BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा , पुलिस ने मारा छापा तो पांच महिला मिले इस हालत में....

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा , पुलिस ने मारा छापा तो पांच महिला मिले इस हालत में....

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस को सूचना मिली थी कि दमताल के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसने सोमवार को होटल में छापा मारा और यह ऑपरेशन मंगलवार सुबह तक जारी रहा। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात पंजाब की सीमा पर स्थित दमताल के एक होटल में छापेमारी की, जिसमें पांच महिलाओं को बरामद किया गया।

होटल मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम 1956 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शर्मा ने कहा कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है। 

करंट लगने से मजदूर की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

करंट लगने से मजदूर की मौत, जाँच में जुटी पुलिस

मथुरा :  शादी पंडाल में बिजली फिटंग का कार्य कर रहे बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मिस्त्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मिस्त्री की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और समारोह में भी खलल पड गया। घटना नौहझील क्षेत्र में देर रात हुई।

अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र कस्बा खैर निवासी पप्पू कस्बा बाजना में एक टेंट की दुकान पर बिजली मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की देर रात वह नौहझील कोतवाली क्षेत्र के मनीगढ़ी गांव मैं शादी के लिए टैंट लगाने गया था। बताया जाता है कि टेंट में लाईट चेक कर रहा था। इससे पप्पू करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना घटने से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। हालांकि मौजूद लोग तत्काल उसे उठाकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। मगर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

 

सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

सड़क हादसे में दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से हुआ घायल

बांदा : बबेरू क्षेत्र के अंतर्गत अनवान व थरथुवा गांव के बीचो बीच चार पहिया वाहन ने तीन बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था पर एंबुलेंस के माध्यम से बबेरू अस्पताल में भर्ती करवाया। जिससे दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही रास्ते पर दो युवकों की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार बबेरू कस्बा के गिरधर कालोनी रहने वाले राममिलन विश्वकर्मा पुत्र कन्हैया उम्र 28 वर्ष व निहाल उर्फ चिंटू बाजपेई पुत्र स्वर्गीय पप्पू बाजपेई उम्र 33 वर्ष वह दोनों एक ही मोटरसाइकिल से गुजैनी गांव निमंत्रण करने जा रहे थे तभी अनवान व थरथुवा गांव के बीचो-बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वही सुंदर गुप्ता पुत्र स्वर्गीय नत्थू प्रसाद गुप्ता 28 वर्ष निवासी अधाव बबेरू से अपने गांव अधाव जा रहा था तभी इसको भी टक्कर मार दिया।

जिससे इसकी मोटरसाइकिल खाई पर जा गिरी जिससे तीनों को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद राममिलन पुत्र कन्हैया, एवं निहाल( चिंटू) बाजपेई पुत्र स्वर्गीय पप्पू बाजपेई को गंभीर हालत पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया वही बांदा ले जाते समय रास्ते में राममिलन पुत्र कन्हैया की मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था एक भाई की पहले बिजली से मौत हो चुकी थी, परिवार में मां-बाप का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

वही निहाल(चिंटू ) बाजपेई पुत्र स्वर्गी पप्पू बाजपेई को कानपुर ले जाते समय फतेहपुर के पास रास्ते में मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था, मृतक अपने पीछे एक बच्चा डेढ़ वर्ष का व पत्नी अर्चना 30 वर्ष, एवं मां उषा बाजपेई का रो रो कर बुरा हाल। परिवार में छाया मातम छाया हुआ है।

 

नदी पार कर रहे मजदूरों की नाव पलटी, 3 महिलाओं की मौत

नदी पार कर रहे मजदूरों की नाव पलटी, 3 महिलाओं की मौत

कुशीनगर : यूपी के कुशीनगर जिले में खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर मौजा में गंडक नदी से निकली शाखा (सोता) को छोटी नाव से पार कर रहे दस मजदूर बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे अचानक डूबने लगे। वहां चीख-पुकार मच गई। कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे दो व्यक्ति उनके बचाव में दौड़े, तब तक यह लोग नदी में गिर गए और डूबने लगे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जाल डालकर तीन महिलाओं का शव बरामद कर लिया, जबकि दो साहसी व्यक्तियों के प्रयास से सात लोगों को बचा लिया गया। क्षेत्रीय विधायक, डीएम, एसपी, एसडीएम तहसीलदार आदि घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के निवासी मिश्री निषाद का खेत गंडक नदी के उस पार सालिकपुर मौजा के दियारा में है। खेत में गेहूं की फसल बोयी गई है। गेहूं की फसल काटने के लिए मिश्री ने पथलहवा गांव से मजदूर तय किया था। बुधवार की सुबह मिश्री (55), आसमा (35), गुड़िया (18), सोनी (17), सूरमा (50), गुलशन (18), नूरजहां (16), कुमकुम (17), राबिया (16) और हुस्नआरा (15) सहित दस लोग पनियहवा रेल सह सड़क पुल पार करके पुल के सुरक्षा के लिए बने ठोकर के नोज तक पहुंचे। वहां पर नदी की एक शाखा (सोता) बहता है। उसे पार कर खेत में जाने के लिए छोटी नाव में सभी सवार हो गए।

नाव जैसे ही बीच में पहुंची, तभी असंतुलित होकर गहरे पानी में पलट गई। सभी डूबने लगे। शोर सुनकर कुछ दूर अपने खेत में काम कर रहे तूफानी व रतन दौड़ पड़े। दोनों ने नदी में तैरते हुए सात लोगों को बाहर निकाल लिया, लेकिन आसमा, गुड़िया व सोनी लापता हो गईं। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह, एसआई पीके सिंह, राजेश कुमार सहित सालिकपुर चौकी व थाने के पुलिसकर्मी पहुंच गए। स्टीमर व नाव से तीनों की तलाश शुरू हुई। जब पता नहीं चला तो मछली पकड़ने वाला बड़ा जाल डाला गया। लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद तीनों के शव बरामद हो गए। मौके पर मौजूद तहसीलदार खड्डा कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के समक्ष शव का पंचनामा कराकर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय, डीएम एस. राजलिंगम, खड्डा की एसडीएम उपमा पांडेय और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्हें मदद का भरोसा दिलाया।
 

लखनऊ एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना बरामद...

लखनऊ एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना बरामद...

लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगातार तस्करी कर सोना लाने का सिलसिला जारी है। कस्टम की टीम ने इस बार मस्कट से लाए गए तीन किलोग्राम भार के 27 सोने के बिस्कुट के साथ यात्री को गिरफ्तार किया। यात्री से पूछताछ के बाद इस खेल में शामिल एयर इंडिया की बस के चालक को भी गिरफ्तार किया गया।


मस्कट से उड़ान ओवी-797 रात करीब तीन बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां पर कस्टम विभाग की टीम सतर्क थी। कस्टम की टीम को एक यात्री पर संदेह हुआ। यात्री के पास मौजूद एक हैंडबैग की तलाशी ली गई। जिसमें लाल और काले रंग के टेप से पैक किए गए सोने के 27 बिस्कुट बरामद हुए। कस्टम की टीम ने उसका वजन किया। सभी 27 सोने के बिस्कुट का वजन 3149.280 ग्राम निकला। जिसकी कीमत करीब 1.68 करोड़ रुपये है।


सोना लेकर आए यात्री से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह सोना उसे एयर इंडिया के बस चालक को देना था। बस चालक ही इस सोने को एयरपोर्ट के बाहर किसी तस्कर को सौंपता। कस्टम की टीम ने यात्री के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर आर्थिक मामलों के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को सौंप दिया।
 

पीओके की रेप पीडि़ता ने की पीएम मोदी से अपील,  कहा....

पीओके की रेप पीडि़ता ने की पीएम मोदी से अपील, कहा....

नई दिल्ली : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की एक सामूहिक बलात्कार पीडि़ता ने पीएम मोदी से भावनात्मक अपील की है। एक वीडियो संदेश में उसने कहा, मैं पिछले सात वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही एक सामूहिक बलात्कार पीडि़ता हूं। पीओके पुलिस, सरकारें और न्यायपालिका मुझे न्याय प्रदान करने में विफल रही है। रिपोर्टों के अनुसार, वह पिछले सात वर्षों से न्याय के लिए लड़ रही है और अब आश्रय और सुरक्षा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। उसने यह भी कहा कि उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा है।


एक वीडियो संदेश में पीडि़ता ने पीएम मोदी से भारत आने की अपील करते हुए दावा किया है कि स्थानीय नेता चौधरी तारिक फारूक और पुलिस उन्हें और उनके बच्चों को मार सकती है


पीडि़ता ने आगे कहा, इस वीडियो के माध्यम से मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील कर रही हूं कि हमें भारत आने की अनुमति दें। मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। स्थानीय पुलिस और एक वरिष्ठ नेता चौधरी तारिक फारूक कभी भी मुझे और मेरे बच्चों को मार डालेंगे। मैं पीएम मोदी से हमें आश्रय और सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करना चाहती हूं।


पीडि़ता 2015 में उसके साथ हुए इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के लिए सजा की मांग करने के लिए अधिकारियों से भी अपील कर रही है। उसने हारून राशिद, ममून राशिद, जमील शफी, वकास अशरफ, सनम हारून और तीन अन्य पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। उसने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश सहित अधिकारियों को कई पत्र लिखे, लेकिन उन्हें निराशा हुई कि उन्हें अपमानजनक प्रतिक्रिया मिली कि वह एक विवाहित महिला है।
 

कानपुर देहात में ट्रक से भिड़ी पिकअप, तीन किसानों की हुई  दर्दनाक मौत...

कानपुर देहात में ट्रक से भिड़ी पिकअप, तीन किसानों की हुई दर्दनाक मौत...

अकबरपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में अकबरपुर के डेरापुर क्षेत्र में बुधवार को राजमार्ग पर एक पिकअप गाड़ी की ट्रक से जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस के अनुसार इटावा-कानपुर राजमार्ग पर देर रात बिहारी गांव के पास सब्जी विक्रेताओं और किसानों को लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़े एक कंटेनर में पीछे से जाकर टकरा गयी। इससे पिकअप में सवार आठ लोगों में से तीन की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गये।


इटावा के गनजियापुर निवासी सब्जी व्यापारी 40 वर्षीय रामजी अपने गांव के ही 30 वर्षीय श्याम व 50 वर्षीय शिवकुमार के संग कानपुर के चकरपुर मंडी से सब्जी लेने जा रहे थे। उनके गांव के श्रमिक भी गाड़ी में सवार थे। सभी लोग पिकअप से सवार होकर मंगलवार रात को निकले थे, तभी रास्ते में डेरापुर के बिहारी गांव के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर में पिकअप पीछे से जाकर टकरा गयी।


इससे तीनों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गये। डेरापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा। घायलों में 23 वर्षीय जगवीर, 40 वर्षीय कुंवर सिंह, 35 वर्षीय बृजकिशोर, 40 वर्षीय किशन व 42 वर्षीय महताब हैं। इसमें महताब व किशन की हालत नाजुक होने के कारण इन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।


इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन किसानों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराये जाने के भी निर्देश दिये हैं।
 

स्कूलों में फ़ैल रहा कोरोना : 3 दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित..

स्कूलों में फ़ैल रहा कोरोना : 3 दिन में 32 बच्चे व शिक्षक हुए संक्रमित..

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद जिले के निजी स्कूलों में छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों में छात्र और शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। नोएडा में मंगलवार को आठ बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है।

पिछले तीन दिन में कोरोना से 32 छात्र और शिक्षक के रूप में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को खेतान के बाद डीपीएस समेत पांच स्कूलों में 8 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पूरे गौतमबुद्धनगर में 20 संक्रमित मिले हैं। इनमें से आठ मरीजों की आयु 18 वर्ष से कम है।


वहीं, अभिभावकों ने दिल्ली पब्ल्कि स्कूल (डीपीएस), द मिलेनियम, जेबीएम स्कूल, श्रीराम मिलेनियम और समरविल के बच्चों में संक्रमण की बात कही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग व स्कूल इस तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं। सिर्फ डीपीएस ने दो मामलों की पुष्टि की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। किसी में फिलहाल गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। सेक्टर-30 स्थित डीपीएस में कक्षा 10 व कक्षा 8 के बच्चे को कोरोना हुआ है। इन दोनों कक्षाओं में सामान्य रूप से पढ़ाई बंद करके ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। स्कूल की अन्य कक्षाएं जारी रहेंगी, लेकिन अभिभावक इन्हें भी बंद करने की मांग कर रहे हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग व निजी स्कूलों पर जानकारी छुपाने संबंधी आरोप भी अभिभावक लगा रहे हैं।


कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया गया कि नए मिले संक्रमित डीपीएस, सेक्टर-22 समरविल, सेक्टर-119 द मिलेनियम स्कूल व सेक्टर-135 श्रीराम मिलेनियम स्कूल, सेक्टर-132 जेबीएम स्कूल से हैं। श्रीराम मिलेनियम व जेबीएम ने किसी मामले से इनकार किया है। वहीं, द मिलेनियम के एडमिन विशुद्ध मिश्रा ने बताया कि उनके यहां किसी बच्चे के संक्रमित होने की कोई घटना अभी तक स्कूल प्रबंधन के संज्ञान में नहीं है।
नोएडा में मंगलवार को पांच स्कूलों के आठ छात्रों को कोरोना नोएडा में खेतान स्कूल में सोमवार को 13 बच्चों में संक्रमण की बात सामने आने के बाद मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ने वाले आठ बच्चों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ मरीजों की आयु 18 वर्ष से कम है। अभिभावकों ने दिल्ली पब्ल्कि स्कूल (डीपीएस), द मिलेनियम, जेबीएम स्कूल, श्रीराम मिलेनियम और समरविल के बच्चों में संक्रमण की बात कही है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग व स्कूल इस तरह की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

सिर्फ डीपीएस ने दो मामलों की पुष्टि की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित पाए गए सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है। किसी में फिलहाल गंभीर लक्षण सामने नहीं आए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वैशाली के दो स्कूलों में तीन दिन पहले पांच छात्र संक्रमित मिलने के बाद 12 अप्रैल यानि मंगलवार को दो और स्कूलों में कोरोना पहुंच गया। कविनगर और डासना स्थित स्कूल में एक-एक छात्र संक्रमित मिला। वैशाली के जिस विद्यालय में पहले संक्रमित मिल चुके हैं, उसमें एक शिक्षक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए छात्रों और शिक्षिका के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।


गाजियाबाद से सटे नोएडा में भी स्कूलों में संक्रमण पहुंच रहा है। सोमवार यानि 11 अप्रैल को सेक्टर- 40 के एक स्कूल में 13 छात्र और तीन शिक्षक संक्रमित मिले थे। गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों में मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ है। स्कूलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। कई स्कूलों ने गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग फिर से शुरू करा दी है। स्कूल में प्रवेश के लिए फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।


उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में 10 अप्रैल को दो निजी स्कूलों के पांच छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से दोनों स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल अब 19 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास लेंगे। अभयखंड -3 स्थित निजी स्कूल के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वैशाली के एक निजी स्कूल में भी तीन छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 

यूपी में दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है : योगी आदित्यनाथ

यूपी में दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने राज्य के प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि रामनवमी पर यूपी में 800 से ज्यादा जगहों पर जुलूस निकाले गए लेकिन कहीं कोई झगड़ा तक नहीं हुआ। दंगा-फसाद तो दूर की बात है।


लखनऊ में लालजी टंडन की जयंती पर सीएम योगी ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि परसों रामनवमी थी, यूपी में 25 करोड़ की आबादी रहती है। 800 स्थानों पर रामनवमी पर शोभा यात्रा थी जूलुस भी थे। साथ-साथ इस समय रमजान का महीना चल रहा है, रोजा इफ्तार के भी कार्यक्रम रहे होंगे।


सीएम योगी ने आगे कहा कि कहीं भी कोई तू-तू मैं-मैं नहीं हुई, दंगे-फसाद की बात तो दूर है। ये उत्तर प्रदेश की विकास की नई सोच को प्रदर्शित करता है। यहां दंगा-फसाद के लिए कोई जगह नहीं है, अराजकता के लिए गुंडागर्दी के लिए और अफवाह के लिए कोई जगह नहीं है। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पावन जयंती के अवसर पर यह साबित किया है।


इससे पहले, सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि लालजी टंडन का व्यक्तित्व सकारात्मक राहों को आगे बढ़ाने का एक माध्यम था। अतः हर एक कार्यकर्ता उन पर गौरव की अनुभूति करता था। किसी की कहीं भी सुनवाई नहीं होती थी तो 'बाबूजी' उसके लिए उपलब्ध रहते थे। केवल भाजपा ही नहीं, अन्य दल व समुदाय के लोग भी उनके पास जाते थे।


सीएम योगी ने लिखा कि लालजी टंडन आज भौतिक रूप से भले हम लोगों के बीच में नहीं हैं, लेकिन वे अपने कार्यों, लेखन व स्मृतियों के माध्यम से सदैव जीवंत रहेंगे। उनकी जयंती के अवसर पर यूपी सरकार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।
 

कोरोना के चलते चीन में हालात बेकाबू, भारत ने बंद की कॉउंसलर सेवाएं....

कोरोना के चलते चीन में हालात बेकाबू, भारत ने बंद की कॉउंसलर सेवाएं....

शंघाई/नई दिल्ली : चीन में कोरोना की तीसरी लहर के चलते हालात बेकाबू हो गए हैं। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सरकार ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के 25,141 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लक्षण वाले 1189 मामले मिले हैं। एक ही दिन पहले स्पर्शोन्मुख मामले 22,348 थे।


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन की जीरो कोविड नीति की आलोचना हो रही है। हालांकि चीन सरकार ने इसका बचाव किया है। मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, 'चीन की जीरो कोविड नीति महामारी विरोधी प्रोटोकाल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।' उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर बनाई गई नीतियां डब्ल्यूएचओ के सिद्धातों पर आधारित हैं।


भारतीय दूतावास ने शंघाई में बंद की कॉउंसलर सेवाएं

शंघाई में सख्त लाकडाउन के कारण हालात बुरे हैं। बीजिंग में भारतीय दूतावास ने बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय दूतावास ने कहा कि शंघाई में लाकडाउन के कारण भारत के महावाणिज्य दूतावास से संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूतावास ने कहा कि महावाणिज्य दूतावास शंघाई में व्यक्तिगत रूप से कांसुलर सेवाएं प्रदान करने की स्थिति में नहीं है। दूतावास ने भारतीयों के लिए गाइडलाइन्स भी जारी की हैं।


अमेरिका ने वापस बुलाए अपने कर्मचारी

इससे पहले अमेरिका ने शंघाई में अपने गैर आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों को शहर छोड़ने का आदेश दिया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर निर्देश दिया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान अमेरिकी अधिकारी वाणिज्य दूतावास में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
 

गर्रा नदी पुल पर हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम...

गर्रा नदी पुल पर हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान दो ने तोड़ा दम...

पाली/हरदोई : सोमवार की शाम को पाली नगर के समीप गर्रा नदी के पुल पर हुए सड़क हादसे में कुल 6 घायल हुए थे, जिनमें से मंगलवार को एक मासूम समेत तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के घर पर मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।


पाली शाहाबाद मार्ग सोमवार को गर्रा नदी के पुल पर सोमवार की शाम को हुई आमने-सामने की भिड़ंत में थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी अब्दुल रहमान, शाह नीलम,शवा,व एक वर्षीय मासूम हुसैन के अलावा जमलापुर गांव निवासी अरुण और अभिषेक समेत इस सड़क हादसे में कुल 6 लोग घायल हुए थे जिनमें से मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान 1 वर्षीय मासूम हुसैन और अभिषेक ने दम तोड़ दिया जिनकी मौत की सूचना पहुंचते ही दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
 

शादीशुदा गर्लफ्रेंड को उसके बच्चे के सामने 16 बार चाकू से गोदा...

शादीशुदा गर्लफ्रेंड को उसके बच्चे के सामने 16 बार चाकू से गोदा...

बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड का बेरहमी से कत्ल कर दिया। हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के बच्चे के सामने ही उसको चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने 16 बार अपनी प्रेमिका को चाकू से गोदा। जिससे बच्चा डरकर अलमारी में छुप गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जहां उसके अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


आरोपी की पहचान संदीप साहू के तौर पर हुई है। आरोपी ने बताया कि 26 वर्षीय शादीशुदा रुबीना के साथ उसका 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन रुबीना का बच्चा बड़ा हो रहा था जिसके कारण उसने रिश्ता खत्म करने को कहा था। लेकिन उसकी बात से वह गुस्से में आ गया और उसके घर जाकर क़त्ल कर दिया। आरोपी ने रुबीना के बच्चे के सामने ही उस पर 16 बार चाक़ू से वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

25 लड़कियों को बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा, हर रोज किया गया रेप-कई हुईं प्रेग्नेंट....

25 लड़कियों को बेसमेंट में बंधक बनाकर रखा, हर रोज किया गया रेप-कई हुईं प्रेग्नेंट....

कीव : बूचा में ह्दयविदारक नरसंहार ने सबको हिलाकर रख दिया।अब नया दावा सामने आया है जिसमें कहा जा रहा है कि करीब 25 लड़कियों को रूसी सैनिकों ने बंधक बनाकर रखा था।अधिकतर लड़कियों की उम्र 14 से 24 साल के बीच है।इन लड़कियों से रोज रेप किया गया जिसकारण अब ये गर्भवती हो गई हैं। इनमें से कईलड़कियों की हालत खराब है।

कई लड़कियों को तो कई दिनों तक बिना कपड़ों के रखा गया और सैनिक बार-बार उनसे रेप करते रहे। शारीरिक शोषण के अलावा लड़कियों का मानसिक शोषणभी शामिल है जिसमें लड़कियों से मारपीट करना और उनसे दुव्र्यवहार करना आदि शामिल हैं।हाल ही में यूक्रेन क्री संसद की सदस्य लीजिया वासिलेंक ने आरोप लगाया था कि रूसी सैनिक लड़कियों का रेप कर उनकी हत्या कर रहे हैं।

यह दावा यूक्रेनी मानवाधिकार परिषद की रिपोर्ट में किया गया है। दरअसल बूचा शहर में एक सामूहिक कब्रिस्तान मिला जिसमें से 300 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। कई शव तो ऐसे थे जिनके माथे पर गोली का निशान मिला।बूचा शहर की विचलित करने वाली इन तस्वीरों से दुनियाभर में कोहराम मच गया। चारों तरफ इस घटना की निंदा हो रही है। यूक्रेन पर हमले के बाद करीब एक महीने से बूचा शहर रूसी सैनिकों के कब्जे में है। यूक्रेन ने रूस पर बूचा में नरसंहार और युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। हालांकि रूस इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कह रहा है कि रूस की छवि खराब करने के लिए ये साजिश रची गई है। 

झाड़-फूंक करने वाले की लाठी-डंडे और पत्थर से हत्या...

झाड़-फूंक करने वाले की लाठी-डंडे और पत्थर से हत्या...

जबलपुर : जबलपुर से 45 किमी दूर 52 वर्षीय गुनिया की कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी लाश गांव से एक किमी दूर खेरमाई मंदिर के पास पीपल व कसही के पेड़ से नायलान की रस्सी से लटका मिला। पास में ही खून से सने पत्थर और लाठी-डंडे पड़े थे। मौके पर खून पसरा हुआ था। हत्या की खबर पाकर एफएसएल और एसपी भी पहुंचे थे।

हत्या की वजह झाड़-फूंक से जोड़कर देखी जा रही है। कुंडम टीआई प्रताप सिंह मरकाम के मुताबिक डायल-100 पर सुबह 11 बजे सूचना आई थी कि थाने से तीन किमी दूर कुंडम-निवास रोड पर उचेहरा गांव के बाहर खेरमाई मंदिर के पास एक पेड़ में फंदे से किसी की लाश लटक रही है। पुलिस पहुंची तो मौके पर काफभ् भीड़ जमा थी। देवेंद्र वरकड़े ने बताया कि उसके पिता सुनील वरकड़े धर से रात दस बजे निकले थे। मां को बताया था कि अभी आ रहा हूं। उसके बाद से पता नहीं चला।

सुबह गांव से एक किमी दूर खेरमाई मंदिर के पास कसही के पेड़ कसे पिता के शव लटके होने की खबर मिली है, तो पहुंचा। देवेंद्र तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। उससे छोटा भाई और एक बहन है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात में किसी ने बेरहमी से लाठी-डंडे व पत्थर से पीटकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। हत्या की खबर पाकर देर शाम एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली और मामले में जल्द खुलासे के निर्देश दिया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि हत्या झाड़-फूंक के चलते हुई है।  

सड़क पर पड़ी रस्सी में फंसने से युवक की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

सड़क पर पड़ी रस्सी में फंसने से युवक की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

जबलपुर : रांझी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरु कर दी हे। पुलिस ने बताया कि नर्मदा मंदिर कुदवारी निवासी रामप्रसाद पटेल ने बताया कि उसका भाई देवेन्द्र पटैल 22 साल रविवार की रात अपने दोस्त को छोडऩे कंचनपुर से मड़ई जा रहा था।

व्हीएफजे पानी की टंकी के पास सड़क में बंधी रस्सी में फंसकर वह गिर गया, जिससे गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई। 

बड़ी खबर : ताड़ी पीने से अधेड़ की मौत, पत्नी सहित तीन बीमार..

बड़ी खबर : ताड़ी पीने से अधेड़ की मौत, पत्नी सहित तीन बीमार..

धार : जिले में ताड़ी पीने से सोमवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो अन्य लोग बीमार हो गए। एएसपी देवेंंद्र पाटीदार ने बताया कि हमीर सिंह की मौत् जिले के कुक्षी के एक अस्पताल में हुई, जबकि उसकी पत्नी बीना (45) और दो अन्य रूपसिंह (65) और महेश (15) की हालत खतरे से बाहर है।

एएसपी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर दिग्वी गांव में शुक्रवार रात चारों ने ताड़ी पी थी। बीमार पडऩे के बाद उनहें धार जिले के कुक्षी में एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बड़वानी भेज दिया गया। 

घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया आवारा कुत्ता, लोगों ने बचाई जान....

घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा ले गया आवारा कुत्ता, लोगों ने बचाई जान....

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक तीन साल की मासूम बच्ची को एक आवारा डॉग उठाकर ले गया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची को परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज जारी है।

मामला छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां घायल बच्ची के पिता नंदराम ने बताया कि उनकी बेटी सुबह आठ बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक आवारा डॉग आया और उसे घसीट कर अपने साथ ले गया। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते डॉग ने बच्ची को नांच डाला, पास खड़े लोगों ने जैसे-तैसी बच्ची की जान बचाई। घटना में बच्ची के दाहिने कान, हाथ, एवं मुंह पर कई गंभीर घाव हैं।

मासूम बच्ची के इतने गहरे घाव थे कि कई टांके भी लगाए गए हैं। फिलहाल बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। शहर में लगातार आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि, यहां आए दिन कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि, अब शहर में बच्चों के लिए घर के बाहर भी खेलना सुरक्षित नहीं है। पूरे शहर में आवारा कुत्तों का जमावड़ा देखा जा सकता है, जो आम इंसान के लिए परेशानी का सबब बन गया है। कई बार तो यह आवारा कुत्ते आदमखोर हो जाते हैं और इंसानों पर जानलेवा हमला कर देते हैं लेकिन इस सबके बावजूद इन आवारा कुत्तों को लेकर कोई एक्शन प्लान तैयार नहीं किया जा रहा है।  

आयुष्मान भारत ने बदली स्वास्थ्य देख-भाल सेवा की तस्वीर....

आयुष्मान भारत ने बदली स्वास्थ्य देख-भाल सेवा की तस्वीर....

नई दिल्ली : भारत के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य देखभाल को विश्व-स्तरीय बनाने के उद्देश्य से 2017 में भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (एनएचपी) को अंगीकार किया था। इसे अंगीकार करते समय सबसे महत्वपूर्ण पक्ष यह उभरकर आया था, कि किस तरह भारतसार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को तीव्रता से प्राप्त करे। भूत में भारत में स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति पर अंतर्दृष्टि डालने पर यह साफ-साफ दिख रहा था, कि स्वास्थ्य देखभाल की लागत पर होने वाले खर्चों के कारण आम आदमी की क्रय शक्ति प्रभावित हो रही है।


अतः इन खर्चो को कम करना भी एनएचपी के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल था। उपरोक्त कारणों की पृष्ठभूमि में ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम जय) की परिकल्पना की गई ताकि स्वास्थ्य सेवा वितरण को समग्र दृष्टिकोण के साथतीव्रता प्रदान की जा सके और देश के अंतिम जन की पहुंच किफायती और गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं तक सुलभता से हो सके। ऐसा नहीं है कि आयुष्मान भारत पीएम जय स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में देश का पहला प्रयास था बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना आरएसबीवाई राज्यों की योजनाओं जैसे आंध्र प्रदेश में आरोग्यश्री महाराष्ट्र में जीवनदायी योजना जैसी पूर्ववर्ती योजनाओं को भी भरपुरश्रेय दिया जाना चाहिए। वर्तमान में यह भी सच है कि एबी पीएम-जय ने स्वास्थ्य बीमा आश्वासन के क्षेत्र में बाकी तमाम हितधारकों को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।


इसके विस्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में आयुष्मान भारत पीएम जय राज्य स्वास्थ्य योजनाओं के साथ मिलकर 14 करोड़ से अधिक परिवारों 70 करोड़ व्यक्तियों के लाभार्थी आधार को कवर कर रहा है। अभी तक इस योजना के तहत लगभग 18 करोड़ व्यक्तियों की पहचान कर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। वैश्विक महामारी के बीचमहज 3, 6 वर्षों के अपने छोटे से क्रियान्वयन काल में एबी पीएम-जयने अस्पताल-भर्ती के साथ लगभग 3.28 करोड़ उपचार प्रदान किया है। जिस पर उपचार खर्च 37,600 करोड़ से ज्यादा का रहा है।


वर्तमान में जिस प्रकार से आयुष्मान भारत पीएम-जय अपनी उड़ान भर रहा है। यह माननीय प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण और कैबिनेट से संकल्पित बहुमुखी नीतिगत ढांचे का परिणाम है। आयुष्मान भारत पीएम-जय के पीछे के मार्गदर्शक सिद्धांतों को स्पष्ट करने वाले प्रमुख बिन्दुओं को निम्न रूपों में समझा जा सकता है।
व्यापक स्वास्थ्य लाभ पैकेज: एबी पीएम-जय की जब प्रारंभ हुआ था तब 1,393 उपचार पैकेज था लेकिन अब इसका विस्तार 1670 उपचार पैकेजों तक किया जा चुका है। इन पैकेजों में ऑन्कोलॉजी न्यूरोसर्जरी कार्डियोवस्कुलर सर्जरी आदि जैसी विभिन्न चिकित्सा विशेषताओं के उपचार के लिए 5 लाख रुपये तक प्रति लाभार्थी परिवार को प्रति वर्ष कवर प्रदान किया जाता है। अस्पताल में भर्ती होने और बाद के खर्चों का भी ख्याल इन पैकेजों में रखा गया हैए इतना ही नहीं पोर्टिबिलीटी फीचर के माध्यम से देश के दूर-दराज के लाभार्थी भी देश के किसी भी कोने में जाकर आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल ले सकते हैं।


स्वास्थ्य सेवा पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर अभिसरण और एकीकरण: एबी पीएम-जय के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों यूटी को उनके क्रियान्वयन के तरीके लाभार्थी डेटाबेस को चुनने और अस्पतालों का नेटवर्क बनाने में काफी लचीलापन प्रदान किया गया था। इसके अलावाए एनएचए ने मौजूदा राज्य आधारित योजनाओं के साथ भीतत्परता-पूर्वक अभिसरण किया। वर्तमान में एबीपीएम-जय को 25 से अधिक राज्य विशिष्ट स्वास्थ्य योजनाओं के साथ मिलकर लागू किया गया है। इसके अतिरिक्त देश भर के 600 से अधिक जिलों में जिला क्रियान्वयन इकाइयां डीआईयू स्थापित की गई हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके, कि एबीपीएम जयकी प्रशासनिक पहुँच लाभार्थी के घर तक हो सके।
स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में समानता सुनिश्चित करना: सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटाबेस के तहत कवर किए गए समाज के हाशिए के वर्गों के लिए योजना के लाभों का विस्तार करने के लिए नए सिरे से प्रोत्साहन दिया गया है। इसी तरह एबीपीएम-जयने लिंग-विशिष्ट समानता सुनिश्चित करने के लिए एक प्रबुद्ध दृष्टिकोण अपनाया है।

पूर्ववर्ती आरएसबीवाई योजना में परिवार के सदस्यों के ऊपरी सीमा पर कैप था। जिसके कारण घर के औरतों का उपचार नहीं हो पाता था। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए एबी पीएम-जयपरिवार के सदस्यों की संख्या को कैप नहीं किया गया है। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। एनएच आईटी प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बनाए गए आयुष्मान कार्डों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 50 और अधिकृत अस्पताल में भर्ती होने वालों में 47 है।


मजबूतए विस्तृत और अंतर.संचालित प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म: पहले की योजनाओं को लागू करने में यह देखने को मिला था कि आइटी सिस्टम की एकरूपता नहीं होने के कारण वितरण प्रभावित होता था। इस समस्या को दूर करने के लिए एबी पीएम-जय के तहतए लाभार्थी की पहचानए लेन-देन प्रबंधन और अस्पताल के पैनल में सहायता के लिए एक अत्यधिक बहुमुखी प्रौद्योगिकी मंच को विकसित किया गया है। अपनी नवीनता और परिवर्तनात्मकता के कारण सम्मानित हो चुकी, यह आईटी प्लेटफॉर्म अब 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय है। इससे एनएच.एसएच स्तर पर साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और जरूरी सुधार में सहायता मिलती रही है।


सार्वजनिक और निजी भागीदारी: आयुष्मान भारत पीएम-जयके तहत योजना के लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। निजी क्षेत्र की भागीदारी ने योजना के लाभार्थियों के लिए इलाज की तलाश करने के रास्ते बढ़ा दिए हैं और साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र में तृतीयक देखभाल सुविधाओं पर बोझ कम कर दिया है। एबी पीएम-जय के तहत यह सुनिश्चित किया गया था कि सार्वजनिक अस्पतालों को उनकी सेवाओं के लिए समान रूप से और निजी अस्पतालों के समान दरों पर प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसने सार्वजनिक क्षेत्र के अस्पतालों को (ऑन टाइम फंड) का एक पुल बनाने में भी मदद की है। जिसे बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों में स्थायी रूप से निवेश किया जा सकता है। सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के अस्पतालों की पूरक भूमिका यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रही है कि योजना का क्रियान्वयन निर्बाध रूप से आगे बढ़े।


आपके द्वार आयुष्मान: एनएच का कार्यभार संभालने के बाद मैंने जिन प्रमुख गतिविधियों को हरी झंडी दिखाई उनमें से एक है आपके द्वार आयुष्मान। आपके द्वार आयुष्मान के तहतए फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स ग्राम पंचायत अधिकारियों और गांव-आधारित डिजिटल उद्यमियों के एक जमीनी नेटवर्क का उपयोग समुदायों में लाभार्थियों तक घर.घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए किया गया था। दिहाड़ी मजदूरों के लिए विशेष रात्रि शिविर लगाए गए। इन प्रयासों का का ही नतीजा है कि जनवरी 2021 से 4.7 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्डों के निर्माण हुआ एनएचए आईटी सिस्टम से बनाए गए आयुष्मान कार्डों में 55 की वृद्धि हुई। एनएच नए जोश के साथ आपके द्वार आयुष्मान कार्ड ड्राइव को पुनः लॉन्च करनेजा रहा है। इस बार हम असमए बिहार गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।


अंत में मैं एबी पीएम-जय को सफलता के सोपान पर पहुंचाने में अथक परिश्रम करने के लिए एनएचए एसएचए डीआईयूए क्रियान्वयन सहायता एजेंसियों प्रधान मंत्री आरोग्य मित्रए फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर्स आयुष्मान कार्ड बनाने वाली एजेंसिया जैसे सीएससी ध्यूटीआईआईटीएसएलसे मिलकर बने पूरे आयुष्मान भारत पीएम.जय इकोसिस्टम को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा। हालांकिए इस योजनाको अपनी पूरी क्षमता का दोहन करने में मदद करने के लिए आगे अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है।
 

सिंहली नववर्ष के पहले भारत ने की श्रीलंका की मदद , भेजा11,000 टन चावल

सिंहली नववर्ष के पहले भारत ने की श्रीलंका की मदद , भेजा11,000 टन चावल

कोलंबो : श्रीलंका में 13 और 14 अप्रैल को मनाये जाने वाले सिंहली नव वर्ष से पहले मंगलवार को भारत से 11,000 टन चावल की एक खेप कोलंबो बंदरगाह पर पहुंची। अभूतपूर्व खाद्य एवं ईंधन संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत के बहुआयामी समर्थन के तहत पिछले सप्ताह भी 16,000 टन चावल भेजा गया था। श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ये आपूर्ति भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध को चिह्नित करती है, जो जारी रहेगी।

उच्चायोग ने कहा, श्रीलंका के लोगों के नव वर्ष के जश्न से पहले भारत से 11,000 मीट्रिक टन चावल लेकर जहाज चेन ग्लोरी कोलंबो पहुंचा। केवल पिछले सप्ताह में श्रीलंका को भारत के बहु-आयामी समर्थन के तहत 16,000 टन चावल की आपूर्ति की गयी। ये आपूर्ति जो चिह्नित करती है कि भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध है, जारी रहेगी। गौरतलब है कि भोजन, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं को भारत ने सिंहली नव वर्ष से पहले श्रीलंका को 11,000 टन चावल भेजा
श्रीलंका में 13 और 14 अप्रैल को मनाये जाने वाले सिंहली नव वर्ष से पहले मंगलवार को भारत से 11,000 टन चावल की एक खेप कोलंबो बंदरगाह पर पहुंची। अभूतपूर्व खाद्य एवं ईंधन संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत के बहुआयामी समर्थन के तहत पिछले सप्ताह भी 16,000 टन चावल भेजा गया था।

श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ये आपूर्ति भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध को चिह्नित करती है, जो जारी रहेगी। उच्चायोग ने कहा, श्रीलंका के लोगों के नव वर्ष के जश्न से पहले भारत से 11,000 मीट्रिक टन चावल लेकर जहाज चेन ग्लोरी कोलंबो पहुंचा। केवल पिछले सप्ताह में श्रीलंका को भारत के बहु-आयामी समर्थन के तहत 16,000 टन चावल की आपूर्ति की गयी। ये आपूर्ति जो चिह्नित करती है कि भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंध है, जारी रहेगी। गौरतलब है कि भोजन, दवा और अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए श्रीलंका को भारत द्वारा घोषित एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के तहत चावल की आपूर्ति की जा रही है। इस ऋण में से 15 करोड़ डॉलर श्रीलंका को चावल की आपूर्ति के लिए निर्धारित किए गए हैं।

श्रीलंका को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कमी से उबरने में मदद करने के लिए भारत द्वीप राष्ट्र को लगभग 40,000 टन चावल उपलब्ध करा रहा है।ी खरीद के लिए श्रीलंका को भारत द्वारा घोषित एक अरब डॉलर की ऋण सुविधा के तहत चावल की आपूर्ति की जा रही है। इस ऋण में से 15 करोड़ डॉलर श्रीलंका को चावल की आपूर्ति के लिए निर्धारित किए गए हैं। श्रीलंका को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कमी से उबरने में मदद करने के लिए भारत द्वीप राष्ट्र को लगभग 40,000 टन चावल उपलब्ध करा रहा है।

 

तीन साल का बच्चा निगल गया पांच रुपए का सिक्का, मौत

तीन साल का बच्चा निगल गया पांच रुपए का सिक्का, मौत

जबलपुर : बरगी क्षेत्र में बरबरी ग्राम पंचायत में तीन साल का मासूम बच्चा खेलने के दौरान सिक्का निगल गया। सिक्का उसके गले में फंस गया। परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते उसकी मौत हो गई। गांव के प्रदीप यादव ने बताया कि गांव का लिक्खो आदिवासी बच्चे के साथ घर से बरेला के लिए निकला था।

उसके हाथ में पांच रुपए का सिक्का था। उसने खेल-खेल में सिक्का निगल लिया। थोड़ी देर बाद उसे उल्टियां होने लगी। फिर बेहोश हो गया। पिता ने स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उसे लेकर वह बरगी लौट गया और वहां अस्पताल में उसके बच्चे की मौत हो गई।