BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भरी बारिश से जनजीवन प्रभावित : 12 गांवों में भूस्खलन, एक महिला समेत 3 की मौत...

भरी बारिश से जनजीवन प्रभावित : 12 गांवों में भूस्खलन, एक महिला समेत 3 की मौत...

गुवाहाटी  : असम में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां के दीमा हसाओ में तो बारिश की वजह से 12 गांवों में भूस्खलन आने की खबर है। इसके अलावा कई और क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण कई रिहायशी और वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों की मुताबिक, बारिश की यह स्थिति असानी चक्रवात की वजह से बनी है। दीमा हसाओ के हाफलोंग में तो भूस्खलन की वजह से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई और इलाकों में सड़कें बहने की घटनाएं सामने आई हैं। दीमा हसाओ की उपायुक्त नाज़रीन अहमद ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को यात्रा से बचने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़कों की हालत खराब है।



आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक छह जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नगांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों के कुल 24,681 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

भारी बारिश से रेल सेवाओं पर पड़ा असर

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा माईबांग और माहूर के बीच रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। यहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

BIG BREAKING : देर रात राजधानी के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ी मौके पर मौजूद

BIG BREAKING : देर रात राजधानी के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ी मौके पर मौजूद

नई दिल्ली | दिल्ली के मुंडका के बाद अब नरेला में भी एक फैक्ट्री में आग लगी है. बताया गया है कि आग बुझाने के लिए 15 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है. फिलहाल घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

करीब 9 बजे लगी फैक्ट्री में आग
बताया गया है कि जिस फैक्ट्री में ये आग लगने की घटना हुई है वो एक प्लास्टिक फैक्ट्री थी. करीब रात 9 बजे के आसपास लगी है. अभी तक किसी के अंदर होने की कोई खबर नहीं है. मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच चुका है और कोशिश की जा रही है कि आग पर जल्द से जल्द काबू पा लिया जाए.

मुंडका आगजनी हादसे में 8 लोगों के शवों की हुई पहचान, 19 शवों के DNA जाँच से होगी पहचान, रिश्तेदार अभी भी कर रहे प्रियजनों की तलाश

मुंडका आगजनी हादसे में 8 लोगों के शवों की हुई पहचान, 19 शवों के DNA जाँच से होगी पहचान, रिश्तेदार अभी भी कर रहे प्रियजनों की तलाश

नई दिल्ली | मुंडका आगजनी हादसे में अब तक 8 मृतकों की शिनाख्त हुई है. एसडीएम पटेल नगर जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि इन 8 शवों का पोस्टमार्टम कर इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. कुमार ने बताया कि 19 लोगों की DNA जांच होना बाकी है, जिसमें 1 हफ्ते तक का समय लग सकता है. उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.

बाहरी दिल्ली के मुंडका में एक इमारत में भीषण आग लगने के एक दिन बाद बदहवास रिश्तेदार अब भी अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं. पुलिस ने कहा है कि 29 लोगों का पता नहीं चल पाया है. इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है.

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है
दमकल विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह आग बुझाने के अभियान के दौरान इमारत में झुलसे हुए अवशेष पाए जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 30 तक हो सकती है. 12 घायलों का यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि चार मंजिला इमारत, जिसके पास अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र नहीं था, में एक ही प्रवेश और निकास मार्ग था, जो हताहतों की बड़ी संख्या का कारण हो सकता है.

मुख्य दमकल अधिकारी अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘इमारत में बचने का एक ही रास्ता था, यही वजह है कि इतने लोग हताहत हुए. 27 लोगों की मौत हो गई.’’ अधिकारियों ने कहा कि प्रवेश और निकास के लिए केवल एक संकरी सीढ़ी थी, जिससे जलती हुई इमारत से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. गर्ग ने कहा कि आशंका है कि किसी एसी में विस्फोट से आग लगी हो.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया घटनास्थल का दौरा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया. मुख्यमंत्री ने आग में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की.

60 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला पूर्व शिक्षक हुआ गिरफ्तार, 30 साल से कर रहा था ये घिनौना काम, ऐसे खुली पोल

60 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाला पूर्व शिक्षक हुआ गिरफ्तार, 30 साल से कर रहा था ये घिनौना काम, ऐसे खुली पोल

मलप्पुरम | पूर्व स्कूल शिक्षक और सीपीआईएम पार्षद शशि कुमार को 30 साल तक छात्रों से छेड़छाड़ करने के आरोप में POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है. इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाला. एक छात्रा ने नीचे टिप्पणी की और बाद में और लड़कियों ने टिप्पणी की. सीपीआईएम ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

मलप्पुरम के सेंट गेमास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक रहे शशि कुमार पर 30 सालों में 60 से ज्यादा छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप है. इन आरोपों का खुलासा होने के बाद केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं.

मलप्पुरम महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद शशि कुमार फरार हो गया था और एक सप्ताह बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं शशि कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली छात्राओं ने कहा कि, कई बार उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन शशि कुमार ने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल किया.

इन छात्राओं का आरोप है कि शशि कुमार उन्हें गलत तरीके से छूता था. पुलिस ने बताया कि 60 से ज्यादा छात्राओं ने आरोपी के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए हैं.

बड़ी खबर : शहर के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, हो रहे धमाके, 600 से अधिक मरीज अस्पताल में थे मौजूद, देखें विडियो

बड़ी खबर : शहर के इस अस्पताल में लगी भीषण आग, हो रहे धमाके, 600 से अधिक मरीज अस्पताल में थे मौजूद, देखें विडियो

अमृतसर | पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव हॉस्पिटल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि अस्पताल में आग ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से फैली. अस्पताल में आग लगते ही चारो तरफ अफरा तफरी मच गई और मरीज सड़कों पर भागने लगे. हॉस्पिटल के अंदर फैलती आग को देखते हुए आनन-फानन में करीब 600 से अधिक मरीजों को बाहर निकालना पड़ा.

गुरु नानक देव अस्पताल में आग लगने की घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की है. वीकेंड होने की वजह से ओपीडी में मरीज नहीं थे लेकिन, अस्पताल में करीप 600 से अधिक उपचाराधीन मरीज मौजूद थे. आग लगने की सूचना पाते ही दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों की मदद से मरीजों को बाहर निकाला गया. बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया. फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. सभी मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

वहीं इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा- गरु नानक अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली. फायर फाइटर्स मुस्तैदी से हालत पर काबू पा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा की कृपा से इस घटना में किसी के जान का नुकसान नहीं हुआ है.

वहीं आग की घटना के बाद राज्य सरकार के मंत्री हरभजन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि मैं लगातार राहत और बचाव कार्य के कामों को मॉनिटर कर रहा हूं.

घटना की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी लवप्रीत सिंह ने कहा कि पहले आग ट्रांसफार्मर में लगी और फिर अस्पताल में. उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही दमकल की आठ की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने की इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग इतनी तेजी से फैली कि मरीजों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियों को तोड़ा गया. वहीं इस घटना के दौरान डॉक्टर्स ऑपरेशन थियेटर में मरीज की सर्जरी भी कर रहे थे. वहीं आग की वजह से अस्पताल परिसर में मौजूद कुछ वाहन भी जल गए.

शादी के बाद भी पत्नी करती रही बॉयफ्रेंड के साथ इश्कबाजी, पति को लगी भनक तो पत्नी ने उठाना ये खौफ़नाक कदम, लोग हुई हैरान

शादी के बाद भी पत्नी करती रही बॉयफ्रेंड के साथ इश्कबाजी, पति को लगी भनक तो पत्नी ने उठाना ये खौफ़नाक कदम, लोग हुई हैरान

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ। यहां एक युवती का शादी के बाद भी किसी और शख्स के साथ लव अफेयर चल रहा था। लेकिन इस बात की भनक उसके पति को हो गई। फिर क्या था पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये पूरा मामला दिल्ली के कालकाजी इलाके का है। जहां शुक्रवार को एक घर से मिली 37 साल के अर्जुन घोष की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। शादी-शुदा युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के संग मिलकर की थी। स्थानीय थाने के एसएचओ बलबीर सिंह के मुताबिक, अर्जुन घोष की पत्नी सोनाली घोष के मोहन नाम के शख्स से प्रेम संबंध थे। इस बारे में पति अर्जुन को पर चल गया था। इसी बात को लेकर अर्जुन घोष का पत्नी सोनाली से आए दिन झगड़ा होता रहता था।

इसी बीच शुक्रवार को दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति अर्जुन की गला रेतकर हत्या कर दी। शातिर पत्नी ने इस गुत्थी को उलझाने ने लिए पूरी साजिश रची और सुबह तड़के ही घर से निकल गई। और जब वो शुक्रवार दोपहर घर पहुंची तो पुलिस को कॉल किया। महिला ने बताया कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो, शक की सुई पत्नी की ओर घूमी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और दिल दहला देने वाली कहानी सामने आ गई।

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा..

इस राज्य के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा..

नई दिल्ली : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा शनिवार को राज्यपाल को सौंपा। शुक्रवार को बिप्लब देब ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, लेकिन आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया।

त्रिपुरा में कई भाजपा विधायक बिप्लब देब से नाराज चल रहे थे और इसकी गूंज हाईकमान तक भी पहु्ंची थी।


 

युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर खुद को लगाई आग....

युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर खुद को लगाई आग....

उत्तरप्रदेश : उत्तरप्रदेश गोंडा जिले मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से एक प्यार में पागल युवक ने खुद को आग लेने की खबर सामने आ रही है युवक ने युवती द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लग लगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।बताया गया कि युवक को बचाने के चक्कर में युवती और उसके माता-पिता व भाई भी जल गए। अधिकारियों के मुताबिक, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती और उसके परिजनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि फर्रूखाबाद जिले के सलीमपुर अटासा का रहने वाला विमल किशोर (25) लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। उसके साथ गोंडा जिले का महेश भी रहता था। लक्ष्मीकांत गौतम के अनुसार, विमल और महेश गहरी दोस्ती होने के कारण एक-दूसरे के घर आया-जाया करते थे। उन्होंने बताया कि इस बीच, विमल को महेश की छोटी बहन से प्यार हो गया और वह उससे बातचीत करने लगा।

लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक, विमल शुक्रवार को महेश के साथ उसके घर पहुंचा था और जब रात का खाना खाने के बाद लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। बताया गया कि लड़की के इनकार से क्षुब्ध होकर विमल ने अपने उपर पेट्रोल छिड़का और खुद को आग लगा ली। लक्ष्मीकांत गौतम के अनुसार, लड़की के परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें महेश और उसकी मां गंभीर रूप से, जबकि उसके पिता व बहन आंशिक रूप से जल गए।

बताया गया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विमल को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार लोगों का इलाज जारी है। लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक, स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

 

जवान ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या...

जवान ने खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या...

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार देर शाम बनिहाल इलाके के नील कैंप में हुई।

सूत्रों के अनुसार, पीडि़त की पहचान 12 राष्ट्रीय राइफल्स के हरियाणा मूल के रवि कुमार के रूप में हुई है।
इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 

महिला ने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या...

महिला ने बच्चों के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या...

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम महोबा रतनपुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ गांव के पास स्थित एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात पारिवारिक विवाद के चलते भौती इलाके के ग्राम महोबा रतनपुर में स्थित एक कुएं में संध्या कुशवाहा (31) अपने दो बच्चों नीतू (8) और प्रवेश (5) के साथ कुंए में कूद गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया गया है कि महिला का पति पवन कुशवाह नशे का आदी था। पति एंव पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। संभवत: इसी के चलते संध्या अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से अचानक बाहर चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं लौटी, तो उसके परिजनों ने उसे तलाशा। ग्रामीणों की सहायता से पास के कुएं में कांटा डालकर देखा गया, तो एक बच्चे का शव ऊपर आया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग,  20 लोगों की हुई मौत...

तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 20 लोगों की हुई मौत...

नई दिल्ली : मुंडका इलाके में बीती देर रात तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पहले जानकारी सामने आई थी कि 2 लोगों की मौत हुई है लेकिन देररात मृतक संख्या बढ़ गई। घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाडिय़ां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। बिल्डिंग की दो मंजिलों की सर्चिंग पूरी हो गई है। तीसरी मंजिल की सर्चिंग की जा रही है।

दिल्ली के फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि अब तक 20 शव निकाले गए हैं। बिल्डिंग में फंसे हुए 9 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इमारत की खिड़कियों से निकलते धुंए के बीच लोगों को मशीन और क्रेन के सहारे नीचे उतारा गया, वहीं कुछ लोग रस्सी की मदद से भी नीचे आए। दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर सुनील चौधरी ने बताया कि कुछ लोग खुद ही बिल्डिंग से कूद गए,जिससे वो घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है।

 

शिकारियों ने पुलिस कर्मियों को गोलियों से भूना एसआई समेत 3 की मौत, सीएम ने बुलाई आपात बैठक...

शिकारियों ने पुलिस कर्मियों को गोलियों से भूना एसआई समेत 3 की मौत, सीएम ने बुलाई आपात बैठक...

गुना : मध्य प्रदेश के गुना जिले में देर रात पुलिस और शिकारियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई है। गुना के आरोन इलाके के जंगल में शनिवार तड़के पुलिसकर्मी काले हिरण के शिकार के मामले में सर्चिंग करने गए थे। यहां शिकारियों ने छिपकर उन पर फायरिंग की।

गुना पुलिस का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। इसके बाद शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए गये हैं। मुठभेड़ में जिन पुलिसकर्मियों की जान गई है, उनमें एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव, आरक्षक संतराम शामिल हैं। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए गए हैं। यह घटना तड़के 4:00 बजे की बताई जा रही है। गोलीबार के दौरान एक शिकारी को भी पुलिस की गोली लगी। मृतक का नाम नौशाद बताया जा रहा है और उसक शव भी बरामद हुआ है।

ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी : नरोत्तम मिश्रा 

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने घटना के बाद कहा कि हमारे परिवार के तीन जांबाज सदस्यों की मौत हो गई। अपराधी कोई भी हो, पुलिस से बचकर जा नहीं सकते। कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई हमलावरों पर की जाएगी। ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, गुना के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने घटना पर संवेदना प्रकट की। साथ ही कहा कि आरोन की इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए-नेता प्रतिपक्ष 

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा है कि गुना की घटना दुखद है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह पुलिस को ही नहीं छोड़ रहे। गुना की घटना के बाद तो गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

शिवराज ने बुलाई आपात बैठक

इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस शामिल हुए। डीजीपी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। उनके अलावा एडीजी इंटेलिजेंस, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। गुना प्रशासन के बड़े अधिकारी भी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
 

करंट की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत...

करंट की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत...

बांदा : गुरूवार की शाम लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आकर युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के देवी नगर निवासी सुधा (26)पत्नी अमित गुुरूवार की शाम घर पर अकेली थी। पति उसका दुकान चला गया था। रात वह पंखा लगा रही थी। तभी उसका हाथ दरवाजे में छू गया। जिससे करंट की चपेट में आकर वह चिपक गई। उसके ऊपर पंखा भी गिर गया। काफी देर बाद दुकान से घर पहुंचे पति ने देखा तो दरवाजे भिड़े हुए थे। उसने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला। उसने दरवाजे को छुआ तो उसे भी करंट का झटका लगा। किसी तरह वह दरवाजा खोला कर कमरे के अंदर पहुंचा। देखा तो सुधा मृत पड़ी थी। शव देखते ही वह चीख पड़ा।

शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कें बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पति ने बताया कि वह एक जनरल स्टोर की दुकान में काम करता है। उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसके एक बच्ची है।
 

ट्रक व बाइक की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की हुई मौके पर मौत...

ट्रक व बाइक की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवार दो युवको की हुई मौके पर मौत...

गोंडा : मनकापुर-बभनान मार्ग के अमवा जंगल के पास तीव्र मोड पर तेज रफ्तार गेंहू लदे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दो युवको की मौके पर मौत हो गयी मौके पर पहुंची पुलिस शव व ट्रक को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनकापुर-बभनान मार्ग के अमवा जंगल के अशरफाबाद बीट के पास बृहस्पतिवार रात्रि लगभग आठ बजे स्थित तीव्र मोड पर बभनान की ओर से आ रही तेज रफ्तार गेंहू लदी ट्रक ने मनकापुर की ओर से आ रहे दो बाइक सवार युवको की आमने सामने की टक्कर हो गयी जिसके चलते बाइक सवार दोनो युवको के चिथडे उड गये दोनो की मौके पर ही मौत हो गई बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

कुछ दूरी पर खडी पीआरवी 0856 तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने पर दोनो मृतक युवको के जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उनकी पहचान
विवेक सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह 30 वर्ष, शिवम् सिंह पुत्र राजेश सिंह ग्राम मरवटिया,पोष्ट सुकरौली चौधरी ,थाना हरैया बस्ती के रूप मे की गई है।
घटना की सूचना पर पहुंचे मनकापुर कोतवाली प्रभारी मनोज राय ने बयाया है कि दुर्घटना करने वाली ट्रक व शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रहे है मृतको के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार परिजनो को सूचित कर दिया गया।
 

पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास,फिर युवक गोली मार की खुदकुशी...

पेट्रोल डालकर आग लगाने का किया प्रयास,फिर युवक गोली मार की खुदकुशी...

कानपुर : अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुइतखेड़ा गांव के एक युवक ने नशे की हालत में पहले घर में झगड़ा किया। इसके बाद पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने के बाद उसने घर में रखी रायफल से खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


कुइतखेडा गांव का सुशील तिवारी उर्फ छोटे बाबू नशे का आदी था। उसका घर में विवाद होता रहता था। गुरुवार रात में नशे की हालत में हंगामा करने पर परिजनों से विवाद हो गया। इस पर उसने पहले पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया पर पत्नी रानी व परिवार के लोगों ने उससे माचिस छीन ली। इसके बाद उसने कमरे की अलमारी में रखी रायफल निकालने के बाद खुद को गोली मार ली। कनपटी में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


पति की मौत से उसकी पत्नी बदहवास हो गई। बच्चे खुशी (12) व हनी (8) का रो रोकर बुरा हाल हो गया। भाई सुशील की सूचना पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि भाई की ओर से सूचना दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
 

विदा होकर जिस दिन ससुराल पहुंची उसी दिन विवाहिता ने कर ली आत्महत्या...

विदा होकर जिस दिन ससुराल पहुंची उसी दिन विवाहिता ने कर ली आत्महत्या...

मऊ : गवने विदा होकर जिस दिन ससुराल पहुंची उसी दिन विवाहिता ने हुक से ओढऩी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीलखी वरुणा ग्राम पंचायत के गोनईपुर पूरवे में संध्या यादव 24 बरस पत्नी सुधीर यादव बृहस्पतिवार को लगभग 12 बजे दिन में गवने विदा होकर हंसी खुशी अपने ससुराल गोनईपुर पहुंची।

नई बहू के आने के उपलक्ष में परिवार में खुशी का माहौल था परंतु कुछ ही घंटों में खुशी का यह माहौल मातम में बदल गया। गोनईपुर निवासी सूर्यभान यादव के पुत्र सुधीर यादव का 21 नवंबर 2021 को बलिया जनपद के उभांव थाना अंतर्गत जियूतपुरा गांव निवासी संध्या यादव पुत्री अनिरुद्ध यादव के साथ विवाह हुआ था। शादी के 2 महीने बाद संध्या ससुराल से मायके चली गई।

संध्या के मायके वाले माता पिता दिल्ली में रहते हैं। संध्या भी अपने परिजनों के साथ दिल्ली चली गई। ससुराली जनों ने 10 मई को संध्या के गौने का दिन निश्चित किया था और दिल्ली जाकर गवने की रस्म पूरी कर बहू को लेकर हंसी खुशी 12 मई को घर पहुंचे। संध्या यादव का पति सुधीर यादव रतनपुरा स्थित फंटेशिया वॉटर पार्क में कार्य करता है।

बहू के आने के बाद सास सायं लगभग 4:30 बजे अपने मायके लोहटा शादी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुधीर यादव के साथ चली गई। घर में संध्या अकेली थी और उसने एक कमरे में जाकर कब हुक में ओढनी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। लेकिन सायंकाल जब घर के लोगों ने संध्या का दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई दरवाजा अंदर से बंद था।

जब काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो ससुराली जनों को शंका हुई दरवाजा तोड़कर देखा गया तो संध्या हुक से उढनी के सहारे लटकी हुई थी उसका प्राणअंत हो गया थौ बहू की स्थिति देखकर सभी अवाक रह गए और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बहू ने ऐसा क्यों किया यह किसी की समझ में नहीं आ रहा था ससुराली जनों ने तुरंत संध्या के माता पिता को दिल्ली में दूरभाष के माध्यम से इस हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। लगभग रात्रि में 8:30 बजे पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने आई सूचना पर संध्या का पति सुधीर और सास भी मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल है आखिर नवविवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस प्रश्न पर सभी चर्चा कर रहे हैं। 

बड़ा हादसा : राजधानी के मुंडका इलाके की इमारत में लगी आग, 24 दमकल मौके पर, एक शव बरामद...

बड़ा हादसा : राजधानी के मुंडका इलाके की इमारत में लगी आग, 24 दमकल मौके पर, एक शव बरामद...

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में मेट्रो के पिलर संख्या 544 के पास आग लग गई है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी जिसके बाद करीब 10 दमकल मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

आग लगने के कारण वहां पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। ताजा जानकारी के मुताबिक एक शव को बरामद कर लिया गया। इमारत के बाहर सैकड़ों लोग जमा हैं। सभी अपने- अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं। 

बस में आग लगने से 2 यात्रियों की मौत, 22 झुलसे...

बस में आग लगने से 2 यात्रियों की मौत, 22 झुलसे...

जम्मू : कटरा से जम्मू आ रही निजी बस में अचानक आग भड़क उठी। जब तक यात्री वाहन से बाहर निकल पाते पूरी बस को आग ने घेर लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 22 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पताल भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि बस में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु भी मौजूद थे।


मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से जम्मू जा रही एक स्थानीय बस नंबर जेके 14- 1831 में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के पास आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में इंजन एरिया से आग लगी, आग ने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया है। जिनमें से 3 को विशेष उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
 

केदारनाथ में जरूरत से ज्यादा बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट जारी

केदारनाथ में जरूरत से ज्यादा बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अलर्ट जारी

नयी दिल्ली : केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ को देखते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपनी आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। आइटीबीपी के प्रवक्ता ने बताया कि उनका बल केदारनाथ मंदिर और केदारनाथ घाटी में तीर्थयात्रियों के दर्शन और उनके आवागमन को नियंत्रित कर रहा है। मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं और सोनप्रयाग, ऊखीमठ और केदारनाथ जैसे स्थानों पर केदारनाथ घाटी में आने-जाने वाले तीर्थयात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इन स्थानों पर आईटीबीपी की टीमें यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रही हैं।


उन्होंने कहा कि गत 6 मई को मंदिर के कपाट खोले जाने के बाद केवल एक सप्ताह में अब तक अनुमानत: 1 लाख 30 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।


उन्होंने कहा कि आईटीबीपी ने इलाके में अपनी आपदा प्रबंधन टीमों को भी अलर्ट कर दिया है। जगह-जगह ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सा उपकरणों के साथ मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं और राज्य प्रशासन की मदद से मेडिकल इमरजेंसी और जरूरत पडऩे पर बीमार लोगों को निकालने का अभ्यास किया जा रहा है। उधर बद्रीनाथ मंदिर में भी बल की टीमें मंदिर और नागरिक प्रशासन को दर्शन के सुचारू संचालन और तीर्थयात्रियों के मंदिर परिसर में आवागमन आदि के प्रबंधन में मदद कर रही हैं।


इस साल चार धाम यात्रा के शुरुआती दिनों में तीर्थयात्रियों की अभूतपूर्व संख्या देखी जा रही है, क्योंकि इसे दो साल बाद कोविड प्रतिबंध हटाने के बाद पूर्व की भांति श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
 

शर्मसार घटना : 16 वर्षीया किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म...

शर्मसार घटना : 16 वर्षीया किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म...

उत्तरप्रदेश : एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले के नागल थानाक्षेत्र गांव में खेत पर मजदूरी करने गई एक 16 वर्षीया किशोरी के साथ युवक ने देशी पिस्तौल दिखाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार ने बताया नागल थानाक्षेत्र में 16 वर्षीया किशोरी अपनी पड़ोसन के साथ एक किसान के खेत पर काम करने गई थी, जहां दूसरे समुदाय के एक युवक ने उसे खेत में अकेला पाकर खींच लिया। कुमार के अनुसार युवक ने पिस्तौल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि बाद में आसपास के खेतों मे काम करने वाले जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो दुष्कर्मी युवक खेतों के रास्ते वहां से फरार हो गया। किशोरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी ।
मामले की तहरीर नागल थाने में दर्ज करा दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर किशोरी को परीक्षण के लिये ले गयी और उसने युवक की तलाश मे दबिश शुरू कर दी ।
शुक्रवार को हिंदू संगठनो से जुडे लोगों ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।