BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : 1 जनवरी से ट्रेनों में होगा बड़ा बदलाव, जाने कौन-कौन से होने वाले है बदलाव

बड़ी खबर : 1 जनवरी से ट्रेनों में होगा बड़ा बदलाव, जाने कौन-कौन से होने वाले है बदलाव

भोपाल : नव वर्ष एक जनवरी 2022 से रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। भारतीय रेलवे एक जनवरी 2021 से 20 जनरल डिब्बों पर अनारक्षित टिकट के जरिए यात्रा करने का मौका दे रहा है यानि नए साल 2022 में आप अब अनारक्षित टिकट पर सफर कर सकेंगे। यात्री नए साल पर लखनऊ इंटरसिटी और कृषक एक्सप्रेस समेत 10 जोड़ी ट्रेनों में जनरल टिकट के जरिए सफर कर सकेंगे।इसके अलावा रेलवे ने दो ट्रेनों में सेकंड और थर्ड क्लास एसी डिब्बों में स्थाई बढ़ोतरी का ऐलान किया है और पांच अन्य ट्रेनों में अस्थाई रूप से डिब्बों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी।


वही जबलपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली रानी कमला पति स्टेशन से अगरतला के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल यात्री गाड़ी नंबर 01665 एवं 01666 आगामी 6 जनवरी एवं 9 जनवरी 2022 को रद्द रहेगी। इसी तरह इटारसी से जबलपुर होकर प्रयागराज छौकी के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ी नंबर 11117 भी आगामी एक जनवरी से 10 जनवरी के बीच कटनी तक चलेगी। वापसी में भी यह पैसेंजर गाड़ी नंबर 11118 प्रयागराज छौकी से चलकर सतना होकर इटारसी की जगह कटनी स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी।


मध्यप्रदेश की इन ट्रेनों में बढ़ाए कोच: गाड़ी संख्या 19329/19330, इंदौर-उदयपुर सिटी-इंदौर ट्रेन के सेकंड एसी का एक डिब्बा और थर्ड एसी का एक डिब्बा बढ़ाया जा रहा है। ट्रेन में डिब्बों की संख्या में ये बदलाव इंदौर से 27 दिसंबर से और उदयपुर सिटी से 28 दिसंबर से होगा।
गाड़ी संख्या 19333/19334, इंदौर-बीकानेर-इंदौर ट्रेन के सेकंड एसी का एक डिब्बा और थर्ड एसी का एक डिब्बा बढ़ाया जा रहा है। ट्रेन में डिब्बों की संख्या में ये बदलाव इंदौर से एक जनवरी से और बीकानेर से 2 जनवरी से होगा।गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल ट्रेन में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान और दो द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 12996/12995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर ट्रेन में अजमेर से 28 दिसंबर को और बान्द्रा टर्मिनस से 29 दिसंबर को एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।


एक जनवरी से गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन में हिसार से 29 दिसंबर को और कोयम्बटूर से एक जनवरी को 1 थर्ड एसी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
 

मिक्सर मशीन की गिट्टी में दब कर मजदूर की हुई मौत, जानिये क्या है पूरा मामला...

मिक्सर मशीन की गिट्टी में दब कर मजदूर की हुई मौत, जानिये क्या है पूरा मामला...

मंडला : जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की मिक्सर मशीन में गिट्टी में दबने से मौत हो गई। मजदूर फूलचंद (38) पुत्र रूपालाल निवासी झूरकी मनेरी था। घटना शनिवार देर शाम की है। मनेरी पुलिस ने बताया कि मनेरी में शीला फाम नामक कंपनी का भवन बन रहा है। निर्माण कार्य आएएमसी कंपनी करा रही है।

शाम छह बजे के दौरान मिक्सर मशीन में मजदूर काम कर रहा था। जेसीबी चालक गिट्टी लेकर आया और गिट्टी उड़ेेल दिया। मजदूर के ऊपर गिट्टी गिरी और वह दब गया। 

नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, बुलाने पड़े मजदूर, जाने क्या है मामला

नोट गिनते-गिनते थक गए अधिकारी, बुलाने पड़े मजदूर, जाने क्या है मामला

 कानपुर, यूपी के इत्र व कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित आवास से मिले 181 करोड़ के बाद अब कन्नौज के घर की दीवारें, फर्श, सीलिंग, और तहखाने करोडों रुपये और सोना-चांदी उगल रही हैं। रविवार को तीसरे दिन कन्नौज में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) और आयकर विभाग की कार्रवाई में करीब 110 करोड़ रुपये नकद और 275 किलो सोना-चांदी मिला है। अभी मशीनों से नोटों की गिनती का सिलसिला जारी है। रकम और बढ़ेगी। कर चोरी की आशंका में बुधवार को डीजीजीआई की टीमों ने कानपुर में शिखर पान मसाला, गणपति ट्रांसपोर्ट के यहां छापा मारा था। यहां से मिले सुराग के आधार पर गुरुवार को इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर, कन्नौज, गुजरात, मुंबई स्थित घर, फैक्ट्री, ऑफिस, कोल्डस्टोरेज और पेट्रोल पंप पर कार्रवाई शुरू की गई।

कानपुर में मिली रकम की गिनती पूरी होने के बाद डीजीजीआई की टीम पीयूष को हिरासत में लेकर कन्नौज के छिपट्टी मोहल्ला में स्थित घर पहुंची थी। यहां शनिवार को नोटों से भरे आठे बोरे बरामद हुए थे। तीसरे दिन छिपट्टी में पीयूष जैन के पैतृक मकान, पड़ोस में दो अन्य मकानों और गोदामों में छापेमारी हुई। पैतृक मकान की दीवारों, फर्श, सीलिंग और तहखाने से 110 करोड़ कैश, 250 किलो चांदी और 25 किलो सोना मिला।

10 से 2000 तक के नोटों की गड्डियां मिलीं

सबसे बड़ी रकम पीयूष जैन के बेड रूम में प्लाई और रेक्सीन की बनी शोपीस दीवार के अंदर से मिली है। इसके अलावा सीढ़ियों के अंदर बने होल से भी कुछ रुपये मिले। बरामद रुपयों में दो हजार, पांच सौ, सौ और दस-दस के नोट हैं। गुजरात के अहमदाबाद और लखनऊ से आईं दो टीमों ने छानबीन प्रक्रिया की जानकारी ली।
दीवारों को तोड़ने के लिए करीब 10 मजदूर लगाए गए। ये लोग गैस वेल्डिंग कटर और छेनी-हथौड़ों से दीवारों और लॉकरों को तोड़ने में जुट रहे। दरवाजों को खोलने के लिए डुप्लीकेट चाबी बनाने के लिए पांच कारीगरों को लगाया गया है।

अब तक की छानबीन में मिले नोटों के जखीरे की मशीन से गिनती मकान के दूसरे मंजिल पर चल रही है। सोना और चांदी की तौल के लिए देशी तराजू को भी लाया गया। डीजीजीआई के अधिकारियों ने अभी और कैश मिलने की संभावना जताते हुए सोमवार सुबह तक छानबीन जारी रहने की बात कही है।
पीयूष के पास करोड़ों की नकदी कहां से आई? जांच एजेंसियां इसकी पड़ताल में जुटी हैं। सूत्रों की मानें तो एक प्रभावशाली कारोबारी से प्रतिस्पर्धा में पीयूष के काले कारनामों का चिट्ठा खुल गया। दरअसल, पीयूष बड़े पान मसाला कारोबारियों से सीधे संपर्क बढ़ाने में लग गया था, जो उसे खटक गया था। सूत्रों का दावा है कि पीयूष के ठिकानों से मिला खजाना हवाला कारोबार और एक बड़े पान मसाला कारोबारी का है। पीयूष और उसका भाई अमरीष जैन कन्नौज में कंपाउंड किंग नाम से मशहूर हैं। इनका कंपाउंड (पान मसाला और इत्र में फ्लेवर के लिए मिलाया जाने वाला मिश्रण) का पुश्तैनी कारोबार है। इनके बाबा और पिता भी यही काम करते थे, लेकिन बेहद सीमित स्तर पर। बीते 15 साल से दोनों भाई काम देख रहे हैं, लेकिन इनका टर्नओवर भी बहुत अधिक नहीं है। कन्नौज के शीर्ष कारोबारियों की सूची में भी इनकी गिनती नहीं है। सूत्रों का कहना है कि इनका कारोबार गुजरात, मुंबई और कानपुर तक है। कन्नौज में इस तरह का काम बड़े पैमाने पर होता है। छोटे-छोटे कारोबारी बड़े पान मसाला कारोबारियों को कंपाउंड की आपूर्ति करते हैं। पीयूष जैन को शुक्रवार देर रात करीब दो बजे महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने आनंदपुरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार कन्नौज में इत्र और कंपाउंड के कारोबार पर कुछ साल से एक सियासी पृष्ठभूमि वाले कारोबारी का एकाधिकार जैसा है। स्थानीय कारोबारियों से इत्र और कंपाउंड खरीदकर वह उस पर अपना टैग लगाकर बड़ी कंपनियों से डील करते हैं। इसमें उन्हें मोटा मुनाफा होता है। इनसे पीयूष और अमरीष की अच्छी पहचान होने के साथ कारोबारी डीलिंग भी रही। कुछ समय पहले जैन बंधुओं ने प्रभावशाली कारोबारी को बाईपास कर देश की तीन बड़ी पान मसाला कंपनियों के साथ सीधी डीलिंग शुरू कर दी।

इसमें शिखर पान मसाला समूह भी शामिल है। 22 दिसंबर को डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस) ने शिखर पान मसाला के मालिक के घर भी छापा मारा था। सूत्रों का दावा है कि जैन बंधुओं के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कारोबारी ने पूरे गठजोड़ की जानकारी डीजीजीआई को दे दी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई। यह भी बताया जा रहा है कि शिकायत करने वाले कारोबारी या जांच एजेंसी के अफसरों को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि पीयूष के ठिकानों से इतना बड़ा खजाना निकलेगा।

एक अंदेशा यह भी, जांच कर रहे अफसर
सूत्रों ने बताया कि पीयूष के आनंदपुरी स्थित आवास से मिले नोटों के बंडल बहुत पुराने नहीं हैं। सामने आया है कि इस साल फरवरी में एक पान मसाला कारोबारी की कानपुर देहात स्थित पॉलिस्टर फिल्म फैक्ट्री में आग लगी थी। इसमें करोड़ों के नुकसान की बात कही गई थी। सूत्रों के अनुसार, इसमें भी खेल हुआ था। प्लांट और मशीनरी को बेचने के बाद जानबूझकर आग लगवाई गई थी। इसमें मशीनों की बिक्री से मिले पैसों के अलावा करोड़ों रुपये का क्लेम भी लिया गया। यह रकम पीयूष के घर में डंप की गई थी। सूत्रों का दावा है कि पीयूष ने अन्य कई कंपनियों के बेनामी धन को भी अपने यहां जमा कर रखा था। 22 दिसंबर को डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने एक साथ शिखर पान मसाला, ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन और इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां कार्रवाई की थी। अफसर फैक्ट्री में आग लगने की घटना की भी जांच कर रहे हैं।

नोटों में दर्ज साल और नंबर की भी जांच
इतनी नकदी मिलने के बाद रुपयों की भी जांच की जा रही है। मसलन नोट किस साल जारी हुए, इनकी सीरीज क्या है, क्या एक ही सीरीज के हैं? इन बिंदुओं पर भी पड़ताल कराई जा रही है, ताकि नोटों के स्रोत का पता लगाया जा सके।

जब बीच सड़क मची बियर लूटने की होड़...

जब बीच सड़क मची बियर लूटने की होड़...

रांची : क्रिसमस  की सुबह रांची के नामुकम थाना क्षेत्र के जोरार के पास बीयर से लदा एक ट्रक पलट गया। इसके कारण उसमें लदी बीयर बाहर फैल गई। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लूटने वालों में होड़ मच गई। जिसे जितना मिला लूटते चले गए। हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और बची बीयर को सुरक्षित वापस गोदाम तक पहुंचाया गया।


नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस बात की कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है कि ट्रक में कितनी बीयर लदी थी और कितने का नुकसान हुआ। इसका आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गॉडफादर कंपनी की केन बीयर को जम्मू कश्मीर से रांची के नामकुम स्थित महिलौंग बीयर गोदाम में लाया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।


वहीं, घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। उसने फोन कर इसकी सूचना गोदाम संचालक को दी। संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आनन-फानन में वह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद दूसरी गाड़ी से बाकी बची बीयर को लाद कर वहां से ले जाया गया। गोदाम संचालक ने बताया कि किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। कुछ कार्टून बीयर स्थानीय लोगों ने लूट लिया है। केन बीयर होने के कारण ज्यादातर माल सुरक्षित है।

 

इस जगह टकराई दो मालगाड़ियां, कई ट्रेन कैंसिल, बहुत का रूट बदला, देखें लिस्ट

इस जगह टकराई दो मालगाड़ियां, कई ट्रेन कैंसिल, बहुत का रूट बदला, देखें लिस्ट

रांची, रांची रेल मंडल मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. इस बाबत रांची रेल मंडल प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. रांची रेल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे और रांची मंडल के हटिया रूट पर चलने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी. वहीं राउरकेला रेल खंड पर पकरा - कुरकुरा स्टेशन के बीच मालगाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है.

रांची रेल मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुजा - धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - रांची - मुरी होकर नहीं चलेंगी. दरअसल, ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुजा - धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - रांची - मुरी के बजाय राउरकेला - चांडिल - मुरी - राजबेरा होकर चलेगी. इसी तरह कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

वहीं ट्रेन संख्या 18452 पुरी - हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - हटिया से नहीं चलेंगी. ट्रेन संख्या 18452 पुरी - हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला - नुआगॉंव - हटिया के बजाय परिवर्तित मार्ग राउरकेला - चांडिल - मुरी होकर चलेगी. गौरतलब है कि सिमडेगा में दो मालगाड़ी ट्रेनों की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हो गई. घटना हटिया-वांडामुंडा रेल खण्ड के कुरकुरा रेलवे स्टेशन के पास की है जहां दोनों मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, कुरकुरा स्टेशन के लाइन नम्बर तीन में रांची की ओर से मालगाड़ी गुजर रही थी. लेकिन इसी दौरान राउरकेला बानो की ओर से रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नम्बर लाइन पर आ गई. नतीजतन, दोनों ट्रेन आमने सामने टकरा गई. इस वजह से ट्रेन नं 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू 26 दिसंबर को रद्द है. ट्रेन नं 08150 राउरकेला हटिया पैसेंजर को भी 26 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा ट्रेन नं 08149 हटिया राउरकेला पैसेंजर को भी 26 दिसंबर यानी रविवार को को रद्द कर दिया गया है.

BIG NEWS: सीआरपीएफ कैंप में जवान ने एएसआई पर चलाई गोली, खुद को भी उड़ाया...

BIG NEWS: सीआरपीएफ कैंप में जवान ने एएसआई पर चलाई गोली, खुद को भी उड़ाया...

हैदराबाद। हैदराबाद के मुलुगु जिले के वेंकटपुरम गांव में रविवार को सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल ने एसआई को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल है। जिसे वारंगल अस्पताल ले जाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मुलुगु जिले में सीआरपीएफ के एएसआई उमेश चंद्र और हेड हेड कॉन्स्टेबल स्टीफन के बीच कुछ विवाद हुआ था। जिसके बाद रविवार की सुबह 8:40 बजे हेड कांस्टेबल स्टीफन ने एएसआई पर अपनी सर्विस राइफल से गोलियां दाग दी। मुलुगु बस्तर के सुकमा जिले के कोंटा इलाके से लगा है।
फायरिंग की आवाज सुनते ही कैंप के अन्य जवान भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि एएसआई की मौके पर मौत हो गई है। जबकि हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था। जिसे जवानों ने फौरन अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
 

बेटी ने की सगाई तो स्मृति ईरानी ने दामाद को दे डाली धमकी, जाने क्या है मामला

बेटी ने की सगाई तो स्मृति ईरानी ने दामाद को दे डाली धमकी, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार राजनीति की वजह से नहीं बल्कि अपनी बेटी के कारण। दरअसल, स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी ने अपने दोस्त अर्जुन भल्ला के साथ एंगेजमेंट कर ली है। एंगेजमेंट की तस्वीर को स्मृति ईरानी ने खुद अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। बता दें कि स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की है और उनके 2 बच्चे हैं। बेटे का नाम जोर ईरानी है। वहीं बेटी का नाम जोइश ईरानी है।
स्मृति ईरानी ने सगाई की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन को बहुत शानदार तरीके से लिखा। रिश्ता तय होते ही स्मृति अपने दामाद को मजाकिया अंदाज में चेतावनी देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने दामाद के बारे में लिखा कि ये पोस्ट उस शख्स के लिए जिसने हम लोगों का दिल ले लिया है। हमारे पागलों से भरे परिवार में आपका स्वागत है। आपको एक फादर इन लॉ के तौर पर एक क्रेजी शख्स से मुलाकात करनी पड़ेगी। इतना ही नहीं मेरी जैसी बुरी सास से भी सामना करना होगा। आपको मेरी ओर से ऑफिशियल वार्निंग। गॉड ब्लेस।

 

दोस्त अर्जुन ने घुटने के बल बैठकर पहनाई रिंग
स्मृति द्वारा शेयर की गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जोइश दोस्त अर्जुन भल्ला ने घुटने के बल बैठकर भल्ला घुटने के बल बैठकर जोइश को एंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों रोंमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।
बधाइयों का सिलसिला जारी
स्मृति ईरानी द्वारा पोस्ट साझा करने के बाद से ही बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। अभिनेत्री मौनी राय, दिव्या सेथ शाह और एकता कपूर ने बधाई दी है। एकता कपूर ने अलग ही अंदाज में विश किया।

 

 

शर्मनाक घटना : दो किशोरों ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : दो किशोरों ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म

रुड़की : दो किशोरों ने स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर छात्रा की तबीयत बिगडऩे पर परिजनों को जानकारी हुई। छात्रा की दादी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर नगर के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय किशोरी के मां-बाप नहीं हैं। किशोरी अपनी दादी के साथ रह रही है। वह नगर के ही दूसरे वार्ड में स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है

कि इसी 12 दिसंबर की सुबह वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में लक्सर के ही एक गांव के दो किशोर मिले। वे किशोरी को जबरन अपने साथ बाइक पर बिठाकर खेतों में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने इसकी वीडियो बनाई और धमकी दी कि किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद वे किशोरी को लक्सर छोड़ गए। धमकी से डरी किशोरी ने दादी को कुछ नहीं बताया। पर बाद में उसकी तबीयत खराब हो गई। इस दौरान बिजनौर से किशोरी की बुआ भी उसे देखने लक्सर आई। बुआ ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दादी उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मिलकर पूरी बात बताई। इस पर कोतवाली की महिला दरोगा ने किशोरी से अलग बात कर उसके बयान दर्ज किए। बयान में किशोरी ने घटना की पुष्टि की। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीडि़त की दादी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी भी अभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। 

बड़ी खबर : ई-रिक्शा चालक को चाकू घोपने वाला हमलावर गिरफ्तार

बड़ी खबर : ई-रिक्शा चालक को चाकू घोपने वाला हमलावर गिरफ्तार

रुड़की : लेनदेन के विवाद में ई रिक्शा चालक को चाकू घोंपने वाले हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। फरार दूसरे हमलावर की तलाश को संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है।


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मिलाप नगर ढंडेरा निवासी ई रिक्शा चालक सोनी को 20 दिसम्बर को देर शाम फोन आया था। सोनी ने परिजनों को बताया था कि वह बुचड़ी फाटक के पास जा रहा है। जहां अली को दिलवाए हुए पैसों के संबंध में बातचीत करनी है। जिसके बाद सोनी घर से रेलवे लाइन के पास बुचड़ी फाटक पर गया था। मौके पर मौजूद अली और जग्गा समेत अन्य लोगों से सोनी की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया गया था कि मौके पर मौजूद लोगों ने सोनी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की थी। मामला बढऩे पर सोनी के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमला किया गया था। लहूलुहान होने पर मौके पर मौजूद हमलावर वहां से फरार हो गए थे। कुछ लोग वहां पर पहुंचे तो उन्होंने सोनी को लहूलुहान हालत में तड़पता हुआ देखा था।

जिसके बाद लोगों ने किसी तरह सोनी को वहां से उठाया और उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। सूचना परिजनों को लगी तो वह भी अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने सोनी की हालत को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। सोनी की पत्नी कुसुम की तहरीर पर अली और जग्गा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राशिद उर्फ अली निवासी मिलापनगर को वारदात में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
 

 हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं, लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे : कृषि मंत्री

हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं, लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे : कृषि मंत्री

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक कार्यक्रम में एक बड़ा बियां दिया है  उन्होंने हाल ही में वापिस लिए गए कृषि कानून को लेकर अपनी बात रखी है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा कि " कृषि कानून 70 साल की आजादी के बाद लाया गया सबसे बड़ा रिफॉर्म था। लेकिन कुछ लोगों के विरोध के बाद उसे वापस लेना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं। लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे। सरकार आगे के बारे में सोच रही है, हम निराश नहीं हैं। किसान भारत की रीढ़ हैं। "

19 नवंबर को किया था कानून वापसी का ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 19 नवंबर को अपने संबोधन में तीनों कृषि कानून वापन लेने का ऐलान किया था। संसद में कानून वापस लेने के बाद 1 दिसंबर को राष्ट्रपति ने इस पर अंतिम मुहर लगाई। इसे पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव माना जा रहा है। 

आयोग ने अवैध रूप से चल रहे छात्रावास को कराया बंद, मिली थी इस कार्य कि शिकायत ...

आयोग ने अवैध रूप से चल रहे छात्रावास को कराया बंद, मिली थी इस कार्य कि शिकायत ...

भोपाल : मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास धर्मांतरण संबंधी शिकायत मिली थी . बताया गया था किरायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के गांव मेहरमांगा में बच्चों को रखकर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है। आयोग ने शिकायत मिलने के बाद भोपाल के समीप स्थित एक गांव में जांच कर अवैध रूप से चल रहे छात्रावास को बंद कराया।

आयोग सदस्य ब्रजेश चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर बाल आयोग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम इस ग्रामीण में से गांव में पहुंची। आयोग सदस्य ने बताया कि गांव में अवैध यप से बिना मान्यता के छात्रावास चलाया जा रहा था। इसकी संपूर्ण व्यवस्था एवं धर्म विशेष की महिला देख रही थी।

हालांकि, यहां धर्मांतरण जैसी कोई स्थिति आयोग को नहीं मिली, लेकिन बिना मान्यता के चल रहे छात्रावास को देखते हुए पंचनामा बनाकर उसे तुरंत बंद किया गया।

 

लुधियाना कोर्ट में हुये ब्लास्ट मामले में फॉरेंसिक टीम ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े, जाने ...

लुधियाना कोर्ट में हुये ब्लास्ट मामले में फॉरेंसिक टीम ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े, जाने ...

पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच में लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए बम ब्लास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है । बताया गया कि ब्लास्ट में  आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, धमाके से पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे भारी मात्रा में विस्फोटक बह गया। 

 

डीजीपी सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय ने चंडीगढ़ में बताया कि " हमले के पीछे ड्रग माफिया, गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि धमाके में मारा गया गगनदीप ही कोर्ट में बम प्लांट करने के लिए गया था। वह पहले नशे के केस में पकड़ा गया था। जेल जाने पर उसकी ड्रग माफिया से साठगांठ हुई। माफिया के बाद वह टेरर की तरफ चला गया। इस दौरान ही वह आर्गेनाइज्ड क्राइम यानी गैंगस्टर्स के संपर्क में आया। "

शोपियां में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, मौके से हथियार बरामद , पढ़े पूरी खबर ....

शोपियां में हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, मौके से हथियार बरामद , पढ़े पूरी खबर ....

जम्मू : जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई । इसमे दो आतंकी मारे गए हैं। मौके से सुरक्षाबलों को हथियार मिले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आतंकी संगठन जैश से जुड़े हुए हैं। आतंकवादियों की पहचान ब्रारीपोरा के सज्जाद अहमद चेक और पुलवामा के राजा बासित नजीर के रूप में हुई है।

फिलहाल नामों की अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है। इससे पहले पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तडक़े इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की तरफ गई। छिपे हुए आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया।

कुछ अन्य मामले ...

कुछ ही दिन पहले अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में एक नाका पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई मोहम्मद अशरफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि हालत नाजुक होने के कारण एएसआई को श्रीनगर रेफर किया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया था। इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल की सात गोलियां, एक ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थीं।

बुधवार देर रात को कुलगाम जिले के रेडवनी गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसओजी ने सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स और 188 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।
 

' सदैव अटल ' पहुंचे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर दी श्रद्धांजलि, देखे तस्वीरे ...

' सदैव अटल ' पहुंचे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री की जंयती पर दी श्रद्धांजलि, देखे तस्वीरे ...

नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जंयती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक स्थल `सदैव अटल` पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहे। सभी ने उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। 

 

बड़ी खबर : संदिग्ध परिस्थितियों लापता बुजुर्ग का शव मिलने से लोंगो मचा हडकंप..

बड़ी खबर : संदिग्ध परिस्थितियों लापता बुजुर्ग का शव मिलने से लोंगो मचा हडकंप..

अयोध्या : थाना खंडासा क्षेत्र के पूरे बदल दुबे मजरे थमोली भंजन निवासी लापता बुजुर्ग का शव शुक्रवार को गांव के बाहर खेत में भरे पानी में मिला। खंडासा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों ने 21 दिसंबर को थाना खंडासा में बुजुर्ग के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि 20 दिसंबर को सुबह से वह लापता हो गए हैं

खोजबीन के बावजूद उनका कहीं कोई पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को दोपहर में खेत की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने देखा कि लापता बुजुर्ग का शव खेत में भरे थोड़े पानी के बीच पड़ा हुआ है ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी । परिजनों ने शव मिलने की सूचना खंडासा पुलिस को दी। खंडासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 100 का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग मिर्गी दौरे का मरीज था समझा जाता है कि वह भोर में शौच के लिए गया हो और उसी दौरान मिर्गी दौरा पडऩे से उसकी मृत्यु हो गई हो। थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम उपरांत आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
 

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से किसान की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर..

तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से किसान की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर..

कानपुर : सिकन्दरा- कानपुर हाईवे पर शिवली स्थित पांडु नदी पुल के नजदीक शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार आलू लदा ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देकर गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल भेजा। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।


डेरापुर थाने अमौली कुर्मियान गांव निवासी अभिषेक (24) गांव के ही उमेश उर्फ बबलू के साथ ट्रैक्टर पर आलू लादकर चकरपुर कानपुर जा रहा था। शुक्रवार सुबह बिहारी व थनवापुर के बीच ट्रैक्टर के आगे का पहिया अचानक निकल गया। इससे तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्त पर मौजूद सिपाही जोगेंद्र व होमगार्ड महेंद्र वहां पहुंचे तथा घायलों के परिजनों को सूचना देकर उनको जिला अस्पताल भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने परीक्षण के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। बिहार घाट चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने व परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
 

पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जानिये क्या है पूरा मामला..

पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जानिये क्या है पूरा मामला..

आरा : बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक व्यक्ति ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर लेने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल इस मामले के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। प्रथम ²ष्टया घटना का कारण पति-पत्नी में विवाद बताया जा रहा है।


पुलिस के मुताबिक, बड़हरा थाना क्षेत्र के मणीछपरा गांव निवासी विमलेश यादव ने बीती रात अपने ही घर के एक कमरे में बंद होकर पहले अपनी पत्नी किरण देवी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृत दम्पत्ति की एक 6 साल की बेटी भी है जो घटना के बाद से ही बेसुध है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।


बड़हरा के थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया हैं। दोनों शवों को पुलिस अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन प्रथम ²ष्टया पति और पत्नी में विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले में प्रत्येक कोणों से जांच कर रही है।


इधर, परिजनों के मुताबिक दोनों का विवाह वर्ष 2011 में हुई थी और एक छह साल की बेटी भी है। परिजनों की माने तो दोनों के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर मृतका किरण देवी के पिता ने आकर अपने दामाद विमलेश यादव और बेटी में सुलह भी कराई थी।
 

लड़की के परिजनों ने पहले युवक को बेरहमी से पीटा, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

लड़की के परिजनों ने पहले युवक को बेरहमी से पीटा, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

नई दिल्ली : दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां, एक युवक का अपहरण कर पहले उसकी पिटाई की फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने हत्या और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को अंजाम देने का आरोप युवती के परिजनों पर है। दरअसल, दिल्ली निवासी 22 वर्षीय पीडि़त युवक सपरिवार रघुवीर नगर में रहता है।

उसका सागरपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने शादी करने के लिए सभी को राजी करने की कोशिश की, लेकिन कोई माना नहीं। युवक और युवती भागकर 21 दिसंबर को जयपुर पहुंचे। वहां दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद 22 दिसंबर को दोनों दिल्ली लौट आए और राजौरी गार्डन इलाके में रुके। इस बात की भनक युवती के परिजनों को लग गई। इसके बाद वह दोनों को अपने साथ सागरपुर ले गए। सागरपुर पहुंचकर युवती के परिजनों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और फिर दूसरी जगह ले जाकर धारदार हथियार से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। इसके बाद युवक को सागरपुर के एक जंगल में फेंक दिया गया। डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने कहा कि गुरुवार को सफदरजंग अस्पताल से एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि राजौरी गार्डन से व्यक्ति को घायल हालत में अस्पताल लाया गया है। युवक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने हत्या और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है 

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जानिये क्या है पूरा मामला.....

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, जानिये क्या है पूरा मामला.....

रुड़की : हज्जरपुर के पास रेलवे ट्रैक से 38 वर्षीय युवक का शव मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रुड़की सरकारी अस्पताल मोर्चरी भेज दिया है। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि हज्जरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर करीब 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर रुड़की सरकारी अस्पताल मोर्चरी भिजवा दिया है। 

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत

हरदोई : थानाक्षेत्र के ग्राम रुदामऊ के निकट बिल्हौर कटरा मार्ग पर छेदा पुरवा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बब्बू को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी ले गए।

गुरूवार की शाम लगभग पौने नौ बजे हरदोई से कस्बे की ओर आ रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार कोतवाली मल्लावां के राघवपुर निवासी शिवम उर्फ भक्ति सिंह 28 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि शिवम 22 व जितेंद्र उर्फ बब्बू 55 गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।