BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
संदिग्धों एवं अवैध हथियार तस्करों की जल्द होगी धरपकड़...

संदिग्धों एवं अवैध हथियार तस्करों की जल्द होगी धरपकड़...

भोपाल : प्रदेश में आतंकियों के पकडऩे एवं खरगोन व अन्य क्षेत्रों में दंगे भड़काने के मामले को पुलिस मुख्यालय गंभीरता से ले रहा है। पिछले दिनों जहां प्रदेशभर में रहने वाले बाहरी लोगों एवं किराएदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए थे वहीं अब पुलिस मुख्यालय ने अवैध हथियार तस्करों को निशाने पर लिया है। अभियान चलाकर संदिग्ध आतंकियों एवं अवैध तस्करों की पहचान की जाएगी, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और इसकी मॉनिटरिंग यहीं से होगी। ऐसे बदमाश जो काफी लंबे समय से अवैध हथियारों के मामले में वांटेड चल रहे हैं।

इनमें स्टेंडिंग वारंटी और अन्य बदमाश शामिल हैं, उनकी धर पकड़ को लेकर सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों में बतौर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। विशेषकर ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे अधिक निशाने पर रहेगा, क्योंकि यहां पर अवैध हथियारों की तस्करी अधिक होती है।

ज्ञात रहे कि खरगोन और खंडवा में हुए दंगों में अवैध हथियारों का भी उपयोग हुआ। उपद्रवियों ने हथियार लहराने के साथ ही पुलिस व जुलूस निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर फायर किए। जिसमें खरगोन के पुलिस, थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों को गोली लगी। इस घटना के बाद पुलिसम मुख्यालय और अधिक सतर्क हो गया है एवं ऐसी तैयारी की है कि अवैध हथियार रखने वालों व इसकी तस्करी करने वालों को किसी भी स्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश पुलिस ने अब तक अवैध हथियार को लेकर जो ऑपरेशन किया है, उससे पला चला है कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान से अवैध हथियार बड़ी मात्रा में मध्यपदेश में आता है।

मप्र में अवैध हथियारों का चलन बढ़ाने की एक बड़ा कारण यह है कि अब हथियर लाइसेंस को लेकर शासन-प्रशासन सख्त होता जा रहा है। जिसके चलते लोग अपनी सुरक्षा के लिए अवैध हथियारों की ओर रुख करते हैं। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में पकड़े गये बदमाशों ने कई बार यह जानकारी दी है कि अवैध हथियार ऑन डिमांड लाये जाते हैं। देशी कट्टा से लेकर देशी पिस्टल ओर माउजर तक सब कुछ मिलता है। कीमत अच्छी मिलने पर विदेशी पिस्टल भी उपलब्ध करवा दी जाती है।

भोपाल में जेएमबी के चार आतंकियों के पकड़े जाने के बाद प्रदेश की पुलिस अलर्ट पर है। मध्यप्रदेश में अवैध रूप से रह रहे किरायेदार आंतरिक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां अपनी व्यक्तिगत जरूरतों की पूर्ति के लिए बाहर से कई लोग आकर किराए से निवास करते हैं। इसकी आढ़ में ई असामाजिक तत्व भी अवांछनीय गतिविधियों को संचालित कर सकते हैं। वर्तमान में कई किराएदारों का चरित्र सत्यापन नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस पूरी परिस्थिति को गंभीरता से लिया जाकर चिंता व्यक्त की गई थी। इसके बाद डीजीपी ने अवेध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही एवं किरायेदारों के चरित्र सत्यापन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों को दिए थे। पूरे प्रदेश में 30 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा।  

शर्मनाक घटना : 9 साल के लड़के ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म...

शर्मनाक घटना : 9 साल के लड़के ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म...

मुंबई : महाराष्ट्र में अपने पड़ोस की साढ़े चार साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 9 साल के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना उल्हासनगर कस्बे की है। ठाणे थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीडि़ता की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि 3 अप्रैल को लड़का खेलने के बहाने लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन शोषण किया।

घटना का पता तब चला जब लड़की ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। वि_लवाड़ी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लड़के को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है। 

कुदरत का कहर, बिजली गिरने से 14 लोगों की हुई मौत....

कुदरत का कहर, बिजली गिरने से 14 लोगों की हुई मौत....

नई दिल्ली : उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी है। तापमान बढऩे के बीच मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, तमिलनाडु, केरल और असम समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी है। असम में हाल ही में मौसम ने ऐसी करवट ली कि तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से राज्य को काफी नुकसान पहुंचा है।


असम राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश, तूफान और बिजली गिरने की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य में कुदरत के कहर, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है।
इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 17 अप्रैल को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु में बारिश होने की संभावना है।


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 15 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम बदला था। राज्य के गोलपारा, बारपेटा, डिब्रूगढ़, नलबाड़ी जिलों में तेज तूफान और भारी बारिश से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिरे हैं। आंधी के दौरान बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ वक्त के लिए सप्लाई प्रभावित रही।
 

राजधानी के सिनेमा हॉल में लगी आग...

राजधानी के सिनेमा हॉल में लगी आग...

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित उपहार सिनेमा हॉल में रविवार को आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि थियेटर के बालकनी और फर्श पर आग लग गई। आग लगने से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। थियेटर में रखा सामान जल गया।


दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि रविवार सुबह करीब पांच बजे आग लगने की कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद दमकल विभाग के नौ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। सीटें, फर्नीचर और कचरे में आग पकड़ ली। जिससे मौके पर अफरा-तफरा मच गई। साढ़े सात बजे के करीब आग को बुझाया गया। यह वही थिएटर है, जहां 13 जून 1997 को भीषण आग लगने से 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस : अब तक 14 गिरफ्तार...

जहांगीरपुरी हिंसा के बाद एक्शन में पुलिस : अब तक 14 गिरफ्तार...

नई दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दोरान हिंसा मामले में आरोपितों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज है। हिंसा के मामले में अभी तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पांच और आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया है। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में 5 और आरोपी गिरफ्तार किया गया हैं। हिंसा में शामिल अभी तक कुल 14 लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं।

 

वहीं पूरे इलाके में सुरक्षा व्वस्था और कड़ी कर दी गई है। इलाके को छावनी में तब्दील करते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती है। शनिवार को हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों और 1 नागरिक सहित 9 लोग घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एक सब-इंस्पेक्टर को गोली भी लगी है, उनकी हालत स्थिर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही और गिरफ्तारी की जाएगी। जहांगीरपुरी हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


दरअसल, हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा पर किया गया हमला सुनियोजित था। यह शोभायात्रा अपराह्न बाद चार बजे ईई ब्लाक से निकाली गई थी। शोभायात्रा जब सी ब्लाक पहुंची तो विशेष समुदाय के लोगों की ओर से अचानक शोभायात्रा पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जाता है। इस अप्रत्याशित हमले से शोभायात्रा में शामिल लोग खुद को संभालते कि दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल के निकट स्थित मकानों की छतों पर से भी ईंट, पत्थर के साथ ही कांच की बोतलों आदि से हमला और तेज कर दिया गया। इलाके के ही नितिन व साहिल आदि प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छतों से पत्थर-बोतलों से हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं।


गाली देते हुए हाथों में तलवारें और अन्य हथियार लेकर हमला करने का भी प्रयास किया। हथियार हवा में लहराते हुए प्रदर्शन भी शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने वाहनों में तोड़फोड़ के साथ ही उन्हें आग के हवाले कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। शोभायात्र में शामिल लोगों ने बताया कि जिस तरीके से हमले की शुरुआत हुई, उससे यह स्पष्ट था कि हमलावरों ने पहले से ही ईंट, पत्थर, बोतलें जमा कर रखीं थीं और शोभायात्र के पहुंचते ही हमला कर दिया।


संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस के आसपास के थानों के पुलिसकर्मियों समेत अर्ध सैनिक बलों की तैनाती कर दी गई। मौके पर करीब 400 सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। हालांकि, हिंसा के बाद इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।
 

हाई कोर्ट ने ऊँटो की बली पर लगाई पूर्ण रोक....

हाई कोर्ट ने ऊँटो की बली पर लगाई पूर्ण रोक....

चेन्नई : पीपल फ़ॉर कैटल इन इंडिया (PFCI) के साथ मिलकर तमिलनाड जैन महामंडल ने 2015 में मद्रास हाई कोर्ट में तमिलनाडु में ऊँटो की बली रोकने की याचिका डाली थी। याचिका पर 2017 में कोर्ट ने ऊँटो की बली पर रोक का अंतरिम आर्डर दिया था, जिसके बाद 2017 से अब तक तमिलनाडु में ऊँटो की बली पर रोक जारी रही।

पिछले हफ्ते मद्रास हाई कोर्ट ने फाइनल जजमेंट देते हुए तमिलनाडु में ऊँटो की बली पर हमेशा के लिए रोक लगा दी है। 

फेसबुक में युवती की सुन्दरता देख फिसला युवक का दिल, विडियो कॉल का अश्लील विडियो बना युवक को करने लगी युवती ब्लैकमेल

फेसबुक में युवती की सुन्दरता देख फिसला युवक का दिल, विडियो कॉल का अश्लील विडियो बना युवक को करने लगी युवती ब्लैकमेल

गोपालगंज | सोशल मीडिया पर अनजान लड़की से फ्रेंडशिप का चक्कर एक शख्स को बड़ा भारी पड़ा. इस खूबसूरत हसीना ने बिहार के गोपालगंज के रहने वाले व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने बिना सोचे-समझे एक्सेप्ट कर लिया. इसके बाद उन दोनों में चैटिंग होने लगी, फिर मोबाइल नंबर लेने के बाद यह शख्स हसीना से वीडियो कॉलिंग करने लगा. शुरू-शुरू में उसको इसमें मजा आया. लेकिन शातिर हसीना ने बाद में उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. इससे तनाव में आ कर उसने अपनी जान देने की कोशिश की. लेकिन फिर सूझबूझ से काम लेते हुए वो थाने पहुंचा और लिखित शिकायत की. पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच कर कार्रवाई में जुट गई है.

घटना भोरे थाना क्षेत्र के बड़हरा धर्मपुर गांव की है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव के निवासी संतोष को फेसबुक पर एक लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. लड़की काफी आकर्षक और खूबसूरत थी इसलिए संतोष ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने में देर न लगाई. दोनों के बीच पहले फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग हुई, इसके अगले दिन लड़की ने संतोष को फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल किया. 40 वर्षीय संतोष के लिए यह पल बेहद खास था, क्योंकि यहां एक हसीना खुद ही अपनी ओर से उसके साथ दोस्ती के लिए पहल कर रही थी. पहली बार अजनबी लड़की और संतोष के बीच मैसेंजर पर लगभग पांच मिनट वीडियो चैटिंग हुई. फिर हाय-बाय के साथ बातचीत का सिलसिला खत्म हुआ.

शातिर हसीना ने फोन कर 15 हजार रुपयों की डिमांड की
इसके बाद तीन दिन गुजर गए, लेकिन चौथे दिन संतोष के साथ जो कुछ हुआ वो उसने ख्वाब में भी नहीं सोचा था. सुबह के लगभग दस बजे उसे फोन आया जिससे वो हैरान रह गया. खूबसूरत हसीना ने संतोष को न्यूड वीडियो भेज कर 15,000 रुपयों की मांग की. पैसे नहीं देने पर न्यूड वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी. इससे डर कर और घबरा कर संतोष ने शातिर हसीना को मांगे पैसे दे दिए. मगर उससे एक बार फिर पैसों की डिमांग की गई तो ब्लैकमेलिंग से तंग हो कर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी.

आईटी एक्सपर्ट शाहिद इमाम का कहना है कि ऐसे यूजर के फेक आईडी होते हैं, जो आकर्षक लड़की की तस्वीर लगा कर फेसबुक या सोशल मीडिया पर टारगेट चुनते हैं. बाद में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर न्यूड वीडियो कॉल सॉफ्टवेयर से चैट करने वाले को ब्लैकमेलिंग का शिकार करते हैं.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद कुमार ने सोशल मीडिया और साइट्स यूज करने वाले लोगों से इस तरह के मैसेंजर और वीडियो कॉल के साथ फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सोशल साइट पर कभी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करें, जिन्हें आप पहचानते और जानते नहीं हैं.

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के शोभायात्रा पर हुआ पथराव और आगजनी, कई पुलिसकर्मी भी घायल

बड़ी खबर : राजधानी के इस क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के शोभायात्रा पर हुआ पथराव और आगजनी, कई पुलिसकर्मी भी घायल

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस का कहना है कि जहांगीर पूरी में शोभायात्रा दौरान हंगामा हुआ है. शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छुटपुट आगजनी की बात सामने आई है. हमारे सभी आला अधिकारी मौके पर है. स्थिति अंडर कंट्रोल है, अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. इस बवाल के दौरान किन पुलिसकर्मियों को चोट आयी हैं, वेरिफाई किया जा रहा है.

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इस हिंसा पर कहा है कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ पथराव आतंकी हरकत है. बांग्लादेशी घुसपैठियों की बस्ती अब भारत के नागरिकों पर हमलें करने की हिम्मत करने लगी है, इनके एक एक के कागज चेक करके गैर कानूनी घुसपैठियों को देश से निकालना अब जरूरी हो गया है.

 

स्रोत : ABP NEWS

बारात के लिए दूल्हा घोड़ी चढ़ने ही वाला था कि पुलिस लेकर आ गई अपनी बारात, दुल्हे को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने क्यों

बारात के लिए दूल्हा घोड़ी चढ़ने ही वाला था कि पुलिस लेकर आ गई अपनी बारात, दुल्हे को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने क्यों

जबलपुर | मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. बहोरीबंद इलाके में एक युवक की शादी होने वाली थी. दूल्हा अपनी दुल्हन लेने के लिए निकने ही वाला था कि अचानक पुलिस आ गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, युवक पर एक युवती से शोषण करने का आरोप है. कटनी जिले के बहोरीबंद का रहने वाला एक युवक जबलपुर की लड़की को प्रेम जाल में फंसाता है. फिर शादी का वादा करके शोषण करता है. लेकिन जब लड़की शादी करने के लिए उससे कहती है तो युवक वादे से मुकर जाता है. फिर किसी और लड़की के साथ सात फेरे लेने की तैयारी कर लेता है, लेकिन घर से बारात निकलने के ठीक पहले पुलिस दूल्हा बनने जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लेती है.

यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि हकीकत है जिसमें एक लड़की के साथ शादी का वादा करके मुकरने वाले युवक की बारात लगने के ठीक पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है और जबलपुर ले आती है. दरअसल, यह मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती और कटनी के बहोरीबंद जिले के रहने वाले अनुज नामक युवक के बीच प्रेम प्रसंग से जुड़ा है.

लड़की ने दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल, युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी. फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया. फिर आरोपी युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था. फिर उसने युवती का शोषण किया. जब बात शादी की आई तो आरोपी ने उससे इनकार कर दिया. इसके बाद युवती ने उसके खिललाफ शिकायत दर्ज कराई.

कुछ समय पहले युवती जब कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी तभी बहोरीबंद निवासी अनुज नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई, दोनों में दोस्ती हुई और यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. अनुज ने युवती से शादी का वादा करके कई बार शोषण किया. लेकिन 15 अप्रैल को युवक अपने परिवार की मर्जी से शादी कर रहा था. इसकी जानकारी लगते ही युवती ने लार्डगंज थाने पहुंचकर अनुज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर बहोरीबंद पहुंचकर अनुज को गिरफ्तार कर लिया. बहरहाल अब अनुज सलाखों के पीछे है और उसका परिवार शादी टूटने से शोक में डूबा हुआ है.

LOCK DOWN BREAKING : देश के आर्थिक राजधानी समेत यहाँ लगा 14 दिनों का लॉक डाउन, पढ़ें पूरी खबर

LOCK DOWN BREAKING : देश के आर्थिक राजधानी समेत यहाँ लगा 14 दिनों का लॉक डाउन, पढ़ें पूरी खबर

शंघाई | चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है. देश की आर्थिक राजधानी शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. चीन की सरकार कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए जीरो कोविड पॉलिसी पर काम कर रही है लेकिन हालात फिर भी सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, झेंग्झू एयरपोर्ट इकोनॉमिक जोन, जहां एप्पल, फॉक्सकॉन समेत कई कंपनीज की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलीटी हैं. यहां पर शुक्रवार को महामारी को देखते हुए 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है. वैलिड पास, हेल्थ कोड और नेगेटिव कोविड रिपोर्ट वाले कर्मचारी ही इस अवधि के दौरान इकोनॉमिक ज़ोन को छोड़ सकेंगे. हालांकि “विशेष वाहन” काम के चलते सामान्य रूप से यात्रा करने में सक्षम होंगे.

शंघाई के इस क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा तब हुई जब उत्तर-पश्चिमी शहर जियान में इस महीने दर्जनों COVID-19 केस सामने आने के बाद 1 करोड़ 30 लाख लोग अस्थायी रूप से आंशिक लॉकडाउन में कैद हैं. जियान शहर में स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को नागरिकों से घर के बाहर अनावश्यक यात्राओं से बचने की अपील की और कंपनियों को इस महीने कर्मचारियों को घर से काम करने या अपने कार्यस्थल पर रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

कोरोना महामारी पर नियंत्रण के चलते इन नए प्रतिबंधों का व्यापक रूप से सप्लाई चैन पर असर पड़ रहा है. जिसके चलते Apple समेत अन्य कंपनीज के शिपमेंट में देरी की संभावना है. अर्थशास्त्रियों का यह भी कहना है कि प्रतिबंधों का असर इस साल देश की आर्थिक विकास दर पर भी पड़ेगा. चीन के सेंट्रल बैंक ने शुक्रवार शाम को धीमी विकास दर के चलते बैंकों को नकदी की मात्रा में कटौती की है.

चीनी इलेक्ट्रिक-कार मेकर एक्सपेंग के प्रमुख ने कहा कि अगर शंघाई और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई चैन में लगे लोग काम फिर से शुरू नहीं करते हैं तो वाहन निर्माताओं को अगले महीने प्रॉडक्शन रोकना पड़ सकता है.

चीन की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला शंघाई शहर इस समय देश में कोरोना महामारी का नया हॉटस्पॉट बना हुआ है. शंघाई में शनिवार को रिकॉर्ड 3,590 सिमटेमेटिक मामले और 19,923 एसिमटेमेटिक केस दर्ज किए गए हैं.

बीते 24 घंटों में सामने आए 975 नए मामले, दर्ज हुई 4 लोगों की मौत..

बीते 24 घंटों में सामने आए 975 नए मामले, दर्ज हुई 4 लोगों की मौत..

नई दिल्ली : भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 975 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को दी। जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,747 हो गई है।
कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,366 हो गई है। देश की पॉजिटिविटी रेट 0.03 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कुल 796 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे महामारी की शुरूआत से अब तक रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,07,834 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है।


देशभर में कुल 3,00,918 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 83.14 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.26 प्रतिशत है, हालांकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.32 प्रतिशत है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोटरे के अनुसार सुबह 7 बजे तक 186.38 करोड़ से अधिक हो गया है, यह 2,26,92,417 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।


इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 2.40 करोड़ से अधिक किशोरों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 20.60 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज अभी भी उपलब्ध हैं।
 

कुत्तों की नसबंदी पर खर्च होंगे दो करोड़ रुपये, जानिये क्या है वजह...

कुत्तों की नसबंदी पर खर्च होंगे दो करोड़ रुपये, जानिये क्या है वजह...

भोपाल : राजधानी में कुत्तों का आतंक फिर बढ़ गया है। शास्त्री नगर, कोलार, एमपी नगर, तुलसी नगर समेत कई इलाकों में कुत्तों का झुंड बढ़ गए हैं। इसे लेकर निगम के पास हर रोज 30 से अधिक शिकायतें पहुंच रही हैं।

अब नगर निगम एक बार फिर से कुत्तों की नसबंदी शुरु करने वाला है। कुत्तों की नसबंदी पर नगर निगम दो करोड़ रुपए खर्च करेगा।  

कैफे संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म...

कैफे संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म...

भोपाल : टीटी नगर थाना पुलिस ने एक 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर कैफे संचालक अमन शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मूलत: बुरहानपुर की रहने वाली युवती पंचशील नगर में किराए के कमरे में रहती है। वह दस नम्बर मार्केट में एक कपड़े की दुकान पर अमन के कैफे में आती थी।

इस तरह उनकी पहचान हुई जो प्रेम प्रसंग में बदल ई। शादी का भरोसा देकर अमन ने उसका शारीरिक शोषण शुरु कर दिया। युवती ने जब शादी का बोला तो अपने दूसरे धर्म का हवाला देकर शादी करने से इनकार कर दिया। दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने अमन की तलाश शुरु कर दी। 

बड़ा हादसा : एक ही ट्रैक पर आई दो ट्रेनें, पटरी से उतरी 3 बोगियां...

बड़ा हादसा : एक ही ट्रैक पर आई दो ट्रेनें, पटरी से उतरी 3 बोगियां...

मुंबई : मुंबई के माटुंगा रेल हादसे की वजह से अन्य ट्रेनों के संचालन में बाधा आ गई है। शुक्रवार देर रात पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरने के बाद फिलहाल इस रूट पर धीमी गति से चलने वाली ट्रेने को ही संचालन की इजाजत हैं और तेज रफ्तार ट्रेनों को बंद किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार रात मुंबई के माटुंगा में एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। रात करीब पौने 10 बजे पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसकी वजह से इस लाइन पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के संचालन में बाधा आ गई है। कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गए हैं।


दरअसल माटुंगा और दादर स्टेशन के बीच एक ही पटरी पर दो ट्रेन गदक एक्सप्रेस और पुडुचेरी एक्सप्रेस आपस में टकरा गई, लेकिन ट्रेनों की गति धीमी होने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रैक बदलने के दौरान दो एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बे एक दूसरे से टकराए जिसकी वजह से पटरी से डिब्बे उतर गए। मध्य रेल के एक अधिकारी के अनुसार यह घटना ट्रेन के दादर टर्मिनस से पुडुचेरी के लिए रवाना होने के बाद रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।


वहीं सेंट्रल रेलवे, मुंबई के एपीआरओ शिवजी एम सुतार ने बताया कि कुछ ट्रेन स्लो की गई हैं। रेलवे सीपी कैसर खालिद मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे लाइन अब नार्मल है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि पटरी से उतरने से पहले दो एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे आपस में भिड़ गए। घटना होने पर कुछ यात्रियों को एक दूसरे को सचेत करते हुए भी सुना जा सकता है। फिलहाल माटुंगा रेलवे स्टेशन पर हुए ट्रेन के हादसे के बाद डिब्बों को पटरी पर वापस ला दिया गया है। लेकिन पटरी और रूट पर ट्रेनों संचालन में अभी कुछ और समय लगने की उम्मीद है।
 

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से लोगों में मचा हडकंप...

एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से लोगों में मचा हडकंप...

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 5 लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। एक ही परिवार के लोगों की हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। मर्डर की ये सनसनीखेज वारदात नवाबगंज में घटित हुई है, जहां 42 वर्षीय राहुल तिवारी, उनकी पत्नी 38 वर्षीय प्रीति और तीन बेटियों की हत्या कर दी गई। बेटियों की उम्र 12 साल, 7 साल और 5 साल बताई जा रही है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कौशांबी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर गांव में किराए पर रहता था। हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम..

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम..

बांदा : बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव पर एक 22 वर्षीय युवती ने सुने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जैसे ही परिजन घर पर पहुंचे और और आवाज लगाई जब दरवाजा नहीं खोला जिससे दीवार फांद कर परिजन अंदर गए तो फांसी पर लटकते हुए देखा जिससे परिवार कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मर लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।


बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव के रहने वाली अनीता देवी पुत्री बुधराज उम्र 22 वर्ष , ने अपने सूने घर में दुपट्टा के सहारे से धन्नी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया, वहीं परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

वहीं इस घटना को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई हैं, परिजनों ने बताया कि हम सब लोग खेतों पर गेहूं और अरहर की कटाई करने के लिए चले गए थे यह घर में अकेली थी जब शाम को हम घर लौटे तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो घर की दीवाल के अंदर प्रवेश हुए और देखा तो दुपट्टे के सहारे में धन्नी पर अनीता फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, जैसे ही हम लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया।

वहीं मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है, बताया जा रहा है चार बहनों वह तीन भाइयों में पांचवें नंबर की हैं। उधर कोतवाली क्षेत्र सिमौनी चैकी इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा के द्वारा बताया गया है कि, चाचा राजाराम की तहरीर पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही हैं।
 

युवती को बहला फुसलाकर ले गए 3 युवक, तलाश  में जुटी पुलिस...

युवती को बहला फुसलाकर ले गए 3 युवक, तलाश में जुटी पुलिस...

उरई : बड़ी बहिन की ससुराल में रह रही छोटी बहिन को गांव के 3 युवक अपने साथ भगा ले गए। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ युवती को भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है।


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती अपनी बड़ी बहिन के यहां नगर के एक मोहल्ले में रहती थी। बहिन के यहां रह रही युवती बीती 9 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई। घर से लापता युवती की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि युवती को गांव के युवक दुष्यंत, रज्जन व सुनील अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए हैं।

गांव के युवकों द्वारा पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पिता ने कोतवाली पुलिस से की है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 

युवती ने की आत्महत्या, लोगों में मचा हडकंप...

युवती ने की आत्महत्या, लोगों में मचा हडकंप...

देहरादून : एक युवती ने अपने घर के कमरे में फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना रॉयपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार देहरादून में एक लड़की ने फांसी लगा दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की एक कमरा जो कि अंदर से बंद है, पुलिस ने त्?वरित कार्रवाई करते हुए उसका दरवाजा तुड़वाया । अंदर देखने पर एक युवती उम्र करीब 23 वर्ष जिसका नाम वंदना उर्फ रीना पुत्री राय सिंह राणा निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून है द्वारा पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मोके पर 108 आई है। चिकित्सक द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है।

मृतका वंदना उर्फ रीना द्वारा अपनी माता जी से अपने लिए साईकल मांगी थी कि मेरे लिये साईकल ले लो माता जी श्रीमती मीना राणा द्वारा मना करने पर वंदना उर्फ रीना द्वारा आवेश में आकर अपना 21:30 बजे कमरा बंद कर दिया और कमरे में जाकर फांसी लगा दी। सुबह देखने पर ज्ञात होने पर पुलिस सूचित किया गया।
 

पत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी,  मौत...

पत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी, मौत...

फिरोजाबाद : थाना दक्षिण क्षेत्र करबला में षुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही इसी थाना क्षेत्र के हिमायूपुर में एक युवती ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मृतकों के षवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल लायी है।


थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला करबला निवासी नरेष चन्द्र का पुत्र अभिषेक (25) ने षुक्रवार को घर पर ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह सन्न रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी है। मृतक के परिजनों के अनुसार अभिषेक का गुरूवार की रात्रि में अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है।


वही इसी थाना क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी दिनेष की पुत्री खुषबू (18) ने किन्ही कारणों के चलते फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस मृतका के षव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस आत्महत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।
 

पत्नी से नाराज जीजा ने ससुराल जाकर साली को मार दिया चाकू, साली की हालत गंभीर....

पत्नी से नाराज जीजा ने ससुराल जाकर साली को मार दिया चाकू, साली की हालत गंभीर....

गोण्डा : गोंडा मुख्यालय स्थित मझवां जानकीनगर निवासी एक मध्यम परिवार जिसने अपनी दूसरी लड़की की शादी कर्नलगंज के एक गांव में किया था,लेकिन दामाद पत्नी के साथ पास ही में मुख्यालय स्थित इमलिया गुरुदयाल में आकर किराए पर रह रहा था, पति और पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था,पति पत्नी को मारता पीटता और घर से भगा दिया करता था।

ऐसे ही उसने पत्नी को मारा पीटा और घर से भगा दिया, तो पत्नी अपने मायके आ गयी। पति बार बार उसको फोन करके बुला रहा था लेकिन पत्नी आई नहीं। फिर क्या हुआ कल शाम पति अजय ससुराल गया और ससुराल में अपने 5 वर्ष के बेटे को खिलाने लगा, इसी बीच पत्नी जब आई तो उससे पूछा क्यों नहीं आई तो पत्नी ने कहा जब बार-बार मार मार कर भगा देते हो तो क्यों आए फिर उसका हाथ पकड़कर चाकू मारने जा रहा था तभी पत्नी की बड़ी बहन रेखा आ गयी तो अजय ने पत्नी की बड़ी बहन रेखा पर चाकू से वार कर दिया।

उसके पेट और हाथ में चाकू मारा जिससे वह घायल हो गई शोर-शराबा होने पर पति अजय वहां से भाग गया। रेखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। रेखा की मां कोतवाली में दामाद के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।