BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की असली वजह आई सामने, पायलट की आखिरी चेतावनी भरा मैसेज, कहा…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की असली वजह आई सामने, पायलट की आखिरी चेतावनी भरा मैसेज, कहा…

  अहमदाबाद : - अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 275 लोगों की जान लेने वाले इस दर्दनाक हादसे की असली वजह अब सामने आने लगी है और ये वजह है तकनीकी गड़बड़ी और इंजन फेल होना, जिसे पायलट सुमित सभरवाल ने अपनी आखिरी कॉल में साफ शब्दों में बताया।

पायलट का अंतिम संदेश: “मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है”
जांच एजेंसियों के हाथ लगे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) रिकॉर्डिंग में पायलट की जो आखिरी आवाज दर्ज हुई, वो रोंगटे खड़ी कर देने वाली है।
“मेडे… मेड… थ्रस्ट नहीं मिल रहा… प्लेन उठ नहीं रहा… नहीं बचेंगे।” ये महज 4 से 5 सेकंड की कॉल उस खौफ की तस्वीर पेश करती है, जब कॉकपिट में बैठे लोग मौत से कुछ ही सेकंड दूर थे। इस संदेश ने साबित कर दिया कि हादसा किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ, जो एक पल में सब कुछ खत्म कर गया।

मेडिकल कॉलेज पर गिरा मलबा, 34 की मौके पर मौत

विमान का मलबा बी.जे. मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल इमारत पर गिरा। हादसे के वक्त इमारत में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें से 34 की जान मौके पर ही चली गई। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं।

अब तक का आंकड़ा: 275 की मौत, सिर्फ एक बचा

इस फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 12 क्रू मेंबर शामिल थे।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 275 हो चुकी है (विमान के 241 यात्री और मेडिकल हॉस्टल के 34 लोग)।

टेकऑफ के 49वें सेकंड में हुआ हादसा

अहमदाबाद एयरपोर्ट के CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुआ वीडियो सामने आया है, जिसमें टेकऑफ के महज 49 सेकंड बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है।

DNA पहचान जारी, परिजनों की आंखों में इंतज़ार

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में डीएनए सैंपलिंग का काम तेजी से जारी है।

अब तक 220 लोगों के डीएनए सैंपल लिए जा चुके हैं, और 7 शवों की पहचान हो चुकी है।

कुछ परिजन अभी तक सैंपल देने नहीं पहुंचे हैं, जिसकी वजह से कुछ शवों की पहचान बाकी है।

अस्पताल परिसर में पुलिस की सख्त निगरानी है, और केवल अधिकृत लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

पीएम मोदी ने दौरा किया, 8 एजेंसियां जांच में जुटीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल और सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की।

वहीं हादसे की जांच में 8 बड़ी एजेंसियां शामिल हो चुकी हैं:

NIA, गुजरात पुलिस, AAIB, DGCA, UK-AAIB, NTSB (USA), FAA

ये सभी तकनीकी, सुरक्षा, और आपराधिक पहलुओं से जांच कर रही हैं।

परिजन बोले: हमारे बच्चे गए, पर सच्चाई सामने आनी चाहिए

हादसे में जान गंवाने वाले यात्री रॉजर क्रिश्चियन के माता-पिता ने कहा, “हम अपने बेटे और बहू को खो चुके हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि ऐसा हादसा फिर किसी और के साथ न हो। सरकार से अपील है कि जो भी दोषी हो, उसे बख्शा न जाए।”

5 दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी जाएंगे साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया

5 दिवसीय यात्रा पर पीएम मोदी जाएंगे साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 19 जून तक कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री कनाडा में वे जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो भारत की वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की ओर बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह यात्रा भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर मोदी कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह उनकी छठी जी-7 भागीदारी होगी। वे जी-7 देशों, अन्य आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के नेताओं के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और क्वांटम जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर पीएम मोदी 15-16 जून को साइप्रस जाएंगे। यह 20 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की साइप्रस की पहली यात्रा होगी। निकोसिया में वे राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलिडेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और लिमासोल में व्यापार जगत के नेताओं को संबोधित करेंगे। यह यात्रा भारत-साइप्रस संबंधों को प्रगाढ़ करने और यूरोपीय संघ और भूमध्यसागरीय क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच के निमंत्रण पर मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की क्रोएशिया की पहली यात्रा होगी, जो दोनों देशों के संबंधों में ऐतिहासिक होगी। वे प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ वार्ता करेंगे और राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा भारत के यूरोपीय संघ के साथ संबंधों को और मजबूत करेगी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ये यात्राएं भारत की वैश्विक कूटनीतिक संबंधों को नई दिशा देंगी। साइप्रस और क्रोएशिया के साथ पहली बार हो रही ये यात्राएं व्यापार, संस्कृति और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देंगी। जी-7 शिखर सम्मेलन में भारत की प्रभावी भूमिका वैश्विक मंच पर फिर से उजागर होगी।

Update : बढ़ाई गई फ्री आधार कार्ड अपडेट की तारीख, जानिए कब तक कर सकेंगे सुधार

Update : बढ़ाई गई फ्री आधार कार्ड अपडेट की तारीख, जानिए कब तक कर सकेंगे सुधार

  Aadhaar Free Update : UIDAI ने एक बार फिर देश के करोड़ों आधार कार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है। आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड की आखिरी तारीख को अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले डॉक्यूमेंट के साथ फ्री आधार अपडेट की आखिरी तारीख 14 जून 2025 थी लेकिन अब इसे 14 जून 2026 कर दिया गया है। इसकी जानकारी यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करके दी है।

किनके लिए जरूरी है डॉक्यूमेंट के साथ आधार अपडेट?

सरकार की ओर से कहा गया है कि जिनके पास भी 10 साल या इससे पुराना आधार कार्ड है उन्हें पहचान और एड्रेस प्रूफ के साथ अपने आधार को अपडेट करना होगा यानी यदि आपके पास 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस अवधि में एक बार भी आधार अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपडेट कराना होगा, नहीं तो आपका आधार कार्ड रद्द भी हो सकता है।

आधार अपडेट के लिए इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून 2026 तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।

खुद से कैसे करें आधार अपडेट

  • मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
  • अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।
  • इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गठित की उच्च स्तरीय समिति

 नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति का गठन किया है। इस संबंध में मंत्रालय द्वारा औपचारिक आदेश जारी किया गया है।

 

समिति का गठन हादसे के मूल कारणों की पड़ताल करने, मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) की समीक्षा करने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुधार एवं व्यापक दिशानिर्देश तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है।

समिति के उद्देश्य और दायरा:
 दुर्घटना के मूल कारणों की पहचान करना, जिसमें यांत्रिक विफलता, मानवीय त्रुटि, मौसम की स्थिति, नियामक अनुपालन जैसे सभी संभावित कारक शामिल होंगे।
 मौजूदा एसओपी की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुझाना और नई एसओपी तैयार करना।
 बचाव कार्यों और आपातकालीन प्रतिक्रिया की समीक्षा करना और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने के उपाय सुझाना।
 नीतिगत बदलाव, संचालन में सुधार और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की सिफारिश करना।

समिति का गठन इस प्रकार किया गया है:
 अध्यक्ष – गृह मंत्रालय के गृह सचिव
 सचिव – नागरिक उड्डयन मंत्रालय
 अतिरिक्त सचिव / संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय
 गुजरात गृह विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्राधिकरण, पुलिस आयुक्त अहमदाबाद, भारतीय वायुसेना, बीसीएएस, डीजीसीए, खुफिया ब्यूरो, फोरेंसिक विज्ञान सेवा निदेशालय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ।

समिति को सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स (फ्लाइट डेटा, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, रखरखाव रिकॉर्ड, एटीसी लॉग, गवाहों के बयान आदि) तक पहुंच प्रदान की जाएगी। समिति तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह समिति अन्य संगठनों द्वारा की जा रही जांचों का विकल्प नहीं होगी बल्कि इसका उद्देश्य भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने और प्रभावी तरीके से प्रबंधन करने पर केंद्रित होगा

Air India Plane Crash: किस देश में सबसे ज्यादा हुए प्लेन क्रैश, जानिए कितने नंबर पर है भारत

Air India Plane Crash: किस देश में सबसे ज्यादा हुए प्लेन क्रैश, जानिए कितने नंबर पर है भारत

   नई दिल्ली। एयर इंडिया का जो यात्री विमान अहमदाबाद में क्रैश हुआ है उसमें क्रू समेत 242 यात्री शामिल थे, यह बीते 10 साल में सबसे बड़ा विमान हादसा है। इससे पहले 2020 में केरल में विमान हादसा हुआ था, जिसमें 21 यात्रियों की जान गई थी। हालांकि दुनिया में सबसे ज्यादा प्लेन क्रैश के मामलों में भारत बहुत पीछे है। आइए जानते हैं किस देश में हुए सबसे ज्यादा विमान हादसे..

अमेरिका में सबसे ज्यादा विमान हादसे

विमान हादसों की बात करें तो सबसे ज्यादा विमान हादसे अमेरिका में होते हैं। इस बारे में Statista ने पिछले साल एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें 1945 से लेकर 2022 तक के आंकड़े शामिल किए गए थे. इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते 77 साल में कुल 864 विमान हादसे हुए हैं, यानी हर साल तकरीबन 11-12 हादसे अमेरिका में होते हैं।

वहीं 539 हादसों के साथ रूस दूसरे नंबर पर है। इसके बाद 191 हादसे कनाडा में, 190 विमान हादसे ब्राजील में हुए हैं। इस मामले में पांचवें नंबर पर कोलंबिया है जिसमें 184 विमान हादसे हुए, जबकि यूके में 110 हादसे हुए हैं। इंडोनेशिया में 106, फ्रांस में 105, मैक्सिकों में 102 विमान हादसे हुए हैं।

10वें नंबर पर है भारत, फिर चीन

Statista की रिपोर्ट के मुताबिक विमान हादसों के मामलों में भारत 10 वें नंबर पर है, यहां 77 साल में महज 95 विमान हादसे हुए हैं, जबकि भारत के ठीक बाद चीन का नंबर है, चीन में 76 प्लेन क्रैश हुए हैं। इसके बाद 68 विमान हादसों के साथ इटली है। 1945 से 2022 तक की इस रिपोर्ट में सबसे कम हादसे अर्जेंटीना में बताए गए हैं, जहां 77 साल में महज 43 प्लेन क्रैश हुए हैं।

Air India Plane Crash: करिश्माई तौर बच गया यात्री, बताई रूह कंपा देने वाली आखों देखी सच्चाई

Air India Plane Crash: करिश्माई तौर बच गया यात्री, बताई रूह कंपा देने वाली आखों देखी सच्चाई

 अहमदाबाद : अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 30 सेकंड बाद हादसे का शिकार हुए एयर इंडिया के विमान में 11A सीट पर बैठे एक यात्री ने मौत को बेहद करीब से देखा और फिर चमत्कारिक रूप से बच निकला. लंदन निवासी 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश फिलहाल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल, असारवा के जनरल वार्ड में भर्ती हैं.

मैं उठा तो चारों तरफ लाशें बिखरी थीं

गंभीर रूप से घायल विश्वास ने बताया कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, लगभग 30 सेकंड के भीतर तेज आवाज आई और विमान क्रैश हो गया. सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कुछ समझ ही नहीं आया. जब मेरी आंख खुली, तो मेरे चारों ओर शव बिखरे हुए थे. मैं डर गया. किसी तरह उठकर दौड़ने लगा. तभी किसी ने मुझे पकड़ा और एंबुलेंस में डालकर अस्पताल पहुंचाया. गौरतलब है कि विश्वास के सीने, आंखों और पैरों में गहरी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जान बच गई. इसे वह दूसरा जन्म बता रहे है.

भाई के लिए लगाई गुहार

विश्वास के साथ उनके बड़े भाई अजय कुमार रमेश (45) भी उसी फ्लाइट में थे, लेकिन अलग सीट पर बैठे थे. विश्वास बताते हैं कि हम दोनों साथ में दीव घूमने आए थे और अब यूके लौट रहे थे, लेकिन अब मेरा भाई कहीं नहीं मिल रहा है. कृपया उन्हें ढूंढने में मेरी मदद करिए. इस हादसे के बाद विश्वास का पूरा परिवार सदमे में है. उनका कहना है कि वह पिछले 20 वर्षों से लंदन में रह रहे हैं, जहां उनकी पत्नी और बच्चे भी रहते हैं.

242 यात्रियों वाला विमान कुछ ही मिनट में हो गया ध्वस्त

गैटविक के लिए उड़ान भर रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से टेकऑफ हुआ था. इसमें 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. टेकऑफ के कुछ ही मिनटों में विमान हादसे का शिकार हो गया और आग की लपटों में घिर गया. एयर इंडिया के मुताबिक, 230 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक थे, जबकि 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक भी विमान में सवार थे.

Ahmedabad Plane Crash: पीएम मोदी जायजा लेने पहुंचे घटनास्थल, साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची प्लेन क्रैश साइट पर

Ahmedabad Plane Crash: पीएम मोदी जायजा लेने पहुंचे घटनास्थल, साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची प्लेन क्रैश साइट पर

 अहमदाबाद | गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 अहमदाबाद से टेकऑफ के दो मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान लंदन जा रहा था, लेकिन इंजन में आग लगने के कारण 2.5 किमी दूर बीजे मेडिकल एंड सिविल हॉस्पिटल की बिल्डिंग से टकरा गया। इस भयावह हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और 12 क्रू मेंबर्स समेत 241 लोगों की मौत हो गई।

हादसे के समय विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। यात्रियों में 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल थे। विमान में मौजूद 12 क्रू मेंबर्स की भी मौत हो गई।

हादसे से प्रभावित बिल्डिंग में सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते हैं। हादसे के वक्त बिल्डिंग में लगभग 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें 15 से ज्यादा घायल हुए हैं।

डिप्टी कमिश्नर कानन देसाई ने जानकारी दी कि अब तक 265 शव सिटी सिविल अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें 241 विमान यात्री, 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं। बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पीएम मोदी पहुंचे घटनास्थल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला घटनास्थल पहुंचे। पहले हॉस्टल जाकर जायजा लिया। वहीं घटनास्थल का भी ब्यौरा लिया। इसके बाद वे घायलों और पीड़ितों के परिजन से मिलने अस्पताल पहुंचेंगे। वे पूर्व सीएम विजय रूपाणी की पत्नी से भी मिल सकते हैं

फोरेंसिक टीम AI-171 विमान दुर्घटना स्थल पर पहुंची।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि शवों की पहचान के लिए 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के पास इस स्तर की जांच के लिए पर्याप्त संसाधन हैं और सभी तकनीकी मदद केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

Plane Crash: 240 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 2 जिंदा बचे, टाटा समूह ने मृतकों के परिजनों को 1 – 1 करोड़ देने का किया ऐलान

Plane Crash: 240 यात्रियों की मौत की पुष्टि, 2 जिंदा बचे, टाटा समूह ने मृतकों के परिजनों को 1 – 1 करोड़ देने का किया ऐलान

  Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त (क्रैश) हो गया है। विमान में 242 लोग सवार थे। टेक ऑफ करते ही विमान गिर गया और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया। विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे में सिविल अस्पताल की बिल्डिंग अतुल्यम को भी नुकसान हुआ है। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश की खबर ने देश और दुनिया को झकझोर दिया है। यह विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था। एयर इंडिया ने इस दुर्घटना को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि विमान में कुल 242 यात्री और बाकी 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे में प्लेन में सवार 240 यात्रियों की मौत और दो के जिंदा बचने की खबर है। गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। सभी 242 यात्री की जान जाने से आज का दिन भारत के लिए काला दिन बन गया है।

दो यात्री जिंदा बचे 

हादसे में केवल दो लोगों के बचने की बात आई है। सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं।

टाटा समूह मृतकों के परिजनों को देगा 1 करोड़ 

टाटा समूह ने एयर इंडिया दुर्घटना के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवज़ा देने की घोषणा की है

 
जानिए दुनिया के 5 सबसे खतरनाक सांप — एक काट में मौत की 10 गुना क्षमता”

जानिए दुनिया के 5 सबसे खतरनाक सांप — एक काट में मौत की 10 गुना क्षमता”

 

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक सांप — जानिए किसकी ज़हरिली काट खतरनाक

1. इनलैंड टाइपन (Inland Taipan)

दुनिया का सबसे ज़हरीला सांप, जिसे ‘फिएर्स स्नेक’ कहा जाता है। हर एक काट में इतना ज़हर होता है कि 100 लोगों को मार सकता है ।

गुण: न्यूरोटॉक्सिन, मायोटॉक्सिन, हीमोटॉक्सिन से इंद्रिय को नुकसान करते हैं।

मिलान: घर से दूर, शरारती नहीं, लेकिन काटे तो मौत।

2. वेस्टर्न/कोस्टल टाइपन (Coastal Taipan)

इनलैंड का करीबी सहायक, लगभग 80% मौत की संभावना छोड़ता है ।

गुण: न्यूरोटॉक्सिन, तेज़ असर, उपचार की देर हो तो जानलेवा।

3. ब्लैक मम्बा (Black Mamba)

अफ्रीका का सबसे तीव्र और आक्रामक सांप, गति 12 मील/घंटा तक पहुँचती है ।

गुण: न्यूरोटॉक्सिन जो 20–60 मिनट में मानव को म्यूट कर सकता है।

साहसिक स्तर: सट्टे में काटता है, लेकिन काट लें तो इलाज मिलना ज़रूरी।

4. सॉ-स्केल्ड व्हिपर (Saw‑scaled Viper)

सबसे ज़्यादा मौतों का कारण — लगभग सालाना लाखों काट ।

गुण: हीमोटॉक्सिन — अंधाधुंध रक्तनिक्षेप, गिनती में मौतें।

व्यवहार: छोटा, लेकिन बहुत खतरनाक — रात में खेतों में आ जाता है।

5. किंग कोबरा (King Cobra)

दुनिया का लंबा विषधर सांप (5.5 मी तक), एक काट में इतना ज़हर कि हाथी मर जाए ।

गुण: न्यूरोटॉक्सिन, बेलगाम तंत्रिका निशक्तता।

व्यवहार: बुद्धिमान, लेकिन खतरा तब जब सुरक्षा में धमकी लगे।

रसेल वाइपर, कोमन क्रेट, और बूम्स्लैंग जैसी प्रजातियां भी बहुत खतरनाक हैं — खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में।

सांपों के जहर के टाइप (Neuro, Hemo, Myo, Cyto) अलग-अलग हैं — और इलाज में Antivenom और त्वरित चिकित्सा ज़रूरी है ।

Air India Plane Crash: PM मोदी ने जताया शोक- विमान हादसा स्तब्ध और दुखी करने वाला, UK पीएम कीर स्टार्मर का भी आया रिएक्शन

Air India Plane Crash: PM मोदी ने जताया शोक- विमान हादसा स्तब्ध और दुखी करने वाला, UK पीएम कीर स्टार्मर का भी आया रिएक्शन

 Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट के साथ हुआ दर्दनाक हादसे पर पीएम मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है। पीएम मोदी ने इस दर्दनाक घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि इस पूरी घटना को लेकर वह मंत्रियों और अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इसके साथ ही लंदन के प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।"

 

UK के पीएम ने भी हादसे पर जताया शोक

बता दें, इस विमान में ब्रिटेन के भी कई यात्री सवार थे। वहीं ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्रमर ने भी घटना पर शोक जताते हुए लिखा, "लंदन जा रहे एक विमान के भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के दृश्य बहुत ही भयावह हैं। जैसे-जैसे स्थिति विकसित हो रही है, मुझे अपडेट किया जा रहा है, और इस बेहद दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया की तरफ से साझा जानकारी में लिखा गया,   "एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे (1 बजकर 38 मिनट) रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।"

लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पोस्ट में आगे लिखा गया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हमने अधिक जानकारी देने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है। एयर इंडिया इस घटना की जांच कर रहे अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। AIR India ने कहा है कि उनके एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) और वेबसाइट http://airindia.com पर हादसे से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा की जाएंगी।

वहीं विमान कंपनी की तरफ से मीडिया के लिए भी एक मैसेज दिया गया है। पोस्ट में लिखा गया कि एयर इंडिया मीडियाकर्मियों से अनुरोध करता है कि वे समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर पर कॉल न करें।

Updates : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रुपाणी की मौत की खबर, सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, अबतक 170 मौते

Updates : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में पूर्व CM रुपाणी की मौत की खबर, सवार यात्रियों की लिस्ट आई सामने, अबतक 170 मौते

 Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश होने से बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। विमान टेक ऑफ के कुछ देर बाद ही रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ, जिसकी वजह से बहुत बड़े नुकसान की आशंका है। विमान में 242 लोग सवार थे। हादसे में अबतक फिलहाल 105 लोगों की मौत की खबर है।

एयर इंडिया की जो फ्लाइट AI-171 हादसे का शिकार हुई, वो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। एयरपोर्ट से टेकऑफ के कुछ देर बाद ही हवा में विमान का बैलेंस बिगड़ने लगा और अगले कुछ सेकेंड में प्लेन क्रैश हो गया।

विजय रूपाणी का नाम भी लिस्ट में शामिल

विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। विमान में मौजूद यात्रियों की एक लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में विजय रूपाणी 12वें नंबर पर है। जिससे यह पुष्टि हो गई है कि वो भी इस विमान में सफर कर रहे थे। इसके अलावा विमान में सवार अन्य यात्रियों के नाम भी सामने आए हैं

कई विदेशी नागरिक भी थे सवार

जानकारी के अनुसार फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए करीब दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। विमान में सवार कुल लोगों में 11 बच्चे और 2 शिशु भी शामिल हैं।

PM मोदी ने की गृह मंत्री से बात

हादसे को लेकर पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर हर संभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा है। 

हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

विमान हादसे का खौफनाक वीडियो सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में साफ देखने मिल रहा है कि एयरपोर्ट से विमान ने टेक ऑफ किया और इसके बाद अचानक प्लेन का बैलेंस बिगड़ जाता है। फिर तेज आवाज के साथ प्लेन नीचे की ओर गिरा और उसमें भयंकर आग लग गई। वीडियो में क्रैश होते ही प्लेन आग का गोला बनता नजर आ रहा है। 

BIG BREAKING : बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा एअर इंडिया का प्लेन, 242 यात्री थे सवार

BIG BREAKING : बड़ा विमान हादसा, रिहायशी इलाके में गिरा एअर इंडिया का प्लेन, 242 यात्री थे सवार

 अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक प्लेन क्रैश हो गया है। विमान अहदाबाद से लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करने वाला था, उसी दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा टेकऑफ के दौरान हुआ है। हादसा मेघानी नगर में हुआ। विमान हादसा के दौरान आसमान में काला धुआं छाया रहा। कई किलोमीटर की दूरी से आसमान में काला बादल दिखाई दे रहे है। विमान में कई यात्री सवार थे। विमान एयर इंडिया का बताया जा रहा है। जो प्लेन क्रैश हुआ है वह लंदन एअर इंडिया फ्लाइट है। विमान हादसे में घायलों को अस्पताल भेजा रहा है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। और बचाव कार्य में जुट गई है।

हादसे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। बताया जा रहा है कि विमान में पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे।

नागरिक उड्डयन मंत्री ने घटना को लेकर दुख जताया। मंत्री अहमदाबाद जा रहे है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ट्वीट किया, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और व्यथित हूं। हम उच्चतम अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए।

बगीचे से घर लौट रही छात्रा के साथ हैवानियत, रास्ते में खींचकर सुनसान जगह पर ले गए दरिंदे; फिर बारी-बारी किया...

बगीचे से घर लौट रही छात्रा के साथ हैवानियत, रास्ते में खींचकर सुनसान जगह पर ले गए दरिंदे; फिर बारी-बारी किया...

 Chhapra Rape News: बिहार के छपरा जिले से इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां बगीचे से लौट रही छात्रा को 4 दरिंदों ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस द्वारा आरोपियों की खोजबीन के लिए छापेमारी की जा रही है। 

छात्रा को सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदों ने किया गंदा काम 
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कोपा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि इंटर की छात्रा अपने घर से बगीचे की ओर गई थी। वहां से वापस लौटते समय 4 युवकों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद छात्रा को सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए। वहीं छात्रा ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता एवं बच्चों का लैंगिक अपराध से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पीड़ित युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

योग दिवस 2025: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में 45 मिनट में करेंगे 19 आसन, 5 लाख लोग होंगे शामिल

योग दिवस 2025: पीएम मोदी विशाखापत्तनम में 45 मिनट में करेंगे 19 आसन, 5 लाख लोग होंगे शामिल

 विशाखापत्तनम :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रहेंगे। वे यहाँ 45 मिनट में 19 योग आसन करेंगे। यह विशेष कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियाँ की जा रही हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे इसे एक बड़े जन-आंदोलन में बदलना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने 21 जून से पूरे आंध्र प्रदेश में एक हजार योग पार्कों की शुरुआत करने का फैसला किया है। इन पार्कों का लक्ष्य लोगों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

दिल्ली में 111 जगहों पर होगा भव्य योग कार्यक्रम

राजधानी दिल्ली में भी योग दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के नेतृत्व में दिल्ली के 111 प्रतिष्ठित स्थानों पर योग सत्र आयोजित होंगे। इनमें लाल किला, कर्तव्य पथ और लोधी गार्डन जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

इन प्रमुख स्थानों पर योग दिवस के दिन एक साथ एक लाख से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई सरकारी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं, जिनमें नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC), दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और नगर निगम दिल्ली (MCD) शामिल हैं।

इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने भी इस दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में 10 बड़े योग कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में स्थित विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों द्वारा भी अनेक छोटे-बड़े योग कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है।

फिलहाल, दिल्ली में अब तक 1,300 से ज्यादा योग संगम (योग कार्यक्रम) पंजीकृत हो चुके हैं, जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि लोग योग दिवस को लेकर कितने उत्साहित हैं। यह दिखाता है कि योग अब सिर्फ एक सीमित दायरे की गतिविधि नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग और हर उम्र के लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन रहा है।

केंद्रीय आयुष मंत्री ने तैयारियों पर दी जानकारी

केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि इस साल योग दिवस को शानदार और यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं। सरकार का मुख्य प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि योग का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचे और इसे एक नियमित जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाया जाए।

 
ससुर ने विधवा बहू के साथ किया ऐसा काम, मंजर देख सहम उठे लोग, वारदात से फैली सनसनी

ससुर ने विधवा बहू के साथ किया ऐसा काम, मंजर देख सहम उठे लोग, वारदात से फैली सनसनी

 मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ससुर ने अपनी विधवा बहू की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नहर के पास की है। हत्या करने के बाद आरोपी ससुर ज्ञान सिंह गुर्जर मौके से फरार हो गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश और इस घटना के पीछे की वजह की तलाश में जुटी हुई है।

एक साल पहले हुई थी महिला के पति की मौत 

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला के पति की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है और वो अपने ससुर के साथ घर पर रहती थी। महिला के ससुर द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई जानना चाह रहा है कि, महिला के ससुर ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और उसके गिरफ्तार होने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।

डेढ़ साल में दो बेटों की मौत

पुलिस के अनुसार ज्ञान सिंह के दोनों बेटों की मौत पिछले डेढ़ साल में हो चुकी है। गांव वालों का कहना है कि एक बेटे की लाठियों से पिटाई में मौत हुई, जबकि दूसरे ने जहर खा लिया था। इन दोनों मामलों के लिए भी लोग ज्ञान सिंह को ही जिम्मेदार मानते हैं। मृतिका प्रियंका के पति अजय की मौत 9 जून 2024 को हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी लड़की 7 साल की है। उससे छोटे 5 साल और 3 साल के दो बेटे हैं।

सूटकेस में मिली महिला की लाश, तोड़-मरोड़ कर पैक की गई बॉडी,कुत्ते सड़क पर घसीट रहे थे तब पहुंची पुलिस

सूटकेस में मिली महिला की लाश, तोड़-मरोड़ कर पैक की गई बॉडी,कुत्ते सड़क पर घसीट रहे थे तब पहुंची पुलिस

 गाजियाबाद। गाजियाबाद में 28 साल की महिला की लाश सूटकेस में मिली है। सूटकेस चादर में लपेटकर फेंका गया था। जब कुत्ते सूटकेस को खींच रहे थे तब आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस, महिला पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची है। घटना लोनी बॉर्डर थाना के शिव वाटिका के पास की है।

महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गले पर भी निशान है। नाक से खून बहा है। ऐसे में पुलिस मान रही कि गला दबाकर हत्या की गई। लोनी बॉर्डर इलाका बागपत जिले की सीमा और दूसरी तरफ दिल्ली के नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा कि दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।

हत्या कर तोड़-मरोड़ कर लाश पैक की

पुलिस के मुताबिक, महिला नीले रंग का सूट, ब्लैक सलवार पहने है। एक पैर में काला धागा भी बंधा है। बिछिया पहने है। मांग में हल्का सिंदूर जैसा निशान मिला है। हत्या कर तोड़-मरोड़ कर पहले शव को कपड़ों में लपेटा गया। इसके बाद ग्रीन कलर के सूटकेस में लाश को पैक किया। पॉलीथिन से सूटकेस को लपेटा, फिर ऊपर से सूटकेस को चादर में लपेटा दिया। जिस जगह पर सूटकेस मिला है, वहां खाली प्लॉट है। जबकि आसपास दुकानें हैं।

गुम इंसान की रिपोर्ट खंगाल रही है पुलिस

एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने कहा- पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। दूसरी जगह पर हत्या कर शव को सूटकेस में रखकर फेंका गया है। महिला की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा। सभी थानों से गुमशुदा महिलाओं के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। लाश के हुलिए से गुमशुदा महिलाओं की फोटो का मिलान कराया जा रहा है।

शव की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। CCTV के आधार पर लोकेशनल क्लियर हो सकती है कि लाश किस रूट से और किसने लाकर यहां फेंकी। अगर किसी वाहन पर लादकर शव यहां लाकर फेंका गया होगा तो गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी।

बीजेपी जल्द करने वाली है राष्ट्रीय और राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

बीजेपी जल्द करने वाली है राष्ट्रीय और राज्यों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

 दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में संगठनात्मक चुनावों की सुगबुगाहट के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. सोमवार को पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और फिर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले. इन बैठकों को संगठन चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गृह मंत्री अमित शाह से मिले. हालांकि इस मुलाकात का कारण एक सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रण बताया गया, लेकिन संगठन चुनावों के संदर्भ में इसे भी अहम माना जा रहा है. बीजेपी में इस समय कई महत्वपूर्ण राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव लंबित है. उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में अभी तक प्रदेश अध्यक्ष नहीं चुने गए हैं. अब तक केवल 14 राज्यों में ही प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव हो चुका है.

पार्टी के संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन से पहले कम से कम 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव पूरा होना जरूरी है. ऐसे में जब तक इन राज्यों में संगठन चुनाव पूरे नहीं होते, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी.

रात में शौच गई नाबालिग के साथ 10 ने किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार

रात में शौच गई नाबालिग के साथ 10 ने किया गैंगरेप, 8 गिरफ्तार

 रांची । झारखंड के गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र में बुआ के घर शादी में शामिल होने पहुंची नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब पीड़िता रात के समय शौच के लिए बाहर गई थी। उस वक्त आदिवासी बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ 10 युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन छापामारी कर रही है।
पुलिस ने लड़की के बयान के हवाले से बताया कि जब वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी दौरान एक आदमी ने उसे पकड़ लिया। उसने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथी मौजूद थे और सभी ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया।
घटना 7 जून की रात की है। घटना के अगले दिन सुबह पीड़िता घर लौटी और अपने परिजनों को इसके संबंध में जानकारी दी। इस घटना को लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई। जहाँ पंचायत में मामले को दबाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने रविवार को 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

अब नहीं लगेंगे टोल प्लाजा पर ब्रेक! सिर्फ 3000 रुपये में पूरे साल टोल फ्री यात्रा, सरकार लाने जा रही हाईटेक सिस्टम…

अब नहीं लगेंगे टोल प्लाजा पर ब्रेक! सिर्फ 3000 रुपये में पूरे साल टोल फ्री यात्रा, सरकार लाने जा रही हाईटेक सिस्टम…

 नई दिल्ली। देशभर के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, न ही फास्टैग स्कैनिंग के झंझट झेलने पड़ेंगे। केंद्र सरकार जल्द ही टोल वसूली का एक सैटेलाइट आधारित अत्याधुनिक सिस्टम लागू करने जा रही है, जिससे आपकी गाड़ी जितना चलेगी, उतना ही टोल अपने आप कट जाएगा।

कैसा होगा नया टोल सिस्टम?

नई प्रणाली पूरी तरह GPS और नंबर प्लेट पहचान तकनीक पर आधारित होगी। जैसे ही वाहन हाईवे पर चलेगा, उसकी दूरी ट्रैक की जाएगी और उसी के आधार पर टोल अपने-आप कटेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और किसी तरह की मैन्युअल एंट्री या रोकटोक नहीं होगी।

सिर्फ 3000 रुपये में ‘एनुअल टोल पास’

एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट।

सरकार एक और बड़े बदलाव पर विचार कर रही है – एक ऐसा लाइफटाइम टोल पास, जो करीब 30,000 रुपये में मिलेगा और लगभग 15 वर्षों तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा देगा। हालांकि, इस योजना पर अंतिम निर्णय फिलहाल लंबित है।

समय और ईंधन दोनों की होगी बचतटोल प्लाजा पर लगने वाला समय, गाड़ियों की धीमी रफ्तार और बार-बार ब्रेकिंग से ईंधन की खपत बढ़ती थी। लेकिन नई प्रणाली के तहत न केवल सफर तेज होगा बल्कि फ्यूल की बचत भी होगी। यही नहीं, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

सरकार का क्या है कहना?केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में संकेत दिया कि यह नई नीति जल्द ही लागू होने जा रही है। उनका मानना है कि इस बदलाव से देश में रोड ट्रैवल की परिभाषा ही बदल जाएगी।

बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद

बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद

 IAS ARRESTED: “सिस्टम पर फिर उठे सवाल… अफ़सरशाही की छवि एक बार फिर दाग़दार… ओडिशा से आई एक हैरान कर देने वाली खबर, जहाँ एक युवा और नया IAS अफ़सर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। 2021 बैच के अधिकारी धीमन चकमा को ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है, और जब उनके सरकारी आवास की तलाशी ली गई, तो वहां से ₹47 लाख नकद बरामद हुए हैं।”

ओडिशा के कालाहांडी ज़िले में तैनात उप-कलेक्टर और 2021 बैच के IAS अधिकारी धीमन चकमा को भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने रविवार शाम रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय व्यापारी से ₹20 लाख की रिश्वत की माँग की थी, जिसके बदले में सरकारी कार्रवाई में राहत देने का वादा किया गया था। व्यापारी ने पहली किस्त के तौर पर ₹10 लाख चकमा को दिए — और इसी दौरान vigilance टीम ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब टीम ने उनके सरकारी आवास की तलाशी ली, तो वहां से ₹47 लाख नगद बरामद हुआ — जो अफसर की घोषित संपत्ति से मेल नहीं खाता। बरामदगी के बाद अब आय के स्रोतों की जांच शुरू हो चुकी है।

वहीं, इस घटनाक्रम के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। राज्य के आला अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और माना जा रहा है कि IAS चकमा को निलंबित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सकती है।

धीमन चकमा त्रिपुरा राज्य से ताल्लुक रखते हैं और 2021 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी छवि तेज़-तर्रार और युवा नेतृत्वकर्ता की थी, लेकिन ये ताजा घटनाक्रम उनके पूरे करियर पर सवाल खड़े कर रहा है।

नए भारत के नए अफ़सर… लेकिन क्या सच में बदलाव आया है? जब ट्रेनिंग से ही ईमानदारी की कसौटी टूट जाए — तो सवाल ये है कि फिर भरोसा किस पर किया जाए?”a