BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
विदेश मे बसे हिन्दू परिवारो को दी जाएगी निःशुल्क अस्थि विसर्जन सेवा : चरणजीव मल्होत्रा

विदेश मे बसे हिन्दू परिवारो को दी जाएगी निःशुल्क अस्थि विसर्जन सेवा : चरणजीव मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली में कार्यरत समाज सेवी संगठन सन्त शिव सेवा फाउंडेशन ने विदेशों में बसे अप्रवासी हिन्दुओं के स्वर्गवास के बाद उनकी अस्थियो को हिन्दू रीति रिवाज़ों से गंगा नदी में हरिद्वार में विसर्जन और उनकी आत्मा की शान्ति और मुक्ति के लिए धार्मिक अनुष्ठान निशुल्क शुरू करने का फैसला किया हैं।

संगठन के संस्थापक चरणजीव मल्होत्रा ने बताया " इस समय विदेशों में बसे हिन्दुओं की मृत्यु के बाद उनके परिजन ज्यादतर अपने प्रियजनों की अस्थिओं को समुद्र में बहा देते हैं, जबकि हिन्दू रीती रिवाज़ के अनुसार इन अस्थिओं को पावन नदियों में विसर्जन करना चाहिए तथा इससे जुड़े धार्मिक अनुष्ठान किये जाने चाहिए। उनका कहना है की वो विदेशो में बसे हिन्दू संगठनों से सम्पर्क में है तथा उन्हें आशा है की इस कार्य को पूरे विश्व मे यह सेवा मिलेगी। " 

उन्होंने बताया की उन्होंने " इस सिलसिले में अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में हिन्दू संस्थाओं से बातचीत की है। और उन्हें कहा है की वे इस सिलसिले में वहां रहने वाले हिंदू परिवारो को जानकारी दें। "
चरणजीव मल्होत्रा ने बताया की " अप्रवासी हिन्दु अपने दिवंगत परिजनों की अस्थिओं को कूरियर से उनके भेज सकते हैं तथा उसके बाद वो पूरे धार्मिक रीति रिवाज़ से उनकी अस्थिओं को प्रवाहित करेगे तथा अन्य सभी धार्मिक अनुष्ठान भी अपने खर्चे पर करेगे। "

एम्बुलेंस मैन के नाम से ख्याति प्राप्त चरणजीव मल्होत्रा ...

एम्बुलेंस मैन के तौर पर ख्याति प्राप्त मल्होत्रा ने कोरोना काल में कोरोना से पीड़ित परिवारों को मुफ्त दवाइयाँ, राशन, ऑक्सीजन सिलैंडर पहुंचाने और कोरोना से जान गंवा देने बाले लोगों के अंतिम संस्कार करने के लिए छह एम्बुलेंस खरीदी तथा उन सैकड़ों लोगों का अपने खर्चे पर अंतिम संस्कार करवाया जिनको उनके घर परिवार के लोग छोड़ चुके थे।

कोरोना के दौरान किसी के घर में तो पूरा परिवार ही संक्रमित था। ऐसे में उन्होंने इन परिवारों की मदद के लिए निशुल्क दवाइयां पहुंचाई और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना के दौरान सात हजार से अधिक परिवारों को निशुल्क राशन वितरण किया और लंगर सेवा भी शुरू की। वे अब तक चालीस हज़ार लोगो की अस्थियां गँगा नदी में विसर्जित कर चुके हैं और उनका संस्कार हिन्दू धार्मिक रीति रिवाज़ से कर चुके हैं।

चरणजीव मल्होत्रा को कोरोना काल में ल्लेखनीय सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने 21 नवंबर को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित संत ईश्वर सामान से सम्मानित किया था।
 

BIG BREAKING : राजधानी के इस अस्पताल में हर दिन मरते है 37 नवजात बच्चे, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 5 साल में 68301 नवजातों की हुई मौत

BIG BREAKING : राजधानी के इस अस्पताल में हर दिन मरते है 37 नवजात बच्चे, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 5 साल में 68301 नवजातों की हुई मौत

भोपाल | मध्य प्रदेश के हमीदिया अस्पताल के विशेष नवजात देखभाल यूनिट (एसएनसीयू) में पिछले पांच साल के दौरान हर दिन 37 नवजातों ने जान गंवाई है। मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल में कुल 500996 नवजात एसएनसीयू में भर्ती हुए, जिनमें से 68301 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मौतें साल 2019-20 के दौरान हुई हैं, जब 14,759 नवजात बच्चों की जान गई।

कांग्रेस विधायक ने हमीदिया एसएनसीयू को बताया सबसे असुरक्षित
कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने यह सवाल आठ नवंबर को हमीदिया अस्पताल में चार नवजातों की मौत के संदर्भ में यह सवाल पूछा था। गौरतलब है कि इस दिन अस्पताल के एसएनसीयू में लगी आग में इन बच्चों की मौत हो गई थी। पटवारी ने कहाकि हमीदिया अस्पताल का एसएनसीयू मध्य प्रदेश में सबसे असुरक्षित जगह है। उन्होंने कहाकि राज्य सरकार में किसी को तो इन मौतों की जिम्मेदारी लेनी होगी, क्योंकि 13 फीसदी नवजातों की मौत चिंता का विषय है। सिर्फ इतना ही नहीं, पटवारी ने कहाकि भाजपा शासन के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होती जा रही हैं।

मध्य प्रदेश में नवजात मृत्यु दर सबसे ज्यादा
गौरतलब है कि नवजात मृत्यु दर के सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे में मध्य प्रदेश में शिशुओं की मौत का आंकड़ा पूरे भारत में सबसे ज्यादा है। यहां प्रति 1000 के जन्म पर 48 शिशुओं की मौत होती है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहाकि हमीदिया अस्पताल के एसएनसीयू में अधिकतर बच्चे बेहद गंभीर हालत में रेफर किए जाते हैं। वहीं प्रीमैच्योर डिलीवरी से जन्मे बच्चे भी यहीं भर्ती किए जाते हैं। उन्होंने कहाकि मैं यह नहीं कहता कि सर्वाइवल रेट अच्छा है, लेकिन डॉक्टर शिशुओं को बचाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। नवंबर महीने में अस्पताल में 40 बच्चों को हमीदिया अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां पर आग लगने की घटना में चार नवजातों की मौत हो गई थी। बाद में 10 और शिशुओं ने 48 घंटे के अंदर जान गंवा दी।


 

बड़ी खबर : हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़ करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

बड़ी खबर : हिंदू मंदिर में तोडफ़ोड़ करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला...

इस्लामाबाद : कराची में पुलिस ने नारायणपुरा के पुराने शहर इलाके में एक हिंदू मंदिर में कथित तौर पर मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि वलीद मुहम्मद शबीर के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने योग माता मंदिर (दुर्गा मंदिर) में मूर्तियों पर हमला किया।


शिकायतकर्ता क्षेत्र के निवासी मुकेश कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी ने संदिग्ध को मूर्तियों पर हथौड़े से हमला करते हुए देखा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंदिर के आसपास मौजूद इलाके के लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर हिंदू निवासियों ने इलाके और थाने के बाहर धरना दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने हमलावरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि वे घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। एक निवासी ने कहा, घटना के बाद से हर कोई सदमे में है। हम मजदूर हैं और बहुत गरीब लोग हैं। हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और हमेशा प्रार्थना करते हैं कि लोग हमारे पूजा स्थलों का भी सम्मान करें।


पुलिस और रेंजर्स तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी। सिंध के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ज्ञानचंद इसरानी ने दक्षिण जिले की पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे हमलों की निंदा करते हैं।


नारायणपुर पुराने शहर के इलाकों में से एक है जो हिंदू आबादी के लिए जाना जाता है। इलाके में रहने वाले हमारे कुछ मुस्लिम दोस्तों ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने इस तरह का हमला पहले कभी नहीं देखा। हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र के हिंदू निवासियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
सोशल मीडिया पर टूटी हुई मूर्तियों के वीडियो वायरल हो रहे थे। कई कार्यकर्ताओं और राजनेताओं ने भी हमले की निंदा की और सरकार से मंदिर हमले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के एमएनए खील दास कोहिस्तानी ने कहा कि दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है। 

तेजी से बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, पढ़िये पूरी खबर...

तेजी से बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, पढ़िये पूरी खबर...

वाशिंगटन : अमेरिका में कोविड-19 के नए साप्ताहिक मामलों में 73 प्रतिशत से अधिक मामले इस वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के हैं। सीडीसी के डेटा में बताया गया कि 11 दिसंबर को ओमिकॉन मामलों का प्रतिशत 12.6 था और 18 दिसंबर को सप्ताह के अंत इसका प्रतिशत 73.2 हो गया। इससे पहले चार दिसंबर को समाप्त सप्ताह में संक्रमण के सभी मामलों में ओमिक्रॉन केवल 0.7 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार था।
अमेरिका में ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है और और अब तक 48 राज्यों में दस्तक दे चुका है। अमेरिका में ओमिक्रॉन का पहला मामला एक दिसंबर को आया था।
 

बड़ी खबर : जहाज के डूबने 160 से अधिक शरणार्थियों की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : जहाज के डूबने 160 से अधिक शरणार्थियों की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर...

काहिरा : लीबिया में पिछले हफ्ते से लेकर अब तक दो अलग-अलग जहाजों में सवार 160 से अधिक शरणार्थी डूब गए। संयुक्त राष्ट्र के प्रवासी मामलों के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन की प्रवक्ता सफा सेहली ने बताया कि शुक्रवार को लीबिया तट पर लकड़ी की नौका डूबने से कम से कम 102 शरणार्थियों की मौत हो गयी। कम से कम आठ अन्य को बचा लिया गया और तट तक लाया गया।


तीन दिन बाद लीबिया तटरक्षक बबल ने एक अन्य जहाज के मलबे से कम से कम 62 शरणार्थियों के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि कम से कम 210 शरणार्थियों को ला रही एक अन्य नौका को रोका गया और लीबिया वापस लाया गया। सेहली ने बताया कि इन मौतों से मध्य भूमध्यसागर के रास्ते में डूबने वाले शरणार्थियों की संख्या इस वर्ष करीब 1,500 हो गयी है।
 

तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 375 हुई, 56 लोग हुवे लापता...

तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 375 हुई, 56 लोग हुवे लापता...

मनीला : पिछले हफ्ते फिलीपींस में आए शक्तिशाली तूफान राय से मरने वालों की संख्या बढ़कर 375 हो गई है। 56 लोग अभी भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन परिषद (एनडीआरआरएमसी) ने 58 लोगों की मौत की सूचना दी, जबकि पीडि़तों में से केवल चार की पुष्टि हुई है। एजेंसी ने यह भी बताया कि 18 लोग अभी भी लापता हैं।


बोहोल के गवर्नर आर्थर याप के अनुसार, बोहोल, मध्य फिलीपींस में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक, में 94 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, और कम से कम 18 लोग लापता हैं।
देश की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने कहा कि तूफान ने करीब 10 लाख लोगों को प्रभावित किया है और 442,424 निवासियों को विस्थापित किया है।


साथ ही यह भी कहा कि कृषि को नुकसान का प्रारंभिक अनुमान 118.28 मिलियन पेसो (2 मिलियन डॉलर) और 225.17 मिलियन पेसो ( 4 मिलियन डॉलर) बुनियादी ढांचे का है। 16 दिसंबर को, तूफान सबसे पहले दक्षिणी फिलीपींस में मिंडानाओ द्वीप पर पूर्वी तट से दूर सिरगाओ द्वीप में टकराया था।
 

बड़ी खबर : मौलवियों ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने का किया विरोध, पढ़िये पूरी खबर...

बड़ी खबर : मौलवियों ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने का किया विरोध, पढ़िये पूरी खबर...

मुजफ्फरनगर : प्रसिद्ध इस्लामिक मदरसा दारुल-उलूम देवबंद के मौलवियों ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल करने के केंद्र के फैसले का विरोध किया है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खापों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और घोषणा की है कि वे इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक महा पंचायत बुलाएंगे।


देवबंद के मौलवियों ने कहा है कि ऐसा लगता है कि फैसला जल्दबाजी में लिया गया है और इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। जमीयत दावत उल मुस्लिमीन के संरक्षक इशाक गोरा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार इसे कानून बनाना चाहती है, तो उन्हें सभी धर्मो के धर्मगुरुओं से सलाह लेनी चाहिए थी। मौलवी ने आगे कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां लोग सरकार से ज्यादा धार्मिक प्रमुखों का पालन करते हैं।
उन्होंने कहा, हमारी सरकार को कोई भी कानून बनाने का अधिकार है। लेकिन लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के बाद सरकार को इसे लागू करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।


देवबंद के एक अन्य मौलवी मुफ्ती असद कासमी ने कहा, वे (सरकार) किसी की नहीं सुनते। अगर वे इसे कानून बनाना चाहते हैं, तो वे ऐसा करेंगे। लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि अगर एक लड़का और एक लड़की ने सही समय पर शादी नहीं की, तो जोखिम है कि वे पाप कर सकते हैं। इसलिए, उनकी शादी कम उम्र में कर देनी चाहिए।
 

जब हमारी माताओं बहनों का आशीर्वाद है  , नए यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता : प्रधानमंत्री

जब हमारी माताओं बहनों का आशीर्वाद है , नए यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता : प्रधानमंत्री

प्रयागराज : उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले असेंबली चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दौरा कर रहे हैं। वे मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, `आज यूपी में सुरक्षा भी है, अधिकार भी हैं। आज यूपी में संभावनाएं भी हैं, व्यापार भी है। मुझे पूरा विश्वास है, जब हमारी माताओं बहनों का आशीर्वाद है, इस नई यूपी को कोई वापस अंधेरे में नहीं धकेल सकता।`

यूपी में 5 साल पहले माफियाराज ..

उन्होंने कहा, `5 साल पहले यूपी की सड़कों पर माफियाराज था। यूपी की सत्ता में गुंडों की हनक हुआ करती थी। इसका सबसे बड़ा भुक्तभोगी कौन था? मेरे यूपी की बहन बेटियां थीं। उन्हें सड़क पर निकलना मुश्किल हुआ करता था। स्कूल, कॉलेज जाना मुश्किल होता था। आप कुछ कह नहीं सकती थीं, बोल नहीं सकती थीं। क्योंकि थाने गईं तो अपराधी, बलात्कारी की सिफ़ारिश में किसी का फोन आ जाता था। योगी ने इन गुंडों को उनकी सही जगह पहुंचाया है।`

बेटियों के भविष्य को सशक्त करने के लिए निरंतर काम जारी ...

प्रधानमंत्री ने कहा` बिना किसी भेदभाव, बिना किसी पक्षपात, डबल इंजन की सरकार, बेटियों के भविष्य को सशक्त करने के लिए निरंतर काम कर रही है। अभी कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक और फैसला किया है। पहले बेटों के लिए शादी की उम्र कानून 21 साल थी, लेकिन बेटियों के लिए ये उम्र 18 साल ही थी। बेटियाँ भी चाहती थीं कि उन्हें उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए, आगे बढ़ने के लिए समय मिले, बराबर अवसर मिलें। इसलिए, बेटियों के लिए शादी की उम्र को 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है। देश ये फैसला बेटियों के लिए कर रहा है, लेकिन किसको इससे तकलीफ हो रही है, ये सब देख रहे हैं।`

स्वयं सहायता समूह की बहने आत्मनिर्भर भारत अभियान की चैपिंयन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, `दीनदयाल अंत्योदय योजना के जरिए भी देश भर में महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और ग्रामीण संगठनों से जोड़ा जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह की बहनों को तो मैं आत्मनिर्भर भारत अभियान की चैपिंयन मानता हूं। ये स्वयं सहायता समूह, असल में राष्ट्र सहायता समूह हैं।`

योजनाओं में महिलाओं को बराबर का भागीदारी ...

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार के लिए, परिवार की आमदनी बढ़ाने के लिए जो योजनाएं देश में चलाई जा रही हैं, उसमें भी महिलाओं को बराबर का भागीदार बनाया जा रहा है। मुद्रा योजना आज गांव-गांव में, गरीब परिवारों से भी नई-नई महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, `दशकों तक ऐसी व्यवस्था रही कि घर और घर की संपत्ति को केवल पुरुषों का ही अधिकार समझा जाने लगा। घर है तो किसके नाम? पुरुषों के नाम। खेत है तो किसके नाम? पुरुषों के नाम। नौकरी, दुकान पर किसका हक? पुरुषों का। आज हमारी सरकार की योजनाएं, इस असमानता को भी दूर कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो घर दिये जा रहे हैं। वो प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं के ही नाम से बन रहे हैं।`
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों शौचालय बनने से, उज्जवला योजना के तहत गरीब से गरीब बहनों को गैस कनेक्शन की सुविधा मिलने से और घर में ही नल से जल आने से बहनों के जीवन में सुविधा भी आ रही है और उनकी गरिमा में भी वृद्धि हुई है।

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, `हमने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, अस्पतालों में डिलीवरी और गर्भावस्था के दौरान पोषण पर विशेष ध्यान दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत गर्भावस्था के दौरान 5 हज़ार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं, ताकि वो उचित खान-पान का ध्यान रख सकें। बेटियां कोख में ही ना मारी जाएं, वो जन्म लें। इसके लिए हमने `बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ` अभियान के माध्यम से समाज की चेतना को जगाने का प्रयास किया। आज परिणाम ये है कि देश के अनेक राज्यों में बेटियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है।`

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, `उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने, माताओं-बहनों-बेटियों ने ठान लिया है। अब वो पहले की सरकारों वाला दौर, वापस नहीं आने देंगी। डबल इंजन की सरकार ने यूपी की महिलाओं को जो सुरक्षा दी है, जो सम्मान दिया है, उनकी गरिमा बढ़ाई है, वो अभूतपूर्व है।`
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी में विकास के लिए, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो काम हुआ है, वो पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा, `अभी यहां मुझे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाख से ज्यादा लाभार्थी बेटियों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रान्सफर करने का सौभाग्य मिला है। ये योजना गांव-गरीब के लिए, बेटियों के लिए भरोसे का बहुत बड़ा माध्यम बन रही है।`

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रयागराज हजारों सालों से हमारी मातृशक्ति की प्रतीक मां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम की धरती रही है. आज ये तीर्थ नगरी नारी-शक्ति के इतने अद्भुत संगम की भी साक्षी बन रही है.
 

पूर्व मुख्यमंत्री निकालेंगे मैनपुरी से एटा तक आठवें चरण की विजय यात्रा , जाने विस्तार से ...

पूर्व मुख्यमंत्री निकालेंगे मैनपुरी से एटा तक आठवें चरण की विजय यात्रा , जाने विस्तार से ...

एटा-मैनपुरी : यूपी में समाजवादी पार्टी की आठवें चरण की विजय यात्रा मंगलवार को मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार को जनसभा के लिए प्रभारियों ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निकाली जा रही विजय यात्रा का आठवां चरण मैनपुरी से शुरू होगा। मैनपुरी के बाद एटा में भी पूर्व मुख्यमंत्री 21 दिसंबर को ही जनसभा को संबोधित करेंगे।

बैनरों से पाट दिया मैदान

वहीं क्रिश्चियन मैदान को सपा के बैनरों और होर्डिंग से पाट दिया है। सोमवार को जनसभा के प्रभारी एमएलसी आनंद भदौरिया, सुनील साजन और राजेश यादव ने पदाधिकारियों के साथ जनसभा की तैयारियों की समीक्षा की। जनसभा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मैनपुरी जिले में गांव अंजनी, महादेवा, कुरावली, खिरिया पीपल में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

होर्डिंग पर शिवपाल के भी फोटो

लंबे समय के बाद सपा के कार्यक्रम में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के फोटो सपा नेताओं ने अपने होर्डिंग में लगाए हैं। प्रसपा के जिलाध्यक्ष बोट सिंह यादव कहते हैं कि अब प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। सपा में प्रसपा के नेताओं को सम्मान के साथ ही टिकट भी मिलेगी।

सैनिक पड़ाव में जनसभा को संबोधित कर देंगे चुनावी संदेश

सपा की विजय यात्रा एटा शहर के सैनिक पड़ाव में मंगलवार को होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करेंगे। इसी मैदान पर 12 दिसंबर को भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया था। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी ने सीधे-सीधे सपा को ललकारा था। अब बारी सपा की है, समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा की ललकार का जवाब किस तरह देते हैं।

दो दिनों से तैयारियां

कार्यक्रम को लेकर दो दिन से तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को भी सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सैनिक पड़ाव में मंच बनाया गया। साथ ही पंडाल लगाकर तैयार किया गया। जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का रथ दोपहर 2 बजे सैनिक पड़ाव में पहुंचेगा। वह मैनपुरी से यहां आ रहे हैं। सबसे पहले जिले की सीमा कंगरौल पर उनका स्वागत किया जाएगा।

फिर मलावन और एआरटीओ कार्यालय पर स्वागत करते हुए कार्यकर्ता उन्हें लेकर सैनिक पड़ाव पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एमएलसी सुनील साजन, आनंद भदौरिया, राजीव यादव आदि भी मौजूद रहेंगे। पड़ाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष करीब एक घंटे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सैफई के लिए निकल जाएंगे।

जिले में पकड़ाया 40 लाख का गांजा, 2 संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

जिले में पकड़ाया 40 लाख का गांजा, 2 संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर ...

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को एक वाहन जांच अभियान के दौरान 390 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया और दो संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना जिले के कुजू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना एनएच-33 पर हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए, पुलिस टीम ने आंध्र प्रदेश पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका, उसमें से नशीला पदार्थ बरामद किया। वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक आंध्र प्रदेश से पटना जा रहा था। 

 शीतकालीन सत्र - इन संस्थाओं में भी लागू हो ओबीसी के लिए आरक्षण : कांग्रेस

शीतकालीन सत्र - इन संस्थाओं में भी लागू हो ओबीसी के लिए आरक्षण : कांग्रेस

भोपाल : मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों में ओबीसी की सियासत में दोनों ही प्रमुख पार्टियां हमलावर रुख में नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की याचिका पर ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने स्थगन प्रस्ताव पेश कर चर्चा की मांग की । विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता कमलनाथ के चर्चा के प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने स्वीकार कर लिया।

यहां भी लागू हो ओबीसी के लिए आरक्षण ....

 

कांग्रेस ने सदन में मांग की है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट, संघ लोक सेवा आयोग जैसी संस्थाओं में भी ओबीसी के लिए आरक्षण लागू होना चाहिए।

मध्य प्रदेश सरकार ये प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर केंद्र सरकार को भेजें। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर सहमति जताई थी।

 देश में ला नीना की वजह से भीषण ठंड, इन राज्यों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी, जाने विस्तार से ....

देश में ला नीना की वजह से भीषण ठंड, इन राज्यों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी, जाने विस्तार से ....

नई दिल्ली : उत्तर भारत में पिछले एक हफ्ते में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, इसके चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में तो अगले कुछ दिन भीषण शीतलहर चलने का अनुमान लगाया गया है। इसी सिलसिले में मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया था। आईएमडी की यह भविष्यवाणी काफी हद तक सही होती दिखाई दे रही है, क्योंकि पूरे उत्तर भारत में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है।

अगर दिल्ली के ही तापमान की बात कर ली जाए, तो जहां शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था, तो वहीं रविवार को यह 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार सुबह दिल्ली ने सीजन की अपनी सबसे ठंडी सुबह देखी, जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में आम लोग इस बात को लेकर चिंता में हैं कि आखिर इस ठंड का प्रकोप कब तक चलेगा और दिसंबर के मध्य में सर्दी अचानक इतना क्यों बढ़ गई?

क्या है उत्तर भारत में अचानक ठंड बढ़ने का कारण?

विशेषज्ञों की मानें तो भारत में इस साल भीषण ठंड के पीछे एक वजह `ला नीना` का प्रभाव है। अमेरिकन जियोसाइंस इंस्टिट्यूट के मुताबिक, अल नीनो और ला नीना शब्द का संदर्भ प्रशांत महासागर की समुद्री सतह के तापमान में समय-समय पर होने वाले बदलावों से है। इसका प्रभाव दुनिया भर में मौसम पर पड़ता है। सीधे शब्दों में समझा जाए, तो अल नीनो की वजह से तापमान गर्म होता है और ला नीना के कारण ठंडा। दोनों आमतौर पर 9-12 महीने तक रहते हैं, लेकिन असाधारण मामलों में कई वर्षों तक रह सकते हैं।

भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर क्षेत्र के सतह पर निम्न हवा का दबाव होने पर ये स्थिति पैदा होती है। इसकी उत्पत्ति के अलग-अलग कारण माने जाते हैं, लेकिन सबसे प्रचलित कारण ये है कि यह तब पैदा होता है, जब ट्रेड विंड यानी पूर्व से बहने वाली हवा काफी तेज गति से बहती हैं। इससे समुद्री सतह का तापमान काफी कम हो जाता है।

इसका सीधा असर दुनियाभर के तापमान पर होता है और तापमान औसत से अधिक ठंडा हो जाता है। ला नीना से आमतौर पर उत्तर-पश्चिम में मौसम ठंडा और दक्षिण-पूर्व में मौसम गर्म होता है। भारत में इस दौरान भयंकर ठंड पड़ती है और बारिश भी अच्छी होती है।
भारत पर कैसे पड़ रहा असर?

ला नीना की वजह से ही पूर्व में स्थित रूस के साइबेरिया और दक्षिण चीन की ठंडी हवाएं भारतीय उपमहाद्वीप की तरफ आती हैं। इन हवाओं का असर ऐसा होता है कि कई बार दक्षिण भारत के राज्यों में भी तापमान सामान्य से कुछ नीचे चला जाता है। सर्दी के मौसम में उत्तर में ला नीना की वजह भारत के उत्तरी क्षेत्र से लेकर अफगानिस्तान, ईरान और हिंदू-कुश की बर्फीली पहाड़ियों तक ला नीना भयंकर ठंड पैदा करती हैं।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार ला नीना की वजह से भयानक ठंड की स्थिति दिसंबर से लेकर फरवरी तक चलेगी। माना जा रहा है कि इस दौरान ला नीना का प्रभाव और मजबूत हो जाएगा। हालांकि, भारत में ठंड की तीव्रता सिर्फ ला नीना के प्रभाव पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि पश्चिमी विक्षोभ जैसे कुछ अन्य कारण भी सर्दी के मौसम में अहम भूमिका निभाते हैं।

BIG NEWS : वरिष्ठ अकाली नेता के खिलाफ ड्रग्स रैकेट माममले में दर्ज हुआ केस , जाने पूरा मामला ....

BIG NEWS : वरिष्ठ अकाली नेता के खिलाफ ड्रग्स रैकेट माममले में दर्ज हुआ केस , जाने पूरा मामला ....

मोहाली : पंजाब की राजनीति में सोमवार आधी रात हड़कंप मच गया। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने थाना मोहाली में वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। केस फेज 4 के स्टेट ब्रांच में दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हजार करोड़ के ड्रग्स रैकेट मामले में की गई है। मजीठिया पर मामला 25, 27ए व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

नशा तस्करी के मामले में लगातार कांग्रेस की तरफ से बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिया जा रहा था। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू का तो दावा था कि स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट में बिक्रम मजीठिया का नाम है। वे लगातार मजीठिया पर कारवाई की बात कह रहे थे। इसी के चलते कुछ दिन पहले पंजाब में इकबालप्रीत सहोता को हटाकर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को डीजीपी पद पर नियुक्त किया गया था।

नए डीजीपी इससे पहले भी बादल परिवार के वित्तीय लेनदेन की जांच कर चुके हैं। आधी रात को डीजीपी को बदलने से पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के ड्रग मामले में गतिविधियां काफी तेज हो गई थी। माना जा रहा था कि यह कदम ड्रग केस में कारवाई के लिए उठाया गया है। इससे पहले पंजाब में नवजोत सिद्धू लगातार डीजीपी बदलने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहोता को लेकर अड़े हुए थे। इस बीच अचानक ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन के डायरेक्टर एसके अस्थाना का पत्र लीक होने से सरकार पर दबाव बढ़ गया था।

सरकार के साथ ही सूबे के सियासी गलियारों में यह चर्चा होने लगी थी कि अस्थाना के डीजीपी को लिखे पत्र का कुछ हिस्सा लीक होना सीधे तौर पर कांग्रेस को कमजोर कर शिअद को सियासी फायदा पहुंचाना है। अब सरकार पर सिद्धू भी दबाव बना रहे हैं कि ड्रग मामले में सरकार को जल्द ही गिरफ्तारियां शुरू करनी चाहिए।

पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के ड्रग कारोबार मामले में सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भी पंजाब सरकार को खरी-खरी सुना चुका है। हाईकोर्ट ने कहा था कि सरकार के पास ड्रग्स कारोबार से संबंधित रिपोर्ट मौजूद है, इस पर हाईकोर्ट ने कोई रोक नहीं लगाई थी, इसके बावजूद अब तक सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

पंजाब सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट दुष्यंत दावे और पंजाब के एडवोकेट जनरल डीएस पटवालिया हाल में हाईकोर्ट में पेश हुए थे। उन्होंने दलील दी थी कि इस मामले की सुनवाई मेंसरकार को स्पष्ट कर दिया गया है कि रिपोर्ट पर कार्रवाई पर रोक नहीं है। अब सरकार जल्द कार्रवाई कर सकती है।

जानें क्या है मामला...

पंजाब के पूर्व डीजीपी जेल शशिकांत ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस संजय किशन कौल के नाम पत्र भेजकर बताया था कि पंजाब के 70 प्रतिशत युवा ड्रग्स के आदी हैं। कुछ राजनेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की शह के कारण ही पुलिस बड़े ड्रग्स माफिया को नहीं पकड़ पा रही है। शशिकांत ने पंजाब सरकार को उन नेताओं एवं पुलिस अधिकारियों की सूची दी थी जो इस कारोबार में शामिल हैं। सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर शशिकांत ने चीफ जस्टिस को पत्र लिख इस पर कार्रवाई की मांग की थी।
 

मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे पीएम मोदी, स्वयं सहायता समूह को देंगे आर्थिक मदद  , जाने विस्तार से ...

मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे पीएम मोदी, स्वयं सहायता समूह को देंगे आर्थिक मदद , जाने विस्तार से ...

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को संगमनगरी में मातृशक्ति के महाकुंभ में भाग लेंगे। परेड मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में वह स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सेे संवाद करेंगे। इस दौरान एसएचजी के बैंक खातों में एक हजार करोड़ रुपये भी डालेेंगे, इससे 16 लाख महिलाओं को मदद मिलेगी। इसके अलावा पीएम आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में ढाई लाख से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान करीब पौने एक बजे बम्हरौली पर उतरेगा। वहां से वह हेलिकॉप्टर से परेड मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद हेमा मालिनी समेत कई महिला सांसद एवं मंत्री भी मौजूद रहेंगे। करीब दो घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान पीएम प्रदेश में बनने वाले 202 टेक होम राशन प्लांट का शिलान्यास करेंगे।

इनके अलावा एक लाख स्वयं सहायता समूहों के खातों में एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेेंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में भी 20 करोड़ से अधिक रुपये ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री का संगम पूजन का कार्यक्रम भी संभावित है। इसके लिए तैयारी की गई है। बम्हरौली एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री का विमान करीब पौने तीन बजे रवाना होगा।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यक्रम

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को बताया गया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से जमीनी स्तर पर, उन्हें आवश्यक कौशल, संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान करने के प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पीएमओ के मुताबिक, दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा। इसमें 80 हजार एसएचजी को सामुदायिक निवेश फंड के तहत 1.10 लाख रुपये प्रति समूह और 60 हजार एसएचजी को 15000 रुपये प्रति समूह की दर से राशि दी जाएगी।

20 हजार सखियों को पहले वेतन के रूप में मिलेंगे चार हजार

पीएमओ के मुताबिक इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सखी योजना को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार सखियों के खातों में पहले वेतन (स्टाइपेंड) के तौर पर चार-चार हजार रुपये भी डालेंगे। ये सखी घर-घर जाकर जमीनी स्तर पर वित्तीय सेवाएं देती हैं।
 

नाईट कर्फ्यू ब्रेकिंग : प्रदेश के इन 8 शहरों में 31 दिसंबर तक लगा नाईट कर्फ्यू, राज्य सरकार ने किया ऐलान

नाईट कर्फ्यू ब्रेकिंग : प्रदेश के इन 8 शहरों में 31 दिसंबर तक लगा नाईट कर्फ्यू, राज्य सरकार ने किया ऐलान

नई दिल्ली | गुजरात ने ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को राज्य के 8 प्रमुख शहरों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू फिर से लगा दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में साल के अंत तक यानी 31 दिसंबर 2021 की रात तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी।

आधी रात तक खुलेंगे रेस्तरां
बता दें कि गुजरात सरकार ने 1 नवंबर से इन शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया था। दिवाली और छठ पूजा के बीच और कोरोना के मामलों की संख्या में गिरावट के कारण कर्फ्यू के घंटों में दो घंटे की कमी की गई थी। इसके बाद सरकार ने फिर 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 10 और दिनों के लिए कर्फ्यू बढ़ा दिया। मौजूदा नाइट कर्फ्यू की पाबंदियों को लेकर बात करें तो इस दौरान, रेस्तरां आधी रात तक 75% लोगों के साथ खुले रह सकते हैं। सरकार ने आधी रात तक होम डिलीवरी और टेक-अवे सेवाओं की भी अनुमति दी है।

गुजरात में बढ़े ओमीक्रोन के मामले
सरकार ने नागरिकों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 निवारक उपायों का सख्ती से पालन किया जाए क्योंकि राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। गुजरात में रविवार को कोरोनावायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट के चार नए मामले पाए गए, जिससे राज्य में ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 11 हो गई है।

रविवार को जो लोग ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए गए उन्होंने हाल फिलहाल में विदेश यात्रा की थी। इनमें एक एक 45 वर्षीय एनआरआई और एक किशोर लड़का शामिल है जो यूके से आया था, इसके अलावा सूरत की एक महिला भी ओमीक्रोन पॉजिटिव पाई गई है जो हाल ही में दुबई गई थी और एक तंजानिया का नागरिक नए वेरिएंट का शिकार पाया गया है।

पूरे देश की बात करें तो सोमवार तक ओमीक्रोन वेरिएंट के कम से कम 170 मामलों सामने आए हैं। केरल, कर्नाटक, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सोमवार को नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद को बताया कि सरकार विशेषज्ञों के साथ रोजाना स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा, “अगर वायरस फैलता है तो सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाए हैं।

14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप

14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से लोंगो में मचा हड़कंप

लखनऊ : चिनहट थाना क्षेत्र में एक लापता 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि थाने पर दिनेश बाजपेई पुत्र स्वर्गीय भागीरथ वाजपेई निवासी कंचनपुर मटियारी ने सूचना दी कि उनका बेटा प्रशांत बाजपेई और कृष्णा 14 दिसंबर को गायब हो गया था जिसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई गई थी।

आज उसका शव इंदिरा नहर में मिला है। इस सूचना पर उप निरीक्षक मोहम्मद आरिफ मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि मृतक प्रशांत अपने कुछ दोस्तों के साथ चिनहट थाना क्षेत्र में स्थित इंदिरा नहर में नहाने के लिए गया था जिसकी नहाते समय डूबने से मृत्यु हो गई। उसका शव आज मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कक्षा छह का छात्र था मृतक के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्चे की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। 

सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर.....

सड़क दुर्घटना में महिला मजदूर की हुई मौत, पढ़िये पूरी खबर.....

रुड़की : लंढौरा मंगलौर मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला मजदूर को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते हुए महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चालक बाइक को मौके पर छोड़ फरार हो गया। लंढौरा मंगलौर मार्ग पर एक प्लास्टिक के गोदाम में मजदूरी करने वाली महिला भोजन अवकाश के लिए अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह गोदाम से बाहर निकली तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बाइक को मौके पर छोड़ मौके से फरार हो गया। घायल को एक स्थानीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। रुड़की ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर शहर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिनाख्त शम्मो 50 पत्नी असगर अली निवासी पीर वाली गली मोहल्ला पठानपुरा मंगलौर के रूप में हुई है। 

शर्मनाक घटना : भाभी प्रेमी के साथ बना रही थी संबंध, देवर ने रंगेहाथ पकड़ा

शर्मनाक घटना : भाभी प्रेमी के साथ बना रही थी संबंध, देवर ने रंगेहाथ पकड़ा

घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आ रही है जहाँ रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर कलयूगी भाभी ने अवैध संबंध के बीच आड़े आ रहे देवर की हत्या कर दी।

आरोपी महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी। तभी उसका सगा देवर मौके पर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर देवर की हत्या कर दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी महिला के मुताबिक कुछ दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बना रही थी। तभी उसका सगा देवर मौके पर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर देवर की हत्या कर दी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके आशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

SP ने किया खुलासा
मामला संभल जिले के बनिया ठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव का है। संभल जिले के एसपी चक्रेश मिश्राने बताया कि 15 दिसंबर को थाना क्षेत्र के जनेटा गांव के जंगल में सरसो के खेत के एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त जनेटा गांव के मुस्तफा के तौर पर हुई थी। मृतक मुस्तफा के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस अंधे कत्ल के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और और सर्विलांस की टीमों को लगाया गया था।


एसपी चक्रेश मिश्रा ने आगे बताया कि पुलिस की तफ्तीश में मृतक युवक मुस्तफा की भाभी मुस्कान का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की भाभी मुस्कान और उसके प्रेमी सैफ अली से कड़ाई से पूंछतांछ की तो पूरा मामला खुल गया। मुस्कान ने अपने सगे देवर मुस्तफा की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया जिसके बाद पुलिस ने मुस्कान और उसके आशिक सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।


सगे देवर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला मुस्कान ने पुलिस को बताया कि उसके अपने प्रेमी सैफ अली से अवैध संबंध थे। 14 दिसंबर को घर में अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाए जाने के दौरान मुस्तफा ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था, रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद मुस्तफा ने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई थी।


इसी दौरान बदनामी के डर से उसने अपने प्रेमी की मदद से मुस्तफा का गला अपने दुपट्टे से घोंट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुस्तफा की हत्या को अंजाम देने के बाद अपने प्रेमी की मदद से मुस्तफा का शव रात के अंधेरे में जंगल में सरसो के खेत में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस युवक की हत्या की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को जेल भेजे जाने के कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

बड़ी खबर : पाकिस्तानी नाव से 77 किलो हेरोइन के साथ 6 तस्करों को किया गया गिरफ्तार..

बड़ी खबर : पाकिस्तानी नाव से 77 किलो हेरोइन के साथ 6 तस्करों को किया गया गिरफ्तार..

अहमदाबाद : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। छह चालक दल के सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली नाव और लगभग 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही थी, जिसे गुजरात तट से भारतीय जल क्षेत्र में पकड़ा गया था। अधिकारियों ने आज इस बात की जानकारी दी है।


उन्होंने बताया है कि भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के संयुक्त अभियान में बीती रात को मादक पदार्थ जब्त किया गया।


गुजरात के रक्षा पीआरओ ने एक ट्वीट में कहा कि तटरक्षक बल ने राज्य एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान मंत पाकिस्तानी मछली पकडऩे वाली नाव अल हुसैनी को भारतीय जल क्षेत्र में छह चालक दल के सदस्यों के साथ पकड़ लिया। उन्होंने ट्वीट में कहा, लगभग 400 करोड़ रुपये की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई।


नाव को आगे की जांच के लिए गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ तट पर लाया गया था।
इस साल अप्रैल में, तटरक्षक बल और एटीएस ने इसी तरह का ऑपरेशन किया था और कच्छ में जखाउ तट के पास भारतीय जल क्षेत्र से आठ पाकिस्तानी नागरिकों के साथ लगभग 150 करोड़ रुपये की 30 किलोग्राम हेरोइन ले जा रही एक नाव को पकड़ा था। पिछले महीने, एटीएस ने गुजरात के मोरबी जिले में एक निर्माणाधीन घर से लगभग 600 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रग की खेप जब्त की थी। एटीएस ने कहा था कि यह खेप पाकिस्तानी ड्रग डीलरों ने अरब सागर के रास्ते अपने भारतीय समकक्षों को भेजी थी।


इस साल सितंबर में, कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह पर हेरोइन की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम दवा जब्त की थी। इसके बारे में माना जाता है कि यह हेरोइन अफगानिस्तान से आया है। इसकी कीमत करीब 21,000 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी।
 

अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है लड़की :  सुसाइड नोट

अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है लड़की : सुसाइड नोट

एक लड़की के साथ दुराचार करने वाले , उसे छेड़ने वाले , प्रताडित करने वाले बड़ा अच्छा महसूस करते हैं लेकिन उनकी इन हरकतों से उस लड़की ,महिला पर क्या असर पड़ता है इसके उन्हें और समाज को कोई अंदाज़ा नही रहता । चेन्नई से ऐसा ही एक मामला सामने आया है 

सैक्सुअल हैरेसमेंट और शोषण से तंग आकर एक 11वीं की एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिससे पूरी आपबीती लिखी है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तरह 21 साल के एक कॉलेज स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि एक लड़की सिर्फ अपनी मां की कोख या फिर कब्र में ही सुरक्षित रहती है।

 

सुसाइड नोट में रिश्तेदारों और टीचर्स का जिक्र

छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि स्कूल सुरक्षित नहीं हैं। टीचर्स पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से मैं न पढ़ पा रही हूं और न ही सो पा रही हूं। हर मां-बाप को अपने बच्चों और लड़कों को सिखाना चाहिए कि लड़कियों का सम्मान करें। सुसाइड नोट के आखिर में छात्रा ने अपने रिश्तेदारों और टीचर का जिक्र करते हुए लिखा- और यौन उत्पीड़न बंद करो। जस्टिस फॉर मी।

आरोपी स्टूडेंट ने गुनाह कबूला

मामले में अरेस्ट कॉलेज स्टूडेंट ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। वह पिछले दो हफ्ते से उसे परेशान कर रहा था। लगातार अश्लील और गंदे मैसेज भेजता था। आरोपी ने यह भी बताया कि 8 महीने पहले तक उन दोनों की बीच बहुत अच्छी दोस्ती थी।

तीन साल पहले हुई थी पहचान

पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्रा और आरोपी लड़का दोनों एक ही स्कूल में थे। यहीं तीन साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। बाद में छात्रा गर्ल्स स्कूल चली गई, लेकिन इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्त बन गए थे। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और लोगों ने भी तो छात्रा को प्रताड़ित नहीं किया था।