BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : ठेकेदार की हत्या मामले का दूसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार....

बड़ी खबर : ठेकेदार की हत्या मामले का दूसरा आरोपी किया गया गिरफ्तार....

प्रयागराज : जार्जटाउन पुलिस ने ठेकेदार की हत्या मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद किया है।


पकड़ा आरोपित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी गोविन्दपुर निवासी महेन्द्र यादव है। यह जानकारी देते हुए जार्जटाउन थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि 01 दिसम्बर की शाम मेडिकल कालेज चौराहे के समीप अतरसुइया थाना क्षेत्र के बाबा जी की बाग निवासी बच्चा यादव उर्फ वीरेन्द्र कुमार यादव की उसके दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसमेें इससे पूर्व नगर निगम के ठेकेदार राजेश यादव को पहले पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि महेन्द्र यादव फरार था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस ने सोमवार की भोर महेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
 

दर्दनाक सड़क हादसा : पिकअप की टक्कर से हुई महिला की मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : पिकअप की टक्कर से हुई महिला की मौत...

प्रयागराज : पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के पास सोमवार दोपहर पिकअप की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


पूरामुफ्ती के पुरानी बाजार निवासी नजमा बेगम 50वर्ष पत्नी मुशताक अहदम के दो पुत्र और एक पुत्री है। पति सैलून की दुकान के सहारे परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार दोपहर नजमा बेगम पैदल किसी काम से घर के बाहर निकली। रास्ते में एक बेकाबू पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोग उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर वापस घर गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

 

BIG NEWS : सड़क दुर्घटना में कपड़े व्यवसायी की मौत...

BIG NEWS : सड़क दुर्घटना में कपड़े व्यवसायी की मौत...

जौनपुर : ग्राम उमरपुर शिवगुलामगंज का एक कपड़ा व्यवसायी राम आधार अग्रहरी 75 वर्षीय शादी ब्याह के आर्डर का कपड़े की सप्लाई के लिए बाइक से सवंसा जा रहा था कि एक बोलोरो पिकप वाहन ने टक्कर मारी जिससे मौके पर राम आधार की मौत हो गई,सड़क दुर्घटना में राम आधार की मौत होते ही स्थानीय ग्रामीणों ने राम आधार को जिला अस्पताल पहुँचाया, साथ ही बोलोरो पिकप वाहन व चालक को पकड़ कर थाना पुलिस को सौपा, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में में लग गयी। 

दर्दनाक सड़क हादसा : मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की हुई मौत...

दर्दनाक सड़क हादसा : मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की हुई मौत...

सुल्तानपुर : जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकारीभीट चैराहे पर आज सुबह करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा कार तथा मोटरसाइकिल के बीच हुआ जिसमें आठ साल की मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।


आपको बताते चलें कि कुड़वार थाना क्षेत्र के भण्डऱा मौहरिया निवासी पुष्पा देवी उम्र करीब (38) पत्नी चंदन कुमार, आरती उम्र करीब(8) पुत्री प्रेम चंद निषाद,विनोद कुमार उम्र करीब (22) पुत्र छोटेलाल निषाद अपने किसी करीबी रिश्तेदार के घर बल्दीराय थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव को बीते शनिवार को तेरहवीं में गये हुए थे। आज सोमवार की सुबह घर भण्डऱा मौहरिया के लिए आ रहे थे कि पारा चैराहे के पहले चकारीभीट के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही विनोद कुमार व पुष्पा देवी की मौत हो गई। जबकि आरती की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुष्पा देवी की शादी पाचोपीरन में चंदन कुमार निषाद के साथ हुई थी जो कि बीते दस सालों से अपने मायके भण्डऱा मौहरिया गांव में जमीन खरीदकर घर बनाकर रह रही थी। मृतक पुष्पा के दो बेटी और दो बेटा है। जिसमें दोनों बेटियों की शादी कर दी है। मृतक विनोद कुमार पुत्र छोटे लाल निषाद भण्डऱा मौहरिया के निवासी है। जो कि पुष्पा देवी का भतीजा है। छोटेलाल निषाद किसी मामले में जेल में बंद हैं।

जिनके बड़े बेटे का नाम विनोद कुमार व दूसरे का नाम प्रवेश कुमार है। हादसे में मरने वाली मासूम बच्ची आरती पुत्री प्रेमचंद निवासी गांव राय बीगो, (पाण्डेय बाबा) थाना मोतिगरपुर है। जिसकी उम्र करीब आठ वर्ष है। जोकि मृतक महिला पुष्पा देवी की नातिन है। इस हादसे की सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी देते हुए बल्दीराय थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे परिवार में मातम-सा छा गया।
 

बड़ी खबर : देश में Omicron के मामलों में हुई वृद्धि, भीड़ एकत्र होने पर लगेगा प्रतिबंध

बड़ी खबर : देश में Omicron के मामलों में हुई वृद्धि, भीड़ एकत्र होने पर लगेगा प्रतिबंध

मुंबई : महाराष्ट्र् में ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढते नज़र आ रहे हैं। राज्यक के पिंपरी चिंचवड़ शहर में सोमवार को 6 लोगों के इस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। साथ ही 10 लोगों के जीनोम सीक्‍वेंसिंग टेस्टन के नतीजों का इंतजार हो रहा है। इन नए केस को मिलाकर महाराष्ट्र में अब तक 14 लोगों के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिका के कमिश्नरर राजेश पाटील ने सोमवार को शहर में ओमिक्रॉन के संक्रमितों के मिलने की पुष्टि की है. उनका कहना है कि शहर में 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इन सभी के सैंपल जीनोम सीक्वें सिंग के लिए भेजे गए हैं. इनमें से अब तक 6 लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की बात सामने आई है। अभी 10 लोगों के नतीजों का इंतजार हो रहा है। उन्होंनने कहा है कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सतर्क है।

राजेश पाटिल ने यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही शहर में नई गाइडलाइंस जारी करके भीड़ के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। उन्होंमने लोगों से भी कोविड 19 के नियमों का पूरी सतर्कता और कड़ाई के साथ पालन करने की अपील की है।

बता दें कि पिंपरी चिंचवड़ में 6 नए लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बाद अब देश में इसके संक्रमितों की संख्यां 27 हो गई है। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली समेत भारत में रविवार तक कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 21 मामले सामने आये थे।

 

BIG NEWS :  रूस में कोरोना के 32,602 नये मामले आये सामने ...

BIG NEWS : रूस में कोरोना के 32,602 नये मामले आये सामने ...

मॉस्को : रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 32,602 नए मामले दर्ज हुए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 98,01,613 हो गई है। 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 1,206 लोगों की मौत गयी । देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,81,278 आंकी गई है।


इसी अवधि में 30,593 मरीज कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं और इसके साथ देश में अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 8,502,406 तक पहुंच गई है।
 

BIG NEWS : फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिवार ने लगाया दहेज हत्या का आरोप....

BIG NEWS : फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिवार ने लगाया दहेज हत्या का आरोप....

मुजफ्फरनगर :  घटना उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर इलाके से है जहाँ 22 वर्षीय एक महिला का शव उसके घर की छत से बंधे फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सोहजनितागन गांव में रविवार शाम अनुज कुमार की पत्नी निर्मेश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।
इसी बीच, महिला के परिवार ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।

 

नए वैरिएंट के दशहत के बीच स्कूल-कॉलेज में कोरोना विस्फोट, इतने छात्र मिले पॉजिटिव

नए वैरिएंट के दशहत के बीच स्कूल-कॉलेज में कोरोना विस्फोट, इतने छात्र मिले पॉजिटिव

चिकमंगलुरु/करीमनगर: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के डर के बीच कर्नाटक के एक शासकीय स्कूल और तेलंगाना के एक मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट के मामले सामने आए हैं। कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक सरकारी आवासीय स्कूल के 59 छात्र के साथ ही 10 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, तेलंगाना के करीमनगर के चलमेडा आनंद राव मेडिकल साइंसेज इंस्टीट्यूट में 43 छात्र कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।


कर्नाटक के चिकमंगलुरु के शीर्ष जिला अधिकारी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं और एक एम्बुलेंस को स्टैंडबाई पर रखा गया है। इस बीच स्कूल, जिसमें 450 निवासी छात्र नामांकित हैं, को सील कर दिया गया है और इसे सेनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्रों और कर्मचारियों को छात्रावास के एक हिस्से में क्वॉरंटीन कर दिया गया है।


वहीं, तेलंगाना के बोमक्कल गांव के मेडिकल कॉलेज में 43 छात्रों में कोरोना संक्रमण सामने आने के बाद अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने रविवार को बताया कि फिलहाल कॉलेज की ओर से बाकी जानकारी दी जानी है। तेलंहाना में सोमवार तक कोरोना के कुल 3 हजार 787 एक्टिव केस थे। वहीं, अभी तक राज्य में कोरोना से कुल 3 हजार 999 मरीजों की जान जा चुकी है।

फोटोशूट के लिए पहुंची थी मॉडल, लॉज में तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

फोटोशूट के लिए पहुंची थी मॉडल, लॉज में तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

कोच्चि: केरल में फोटोशूट के लिए पहुंची एक मॉडल से तीन दिनों तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि ड्रिंक्स के साथ उसे ड्रग्स दिया गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर लगातार तीन दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया था। महिला ने बताया कि यह वारदात उसके साथ उसी लॉज में हुई, जहां वह ठहरी हुई थी। पीडि़ता ने शिकायत की है कि आरोपियों ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीडि़ता को ब्लैकमेल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने इस वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसका फिर से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलीम कुमार (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपियों अजमल तथा शमीर की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम निवासी पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह फोटोशूट के लिए यहां आई थी और क्योंकि वह अलप्पुझा निवासी कुमार को पहले से जानती थी, इसलिए उसने महिला के रहने के लिए लॉज का प्रबंध किया। लेकिन बाद में लॉज के मालिक के साथ मिलकर तीनों आरोपियों ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पेय पदार्थ दिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया। उसने बताया कि इंफोपार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल सरकार की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन केरल में इस घटना ने हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही सक्रिय है और अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लॉज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। टूरिस्ट स्टेट के तौर पर पहचान रखने वाले केरल के लिए यह घटना चिंताजनक है।

AK-203 राइफल सौदे पर लगी मुहर, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर

AK-203 राइफल सौदे पर लगी मुहर, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज यानी 6 दिसंबर को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन के पहुंचने से पहले पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी भारत पहुंच चुके हैं। दोनों मंत्रियों ने अपने समकक्ष डॉ. एस जयशंकर और राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अब बैठकों का दौर शुरू हो गया है।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने नई दिल्ली में आज एक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत भारत-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 6,01,427 7.63x39 मिमी असॉल्ट राइफल AK-203 की खरीद के लिए अनुबंध, 2021-2031 से सैन्य-तकनीकी सहयोग के लिए कार्यक्रम जैसे समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

वहीं बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उभरती भू-राजनीतिक परिस्थितियों में आज वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन एक बार फिर हमारे देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के महत्वपूर्ण महत्व की पुष्टि करता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा सहयोग हमारी साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। मुझे उम्मीद है कि भारत-रूस साझेदारी पूरे क्षेत्र में शांति लाएगी और क्षेत्र को स्थिरता प्रदान करेगी। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत और रूस के संबंध बहुपक्षवाद, वैश्विक शांति, समृद्धि, आपसी समझ और विश्वास में एक सामान्य हित के आधार पर आधारित हैं।


सैन्य और तकनीकी क्षेत्र में भारत-रूस का सहयोग महत्वपूर्ण : शोइगु
बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि हमारे देशों के संबंध के लिए इस समय सैन्य और तकनीकी क्षेत्र में भारत-रूस का सहयोग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। आज अंतर सरकारी आयोग की बैठक में रक्षा क्षेत्र सहयोग के बारे में रक्षा मंत्री के साथ हमारी विस्तृत चर्चा हुई।


सर्गेई लावरोव और एस जयशंकर के बीच हुई बैठक
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में एक बैठक की। बैठक के दौरान डॉ. एस जयशंकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ये हमारी चौथी बैठक है। ये भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। आज हमारे पास न केवल अपने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक स्थिति पर चर्चा करने का अवसर है बल्कि हम पहली 2+2 बैठक में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लिए वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन यूनिक इवेंट है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन विश्वास का रिश्ता साझा करते हैं। हम शिखर सम्मेलन से बहुत ही महत्वपूर्ण परिणामों की आशा कर रहे हैं। भारत-रूस के बीच साझेदारी यूनिक है। मुझे विश्वास है कि आज की वार्ता बहुत फलदायी होगी।


राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की अगवानी की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुषमा स्वराज भवन में रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु की अगवानी की। दोनों नेता आज भारत और रूस के बीच पहले 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद में हिस्सा लेंगे।


भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पुतिन की यात्रा के दौरान कई बड़े रक्षा सौदों पर हस्ताक्षर होंगे। दोनों देशों के बीच अगले दस साल तक रक्षा सहयोग जारी रखने और इसके लिए फ्रेमवर्क बनाने पर मुहर लगेगी। रक्षा सहयोग के लिए रेसिप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक एग्रीमेंट पर भी सहमति बनेगी। इसके अलावा सतह से हवा में मार करने वाली आधुनिकतम मिसाइल प्रणाली इग्ला-एस शॉल्डर फायर्ड मिसाइल सौदे पर भी बातचीत होगी।

ओमिक्रॉन से निपटने मुख्यमंत्री ने हर स्तर पर तैयारी करने दिए निर्देश...........

ओमिक्रॉन से निपटने मुख्यमंत्री ने हर स्तर पर तैयारी करने दिए निर्देश...........

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। टीकाकरण के साथ ही सामान्य बेड और आईसीयू को तैयार रखने, दवाओं के इंतजाम पर भी जोर दिया है।


नए वैरिएंट ओमिक्रॅान को डेल्टा प्लस की अपेक्षा कम खतरनाक बताया जा रहा है। फिर भी राज्यस्तरीय स्वास्थ्य परामर्शदाता समिति ने इस नए वैरिएंट से निपटने की पुख्ता रणनीति तैयार की है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर सभी जिलों में तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।


इसके तहत टीकाकरण की गति बढ़ाने, स्वच्छता अभियान निरंतर चलाने, फोकस सैंपलिंग, सर्विलांस आदि गतिविधियां निरंतर चलती रहेंगी। सभी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाले पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) एवं न्यूनेटल इंटेसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) के बेडों की जांच कर उन्हें तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ऑक्सीजन, लैब, जांच किट के बारे में भी लगातार समीक्षा करने को कहा गया है।


जांच का दायरा बढ़ाएं
प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी पर सुविधाएं दुरुस्त रखने, 73000 निगरानी समितियों को सक्रिय रहने और जांच का दायरा निरंतर बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। अभी हो रही डेढ़ लाख कोविड जांच को बढ़ाकर ढाई लाख करने और पॉजिटिव केस में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल रखने के भी निर्देश हैं।

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने अपनाया हिंदू धर्म...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने अपनाया हिंदू धर्म...

गजियाबाद :शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़कर सोमवार को हिन्दू धर्म अपना लिया है। गाजियाबाद स्थित डासना के देवी मंदिर में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें हिन्दू धर्म में शामिल कराया। सोमवार सुबह डासना देवी मंदिर में पूरे विधि-विधान से रिजवी को हिंदू धर्म ग्रहण गया। उनका नया नाम अब हरबीर नारायण सिंह त्यागी होगा। धर्म परिवर्तन से पहले रिजवी ने कहा था कि नरसिंहानंद गिरि महराज ही उनका नया नाम तय करेंगे।


इस दौरान वसीम रिजवी ने कहा कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया है, हमारे सिर पर हर शुक्रवार को ईनाम बढ़ा दिया जाता है, इसलिए आज मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन की यहां कोई बात नहीं है। जब मुझे इस्लाम से निकाल दिया गया, तब यह मेरी मर्जी है कि मैं किस धर्म को स्वीकार करूं। सनातन धर्म दुनिया का सबसे पहला धर्म है और उसमें इतनी अच्छाइयां हैं, इंसानियत है कि हम समझते हैं कि इतनी किसी और धर्म में नहीं हैं। वहीं इस मौके पर यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हम वसीम रिजवी के साथ हैं, वसीम रिजवी त्यागी बिरादरी से जुड़ेंगे।

बड़ा हादसा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रॉला से टकराया दूसरा ट्रॉला, तीन की मौत

बड़ा हादसा: राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रॉला से टकराया दूसरा ट्रॉला, तीन की मौत

मथुरा: आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन बार्डर के समीप राजमार्ग के किनारे खड़े एक ट्रॉला में तेजगति से आते ट्रॉला ने टक्कर मार दी। जिससे एक चालक और दो क्लीनर की मौत हो गई। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत बन गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों के शवों को केबिन काटकर निकला। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है।


अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ट्रॉला
रविवार-सोमवार की रात्रि में ट्रॉला संख्या RJ 05 GB 8433 का मथुरा से पलवल जाते समय गुलशन होटल के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। एनएचआई कर्मियों द्वारा ट्रॉला को साइड कराने का कार्य किया जा रहा था। तभी सुबह करीब पौने चार बजे मथुरा की ओर से आ रहे एक अन्य ट्रॉला संख्या RJ 05 GB 3451 ने पीछे से आकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉला में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉला में सवार चालक सहित तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों के शव केबिन में फंस गए। पुलिस ने गैस कटर की मदद से तीनों के शवों का बमुश्किल निकाला। इससे राजमार्ग पर जाम के हालत पैदा हो गए। कुछ देर के लिए पुलिस ने राजमार्ग पर यातायात बाधित न हो इसके लिए एक लाइन को बंद कराकर दूसरी लाइन से यातायात को डायवर्ट कराया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

गर्लफ्रेंड की मां से मिला तो खि‍सक गई पैरों के नीचे से जमीन, जानिए क्या थी वजह

गर्लफ्रेंड की मां से मिला तो खि‍सक गई पैरों के नीचे से जमीन, जानिए क्या थी वजह

सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक शख्स ने बेहद चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है। बिना अपना नाम बताए उसने अपनी और अपनी प्रेमिका से जुड़ा एक किस्सा दुनिया को सुनाया है। 21 साल के शख्स ने बताया कि वो हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के घर उसके पैरेंट्स से मिलने गया था मगर जब उसने उसकी मां को देखा तो हैरान हो गया क्योंकि दोनों का 2 साल पहले चक्कर चल रहा था।
किसी भी युवक के लिए अपनी गर्लफ्रेंड के माता पिता से मिलना काफी मुश्किल पल होता है। कई बार तो लोग इतना डर जाते हैं कि वो सामने आने की हिम्मत भी नहीं करते। मगर एक शख्स के लिए ये मुलाकात अलग ही रंग लेकर आई।
दरअसल, शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के घर उसके पैरेंट्स से मिलने गया था मगर जब उसने गर्लफ्रेंड की मां को देखा तो उसे कुछ साल पहले की ऐसी घटना याद आ गई कि उसके होश उड़ गए।
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया साइट रेडिट पर एक शख्स ने बेहद चौंकाने वाली बात का खुलासा किया है। बिना अपना नाम बताए उसने अपनी और अपनी प्रेमिका से जुड़ा एक किस्सा दुनिया को सुनाया है।
21 साल के शख्स ने बताया कि वो हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के घर उसके पैरेंट्स से मिलने गया था मगर जब उसने उसकी मां को देखा तो हैरान हो गया क्योंकि दोनों का 2 साल पहले चक्कर चल रहा था।
रेडिट पोस्ट के अनुसार शख्स ने बताया कि जब वो 19 साल का था तब पर्सनल ट्रेनर के तौर पर काम करता था। उस दौरान उसकी अभी की गर्लफ्रेंड की मां जिम में आया करती थीं जहां दोनों की मुलाकात हुई। ये मुलाकात कब फिजिकल रिलेशन में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। धीरे-धीरे दोनों के संबंध और भी मजबूत होते गए।
शख्स ने बताया कि औरत उस वक्त 40 साल की थी मगर किसी 25 साल की लड़की जैसी लगती थी। यही कारण है कि दोनों ही एक दूसरे की ओर आकर्षित हो गए थे। बाद में महिला ने खुद ऐज डि‍फरेंस बताकर रिश्ता तोड दिया था।

 

स्पा सेंटर की आड़ में चल रही थी अनैतिक एक्टिविटी:स्पा सेंटरों से 4 युवतियों सहित 7 युवकों को पकड़ा

स्पा सेंटर की आड़ में चल रही थी अनैतिक एक्टिविटी:स्पा सेंटरों से 4 युवतियों सहित 7 युवकों को पकड़ा

बाड़मेर जिले की बालोतरा डीएसपी ने बालोतरा शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चले रहे अनैतिक एक्टिविटी की सूचना पर दो अलग-अलग स्पा सेंटरों से 4 युवतियों और ग्राहक सहित 7 युवकों को हिरासत में लिया है। इनको बालोतरा व पचपदरा पुलिस थाने लाया गया। इनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। स्पा सेंटर पर कार्रवाई के बाद बालोतरा शहर के अन्य स्पा सेंटर बंद करके गायब हो गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बालोतरा शहर में स्पा सेंटर पर स्पा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। इस पर डीएसपी धनफूल मीणा ने शनिवार रात 9 बजे कार्रवाई करते हुए नया बस स्टैंड पर संचालित स्पा से 2 युवती सहित 1 युवक को हिरासत में लिया।वहीं पचपदरा बाइपास पर पायल स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए 5-6 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभी तक खुलासा नहीं किया कि पकड़े गए युवक ग्राहक थे या संचालक।
इन स्पा सेंटरों में मसाज के अलावा अनैतिक कार्य भी किए जा रहे हैं। इस कार्य में संचालक, मुंबई, पश्चिमी बंगाल सहित अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाया जाता है। युवतियां और युवकों से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बाड़मेर व बालोतरा शहर में स्पा सेंटर की आड़ में ऐसे काम हो रहे हैं।

 

मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, सिर्फ इन्हें हैआवाजाही की इजाज़त, जाने क्या है कारण

मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा, सिर्फ इन्हें हैआवाजाही की इजाज़त, जाने क्या है कारण

हालात बिगड़ने की आशंका के बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है. क्षेत्र में अर्ध सैनिक बलों की संख्या में इज़ाफा किया गया है. शाही ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले सभी रास्ते सील कर दिए गए हैं और सिर्फ स्थानीय घरों के लोगों को पहचान पत्र के साथ आने जाने की इजाज़त दी गई है.
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सीआरपीएफ के डीजी ने पत्र लिख कर कहा था कि मथुरा में हालात खराब हो सकते हैं. इसी के बाद केंद्र सरकार ने अलर्ट का आदेश जारी किया था. गलियों में आरएएफ और ईदगाह मस्जिद के पास सीआरपीएफ के जवान बढ़ा दिए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय बलों के साथ स्थानीय बलों की संख्या में भी इज़ाफा किया गया है.
क्यों बढ़ाई गई है सुरक्षा
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित शाही ईदगाह को उसके वास्तविक स्वामी श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपे जाने को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा सहित कई संगठनों के विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा की है, जिसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शासन एवं जिला प्रशासन ने बताया कि अयोध्या की बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर (छह दिसंबर को) जिले की शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है.
भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने की ये अपील
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में अयोध्या के बाबरी ढांचे के विध्वंस के दिन छह दिसम्बर को विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रमों की संवेदनशीलता को देखते हुए अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने आम जनता से अपील की है कि वे छह दिसम्बर को लेकर किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं, किसी की भी अतिशय प्रतिक्रिया से खुद को दूर रखें.

 

फारूक अब्दुल्ला का अनुच्छेद 370 और 35 A को लेकर बड़ा बयान, कहा अब हमे भी इनके जैसे देना होगा बलिदान

फारूक अब्दुल्ला का अनुच्छेद 370 और 35 A को लेकर बड़ा बयान, कहा अब हमे भी इनके जैसे देना होगा बलिदान

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए प्रदेश की आवाम को किसानों की तरह बलिदान देना होगा। पार्टी के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 116वीं जयंती के अवसर पर नसीमबाग स्थित उनके मकबरे में सभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने ये बातें कही। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करती है।
सिंघु बार्डर पर करीब एक साल से ज्यादा वक्त तक चले आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 19 नवंबर को तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला लिया था। संसद ने 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र के पहले दिन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एक विधेयक पारित किया। इसी से प्रेरित होकर रविवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि किसानों की तरह कश्मीर की आवाम को बलिदान देना होगा, तभी केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर में विशेष राज्य का दर्जा (अनुच्छेद 370 और 35 A)बहाल करेगी।
पार्टी के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 116वीं जयंती के अवसर पर नसीमबाग स्थित उनके मकबरे में सभा को संबोधित करते हुए फारूख अब्दुल्ला ने कहा, "11 महीनों में आंदोलन के दौरान 700 किसानों की मौत हुई। किसानों के बलिदान पर केंद्र को तीन कृषि बिलों को रद्द करना पड़ा। हमें अपने अधिकारों को वापस पाने के लिए उस तरह का बलिदान भी करना पड़ सकता है।"
फारूख ने आगे कहा, "यह याद रखें, हमने (अनुच्छेद) 370, 35-ए और राज्य का दर्जा वापस पाने का वादा किया है और हम कोई भी बलिदान करने के लिए तैयार हैं। हालांकि नेकां भाईचारे के खिलाफ नहीं है और हिंसा का समर्थन नहीं करती है।"
गौरतलब है कि केंद्र ने तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य के विशेष दर्जे को रद्द कर कर 5 अगस्त 2019 को इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था।

 

1 जनवरी तक सभी, स्कूल, कॉलेज, संस्थान और धार्मिक स्थल के बंद रखने वाले वाइरल न्यूज़ की क्या है सचाई, जाने

1 जनवरी तक सभी, स्कूल, कॉलेज, संस्थान और धार्मिक स्थल के बंद रखने वाले वाइरल न्यूज़ की क्या है सचाई, जाने

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक कथित ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें कहा गया है कि 6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक झारखंड राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, धर्म स्थल और पार्क सब बंद कर दिये जायेंगे।

वायरल ट्वीट में यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान जितनी भी परीक्षाएं होनी थी, सभी रद्द कर दी गयी है। इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन के नाम से जो ट्वीट सोशल मीडिया में घूम रहा है, उसमें यह भी लिखा गया है कि अगर किसी को जरूरी काम से कहीं जाना है, तो इसके लिए ई-पास की जरूरत पड़ेगी।

 

इस वायरल ट्वीट में लिखा गया है, ‘मेरे झारखंड वासियों, आप सभी को मालूम ही होगा कि एक घातक वैरिएंट आया है, जिसका नाम ओमिक्रॉन है। आप सभी की सुरक्षा के लिए झारखंड में लॉकडाउन लगने वाला है।’
इसमें आगे कहा गया है, ‘6 दिसंबर 2021 से 1 जनवरी 2022 तक स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट, आंगनबाड़ी, धर्म स्थान, पार्क सब बंद रहेंगे और सारे एग्जाम कैंसिल। अगर कहीं जरूरी काम से जाना है, तो ई-पास लगेगा। सुरक्षित रहें। घर में रहें।’ सोशल मीडिया में जब इस कथित ट्वीट का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ, तो मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) हरकत में आया।
सीएमओ ने इस ट्वीट को फेक करार दिया है। सीएमओ ने कहा है कि झारखंड सरकार की ओर से कोरोना लॉकडाउन के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। झारखंड पुलिस को निर्देश दिया गया है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करे।
 

फिर जागा सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम, ये काम शुरू करने की कर रहे है वकालत

फिर जागा सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम, ये काम शुरू करने की कर रहे है वकालत

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान प्रेम एक बार फिर सामने आया है। अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रेड शुरू किया जाना चाहिए। अमृतसर में सिद्धू ने कहा, 'मैंने पहले भी आग्रह किया था, मैं एक बार फिर से आग्रह करना चाह रहा हूं कि बाजार शुरू होना चाहिए। यह हम सभी को फायदा पहुंचाएगा।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान बॉर्डर बंद होने से सबको नुकसान हो रहा है। अगर बॉर्डर खुल जाएगा तो इससे व्यापार में मदद मिलेगी। बॉर्डर खुल जाने से कई देशों के व्यापार के रास्ते खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत-पाक व्यापार 37 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं, इससे 34 देश व्यापार करते हैं, लेकिन बॉर्डर बंद होने से हम केवल 3 बिलियन डॉलर का ही व्यापार कर पा रहे हैं।
सिद्धू ने कहा कि भारत-पाक बॉर्डर बंद होने से पंजाब को काफी नुकसान हो रहा है। बॉर्डर बंद होने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। इससे पंजाब को करीब 4 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा होने जा रहा है...मैं आपको गारंटी देता हूं कि थोड़े समय के भीतर हम आपको एक विजन देंगे। सबके पास आंखें हैं, किसी के पास विजन है।'
सिद्धू ने बताया कि भारत-पाक व्यापार का दायरा और ये 34 देश 37 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं। अभी हम केवल US$3 बिलियन का व्यापार कर रहे हैं, क्षमता का 5% भी नहीं। पंजाब को पिछले 34 महीनों में 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, 15,000 नौकरियां चली गईं। बता दें कि सिद्धू इससे पहले पाकिस्तानी पीएम को अपना भाई तक बता चुके हैं।
 

BIG NEWS : डीजे के पास डांस कर रहे युवक की दबकर  हुई मौत..

BIG NEWS : डीजे के पास डांस कर रहे युवक की दबकर हुई मौत..

प्रयागराज : फूलपुर थाना क्षेत्र के देवली गांव में शनिवार भोर में द्वारचार के दौरान डीजे के पास डांस कर रहे युवक की दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


फूलपुर के पूरे विक्रम शाह गांव निवासी कृष्ण कुमार विन्द 25 वर्ष पुत्र भानु प्रताप विन्द खेती कर परिवार का सहयोग करता था। उसकी पांच माह पहले पुनीता देवी के साथ शादी हुई थी। शुक्रवार की रात वह अपने परिचित की शादी में शामिल होने के लिए देवली गांव गया। जहां द्वारचार के दौरान डीजे के पीछे दोस्तों के साथ डांस करने लगा। इसी दौरान वह अचानक डीजे के पिछले पहिए की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान कृष्ण कुमार की शनिवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।