BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
संदिग्ध हालत में विवाहिता फांसी पर झूली, पढ़िये पूरी खबर...

संदिग्ध हालत में विवाहिता फांसी पर झूली, पढ़िये पूरी खबर...

जौनपुर : सरपतहां थाना क्षेत्र के नरवारी गांव में निवासिनी 25 वर्षीया सन्ध्या गुप्ता पत्नी सुनील ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के सम्बन्ध में जहां एक ओर मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है वहीं दूसरी ओर घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है।

मृतका का मायका सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र स्थित खरतापपुर गांव में है।मृतका की शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और वह दो बच्चों की मां थी।पति रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहता है,घटना के दिन घर पर सास ससुर मौजूद थे।घटना की जानकारी मिलते हीं मायके वाले मौके पर पहुंच गये और मृतका के पिता प्रेम लाल ने परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सुनील कुमार व श्वसुर बद्री प्रसाद तथा सास शोभावती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरांत शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। 

मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने वाले 5 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल करने वाले 5 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के स्टाफ से शिकायत मिली थी कि उन्हें पैसे के लिए फोन आए। इसके बाद  जिले में एक एफईआर दर्ज की गई थी। घटना की जांच के बाद पुलिस ने रंगदारी के लिए कॉल करने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में से 4 आरोपी नोएडा से और 1 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

लखीमपुर खीरी हिंसा ?

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि किसानों की हत्या सोची-समझी साजिश थी।

इस रिपोर्ट के आने के बाद एसआईटी की अपील पर जिले की अदालत ने आशीष मिश्रा समेत अन्य आरोपियों पर हत्या का मुकदमा चलाने का आदेश दे दिया था। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और आशीष मिश्रा के पिता अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग तेज होने लगी है। विपक्ष लगातार केंद्र से अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग कर रहा है।

बांग्लादेश में हुआ भीषण हादसा, 500 यात्रियों से भरी नाव में लगी आग, पढ़े पूरी खबर ...

बांग्लादेश में हुआ भीषण हादसा, 500 यात्रियों से भरी नाव में लगी आग, पढ़े पूरी खबर ...

ढाका : बांग्लादेश में एक भीषण हादसा हो गया है इस हादसे में कई लोग घायल और कुछ कई मृतु होने कई जानकारी मिली है । ये हादसा सवारियों से भरी नाव में आग लगने से हुआ  बताया गया कि ये लोग राजधानी ढाका से बरगुना जा रहे थे .जानकारी के मुताबिक, अब तक कम से कम 38 लोगों की मृतु हुई है। आग प्रक्षेपण के इंजन कक्ष से शुरू हुई थी।

हादसे में घायल एक व्यक्ति ने बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार को बताया, “सुबह 3 बजे के आसपास इंजन रूम में अचानक आग लगी थी और गबखान पुल के नजदीक आग तेजी से फैलने लगी. बच्चों और बुजुर्ग समेत नाव पर करीब 500 यात्री थे. इनमें से कई लोग नदी में कूद गए. आग लगने के बाद मैं, मेरी पत्नी और मेरा साला तीनों नदी में कूदकर किनारे तक पहुंच गए.”

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे तक कम से कम 90 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया था  तलाशी अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर कहा है कि आग इंजन रूम में लगी, जो बाद में नाव के बाकी हिस्सों में फैल गई. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है 

 

 

 


 

सरकार ने नलिनी श्रीहरन को एक महीने की पैरोल देने का किया फैसला, पढ़े पूरी खबर ...

सरकार ने नलिनी श्रीहरन को एक महीने की पैरोल देने का किया फैसला, पढ़े पूरी खबर ...

नई दिल्ली : तमिलनाडु सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन को एक महीने की पैरोल देने का फैसला किया है। सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट को बताया कि उसकी बीमार मां के अनुरोध पर नलिनी को एक महीने की पैरोल देने का फैसला किया गया है।

बता दें कि राजीव गांधी हत्याकांड की सात दोषियों में से एक नलिनी तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही है। वह साल 1991 से जेल में है। उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था। उसके साथ राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषी भी सजा काट रहे हैं। इनमें नलिनी का पति मुरुगन भी शामिल है।

राजीव गांधी हत्याकांड मामले में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने उसकी सजा को 24 अप्रैल 2000 को उम्रकैद में बदल दिया था। बता दें, तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। 

केमिकल फैक्टरी में हुआ हादसा, ट्रक से उतारते समय फटा ड्रम, पढ़े पूरी खबर ...

केमिकल फैक्टरी में हुआ हादसा, ट्रक से उतारते समय फटा ड्रम, पढ़े पूरी खबर ...

हिसार : हरियाणा में हिसार के सेक्टर 9-11 के पास स्थित औद्योगिक एरिया में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक से केमिकल से भरे ड्रम उतारते समय ड्रम गिर कर फट गया और केमिकल मजदूरों पर बिखर गया। गैस में दम घुटने और केमिकल से जलने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जदूरी का काम कर रहे सातरोड निवासी 38 वर्षीय अनरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। 50 वर्षीय किशनलाल, 23 वर्षीय पवन और 28 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची अर्बन इस्टेट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

 

बड़ी खबर : एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मिले शव

बड़ी खबर : एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मिले शव

चमोली : उत्तराखण्ड के चमोली जिले के दूरस्थ गांव घुनी में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर पर मिले हैं। पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे में मिले जबकि घर के मुखिया का शव दूसरे कमरे में फंदे में लटका मिला। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, घटना बाद से गांव में मातम मसरा हुआ है।


दिनेश लाल पीआरडी में कार्यरत था। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश लाल का शव एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी के फंदे में लटका मिला, वहीं पत्नी और बच्चों के शव दूसरे कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। वहीं, आसपास के लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या खुद दिनेश ने बच्चों और पत्नी को मार डाला या फिर इसमें किसी की कोई साजिश है। इस पूरी घटना से पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को सही पता चल पाएगा।


नायब तहसीलदार धीरज राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम गांव गांव गई है। इस हादसे में दिनेश पुत्र ध्यानी राम 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश 35 साल, अक्षय 7 वर्ष, नेहा 13 वर्ष और अरुण 8 वर्ष के शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिनेश ने एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी। परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की हुई मौत

बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में आज प्रात: मोटरसाइकिल के बोलेरो की चपेट में आने तीन लोगों की मौत हो गयी।
हादसे की जानकारी मिलने पर चौहटन थानाधिकारी भूटाराम विश्नोई घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए चौहटन मोर्चरी भिजवाये। श्री विश्नोई ने बताया कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि क्षेत्र के गंगाला गांव की सरहद पर उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


मृतकों की पहचान गंगाला निवासी विरमाराम, देराजराम और निम्बाराम के रूप में हुई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
 

BIG NEWS : देर रात अज्ञात लोंगो ने वकील की गोली मारकर  की हत्या

BIG NEWS : देर रात अज्ञात लोंगो ने वकील की गोली मारकर की हत्या

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में कल देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक वकील को कागज देने के बहाने घर के बाहर बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात थाना नवाबगंज के गंगा नगर इलाके में हुयी। इसमें अज्ञात बदमाशों ने अधिवक्ता राजाराम वर्मा (65) को कागज देने के बहाने घर के बाहर बुलाकर उनकी गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गये।
गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले बाहर पहुंचे तो खून से लथपथ जमीन पर पड़े वर्मा को देख परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें सर्वोदय नगर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद जब परिजन घर से बाहर पहुंचे तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिवक्ता घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। थाना प्रभारी नवाबगंज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : कार पलटने से घायल दो युवकों की हुई मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : कार पलटने से घायल दो युवकों की हुई मौत

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र में कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल चार लोगों में से दो युवकों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार दुर्घटना में घायल प्रदीप तिवारी और राहुल पांडे नाम के दो युवकों की कल जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है \

जबकि दो अन्य की स्थिति चिंताजनक बनी हुयी है। बीती रात जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में घायल चार लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

BIG NEWS : आग में गिरने से मासूम की हुई मौत,  पढ़िये पूरी खबर...

BIG NEWS : आग में गिरने से मासूम की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए धान के पैरे (पुआल) में लगायी गयी आग में गिरने से तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुटाई गांव में बीती शाम ठंड़ से बचने के लिये धान के पैरे में आग लगायी गयी थी। इसी दौरान तीन वर्षीय बालक अनुराग चौधरी आग में गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया था तथा उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।
 

देश में मसालों का उत्पादन पिछले 7 सालों में 107 लाख टन तक पहुंचा , पढ़े पूरी खबर

देश में मसालों का उत्पादन पिछले 7 सालों में 107 लाख टन तक पहुंचा , पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सुपारी और मसाला विकास निदेशालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक, स्पाइस स्टैटिस्टिक्स एट ए ग्लांस 2021 का विमोचन किया। इस अवसर पर बताया गया कि देश में मसाला उत्पादन वर्ष 2014-15 के 67.64 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 60% वृद्धि के साथ करीब 107 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है।

मिर्च, अदरक, हल्दी, जीरा आदि प्रमुख मसालों के उत्पादन में शानदार वृद्धि से विदेशी मुद्रा आय 2014-15 के 14899 करोड़ रू. से लगभग दो गुना बढ़कर 2020-21 में 29535 करोड़ रु. मिली है। केंद्रीय मंत्री तोमर ने विमोचित पुस्तक में, देश में उत्पादित मसालों के सभी आंकड़ों- मसालों के क्षेत्र, उत्पादन-उत्पादकता, निर्यात-आयात, मूल्य व महत्व का विशेष संग्रह है। पुस्तक राष्ट्रीय स्तर पर मसालों के क्षेत्र व उत्पादन अनुमानों के संग्रह और संकलन की नोडल एजेंसी, सुपारी और मसाला विकास निदेशालय, केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रकाशित की गई है।

पुस्तक 2014-15 से 2020-21 के दौरान मसाला क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धि पर प्रकाश डालती है। इस अवधि के दौरान, देश में मसालों का उत्पादन वर्ष 2014-15 के 67.64 लाख टन से बढ़कर वर्ष 2020-21 में 106.79 लाख टन हो गया, जिसमें वार्षिक वृद्धि दर 7.9% रही और यह वृद्धि उत्पादन क्षेत्र में 32.24 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 45.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र होने के कारण हुई। प्रमुख मसालों में जीरा (14.8%), लहसुन (14.7%), अदरक (7.5%), सौंफ (6.8%), धनिया (6.2%), मैथी (5.8%), लाल मिर्च (4.2%), हल्दी (1.3%) के उत्पादन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

 

दर्दनाक हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

दर्दनाक हादसा : ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

गोसाईगंज-अयोध्या : बुधवार दोपहर बाद एक युवक ने रेल की पटरी पर लेटकर हावड़ा से योग नगरी ऋषिकेश जा रही अप दून एक्सप्रेस से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना गोसाईगंज-कटेहरी रेलवे स्टेशन के बीच बैरियर गेट सं0:- 90सी पर तैनात गेटमैन महेन्द्र यादव ने गोसाईगंज स्टेशन अधीक्षक महेन्द्र नाथ मिश्र सहित कंट्रोलर को जैसे दी,वैसे ही महकमे मे हलचल मच गयी।एसएस एम एन मिश्रा ने बताया कि इस दौरान रेल ट्रैक पर लाश पडी होने के कारण मालदा टाउन से दिल्ली जा रही(03483) अप फरक्का एक्सप्रेस कटेहरी रेलवे स्टेशन पर तथा फिरोजपुर से धनबाद जा रही डाउन (03308)किसान एक्सप्रेस गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही।

अकबरपुर मे तैनात आरपीएफ/जीआरपी के साथ घटनास्थल पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रेललाइन से शव को जब हटाया तो रेल ट्रैक खाली होने के बाद दोनों गाडिय़ां अपने गंतव्य को रवाना हुई।अकबरपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात एसआई गजेंद्र सिंह ने दूरभाष पर बताया कि अप दून एक्सप्रेस से कटने के बाद मृतक का शरीर दो हिस्सों में बट गया था। मृतक के दाढ़ी था एवं सफेद शर्ट व काली जैकेट तथा मैंले कुचैले पैंट पहने हुआ था। क्षत-विक्षत अवस्था में मिली लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल अहिरौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बड़ी खबर : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, लोंगो में मचा हडकंप

बड़ी खबर : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, लोंगो में मचा हडकंप

अयोध्या : रौनाही थाना के सत्ती चैरा चैकी क्षेत्र अंतर्गत सारंगापुर मजरे बदन का पुरवा में फंदे से लटका युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय शुभम पुत्र स्व राम मनोहर के रूप में हुई। उसका शव घर की पहली मंजिल पर बने टीन शेड के कमरे मे अंगोछे से लटका मिला।

चैकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।मृतक की मां मिथलेश कुमारी के अनुसार शुभम मंगलवार रात खाना खाकर कमरे मे सोने के लिये गया। सुबह अंदर से दरवाजा खिड़की बंद था और टीन शेड के नीचे पाइप के सहारे अंगोछे मे लटकता शव देखा गया।चैकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस की ओर से मोबाइल को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। 

 दर्दनाक घटना : गौशाला में गाय के शवों को नोंच रहे कुत्ते

दर्दनाक घटना : गौशाला में गाय के शवों को नोंच रहे कुत्ते

चित्रकूट : जिले की भारतपुर गांव में गौशाला में गायों के शवों को कुत्ते नोच रहे हैं। सर्दी और भूख-प्यास के चलते दो गायों की मौत हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक गायों को खाने को पर्याप्त भूसा नहीं दिया जा रहा है।
बुधवार को भारतपुर गांव की गौशाला में गायों को ठंड से बचाव को सही ढंग की व्यवस्थायें नहीं हैं। भूख-प्यास और ठंड से गौवंश मर रहे हैं। गौशाला में कागजों में 160 गाय हैं, मौके पर 80 गाय हैं। प्रधान गुलपतिया देवी और सचिव विनोद सिंह ने बताया कि गौशाला में कोई भी गौवंश नहीं मरा है।


प्रधान व सचिव ने कहा कि गौशाला में खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था है। ठंडी से बचने को भी व्यवस्थायें की गई हैं। गौशाला के चरवाहा रामहित ने बताया कि ठंड से गाय मरी हैं। गौशाला में चार कर्मचारी लगे हैं, जिन्हें समय से वेतन नहीं मिलता है। गायों की मौत के बाद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं गये।
 

गौशाला में भूख और ठंड से मर रही हैं गायें, पढ़िये पूरी खबर ...

गौशाला में भूख और ठंड से मर रही हैं गायें, पढ़िये पूरी खबर ...

पट्टी, प्रतापगढ़ : तहसील क्षेत्र के समस्त गौशालाओं में चारे व पानी का अभाव चल रहा है। इसके अलावा इस कपकपाती ठंड में गायों की रक्षा व बचाव का कोई उपाय नहीं किया गया है।इसमें प्रमुख रूप से मेहंदिया व अतरौरा गांव की गौशाला है, जहां की दशा बहुत ही दयनीय है। यहां गायों को बगैर चारे पानी के कई दिन बीत जाता है और इस कपकपाती ठंड में बचाव के लिए कोई उपाय नहीं है। इस संबंध में जब उच्च अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार भुगतान बराबर होता है ।लेकिन मौके पर उपस्थित रखरखाव करने वाले रमाशंकर व लाल बहादुर सहित कई लोगों ने बताया कि सरकार से उन्हें कुछ मिलता नहीं है पहले अपने पास से खर्च करना पड़ता है, उसके बाद भी लाख प्रयास करने के बावजूद भी पूरा भुगतान नहीं मिल पाता है। लोगों ने गायों की सुरक्षा व चारे पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। 

BIG NEWS : प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में सिपाही को किया गया निलंबित

BIG NEWS : प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में सिपाही को किया गया निलंबित

बेंगलुरु : बेंगलुरु में एक महिला के साथ अश्लील व्यवहार करने और उसे अपना गुप्तांग दिखाने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु नॉर्थ ईस्ट डिवीजन के डीसीपी, सी.के. बाबा ने अमृतहल्ली थाने से जुड़े हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर के निलंबन का आदेश जारी किया है।


पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात चंद्रशेखर येलहंका जब वह घर जा रहा था, न्यू टाउन हाउसिंग बोर्ड के पास बाइक रोककर पेशाब कर रहा था। उसी दौरान उसने अपना गुप्तांग एक महिला को दिखाया, जो गली के कुत्तों को खिलाने के लिए घर से निकली थी। उसने महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया।


जब महिला ने उसके व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उनके बीच तीखी नोकझोंक और बहस हो गई। स्थानीय निवासियों ने इसे फिल्माया लिया और वीडियो को बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया।
पुलिसकर्मी के खिलाफ येलहंका न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 (ए) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
 

बिजली कंपनियों को भारी मात्रा में हुआ नुकसान, जाने कितना...

बिजली कंपनियों को भारी मात्रा में हुआ नुकसान, जाने कितना...

भोपाल : मध्यप्रदेश में घाटे में चल रही विद्युत वितरण कंपनियों को वास्तविकता कैग (भारत के नियंत्रक-महालेखा परीक्षक) की रिपोर्ट में सामने आई है। यह रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा में पेश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018-19 के दौरान तीनों (पूर्व, पश्चिम और मध्य) विद्युत वितरण कम्पनियों में 7158.48 करोड़ रुपये नुकसान का आंकलन किया गया। हालांकि, इस दौरान मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी और बाणसागर थर्मल पावर कंपनी 216.80 करोड़ रुपये के फायदे में रही है। प्रदेश में कोयला संकट बरकरार है। पावर जनरेटिंग कंपनी एक बार फिर बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी मर रही है और आधार विद्युत वितरण कंपनियों की माली हालत को बताया जा रहा है। कंपनियों की स्थिति कैग की रिपोर्ट से भी पत चलती है।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018-19 में ऊर्जा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों का कारोबार 77 हजार 617.28 करोड़ रुपये था जो मध्य क्षेत्र के सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 9.59 प्रतिशत था। इन उपक्रमों में कुल निवेश का वर्तमान मूल्य 87 हजार 154.15 करोड़ रुपये था। वर्ष 2016-17 में एक हजार 405.93 करोड़ के मुकाबले वर्ष 2018-19 में छह हजार 944.74 करोड़ का नुकसान उठाया गया। इस साल 11 में से तीन उपक्रम लाभ ले रहे, जबकि विद्युत वितरण कंपनियां सात हजार 158.48 करोड़ के घाटे में चली गई। कैग की रिपोर्र्ट में कहा गया है कि मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 452.32 करोड़ रुपये के 155 ट्रांसफार्मर खरीदने के लिए 19 ठैके किण्द्ध इसमें कंपनी किफायदी खरीद नहीं कर सकी। पिछली खरीद की तुलना में समान क्षमता के ट्रांसफार्मर उच्च मूल्य पर खरीदे गए। कंपनी दूसरे बोलीदार से पहली बोली पर की गई खरीद की दर को प्रतिबंधित करने में भी विफल रही।  

राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रॉन के बढते मामलों को देखते हुए लगाई गई ये पाबंदियां ...

राष्ट्रीय राजधानी में ओमिक्रॉन के बढते मामलों को देखते हुए लगाई गई ये पाबंदियां ...

नई दिल्ली : ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पाबंदी लगा दी गई है। नई पाबंदियों के अनुसार अब दिल्ली में किसी तरह का समारोह नहीं करने की इजाजत होगी। शादी और अन्य समारोह में 200 लोगों को शामिल होने की छूट दी गई है। इसके साथ ही DDMA दिल्ली में सुपर स्प्रेडर वाली जगहों की पहचान भी करेगा

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट , 28 को होने वाले व्याख्यान के लिए विचार साझा करने को कहा ...

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट , 28 को होने वाले व्याख्यान के लिए विचार साझा करने को कहा ...

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर के दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करेंगे। मोदी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर और अन्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों तथा कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के पूर्व छात्रों का आह्वान किया है कि वे उनके व्याख्यान के लिये अपने विचार साझा करें। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः मैं दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित करने इस महीने की 28 तारीख को @IITKanpur जा रहा हूं। यह एक जीवन्त संस्थान है, जिसने विज्ञान और नवोन्मेष में अभूतपूर्व योगदान दिये हैं।

I look forward to being at @IITKanpur on the 28th of this month to address the convocation ceremony. This is a vibrant institution, which has made pioneering contributions towards science and innovation.


I invite everyone to share suggestions. https://t.co/obpVCb0NGb

— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2021


मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले इन राज्यों में सामने आए, पढ़े पूरी खबर ...

मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले इन राज्यों में सामने आए, पढ़े पूरी खबर ...

नई दिल्ली : देश में मानव तस्करी नासूर की तरह समस्या बन चुका है। कड़े प्रावधानी और जागरूकता अभियानों के बावजूद भी अपराधियों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। मानव तस्करी देश में सबसे तेजी से बढ़ता अपराध है। मानव तस्करी में कई तरह के अपराध शामिल हैं। इनमें यौन शोषण, जबरन श्रम, घरेलू दासता, जबरन शादी, अंगों को काटना , बच्चों का ऑनलाइन यौन शोषण अन्य शामिल हैं। बीते कई दशकों से मानव तस्करी की प्रकृति और रूप लगातार बदलते रहे हैं।

संसद के पटल पर रखी गई रिपोर्ट के अनुसार, मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले तेलंगाना और महाराष्ट्र में रिपोर्ट किए गए। इन राज्यों में क्रमश : 184 और 184 मामले रिपोर्ट किए गए। केरल में मानव तस्करी के 166 मामले रिपोर्ट किए गए तो आंध्र प्रदेश में 171 मामले रिपोर्ट किए गए। उत्तर प्रदेश में 90 मामले रिपोर्ट किए गए तो पश्चिम बंगाल में 90 मामले रिपोर्ट किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 140 मामले रिपोर्ट किए गए तो 110 मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया। इनमें से 33 मामले में दोषी साबित हुए। इस तरह से झारखंड में दोषसिद्ध होने की दर 19.2 फीसद थी। आंध्र प्रदेश में 171 में से 121 मामलों में आरोपपत्र दाखिल किया गया।

पांच मामलों में दोष साबित हुआ। यहां पर दोषसिद्ध होने की दर 8.2 फीसद रही। मध्य प्रदेश में मानव तस्करी के 80 मामले रिपोर्ट किए गए जिसमें से 71 में आरोपपत्र दाखिल किए गए। इस लिहाज से राज्य में मानव तस्करी के मामलों में दोषसिद्धि की दर 25 फीसद रही। दिल्ली में मानव तस्करी के 53 मामले रिपोर्ट किए गए जिसमें से 27 में आरोपपत्र दाखिल किया गया। इनमें से दो मामलों में दोष साबित हुआ। यहां पर दोषसिद्धि की दर चालीस फीसद रही। देश भर में 2020 में 1714 मामले रिपोर्ट किए गए जिसमें से 1402 में आरोपपत्र दाखिल किया गया। 49 मामलों में दोष साबित हुआ। इस तरह से देश भर में दोष सिद्ध होने का प्रतिशत 10.6 रहा।