्ट के दौरान फिर से स्टूडेंट से मिलीं और संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि महिला को इस मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

36 वर्षीय इस महिला टीचर का नाम एलिजाबेथ सुजैन बेली है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला टीचर बेली इरेडेल-स्टेट्सविले जिला स्कूल के नॉर्थव्यू अकादमी में साइंस पढ़ाती थीं। उन्होंने साल 2010 से जिला प्रशासन के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था। बाद में उन्हें स्पेशल एजुकेशन टीचर भी बना दिया गया।

खबरों के मुताबिक छात्र के साथ संबंध बनाने को लेकर ही उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था। महिला टीचर पर 15 साल से छोटी उम्र के एक बच्चे से संबंध बनाने का आरोप लगा था। इरिडेल काउंटी शेरिफ को जानकारी मिली थी कि जून में महिला टीचर ने पहली बार छात्र के साथ संबंध बनाए थे। जिसके बाद 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

हालांकि इस मामले में उन्हें करीब 60 लाख रुपए के बॉन्ड पर छोड़ दिया था। इसके बाद से ही वह हाउस अरेस्ट में थी। इस दौरान वो फिर से अपने स्टूडेंट से मिली और उसके साथ संबंध बनाए।

शेरिफ ऑफिस की तरफ से बताया गया कि महिला टीचर को इसी शर्त पर जेल से छोड़ा गया था कि वह स्टूडेंट से दूर रहेंगी। लेकिन जब पुलिस को पता चला कि वह दोबारा स्टूडेंट से मिलने लगी हैं तो उन्हें 2 सितंबर को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला टीचर बेली को इरिडेल काउंटी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। इस बार उन पर 27 नए चार्जेज भी लगाए गए हैं। इस बार उनपर नाबालिग से जुड़े अपराध में शामिल होने, सरकारी गवाह को डराने और बेल के नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।

WhatsApp का धमाकेदार फीचर: जानिए क्या है वॉट्सऐप कॉल लिंक्स, कैसे करेगा काम

WhatsApp का धमाकेदार फीचर: जानिए क्या है वॉट्सऐप कॉल लिंक्स, कैसे करेगा काम

 इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाते रहता है। अब तक Google Meet और Zoom पर मीटिंग के लिए लिंक शेयर किए जाते थे लेकिन अब व्हाट्सऐप पर भी इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। इस लेटेस्ट व्हाट्सऐप फीचर की मदद से यूजर वॉइस और वीडियो दोनों ही कॉल्स के लिए लिंक बनाकर शेयर कर सकेंगे।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस लेटेस्ट WhatsApp Feature की जानकारी मार्क जुकरबर्ग द्वारा फेसबुक पर दी गई है। फेसबुक पोस्ट पर लिखा गया है, हम इस सप्ताह से WhatsApp Call Links फीचर को रोलआउट करना शुरू कर रहे हैं, इस फीचर की मदद से यूजर को अगर कॉल का लिंक मिलता है तो बस एक सिंगल टैप में ही कॉल को स्टार्ट कर सकेंगे।

बता दें कि व्हाट्सऐप यूजर वॉइस और वीडियो कॉल्स के लिए लिंक्स क्रिएट कर अपने दोस्तों और परिवारों वालों के साथ चैट पर शेयर कर सकते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कॉल लिंक को क्रिएट करने का ऑप्शन कहां पर नजर आएगा।

इस व्हाट्सऐप फीचर के मिलने के बाद आपको कॉल्स टैब में जाना होगा, यहां आपको क्रिएट कॉल लिंक ऑप्शन मिल जाएगा। बता दें कि अभी यूजर ऑनगोइंगल कॉल को ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन कॉल लिंक फीचर को यूजर्स की सहूलियत के लिए लाया जा रहा है। इस फीचर के आने से बस लिंक पर टैप कर आप आसानी से वॉइस और वीडियो कॉल को ज्वाइन कर पाएंगे. व्हाट्सऐप कॉल लिंक फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है और धीरे-धीरे ये फीचर सभी को मिलने लगेगा।

टेस्टिंग में है ये फीचर: Mark Zuckerberg द्वारा किए गए पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि एन्क्रिप्टेड वीडियो कॉलिंग फीचर लिमिट को बढ़ाकर 32 करने पर भी काम चल रहा है, यानी आने वाले समय में वीडियो कॉलिंग पर 32 लोग एक-दूसरे से बात कर पाएंगे। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि आखिर इस फीचर को कब तक यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा. बता दें कि अभी मौजूदा समय में वीडियो कॉल पर केवल 8 ही लोग ज्वाइन कर सकते हैं।

PFI के ठिकानों पर NIA का छापा: 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर टीम ने दी दबिश

PFI के ठिकानों पर NIA का छापा: 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर टीम ने दी दबिश

 नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत दूसरी एजेंसियों ने आज सुबह एक ताबड़तोड़ करवाई करते हुए दोबारा पीएफआई (PFI) के ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए ने इससे पहले केरल से पीएफआई मेंबेर शफीक पैठ को गिरफ्तार किया था जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पटना रैली पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के टारगेट पर थी।

8 राज्यों के 25 ठिकानों पर छापेमारी
दरअसल, एनआईए को इससे पहले की छापेमारी में जो कुछ लीड मिली थी उसी के आधार पर इस बार 8 राज्यों के 25 ठिकानों पर आज छापेमारी कर रही है। एनआईए समेत अन्य एजेंसिया 8 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएफआई के कई सदस्यों को एजेंसियों ने हिरासत में भी लिया है।

वेस्ट यूपी में ATS की टीम कर रही छापेमारी
PFI को लेकर ATS की टीम वेस्ट यूपी में भी फिर छापेमारी कर रही है। एटीएस की टीम ने मेरठ-बुलंदशहर से कई लोगों को कस्टडी में लिए है और पूछताछ जारी है. इसके अलावा, सीतापुर से भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

100 से ज्यादा ठिकानों पर हुई थी रेड
कर्नाटक पुलिस ने कार्रवाई के तहत आज सुबह जिले के पीएफआई अध्यक्ष समेत एसडीपीआई सचिव को गिरफ्तार किया। इसी के साथ पीएफआई के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम और एसडीबीआई सचिव शेख मसकसूद को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें, एनआईए समेत अन्य एजेंसियों की रडार पर पीएफआई बनी हुई है, पिछले दिनों पीएफआई के 100 से ज्यादा ठिकानों पर रेड पर की थी।

यूएपीए के तहत 5 एफआईआर
एनआईए की टीम के साथ ईडी और राज्यों की पुलिस ने 22 सितंबर को छापेमारी कर पीएफआई के 106 लोगों को गिरफ्तार किया, साथ ही एनआईए ने यूएपीए के तहत 5 एफआईआर भी दर्ज की। वहीं, एनआईए के इस एक्शन के बाद पीएफआई पर बैन की तलवार लटकते दिख रही है।

विश्व पर्यटन दिवस: टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे भूपेश बघेल

विश्व पर्यटन दिवस: टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे भूपेश बघेल

 रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को सबेरे 10 बजे टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। टूरिज्म कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा इसका आयोजन राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज, विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 सितंबर को नवरात्रि के पहले दिन डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम भूपेश बघेल नवरात्र पर्व के प्रथम दिन आज मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता की विधिवत पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और साथ ही प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी।