BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान का हुआ निधन, 12 घायल...

सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान का हुआ निधन, 12 घायल...

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का निधन हो गया, जबकि अन्य 12 घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हैदरपोरा बाईपास क्षेत्र में एक ट्रक ने सीआरपीएफ के वाहन को टक्कर मार दी, जिससे सीआरपीएफ के 13 जवान घायल हो गए।


सभी घायल सीआरपीएफ जवानों को हमहामा के बीएसएफ अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान कांस्टेबल एमएन मणि ने दम तोड़ दिया। सीआरपीएफ के एएसआई जसराज और कांस्टेबल सुशांत विश्वास को सेना के 92 बेस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
 

महिला ने पहले 3 मासूम बच्चों को डूबोया, फिर खुद डूबकर की खुदकुशी, जाच में सामने यहाँ बाते....

महिला ने पहले 3 मासूम बच्चों को डूबोया, फिर खुद डूबकर की खुदकुशी, जाच में सामने यहाँ बाते....

नारनौल : दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है घटना हरियाणा के नारनौल शहर में मंगलवार की है। जहां एक महिला ने अपने ही 3 बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। चारों के शव वाटर टैंक में मिले हैं, जिन्हें नारनौल सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
महिला ने घरेलू विवाद के चलते यह कदम उठाया। उसने पहले तीनों बच्चों को वाटर टैंक में डुबोया और फिर खुद भी डूब गई। मृतका मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर की रहने वाली थी। उसका पति रामसेवक कुशवाह भी राजमिस्त्री का काम करता है।

 


परिवार इन दिनों नारनौल के गांव दुबलाना गांव में किराए पर रह रहा था और आसपास के इलाकों में ही मजदूरी करता था। सोमवार को रामसेवक ने अपनी पत्नी से काम पर चलने की बात की थी, लेकिन उसने काम पर जाने से मना कर दिया।


देर शाम जब वह काम करके वापस लौटा तो उसे न पत्नी मिली और न ही बच्चे मिले। मकान मालिक सुखबीर ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। महिला और बच्चों की तलाश करते हुए पता चला कि मकान के पास बने वाटर टैंक में उसकी लाश पड़ी है।


ग्रामीणों में वाटर टैंक में झांककर देखा तो उसमें रामसेवक के तीनों बच्चों की लाश भी थी। एक बच्चे की उम्र तो महज 7 माह ही बताई गई है, जबकि दो अन्य बच्चों की उम्र भी 3 से 4 साल के बीच है। टैंक में 4 लाशें एक साथ पड़ी देख इलाके में सनसनी फैल गई।


सरपंच धर्मपाल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, बताया जा रहा है कि महिला की अपने पति के साथ अनबन हुई थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
 

जहांगीरपुरी इलाके में पत्थरबाजी और आगज़नी के मामले में 23 गिरफ्तार....

जहांगीरपुरी इलाके में पत्थरबाजी और आगज़नी के मामले में 23 गिरफ्तार....

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी इलाके में पत्थरबाजी और आगज़नी के मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश आस्थाना ने बताया कि इनमें से आठ आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड हैं। श्री अस्थाना ने कहा कि अभियुक्तों से तीन पिस्तौल और पांच तलवार भी बरामद की गयी है। श्री अस्थाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस बीच, रोहिणी की एक अदालत ने मुख्य आरोपी अंसार और असलम की पुलिस हिरासत और दो दिन के लिए बढा दी है। कल इन दोनों को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने चार अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


पुलिस अमन समिति के साथ बैठकें कर रही है और संवेनशील क्षेत्रों में शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है। हिंसाग्रस्त इलाके में दंगारोधी बल सहित बडी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। ड्रोन से भी संवेनशील क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा रही है।
 

कहीं गर्मी तो कहीं तेज आंधी के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना...

कहीं गर्मी तो कहीं तेज आंधी के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना...

नई दिल्ली : उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है जिससे लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में लू और गर्मी जारी रहने की संभावना है। कड़ी धूप के साथ गर्म हवाओं के चलते गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में अगले 3 से 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं जिसकी वजह से लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है।


इस बीच मौसम विज्ञान विभाग आज से अगले 5 दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के एक इलाकों में तेज आंधी और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज और कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों पर आंधी और गरज के साथ बारिश के आसार हैं।


दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन हल्की बारिश के आसा
र वहीं तेज धूप और लू के बीच बुधवार को दिल्ली में सीजन की पहली बौछार पड़ सकती है । पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन (बुधवार और गुरुवार) को हल्की बारिश हो सकती है । इससे गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है। हालांकि, मंगलवार को भी गर्मी का सितम जारी रहेगा ।


हिमाचल में गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम विभाग ने पांच जिलों (चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व किन्नौर) में आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। गेहूं की कटाई प्रभावित हो सकती है। फलों की फसल को आंधी चलने से नुकसान की आशंका है।


पंजाब में धूल भरी आंधी चलने की संभावना पंजाब में लगातार गर्मी के प्रकोप के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को धूल भरी आंधी चलेगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।


उत्तराखंड में पड़ सकती है गरज के साथ बौछार उत्तराखंड में बुधवार से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछार और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानों में अंधड़ की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 अप्रैल तक के बीच उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
 

मुस्लिम परिवार के घर से तीन खरगोन निवासी युवकों सहित पांच लोगों को पकड़ा....

मुस्लिम परिवार के घर से तीन खरगोन निवासी युवकों सहित पांच लोगों को पकड़ा....

धार : मांडु पुलिस ने हिंदू संगठन की सूचना के बाद एक मुस्लिम परिवार के घर से तीन खरगोन निवासी युवकों सहित पांच लोगों को पकड़ा है। संगठन के लोगों को जानकारी मिली थी कि खरगोन में हुई पथराव की घटना को अंजाम देने के बाद वे मांडु में रुके थे।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व एक युवक को हिरासत में लिया। इधर, टीम के आने के पहले ही चार युवक भाग निकले थे, जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया है। उनके नाम राजिद, रफीक इमलीपुरा खरगोन, आसिफ हिदायत काजीपुरा खरगोन, अयान बहादुर मांडु और शाहिद भुरु निवासी मांडु हैं। मांडु में वार्ड क्रमांक-एक में भुरु लतीफ खान के घर से ये युवक मिले। 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1247 नए मामले, सिर्फ एक मौत...

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 1247 नए मामले, सिर्फ एक मौत...

नई दिल्ली : देश में एक दिन बाद ही कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,247 ने मामले सामने आए हैं। जबकि सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 928 डिस्चार्ज हुए हैं। हालांकि, एक्टिव मरीजों की संख्या में फिर इजाफा हुआ है। देश में कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़कर अब 11,860 हो गए हैं। ये कुल मामलों का 0.03 फीसद है।


कोरोना के कुल मामले- 4,30,45,527 कुल रिकवरी- 4,25,11,701 कुल मौतें- 5,21,966 कुल वैक्सीनेशन: 1,86,72,15,865
एक दिन पहले मिले थे 90 फीसद ज्यादा मामले बता दें कि देश में एक दिन पहले ही कोरोना के मामलों में करीब 90 फीसद का इजाफा देखा गया था। 18 अप्रैल को कोरोना के 2,183 नए मामले सामने आए थे जबकि 17 अप्रैल को कुल 1,150 केस दर्ज हुए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,01,909 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 83,25,06,755 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


सोमवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी की वजह केरल सरकार की लेटलतीफी को माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र ने केरल सरकार से कहा है कि वह प्रतिदिन कोरोना से संबंधित नवीनतम आंकड़े मुहैया कराए। राज्य सरकार द्वारा पांच दिन बाद आंकड़े उपलब्ध कराए जाने से मामलों, मौतों और संक्रमण दर जैसे महामारी की स्थिति को दर्शाने वाले सभी संकेतकों में अचानक उछाल आ गया है।


टेंशन में अभिभावक, आनलाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। इसको लेकर अभिभावकों ने चिंता जताई है। कोरोना के मामले बढ़ने पर अभिभावक अब स्कूलों में आनलाइन कक्षाओं के संचालन की मांग कर रहे हैं। बता दें कि नोएडा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 65 नए मामले मिले। इनमें 19 बच्चे शामिल हैं। वहीं 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब कोरोना के सक्रिय केस 332 हो गए हैं। इनमें 10 संक्रमितों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
 

पति ने 15 लोगों के साथ मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा, प्रेमी से शादी के लिए किया मजबूर...

पति ने 15 लोगों के साथ मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा, प्रेमी से शादी के लिए किया मजबूर...

अगरतला : त्रिपुरा के खोवई जिले में विवाहेतर संबंध रखने के संदेह में एक अधेड़ उम्र की महिला को कथित तौर पर पीटा गया और उसके प्रेमी से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि कथित घटना शनिवार रात तेलियामुरा थाना क्षेत्र के मध्य कृष्णापुर में हुई, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलियामुरा अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सोनाचरण जमातिया ने कहा कि, हम सच्चाई जानने के वास्ते पीडि़ता से मिलने के लिए एक टीम भेजेंगे। पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन कथित घटना की जांच की जाएगी।


महिला ने संवाददाताओं को बताया कि विवाहेतर संबंध होने के संदेह में शनिवार की रात उसका पति 15 अन्य लोगों के साथ उसे धान के खेत में ले गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिसके बाद वह होश खो बैठी। उसके कथित प्रेमी से भी मारपीट की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो में महिला को होश में आने के बाद, उल्लास के बीच ग्रामीणों द्वारा उसके कथित प्रेमी के साथ माला डालने के लिए मजबूर किया जा रहा है।


वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां मौजूद कुछ युवक महिला के कथित प्रेमी से उसके माथे पर सिंदूर लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। महिला के पति ने मीडिया के सामने कबूल किया कि उसने और उसके परिवार के सदस्यों ने उसी गांव के एक व्यक्ति के साथ कथित संबंधों के लिए उसकी पिटाई की।


पति ने बिना किसी पछतावे के कहा, घटना के बाद, मैं उसे इलाज के लिए तेलियामुरा अस्पताल ले गया, और मैंने पूरी रात वहीं बिताई। पुलिस ने मेरे आवास का दौरा किया।


त्रिपुरा महिला आयोग (टीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष बरनाली गोस्वामी ने कथित घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, एक सभ्य समाज में, हम एक महिला पर इस तरह के भीषण अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते। एक विवाहित महिला और एक पुरुष के बीच जबरदस्ती विवाह एक प्राकृतिक प्रथा नहीं है। हम घटनाओं के वास्तविक क्रम को जानने के लिए पीडि़ता से मिलने के लिए एक टीम भेजेंगे।
 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार....

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में नाबालिग से गैंगरेप के आरोप में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार....

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 15 साल की नाबालिग युवती से गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। रेप के चारों आरोपी स्थानीय जनजाति इलाके से आते हैं। इस मामले में पुलिस ने जिन दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है उनकी उम्र 14 साल है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात पुलिस ने इस मामले में पारुई पुलिस स्टेशन इलाके से लक्ष्मीरन सोरेन और सुनील सोरेन नाम के दो आरोपियों की गिरफ्तारी की।

वहीं दो नाबालिग लड़कों की गिरफ्तारी भी उसी गांव से कुछ घंटों बाद की गई। बताया जा रहा है कि युवती कोपाई नदी के पास एक लड़के के साथ बैठी जो उसी इलाके का रहने वाला था। पुलिस पूछताछ में उस लड़के ने खुद को उस लड़की का ब्वॉयफ्रेंड बताया है। युवक का कहना है कि इस दौरान कुछ लड़के आए और उस लड़की को पकड़कर जंगल में ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। लड़के का कहना है कि उस दौरान उन लड़कों ने उसके साथ भी मारपीट की।


स्थानीय अदालत ने इस मामले में सोमवार को 10 दिनों के लिए दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है जबकि दो नाबालिग आरोपियों को स्पेशल होम भेज दिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि गैंगरेप में इन चार के अलावा भी कोई शामिल था या नहीं? इस मामले में मजिस्ट्रेट ने पिछले हफ्ते ही पीडि़त लड़की का बयान दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के अलावा पोस्को एक्ट में भी मामला दर्ज किया है।


पुलिस के मुताबिक स्टेट क्रीमिनल इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने पीडि़त लड़की द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर स्केच तैयार किया और उसी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पीडि़त लड़की का बोलुर टाउन के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय युवक ने लड़की को इस हालत में देखा और मदद के लिए गांव भागा। बाद में गांव वालों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया।
 

CRIME NEWS : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, लड़की के पिता हिरासत में...

CRIME NEWS : प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया, लड़की के पिता हिरासत में...

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान विकेश कुमार के रूप की गई है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस ने लामीचौर गांव में स्नातक का छात्र विकेश कुमार का शव एक पेड़ से लटका बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विकेश का पास के ही एक लड़की के साथ प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। दो अप्रैल विकेश अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। इसके बाद लड़की को उसके परिजनों ने यूपी पुलिस की मदद से देवरिया से बरामद कर लिया। लड़की के परिजन लड़की को लेकर उसी दिन घर आ गये, लेकिन विवेश शनिवार को घर आया।


लड़की के पिता और उसके परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो छात्र को रविवार सुबह उसे उसके घर से बुलाकर ले गए और आरोप है कि उसकी पीट - पीटकर हत्या कर दी और शव को रात में एक पेड़ से लटका दिया। सोमवार की सुबह गांव में पेड़ से युवक का शव लटकते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी खबर पुलिस को दी गई।


गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के पिता के बयान के आधार पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इस मामले मृतक की प्रेमिका के पिता को हिरासत मं् लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम ²ष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला लगता है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 

लखनऊ समेत इन सात जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य...

लखनऊ समेत इन सात जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सीमाओ से लगे हुये राज्यों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये राजधानी लखनऊ समेत सात जिलों में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में भी इसके प्रभाव के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाये जाने को अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार ने इसी महीने के शुरू में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में खासी गिरावट होने के मद्देनजर मास्क पहनने से छूट दी थी।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65 और गाजियाबाद में 20 नये मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में भी 10 नये मरीज पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिये कि एनसीआर के जनपदों में कोविड रोधी टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर उन्हें टीका लगाया जाए और लक्षणयुक्त लोगों की जांच कराई जाए।

योगी ने कहा कि एनसीआर में कोविड संक्रमित पाए गए मरीजों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रोन स्वरूप की ही पुष्टि हुई है।


उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि संक्रमण के मामलों की संख्या में वृद्धि हो लेकिन अस्पताल में भर्ती होने अथवा मरीज के अति गंभीर होने की स्थिति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया जाए।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में 83,864 नमूनों की कोविड जांच की गई जिनमें 115 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 29 लोग स्वस्थ हुए।
 

रूस ने यूक्रेन पर किए सिलसिलेवार धमाके, सड़कों पर बिछीं लाशें...

रूस ने यूक्रेन पर किए सिलसिलेवार धमाके, सड़कों पर बिछीं लाशें...

कीव : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले तेज करने के बयान के बाद रूसी सेना ने राकेट दागने शुरू कर दिए है।


लाशों के लगे ढेर
जानकारी के अनुसार मारियोपोल में लाशों के डेर बिछ गए हैं। उत्तर में यूक्रेनी प्रतिरोध को दूर करने में विफल रहने के बाद, रूसी सेना ने डोनबास पर अपने जमीनी हमले को फिर से शुरू कर दिया है, जबकि राजधानी कीव सहित अन्य जगहों पर लंबी दूरी के हमले शुरू कर दिए हैं। मीडिया आउटलेट सस्पिलने के अनुसार, निप्रॉपेट्रोस हमलों में दो लोग घायल हुए हैं। ल्वीव के मेयर एंड्री सदोवी ने कहा कि शहर पर पांच मिसाइल हमले हुए हैं। वहीं कीव में निप्रो नदी के बाएं किनारे पर सिलसिलेवार कई धमाके हुए हैं। गवर्नर मक्सिम कोजिस्तकी ने कहा कि ल्वीव में मिसाइलों ने सैन्य ठिकानों और एक कार टायर सर्विस प्वाइंट पर हमला किया है जिसमें छह लोग मारे गए और आठ घायल हुए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि पूर्वोत्तर शहर खार्किव में पिछले चार दिनों में गोलाबारी में अठारह लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।
 

ईडी की बड़ी कार्रवाई : एमवे इंडिया की 758 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ईडी की बड़ी कार्रवाई : एमवे इंडिया की 758 करोड़ की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, एमवे इंडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की 757.77 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एमवे की भूमि और कारखाना भवन समेत मशीनरी वाहन, बैंक खाते और सावधि जमा शामिल हैं।

ईडी ने बताया कि एमवे की 411.83 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति और के 36 अलग-अलग खातों में जमा 345.94 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस अटैच किया गया है। 

 हिंसक झड़प : पथराव में 4 लोग घायल, कई गाडिय़ां टूटीं

हिंसक झड़प : पथराव में 4 लोग घायल, कई गाडिय़ां टूटीं

वडोदरा : गुजरात में वडोदरा के रावपुरा इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं, जिससे बहस शुरू हुई और मामला काफी आगे बढ़ गया। एक गुट ने दूसरे पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। हिंसा में चार लोग घायल हैं और 10 से अधिक वाहनों और लॉरियों में तोडफ़ोड़ की गई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। मामला शांत करा लिया गया है।

वडोदरा के पुलिस कमिश्नर शमहर सिंह ने कहा, रावपुरा इलाके में एक्सीडेंट के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं। शहर में फिलहाल शांति है। पुलिस टीम पैट्रोलिंग कर रही है। अन्य फोर्स को भी हमने मंगाया है। लोगों से अपील है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करें।

रामनवमी पर गुजरात के दो इलाकों में हुई थी झड़प
इससे पहले गुजरात के हिम्मतनगर और खंभात शहरों में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक झड़प हो गई। खंभात में हुई सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांप्रदायिक झड़पों के दौरान पुलिस को पथराव करने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडऩे पड़े।

प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर होंगे, जहां वह कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। दौरे के दौरान पीएम मोदी गांधीनगर, बनासकांठा, जामनगर और दाहोद में कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदानोम घेब्रेयसस की भी तीन दिवसीय गुजरात यात्रा सोमवार से शुरू होगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 

तूफान से मची तबाही, जिले में 2 लोगों की मौत और 50 घायल

तूफान से मची तबाही, जिले में 2 लोगों की मौत और 50 घायल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में आए तूफान में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 लोग घायल हो गए। मौतों की सूचना कूचबिहार में मोआमारी ग्राम पंचायत के ब्लॉक नंबर एक से मिली है। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्र नाथ घोष ने बताया, कूचबिहार जिले के ब्लॉक नंबर एक, मोआमारी ग्राम पंचायत में तूफान में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 50 घायल हैं। तूफान ने जिले के तुफानगंज, माथाभांगा समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी किया गया है।

वहीं, असम में तूफान के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। राज्य में गर्मियों के मौसम में आंधी तूफान के साथ होने वाली बारिश को बोर्डोइसिला कहा जाता है। बिजली गिरने के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार तूफान के कारण आठ और लोगों की मौत हुई, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। शुक्रवार को तिनसुकिया जिले में तीन, बक्सा में दो और डिब्रूगढ़ में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। गुरुवार से जारी तूफान के कारण 12 हजार से अधिक मकानों और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

मिजोरम में तूफान में 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
वहीं, मिजोरम के कोलासिब और मामित जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि के साथ आए तूफान से एक गिरजाघर की इमारत समेत 200 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। तूफान में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। तूफान शनिवार देर रात को दो जिलों में आया था। कोलासिब जिले में कम से कम 220 मकान और गिरजाघर की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। असम सीमा के समीप मामित जिले में करीब 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए।

 

अब इस प्रसिद्ध गीतकार का हुआ निधन, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक

अब इस प्रसिद्ध गीतकार का हुआ निधन, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक

नई दिल्ली : प्रसिद्ध गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक प्रफुल्ल कर का 17 अप्रैल रात निधन हो गया। उनकी उम्र 83 वर्ष थी। कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रफुल्ल को कई बार सम्मानित किया गया है। साल 2004 में उन्हें जयदेव पुरस्कार और साल 2015 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। 16 फरवरी, 1939 को पुरी में जन्मे प्रफुल्ल एक प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार, लेखक और स्तंभकार थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें उड़िया संस्कृति और संगीत में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि इस घटना ने उड़िया संगीत के एक युग का अंत कर दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि दिवंगत प्रफुल्ल कर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक 

ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर : पिता-पुत्र समेत 6 की मौत, 4 घायल

ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर : पिता-पुत्र समेत 6 की मौत, 4 घायल

अमेठी : यूपी के अमेठी में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। बारात में शामिल होने जा रही बोलेरो को देर रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मौके मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।

अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गनेशलाल मजरे भरेथा निवासी अनिल की ससुराल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावा गांव में है। रविवार को अनिल के ससुराल से बारात जायस जानी थी। अपनी ससुराल से नौ अन्य लोगों को बिठा कर वह बोलेरो से जायस जा रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा स्थित श्रीमत परमहंस परमहंस आश्रम के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी।

दुर्घटना में अनिल के अलावा बोलेरो में सवार कल्लू (56) व उनका पुत्र कृष्ण कुमार (32) निवासी गुडूर थाना मुंशीगंज के अलावा गौरीगंज थाना क्षेत्र के पचेहरी निवासी मुकेश (13) व अनुज (08) तथा नेवरिया थाना क्षेत्र मुंशीगंज के लवकुश (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया दुर्घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे।
 

होटल प्रबंधन पर दो युवतियों ने हंगामा कर लगाया ये आरोप

होटल प्रबंधन पर दो युवतियों ने हंगामा कर लगाया ये आरोप

लखनऊ। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुरेंद्रनगर स्थित होटल में शुक्रवार देर रात युवतियों ने जमकर हंगामा किया। होटल प्रबंधन ने युवतियों को धमकी दी जिस पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने युवतियों ने होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाया। इस दौरान युवतियो के आरोप लगाने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
शुक्रवार रात करीब 11 बजे दो युवतियों ने होटल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। वे आरोप लगा रही थीं कि उनसे होटल के प्रबंधन ने कार्य कराया जिसका रुपया नहीं दिया। होटल प्रबंधन व युवतियों के बीच कहासुनी का मामला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित हो गया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद दो थानों गाजीपुर व चिनहट की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। रात करीब 12.30 बजे किसी तरह मामले को पीआरवी के जवानों ने शांत कराया। इसके बाद शनिवार को दोनों युवतियों ने होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
पांच युवतियों को बुलाया, दो को भगा दिया
दोनों युवतियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ पांच युवतियों को होटल प्रबंधन ने बुलाया था। प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाने वाली एक युवती पहले भी होटल में काम कर चुकी थी जिसके रुपये बाकी थे जिसे वह मांग रही थी। युवती का आरोप है कि उसके साथ चार अन्य युवतियों के टिकट कराकर होटल प्रबंधन ने दूसरे प्रदेश से बुलाया। युवती के मुताबिक उसे इलाज कराने थे। जब उसने पुराने रुपये मांगे तो होटल प्रबंधन ने तीन युवतियों को हटा दिया। इसके बाद उनको होटल से बाहर भगा दिया। जिसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। युवतियों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है।

 

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला- लड़की के स्तन विकसित ना होने पर भी गलत इरादे से छूना माना जाएगा यौन अपराध

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला- लड़की के स्तन विकसित ना होने पर भी गलत इरादे से छूना माना जाएगा यौन अपराध

पश्चिम बंगाल की कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़िता के भले ही स्तन विकसित ना हुए हो लेकिन गलत इरादे से छूना भी इसे यौन अपराध की श्रेणी से दर्ज किया जाएगा. कोर्ट ने साफ कहा कि ये साबित होना चाहिए कि आरोपित शख्स ने गलत इरादे से पीड़िता को छुआ. बता दें, कोर्ट ने इस मामले में आरोपित को पोक्सो एक्ट की धारा 7 के तहत दोषी करार किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपित के वकील ने इस बात की दलील दी थी कि पीड़िता के स्तनों को छूने का सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि इस मामले में चिकित्सा अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि पीड़िता के स्तन अभी विकसित नहीं हुए. बता दें, कोर्ट वकील की इस दलील पर सहमत नहीं दिखा.

कोर्ट ने ये भी कहा...

कोर्ट ने कहा, ये जरूरी नहीं है कि लड़की के स्तन विकसित हुए हैं या नहीं. लड़की के विशेष अंग को स्तन कहा ही जाएगा. कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट की धारा 7 का दोषी करार करते हुए कहा कि, बच्चे के लिंग, गुदा या स्तन को छूना या गलत इरादे से छूना यौन उतपीड़न का अपराध माना जाएगा.

'पहले घर में घुसा और फिर...' - पीड़िता की मां

बताते चले, साल 2017 के एक मामले में हाईकोर्ट ने ये बयान दिया है. ये मामला 13 साल की लड़की का है. बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत की थी कि बच्ची घर में अकेले थी तब आरोपित आया और उसे गलत तरीके से छुने लगा. मां ने पुलिस को ये भी बताया कि आरोपित ने बच्ची के चेहरे को भी चूमा. बता दें, इस मामले में निचली अदालत ने आरोपित को दोषी ठहराया था.  

बड़ी खबर : कोरोना से 5 लाख नहीं, 40 लाख लोगों की गई जान : राहुल

बड़ी खबर : कोरोना से 5 लाख नहीं, 40 लाख लोगों की गई जान : राहुल

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में कोरोना से हुई मौतों के सरकारी आंकड़ों को झूठ बताया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की 'लापरवाही' के कारण कोरोनो महामारी के दौरान 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। उन्होंने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि मृतकों के सभी परिवारों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाना चाहिए।


राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत वैश्विक कोविड की मौत को सार्वजनिक करने के डब्ल्यूएचओ के प्रयासों को रोक रहा है। उन्होंने रिपोर्ट शेयर कर आरोप लगाया कि 'मोदी जी न तो सच बोलते हैं और न ही दूसरों को बोलने देते हैं। वह अभी भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई!'


राहुल ने कहा, 'मैंने पहले भी कहा था- कोविड के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण पांच लाख नहीं, बल्कि 40 लाख भारतीयों की मौत हुई।' राहुल ने कहा, 'मोदी जी- अपनी जिम्मेदारी निभाएं, हर (कोविड) पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दें।'
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1515569385473130498?s=20&t=2zMfjMxv0IWjujJ-QrJv_g
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने वास्तविक कोविड-19 मौत के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। साथ ही मृतकों के परिवार के सदस्यों को 4 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। रविवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चार ताजा मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 5,21,751 हो गई है।
 

डाकिया अब आपके घर लेकर पहुंचेगी वोटर कार्ड...

डाकिया अब आपके घर लेकर पहुंचेगी वोटर कार्ड...

भोपाल : अब आपको वोटर कार्ड लेने के लिए कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे आपको वोटर कार्ड मिल जाएगा। चुनाव आयोग ने इसकी जिम्मेदारी डाक विभाग को सौंप दी है।

अभी तक वोटर आइडी कार्ड देने की जिम्मेदारी बीएलओ की थी। लेकिन अब डाक विभाग द्वारा स्पीड पोस्ट से कार्ड घर भेजे जाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों में स्पीड पोस्ट के जरिये कार्ड भेजे जाएंगे। इसके लिए वोटर्स को कोई फीस नहीं देनी होगी। भारत निर्वाचन आयोग इसका खर्च उठायेगा।