BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बिग न्यूज़ : शहर में कोरोना की तीसरी लहर का डर....

बिग न्यूज़ : शहर में कोरोना की तीसरी लहर का डर....

 इंदौर :  कोरोना की तीसरी लहर में ओमिक्रॉन के संक्रमण केा देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने निजी अस्पताल संचालकों को साफ शब्दों में कह दिया है कि जिन अस्पतालों में क्षमता 50 बेड से अधिक है, वहां कम से कम दस प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। इधर सरकारी अस्पतालों में से कुछ अस्पतालों को भी कोविड के अस्पताल बनए जाने के संकेत मिले हैं। कलेक्टर ने सभी अस्पताल संचालकों और डॉक्टरों को आगाह किया है कि आपको अभी से तैयार रहना है।

 

ओमिक्रॉन संक्रमण से निपटने के लिए अपने स्टाफ को भी तैयार करें। जिले के अस्पतालों में लगभग दस हजार बेड की व्यवस्था रहेगी। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। इनके लिए अस्पतालों में विशेष बेड रखे जाएंगे। अस्पतालों में बीमारी के नहीं किए रेट तय : कुछ डॉक्टर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कलेक्टर ने जब दस बेड की पाबंदी कर दी है तो यह बहुत अच्छी बात है अगर हव बीमारी के इलाज के रेट तय कर देते हैं तो जांचों के रेट तय कर देते तो आने वाले मरीजों से खुली लूट नहीं होती।

 

बड़ी खबर : रोहिणी कोर्ट में हुआ विस्फोट से लोंगो में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : रोहिणी कोर्ट में हुआ विस्फोट से लोंगो में मचा हड़कंप

नई दिल्ली : दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में रहस्यमय तरीके से एक विस्फोट की सूचना मिली है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में चैंबर नंबर 102 के अंदर रहस्यमय तरीके से एक विस्फोट के संबंध में सुबह 10.40 बजे एक कॉल आई थी। दमकल विभाग ने कम से कम सात दमकल गाडिय़ों को मौके पर भेजा है।


वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि शायद लैपटॉप की वजह से ब्लास्ट हुआ है। जांच के लिए केबिन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। ब्लास्ट किस तरह का है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल कोर्ट में चल रहे सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई है। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए इसकी सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने अभी फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।


घटना के बाद रोहिणी कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जो जहां मौजूद था वो वहां से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की कोशिश करने लगा। ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।
 

BIG NEWS : सीडीएस रावत के निधन पर अमेरिका-रूस सहित पाकिस्तान ने भी जताया शोक...

BIG NEWS : सीडीएस रावत के निधन पर अमेरिका-रूस सहित पाकिस्तान ने भी जताया शोक...

नई दिल्ली : भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए
अमेरिकी दूतावास ने कहा कि रावत अच्छे दोस्त व साझेदार थे। भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सितंबर में पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान जनरल मार्क मिले के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उनकी विरासत जारी रहेगी।


ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांचों स्थायी सदस्यों और सभी प्रमुख लोकतांत्रिक देशों के पास सीडीएस या उनके समकक्ष पद थे, हमारे पास नहीं। अंतत: 1 जनवरी 2020 को जनरल बिपिन रावत सीडीएस बने। वे रक्षा मंत्रालय के लिए प्रमुख सैन्य सलाहकार भी माने जाने लगे थे। इसका फायदा सेना के तीनों अंगों के आधुनिकीकरण और सैन्य खरीद को तेज करने में मिला। उनके नेतृत्व में सेना के तीनों अंगों और रक्षा मंत्रालय ने कई अहम योजनाएं शुरू हुईं और आगे बढ़ाई गईं। इनमें प्रमुख हैं -
सेना के तीनों अंगों के लिए 4 संयुक्त थियेटर कमान। इससे हथियारों की खरीद, युद्ध व आपात स्थितियों में थल, वायु व नौ सेना में समन्वय बेहतर होगा। हालांकि, यह सपना अधूरा रह गया।


समन्वय से फायदा मिला। आतंकी शिविरों पर बालाकोट हवाई हमले के दौरान 2019 में थलसेना ने आपात खरीद की, नौसेना ने निगरानी के लिए अमेरिकी कंपनी से प्रीडेटर ड्रोन लीज पर लिए और वायुसेना की मिसाइलों की खरीद प्रक्रिया में तेजी आई।
इस्राइल से चार एडवांस हेरॉन ड्रोन खरीद कर लद्दाख सेक्टर में चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए तैनात किए गए।
सेना के आधुनिकीकरण के लिए विदेशी और भारतीय कंपनियों में समझौते की अनुमति दी गई। इससे भारत में हथियारों का निर्माण तेज होगा।


अमेरिका-रूस ने कहा, सच्चा दोस्त पाकिस्तान ने भी जताया शोक...
अमेरिका, रूस, चीन, पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों के राजनयिकों ने सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी है।
अमेरिकी दूतावास : रावत अच्छे दोस्त व साझेदार थे। भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सितंबर में पांच दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान जनरल मार्क मिले के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। उनकी विरासत जारी रहेगी।
ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस : रावत बहादुर सैनिक व बुद्धिमान व्यक्ति थे। हाल में, उन्होंने मेरी मेहमाननवाजी की थी।
रूसी राजनयिक लिकोले कुदाशेव : भारत ने सच्चा देशभक्त खो दिया। वह सेना के हीरो थे। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने और कूटनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में उनकी अहम भूमिका थी।


ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बेरी ओ फेरल : रावत के कार्यकाल में हमारे रिश्ते नए मुकाम तक पहुंचे। वह सच्चे मित्र थे।
फ्रांस के राजनयिक एमानुअल लिनेन : सच्चे दोस्त, अद्भुत नेतृत्वकर्ता व फ्रांस समर्थक के तौर हमेशा याद रहेंगे।
पाकिस्तानी सेना : ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन जनरल नदीम रजा व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमर जावेद बाजवा ने भी रावत के निधन पर शोक जताया है।
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस : वे 2008-2009 में वह कांगो में यूएन शांति मिशन के ब्रिगेडियर कमांडर थे। श्रद्धांजलि।
 

नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी पत्नी की भी मौत, राष्ट्रपति समेत नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत, हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी पत्नी की भी मौत, राष्ट्रपति समेत नेताओ ने दी श्रद्धांजलि

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत नहीं रहे। तमिलनाडु के कुन्नूर में आज हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी, पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य अफसरों और सहयोगियों के साथ मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है। हादसे में वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की ही जान बची है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वायुसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ''बहुत ही अफोसस के साथ अब इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है।''
रावत के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रावत के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके कामकाज की तारीफ की है और उन्हें बहादुर सैनिक और सच्चा देशभक्त बताया।
 

नौ साल की लड़की पर तेंदुए ने हमला कर ली जान....

नौ साल की लड़की पर तेंदुए ने हमला कर ली जान....

सीधी : घटना मध्य प्रदेश के सीधी जिले से है जहाँ संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तेंदुए ने नौ साल की एक लड़की पर हमला कर उसकी जान ले ली। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वन विभाग के रेंजर संजीव रंजन ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना मंगलवार को बाघ अभयारण्य के बफर जोन में आने वाले मड़वास वन क्षेत्र में हुई।


उन्होंने बताया कि ददरी गांव की निवासी नौ वर्षीय बालिका अपनी मां और अन्य ग्रामीणों के साथ पास के जंगल में लकड़ियां लेने गई थी तभी एक तेंदुए ने लड़की पर हमला कर दिया। लड़की की मां और अन्य ग्रामीणों ने तेंदुए पर पत्थर फेंक कर लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन तेंदुआ बालिका को 100 मीटर तक घसीट कर ले गया।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगातार पत्थर फेंकने के कारण तेंदुआ वहां से भाग गया,लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

 

बड़ी खबर : दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, मां और बड़े बेटे की हुई मौत...

बड़ी खबर : दो बच्चों को लेकर कुएं में कूदी महिला, मां और बड़े बेटे की हुई मौत...

बालाघाट : घटना मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक गांव सामने आ रही है जहाँ मां और बेटे के शव एक कुएं से बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।


तिरोड़ी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार शाम को तिरोड़ी थाने के दिग्धा गांव में हुई। महिला के मायके वालों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है जबकि महिला के पति का कहना है कि महिला ने बच्चे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की है।
उइके ने कहा कि शकुंतला बाई (28) और उसके छह साल के बेटे का शव खेत के कुएं में मिला है।


उन्होंने महिला के पति के हवाले से कहा कि उसकी पत्नी दोनों बेटों के साथ कुंए में कूद गई। इसमें तीन वर्षीय छोटा बेटा कुएं की सीढ़ियों से बाहर निकल आया और बच गया जबकि महिला और उसके पांच वर्षीय बड़े बेटे की मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार देर रात शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
 

बड़ी खबर : हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में 11 शव हुवे बरामद, जनरल रावत की हालत गंभीर...

बड़ी खबर : हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में 11 शव हुवे बरामद, जनरल रावत की हालत गंभीर...

नई दिल्ली : तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जब यह हादसा हुआ, उस दौरान CDS बिपिन रावत के अलावा उनकी पत्नी और सेना के अन्य अधिकारी भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे। हादसे के फौरन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सेना के इस हेलिकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। 4 अधिकारीयों के शहीद होने की पुष्टि के बाद अब खबर आ रही है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। घटनास्थल से 11 लोगों का शव बरामद किये गए है।

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत सवार थे। सीडीएस रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे। जनरल रावत की हालत गंभीर बताई जा रही है, उनका अस्पताल में इलाज जारी है। वहीँ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एमआई-17 वी 5 हेलीकॉप्टर में सवार सभी घायलों को दुर्घटनास्थल से निकाल लिया गया है। वायुसेना ने कहा कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

वहीं हादसे के बाद दिल्ली में CDS बिपिन रावत के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर तमिलनाडु में सेना के हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की घटना पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान देंगे। साथ ही यह भी जानकारी आ रही है कि रक्षामंत्री कोयंबटूर भी जाएंगे।
 

भारी बारिश से बढ़ा बांध का जलस्तर, 9 दरवाजे खोले गए....

भारी बारिश से बढ़ा बांध का जलस्तर, 9 दरवाजे खोले गए....

इडुक्की : तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था, जिसके कारण बुधवार सुबह केरल में मुल्लापेरियार बांध के 9 दरवाजे खोल दिए गए। सौ साल से अधिक पुराने बांध का जलस्तर सुबह सात बजे 141.85 फुट तक पहुंच गया था। इसके बाद तमिलनाडु के अधिकारियों ने दरवाजा खोलने का निर्णय लिया। सभी दरवाजे एक साथ नहीं खोले गए।


सोमवार रात जलाशय में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए 12654.09 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए मुल्लापेरियार बांध के नौ दरवाजे खोल दिए थे और फिर रात 10 बजे के बाद तीन दरवाजे बंद कर दिए गए। रात में बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने की घटना से जिले में पेरियार नदी के किनारे रहने वाले लोग घबरा गए क्योंकि उनके घरों में पानी घुसना शुरू हो गया था। इडुक्की जिला प्रशासन ने पेरियार नदी के तट पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा है।


बता दें कि मुल्लापेरियार बांध केरल के इडुक्की जिले में स्थित है लेकिन इसका संचालन तमिलनाडु के हाथों में है। इडुक्की जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह चेरूथोनी बांध के तीसरे दरवाजे को खोला गया था और यह अब भी खुला रहेगा क्योंकि इडुक्की जलाशय में बुधवार को जलस्तर 2401.36 फुट तक पहुंच गया। इडुक्की जिला प्रशासन ने इडुक्की जलाशय में बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
 

बिग न्यूज़ : सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश : 4 की मौत, सवार थे सीडीएस रावत...

बिग न्यूज़ : सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश : 4 की मौत, सवार थे सीडीएस रावत...

कुन्नूर : तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित 14 अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू अभियान में अब तक 4 शव निकाले गए है। हेलीकाप्टर कुन्नूर से ऊटी के लिए रवाना हुआ था।  

 BIG NEWS : बंधक भूखण्ड बेचकर एनआरआइ से ठगे 30 लाख रुपये, पढ़िये पूरी खबर..

BIG NEWS : बंधक भूखण्ड बेचकर एनआरआइ से ठगे 30 लाख रुपये, पढ़िये पूरी खबर..

 इंदौर : एक कालोनी में दलालों ने गिरवी प्लाट का सौदा कर एनआरइ सुमित शर्मा से 30 लाख रुपये ठग लिए। वृन्दावनकालोनी निवासी सुमित शर्मा ओान में नौकरी करते हैं। उनके चाचा रजतनाथ ने शिकायत में बताया कि दलाल बैरागी निवासी कंचबाग के जरिए आरेापित माधव उर्फ महादेव निवासी कंचनबाग मक्सी रोड उज्जैन और कमलेश सोनी निवासी जवाहर नगर देवास का भूखंड 29.43 लाख रुपये में खरीदा था।

 

बिग न्यूज़ : शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

बिग न्यूज़ : शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा मालगाड़ी का डिब्बा

गंजबासौदा : रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ चौकी के पीछे की ओर पटरी से गत दिवस सुबह एक मालगाड़ी का सबसे पीछे के एक डिब्बे के पहिए पटरी से नीचे उतर गए थे।

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर एसके पाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। मालगाड़ी को शंटिंग कर बंद पड़ी लूप लाइन पर लाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान मालगाड़ी के सबसे पीछे वाले डिब्बे के पहिए चौकी के पीछे की पटरी से नीचे उतर गए। 

BIG NEWS : स्कूल में पत्थरबाजी करने वाले चार लोंगो को किया गिरफ्तार...

BIG NEWS : स्कूल में पत्थरबाजी करने वाले चार लोंगो को किया गिरफ्तार...

विदिशा : गंजबासौदा के सेंट जोसेफ स्कूल के बाहर कथित मतांतरण के आरोप में सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी करने वाले चार लोगों सुरेन्द्र सिंह विश्वकर्मा (37), ब्रजमोहन शर्मा (35), सुमित साहू (20) और गोलू कपूर (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचार की गई। गंजबासौदा शहर थाना प्रभारी सुमी देसाई ने बताया कि स्कूल के बाहर उपद्रव करने के आरोप में 50-60 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बड़ी खबर : नक्सलियों  ने फिर एक बार वाहनों में लगाई आग, जानिये क्या है पूरी घटना..

बड़ी खबर : नक्सलियों ने फिर एक बार वाहनों में लगाई आग, जानिये क्या है पूरी घटना..

बालाघाट : नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाई। विकास कार्यों का विरोध कर नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगेे तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस बार नक्सलियों ने किरनापुर थाना क्षेत्र की किनही चौकी के सीतापार व बोदालझोला के बीच सड़क निर्माण कार्य रोका। मौके पर नक्सलियों ने पर्चा फेंकर कर दस दिसम्बर को मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है 

ओमिक्रॉन खतरे के बीच बड़ी खबर, महाराष्ट्र लौटे 318 विदेशियों में से 12 लापता

ओमिक्रॉन खतरे के बीच बड़ी खबर, महाराष्ट्र लौटे 318 विदेशियों में से 12 लापता

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच महाराष्ट्र के ठाणे से बुरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में विदेश से लौटे 318 लोगों में से 12 का पता नही चल पाया है। जानकारी मिली है कि ये सभी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के रहने वाले हैं।
महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 मामले सामने आए हैं। देशभर में ओमिक्रॉन संक्रमण का ये सर्वाधिक मामला है। मंगलवार को ठाणे जिले के कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि विदेश से लौटे 318 यात्रियों में से कम से कम 12 लोग लापता हैं। नगर निकाय के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने कहा कि उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा, "जो यात्री लौटे उनमें से कुछ तक नहीं पहुंचा जा सकता क्योंकि उनके मोबाइल फोन बंद हैं, जबकि अन्य ने जो पते दिए हैं, वे पते भी गलत हैं।"
केडीएमसी प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एक टीम फिर से दिए गए दिए गए पते पर जाएगी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों से विदेशी वापसी की इसी तरह की रिपोर्ट मिली है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के नए संस्करण ओमिक्रॉन को पहली बार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था। 26 नवंबर को डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट को B.1.1.1.529 का नाम दिया, जिसे आम बोलचाल की भाषा में ओमिक्रॉन नाम दिया गया है।


 

यात्रीगण ध्यान दे! इन गाड़ियों की समय सारिणी में हुआ आंशिक परिवर्तन...

यात्रीगण ध्यान दे! इन गाड़ियों की समय सारिणी में हुआ आंशिक परिवर्तन...

भुसावल। मध्य रेलवे के भुसावल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चार स्टेशनों की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है। 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस / 22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया गया है।
12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस( सप्ताह में चार दिन) पहले नांदुरा स्टेशन पर 19:29 बजे पहुंचकर 19:30 बजे रवाना होती थी अब इस गाड़ी की संशोधित समय सारणी के अनुसार यह गाड़ी 19:39 बजे पहुंच कर होकर 19:40 बजे रवाना होगी एवं मलकापुर स्टेशन पर पहले यह गाड़ी 19:48 बजे पहुंचकर 19:50 बजे रवाना होती थी संशोधित समय सारणी के अनुसार मलकापुर स्टेशन पर 20:03 बजे पहुंचकर 20:05 बजे रवाना होगी।
22827 पूरी-सूरत साप्ताहिक एक्सप्रेस पहले भुसावल स्टेशन पर 20:45 बजे पहुंचकर 20:50 बजे रवाना होती थी यह संशोधित समय सारणी के अनुसार 21:00 बजे पहुंचकर 21:05 बजे रवाना होगी एवं जलगांव स्टेशन पर पहले 21:22 बजे पहुंचकर 21:25 बजे रवाना होती थी नई संशोधित समय सारणी के अनुसार यह गाड़ी 21:27 बजे जलगांव पहुंचकर 21:30 बजे रवाना होगी।
 

रूस के साथ इन 28 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, चीन और अफगानिस्तान पर भी हुई बात

रूस के साथ इन 28 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर, चीन और अफगानिस्तान पर भी हुई बात

नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश और अफगानिस्तान की स्थिति सहित कई मुद्दों पर सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर सहमति हुई। दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। साथ ही, आतंकवाद से खतरा और अफगानिस्तान में उभरती स्थिति जैसी बड़ी चुनौतियों से निपटने में सहयोग व समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि रूस ने भारत को अपनी लंबी दूरी की एस-400 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी शुरू कर दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हर वर्ष शिखर वार्ता करने की बात कही। श्रृंगला ने कहा, इस महीने एस-400 की आपूर्ति शुरू हो गई है और आगे भी होती रहेगी।


रूस और भारत दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई और 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। दोनों पक्षों ने 2021-31 के दौरान रक्षा सहयोग के कार्यक्रम पर एक समझौता किया और एक नया संयुक्त उद्यम बनाने के लिए भारत द्वारा 600,000 से अधिक ्र्य-203 असॉल्ट राइफलों की खरीद के लिए एक समझौता किया।


दोनों पक्षों ने 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर और द्विपक्षीय निवेश को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी और पुतिन ने रूस से आवश्यक वस्तुओं की लंबी अवधि की खरीद, व्यापार बाधाओं को खत्म करने सहित आर्थिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही कनेक्टिविटी विकल्प जैसे अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण व्यापार गलियारा और चेन्नई-व्लादिवोस्तोक समुद्री गलियारा पर भी बात की।


विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि दोनों देशों ने ऊर्जा, अंतर्देशीय जलमार्ग, नागरिक जहाज निर्माण, उर्वरक, स्टील, कोकिंग कोल और कुशल जनशक्ति की आपूर्ति के लिए दीर्घकालिक सहयोग और व्यवस्था पर भी विचार साझा किए। शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि विश्व मंच पर कई मूलभूत परिवर्तनों के बावजूद भारत-रूस मित्रता स्थिर बनी हुई है और दोनों देशों ने एक-दूसरे की संवेदनशीलता पर ध्यान देते हुए निकट सहयोग किया। वहीं, पुतिन ने अपने उद्घाटन भाषण में भारत को एक महान शक्ति और एक समय-परीक्षणित मित्र के रूप में वर्णित किया। कहा कि रूस भारत के साथ सैन्य-तकनीकी क्षेत्र में इस तरह से काम करता है कि हम अपने किसी भी साथी के साथ इस तरह काम नहीं करते हैं।


मोदी और पुतिन ने अफगानिस्तान की स्थिति पर घनिष्ठ परामर्श और समन्वय जारी रखने का फैसला किया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि दोनों पक्ष समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाली समावेशी सरकार के साथ एक शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान के लिए काम करेंगे। श्रृंगला ने कहा, दोनों पक्ष इस बात पर भी स्पष्ट थे कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी गतिविधि को पनाह देने, प्रशिक्षण देने, योजना बनाने या वित्तपोषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए।


शिखर सम्मेलन के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की कड़ी निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग तेज करने का आग्रह किया। जिसमें सुरक्षित पनाहगाह, आतंकी वित्तपोषण, हथियारों और नशीली दवाओं की तस्करी, कट्टरता और आईसीटी के दुर्भावनापूर्ण उपयोग शामिल हैं।


संयुक्त बयान में विशेष रूप से इस्लामिक स्टेट, अल-कायदा और लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के संदर्भ में संदर्भित किया गया और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि अफगानिस्तान कभी भी वैश्विक आतंकवाद के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनेगा।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगु के बीच बातचीत के बाद भारत के लिए संयुक्त उद्यम इंडो-रूसी राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से 601, 427 ्र्य-203 राइफल खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। अन्य समझौतों में व्यापार, ऊर्जा, बौद्धिक संपदा, अकाउंटेंसी, बैंकिंग क्षेत्र में साइबर हमले, जनशक्ति, भूवैज्ञानिक अन्वेषण और सर्वेक्षण, संस्कृति और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों को शामिल किया गया।


इनमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग के लिए एक रोडमैप, बौद्धिक संपदा में सहयोग का एक ज्ञापन (एमओयू), शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए अनुसंधान और बाहरी अंतरिक्ष के उपयोग और प्रक्षेपण वाहनों के निर्माण और संचालन में सहयोग के कारण प्रौद्योगिकी संरक्षण पर एक समझौता शामिल थे। ग्राउंड-बेस्ड स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर, भारत की ऑप्टो-इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री और रोसोबोरोनेक्सपोर्ट के बीच एक समझौता ज्ञापन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और रोसनेफ्ट के बीच कच्चे तेल की आपूर्ति से संबंधित समझौता हुआ।


श्रृंगला ने कहा कि दोनों पक्षों ने रिसीप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स (आरईएलओएस) समझौते पर कुछ समय के लिए हस्ताक्षर को टाल दिया क्योंकि अभी भी कुछ मुद्दों पर हमें चर्चा करने की आवश्यकता है। यह उम्मीद की गई कि समझौते पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जाएंगे।


चीन पर भी बोला भारत
चीन का नाम लिए बिना रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में कहा कि भारत अपने पड़ोस के असाधारण सैन्यीकरण और उत्तरी सीमा पर अकारण आक्रामकता से उत्पन्न चुनौतियों से जूझ रहा है, और देश ऐसे भागीदारों की तलाश कर रहा है जो भारत की सैन्य आवश्कताएं पूरी करे।

राजधानी में मूकबधिर महिला बनी हैवानियत का शिकार, पहले महिला के साथ बलात्कार फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

राजधानी में मूकबधिर महिला बनी हैवानियत का शिकार, पहले महिला के साथ बलात्कार फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक शर्मनाक खबर सामने आयी है, एक 29 वर्षीय सुनने और बोलने में असमर्थ महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी के अनुसार, मौजपुर निवासी रेहान के रूप में पहचाने जाने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति द्वारा 21 नवंबर से पीड़िता के साथ बार-बार बलात्कार किया गया था।


पीड़िता ने अपनी मां और बहन के साथ पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद 5 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) द्वारा नियुक्त एक काउंसलर को बुलाया गया। हालाँकि, चूंकि पीड़िता सुनने और बोलने में असमर्थ है, इसलिए उसका बयान दर्ज करने के लिए एक दुभाषिए की आवश्यकता थी।


अधिकारी ने कहा, देर रात होने के कारण, कोई दुभाषिया उपलब्ध नहीं था। बाद में, एक निजी दुभाषिये की व्यवस्था की गई और डीसीडब्ल्यू काउंसलर ने पीड़िता की काउंसलिंग की और दुभाषिया की मदद से उसका बयान भी दर्ज किया। 
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जगप्रवेश चंद्र अस्पताल में किया गया।


पुलिस ने भजनपुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एन) और 506 के तहत मामला दर्ज किया।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी उसी मोहल्ले में रहता था जहां पीड़िता रहती थी। सूत्रों ने कहा, आरोपी ने इस घिनौनी घटना का एक अश्लील वीडियो भी बनाया था और लड़की को जघन्य अपराध के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।


उसने एक ही वीडियो के साथ उसे कई बार रेप करने के लिए ब्लैकमेल भी किया। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया। अधिकारी ने कहा, अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच अभी जारी है।


हाल ही में, एक कार्यक्रम के दौरान, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर ²ष्टिकोण यह है कि यदि कोई महिला संकट में है, यदि कोई बच्चा संकट में है, तो उन पर उचित ध्यान दिया जाता है।

 

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दी दबिश, 5 युवती और एक युवक गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने दी दबिश, 5 युवती और एक युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने साउथ दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 5 लड़कियां और 1 युवक शामिल है। पुलिस ने यहां से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा को मालवीय नगर इलाके में एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाने की जानकारी मिली थी। टिप की सूचना को कन्फर्म करने के लिए पुलिस टीम के एक सदस्य को सदस्य नकली ग्राहक बनाकर मालवीय नगर इलाके के स्पा, आयुर्वेदिक और पंचकर्मा थैरेपी सेंटर भेजा गया। जहां उन्होंने रिसेप्शन पर लड़कियों की मांग की। इस दौरान 3 लड़कियों को दिखाया गया, जिनमें से 2 को नकली ग्राहक ने पंसद कर लिया। इसके लिए कमीशन के तौर पर 2000 रुपए भी लिए गए।
नकली ग्राहको से मिले इनपुट के बाद ACP एसके गुलिया, इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से बारीकी से पूछताछ कर रही है।
 

जेल में बंद साइबर क्रिमिनल जेल से ही चला रहे थे अपना साइबर गैंग, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

जेल में बंद साइबर क्रिमिनल जेल से ही चला रहे थे अपना साइबर गैंग, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने राजस्थान से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का किंगपिन अफ्रीकी मूल का नागरिक है जो कि राजस्थान की जेल में ही बंद है. यह गिरोह बड़ी-बड़ी कंपनीज में ऊंचे ओहदे पर बैठे अधिकारियों के ईमेल आईडी से मिलते जुलते फर्जी ईमेल आईडी बनाते थे. इतना ही नही उस कंपनी के फर्जी लेटर हेड छाप कर भी ये गिरोह फर्जीवाड़ा करता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह कई बड़ी कंपनी कर साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है.
कैसे करते थे ठगी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य टारगेट कंपनी में बड़े ओहदे पर बैठे अधिकारियों के ईमेल आईडी जैसा फर्जी ईमेल आईडी बनाते थे और फिर उस कंपनी के फर्जी लेटर हेड छाप कर बैंक अधिकारियों को पैसा ट्रांसफर करने की रिक्वेस्ट भेजते थे. बैंक में बैठे अधिकारी भी कंपनी ऑफिशल्स के फर्जी मेल से आए ईमेल और लेटर हेड को देखकर इनके बताए बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया करते थे.
हाल ही मे इस गिरोह ने एक कंपनी को टारगेट करते हुए इसी तरह 80 लाख रुपये का चूना लगाया था. इस मामले में ही पैसों के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में गिरोह का सरगना किंगपिंग उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ गया था. जिसके बाद से ही वो जेल में बंद है.

कमीशन पर लेते थे फ़र्ज़ी बैंक एकाउंट
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने रुखसार मंसूरी नाम के शख्स से कमीशन पर बैंक अकाउंट लिया हुआ था. रुखसार मंसूरी के फर्जी कागजों के आधार पर खोले गए बैंक अकाउंट में ही ये पैसा ट्रांसफर करते थे और बाद में पैसा निकालने पर उसे कमीशन दिया करते थे. सूत्रों के मुताबिक गैंग के सरगना का इसी रुखसार मंसूरी से झगड़ा हो गया था. जिसके बाद यूपी पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था. पुलिस अब इनकी कुंडली खंगालने में जुट गई है कि ये अब तक कितनी कंपनियों को कुल कितने रूपए का चुना लगा चुके हैं.

 

सड़क हादसा : खड़े ट्रक से कार की हुई भिड़न्त, चालक की मौत...

सड़क हादसा : खड़े ट्रक से कार की हुई भिड़न्त, चालक की मौत...

प्रयागराज : फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाक हरहर चौराहे के पास सोमवार सुबह खड़े ट्रक से एक कार भिड़ गई। हादसे में लखनऊ निवासी कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।


लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के भारतीपुरम निवासी राजकुमार यादव (40) प्राइवेट कारोबार करके दो बेटे और पत्नी रेखा यादव का भरण-पोषण करता था। राजकुमार यादव की ससुराल शहर के दारागंज मोहल्ले में है। रविवार रात उसकी सास का निधन हो गया। वह अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से अकेले लखनऊ शहर से अपनी निजी कार से प्रयागराज के लिए निकला। रास्ते में सोमवार भोर में फाफामऊ के मलाक हरहर चौराहे के पास खड़े ट्रक में उसकी कार भिड़ गई। हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रही थी कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने परिजन से सदस्य लेकर विधिक कार्रवाई की।