BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे में एनआईए की महत्वपूर्ण भूमिका: शाह

कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे में एनआईए की महत्वपूर्ण भूमिका: शाह

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने देश और विशेष रूप से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे में महत्वपूर्ण योगदान देकर केंद्र की मोदी सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की लक्ष्य सिद्धि को पूरा करने में सहयोग किया है ।


शाह ने कहा कि मोदी सरकार आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए एनआईए को किसी भी तरह की ओर कोई भी मदद देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने गुरुवार को यहां एनआईए के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के जड़ से सफाये के लिए वहां टेरर फंडिंग पर प्रहार जरूरी था और एनआईए ने यह भूमिका भली-भांति निभाई है। एजेंसी ने टेरर फंडिंग के 105 मामले दर्ज किए हैं और उनसे आतंकवाद पर नकेल लगाने में सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारत का हर क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ा है और पर्यावरण से लेकर आर्थिक क्षेत्र तथा आतंकवाद से निपटने में भारत की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए देश में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति को बेहद मजबूत बनाए जाने की जरूरत है और इसके लिए एनआईए जैसी एजेंसी को संकल्प लेकर लक्ष्य को हासिल करने का रोडमैप बनाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था को 50 खरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, इसे भी पुख्ता आंतरिक सुरक्षा के बल पर ही हासिल किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि एनआईए ने 13 वर्ष के अपने छोटे से कार्यकाल में आदर्श मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए 93.25 प्रतिशत की दोष सिद्धि दर हासिल की है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि अब एनआईए को अंतरराराष्ट्रीय जांच एजेंसी का दर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए और इसके लिए उसे एक व्यवस्था बनानी होगी जिसमें सूचना तथा अन्य पहलुओं को संस्थागत रूप देना होगा। उन्होंने कहा कि एनआईए देश भर की जांच एजेंसियों के लिए प्रेरणा स्रोत है, इसलिए उसे सभी एजेंसियों के साथ तालमेल बढ़ाकर राष्ट्रीय ग्रिड बनाने की तरफ बढऩा चाहिए।


शाह ने कहा कि आतंकवाद दुनिया में सबसे बड़ा अभिशाप है और उनका मानना है कि आतंकवाद मानवाधिकारों का सबसे बड़ा उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि आतंकवाद का खात्मा और मानवाधिकारों की रक्षा परस्पर विरोधाभासी नहीं है। आतंकवाद का खात्मा कर मानवाधिकारों की रक्षा व्यापक स्तर पर की जा सकती है।


उन्होंने एनआईए से अपनी जांच पद्धति में आमूलचूल परिवर्तन करने का आह्वान करते हुए कहा कि अब थर्ड डिग्री के बजाय जांच की पद्धति तकनीक और सूचना पर आधारित होनी चाहिए और इसकी मदद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डेटाबेस भी बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर एनआईए के महानिदेशक कुलदीप सिंह तथा गृह मंत्रालय और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
 

सेना द्वारा लश्कर के 3 आतंकी ढेर,गोलीबारी जारी...

सेना द्वारा लश्कर के 3 आतंकी ढेर,गोलीबारी जारी...

जम्मू : कश्मीर संभाग के बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गुरुवार तड़के से मुठभेड़ जारी है। इसमें अभी तक तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इसी बीच लश्कर-ए-तैयबा के दुर्दांत आतंकी युसुफ कातंरु सहित दो अन्य आतंकी मुठभेड़ में मारे गए। एलईटी का मारा गया आतंकी कांतरु बीते माह बड़गाम में एक पुलिस एसपीओ और उसके भाई की हत्या में भी शामिल था।


जानकारी के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला के मालवा इलाके में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद देर रात शुुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान एक जगह छिपे आतंकियों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए सुरक्षाबलों पर अचानक फायरिंग करना शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आतंकियों के छिपने वाले ठिकाने पर फायरिंग की। दोनों ओर से जारी फायरिंग के दौरान अभी तक तीन जवान और एक नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों को एलईटी के तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी है।
 

 राजधानी में  नेता की गोली मारकर हत्या.....

राजधानी में नेता की गोली मारकर हत्या.....

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार को भाजपा के 42 वर्षीय एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जीतू चौधरी के रूप में हुई है, जो भाजपा की मयूर विहार जिला इकाई का सचिव था।


पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 8.15 बजे की है, गाजीपुर थाने के बीट स्टाफ ने गश्त के दौरान मयूर विहार इलाके के पास भीड़ देखी, जब वे वहां पहुंचे तो एक व्यक्ति अपने घर के सामने सड़क पर गोलियों से छलनी पड़ा मिला। पुलिस ने कहा कि लोगों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती किया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि जब वह अपने घर के बाहर निकले थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी, इस हमले में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए, इसके बाद हमलावर भाग निकले, इसके बाद स्थानीय लोग जुटे और उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उनकी जान नहीं बच सकी।


पुलिस ने कहा कि उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है, उन्होंने कहा कि क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कुछ कारतूस के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत मिले, उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने को कहा है ताकि हत्यारों तक पहुंचा जा सके।
 

अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

मऊ : बीती देर रात मऊ-आजमगढ़ फोरलेन पर भवरेंपुर गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक और सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। उस पर सवार दो लोगों को थाने ले आई है। उधर घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवरेंपुर गांव का निवासी किसान विरेंद्र यादव (55) मंगलवार रात मजदूरों के साथ खेत में काम करा रहा था। रात में काम खत्म होने के बाद वह दो मजदूरों को उनके घर बाइक से छोडऩे जा रहा था। अभी वह गांव से बाहर मऊ -आजमगढ़ फोरलेन पर पहुंचा ही था कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही अनियंत्रित एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में भवरेंपुर गांव निवासी किसान विरेंद्र यादव और रानीपुर थाना क्षेत्र के बलुआ खुरहट गांव निवासी मजदूर अच्छेलाल (52) बरसाती की मौके पर मौत हो गई। जबकि रानीपुर थाना क्षेत्र बलुआ खुरहट गांव निवासी मजदूर रामकिशुन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे के करीब हादसा हुआ है। कार सहित चालक को पकड़ लिया गया है। पीडि़त परिवार की तहरीर पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

 

ट्रक ने बाइक को ठोकर मारी, 3 लोगों की मौत

ट्रक ने बाइक को ठोकर मारी, 3 लोगों की मौत

सासाराम : बिहार के तिलौथू थाना क्षेत्र में एक ट्रक के बाइक में टक्कर मार देने की घटना में बाइक पर सवार तीन लोगो की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अकोढी गोला प्रखंड के जयपुर गांव के रहने वाले तीन युवक बीती रात बिहटा में एक शादी समारोह में भाग लेकर एक बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि मनहनिया गांव के पास ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार , तीनों मृतक अकोढ़ी गोला प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव के रहने वाले हैं जिनका नाम राहुल कुमार, सोनू कुमार सोनी तथा अंकुश सोनी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया, बाद में अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए। सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

 

13 साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें पार, 80 लोगों ने किया रेप

13 साल की बच्ची से दरिंदगी की हदें पार, 80 लोगों ने किया रेप

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश से ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने सबके होशफाख्ता कर दिए।मामला गुंटूर का है जहां 13 साल की बच्ची के साथ 80 लोगों ने दुष्कर्म किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरिंदों ने अलग-अलग स्थान पर 8 माह में इस बच्ची से रेप किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। उसने भी अपनी उच्च शिक्षा का परिचय इस घृणित कार्य में दिया। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

असल में पीडि़ता को देह व्यापार में धकेला गया था आंध्र प्रदेश में इस 13 वर्षीय लड़की, जिसे आठ महीने से अधिक समय तक वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था, को पुलिस ने मंगलवार, 19 अप्रैल को गुंटूर में बचाया था। एक जांच से पता चला कि आठ के दौरान 80 से अधिक पुरुषों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल को बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है जो फरार हैं।
 

कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार हुई चिंतित, फिर से बंद होंगे स्कूल....

कोरोना के मामले बढ़ने से सरकार हुई चिंतित, फिर से बंद होंगे स्कूल....

दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे है। स्कूलों में भी तेजी से कोरोना के केस मिल रहे हैं स्कूलों में छात्रों के कोविड संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। वहीं दिल्ली सरकार और जिला प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर स्कूल बंद करने की बात कह रहे हैं।

दिल्ली में बीते एक दिन में 632 नए केस मिले। देश की राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट बढ़कर साढ़े चार फीसदी पहुंच गया है। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1274 पहुंच गई है। कोरोना के बढ़ते ग्राफ से अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की 20 अप्रैल 2022 को बैठक है, जिसमें मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग और दूसरी पाबंदियों पर फैसला संभव है। साथ ही स्कूलों में पढ़ाई को लेकर भी किसी नए प्लान पर निर्णय लिया जा सकता है। दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद के भी कई स्कूलों में कोविड के मामले सामने आ चुके हैं।
 

नहर में डूबने से 4 छात्राओं की मौत, मचा कोहराम

नहर में डूबने से 4 छात्राओं की मौत, मचा कोहराम

खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में नहर में नहाने गई चार छात्राओं की डूबने से मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओंकारेश्वर थाना क्षेत्र के कोठी में एक आश्रम है जिसमें रहकर बालिका अध्ययन का कार्य करती है।

इन्हीं में से 11 छात्राएं बुधवार की सुबह ओंकारेश्वर बांध की नहर में नहाने गई थी। इसी दौरान दो छात्राएं गहरे पानी में चली गई, उन्हें बचाने के लिए दो छात्राएं आगे आई और वह भी पानी में डूब गई. चारों की मौत हेा गई है। पुलिस के मुताबिक चारों छात्राओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे का शिकार बनी छात्राओं की आयु 11 से 12 वर्ष के बीच है। ये बड़वानी और खरगोन की रहने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह 7 बजे 11 बच्चियां आश्रम के पीछे नर्मदा नहर में नहाने के लिए निकलीं। 5 लौटकर आश्रम चली गईं। 6 में से एक का पैर फिसला तो वह नहर में गिर पड़ी, जिसे बचाने बाकी की पांचों सहेलियों ने छलांग लगा दी। इन 5 बच्चियों में से 2 तो किनारे पर सुरक्षित लौट आईं, लेकिन 3 बच्चियां और जिस बच्ची का पैर फिसला वो नहीं लौटीं। इन चारों के शव निकाले गए। वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यूक्रेन-रूस युद्ध रूसी सैनिकों ने बर्बरता की सारी हदें की पार : जेलेंस्की

यूक्रेन-रूस युद्ध रूसी सैनिकों ने बर्बरता की सारी हदें की पार : जेलेंस्की

कीव/नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 56वां दिन है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना अमेरिका और अन्य बड़े देशों की मदद से युद्ध में डटकर खड़ी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस की सेना को दुनिया की सबसे बर्बर सेना करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी सके सैनिकों के पास जो भी हथियार उपलब्ध हैं, वे यूक्रेन के खिलाफ उन सभी का इस्तेमाल कर रहे हैं।


जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम जारी एक वीडियो संदेश में कहा, “रूसी सैनिकों ने बर्बरता ही सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने हर उस व्यक्ति और वस्तु को निशाना बनाया है, जो यूक्रेन के खिलाफ उनके संघर्ष का सामना करने में मददगार हैं।“


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने केवल सैन्य स्थलों पर हमले करने के रूसी दावों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिक आवासीय क्षेत्रों को लगातार निशाना बनाकर आम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं।


जेलेंस्की ने कहा, "इस युद्ध में रूसी सेना खुद को विश्व इतिहास में दुनिया की सबसे बर्बर और अमानवीय सेना के रूप में दर्ज करा रही है।" उन्होंने पश्चिमी देशों से जल्द से जल्द हथियारों की आपूर्ति करने की अपील करते हुए कहा, "अगर हमें अभी हथियार मिलते हैं तो हम उनकी मदद से हजारों लोगों की जान बचा सकते हैं।"
 

रोहतास में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की हुई मौत...

रोहतास में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की हुई मौत...

रोहतास : बिहार में रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक बीती देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान डिहरी- तिलौथू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनहनीया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों युवकों की मौत हो गयी।


सूत्रो ने बताया कि मृतकों की पहचान सासाराम प्रखंड के गंसाडीह पंचायत निवासी बीडीसी बंसीधर सेठ के पुत्र राहुल सेठ (21), वीरेन्द्र सेठ के 16 वर्षीय पुत्र सोनू सेठ और उपेंद्र सेठ के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश सोनी के रूप में की गयी है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।
 

कानपुर में गोहत्या के आरोप में दो गिरफ्तार....

कानपुर में गोहत्या के आरोप में दो गिरफ्तार....

कानपुर : उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने गोहत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिले के साध थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में दो दिन पहले आरोपियों ने अपनी कार से गाय का मांस फेंका था। पुलिस ने मांस को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा है, जबकि स्थानीय लोगों का कहना था कि मांस गाय का है।


घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दोनों लोगों को बीती देर रात गिरफ्तार किया गया और उनके पास से गोहत्या में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए गए।
थाना प्रभारी (एसएचओ) मंसूर अहमद ने बताया कि मांस मिलने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
एसएचओ ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों की पहचान अरशद और सैफ खान के रूप में हुई है। आरोपी ने अपनी कार से ही मांस फेंका था। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है।
 

मां-बेटे की आत्महत्या का मामला, मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी के 6 नेता गिरफ्तार....

मां-बेटे की आत्महत्या का मामला, मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी के 6 नेता गिरफ्तार....

हैदराबाद : तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के छह नेताओं को कामारेड्डी में एक रियल एस्टेट व्यवसायी और उसकी मां को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। गंगम संतोष और उनकी मां गंगम पद्मा ने 16 अप्रैल को कामारेड्डी के एक लॉज में टीआरएस नेताओं और एक सर्कल इंस्पेक्टर पर उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी।


यह कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, संतोष ने रामायमपेट नगर अध्यक्ष पल्ले जितेंद्र गौड़ व पांच अन्य टीआरएस नेताओं और सर्कल इंस्पेक्टर नागार्जुन रेड्डी सहित सात लोगों का नाम लिया था। उन्होंने प्रताडि़त करने के लिए इन लोगों की तस्वीरें भी डालीं थीं।


पुलिस ने कहा, संतोष ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इन लोगों ने उनके बिजनेस को नुकसान पहुंचाया और उनका जीना दुश्वार कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, इन्होंने (आरोपियों ने) मुझे आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया था। अब उम्मीद है कि कम से कम उनके मरने के बाद न्याय किया जाएगा।


संतोष ने आरोप लगाया कि सर्कल इंस्पेक्टर ने एक मामले के संबंध में जांच के लिए उनका फोन लिया था। वह मामला बाद में खारिज भी हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने बाद में उनके फोन से गोपनीय जानकारी लेकर उसे वापस कर दिया। उन्होंने (इंस्पेक्टर ने) यह जानकारी टीआरएस नेताओं को दी, जिन्होंने इसका दुरुपयोग किया।


इसके बाद, उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को आरोपों की जांच करने का आदेश दिया गया।
 

विवाहिता से 22 दिनों तक किया घिनौना काम, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ससुराल छोडऩे को किया मजबूर...

विवाहिता से 22 दिनों तक किया घिनौना काम, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ससुराल छोडऩे को किया मजबूर...

चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। मां के साथ महिला थाने पहुंची पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने पहले नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग अलग जगह ले जाकर 22 दिन तक रेप करता रहा। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार पीडि़ता झुन्झुनूं जिले के ग्रामीण इलाके की 24 वर्षीय विवाहिता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पिछले साल मार्च महीने में शादी हुई थी। इससे पहले उसकी झुंझुनूं के मंडावा निवासी आरोपी से उसकी दोस्ती थी। जिसने 27 फरवरी 2022 को लाल घण्टाघर के पास स्थित एक होटल में उसे मिलने को बुलाया।


जहां पहुंचने पर उसने उसे कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर उसी दिन फिर उसे बलात्कार का शिकार बनाया। इसके बाद भी अलग अलग जगह ले जाकर रेप करता रहा।


पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने घटना के बाद उसे ससुराल छोड़कर आने की धमकी दी। उससे निकाह करने की बात भी कही। बात नहीं मानने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। डरकर वह ससुराल भी छोड़कर आ गई। इसके बावजूद आरोपी महिला का पीछा नहीं छोड़ रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए उसका मेडिकल करवाया है, पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।
 

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इतने हजार कर्मचारियों की होगी भर्ती.....

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इतने हजार कर्मचारियों की होगी भर्ती.....

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ और 20 हजार आंगनबाड़ी वर्करों की भर्ती किये जाने की घोषणा की है। 19 अप्रैल को हुई अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी छह माह के भीतर भर्ती की प्रक्रिया को पूरी कराने का निर्देश दिया है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में साफ कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के 20,000 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया आगामी 6 माह में पूर्ण कराएं। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और स्वास्थ्य सखियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाया जाए।
प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका को गणवेश के रूप में दो-दो साडिय़ां दी जाएं। इनके क्षमता आधारित मूल्यांकन और सर्टिफिकेशन के संबंध में विचार किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि राज्य में कम से कम 5,000 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 06 माह में प्रदेश में 10,000 पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की कार्यवाही की जाए।
 

झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले...

झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले...

 लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जल गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार रात डेढ़ बजे के बाद की बताई जा रही है। यह परिवार मक्कड़ कालोनी में एक झोपड़ी में रहता था।


अचानक आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की और दमकल की गाड़ियां भी पहुंची लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परिवार के सातों लोग जिंदा जल चुके थे। सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) लुधियाना, सुरिंदर सिंह ने कहा कि वे प्रवासी मजदूर थे और यहां टिब्बा रोड पर नगर पालिका कचरा डंप यार्ड के पास अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। टिब्बा थाने के एसएचओ रणबीर सिंह ने पीड़ितों की पहचान दंपती और उनके पांच बच्चों के रूप में की है।

 

 

इनकी गई जान

सुरेश सैनी (55), रोशनी देवी (50), राखी कुमारी (15), मनीषा कुमारी (10), चंदा कुमारी (08), गीता कुमारी (06), सनी (02) की मौत हुई है। वहीं हादसे में सिर्फ राजेश कुमार ही जिंदा बचा है। ये सभी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। खाना खाने के बाद परिवार रात आठ बजे सोया था।

शार्ट सर्किट को बताया जा रहा हादसे की वजह शुरुआती तौर पर शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। परिवार ने झोपड़ी में बिजली लगा रखी थी। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग भड़की और पूरे परिवार को लील लिया। लुधियाना की डीसी सुरभि मालिक और पुलिस कमिश्नर कौस्तब शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फॉरेंसिक टी जांच में जुटी हैं।

परिवार में केवल राजेश ही बचा सात लोगों का हंसता खेलता परिवार चंद मिनटों में तबाह हो गया। परिवार में सिर्फ राजेश कुमार ही बचा है। मंगलवार की रात वह अपने दोस्त के घर सोने चला गया था। यही वजह है कि उसकी जान बच गई। राजेश ने बताया कि पिता सुरेश कुमार कबाड़ी का काम करते थे। उधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

होटल में लगी आग, दो युवक जिन्दा जले...

होटल में लगी आग, दो युवक जिन्दा जले...

सीकर : राजजस्थान के सीकर जिले में जयपुर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के कमरे में लगी आग से दो युवक जिंदा जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।


नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने बताया कि दोनों युवक सोमवार रात को ही होटल मिलन में कमरा लेकर ठहरे थे और कमरे में देर रात तक दोनों युवक पार्टी कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों युवकों की जलने से मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि युवकों की शिनाख्त रेटा गांव निवासी राजेंद्र सिंह व दीपेन्द्र सिंह के रूप में हुई और दोनों आपस में मौसेरे भाई थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
 

पिकअप पलटने से 10 की मौत, सड़क पर मची चीख पुकार

पिकअप पलटने से 10 की मौत, सड़क पर मची चीख पुकार

झुंझुनूं : राजस्थान में झुंझुनूं जिले में गुढ़ागौडज़ी थाना क्षेत्र में पिकअप पलट जाने से आज दोपहर दो महिलाओं सहित दस लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य आठ घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार गुढ़ागौडज़ी कस्बे से दो किलोमीटर दूर झुंझुनूं जाने वाली रोड़ पर लीलो की ढाणी के पास यह पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को झुंझुनूं जिला मुख्यालय के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों ने और दम तोड़ दिया। ये लोग अहीरो की ढाणी बड़ाऊ के बताए जा रहे है। अहीरों की ढाणी (कृष्ण नगर) के ये लोग सभी पिकअप गाड़ी में बैठक कर लोहार्गल नहाने गए थे। पिकअप में करीब 18 लोग सवार थे। परिवार में एक वृद्ध की मौत होने पर लोहार्गल में मृतक की भस्मी प्रवाहित कर वहां के कुंड में स्नान कर ये लोग वापिस लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इस हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा है, झुंझुनू के गुढा गौडज़ी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।


 

पत्नी के पोर्न मूवी में एक्टिंग का था शक, बच्चों के सामने चाकू से गोदा....

पत्नी के पोर्न मूवी में एक्टिंग का था शक, बच्चों के सामने चाकू से गोदा....

बेंगलुरु : पोर्न देखने के आदी एक शख्स ने इस संदेह में अपनी पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी कि उसने पोर्न मूवी में एक्टिंग की है। बेंगलुरु के रामनगर में रहने वाला ऑटो ड्राइवर जहीर पाशा हर दिन घंटों पोर्न देखा करता था। इसी दौरान उसे संदेह हुआ कि एक पोर्न मूवी में उसकी पत्नी ने एक्टिंग की है। इस बात को लेकर वह पत्नी से बीते दो महीनों से झगड़ा कर रहा था और रविवार को उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसके बच्चे भी मौजूद थे। खबर के मुताबिक इस संदेह के चलते वह लगातार पत्नी मुबीना को परेशान कर रहा था।

इसी शक के आधार पर उसने मुबीना की हत्या कर दी, जिसका शव उसके पिता को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाशा को लगता था कि पोर्न मूवी में दिखी एक महिला उसकी पत्नी ही है। इसके बाद से वह उसके चरित्र पर शक करने लगा था। इसी को लेकर झगड़ा होता था और रविवार को दोपहर 12.30 बजे उसने बच्चों के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। मुबीना घरेलू महिला थी और 5 बच्चों की मां थी। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि पाशा की गिरफ्तारी हुई है या नहीं। पाशा का बड़ा बेटा इस घटना के बाद दौड़कर अपने नाना के घर गया और उन्हें बुलाकर लाया।

महिला के पिता जब तक मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद उन्होंने ही पुलिस को शिकायत की और अब मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुबीना के पिता पहले ही पुलिस को शिकायत करना चाहते थे, लेकिन बेटी के मना करने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया था। शिकायत के मुताबिक पाशा काफी दिनों से पत्नी को तंग कर रहा था और परिवार के लोगों को पता लगा था कि पोर्न मूवी के आधार पर पैदा हुआ संदेह ही इस विवाद की वजह था। पाशा और मुबीना की 15 साल पहले शादी हुई थी और दोनों के 5 बच्चे थे। 20 दिन पहले भी पाशा ने मुबीना की काफी पिटाई की थी और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
 

 तेज रफ़्तार कार और सफारी की टक्कर , दो की मौत

तेज रफ़्तार कार और सफारी की टक्कर , दो की मौत

गाजीपुर : सैदपुर कोतवाली के महरूमपुर गांव के सामने गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर कार और सफारी की आमने-सामने टक्कर हो गई और कार डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा में सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो को सैदपुर सीएचसी के डाक्टरों ने उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

इधर परिजन के रोने-बिलखने से सन्नाटा फैल गया। वाराणसी जिले के लंका थाना स्थित जोधपुर मुहल्ला निवासी नीरज कुमार श्रीवास्तव मित्र प्रयागराज जनपद के जंघई थाना क्षेत्र स्थित महरसा गांव निवासी कौशल कुमार तिवारी के साथ कार से गाजीपुर की ओर आ रहे थे। कार वाराणसी जनपद के पहडिय़ा निवासी लालबाबू जैसल चला रहा था। इधर, एक सफारी वाहन वाराणसी की ओर जा रही थी। महरूमपुर गांव सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सफारी वाहन से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर पार करके बाई ओर वितरित दिशा में सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटी। इधर, सफारी वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बिरनो थाना क्षेत्र के बंतरा गांव निवासी रामू यादव गंभीर रूप घायल होकर अचेत हो गया। ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और सैदपुर पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार नीरज श्रीवास्तव, चालक लालबाबू जैसल, कौशल कुमार तिवारी और सफारी चालक रामू यादव को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाई।

जहां डाक्टरों ने कार सवार नीरज श्रीवास्तव और चालक लालबाबू जयसल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल कौशल कुमार तिवारी और रामू यादव को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहां दो घायलों का उपचार वाराणसी में चल रहा है।

 

कुएं से बरामद हुआ मां-बेटे का शव, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया ये आरोप

कुएं से बरामद हुआ मां-बेटे का शव, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया ये आरोप

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में तीन दिनों से लापता मां-बेटे का शव अहिल्यापुर थाना इलाके के सूजना गांव के एक कुएं से संदिग्ध परिस्थिति में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग शव देखने के लिए उमड़ पड़े. मृतका की शिनाख्त सूजना गांव निवासी हसीब अंसारी की पत्नी संजूम खातून (20 वर्ष) के रूप में की गयी. इधर, घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है.

सूचना मिलने के बाद अहिल्यापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मां-बेटे के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और नाती की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है.

बताया जा रहा है कि संजूम खातून अपने छह माह के बच्चे के साथ पिछले तीन दिनों से लापता थी. इसे लेकर संजूम के पिता मरगोमुंडा थाना क्षेत्र के चेतनारी निवासी हदीश अंसारी ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने संजूम के ससुरालवालों वालों पर साजिश के तहत दोनों को गायब करने की बात कही थी. इधर, आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि इसी बीच मां-बेटे का शव कुएं से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ.

इधर, इस मामले को लेकर अहिल्यापुर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
संजूम और उसके छह माह के बच्चे का शव मिलने के बाद मृतका संजूम के पिता हदीश अंसारी ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर संजूम के पति हसीब अंसारी और उसके सास-ससुर पर दहेज की खातिर अक्सर प्रताडि़त करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि उनकी बेटी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होंने धूमधाम के साथ की थी.

शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन फिर संजूम के पति और उसके सास-ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया. जब भी उनकी बेटी से बातचीत होती थी तब वह रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती थी. उनलोगों को लगा कि सब कुछ ठीक हो जायेगा, लेकिन इसी बीच चार दिन पूर्व उनकी बेटी ने फोन पर कहा कि उसे काफी ज्यादा प्रताडि़त किया जा रहा है और उसके पति भी उसके साथ मारपीट कर रहे हैं. इसलिए अब वह ससुराल में नहीं रहेगी. इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था. इसी बीच उनकी बेटी का शव कुएं से बरामद हुआ. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी और नाती की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है.