BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : 35 दिन में कोरोना से 115 लोगों की हुई मौतें...

बड़ी खबर : 35 दिन में कोरोना से 115 लोगों की हुई मौतें...

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का पीक 22 जनवरी को सर्वाधिक 11274 केस मिलने के बाद गुजर चुका है। इसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। वैक्सीनेशन के कारण दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में काफी हद तक सुकून रहा। तीसरी लहर में जिन मरीजों की मौतें हुई, उनमें 92 फीसदी मरीज दूसरी बीमारियों के शिकार थे।

सिर्फ आठ फीसदी नॉन कोमॉर्बिड पेशेंट्स की डेथ हुई है। एक जनवरी से चार फरवरी तक थर्ड वेव के 35 दिनों में 115 कोरोना संक्रमितों की मौतों के हेल्थ एनालिसिस में यह जानकारी सामने आई है। सबसे ज्यादा 45 मरीजों की मौतें इंदौर में हुई हैं। भोपाल में 17, जबलपुर में 15, ग्वालियर में सात, खरगोन में पांच, सागर में चार, रतलाम, उज्जैन, बड़वानी, विदिशा में तीन-तीन, रायसेन, दमोह, छतरपुर में दो-दो और धार, हरदा, सीहोर और रीवा में एक-एक कोरोना संक्रमितों की मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते सात दिन में प्रदेश में 538219 सैंपल की जांच हुई। इनमें 53593 संक्रमित मिले। जिन पांच शहरों में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मिले, उनमें भोपाल इस वीक में पहले नंबर पर आ गया। एक हफ्ते में भोपाल में 10242, इंदौर में 9041, जबलपुर में 3326, खरगोन में 1704, सीहोर में 1424 नए मरीज मिले हैं। इन्न्हीं सात दिनों में प्रदेश में 46 मौतें हुईं। इंदौर में सबसे ज्यादा 22 मौतें हुई। भोपाल में आठ व जबलपुर व खरगोन में दो-दो मौतें हुई।

इधर, राजधानी में पिछले चार दिनों में लगातार दो कोरोना मरीज दम तोड़ रहे हैं। गत दिवस भी दो कोरोना मरीजों की मौत दर्ज हुई। जानकारी के अनुसार, बावडिय़ा कला निवासी 86 वर्षीय बुजर्ग की तीन दिन आईसीयू में एडमिट रहने के बाद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं बरखेड़ा क्षेत्र के 72 वर्षीय बुजुर्ग की तीन दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद मौत हो गई। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा, सागर के भी एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई।  

बड़ी खबर : पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत

लीमा(पेरू) : पेरू के नाज्का लाइंस के पास शुक्रवार को एक टूरिस्ट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। पेरू सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।


ब्रिगेडियर जुआन तिराडो ने कहा कि विमान शहर के एक हवाई क्षेत्र के पास गिरा। हादसे में कोई जीवित नहीं बचा। वहीं, विमान के मालिक टूर कंपनी एयरो सैंटोस ने कहा कि विमान में पांच पर्यटक, पायलट और सह-पायलट थे। सूत्रों के अनुसार मरने वाले पर्यटकों में दो चीनी थे।
पेरु के परिवहन मंत्रालय के अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान एक इंजन वाला सेसना 207 था। विमान नाजका में मारिया रीच के छोटे हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद नीचे गिर गया। दरअसल, पर्यटकों को लेकर दर्जनों विमान मारिया रीच हवाई क्षेत्र से उड़ान भरते हैं। पर्यटकों में अधिकतर विदेशी होते हैं। गौरतलब है कि अक्टूबर 2010 में विमान हादसे में चार ब्रिटिश पर्यटक और पेरू के दो चालक दल के सदस्य मारे गए थे। एक एयर नास्का विमान नाजका लाइनों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।


बता दें कि नाजका रेखाएं काल्पनिक आकृतियों, जीवों और पौधों को दर्शाती विशाल नक्काशी हैं। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल की मान्यता दी है। यूनेस्को के अनुसार रेखाएं 500 ईसा पूर्व और 500 ईस्वी के बीच लीमा के 220 मील (350 किलोमीटर) दक्षिण में रेगिस्तान के तल में खोदी गई थीं। कई किलोमीटर लंबी ये रेखाएं जानवरों, पौधों, काल्पनिक प्राणियों और ज्यामितीय आकृतियों को दर्शाती हैं।

माना जाता है कि इसे अनुष्ठानिक खगोलीय उद्देश्य के लिए बनाया गया था। ये रेखाएं करीब 500 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई हैं। विमान या हेलिकॉप्टर की मदद से इन्हें साफ-साफ देखा जा सकता है। इसके बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यहां दूसरे ग्रह से आए यूएफओ उतरे थे, जिसके चलते सतह पर इतनी संरचनाएं बनी थीं।
 

माँ और मासूम का कुएं में मिला शव, केस दर्ज

माँ और मासूम का कुएं में मिला शव, केस दर्ज

छिंदवाड़ा : गत दिवस दोपहर को उस समय पांढुर्ना के ग्राम आजनगांव में सनसनी फैल गई जब दो माह की मासूम का शव खेत में बने कुएं में देखा गया। सूचना पर जब ग्रामीण एकत्रित हुए तथा कुएं को खंगाला गया तो मासूम के साथ ही उसकी माँ का शव कुएं में पाया गया।

पांढुर्ना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजनगांव में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब समीप के कुएं में ग्रामीणों ने मासूम का शव उतराते हुए दिखाई दिया।  

दर्दनाक हादसा : स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, 5 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी मारुति ईको, 5 लोगों की मौत

रामपुर : उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यहां स्पीड ब्रेकर से अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी। हादसे का शिकार हुई कार में ड्राइवर सहित 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

मुरादाबाद के जयंतीपुर मोहल्ला थाना मझोला निवासी पूरन दिवाकर (50) की बेटी गीता का रिश्ता उत्तराखंड के काशीपुर के निकट सुल्तानपुर पट्टी निवासी कन्हैया दिवाकर से तय हुआ था। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी गीता की लगुन की रस्म होनी थी। इसके लिए पूरन दिवाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ सुल्तानपुर पट्टी गए थे।

देर रात वहां से वापस लौटते समय रात करीब नौ बजे हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार ईको कार सीकमपुर गांव पर बने स्पीड ब्रेकर पर रफ्तार में चढ़कर अनियंत्रित हो गई और बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार पूरन दिवाकर (50) उनके साले विनोद दिवाकर (45), देवेंद्र सिंह तोमर (45), मुकेश वर्मा (30) और परमवीर सिंह (30) ठाकुर की मौत हो गई।

जबकि चालक हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी टांडा भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने शव भी पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। हादसे की सूचना पर देर रात ही परिजन भी रामपुर पहुंच गए।
 

Earthquake Today : जम्मू-कश्मीर, पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7

Earthquake Today : जम्मू-कश्मीर, पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, जम्मू समेत देश के कई इलाकों में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 50 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश में बताया जा रहा है।

शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकेंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस हुए। नोएडा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। फिलहाल, कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह 9:45 बजे अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.7 की तीव्रता का भूकंप आया। 

Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए

Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ के 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। बताते हैं कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान इखलाक हाजम के तौर पर हुई है वह हसनपोरा अनंतनाग में एचसी अली मोहम्मद की हालिया हत्या में शामिल था और इनके पास से 2 पिस्तौल सहित दूसरी आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं।

इससे पहले बुधवार को ही सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी, उस दौरान मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी मारा गया था आतंकी की पहचान उमर इश्फाक मलिक उर्फ मूसा के तौर पर की गई थी।

गौर हो कि जम्मू कश्मीर में आतंकियो के खिलाफ चल रहा अभियान तेजी से जारी है ,हाल ही में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा था कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद अब तक 439 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं।

गौर हो कि पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर शब्बीर अहमद पर हुए हमले में लिप्त हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी मूसा को सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया था पुलिस ने उसके एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया था वहीं उसके अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चला रखा है। 

बड़ी खबर : लैब टेक्‍नीशियन ने कोरोना टेस्ट के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट से लिया Swab, कोर्ट ने आरोपी को  सुनाई ये सजा....

बड़ी खबर : लैब टेक्‍नीशियन ने कोरोना टेस्ट के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट से लिया Swab, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई ये सजा....

मुंबई | कोरोना टेस्‍ट के बहाने एक महिला के प्राइवेट पार्ट से Swab लेने वाले लैब टेक्‍नीशियन को अमरावती की सत्र अदालत ने 10 साल की कैद और 10,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है. इस संबंध में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमरावती की ट्रॉमा केयर यूनिट में यह घटना 20 जुलाई 2020 में हुई थी. इस संबंध में पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की थी और उसके बाद मामला कोर्ट में चला, जहां यह फैसला सुनाया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना की जानकारी सामने आते ही राजनीतिक पार्टियां और समाजसेवा से जुड़े संगठनों ने आरोपी को सख्‍त सजा देने की मांग की थी. दरअसल यह घटना, कोरोना लहर के दौरान उस समय की है जब टेस्‍ट को बड़े पैमाने पर किया जा रहा था. स्‍थानीय मॉल में भी टेस्‍ट कराया गया था, जहां लैब टेक्‍नीशियन आरोपी अल्‍केश देशमुख ने पीड़ित महिला को गुमराह करते हुए उसे बताया था कि महिला कोरोना पॉजिटिव है और उसकी अगली जांच लैब में होगी. आरोपी ने उसे लैब में आने को कहा था. जब महिला लैब पहुंची तो इसी टेक्‍नीशियन ने उससे कहा कि इसके लिए प्राइवेट पार्ट से Swab लेना पड़ेगा, और उसके बाद आरोपी ने Swab लिया.

टेक्‍नीशियन की हरकत भाई को बताई और पुलिस में की शिकायत
पीड़ित महिला ने अपने भाई को बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हो गई है और उसकी दूसरी जांच लैब में की गई है. इस पर भाई ने अस्‍पताल में जाकर पूछताछ की, जब अस्‍पताल ने बताया कि ऐसे जांच नहीं होती है. तब महिला ने अपने भाई के साथ जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. बडनेरा थाने में मामला दर्ज होने के बाद लोगों की जानकारी में आया और इस पर हंगामा मच गया. लोगों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. यह मामला अमरावती सेशंस कोर्ट में चला और करीब डेढ़ साल बाद आरोपी देशमुख को सजा मिल सकी.

गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगरलिया मनाने के लिए शख्स ने किया पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल, ऐसे खुली इनकी पोल.....

गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगरलिया मनाने के लिए शख्स ने किया पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल, ऐसे खुली इनकी पोल.....

महाराष्ट्र | सोशल मीडिया में अक्सर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के मामले सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक मामला शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे सामने आया. यहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से होटल में मिलने का ऐसा तरीका अपनाया कि अब शख्स और प्रेमिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है. शख्स पत्नी से बचकर गर्लफ्रेंड से मिलने पुणे के होटल पहुंचा था और यहां उसने अपनी प्रेमिका को होटल में एंट्री दिलाने के लिए अपनी पत्नी के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया. मामले के उजागर होने के बाद 41 वर्षीय शख्स और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों के खिलाफ मंगलवार को हिंजेवाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार जिस शख्स पर आरोप लगा है वह गुजरात का रहने वाला है और वह पेशे से एक बिजनेसमैन है. उसकी पत्नी कंपनी में डायरेक्टर है.

पुलिस के अनुसार शख्स के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता के अनुसार महिला ने पति की कार में एक जीपीएस डिवाइस लगा रखा था जिसके बाद पता चला की उसका पति उसे धोखा दे रहा है और उसने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी.

अधिकारी ने कहा कि महिला ने पति की एसयूवी कार में जीपीएस ट्रैकर लगाया था. पिछले साल जब नवंबर महीने में शख्स पत्नी से काम के सिलसिले में बेंगलुरू जाने की बात कही थी लेकिन जब महिला ने ट्रैकर से चेक किया तो कार पुणे में मिली थी. इसके बाद महिला ने होटल से संपर्क किया तो कर्मचारियों ने बताया कि शख्स ने अपनी पत्नी के साथ चेक इन किया था.

मामले के खुलासे के बाद जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो पता चला कि आरोपी शख्स ने आधार कार्ड के माध्यम से किसी दूसरी महिला के साथ होटल में एंट्री की थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 के तहत धोखा धड़ी का मामला दर्ज किया गया है.

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड वार्ड नं 02 में गुरुवार की रात्रि एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना से हड़कंप मच गई।परिजनों को जैसे ही फंदे पर लटकने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। आस पास के रहवासियों ने बताया कि बीती रात्रि करीब 3 बजे शोर गुल की आवाज सुनकर लोग इकत्र होकर जब देखने गए तो अवाक हो गए।


घटना की सूचना 112 के जरिए पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने फंदे से लटके युवक रविन्द्र दुबे उम्र करीब 38 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद दुबे कस्बा निवासी वार्ड नं 2 का शव उतरवाकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजकर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
 

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी..

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी..

रुड़की : नौकरी दिलाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राकेश कुमार पुत्र दाताराम निवासी गांव निजामपुर कोतवाली मंगलौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नारसन खुर्द के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा उसे एक संस्थान में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 80 हजार रुपये की ठगी कर ली। जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है

तो उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे। पहले तो आरोपी उसे इधर-उधर की बात कह कर टालता रहा। बाद में जब उस पर ज्यादा दबाव डाला तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा पैसे देने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा का कहना है कि पीडि़त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपी कृष्णकांत निवासी ग्राम नारसन खुर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विवेचना नारसन चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह कर रहे हैं। 

बारात जाने से पहले प्रेमिका को लेकर फरार हुआ दूल्हा

बारात जाने से पहले प्रेमिका को लेकर फरार हुआ दूल्हा

रुड़की : बारात जाने से एक दिन पहले ही युवक प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गाधारोणा निवासी युवक का रिश्ता झबरेड़ा क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। पांच फरवरी को युवक की बारात जानी थी। बताया गया है कि युवक का अपने गांव में ही अपनी ही जाति की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बताया गया है कि बारात जाने से एक दिन पहले शुक्रवार तड़के ही युवक प्रेमिका युवती को लेकर फरार हो गया। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि मामले की जानकारी मिलने पर झबरेड़ा क्षेत्र निवासी युवती के परिजन भी गाधारोणा में पहुंच कर बिरादरी के लोगों के साथ वार्ता कर रहे हैं। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक को रौदा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत...

भीषण सड़क हादसा : बस ने बाइक को रौदा, दो युवकों की मौके पर हुई मौत...

जौनपुर : चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में शुक्रवार को दोपहर बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। लोगों ने मार्ग जाम करते हुए आक्रोश जताया और बेलगाम रफ्तार भरती बसों को लेकर कार्रवाई की मांग की है। चंदवक थाना क्षेत्र के मूर्खा गांव निवासी 35 वर्षीय शिव कुमार राम व सेनापुर गांव निवासी 45 वर्षीय सर्वजीत राम बजरंग नगर बाजार से बाइक से घर जा रहे थे।

बाजार के उत्तरी छोर पर गांव की तरफ घूमते समय वाराणसी से आजमगढ़ जा रही प्राइवेट बस ने पीछे से रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर लगते ही दोनों के घर में कोहराम मच गया। रोते- बिलखते स्वजन दुर्घटनास्थल पर आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर जाम को खत्म करने का प्रयास किया तो रास्ता जाम किए लोग मौके पर उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। 

दर्दनाक सड़क हादसा :  हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : हादसे में घायल युवक की हुई मौत...

महोबा : कानपुर-सागर हाईवे पर छानी मोड़ के पास दो ट्रकों की भिड़ंत के दौरान चपेट में आए आटो पर सवार घायल एक और युवक की बीती रात ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अब हादसे में मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है। मृतकों में दो लोग रिश्ते में साले-बहनोई थे। जिला अस्पताल पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार हाईवे पर छानी मोड़ के के पास बीते बुधवार को दो ट्रक आपस में टकरा गए थे। इस दौरान ओवरटेक का प्रयास कर रहा आटो भी ट्रकों की चपेट में आ गया था। हादसे में आटो पर सवार हरद्वार छतरपुर मध्यप्रदेश फूल सिंह व रामसेवक, मौदहा निवासी सलाउद्दीन व हमीरपुर के मदारपुर निवासी राजू के पांच वर्षीय पुत्र राज निवासी मदारपुर हमीरपुर की मौत हो गई थी।

नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। बुधवार की रात इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय मुरैना मध्यप्रदेश निवासी घायल जीतेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या पांच पहुंच गई है जबकि घायल हरिशंकर, राजू, समा व आलिया की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में मारे गए फूल सिंह व रामसेवक आपस में साले-बहनोई थे। फूल सिंह के भाई गुमान सिंह ने बताया कि रामसेवक बहनोई फूल सिंह के साथ एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए जिला हमीरपुर के मझगवां गए थे। साथ में भतीजा शनि भी गया था।

तीनों लोग बुधवार की दोपहर आटो से वापस लौट रहे थे। हादसे में साले-बहनोई की मौत हो गई। दोनों किसानी करते थे। फूल सिंह की पत्नी शशि व पांच पुत्र रामविशाल, राजकुमार, अनिल, ओमवीर और राजा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं रामसेवक की मौत से पत्नी कुसुम व तीन पुत्र जसवंत, कल्लू और भूप सिंह में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। 

नकली बम रखने वाले तीन आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार , आरोपितों से पूछताछ जारी

नकली बम रखने वाले तीन आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार , आरोपितों से पूछताछ जारी

रीवा : रीवा पुलिस ने नकली बम रखने वाले तीन आरोपितों को गत दिवस उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा थाना की कोहडारे घाट चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपित प्रयागराज व एक मेरठ जिले का रहने वाला है। आरोपितों से रीवा पुलिस की कई टीमें, मप्र की एटीएस, एसटीएफ, उप्र एटीएस ओर एसटीएफ व प्रयागराज की क्राइम ब्रांच भी पूछताछ कर रही है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि आरोपितों ने अब तक कुल 14 घटनाओं को उत्तर प्रदेश में और रीवा में पांच को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बता दें कि रीवा में आरोपितों ने नकली बम के साथ पर्चा चस्पा कर लिखा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही इसे रोक सकते हैं, नहीं तो प्रयागराज में बस ओर ट्रक जलेंगे। 

 दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा , निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत

दर्दनाक हादसा : महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा , निर्माणाधीन इमारत ढहने से 7 मजदूरों की मौत

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात यरवदा शास्त्री नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस हादसे में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मजदूरों को बाहर निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ काम करने वाले गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए थे। संभव है कि ढेर के नीचे कुछ मजदूर फंस गए हों। ढेर को हटाने का काम रात को ही शुरू कर दिया गया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जाचं में जुटी पुलिस

दर्दनाक हादसा : ट्रक और कार की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, जाचं में जुटी पुलिस

पानीपत : पानीपत में जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक कर रहे ट्रक ने इको कार को टक्कर मार दी। हादसे में इको गाड़ी में सवार यूपी से कैथल जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। मृतकों में 2 सगे भाई , एक बच्चा और चाचा शामिल है। सेक्टर 29 थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

यूपी के बुलंदशहर निवासी दयानंद ने बताया कि वह हाल में सिलापुर, नोएडा में रह रहा है। उन्होंने बताया कि बेटी बिमला की कैथल में शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। वह रात 2 बजे किराये की इको गाड़ी में सवार होकर अपने बेटे रमेश (28), नवाब (40), राकेश, ममता, नीलम, प्रियांशु (6) और वंशिका के साथ कैथल के लिए रवाना हो गए। जब वह सुबह पांच बजे जीटी रोड पानीपत में पुलिस लाइन के पास पहुंचे तो पीछे से ओवरटेक कर रहे ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 मीटर तक आरोपी इक्को को घसीटता ले गया। टक्कर लगते ही गाड़ी में चीख पुकार मच गई।

दयानंद ने बताया कि हादसे में उनके बड़े बेटे नवाब (40) और रमेश (28), भाई राकेश (35) और छह वर्षीय मासूम प्रियांशु की मौत हो गई। वहीं हादसे में ड्राइवर और उसके पास बैठी ममता (35), नीलम (32) और वंशिका (1) बाल बाल बच गईं। प्रियांशु नीलम का इकलौता बेटा था।
वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आरोपी चालक नशे में धुत्त था। ट्रक के पास शराब की बोतल पड़ी मिली।  

ओवैसी पर गोली फायरिंग हमले का CCTV वीडियो, धक्का मारने से गिरा हमलावर हुआ गिरफ्तार

ओवैसी पर गोली फायरिंग हमले का CCTV वीडियो, धक्का मारने से गिरा हमलावर हुआ गिरफ्तार

मेरठ, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गुरुवार को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर हुई फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं. वे ओवैसी के काफिले पर गोली चला रहे हैं. काफिले की गाड़ी ने एक हमलावर को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरे की तलाश जारी है. ओवैसी ने हमलावरों को नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद करार दिया है.
यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे असदुद्दीन ओवैसी गुरुवार को मेरठ से दिल्ली की ओर निकले. तभी डासना टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की गई. इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावर दिख रहे हैं. ओवैसी के काफिले की एक गाड़ी के धक्के और उसके टायर से पांव में आई गहरी चोट से गोली चला रहा एक हमलावर वीडियो में गिरता और फिर लंगड़ाते हुए भागता दिख रहा है. माना जा रहा है कि पांव में चोट के कारण ये हमलावर भाग नहीं सका जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे हमलावर की तलाश चल रही है. उसे पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं. मेरठ आईजी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं.


हमले के तुरंत बाद असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर 4 राउंड फायर किए गए. हमालवर हथियार वहीं छोड़कर भाग गए. हमले के बाद उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई, फिर वे दूसरी कार से निकल गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि गोलीबारी में किसी को चोट नहीं पहुंची.
एक इंटरव्यू में ओवैसी ने कहा कि आखिर ये कौन लोग हैं, जो नफरत पैदा करके हमला कर रहे हैं. ये नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद हैं. ये भाईचारे और कानून व्यवस्था के खिलाफ हैं. ओवैसी ने कहा कि इस तरह के बूझदिल हमले से वे डरने वाले हैं. ये चुनाव आयोग और योगी एवं मोदी सरकार के लिए चैलेंज है कि नफरत फैलाने वालों को एक्सपोज करें. ये पूरी तरह प्लान किया हुआ हमला है. हमलावरों को पता था कि टोल गेट पर गाड़ी स्लो होगी और फिर उन्होंने करीब से गोलियां चलाईं. ओवैसी ने कहा कि शुक्रवार को वे हमले को लेकर लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे.
 

देश में Corona काबू में! 11 राज्यों में खोले गए स्कूल, जानिए केंद्र की क्या हैं नई गाइडलाइंस

देश में Corona काबू में! 11 राज्यों में खोले गए स्कूल, जानिए केंद्र की क्या हैं नई गाइडलाइंस

देशभर में कोरोना के मामलों में कमी के चलते एक बार फिर राज्यों में जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है. शिक्षा मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा कि 11 राज्यों में स्कूल पूरी तरह खुले हैं और 9 राज्यों में बंद. इस बीच केंद्र न इसको लेकर नए और संशोधित दिशा-निर्देश और COVID प्रोटोकॉल जारी की हैं. इनका पालन स्कूल, कॉलेज के फिर से खोलने के दौरान किया जाना है.
विस्तृत चर्चा के बाद केंद्र ने स्कूलों के लिए ये दिशा-निर्देश दिए हैं. दिशा-निर्देशों में स्कूलों को फिर से खोलने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीखने की व्यवस्था को डेवलप करने पर जोर दिया गया है. केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह देते हुए कहा कि इन COVID SOP और दिशा-निर्देशों को पालन करने के साथ ही स्वयं के दिशा-निर्देश तैयार करें, जो इन नियमों के अनुकूल हों.
स्कूलों के लिए गाइडलाइंस
• स्कूल में उचित सफाई और स्वच्छता सुविधाओं को सुनिश्चित करना और निगरानी.
• छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना.
• स्टाफ रूम, ऑफिस एरिया, असेंबली हॉल और अन्य कॉमन एरिया में हर समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन.
• स्कूलों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी स्कूल कार्यक्रम न करें जहां सोशल डिस्टेंसिंग संभव न हो.
• सभी छात्रों और कर्मचारियों को फेस कवर/मास्क पहनकर स्कूल आना चाहिए और इसे पूरे दिन पहनना चाहिए.
• मिड-डे मील के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा जाना चाहिए, क्योंकि छात्रों को अपना मास्क उतारना होगा
वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है और एक्टिव केस भी कम हुए हैं. इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी घटा है. पिछले 14 दिनों में केस में लगातार कमी आई है. जिसके चलते एक्टिव केस कम हुए हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 21 जनवरी को 17.94% दर्ज किया गया था वो घटकर 10.99% हो गया है.

 

बड़ी खबर: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर की गई 4 राउंड फ़ायरिंग, मेरठ से लौटते वक्त हुई घटना

बड़ी खबर: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर की गई 4 राउंड फ़ायरिंग, मेरठ से लौटते वक्त हुई घटना

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि मेरठ से लौटते वक्त उनकी गाड़ी पर फ़ायरिंग की गई. उन्होंने गाड़ी पर लगी गोलियों के निशान को साझा करते हुए कहा, ''कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए.'' असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि हमलावर 3 से 4 लोग शामिल थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह.
कार पर गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस का जत्था पहुंचा है. आईजी मेरठ के मुताबिक, टोल प्लाजा पर ओवैसी समर्थकों के साथ कहासुनी की जानकारी हुई है लेकिन फ़िलहाल गोली चलने की कोई बात सामने नहीं आयी है. जो दावा किया जा रहा है उसको लेकर हम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही दावों पर सच्चाई का पता लगेगा.
 

शादी के बाद परिजन दे रहे है जान से मारने की धमकी प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़िये पूरी खबर...

शादी के बाद परिजन दे रहे है जान से मारने की धमकी प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पढ़िये पूरी खबर...

धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले की एक प्रेमी जोड़े की खबर सामने आ रही है जहाँ उनके परिजनों की तरफ से दोनों को लगातार जान से मारने की धमकी आ रही है। इससे परेशान होकर प्रेमी जोड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा गुहार लगाई है। इससे पहले प्रेमी जोड़े ने उच्च न्यायालय में जान माल की सुरक्षा के लिए याचिका भी दायर की थी। आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी राजस्थान पुलिस दोनों को सुरक्षा नहीं दे रही है।


मिली जानकारी के अनुसार 19 साल की लड़की यूपी के फतेहाबाद तहसील के अंडोआ गांव की रहने वाली है। पीड़िता का कहना है कि उसके माता-पिता 45 साल के शख्स के साथ उसकी शादी जबरन कराना चाहते थे। जिसकी वजह से उसे प्रेमी के साथ धौलपुर भागकर आना पड़ा। फिर दोनों ने गुजरात के सूरत शहर में जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की। लकड़ी के परिजनों ने फतेहाबाद थाना में उसके पति के भारत सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया है।


लड़की के माता-पिता और भाई द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इन सब से परेशान होकर प्रेमी युगल ने राजस्थान हाईकोर्ट याचिका का दायर कर जानमाल के बचाव की गुहार लगाई थी। दायर पिटिशन पर राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस डीजीपी एवं एसपी धौलपुर एवं संबंधित थाना प्रभारी को सुरक्षा देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि दोनों को अब तक किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिली है इसलिए उन्होंने पीएम मोदी से मदद मांगी है।