BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
तत्काल टिकट बुकिंग में अब नो टेंशन! रेलवे की आई नई गुड न्यूज....

तत्काल टिकट बुकिंग में अब नो टेंशन! रेलवे की आई नई गुड न्यूज....

नई दिल्ली : आईआरसीटीसी की वेबसाइट से तत्काल टिकट बुकिंग करते हैं तो आपके लिए एक राहत की खबर है। असल में अब टिकट बुकिंग के दौरान डेस्टिनेशन एड्रेस देने की जरूरत नहीं होगी। इसका फायदा उन लोगों को सबसे ज्यादा मिलेगा, जो तत्काल टिकट की बुकिंग करते हैं।
दरअसल, डेस्टिनेशन एड्रेस डालने की वजह से टिकट बुकिंग में ज्यादा वक्त लग जाता था। कई बार सीमित सीट के लिए बुकिंग में देरी की वजह से वेटिंग टिकट मिलता था। आपको बता दें कि कोरोना काल में रेलवे ने बुकिंग के लिए डेस्टिनेशन एड्रेस देना अनिवार्य कर दिया था। इसका मकसद था कि कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जाता है उसके डेस्टिनेशन एड्रेस की जानकारी ली जा सके।
इसके जरिए रेलवे को ट्रैकिंग में काफी आसानी होती थी। अब जब देश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तब रेलवे ने इस फैसले को वापस ले लिया है।


बीते कुछ माह में रेलवे ने लगातार उन पाबंदियों को कम किया है जो कोरोना काल में लगे थे। हाल ही में आईआरसीटीसी ने खाने-पीने की सुविधा को फिर से शुरू करने का आदेश दिया था। कोरोना की वजह से करीब 2 साल तक रेलवे की ओर से बेडरोल, कंबल आदि के इंतजाम पर रोक लगा दी गई थी। अब इसे एक बार फिर लागू कर दिया गया है।
 

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 340 के पार...

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 340 के पार...

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 341 तक पहुंच गई है।


बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने इसे आपदा क्षेत्र घोषित किया, जहां सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं। मीडिया ने पहले 306 मौतें होने की सूचना दी थी, जो अब बढ़कर 341 तक पहुंच गया है।


दक्षिण अफ्रीका में क्वाज़ुलु-नताल प्रांत के प्रमुख सिहले जिकलाला ने इस प्राकृतिक आपदा में 40,000 लोगों से अधिक के प्रभावित होने की घोषणा की।


क्वाज़ुलु-नताल में सोमवार रात से भारी बारिश जारी है और इससे आई बाढ़ की वजह से यहां की सड़कें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर को कथित तौर पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
 

रूस की यूक्रेन को सख्त चेतावनी, कही यहाँ बाते....

रूस की यूक्रेन को सख्त चेतावनी, कही यहाँ बाते....

मास्को : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध और आक्रमक होता जा रहा है। इस बीच दुनियाभर के देश इस युद्ध को रोकने की बजाय चुपी साधे हुए है। दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन को कड़ी चेतावनी देते हुए है कि अगर उन्होंने रूस पर हमला किया तो वह यूक्रेन के कई बड़े स्थानों पर मिसाइलों की बौछार कर देगा।


रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस पर अगर हमला किया गया तो कीव में कई बड़े स्थानों को लक्षित कर मिसाइलें छोड़ी जा सकती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइल की बौछार करने की बात उस समय कही है जब यह बात सामने आई है की मास्को ने काला सागर बेड़े के युद्धपोत को खो दिया है।


रूस द्वारा राजधानी कीव पर कब्जा करने में विफल रहने और अपने सैनिकों को वापस लेने के बाद कीव में जीवन धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट रहा है। वहीं एक नए सिरे से बमबारी शहर के निवासियों को मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने को मजबूर कर सकती है। इस बीच रूस न्यूक्लियर हमला भी कर सकता है, अगर ऐसा होता है तो एक देश पर नहीं ब्लकि पूरी दुनिया पर इसका असर होगा।


यूक्रेन ने रूस पर हमले की बात नकारी

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस में हमले करने की बात को नकार दिया है। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने दावा किया कि उनकी सेना ने मिसाइलों के साथ एक प्रमुख रूसी युद्धपोत पर हमला किया। रूसी मिसाइल क्रूजर युद्धपोत मोस्कवा भारी क्षति झेलने के बाद बंदरगाह पर ले जाने के दौरान डूब गया। वहीं मास्को ने इसमें आग लगने की बात स्वीकार की है लेकिन किसी हमले की नहीं। गौरतलब है कि मोस्कवा में 16 लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को ले जाने की क्षमता थी, और इसके हटने से काला सागर में रूस की मारक क्षमता कम हो जाएगी।


गौरतलब है कि मारियोपोल को रूस ने अपने हमलों से खंडहर में तबदील कर दिया है। वहां के मेयर ने इस सप्ताह कहा था कि 10,000 से अधिक नागरिक इस युद्ध में मारे गए हैं और मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर सकती है।
 

तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा , दस लोग हुए घायल...

तेज रफ़्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा , दस लोग हुए घायल...

संबलपुर : ओडिशा के देवगढ़ जिले के गेलो घाट पर एक ऑटो रिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना उसी स्थान पर हुई है जहां 17 अप्रैल 2016 को एक बस के फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से 27 ओपेरा कलाकारों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऑटो रिक्शा में सवार लोग कलियाखमार गांव में मां तारिणी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान ऑटो-रिक्शा पलटने के कारण यह दुर्घटना हुई।

युमना में डूबे चार बच्चे ,  तीन के शव हुए बरामद

युमना में डूबे चार बच्चे , तीन के शव हुए बरामद

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कहा कि यमुना में डूबे चार बच्चों में से दो और बच्चों के शव कालिंदी कुंज के निकट युमना से बरामद हुए हैं जबकि चौथे बच्चे की तलाश का अभियान जारी हैं।

पुलिस को अब तक तीन शव बरामद हुए हैं। जिनकी पहचान फरमान (13), मोहम्मद अली (11) और साहिल (13) के रूप में हुई। जबकि रिहान (13) की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार शाम दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके के पास नदी के किनारे खेलने गए चार नाबालिग लड़के यमुना नदी में डूब गए थे। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को नदी में कीचड़ में एक शव बरामद हुआ था।

 बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जोधपुर : राजस्थान में जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में बोलेरो के ट्रक से टकराने पर दो महिलाओं एवं एक बच्चे सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चूरू जिले के ये लोग जोधपुर जिले में बाड़मेर रोड पर स्थित अपनी कुलदेवी नागाणा राय माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे कि गुरुवार देर रात बिलाड़ा थाना क्षेत्र में झुड़ली फांटा के पास उनकी बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में चुरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र में ख्याली गांव निवासी उदयप्रताप सिंह, मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, मधु कंवर, चैन सिंह और छह वर्षीय दर्पण कंवर की मृत्यु हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।  गहलोत ने कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
 

आईएएस अधिकारियों के बाद 14 आईपीएस का भी तबादला, देखें सूची...

आईएएस अधिकारियों के बाद 14 आईपीएस का भी तबादला, देखें सूची...

लखनऊ : 14 आईएएस अधिकारियों के बाद यूपी की योगी सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में भी फेर बदल किया है। सरकार ने गुरुवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के करीब एक दर्जन अफसरों के तबादले कर दिए। आईपीएस विकास वैद्य को हाथरस तो अतुल शर्मा को चित्रकूट का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।

वहीं, बलरामपुर के एसपी हेमंत कुटियाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है। रात में जारी हुए सरकारी आदेश में हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अमरोहा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। वह श्रीमती पूनम का स्थान लेंगे, जिन्हें एसपी पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है।

इसके अलावा आईपीएस बबलू कुमार को मुरादाबाद और सचिंद्र पटेल को कुशीनगर एसपी पद से हटाते हुए प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अब कुशीनगर में धवल जायसवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है। बता दें प्रदेश की योगी सरकार ने तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर और नियुक्तियों को लागू कर दिया है।
 

BIG BREAKING : केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने समाप्त किया सांसद कोटे से दाखिले की व्यवस्था, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने समाप्त किया सांसद कोटे से दाखिले की व्यवस्था, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए सांसदों को मिलने वाला 10 सीटों का कोटा समाप्त कर दिया गया है. केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला दिलाने के लिए सांसदों को यह कोटा मिलता था. सांसद अपने निर्धारित कोटे के आधार पर अपने क्षेत्र में छात्रों के दाखिले की सिफारिश करते थे. सांसदों की सिफारिश के आधार पर अधिकतम 10 छात्रों को दाखिला दिया जा सकता था. हालांकि अब यह प्रावधान खत्म कर दिया गया है. केंद्रीय विद्यालयों में सांसद कोटे के अतिरिक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की सिफारिश पर भी 450 विद्यार्थियों को दाखिला देने की व्यवस्था थी. हालांकि शिक्षा मंत्रालय को दिए जाने वाला यह 450 सीटों का कोटा बीते वर्ष ही पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया था. सांसद कोटे के विषय पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि क्या हम अपने अधिकार का प्रयोग कुछ चंद लोगों के लिये करेंगे या फिर सांसद के तौर पर हम सभी के लिये समान काम करेंगे|

अब तक सांसद कोटे से 7,500 दाखिले होते रहे. इस बीच इस बार केंद्रीय विद्यालय संगठन ने फैसला किया है कि केवीएस में उन छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा, जिन्होंने कोरोना के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है. इस वर्ष कक्षा एक से बारहवीं तक किसी भी कक्षा के लिए सभी केन्द्रीय विद्यालय में इस नियम का पालन किया जाएगा. बीते वर्ष देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कोटा समाप्त करने का निर्णय किया गया था और अब सांसदों का कोटा खत्म कर दिया गया है. यह फैसला केंद्र सरकार ने लिया है.

अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा भी कई सांसदों को यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है कि सांसद कोटा के तहत दाखिले हेतु सिफारिश न भेजें. इस बीच देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस वर्ष केंद्रीय विद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पालन किया जा रहा है. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुताबिक पहली कक्षा में दाखिले के लिए छात्रों की आयु एक मार्च 2022 तक छह वर्ष पूरी होनी चाहिए.

केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला पाने के लिए जहां इस वर्ष न्यूनतम आयु 6 वर्ष कर दी गई है, वहीं पिछले वर्ष तक पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा 5 वर्ष थी. इस वर्ष नई शिक्षा नीति के अनुपालन हेतु यह बदलाव किया गया है. गौरतलब है कि बीते वर्ष जारी किए गए सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजों में केंद्रीय विद्यालय सबसे आगे थे. केंद्रीय विद्यालयों में सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है. यानी केंद्रीय विद्यालय के सभी छात्र दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं.

बड़ी खबर : राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बीते 24 घंटो में 300 से ज्यादा नए मरीजों की हुई पहचान

बड़ी खबर : राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बीते 24 घंटो में 300 से ज्यादा नए मरीजों की हुई पहचान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है. दिल्ली में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 300 से ज्यादा नए मामले सामने आए और संक्रमण की दर बढ़कर 2.39 प्रतिशत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते एक दिन में Covid-19 से किसी की मौत नहीं हुई है.

कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से दिल्ली को अपनी जद में लेता दिख रहा है. बीते 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 325 नए कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं. जो प्रशासन की मुश्किलें बढ़ाती दिख रहा है. फिलहाल इस दौरान किसी की भी मौत संक्रमण के कारण नहीं हुई है. वहीं दिल्ली में आज रिकॉर्ड बीते 40 दिनों में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले देखने को मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 3 मार्च के बाद से सबसे ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं संक्रमण की दर बढ़कर 2.39 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 13576 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिस दौरान 224 लोगों का इलाज सफल होने के बाद वह ठीक भी हुए हैं.

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में दिल्ली में कुल 574 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, वहीं 16 कोरोना संक्रमितों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है. बता दें कि बीते दिनों ही घट रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डीडीएमए की बैठक में मास्क नहीं लगाने पर लगने वाला चालान को खत्म किया गया था. फिलहाल डीडीएमए ने लोगों से अपनी सुरक्षा को देखते हुए स्वेच्छा से मास्क पहनने की अपील की थी.

बड़ी खबर : शहर के इस मॉल में देर रात लगी भीषण आग, मॉल के तीन स्क्रीन में चल रहे थे शो, मची अफरा तफरी

बड़ी खबर : शहर के इस मॉल में देर रात लगी भीषण आग, मॉल के तीन स्क्रीन में चल रहे थे शो, मची अफरा तफरी

मेरठ | यूपी के मेरठ में गुरुवार देर रात पीवीएस मॉल के जनरेटर रूम में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर मॉल के अंदर भगदड़ मच गई। बढ़ती आग की लपटों को देखकर तुरंत ही मॉल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थीं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने का कोशिश जारी थी।

गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे अचानक से शॉर्ट सर्किट के चलते पीवीएस मॉल के जनरेटर रूम में आग लग गई। पहले तो किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग की बढ़ती लपटों को देखकर मॉल के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

अनहोनी की आशंका के चलते मॉल को पूरी तरह से खाली करा लिया गया। इधर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। जिस समय आग लगी उस समय मॉल के अंदर काफी भीड़ थी। मॉल के अंदर तीन स्क्रीन के शो चल रहे थे, जिन्हें तुरंत खाली कराया गया। पुलिस के मुताबिक बेसमेंट में जनरेटर का रूम था, जहां पर आग लगी है। पुलिस ने बताया कि आग लगते ही बेसमेंट में काफी धुंआ उठने लगा और वहां पर मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना दी। इसके बाद पीवीएस मॉल के कर्मचारियों ने तुरंत ही फिल्म दिखाना बंद कर दिया और लोगों को तुरंत मॉल से बाहर निकलवाया। जहां पर आग लगी वहां बेसमेंट में कई गाड़ियां भी खड़ी थीं, जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही थीं।

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत....

भीषण सड़क हादसा : नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हुई मौत....

गुवाहाटी : असम के होजाई जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल’ (एसयूवी) फिसलकर रेलिंग से जा टकराया और इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा भेलोगुड़ी के पास हुआ, जहां गुवाहाटी से आ रहे एसयूवी का चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन राजमार्ग की रेलिंग से जा टकराया। अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, पांच अन्य गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक हेलालुद्दीन, अफरीद आलम, मिनहाजुद्दीन, निजामुद्दीन और नीफा जन्नत के रूप में की गई है। निजामुद्दीन, कतर से लौटा था। हादसे का शिकार हुआ परिवार होजाई जिले के कापहबारी गांव का निवासी है। वे लोग निजामुद्दीन की अगवानी करने के बाद गुवाहाटी हवाईअड्डा से लौट रहे थे।
 

बड़ा हादसा :  जिंदा जलकर बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत....

बड़ा हादसा : जिंदा जलकर बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत....

वाराणसी के अशफाक नगर से दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही जहाँ मुहल्ला स्थित एक कमरे के मकान में साड़ी फिनिशिंग के काम के दौरान गुरुवार की दोपहर आग लग गई। हादसे में बाप-बेटा सहित चार लोग जिंदा जल गए। मृतकों की शिनाख्त अंसार नगर निवासी आरिफ जमाल (45) व उनके बेटे मोहम्मद शाबान (22) और बिहार के अररिया निवासी एजाज (18) व मुंतशिर (19) के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

अचानक बिजली के तारों में लगी आग
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत अशफाक नगर में संकरी गली में सेराज अहमद का एक कमरे का मकान है। आरिफ जमाल अपने बेटे शाबान और बिहार निवासी दो मजदूरों के साथ किराये पर कमरा लेकर साड़ी फिनिशिंग का काम करते थे। उसी कमरे में खाना बनाने के दौरान अचानक बिजली के तारों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि कमरे में मौजूद आरिफ, सैफान, एजाज और मुंतशिर दरवाजा खोलकर बाहर ही नहीं निकल पाए। चारों की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और कमरे में पानी डाल कर आग बुझाना शुरू किए। इसी बीच अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक कमरे में मौजूद चारों लोग जिंदा जल गए थे।

आग बुझाने की वजह से नहीं निकल पाए बाहर
डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि साड़ी फिनिशिंग के 12 × 10 फीट के कमरे में साड़ी, फोम, फिनिशिंग सामग्री रखी थी, जो सिंथेटिक थी। इसी वजह से आग कमरे में तेजी से फैल गई। कमरे में दो दरवाजे थे और वह दोनों ही बंद थे। आग को रोकने के प्रयास में ही चारों लोग कमरे से बाहर निकल नहीं पाए।

 

इस दुखद घटना में पिता-पुत्र और बिहार के अररिया निवासी दो युवकों की मौत हो गई है। कमरे में रखा गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग आसपास के किसी अन्य घर तक नहीं फैलने पाई। शाम तक चारों लोगों का पोस्टमॉर्टम करा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतकों के परिजनों को आपदा राहत के अंतर्गत समुचित मुआवजा सहायता जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी की इस दर्दनाक घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है।
 

आसमानी बिजली गिरने से 4 की हुई मौत...

आसमानी बिजली गिरने से 4 की हुई मौत...

चेन्नई : तमिलनाडु के विरुधुनगर के पास रोसालपट्टी में बीती शाम आसमानी बिजली गिरने से चार निर्माण श्रमिकों (कंस्ट्रक्शन वर्कर्स) की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में 22 वर्षीय जयसूर्या, 28 वर्षीय ए. कार्तिक राजा, 24 वर्षीय एम. मुरुगन और 25 वर्षीय एस. जक्कम्मल हैं। विरुधुनगर और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई और साथ ही बिजली भी कड़कती नजर आई। 

बड़ी खबर : यमुना में डूबे चार बच्चे, एक शव बरामद...

बड़ी खबर : यमुना में डूबे चार बच्चे, एक शव बरामद...

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नदी के किनारे खेलने गए चार बच्चे यमुना में डूब गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि लापता नाबालिग बच्चों की पहचान मोहम्मद अली (11), साहिल (13), फरमान (13) और रिहान (13) के रूप में हुई है। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान फरमान के तौर पर हुयी। फरहान नदी में कीचड़ में फंसा पाया गया था।


पुलिस ने बताया कि यमुना नदी के पास खेलने आए चार बच्चों के लापता होने के संबंध में कालिंदी कुंज थाने को दोपहर करीब 3:35 बजे सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम विश्वकर्मा कॉलोनी से सटे इलाके में पहुंची, जहां पर कॉल करने वाले सदकत अली (38) ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मो. अली तीन अन्य लड़कों के साथ यमुना किनारे गया था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा है। सदाकत ने उनकी तलाश की और यमुना के पास पहुँचे, जहाँ उन्हें बच्चों के कपड़े मिले लेकिन चारों बच्चे गायब थे।


पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान पुलिस को तीन जींस पैंट, तीन टी-शर्ट, एक शर्ट और चार जोड़ी चप्पलें भी मिलीं, जो नदी के किनारे पड़ी थीं। इस स्थिति को देखकर आपदा प्रबंधन टीम, बाढ़ विभाग के तैराक, सर्च लाइट वाली नावें, फायर ब्रिगेड, कैट्स एम्बुलेंस, डीएम ईस्ट के कार्यालय के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद तैराकों और गोताखोरों ने सर्च लाइट की मदद से यमुना में बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार बच्चों के माता-पिता निम्न आय वर्ग के श्रमिक हैं। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि यमुना के गंदे पानी में नहाने के दौरान बच्चे डूब गए।
 

दोगुना करने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठे...

दोगुना करने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ऐंठे...

इंदौर : एक एडवाइजरी फर्म के कर्ताधर्ताओं द्वारा रुपये दोगुना करने का लालच देकर साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी 60 वर्षीय ब्रजराज सिंह निवासी गौतबुद्धनगर (उत्तर प्रदेश) है।

फ्यूचर इन्वेस्टमेंट कंपनी के कर्ताधर्ता आसुंजय कैलश व पिंकी केलया का लक्ष्मी टावर एमजी रोड पर आफिस था, जो पहले लाकडाउन में बंद हो गया था। 

CRIME NEWS : तीन बच्चों को जलाने वाली मां को आजीवन कारावास...

CRIME NEWS : तीन बच्चों को जलाने वाली मां को आजीवन कारावास...

शिवपुरी : अपर सत्र न्यायाधीश पिछोर आरएन भगवती ने एक महत्वपूर्ण फैसले में तीन बच्चों को जिंदा जलाने वाली मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वर्षा जाटव ने अपने बच्चों सुखिया, राजा और पप्पू के साथ अपनी ससुराल में सास-ससुर के पड़ोस में रहती थी।

वर्षा का पति दिनेश जाटव मजदूरी के काम में लगातार बाहर रहता था और घर कम ही आता था । पति के बाहर रहने के कारण तीन बच्चों के साथ अकेली रह रही वर्षा मानसिक रूप से परेशान हो गई। 

यदि डब्लूटीओ अनुमति दे तो भारत पूरी दुनिया का पेट भर सकता है : नरेंद्र मोदी

यदि डब्लूटीओ अनुमति दे तो भारत पूरी दुनिया का पेट भर सकता है : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 12 अप्रैल को गुजरात के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का जिक्र किया। कहा, 'इस जंग के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खाद्य भंडार घट रहा है। आज दुनिया एक अनिश्चित स्थिति का सामना कर रही है, क्योंकि किसी को वह नहीं मिल रहा है जो उसे चाहिए। पेट्रोल, तेल और उर्वरक की उपलब्धता घट रही है। दुनिया के सामने अब एक नई और बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वो यह है कि दुनिया का अन्न भंडार खाली हो रहा है।'


प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से हुई बातचीत में भी ये बात कही है। उन्होंने कहा, 'मैं अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर रहा था तो उन्होंने भी इस गंभीर मुद्दे को उठाया। मैंने सुझाव दिया कि यदि डब्लूटीओ अनुमति देता है, तो भारत कल से दुनिया को खाद्य भंडार की आपूर्ति करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।'


पीएम मोदी ने यह भी कहा, 'हमारे पास अपने लोगों के लिए पहले से ही पर्याप्त खाद्यान्न है, लेकिन ऐसा लगता है कि हमारे किसानों ने पूरी दुनिया को खिलाने की व्यवस्था कर ली है। लेकिन हमें दुनिया के कानूनों के मुताबिक चलना है, इसिलए मुझे नहीं पता कि इस काम के लिए विश्व व्यापार संगठन कब अनुमति देगा।'


ज्ञातव्य है कि श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत एशिया, यूरोप और अफ्रीका के कई देशों में खाद्यान्न संकट गहराता जा रहा है। महंगाई और कम उत्पादन से कई देशों में अनाज का संकट है। लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत पूरी दुनिया को अनाज दे सकता है। इसके लिए विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ की मंजूरी का इंतजार है।

 

 



 

क्या है डब्ल्यूटीओ, जिसकी अनुमति का इंतजार कर रहा भारत? विश्व व्यापार संगठन यानी डब्ल्यूटीओ एक बहुपक्षीय संस्था है जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार का नियमन करती है। इसकी स्थापना एक जनवरी 1995 को हुई थी। इसका मुख्यालय स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में है। फिलहाल 164 देश इसके सदस्य हैं। भारत शुरू से ही डब्ल्यूटीओ का सदस्य रहा है। आज विश्व का 98% व्यापार डब्ल्यूटीओ के दायरे में होता है।

 

धमाके के बाद केमिकल फैक्टरी में लगी आग... 6 की मौत, 12 घायल...

धमाके के बाद केमिकल फैक्टरी में लगी आग... 6 की मौत, 12 घायल...

एलुरु : आंध्र प्रदेश के एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम स्थित एक केमिकल फैक्टरी में बुधवार रात आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नाइट्रिक एसिड मोनोमिथाइल के रिसाव के बाद यह घटना घटी। घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा रेफर किया गया है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक पोरस इंडस्ट्री की यूनिट 4 में बीती रात करीब 10 बजे ब्लास्ट हुआ, इसके बाद भीषण आग लग गई। फैक्टरी में उस समय लगभग 150 लोग काम कर रहे थे।


आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
 

बड़ा हादसा : पहाड़ी से टकराकर लोगों से भरा ट्रक पलटा, 16 की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

बड़ा हादसा : पहाड़ी से टकराकर लोगों से भरा ट्रक पलटा, 16 की मौत; कई गंभीर रूप से घायल

जकार्ता : इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पश्चिमी पापुआ में एक ट्रक दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रांत के मनोकवारी जिले में खोज और बचाव कार्यालय के एक प्रेस अधिकारी मुहम्मद खैरुल बस्यार ने इसकी जानकारी दी है।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार तड़के करीब तीन बजे हुई जब 29 लोगों को ले जा रहा ट्रक पेंगुनुनगन अरफाक जिले के मिन्याम्बो उप जिले में एक ढलान वाली सड़क से गुजर रहा था।

ट्रक सड़क के किनारे एक पहाड़ी से टकरा गया, जिसमें 13 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य की अस्पताल में मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी के अनुसार दुर्घटना में सात अन्य बाल-बाल बचे।

 

नहाने के दौरान हुआ हादसा ,  दो बच्चों की गई जान

नहाने के दौरान हुआ हादसा , दो बच्चों की गई जान

प्रयागराज : बारा थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में बुधवार दोपहर तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के शव बाहर निकलवाने के बाद विधिक कार्रवाई की।

बारा के उमापुर गांव निवासी सुरेश का साथ वर्षीय बेटा आर्यन और पड़ोसी बुद्धिप्रकाश का दस वर्षीय बेटा कृष्ण बुधवार दोपहर गांव में स्थित तालाब में गर्मी के चलते स्नान करने चले गए। जहां स्नान करते समय दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोग जबतक दोनों को बचाने के लिए कुछ कर पाते, इस दौरान दोनों गहरे पानी में समा गये। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे।

हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों का शव बाहर निकलवाया और परिजनों से तहरीर लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि बारा के उमापुर गांव में दो बच्चों की डूबने की सूचना है। मौके पर पुलिस टीम विधिक कार्रवाई कर रही है।