BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कुएं में गिरने से किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम, जानिये क्या है पूरा मामला..

कुएं में गिरने से किशोर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम, जानिये क्या है पूरा मामला..

बीजपुर/सोनभद्र : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर के शांतिनगर टोले में शनिवार की दोपहर कुएं में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पाल 15 वर्ष पुत्र आकाश पाल निवासी शांतिनगर बीजपुर शनिवार को अपने ननिहाल से घर आया था। कुछ समय पश्चात वह घर से बाहर निकल गया जब काफी देर बाद भी दोपहर तक घर वापस नही आया तो परिजनों ने उसका खोजबीन शुरू किया।काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने घर के पीछे कुएं में झांक कर देखा तो उक्त किशोर कुएं में गिरा हुआ था।परिजनों द्वारा शोरगुल करने पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।आनन-फानन में परिजनों ने 112 न. पर फोन कर पुलिस सहित सीआईएसएफ फायर बिग्रेड को सूचित किया। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों ने युवक को कुँए से बाहर निकाल कर एनटीपीसी धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।


इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक थाना बीजपुर भैया एस पी सिंह ने बताया कि शव को एनटीपीसी मोर्चरी में रखवा दिया गया है परिजनों ने तहरीर देकर मामले को एक दुर्घटना बताया है।परिजनों के तहरीर के आधार पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
 

BIG NEWS : खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, लोंगो में डर का माहौल ....

BIG NEWS : खाली प्लॉट में मिला युवक का शव, लोंगो में डर का माहौल ....

मथुरा : छटीकरा मार्ग स्थित वैष्णो देवी मंदिर के समीप खाली पड़े प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्राधिकारी सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि क्षेत्रीय लोगो से पता चला है कि युवक क्षेत्र में मांगकर खाने व कचरा उठाने का कार्य करता था। प्रथम दृष्ट्या यही लग रहा है कि स्वाभिक रुप से मौत हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही अमल लायी जाएगी। 

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर..

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर..

जालौन : औरइया मार्ग सहाब मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

औरइया के भरसेन निवासी अवनीश कुमार उर्फ रवि अपने साथ मां मीना देवी व वहिन शशि को लेकर खर्रा आये थे। शनिवार को अपरान्ह व खर्रा से घर वापस जा रहे थे। औरइया मार्ग पर जैसे ही वह सहाव मोड़ पर पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
 

 बड़ी खबर : अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार....

बड़ी खबर : अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार....

रुड़की : अवैध शराब की तस्करी के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चेतक पुलिस दल पर तैनात कांस्टेबल यूनुस बेग और अरविंद कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। लंढौरा रोड की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश निवासी गोपालपुर कोतवाली मंगलौर बताया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मारपीट में पांच लोग हुवे घायल...

मारपीट में पांच लोग हुवे घायल...

जौनपुर : शाहगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। उजरौटी (सबरहद) गांव मे मामूली विवाद को लेकर पडोसियों ने सुरसत्ती देवी व उसके पुत्र अनिल को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी घटना नगर के पानदरीबा मुहल्ले में शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर पडोसियों ने अनिल कुमार सोनी व उसकी पत्नी बिंदु व पुत्र शुभम को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाया गया। 

बड़ी खबर : जिम्बाब्वे से लौटे बुजुर्ग में ओमिक्रॉन की पुष्टि, देश में अब तक 3 केस

बड़ी खबर : जिम्बाब्वे से लौटे बुजुर्ग में ओमिक्रॉन की पुष्टि, देश में अब तक 3 केस

जामनगर : जिम्बाब्वे से लौटने के बाद गुजरात के जामनगर शहर में 72 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुरुवार को कोविड-19 टेस्ट के बाद बुजुर्ग व्यक्ति का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।


गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने पुष्टि की कि यह व्यक्ति ओमिक्रॉन स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले कर्नाटक में दो व्यक्ति ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा ओमिक्रॉन स्ट्रेन को वैरिएंट ऑफ कंसर्न के रूप में चिह्नित किया गया है।


अब तक कुल तीन मामले
इस नए मामले को मिलाकर अब तक देश में इस वैरिएंट के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दो मामले कर्नाटक में सामने आए थे। इनमें एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है और दूसरा स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी। सरकार ने बताया था कि दोनों मरीजों को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है, लेकिन इस दावे के कुछ देर बाद बेंगलुरु महानगर पालिका ने बयान जारी किया था कि 20 नवंबर को आया 66 वर्षीय मरीज 27 नवंबर को ही देश से जा चुका है। इसके संपर्क में कुल 266 लोग आए थे, जबकि इनमें से किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
इसके अलावा दूसरा शख्स एक 46 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी है, जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। इनके संपर्क में आए पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं और सभी निगरानी में हैं।


देश में ओमिक्रॉन की स्थिति और सतर्कता
कर्नाटक पहुंचे 66 और 46 साल के दो व्यक्तियों में दो दिसंबर को कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई।
देश के 30 से अधिक हवाई अड्डों को इंडियन सार्स-कोव2 कंसोर्टियम ऑन जीनोमिक्स (इन्साकॉग) की लैब से जोड़ दिया गया है। हवाई अड्डों पर ही जांच के बाद जीनोम सीक्वेंसिंग पर ध्यान दिया जा रहा है।
जिन देशों में आवश्यक समूह का टीकाकरण पूरा नहीं हुआ है, वहां यह स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन भारत में अब तक 125 करोड़ से अधिक लोगों को टीके लग चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर देश के एयरपोर्ट और बंदरगाह अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि देश में प्रवेश के रास्तों पर वायरस की निगरानी की जा सके।
 

बड़ी खबर : जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोलियां, दो की मौत...

बड़ी खबर : जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोलियां, दो की मौत...

अगरतला : त्रिपुरा स्टेट राइफल (टीएसआर) के एक जवान ने सोमवार सुबह अचानक अपने साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई।


घटना त्रिपुरा के सेफाजाला जिले के कोनाबेन के माधुपुर में ओएनजीसी जीसीएस में हुई। हमलावर व मृत जवान सभी टीएसआर की पांचवीं बटालियन के थे।पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी जवान ने पुलिस थाने में जाकर हथियार समेत समर्पण कर दिया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने मृत जवानों के आश्रितों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता घोषित की है।
जवान ने अपने साथियों की हत्या क्यों की, इस का ब्योरा अभी नहीं मिल सका हैं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा...

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 6 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन का यह भारत दौरा बेहद छोटा ज़रूर है, लेकिन इसे बेहद अहम माना जा रहा है। 21वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन के लिए पुतिन ऐसे समय में भारत आ रहे हैं, जब भारत ने रूस के साथ एस-400 जैसे मिसाइल सिस्टम को लेकर एक क़रार किया हुआ है और अमेरिका उन देशों पर दबाव डालता रहा है जो रूस के साथ रक्षा सौदा करते रहे हैं।


एस-400 मिसाइल सिस्टम के कारण तुर्की तक को अमेरिकी ग़ुस्से का सामना करना पड़ा था लेकिन भारत ने अब इशारों-इशारों में साफ़ कह दिया है कि वो किसी के दबाव में नहीं आने वाला है। पुतिन के दौरे से पहले रक्षा मंत्रालय ने बाक़ायदा लोकसभा में एक लिखित जवाब में किसी भी दबाव में न रहने को लेकर अपनी बात कही है।


दरअसल, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रक्षा सौदों और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर सवाल पूछा था, जिसका जवाब रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दिया।

किसानों के लिए केंद्र सरकार शुरू करेगी मान-धन योजना, मिलेगा ये फायदा...

किसानों के लिए केंद्र सरकार शुरू करेगी मान-धन योजना, मिलेगा ये फायदा...

नई दिल्ली: नया साल किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है, केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ 36 हजार रुपए देने की योजना बना रही है। खबर है कि किसानों को सालाना 6000 रुपए किसान सम्मान निधि के रूप में मिलते हैं। अब उसी के साथ किसान मान-धन योजना के साथ 36000 रुपए ओर लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जिसके चलते उनके खाते में सालाना 42000 हजार रुपए सरकार डाल देगी। दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए किसानों को अलग से कोई डॉक्यूमेंट्स देने की भी जरुरत नहीं होगी।

आपको बता दें पीएम किसान स्कीम में किसानों को 2000-2000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसके अलावा आप किसान मानधन योजना के तहत आप हर महीने 3000 रुपए पेंशन ले सकते हैं। इस तरह से आप इस दोनों स्कीम के जरिए कुल 42000 रुपये का फायदा ले सकते हैं।

पीएम किसान मानधन योजना का फायदा आपको 60 साल की उम्र के बाद मिलना शुरू हो जाता है। यानी 60 के बाद हर महीने आपके खाते में 3000 रुपये क्रेडिट किए जाएंगे। इस योजना में आपको मामूली पैसा जमा करना होता है, जिसके बाद आपको यह आर्थिक सहायता सरकार की तरफ से मिलती है।

BREAKING NEWS: सभापति ने एमएसपी कानून पर चर्चा के लिए आए नोटिस को किया ख़ारिज...

BREAKING NEWS: सभापति ने एमएसपी कानून पर चर्चा के लिए आए नोटिस को किया ख़ारिज...

नई दिल्ली: राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू ने नगर पालिका चुनाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत दिए गए नोटिस खारिज कर दिए। सभापति के मुताबिक, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा ने नियमित कामकाज रोककर नगर पालिका चुनावों पर चर्चा करने के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिये थे।


वहीं, कांग्रेस के दीपेंन्द्र सिंह हुड्डा और माकपा सदस्य वी शिवादासन ने एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत नोटिस दिए थे। नायडू ने कहा, मैंने ये नोटिस नहीं स्वीकारे हैं क्योंकि इन मुद्दों को सदन में उठाने के लिए अन्य व्यवस्था भी हैं।


संसद से 3.73 लाख करोड़ अतिरिक्त खर्च की अनुमति मांगी
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में वर्तमान वित्त वर्ष के लिए 3.73 लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च की अनुमति मांगी। इसमें से 62 हजार करोड़ रुपये एआईएएचएल कंपनी में डाले जाएंगे।


एयर इंडिया को टाटा समूह को बेचे जाने के बाद उसकी अनुसंगी इकाइयां और उसकी देनदारियां इसी कंपनी के पास हैं। अतिरिक्त खर्च की जो अनुमति मांगी गई है उसमें सरकार ने 58430 करोड़ रुपये अतिरिक्त खाद सब्सिडी, 52123 करोड़ रुपये लंबित निर्यात इंसेंटिव के भुगतान और 22039 करोड़ रुपये राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी फंड के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय को देने की बात कही है।


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज ने अनुपूरक मांग का विधेयक लोकसभा में जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अनुपूरक डिमांड फॉर ग्रांट राज्य सभा में पेश किया। अन्य अतिरिक्त खर्चों में 49805 करोड़ रुपये खाद्य और जन वितरण विभाग को, 2400 करोड़ रुपये वाणिज्य मंत्रालय को, करीब 5 हजार करोड़ रुपये रक्षा और 4 हजार करोड़ रुपये गृह मंत्रालय के लिए रखे गए हैं।


अमेरिका फिर बना सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार
अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय कारोबार के मामले में अमेरिका फिर से भारत का सबसे बड़ा साझेदार बन गया है। दोनों के बीच 6,741 करोड़ डॉलर यानी करीब 5.08 लाख करोड़ रुपए का कारोबार अप्रैल से अक्तूबर 2021 के बीच हुआ। यह भारत के कुल कारोबार का 11.98 प्रतिशत है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह जानकारी राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में दी।


उल्लेखनीय है कि 2018-19 से अमेरिका भारत का सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार बन गया था, लेकिन 2020-21 में कोविड-19 की वजह से इसमें गिरावट आई। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि देश की जीडीपी में सेवा एवं उत्पाद निर्यात का योगदान 2019-20 के 18.4 प्रतिशत से बढ़कर 2020-21 में 18.7 प्रतिशत हो गया।


पिछले साल अप्रैल से सितंबर में यह 19.4 प्रतिशत था, लेकिन इस वर्ष पहले छह महीनों में 21.7 प्रतिशत दर्ज हुआ है। पटेल ने बताया कि दालों का आयात मौजूदा वित्त के पहले छह महीने में घटा है। यह 10,39,861 टन से 10,34,491 टन पर दर्ज हुआ। वहीं 2019-20 में 28,98,078 टन दाल आयात हुआ था, यह 2020-21 में घटकर 24,66,156 टन रहा।


ईडी और सीबीआई प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने वाले बिल पेश
केंद्रीय जांच एजेंसियों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई के प्रमुखों का कार्यकाल पांच साल तक वाले केंद्रीय सतर्कता आयोग संशोधन और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पेश हो गए। विपक्ष ने दोनों विधेयकों को असांविधानिक बताते हुए इनका तीखा विरोध किया, जबकि सरकार ने बदली परिस्थितियों में इसे जरूरी करार देते हुए अध्यादेश के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया।
प्रश्नकाल के बाद दोनों विधेयकों को पेश किए जाने का विरोध करते हुए कांग्रेस के सांसद शशि थरूर, टीएमसी के सौगत राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट व्याख्या के बावजूद सरकार ने एक पदाधिकारी को उपकृत करने के लिए विधेयक लेकर आई है।


इस पर कार्मिक मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारियों को सेवा विस्तार देना नई बात नहीं है। पूर्ववर्ती सरकारों ने कई बार नियम-कायदे ताक पर रखकर सेवा विस्तार दिया था। यह सरकार इसे नियम के दायरे में लाना चाहती है।

आग लगने से कपड़ों के पांच गोदाम नष्ट, मचा हड़कंप

आग लगने से कपड़ों के पांच गोदाम नष्ट, मचा हड़कंप

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में शुक्रवार देर रात आग लगने से कपड़े के पांच गोदाम पूरी तरह से नष्ट हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के झुलसने की खबर नहीं है।


ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया, '' पूर्णा गांव के द्रौपदी परिसर स्थित कपड़ा गोदाम में से एक में शुक्रवार देर रात करीब एक बज कर 30 मिनट पर आग लग गई। इसके बाद आग परिसर के चार अन्य गोदाम में भी फैल गई, जहां बड़ी मात्रा में कपड़े रखे थे। सभी पांच गोदाम आग में खाक हो गए।

दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पिता-पुत्री की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, पिता-पुत्री की मौत

सीवान: बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के सड़क के किनारे एक घर में घुस जाने से पिता और पुत्री की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नौतन-कुचायकोट रोड में शनिवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक मकान में अंदर तक घुस गई। इस हादसे में मकान मालिक धर्मेंद्र प्रसाद और उनकी दो वर्षीय पुत्री आराध्या की मौत घटनास्थल पर हो गई।


उन्होंने बताया कि इस घटना में अराध्या की मां और एक अन्य पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई है। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में मां और पुत्री को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

इस देश में महिलाओं की जबरन शादी पर सरकार ने लगाई रोक............

इस देश में महिलाओं की जबरन शादी पर सरकार ने लगाई रोक............

काबुल/नई दिल्ली: तालिबान नेता अपनी छवि सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। तालिबानी कब्जे वाले अफगानिस्तान में अब महिलाओं की जबरन शादी नहीं कराई जाएगी। शुक्रवार को तालिबान ने फैसला सुनाया कि वे अफगानिस्तान में महिलाओं की जबरन शादी पर प्रतिबंध लगा दिया है।तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुनजादा ने यह प्रस्ताव पेश किया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी सरकार को मान्यता दिलाने के लिए तालिबान अपना उदार चेहरा पेश करने की कोशिश कर रहा है।

पर्यटकों के सामने जब अचानक पहुंचा शेर, अटक गयी लोंगो की सासे....

पर्यटकों के सामने जब अचानक पहुंचा शेर, अटक गयी लोंगो की सासे....

उमरिया : मध्यप्रदेश के उमरिया जिलें के जंगल में शेर देखने निकले पर्यटक के सामने अचानक ही शेर के आने से लोग दहशत में आ गए। जंगल में पर्यटक भले ही बाघ देखने जाते हैं, लेकिन घबराहट उनके मन में बनी रहती है कि कहीं वह आक्रामक अंदाज में सामेन आ गया तो क्या होगा... और ऐसा ही एक वाकया गत दिवस बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला रेंज में हो गया।

जिप्सी में पर्यटक इधर-उधर बाघ को तलाश रहे थे कि अचानक एक बाघ तेज गति से उनके सामने से निकला। रोमांच का यह क्षण बाघ को समाने देखते ही घबराहट में बदल गया। दरअसल बाघ अपने शिकार हिरण के पीछे भाग रहा था। घने जंगलों में जब बाघ काफी दूर था,तभी बंदरों और पक्षियों की आवाज तेज हो गई थी। बंदर जोर से किटकिटाने लगे थे और पक्षी चहकने लगे थे।  

महिला से छेड़छाड़ करने पर युवक की पिटाई, जानिये क्या है पूरा मामला...

महिला से छेड़छाड़ करने पर युवक की पिटाई, जानिये क्या है पूरा मामला...

हरिद्वार : बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के एक युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस में खलबली मच गई। आरोप है कि युवक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई।

 

पुलिस ने बिना कार्रवाई के युवक को जाने दिया। गुरुवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव में हिंदूवादी संगठन को सूचना मिली कि एक युवक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि युवक पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा निवासी है। महिला मथुरा की रहने वाली है। महिला के दो बच्चे भी हैं। गुरुवार को ही युवक ने महिला को किराये पर मकान दिलाया था। महिला के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसलिए युवक को बिना कार्रवाई के जाने दिया। 

 बड़ी खबर : प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला...

बड़ी खबर : प्रॉपर्टी डीलर पर कातिलाना हमला...

 हरिद्वार : इकरारनामा करने के बावजूद मकान की रजिस्ट्री करने से मुकर रहे एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर बिचौलिए प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बिचौलिए प्रॉपर डीलर के पेट में चाकू से कई बार वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। जिसकी हालात गंभीर बनी हुई है। घायल प्रॉपर्टी डीलर के भाई की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पथरी क्षेत्र के गांव एकड़ खुर्द का रहने वाला हुसैन पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है।

 

उसने कुछ समय पूर्व डेंसो चौक सिडकुल के पास एक मकान का सौदा कराया था। मकान खरीद रहे प्रेम चौहन पुत्र शिवचरण निवासी गली नंबर 5 सुभाषनगर और मनीष चौहान पुत्र विजयपाल निवासी रावली महदूद ने मकान बेचने वाले शिवकुमार पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी खादीवाला नुकुड़ सहारनपुर हाल निवासी विकासनगर कालोनी डेंसो चौक को पचास हजार रुपये एडवांस दिए थे। इकरारनामा के अनुसार शिव कुमार को मकान की रजिस्ट्री करनी थी, लेकिन वह टालमटोल करता चला आ रहा था। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर जब खरीदारों को लेकर शिवकुमार के घर पहुंचा तो उसने गुस्से में आकर प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला बोल दिया और उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए। खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर को उसके साथ आए दोनों खरीदार जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल के भाई वसीम ने आरोपी शिव कुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों के विवाद, तमंचे से  की गई फायरिंग, पढ़िये यहाँ

डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों के विवाद, तमंचे से की गई फायरिंग, पढ़िये यहाँ

रुड़की : गांव बिंदु खडग़ में डीजे पर नाचने के दौरान हुए झगड़े में दो पक्षों की ओर से तमंचे से फायरिंग की गई। दोनों पक्षों की ओर से जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के गांव बिंदु खडग़ में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गांव के ही कुछ युवक नाच रहे थे।

 

डीजे पर नाचते समय ही कुछ युवकों में मारपीट हो गई। आरोप है कि दोनों ओर से तमंचे से फायर किए गए। तमंचे से गोली चलते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई। घटनाक्रम के बाद बिंदु खडग़ निवासी राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि डीजे पर नाचते समय दीपक, गौरव, महकार और रितिक ने उसके साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से गोली चलाई गई। गोली उसके पास से होकर निकल गई। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से महकार ने गांव के ही विशाल, विक्रांत, रक्षित, आयुष व तनिक के खिलाफ जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि दोनों ओर से आई तहरीर के आधार पर मारपीट व जान से मारने की नियत से तमंचे से गोली चलाने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

किसान से मारपीट में छह पर मुकदमा, जानिये क्या है पूरा मामला...

किसान से मारपीट में छह पर मुकदमा, जानिये क्या है पूरा मामला...

रुड़की  : लक्सर के रणजीतपुर गांव निवासी सप्पड़ पुत्र रतन सिंह से छह लोगों ने रास्ते में मारपीट कर दी। वह खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर अपने गांव आ रहे थे, रास्ते में नांगल सोती (बिजनौर) निवासी मनोज पुत्र सुधीर, महेंद्र पुत्र बाबू, फरमान पुत्र अजीज, सुभाष पुत्र कलवा, ज्ञान चंद पुत्र फूल सिंह और दिनेश पुत्र कलवा ने मारपीट की। इसमें सप्पड़ सिंह घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस सभी छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 ओमीक्रान के बढ़ते खतरे को लेकर ग्रीस सरकार का बड़ा फैसला....

ओमीक्रान के बढ़ते खतरे को लेकर ग्रीस सरकार का बड़ा फैसला....

एथेंस: ओमीक्रान के खतरे को ध्यान में रखते हुए ग्रीस सरकार ने 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोविड वैक्सीन को अनिवार्य कर दिया है। जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवाएगा उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रीस में 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवानी होगी। ऐसा ना करने पर उन्हें 100 यूरो प्रति माह जुर्माना देना होगा।

 

देश में कोविड के मामलों में एक बार फिर वृद्धि के चलते यह फैसला किया गया है। ग्रीस के पीएम कीरियाकोस मित्सोताकीस ने इस फैसले का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय 16 जनवरी से लागू होगा और जुर्माने की राशि टैक्स बिल में जोड़ दी जाएगी। ग्रीस में अब तक कुल 18,000 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रिकॉर्ड स्तर पर हैं जबकि देश की करीब एक चौथाई आबादी को टीका नहीं लगा है। इससे पहले ग्रीस की सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी ऐसा ही फैसला किया था। तब सभी स्वास्थ्यकर्मियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के लिए वैक्सीन लेना अनिवार्य कर दिया गया था और ऐसा न करने पर उन्हें बिना वेतन नौकरी से अनिश्चितकाल के लिए निलंबन की सजा तय की गई थी। सरकार ने कहा है कि देश में और लॉकडाउन नहीं लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों के लिए सख्त नियम लागू किए जा रहे हैं ताकि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को चरमराने से बचाया जा सके। देश में आईसीयू के बिस्तर लगभग पूरी तरह भरे हुए हैं। 

बड़ी खबर : भूकंप के झटके हुए महसूस...

बड़ी खबर : भूकंप के झटके हुए महसूस...

टोक्यो : जापान के सबसे बड़े द्वीप होंशू के दक्षिणपूर्वी हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किये गये। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 दर्ज की गई।भूकंप का केंद्र वाकायामा प्रान्त में 20 किलोमीटर (12 मील से अधिक) की गहराई पर स्थित था। भूकंप के झटके 23 प्रान्तों में महसूस किए गए, जिनमें क्यूशू और शिकोकू द्वीप भी शामिल है। भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। सूनामी को लेकर कोई चेतावनी भी नहीं दी गई है।