BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हेडमास्टर कर रहा था स्कूल की छात्रा को KISS, विडियो हुआ वायरल, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

हेडमास्टर कर रहा था स्कूल की छात्रा को KISS, विडियो हुआ वायरल, शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

मैसूर | स्कूल में छात्रा को किस करते हेडमास्टर का वीडियो वायरल हुआ. इस वीडियो के वायरल होने के बाद हेडमास्टर पर कार्रवाई की गई है. हेडमास्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. मामला मैसूर जिले के एच.डी. कोट टाउन का है.

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि अपने चैंबर में लड़की को किस कर रहे हेडमास्टर का वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और अपना गुस्सा जाहिर किया है. वीडियो सामने आने के बाद गांव वालों और छात्रों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की.

खिड़की से रिकॉर्ड हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुछ छात्रों ने एक खिड़की के पास खड़े होकर रिकॉर्ड किया था. जब हेडमास्टर को ऐसा लगा कि उनके इस कृत्य को रिकॉर्ड किया जा रहा है तब वो खिड़की के पास आ गए और छात्रा उनके चैंबर से निकल गई.

मामले की जांच शुरू
शिकायत के आधार पर प्रखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की. मामले पर एच.डी. कोट थाना पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है और शिकायत की पुष्टि कर रहे हैं. आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाएगा.

मां ने 12,000 रुपये में अपनी नवजात बच्ची को बेचा

मां ने 12,000 रुपये में अपनी नवजात बच्ची को बेचा

ओडिशा : मां कि ममता भी बिकाऊ हो चुकी है आपको बता दें कि ओडिशा के जाजपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आ रही है एक नवजात बच्ची को उसके माता-पिता ने कथित तौर पर 12,000 रुपये में बेच दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी।


अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मशाला थाना क्षेत्र के सनरायपाड़ा में एक दंपति के घर बच्ची का जन्म हुआ था। अधिकारियों ने यह भी कहा कि दंपति की तीन बेटियां हैं, इसलिए उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची के जन्म के तुरंत बाद केंद्रपाड़ा जिले के महाकालपाड़ा के एक निःसंतान दंपति को कथित तौर पर अपनी बच्ची को 12,000 रुपये में बेच दिया।


यह भी जानकारी मिली कि स्वास्थ्य केंद्र को भी इस बिक्री की जानकारी नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं।
 

बड़ी खबर : पारिवारिक विवादों में आत्महत्या कर रहे किसान

बड़ी खबर : पारिवारिक विवादों में आत्महत्या कर रहे किसान

इंदौर : प्रदेश में कर्ज से किसानों की आत्महत्या के सवाल पर कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसान कर्ज के दबाव में नहीं, बल्कि पारिवारिक विवाद, हताश और संपत्ति विवाद के कारण अवसाद जैसे कारणों से आत्महत्या कर रहे हैं। कांग्रेस के बहुत प्रयास के बावजूद भी मध्यप्रदेश में कोई किसान आंदोलन नहीं हुआ।  

डेंटिस्ट के साथ लिव इन में रहा, दुष्कर्म का केस दर्ज...

डेंटिस्ट के साथ लिव इन में रहा, दुष्कर्म का केस दर्ज...

भोपाल : जहांगीराबाद थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके लिव इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला डेंटिस्ट है,ज बकि आरोपित फल विक्रेता है। वह चार वर्ष से शादी करने का भरोसा देकर महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस के मुताबिक तलैया क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2015 में उसकी शादी बिहार में हुई थी।

पति से अनबन होने के बाद वे बेटे के साथ लेकर भोपाल आग ई थी। वर्ष 2017 में उसका परिचय चर्च रोड निवासी जावेद नाम के युवक से हुआ था। दोस्ती बढऩे पर जावेद ने महिला और उसके बच्चे का साथ देने का वादा किया था। महिला ने बताया कि 2017 में एक दिन महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद शादी का भरोसा देकर वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। पिछले दिनों महिला ने जावेद से शादी के बारे में स्पष्ट करते हुए शादी करने से साफ मना कर दिया।  

बड़ा हादसा :  कनवेयर बेल्ट में फंसकर श्रमिक की हुई मौत...

बड़ा हादसा : कनवेयर बेल्ट में फंसकर श्रमिक की हुई मौत...

सतना : गत दिवस प्रिज्म जॉनसन सीमेंट फैक्ट्री के क्रेशर प्लांट में कनवेयर बेल्ट में फंसने से श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन फैक्ट्री के गेट के सामने एकत्र हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन और मृतक परिवार के बीच पुलिस व राजस्व अमले की मौजूदगी में लम्बे दौर तक वार्ता चली। फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा मुआवजा और नौकरी का आश्वासन दिया गया है। पुलिस के द्वारा घटना स्थल की जांच कर शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रामपुर बाघेलान थाना के मनकहरी चौकी अंतर्गत प्रिज्म जॉनसन सीमेंट में दिनेश पटेल पिता स्वामीदीन पटेल निवासी बंदरखा हाल निवास अरविंद पब्लिक स्कूल के पीछे थाना कोलगवां नियमित श्रमिक था। नियमित श्रमिक दिनेश गत दिवस क्रेशर प्लांट में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि काम करने के दौरान कनवेयर बेल्ट में फंस गया जिसकी वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

नियमित श्रमिक की मौत की जानकारी लगते ही फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। श्रमिक को घटना स्थल से उठा कर फैक्ट्री के अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। प्रिज्म जॉनसन सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा बताया गया कि हादसे में मृत नियमित श्रमिक के परिजनों को दस लाख रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता बाद में मुहैया कराई जाएगी। मृत कर्मचारी के नाबालिग पुत्र को हर माह पढ़ाई के लिए पांच हजार रुपए दिए जाएंगे।

बालिग होने पर मृत कर्मचारी के बेटे को फैक्ट्री में संविदा आधार पर नौकरी दी जाएगी। मृत श्रमिक की पत्नी को हर माह पेंशन दिया जाएगा। हादसे में नियमित श्रमिक दिनेश की मौत की सूचना पर परिवार के कई सदस्य अलग-अलग वाहनों से पहुंच गए। मृतक के परिजन फैक्ट्री गेट पर जमा होकर नारेबाजी करने लगे, तब तक रामपुर बाघेलान टीआई अनिमेष द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच चुके थे। पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारियों ने मृत परिवार से चर्चा की। रामपुर बाघेलान पुलिस ने बताया कि घटना स्थल की जांच के उपरांत शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।  

बड़ी खबर : तकनीकी गड़बडी से छात्राओं के स्कॉलरशिप फॉर्म जमा नहीं हुए

बड़ी खबर : तकनीकी गड़बडी से छात्राओं के स्कॉलरशिप फॉर्म जमा नहीं हुए

इंदौर : कॉलेजों में पढऩे वाली छात्राओं के लिए सरकार ने गांव की बेटी और प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति की योजना लागू कर रखी है, लेकिन सैंकड़ों आवेदन अब तक जमा नहीं हुए हैं। कॉलेजों में इसके बारे में उच्च शिक्षा विभाग को जानकारी दे दी है।

कॉलेजों ने बताया है कि 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन मंगवाए थे लेकिन तकनीकी गड़बड़ी होने से आवेदन जमा नहीं हो सके। विभाग ने अब छात्राओं को एक और मौका दिया है। 21 फरवरी तक दोबारा ऑनलाइन फार्म भरने की अनुमति दी है। सत्र 2021-22 के लिए छात्रवृत्ति में ऑनलाइन आवेदन को लेकर शासन ने दिशा-निर्देश दिए हैं।

आवेदन नवीनीकरण के लिए 31 दिसम्बर तक छात्राओं को प्रक्रिया पूरी करनी थी। जबकि फस्र्ट ईयर की छात्राओं के नए आवेदन 20 जनवरी तक मंगाए गए थे। मगर सैंकड़ों छात्राएं ऐसी हैं, जिनके फार्म जमा नहीं हो सके, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान कई तकनीकी दिक्कतें आरही थीं। इस कारण फार्म जमा नहीं हो सके। बीते दिनों कॉलेजों ने छात्राओं का डाटा भेजा, जिसमें आवेदन करने और फार्म निरस्त के बारे में जानकारी दी है।  

बड़ी खबर : शिवसेना के इस नेता ने की महिला ऑटो चालक से छेड़छाड़, शारीरिक संबंध बनाने को डाला दबाव

बड़ी खबर : शिवसेना के इस नेता ने की महिला ऑटो चालक से छेड़छाड़, शारीरिक संबंध बनाने को डाला दबाव

मुंबई | शिवसेना ने पार्टी के एक नेता को महिला ऑटो चालक को कथित तौर पर परेशान करने और शारिरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने पर पार्टी से बर्खास्त कर दिया है। इस प्रकरण पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आरोपी जितेंद्र खाडे को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। उधर, पुलिस ने भी मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा एक वायरल वीडियो से हुआ जिसमें महिला ने उसकी सरेराह पिटाई की।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीनाथ नगर के वार्ड प्रमुख जितेंद्र खाडे ने एक महिला ऑटो चालक को परेशान किया। इतना ही नहीं आरोप है कि खाडे ने महिला पर शारिरिक संबंध बनाने का दबाव भी डाला। विरार थाने के सीनियर इंस्पेक्टर सुरेश वरडे ने बताया कि खाडे ने महिला ऑटो चालक की गाड़ी से उसका नंबर लिया और फिर फोन करके उसे परेशान करने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला को उसके साथ शारिरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला, नहीं मानने पर खाडे ने महिला से अन्य महिलाओं के नंबर भी मांगने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, बीती 24 जनवरी को महिला ने खाडे को विरार ई के फूलपाड़ा में मिलने के बुलाया। जैसे ही वो वहां पहुंचा, महिला ने पूर्व नियोजित योजना के तहत स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी को थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद शिवसेना हरकत में आई और आरोपी को पार्टी से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया।

पालघर से शिवसेना जिलाध्यक्ष वसंत चव्हाण ने कहा, "सीएम उद्धव ठाकरे के आदेश पर हमने तत्काल प्रभाव से जितेंद्र खाडे को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।" उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ शिवसेना की जीरो टॉलरेंस नीति है और खाड़े ने पार्टी की बदनामी की है।

लड़के को लगी पबजी की लत, मां ने मना किया तो भाई-बहनों समेत माँ को गोलियों से भूना

लड़के को लगी पबजी की लत, मां ने मना किया तो भाई-बहनों समेत माँ को गोलियों से भूना

लाहौर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 14 वर्षीय एक लड़के ने ऑनलाइन गेम 'पबजी के प्रभाव में आकर अपनी मां और दो नाबालिग बहनों समेत पूरे परिवार की गोली मारकर हत्या कर दी। राजधानी लाहौर की पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले हफ्ते लाहौर के काहना इलाके में स्वास्थ्य कर्मी 45 वर्षीय नाहिद मुबारक, उनके 22 साल के बेटे तैमूर और 17 तथा 11 साल की दो बहनों के शव मिले थे। पुलिस ने एक बयान में बताया कि नाहिद मुबारक का 14 वर्षीय बेटा सुरक्षित था और वह ही कथित कातिल निकाला।
बयान के मुताबिक, लड़का पबजी (प्लेयर अननोन्स बैटलग्राउंड) का आदि है और उसने कबूल किया कि उसने गेम के प्रभाव में अपनी मां और भाई-बहनों की हत्या की है। दिन में लंबे वक्त तक ऑनलाइन गेम खेलने की वजह से उसे कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याएं हो गई हैं।
पुलिस ने कहा कि नाहिद मुबारक का तलाक हो गया था और वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं देने तथा दिनभर 'पबजी खेलते रहने को लेकर अपने बेटे को अक्सर डांट लगाती थीं।
बयान में कहा गया है, घटना वाले दिन इस बात को लेकर नाहिद ने लड़के को डांटा था। बाद में, लड़के ने अलमारी से अपनी मां की पिस्तौल निकाली और उनकी और अपने तीन अन्य भाई-बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
बयान के मुताबिक, अगली सुबह, लड़के ने शोर मचाया और पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। उस वक्त लड़के ने पुलिस को बताया कि वह घर की ऊपरी मंजिल पर था और उसे नहीं पता कि उसके परिवार की हत्या कैसे हुई।
 

दलित को पिलाया पेशाब, डंडों से पीटा और मरा समझ कर छोड़ गए; आठ पर दर्ज हुआ केस

दलित को पिलाया पेशाब, डंडों से पीटा और मरा समझ कर छोड़ गए; आठ पर दर्ज हुआ केस

राजस्थान में 25 वर्षीय दलित पर हमला करके उसे मूत्र पीने पर मजबूर किया गया। पुलिस के मुताबिक 26 जनवरी की रात चुरू जिले के रुखसार गांव निवासी राकेश मेघवाल पर कुछ लोगों ने हमला किया। मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जबर्दस्ती कार में लेकर गए
27 जनवरी को दर्ज एफआईआर में मेघवाल ने बताया है कि उसके गांव का रहने वाला उमेश जाट अचानक मेघवाल के घर आया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उसने मेघवाल से अपने साथ चलने के लिए कहा। जब मेघवाल ने जाने से इंकार कर दिया तो उमेश के साथ आए सात अन्य लोगों ने उसे जबर्दस्ती कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर खेतों की तरफ चले गए।
पहले शराब पिलाई
मेघवाल की शिकायत पर रतनगढ़ थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक आरोपियों राजेश और राजेश ने वहां पर शराब की बोतल निकाल ली और जबर्दस्ती मेघवाल को पिलाई। जब बोतल खाली हो गई तो राकेश, राजेश, उमेश, ताराचंद, अक्षय, दिनेश, बिदाड़ी चंद और बीरबल ने उसमें पेशाब किया। इसके बाद पीड़ित मेघवाल को जबर्दस्ती पिलाई। सिर्फ इतना ही नहीं, आरोपियों ने मेघवाल को जातिसूचक गालियां भी दीं। साथ ही जाट समुदाय का प्रतिरोध करने पर सबक सिखाने की बात भी कही।
मरा समझकर छोड़ गए
पीड़ित के मुताबिक सभी आरोपियों ने इसके बाद उसे करीब आधे घंटे तक डंडे और रस्सी से पीटा। इसके चलते उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसे यह सोचकर छोड़ दिया गया कि वह मर चुका है। मेघवाल ने बताया कि पिछले साल होली के मौके पर एक खास वाद्ययंत्र बजाने को लेकर यह लोग उससे नाराज हैं।
 

Covid 19 In india : देश में कोविड-19 से  871 और मरीजों की मौत, 2.35 लाख नए मामले

Covid 19 In india : देश में कोविड-19 से 871 और मरीजों की मौत, 2.35 लाख नए मामले

नई दिल्ली : देश में एक दिन में 2,35,532 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,08,58,241 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 871 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,93,198 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,01,278 तक कम हो गयी है और अब इस महामारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 20,04,333 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.91 प्रतिशत है, जबकि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 93.89 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 13.39 प्रतिशत दर्ज की गयी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.89 प्रतिशत दर्ज की गयी।

महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,83,60,710 हो गयी हैं, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गयी। अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,08,58,241 हो गयी है। इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 165.04 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।
 

छात्राओं को दिखाता था प्राइवेट पार्ट, फिर लड़कियों ने ऐसे कराया गिरफ्तार

छात्राओं को दिखाता था प्राइवेट पार्ट, फिर लड़कियों ने ऐसे कराया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित छत्रीपुरा इलाके में बस स्टॉप खड़े होकर नाबालिग लड़कियों के सामने अश्लील हरकत करने वाला मनचला गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। क्योंकि इस आरोपी की हरकत ही ऐसी थी जिसे कोई माफ नहीं कर सकता। दरअसल,गिरफ्तार आरोपी महेश शर्मा बस स्टॉप पर खड़ा होकर लड़कियों के सामने अपने प्राइवेट पार्ट को निकालकर अश्लील हरकत करता था।
लड़कियों ने दिखाई हिम्मत
दरअसल ये बदमाश लंबे वक्त से गर्ल डिग्री कॉलेज के पास बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। उनके सामने अपने स्कूटर पर बैठकर अपने प्राइवेट पार्ट को निकालकर अश्लील हरकत करता था। इससे कई छात्राएं परेशान थीं। लिहाजा, कुछ छात्राओं ने हिम्मत जुटाकर सबक सिखाने के लिए आरोपी पर एक हफ्ते तक नजर रखी।
वीडियो बना जुटाए सबूत
लड़कियों ने इसके बाद योजना बनाई और उसके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने लगीं। आरोपी के वीडियो बनाए और स्कूटर के नंबर से उसकी पूरी डिटेल निकाली। सभी सबूतों के साथ लड़कियां पुलिस अधिकारी डीसीपी राजेश सिंह से मिलने पहुंच गई। पुलिस ने सबूतों को देखते हुए ही आरोपी को गिरफ्त में ले लिया। शिकायत करने वाली नाबालिग लड़कियां हैं, लिहाजा,आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

कोराना कहर: दो कोरोना संक्रमितों की हुई मौत...

कोराना कहर: दो कोरोना संक्रमितों की हुई मौत...

बांदा : कोरोना की तीसरी लहर का तांडव शुरू हो चुका है। शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित एक महिला समेत दो लोगों ने जिंदगी को अलविदा कह दिया। दोनो मृतकों का उपचार रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में ओमीक्रोन वार्ड में किया जा रहा था। दोनो संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद परिजनों को जानकारी दी गई। इसके बाद कोरोना प्रोटोकाल के तहत दोनो शवों का कड़ी निगरानी में राजघाट स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराया गया।


जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हर दूसरे दिन तकरीबन आधा सैकड़ा मरीज निकल रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए न तो मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया जा रहा है। ऐसे में संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है। चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव की रहने वाली 77 वर्षीय महिला बीमार थी। घरवालों ने उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं र्हुआ 24 जनवरी को उसकी कोरोना की जांच कराई गई, रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके साथ महिला के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था। दमा व पेट दर्द की भी शिकायत थी। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के ओमीक्रोन वार्ड के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहां उसका उपचार किया जा रहा था।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह शहर के छोटी बाजार मुहल्ला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध कई दिनों से बीमार था। उसकी भी जांच कराई गई थी। जांच में उसे भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। 26 जनवरी को उसे मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था, वहां पर उसका उपचार किया जा रहा था। चिकित्सकों ने उसकी किडनी और ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बताई थी। संक्रमित वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

परिजन भी पहुंच गए। लेकिन अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को नहीं दिए गए। सीएमओ डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत दोनो शवों को पालीबैग में पैक कर अंतिम संस्कार के लिए राजघाट मुक्तिधाम भेजा गया। वहां पर शवों का अंतिम संस्कार विद्युत शवदाह में किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम में हरी, चंदन और दो पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : टैंकर की टक्कर से होटल मैंनेजर की मौके पर हुई मौत....

दर्दनाक सड़क हादसा : टैंकर की टक्कर से होटल मैंनेजर की मौके पर हुई मौत....

प्रयागराज : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लोकसेवा आयोग चौराहे के पास गुरुवार रात टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार होटल मैंनेजर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और परिवार को सूचना दी।


जार्जटाउन थाना क्षेत्र के तिलक नगर अल्लापुर निवासी सचिन मिश्रा 30वर्ष पुत्र कौशल मिश्रा सिविल लाइंस स्थित रेजेंसी होटल में मैनेजर के पद पर काम करता था। वह गुरुवार रात साढ़े बारह बजे काम समाप्त करने के बाद घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला। रास्ते में लोकसेवा आयोग चौराहे के पास उसकी मोटरसाइकिल में पीछे से एक टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसके परिवार के सदस्यों एवं होटल मालिक को खबर दी। खबर मिलते ही उसके सहयोगी कर्मचारी और परिवार के लोग बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार सुबह परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की।
 

कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन..

कोरोना गाइडलाइन का नहीं हो रहा पालन..

उरई : कोरोना का संक्रमण बढऩे के बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं। स्टेट बैंक में एक साथ 4 कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव आने के कारण बैंक 3 दिन के लिए बंद है।

वहीं बैंक की पार्किंग में आधार पंजीकरण केंद्र खुला है। उक्त केंद्र पर आधार कार्ड बनाने वाले व बनवाने आए लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते नजर नहीं आए। वहां तैनात कर्मचारी राजबहादुर मास्क लगाए हुए नहीं दिखे। केंद्र पर न तो सैनिटाइजर नजर आया और न ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन होता दिखा। 

बड़ी खबर : छेडख़ानी में पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही...

बड़ी खबर : छेडख़ानी में पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही...

जौनपुर : नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आशा कार्यकर्ता के साथ छेडख़ानी का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता का आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है।

घटना सोमवार की है। आशा कार्यकर्ता की तहरीर के मुताबिक वह गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। प्रतिरोध करने पर गांव के लोग जुटने लगे तो जान से मार डालने की धमकी देते हुए आरोपित भाग गए। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपितों के रसूख के चलते अब तक न तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की है। प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है। 

CG NEWS : हादसे में युवक की हुई मौत, आक्रोषित परिजनों ने ट्रैक्टर में लगाया आग...

CG NEWS : हादसे में युवक की हुई मौत, आक्रोषित परिजनों ने ट्रैक्टर में लगाया आग...

जौनपुर : एक युवक की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गयी। इस हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी और आक्रोषित परिजनों ट्रैक्टर में आग लगा दिया जिससे वह धूं-धूं कर जलने लगा। बताते है कि सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज बाजार से दो किमी की दूरी पर ग्राम सुरूवार पट्टी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौत हो गयी। इसके बाद वहां पहुंचे आक्रोशित परिवार वालों ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर में आग लगा दिया।

देखते देखते आग से बुरी तरह से जलने लगा। यह देखकर चालक भाग निकला। घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए सिकरारा, बक्सा, लाइनबाजार तीनों थाने की भारी मात्रा में पुलिस फोर्स के साथ सीओ सहित पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने उग्र भीड़ को समझा बुझा मृत युवक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज के लिए भेज दिया हैं। 

गर्लफ्रेंड की जमानत करवाने के लिए लूट लिया होटल, दो लोगों की ली जान..

गर्लफ्रेंड की जमानत करवाने के लिए लूट लिया होटल, दो लोगों की ली जान..

वॉशिंगटन : प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते। आजकल तो प्यार में लोगों एक-दूसरे के लिए आसमान से तारे भी तोडऩे की बातें करते हैं। लेकिन जो हम आपको खबर बताने जा रहे हैं उसे देख आप हैरान हो जाओगे। जी हां.. अमेरिका में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड की जमानत के पैसे जुटाने के लिए होटल तक लूट लिया। और तो और दो लोगों की जान तक ले ली। अब उसे मौत की सजा सुनाई गई है। ओक्लाहोमा में इस शख्स को घातक इंजेक्शन से मौत की सजा दी जानी है। ये इस साल संयुक्त राज्य में मौत की सजा पाने वाला पहला कैदी है।


मामला 2001 का है। दोषी डोनाल्ड ग्रांट की उस वक्त 25 वर्ष थी। उसने कैद की गई प्रेमिका की जमानत राशि जुटाने के लिए एक होटल लूट लिया। लूट के दौरान उसने होटल के दो कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, इनमें से एक की तुरंत मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोहरी हत्या के मामले में डोनाल्ड को साल 2005 में मौत की सजा सुनाई गई थी।


तब से डोनाल्ड अपनी सजा के खिलाफ बौद्धिक कमियों का हवाला देते हुए ऊपरी अदालतों में अपील कर रहा था। एक ऑनलाइन पिटीशन में उसके वकीलों का दावा है कि अपने शराबी पिता से बचपन में हिंसक दुर्व्यवहार के कारण भ्रूण अल्कोहल सिंड्रोम और मस्तिष्क आघात से पीडि़त है। लिहाजा उसकी मानसिक हालत का ख्याल रखते हुए मौत की सजा को टाला जाना चाहिए।


दक्षिणी अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा ने 2015 में मृत्युदंड पर अस्थायी रोक लगा दी थी, लेकिन स्थगन को 2021 में हटा लिया गया था। इसके बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी डोनाल्ड की याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद उसकी मौत की सजा की प्रक्रिया शुरू हो गई।


अंडरगार्मेंट बनाने वाली कंपनी ने औरतों जैसी बना दी मर्दों की अंडरवियर, विचित्र डिजाइन से कमाए लाखों रुपये

हाल के वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले मौत की सजा में गिरावट आई है। 23 अमेरिकी राज्यों में मृत्युदंड को समाप्त कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य-कैलिफोर्निया, ओरेगन और पेंसिल्वेनिया ने इसके इस्तेमाल पर फिलहाल अस्थायी रोक है। उपयोग पर रोक लगा दी है।
 

पाकिस्तानी तस्करों व बीएसएफ के जवानों के बीच मुठभेड़, एक जवान गंभीर रूप से घायल

पाकिस्तानी तस्करों व बीएसएफ के जवानों के बीच मुठभेड़, एक जवान गंभीर रूप से घायल

गुरदासपुर : भारतीय सेना द्वारा मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान फिर अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इसी के चलते पाकिस्तानी तस्करों ने फिर भारत में घुसने की कोशिश की जिसे बीएसएफ ने नाकाम कर दिया। अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक सेक्टर में चंदू वडाला पोस्ट के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी तस्करों व बीएसएफ के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें बीएसएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को उपचार के लिए अमृतसर शिफ्ट कर दिया गया है। बीएसएफ को सर्च के दौरान 47 किलो से ज्यादा हेरोइन, पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सवा पांच बजे बीएसएफ के हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह यादव की ओर से चंदू वडाला पोस्ट पर पाकिस्तानी तस्करों की ओर से संदिग्ध हरकत दर्ज की गई। जिसके चलते जवान की ओर से तत्काल उस तरफ फायरिंग की गई। पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान एक गोली ज्ञान सिंह यादव के सिर व हाथ पर लगी और वह घायल हो गया। कांस्टेबल राजू विश्वास ने तत्काल मोर्चा संभाला और तस्करों पर जवाबी हमला किया। इसके बाद तस्कर मौके से भाग खड़े हुए। तस्करों के भागने के बाद बीएसएफ की ओर से मौके पर सर्च की गई।

बीएसएफ के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि मौके पर सर्च के दौरान बीएसएफ को 47 पैकेट हेरोइन बरामद हुई जिनका वजह करीब 47 किलो से ज्यादा होगा। इसी के साथ 7 पैकेट अफीम, 2 पिस्तौल (एक इटालियन मेड तथा एक चाइनीज मेड), एके 47 की 4 मैग्जीन तथा 74 राउंड, 44 राउंड .3 एमएम पिस्तौल तथा इटली मेड बरेटा पिस्तौल के 12 कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जवान यादव की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और उन्हें अमृतसर शिफ्ट कर दिया गया है। डीआईजी ने बताया कि घनी धुंध के चलते पाकिस्तानी तस्करों की इस घुसपैठ को बीएसएफ के जवानों ने नाकाम किया है।
 

विधवा महिला से मामा ने की हैवानियत निर्वस्त्र कर पीटा , 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

विधवा महिला से मामा ने की हैवानियत निर्वस्त्र कर पीटा , 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

चूरू : देश में लगातार महिलओं और मासूमों के साथ रेप जैसी खतरनाक वारदात होने की खबर सामने आते रहते है। नाबालिग लड़कियां भी इसका शिकार हो जाती है। ऐसे ही एक खतरनाक वारदात सामने आई है। राजस्थान के चुरू से यहां 23 साल की विधवा महिला से उसके मामा ने उसके साथ मारपीट और गंदी हरकतें की है। आरोप है कि पीड़िता का मामा चंद रुपयों के लिए उसकी दूसरी शादी करवाना चाहता था। पीड़िता ने बताया कि चाकू की नोक पर अगवा किया। इसके बाद सूनसान जगह में ले जाकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा।

मिली जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी की रात को जब वह अपने घर में सो रही थी। तभी उसका मामा और चाचा उसके कमरे में आये और चाकू की नोक पर बोलेरो से अगवा कर उसे गांव के पास एक बीहड़ में ले गये। वहां उन्होंने उसे सर्द रात में निर्वस्त्र कर पहले थप्पड़, मुक्कों और लाठियों से पिटाई की। फिर रात को ही शराब के नशे में 45 वर्षीय मामा ने उसके साथ गंदी हरकतें करते हुए रेप की कोशिश की। पीड़ित महिला का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मामा रुपयों के बदले जबरन उसकी शादी दूसरी जगह करवाना चाहता है। वहीं महिला इस फैसले के खिलाफ थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इस बीच आरोपी ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। सर्द रात में महिला के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 

जूते में तिरंगा का लोगो दिखने से भड़क गए लोग, कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जूते में तिरंगा का लोगो दिखने से भड़क गए लोग, कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल : भारतीय राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की तस्वीर छापकर जूते सहित कई उत्पाद बेचने वाली अमेजन सहित ई-कॉमर्स कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए नियम तो हैं, लेकिन उनका पालन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते अमेजन जैसी कंपनियों की आए दिन हरकतें सामने आ रही हैं। अमेजन की ओर से तिरंगा का लोगो लगाकर जूते जैसे उत्पाद बेचा जा रहा है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अमेजन के मालिक जेफ बेजोस और कंपनी के अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा था, अमेजन की गड़बडिय़ां मेरे संज्ञान में आई हैं। यह असहनीय हैं। राष्ट्रीयता, राष्ट्र की भावना और राष्ट्र के अपमान का कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमजेन का कार्य ध्वज संहिता का उल्लंघन है। गृहमंत्री के निर्देश के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने शुभम नायडू की शिकायत पर कंपनी के सेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अमेजन जैसी कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए नियम-कानून है, लेकिन उनका पालन नहीं हो रहा है।

लिहाजा आए दिन अमेजन की हरकतें सामने आ रही हैं। यह पहली बार नहीं है, जब मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने पुलिस को अमेजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। इससे पहले भी गृहमंत्री ने दो अलग-अलग मामलों में अमेजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। अमेजन पर 2019 में हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाली टॉयलेट शीट कवर और डोरमैट (दरवाजे पर बिछाए जाने वाले मेट) बेचने का आरोप लगा था।

2017 में अमेजन की कनाडा वाली वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे के चित्र वाले डोरमेट बेचने का आरोप लगा था। तब भारत सरकार ने अमेरिकी और कैनेडियन एंबेसी के सामने यह मुद्दा उठाया था। सरकार ने उन्हें अमेजन की सीनियर लीडरशिप के सामने ये मामला उठाने के निर्देश दिए थे।