BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : पूर्व IPS के घर इनकम टैक्स की रेड, 3 करोड़ रुपये  हुये बरामद....

बड़ी खबर : पूर्व IPS के घर इनकम टैक्स की रेड, 3 करोड़ रुपये हुये बरामद....

नोएडा : यूपी के नोएडा सेक्टर 50 से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक पूर्व आईपीएस अधिकारी के परिसरों में तलाशी अभियान चलाने वाले आयकर विभाग ने कई सौ करोड़ की बेहिसाब नकदी बरामद की है. पूर्व आईपीएस के घर इनकम टैक्स की रेड में अब तक 3 करोड़ रुपये मिले हैं. इनकम टैक्स के सर्वे में देर रात 1 बजे तीन लॉकर खोले गए. लॉकर से करीब 3 करोड़ रुपये की नकदी मिली.


यह लॉकर जिनके हैं आयकर विभाग को उनकी तलाश है. नोटों की गिनती के लिए मशीन लगाई गई है. रात करीब 3:00 बजे से ही नोटों की गिनती जारी रही. ये बेनामी संपत्ति तीन संदिग्ध लोगों की है. इनकम टैक्स की टीम संदिग्ध लोगों के बेनामी संपत्तियों को तलाशने में जुटी है.


सेक्टर 50 में आयकर विभाग ने मानसम कंपनी के दफ्तर में सर्वे किया. मकान नंबर ए 6 के बेसमेंट में करीब 650 से ज्यादा लॉकर को किराए पर दिया गया था. इस कंपनी के मालिक पूर्व आईपीएस हैं जोकि यूपी कैडर और 1983 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी हैं.


बताया जा रहा है कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की पत्नी के नाम पर निजी तौर पर प्राइवेट लॉकर किराए पर देने का काम किया जाता है. यह उनका पुश्तैनी काम है. इन्हीं में से किसी लॉकर में अघोषित 20 लाख की नकदी होने की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी.

इसके बाद टीम ने इनके लॉकर की जांच के लिए छापेमारी की. बताया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारी और उनका परिवार जांच में सहयोग कर रहे हैं.
 

BIG NEWS :  प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रहा था , यहाँ बहुमूल्य वस्तु..

BIG NEWS : प्राइवेट पार्ट में छिपाकर ला रहा था , यहाँ बहुमूल्य वस्तु..

जयपुर : घटना जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का जहाँ एक बार फिर से सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। इस बार यात्री आधा किलो से ज्यादा सोना अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाया था।


लेकिन वह कस्टम अधिकारियों की नजरों से बच नहीं पाया। अधिकारियों ने शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो सच सामने आ गया। यात्री के पास आधा किलो से ज्यादा सोना पाया गया है। कस्टम अधिकारी यात्री से पूछताछ करने में जुटे हैं। यह सोना दुबई से जयपुर लाया गया था।

जानकारी के अनुसार सोना लाते पकड़ा गया यात्री दुबई से जयपुर आया था। वह स्पाइस जेट की फ्लाइस संख्या एसजी 713 से आया था। उसने सोने को लिक्विड कर दो कैप्सूल में डालकर उसे अपने रेक्टम में छिपा रखा था। जयपुर एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हुआ तो उसकी गहनता से तलाशी ली गई। उसने सोना कैप्सूल में लिक्विड बनाकर भर रखा था। कस्टम अधिकारियों ने गहन जांच-पड़ताल के बाद यह सोना निकाल लिया।


25 लाख रुपये से ज्यादा का है का यह वस्तु
यात्री से बरामद किये गये सोने का जब वजन किया गया तो वह 513 ग्राम निकला. कस्टम अधिकारी आरोप यात्री से पूछताछ कर रहे हैं. कस्टम अधिकारियों ने दोनों कैप्सूल के लिक्विड सोने को निकालकर उसमें मिला केमिकल अलग कर दिया है। सोना 99.50 फीसदी शुद्धता का है. इसका बाजार मूल्य 25,37,865 रुपये है। कस्टम अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के प्रावधानों के तहत सोने को जब्त कर लिया है। कस्टम अधिकारी आगे की जांच में जुटे हुये हैं।


पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है सोना तस्कर

उल्लेखनीय है कि जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जरिये सोने की तस्करी बड़े जोरों पर है. यह कोई पहला मौका नहीं है जब किसी यात्री से तस्करी का सोना पकड़ा गया है. जयपुर एयरपोर्ट पर बीते दो-तीन साल में बड़े पैमाने पर तस्करी का सोना पकड़ा जा चुका है. तस्कर हर बार कस्टम अधिकारियों को चकमा देने के लिये नये-नये तरीके अपनाते हैं, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाते हैं।
 

हर घर नल से जल योजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपए आवंटित, 3.8 करोड़ घरों को किया जाएगा कवर

हर घर नल से जल योजना के लिए 60 हजार करोड़ रुपए आवंटित, 3.8 करोड़ घरों को किया जाएगा कवर

नई दिल्ली : केन्द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केन्द्रीय बजट 2022-23 पेश करते हुए कहा कि हर घर नल से जल योजना के तहत 2022-23 में 3.8 करोड़ घरों को कवर करने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए। वित्त मंत्री ने कहा कि 2014 से सरकार का ध्यान नागरिकों, विशेषकर गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण पर रहा है।

इसके लिए कई उपाय किए गए, जिसमें घर, बिजली, रसोई गैस, जल प्रदान करने वाले कार्यक्रम शामिल हैं। इसके बारे में और विवरण प्रदान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान में 'हर घर, नल से जल के अंतर्गत 8.7 करोड़ घरों को कवर किया गया है, जिनमें 5.5 करोड़ घरों को पिछले दो सालों में नल जल प्रदान किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना
निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना के चिह्नित पात्र लाभार्थियों, ग्रामीण और शहरी दोनों के लिए 80 लाख घर बनाने के लिए 48 हजार करोड़ रुपये के आवंटन की भी घोषणा की। केन्द्र सरकार शहरी क्षेत्रों में मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सस्ते मकानों को बढ़ावा देने हेतु सभी प्रकार की भूमि एवं निर्माण संबंधित मंजूरियों में लगने वाले समय को कम करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी। सरकार मध्यस्थता में आने वाले खर्च को कम करने के साथ पूंजी बढ़ाने के लिए वित्तीय क्षेत्र के नियामकों के साथ काम करेगी।

बाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम
वित्त मंत्री ने नए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तरी सीमा पर स्थित गांवों को कवर किया जाएगा। श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा 'सीमावर्ती गांव, जहां की जनसंख्या बहुत ही छिटपुट है, उनकी कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाएं भी बहुत ही सीमित हैं, विकास के लाभ से वंचित रह गए हैं। उत्तरी सीमा के ऐसे ही गांव को इस नए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जाएगा। यहां के क्रियाकलापों में गांव की बुनियादी सुविधाओं, आवास, पर्यटन केन्द्रों के निर्माण, सड़क संपर्क, विकेंद्रित नवीकरणीय ऊर्जा की व्यवस्था है, दूरदर्शन और शिक्षण चैनलों के लिए 'डाइरेक्ट टू होम एक्सेस की व्यवस्था और आजीविका सृजन के लिए सहायता जैसे कार्य आएंगे। इन क्रियाकलापों के लिए अतिरिक्त धन उपलब्ध कराया जाएगा। वर्तमान योजनाओं को एक में मिला दिया जाएगा। हम उनके परिणामों की विवेचना करेंगे और उनकी लगातार निगरानी करेंगे।

आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम
केन्द्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि 2022-23 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उन प्रखंडों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिन्होंने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उचित प्रगति नहीं की है। निर्मला सीतारमण ने कहा, देश के अत्यन्त दुर्गम और पिछड़े जिलों में रहने वाले नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का हमारा जो स्वप्न था वह आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम बहुत कम समय में ही साकार हो गया है। इन 112 जिलों के 95 प्रतिशत में स्वास्थ्य, पोषण, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में काफी प्रगति देखने में आयी है। वे राज्यों के औसत मूल्य को भी पार कर गए हैं। हांलाकि इन जिलों के कुछ प्रखंडों पर अभी भी पिछड़े हुए हैं। 2022-23 में, इस कार्यक्रम के अंतर्गत इन्हीं जिलों के ऐसे ही प्रखंडों पर ध्यान दिया जाएगा।

Budget 2022-23 : वित मंत्री का ऐलान , आने वाले 3 वर्ष में 400 वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी , नेशनल हाईवे की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी

Budget 2022-23 : वित मंत्री का ऐलान , आने वाले 3 वर्ष में 400 वंदेभारत ट्रेनें चलेंगी , नेशनल हाईवे की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश का आम बजट पेश किया। इस बजट में कहा गया कि इस बजट से अगले 25 सालों की बुनियाद रखी जाएगी। दावा है कि इस बजट में सभी के लिए कुछ ना कुछ रखा गया है। इसी बीच निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि अगले 3 सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी।

दरअसल, अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा है कि अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। इसके साथ अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार किए जाएंगे। साथ ही 8 नई रोपवे का निर्माण होगा। वंदे भारत ट्रेनें देश की पहली स्वदेशी तकनीक से निर्मित होने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेनें हैं।

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई को 25,000 किमी तक बढ़ाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों के पर्वतमाला रोड को पीपीपी मोड्स पर लाया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है।

इस ट्रेन में ऑन बोर्ड वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री इन्फॉर्मेशन सिस्टम, खूबसूरत आंतरिक सजावट, वैक्यूम शौचालय, एलइडी लाइट, हर सीट के नीचे चार्जिंग प्वाइंट, हर सीट के नीचे रीडिंग लाइट, इंटेलिजेंट एयर कंडीशनिंग सिस्टम, दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर के उपयोग से ट्रेन में चढऩे की सुविधा, उनके लिए अलग से शौचालय, सीसीटीवी, फायर फाइटिंग सिस्टम, स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजा जैसी सुविधाएं हैं। 

Budget 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने पेश किया देश का आम बजट, ये चीजें हुईं सस्ती

Budget 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने पेश किया देश का आम बजट, ये चीजें हुईं सस्ती

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में देश का आम बजट 2022-23 पेश किया। जो कि 39.45 लाख करोड़ का आम बजट है। हालांकी इस आम बजट से मध्यम वर्ग को निराशा ही हुई है क्योंकि बजट में टैक्स स्लैब में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। अपने बजट भाषण में सीतारमण ने आयकर स्लैब पर कोई बात नहीं की जिसका सीधा मतलब यह है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा क्रिप्टोकरंसी से होने वाली इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगा दिया गया है।

वहीं कॉरपोरेट टैक्स 18 से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। सीतारमण ने बजट में 16 लाख नौकरियां देने का भी वादा किया है। वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद लोकसभा कल तक के लिये स्थगित कर दी गयी है। 2022-23 से डिजिटल रुपया लांच करने की भी घोषणा की गयी। वित्त मंत्री ने कहा कहा कि आगामी वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वित्त मंत्री सीतारमण का भी यह चौथा बजट है

वित्त मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपना डिजिटल करंसी लॉन्च करेगा. सरकार ने कहा कि रिजर्व बैंक अपना डिजिटल रूपी लॉन्च करेगा. ऐसी खबर पहले से थी कि सरकार क्रिप्टोकरंसी पर कोई सधा हुआ रुख अपनाएगी. हालांकि बजट से पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण में क्रिप्टोकरंसी पर कुछ नहीं कहा गया, लेकिन बाद में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने कहा कि सरकार क्रिप्टोकरंसी पर नपा-तुला और सधा हुआ रुख अपनाएगी

इससे साफ हो गया कि सरकार बिटकॉइन जैसी वर्चुअल करंसी पर प्रतिबंध नहीं लगाएगी, लेकिन क्या उसे वैध किया जाएगा, इस पर अभी असमंजस बना हुआ है. वित्त मंत्री ने बजट में साफ कर दिया कि रिजर्व बैंक अपना डिजिटल करंसी लेकर आएगा जिसे डिजिटल रुपी कहा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए 2022-23 में ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में यह भी कहा कि आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च 2023 तक बढ़ाया जाएगा. गारंटी कवर को 50,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर कुल 5 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। यह बजट कोरोना महामारी के दौर में पेश हुआ है. इसलिए, इसका महत्व बढ़ जाता है. बजट के बाद सभी लोगों के दिमाग में सवाल है कि इससे क्या सस्ता और महंगा होगा. बजट के बाद खेती का सामान सस्ता होगा. इसके अलावा बजट में कट और पॉलिश्ड डायमंड पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है. यानी ये भी सस्ते हो जाएंगे. वहीं, छाते खरीदना महंगा हो जाएगा. छातों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया गया है.

ये चीजें हुईं सस्ती
जूते-चप्पल, ज्वैलरी, इलेक्ट्रिक सामान, विदेशी मशीनें, कृषि उपकरण, मोबाइल चार्जर, मोबाइल, कपड़े,चमड़े का सामान।

यह हुईं महंगी
छाता, शराब, कॉटन, खाद्य तेल, एलईडी लाइट
मोबाइल फोन चार्जर के ट्रांसफार्मर और कैमरा लेंस पर इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी गई है. घरेलू मोबाइल फोन चार्जर होंगे सस्ते. देश में असेंबल होने वाले मोबाइल भी सस्ते हो सकते हैं. घरेलू स्तर पर मोबाइल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा.


इसके अलावा वित्त मंत्री सीतारमण ने कुछ कैमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का भी प्रस्ताव किया है. इनमें मिथेनॉल भी शामिल है. उन्होंने कहा कि ऐसा घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. वित्त मंत्री ने यह भी ऐलान किया है कि स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी की छूट को एक और साल के लिए बढ़ाया जा रहा है
। सीतारमण ने कहा कि 400 नए जनरेशन वाली वंदे भारत ट्रेनें बेहतर क्षमता के साथ अगले तीन सालों में लाई जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल अगले तीन सालों में विकसित किए जाएंगे. और मेट्रो सिस्टम को विकसित करने के लिए इनोवेटिव तरीकों को लागू किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को एक उत्कृष्ट प्रतिक्रिया मिली है, जिसमें अगले पांच सालों के दौरान 60 लाख नए रोजगार और 30 लाख करोड़ के अतिरिक्त उत्पादन की क्षमता रखी गई है. 

सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री, सरकार के आदेश से भड़के सांसद

सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री, सरकार के आदेश से भड़के सांसद

औरंगाबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद इम्तियाज जलील ने सोमवार को सुपरमार्केट और किराना दुकानों पर शराब की बिक्री की अनुमति देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर औरंगाबाद जिले में ऐसी दुकानें खोलने की अनुमति दी गई तो उनमें तोड़फोड़ की जाएगी।
जलील ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शराब बिक्री के फैसले के पीछे तर्क पर सवाल उठाया और कहा कि अगर राज्य सरकार वास्तव में किसानों के बारे में चिंतित है तो भांग की खेती के लिए अनुमति दी जानी चाहिए।
जलील ने कहा, ‘‘शराब के बजाय सरकार दूध की दुकानों का समर्थन कर सकती थी और लोगों को इसे पीने के लिए प्रोत्साहित कर सकती थी ताकि किसानों को लाभ हो। लेकिन इस सरकार को केवल पैसे की चिंता है। दुकानों में शराब की बिक्री की अनुमति देने का यह निर्णय हमारी संस्कृति को बर्बाद कर देगा।’’
सांसद एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख भी हैं। जलील ने कहा कि वह औरंगाबाद में ऐसे ‘‘वाइन बार’’ को चलने नहीं देंगे।
 

दारोगा के साथ बेडरूम में थी पत्नी, अचनाक घर पहुंचा इंजीनियर पति और फिर

दारोगा के साथ बेडरूम में थी पत्नी, अचनाक घर पहुंचा इंजीनियर पति और फिर

लखनऊ, अक्सर फिल्मों की कहानी में देखते हैं कि पत्नी का किसी अन्य मर्द के साथ अफेयर चल रहा होता है और बीच में उसका पति आ पहुंचता है. पर यह कोई फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सच्चाई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंजीनियर की पत्नी दारोगा के साथ अपने ही घर में रंगरेलियां मना रही थी. इस बीच उसका पति अचानक से घर पहुंच गया. ऐसी करतूत पति के सामने आने के बाद भी वे दोनों नहीं रुके. जबकि उन्होंने इंजीनियर पति को ही घर से बाहर निकाल दिया. इंजीनियर ने उन दोनों की तस्वीरें भी खींच ली और उन्हें धमकाने की कोशिश की. लेकिन दारोगा ने पिस्तौल तानकर उसे घर से बाहर निकाल दिया.
जानकारी के मुताबिक इंजीनियर लखनऊ के चिनहट इलाके का रहने वाला है. हाल ही में उसने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर को कुछ पैसे दिए थे. पर उसे ना तो प्रॉपर्टी मिली और ना ही पैसे. जिसके बाद इंजीनियर मामले को थाना लेकर पहुंचा. जिसके बाद से इंजीनियर पति पत्नी दारोगा के सम्पर्क में आए. इंजीनियर के मुताबिक फिर दारोगा अक्सर घर पर आने लगा. इंजीनियर वह काम की वजह से अक्सर घर के बाहर ही रहता है. इसका फायदा उठाकर दारोगा ने उसकी पत्नी को जाल में फंसा कर उसके साथ संबंध बनाए हैं.
इंजीनियर का कहना है कि दारोगा ने उसकी पत्नी से 50 हजार रुपये भी ले लिए हैं और अपने प्यार के जाल में फंसा लिया है. इंजीनियर ने बताया कि उसने दारोगा के खिलाफ डीजीपी कमिश्नरेट तक शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने बताया कि 4 महीने पहले दारोगा का वाराणसी स्थानांतरण हो गया है. जिसके बाद से वह अक्सर उसकी पत्नी से मिलने आया करता है. 26 जनवरी को इंजीनियर ने दोनों को एक साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा. बावजूद इसके दारोगा ने पिस्टल तान कर उसे घर से बाहर निकाल दिया.
इंजीनियर का कहना है कि दारोगा उसे जान से मारने की धमकी देता है. वहीं एसीपी विभूतिखंड अनूप कुमार सिंह ने कहा," इंजीनियर और उनकी पत्नी का पहले से विवाद चल रहा है. दारोगा अब यहां तैनात नहीं हैं. इंजीनियर की पत्नी ने चिनहट थाने में खुद लिखकर दिया है कि पति के सारे आरोप निराधार हैं. दारोगा से उनका कोई संबंध नहीं है. मामले की जांच की जा रही है."
 

बड़ी खबर : सड़क किनारे मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप...

बड़ी खबर : सड़क किनारे मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप...

रुद्रपुर : संजयनगर खेड़ा में एक युवक का सड़क किनारे शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था।

नौकरी जाने के बाद वह नई नौकरी की तलाश कर रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी दीपक सरकार अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है दीपक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और पिछले कुछ माह से नौकरी की तलाश कर रहा था। रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली संजयनगर खेडा स्थित एक धार्मिक स्थल के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़े युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है युवक नशे का लती था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। उधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

बड़ी खबर : फैक्ट्री में झुलसे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत...

बड़ी खबर : फैक्ट्री में झुलसे युवक की इलाज के दौरान हुई मौत...

रुड़की : टायर फैक्ट्री में आग लगने से झुलसे कुड़ी नेतवाला के युवक ने देर रात देहरादून के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़़ दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची देहरादून पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लक्सर पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

लक्सर के कुड़ी नेतवाला गांव निवासी राजेंद्र कश्यप का बेटा शुभम (20 साल) एक स्थानीय टायर फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता था। शनिवार रात में उसकी ड्यूटी टायरों की फिनिशंग करने वाले डिपार्टमेंट में लगी हुई थी। रविवार सुबह दस बजे उसकी ड्यूटी खत्म होनी थी। पर साढ़े नौ बजे अचानक फिनिशिंग के लिए रखे टायरों में आग लग गई। शुभम भी इस आग में झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे लक्सर के एक निजी अस्पताल भेजा, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। बाद में उसे देहरादून के अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात शुभम की मौत हो गई।

मेडिकोलीगल मामला होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने देहरादून की स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव को गांव लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लक्सर के कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने युवक की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी मामले में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि पुलिस को तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत..

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत..

जौनपुर : जंघई-प्रयागराज रेलखंड पर मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी युवक की सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उक्त गांव के कमलेश मिश्र का 20 वर्षीय पुत्र ऋत्विक खेत की तरफ गया था।

इसी बीच किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। कट जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत की तरफ गए आस-पास के कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने मृत युवक के स्वजन व पुलिस को सूचना दी। युवक के रोते-बिलखते स्वजन मौके पर आ गए। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

बड़ी खबर : न्याय न मिलने तक पिता का शमशान घाट में जारी रहेगा अनशन, पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : न्याय न मिलने तक पिता का शमशान घाट में जारी रहेगा अनशन, पढ़िये पूरी खबर...

महोबा : प्रशासनिक और पुलिस की कार्यशैली से निराश होकर अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए एक पिता आमरण अनशन करने पर मजबूर हुआ। बता दें कि वर्ष 2017 में शहर के कीरतसागर सरोवर में तालाब में डूबने से राठ रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र अहिरवार व 22 वर्षीय राहुल सोनी की मौत हो गई थी।

मृतक राहुल सोनी के पिता भगवतीप्रसाद सोनी ने आठ लोगों पर पुत्र को डुबोकर मार डालने का आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, पुलिस ने मामले में ढील डाल दी। पूर्व में भी उसने अनशन किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब भगवती प्रसाद सोनी ने 26 जनवरी से शमशान घाट में आमरण अनशन की शुरूआत की है। भगवती प्रसाद ने बताया कि करीब दो माह पूर्व इस मामले में विशेष टीम जांच के लिए गठित की गई थी, और 15 दिन में उसे कार्यवाही करनी थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। सांसद विधायक की संस्तुति के बाद भी उसे आर्थिक सहायता नहीं दी गई। भगवती प्रसाद ने ऐलान किया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। अन्य लोगों का भी अनशनकारी को समर्थन मिल रहा है। 

BIG NEWS : नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर हुई इतनी...

BIG NEWS : नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर हुई इतनी...

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कहा कि सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तथा पूर्वोत्तर के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है जिसके चलते देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 70 रह गयी है।


कोविंद ने सोमवार को संसद के बजट सत्र के पहले दिन केन्द्रीय कक्ष में दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए अनेक ठोस कदम उठाये हैं और इनका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा , सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से आज देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 से घटकर 70 रह गई है।


पूर्वोत्तर के विकास के लिए सरकार के प्रयासों तथा योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, मेरी सरकार पूर्वोत्तर के सभी राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन राज्यों में हर स्तर पर बुनियादी और आर्थिक अवसरों का विकास किया जा रहा है। रेल और हवाई कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का सपना पूर्वोत्तर के लोगों के लिए अब साकार हो रहा है। यह देश के लिए गर्व का विषय है कि पूर्वोत्तर राज्यों की सभी राजधानियाँ मेरी सरकार के प्रयास से अब रेलवे के नक्शे पर आ रही हैं।


उन्होंने कहा कि ईटानगर के होलोंगी में एक नए एयरपोर्ट की स्थापना की जा रही है। हाल ही में त्रिपुरा राज्य के 'महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट’ में एक नया और आधुनिक टर्मिनल खोला गया है। पूर्वोत्तर का यह विकास भारत की विकास यात्रा का एक स्वर्णिम अध्याय सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही 21 जनवरी को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा की स्थापना के 50 साल पूरे हुए हैं। आज़ादी के 75 साल पूरे होने के साथ इन राज्यों की यात्रा भी हमें विकास के नए संकल्पों के लिए प्रेरित कर रही है।


राष्ट्रपति ने कहा कि पूर्वोत्तर में शांति स्थापना के लिए सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक
सफलता मिली है। अभी कुछ महीने पहले ही कार्बी-आंगलोंग के दशकों पुराने विवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार, असम की राज्य सरकार एवं कार्बी समूहों के बीच समझौता हुआ है। इससे इस क्षेत्र में शांति और खुशहाली का एक नया अध्याय शुरू हुआ है।
 

बड़ी खबर : जहरीली शराब कांड के चार आरोपित मप्र में फॉर्म हाउस से गिरफ्तार..

बड़ी खबर : जहरीली शराब कांड के चार आरोपित मप्र में फॉर्म हाउस से गिरफ्तार..

श्योपुर : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए जहरीली शराब कांड के चार आरोपितों को मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से यहां के फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया है। श्योपुर के बड़़ौदा स्थित गिल फार्म हाउस में आरोपितों के होने की पुलिस को सूचना मिली थी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर थाने से इंस्पेक्टर कमलेश टीम के साथ यहां सिटी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया िक मंडी जिले में जहरीली शरबा पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 12 लोग गंभीर बीमार हो गए थे। आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। आरोपितों की लोकेशन पहले राजस्थान के जयपुर में मिली थी, बाद में श्योपुर जिले में मिली रही है। पुलिस टीम ने गिल फ ार्म हाउस में शराब कांड के आरेापित 43 वर्षीय गुरुदेव सिंह थाना नयनादेवी जिला बिलासपुर, 24 वर्षीय राकेश सिंह निवासी पूना, 34 वर्षीय वीरेंद्र जिला बिलासपुर, अनिल निवासी थाना पिपलोदकर जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है।  

दहेज में कार व 25 लाख नहीं मिले, बारात रोकी

दहेज में कार व 25 लाख नहीं मिले, बारात रोकी

उज्जैन : चिंतामन थाना अंतर्गत ग्राम बामोरा के महेंद्र कुमार सिंदल की पुत्री काजल उर्फ मिलन का विवाह 29 जनवरी को भोपाल के अजय उर्फ बंटी पिता राजाराम पलासिया के साथ होना था। अजय बारात लेकर ही नहीं आया। अब युवती काजल ने अजय व उसके पिता सहित अन्य परिजनों पर कार और 25 लाख रुपये नहीं देने पर विवाह टालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। 

अब पेंशनर्स किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र , अपने मूल ब्रांच में जाने की जरुरत नहीं

अब पेंशनर्स किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र , अपने मूल ब्रांच में जाने की जरुरत नहीं

भोपाल : पेंशनर्स को जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने के लिए अपनी मूल ब्रांच में जाने की जरुरत नहीं होगी। नए दिशा निर्देशों के बाद पेंशन अपना जीवन प्रमाण-पत्र संबंधित बैंक की किसी भी शाखा में जमा कर सकते हैं। कोई भी बैंक की शाखा पेंशनर को उसी बैंक की अन्य शाखा में जीवन प्रमाण-पत्र अस्वीकार करने लौटाएगी नहीं।

प्रमाण-पत्र अस्वीकार नहीं करेगी। यदि जीविता प्रमाण-पत्र लेने में कोई शाखा कोताही बरती जाती है और ऐसी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित बैंक शाखा पर कार्रवाई की जाएगी। 

 मध्यप्रदेश :खुशियाँ हुई मातम में तब्दील ,  डीजे की धुन पर नाचते-नाचते हो गई युवक की मौत

मध्यप्रदेश :खुशियाँ हुई मातम में तब्दील , डीजे की धुन पर नाचते-नाचते हो गई युवक की मौत

रतलाम : बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बापाड़ा में शादी समारोह में डीजे पर नाचते-नाचते एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आम्बापाड़ा में मानसिंह खराड़ी के पुत्र की 30 जनवरी को शादी थी। इस विवाह समारोह में मानसिंह का भांजा सुखलाल कमजी गामड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नामली भी आया था।

रविवार तड़के चार बजे बारात निकलने के पहले सभी डीजे की धुन पर नाचने लगे। इसी में सुखलाल भी शामिल था। लेकिन नाचते-नाचते वह अचानक बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा। उठाने की कोशिश की गई, लेकिन वो नहीं उठा और उसकी सांसें थम गई व नाचते-नाचते ही उसकी मौत हो गई। 

देश के कृषि निर्यात में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन

देश के कृषि निर्यात में हुई रिकॉर्ड बढ़ोतरी, गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन

नई दिल्ली : सदन का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। साल का पहला सेशन होने के कारण परंपरा के अनुसार सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और भारत में भी हमारे बहुत से अपनों को हमसे छीना है। इस दौरान केंद्र से लेकर राज्यों ने, हमारे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और उद्यमियों-सभी ने एक टीम के रूप में काम किया। सरकार और नागरिकों के बीच यह परस्पर विश्वास, समन्वय और सहयोग, लोकतन्त्र की ताकत का अभूतपूर्व उदाहरण है। मैं देश के प्रत्येक हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर का, हर देशवासी का अभिनंदन करता हूं।

सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था और देश के किसानों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। सरकार ने रिकॉर्ड उत्पादन को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड सरकारी खरीद की। देश का कृषि निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ा है। वर्ष 2020-21 में कृषि निर्यात में 25 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। यह निर्यात लगभग 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मेरी सरकार सभी गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दे रही है। 44 करोड़ से अधिक गरीब देशवासी बैंकिंग सिस्टम से जुड़े। दिसम्बर 2021 में, देश में 8 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन यूपीआई के माध्यम से हुआ है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक दो करोड़ से अधिक पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। 2021-22 में 28 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को बैंकों की तरफ से 65 हजार करोड़ रुपए की मदद दी गई है। यह राशि 2014-15 की तुलना में 4 गुना अधिक है।

भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा है। मेरी सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। जीएसटी कलेक्शन पिछले कई महीनों से एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।

महिला सशक्तीकरण सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में से एक है। बेटे-बेटी को समानता का दर्जा देते हुए सरकार ने महिलाओं के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने का विधेयक भी संसद में प्रस्तुत किया।
भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बनकर उभरा है। मेरी सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत एक बार फिर विश्व की सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है। जीएसटी कलेक्शन पिछले कई महीनों से एक लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।

कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई में भारत के सामर्थ्य का प्रमाण कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम में नजर आया। हमने एक साल से भी कम समय में 150 करोड़ से भी ज्यादा वैक्सीन डोज़ लगाने का रेकॉर्ड पार किया। आज देश में 90 प्रतिशत से अधिक वयस्क नागरिकों को टीके की एक डोज़ मिल चुकी है, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक लोग दोनों डोज़ ले चुके हैं।

सरकार द्वारा 64 हजार करोड़ रुपए की लागत से शुरू किया गया प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इनफ्रास्ट्रक्चर मिशन एक सराहनीय उदाहरण है। इससे न केवल वर्तमान की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि आने वाले संकटों के लिए भी देश को तैयार किया जा सकेगा। 

मशहूर मॉडल ने होटल की छठी मंजिल से लगा दी छलांग , पिता को फोन में कहा-पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना

मशहूर मॉडल ने होटल की छठी मंजिल से लगा दी छलांग , पिता को फोन में कहा-पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना

जयपुर : राजस्थान के जोधपुर में मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रातानाडा के होटल की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। सुसाइड करने से पहले उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें इसकी जानकारी दी। हालांकि, नीचे गिरने के बाद गुनगुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों व पैर में फ्रेक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने बताया कि गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। वह यहां के रातानाडा के होटल में रुकीं थीं। रविवार को उन्होंने अपने पिता को फोन किया। कहा कि पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, बस मेरा चेहरा देख लेना। इसके बाद पिता गणेश उपाध्याय ने पुलिस से संपर्क किया। एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि मॉडल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। फिलहाल, उनसे गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कुचला, 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

हैदराबाद | तेलंगाना के करीमनगर कस्बे में रविवार सुबह तेज रफ्तार एसयूवी कार ने सड़क किनारे बैठे मजदूरों को कुचल दिया, जिससे चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि करीमनगर-हैदराबाद राजमार्ग पर कमान चौरास्ता पर फुटपाथ पर इंतजार कर रहे मजदूरों को टक्कर मारकर एसयूवी सवार चार लोग कथित तौर पर फरार हो गए।

रविवार की सुबह जब वे काम के लिए इंतजार कर रहे थे, तब दिहाड़ी मजदूरों के साथ यह हादसा हो गया। सहायक पुलिस आयुक्त टी. श्रीनिवास राव ने कहा कि तेज गति से चलाई जा रही कार सड़क के किनारे से टकरा गई और फिर एक पोल से टकराने से पहले फुटपाथ पर श्रमिकों के समूह से टकरा गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन ने दम तोड़ दिया।
चश्मदीदों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि कार में सवार लोगों में से कोई भी घायल नहीं हुआ और वे सभी क्षतिग्रस्त वाहन को छोड़कर भाग गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन के मालिक की पहचान कर ली है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एसयूवी के खिलाफ तेज गति / खतरनाक ड्राइविंग के लिए आठ चालान लंबित थे। पिछले चार वर्षों में साइबराबाद, सिद्दीपेट और करीमनगर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों की सीमा के तहत ई-चालान जारी किए गए थे। इस बीच, पीडि़तों के परिजनों और विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कस्बे में धरना दिया।
 
बड़ी खबर : प्राइवेट स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर खींचा अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर युवती के पिता के खाते से निकले लाखों रूपए

बड़ी खबर : प्राइवेट स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर खींचा अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर युवती के पिता के खाते से निकले लाखों रूपए

जोधपुर | राजस्थान के जोधपुर में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक ने अपनी ही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली, बाद में वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी शिक्षक ने डरा धमका कर उसके पिता के खाते की जानकारी ले कर, 2 लाख 83 हजार रूपये निकाल लिए.

ऐसे हुआ घटना खुलासा, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार
पीड़ित नाबालिग के पिता सेना से रिटायर्ड हैं. उन्हें इस घटना का पता तब चला जब वह बैंक से रुपए निकालने पहुंचे, तो खाते से सारे पैसे गायब मिले. इसके बाद उन्होंने घर आकर पूछताछ की, तो पूरी बात खुलकर सामने आगई. जिसके बाद पीड़ित नाबालिग के पिता ने डांगियावास पुलिस थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है.

पुलिस का रिपोर्ट के आधार पर यह है कहना
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी भागचंद ने बताया कि, "डांगियावास पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने निजी स्कूल के शिक्षक जितेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है." जहां उन्होंने रिपोर्ट में बताया है कि, शिक्षक ने नौवीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग से पहले अकेले में छेड़छाड़ की, फिर पीड़िता की अश्लील फोटो खींच लिया. जिसके बाद आरोपी शिक्षक ने फोटो के जरिए नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा. जहां आरोपी शिक्षक ने नाबालिग से उसके पिता का एटीएम लाने को कहा, एटीएम मिलते ही आरोपी ने पीड़ित लड़की के पिता के खाते से 2 लाख 83 हजार रूपये उड़ा लिए.

दरअसल कोरोना महामारी से पहले डांगियावास पुलिस थाना क्षेत्र में, एक निजी स्कूल चल रहा था. बढ़ते कोरोना के बाद लगे पूरे देश में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था, जो बाद में बंद हो गया. आरोपी उसी स्कूल में शिक्षक का कार्य करता था, उसी दौरान पीड़िता वहां पढ़ती थी. लॉकडाउन लगने से पहले आरोपी शिक्षक ने नाबालिग के साथ जनवरी 2019 से पहले ही छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो खींच लिए थे. फिर निजी स्कूल के शिक्षक जितेंद्र सिंह फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा, जिससे छात्रा दबाव में आ गई. जहां आरोपी ने पीड़िता पर पिता का एटीएम और सिम लाने का दबाव बनाया. परेशान लड़की ने पिता का एटीएम और खाते से जुड़े मोबाइल सिम ले जाकर आरोपी को दे दिया. जिसके बाद आरोपी ने एटीएम के पिन नंबर रिसेट कर ले उसके पिता के सिम को लौटा दिया. उसके बाद उसने यूपीआई नंबर से 2 लाख 83 हजार निकाल लिए.