BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IPS और डैनिप्स अधिकारियों के तबादले

पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IPS और डैनिप्स अधिकारियों के तबादले

 दिल्ली :- दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस में तैनात 38 आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों के तत्काल तबादले और नई नियुक्तियों को मंजूरी दी है. यह आदेश 28 मई 2025 को गृह विभाग की ओर से जारी किया गया.

बदलाव के तहत दिल्ली पुलिस के विभिन्न ज़िलों और इकाइयों जैसे साउथ, वेस्ट, ईस्ट, नॉर्थ, रोहिणी, आउटर नॉर्थ, सेंट्रल, ट्रैफिक, स्पेशल सेल, सुरक्षा और क्राइम ब्रांच में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

इन तबादलों में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ हाल ही में सेवा में आए अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि कुछ को विशेष विभागों की कमान दी गई है. यह कदम प्रशासनिक कार्यक्षमता को मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया है. आदेश पर गृह विभाग के उप सचिव संजीव कुंडू के हस्ताक्षर हैं.

 ITR फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई नहीं, इस तारीख तक फाइल कर सकेंगे ITR

ITR फाइल करने की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई नहीं, इस तारीख तक फाइल कर सकेंगे ITR

 BREAKING NEWS : आयकर दाताओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब टैक्सपेयर्स 31 जुलाई की बजाय 15 सितंबर 2025 तक अपना आयकर रिटर्न फाइल कर सकेंगे।

इस फैसले से उन करदाताओं को समय मिलेगा जो किसी कारणवश अब तक रिटर्न दाखिल नहीं कर सके थे। सीबीडीटी ने यह निर्णय विभिन्न वर्गों की मांगों और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया है।आयकर विभाग ने सभी करदाताओं से समय पर रिटर्न भरने की अपील की है ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Free Aadhaar Update Deadline : आधार अपडेट का आखिरी मौका ! इस तारीख तक फ्री में करें सुधार

Free Aadhaar Update Deadline : आधार अपडेट का आखिरी मौका ! इस तारीख तक फ्री में करें सुधार

  Free Aadhaar Update Deadline : अगर आपको अपना आधार कार्ड अपडेट कराना है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल बहुत जल्द आधार को फ्री में अपडेट कराने की डेडलाइन आने वाली है। इसके बाद आधार अपडेट कराने के लिए पैसों का भुगतान करना होगा। बता दें कि पिछले साल यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड में दी गई जानकारी फ्री में अपडेट करने के लिए डेडलाइन जारी की थी। वहीं UIDAI आधार कार्ड धारकों को सुझाव देता है कि अपना आइडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ आधार बनवाने के हर 10 साल पर अपडेट करें। ऐसे में डेडलाइन से पहले अपने अपडेट्स करवाना जरूरी हो जाता है।

क्या है डेडलाइन

जैसा कि हमने बताया 14 जून 2025 फ्री में आधार से जुड़े अपडेट्स करवाने की डेडलाइन है। इस डेडलाइन के बाद आधार को फ्री अपडेट करना संभव नहीं होगा। और कार्ड होल्डर्स को आधार सेंटर पर जाकर ही अपनी जानकारी अपडेट करानी होगी। अब अगर आपको डेडलाइन से पहले आधार की डिटेल्स अपडेट करानी हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले ब्राउजर खोलें और फिर ‘https://myaadhaar.uidai.gov.in/%20; पर जाएं
  • इसके बाद लॉगइन करें और फिर अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करें। इसके बाद कैप्चा भरकर OTP एंटर करें।
  • अब पोर्टल पर लॉगइन करने के बाद आप अपना मौजूद एड्रेस और आइडेंटिटी प्रूफ चेक कर सकते हैं कि वह अपडेटेड है या नहींं। अगर आप इसे अपडेट करना चाहते हैं, तो ‘Document Update’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उस डॉक्युमेंट को चुनें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं। संबंधित डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • इसके बाद बदली गई जानकारी को रिव्यू करें और सबमिट कर दें।
  • सब हो जाने के बाद आपको Service Request Number (SRN) मिल जाएगा जिससे आप अपने बदलाव का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

इस अपडेट के लिए जाना ही होगा सेंटर

बता दें कि अगर आपको अपनी फोटो या बायोमीट्रिक्स से जुड़ी जानकारी को अपडेट कराना है, तो इसके लिए आपको आधार सेंटर तक जाना ही होगा। इन जानकारियों को अपजेट करने के लिए कुछ खास मशीनों की जरूरत पड़ती है और उनका एक्सेस सिर्फ आधार सेंटर के कर्मचारियों के पास ही होता है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 हाईकोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की, देखें पूरी सूची

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 21 हाईकोर्ट जजों के तबादले की सिफारिश की, देखें पूरी सूची

 नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में पदस्थ 21 न्यायाधीशों के स्थानांतरण और प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है। यह सिफारिश न्यायपालिका के कार्य संचालन को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कॉलेजियम की इस सिफारिश में कई राज्यों के उच्च न्यायालयों को शामिल किया गया है, और संबंधित न्यायाधीशों की योग्यता, वरिष्ठता व प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कॉलेजियम द्वारा समय-समय पर ऐसे निर्णय लिए जाते रहे हैं।

दिल दहला देने वाली घटना: बागेश्वर धाम की कथा सुनकर लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी

दिल दहला देने वाली घटना: बागेश्वर धाम की कथा सुनकर लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदकुशी

 पंचकुला/देहरादून : हरियाणा के पंचकुला में सोमवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां देहरादून से आए एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। मृतकों में परिवार के मुखिया प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, माता-पिता और तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। यह परिवार बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होने के बाद लौट रहा था, जब यह दर्दनाक कदम उठाया गया।

कार में मिली सातों की लाशें, सुसाइड नोट ने खोली आर्थिक तंगी की परतें

घटना पंचकुला के सेक्टर-27 में एक मकान के सामने खड़ी कार में हुई। स्थानीय लोगों को संदेह हुआ जब कार काफी देर से वहीं खड़ी दिखी, और अंदर कोई हलचल नहीं थी। पुलिस को सूचना दी गई, और जब कार का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का मंजर देख सभी सन्न रह गए—कार की पिछली सीट और फर्श पर सातों लोग बेसुध पड़े थे

पुलिस को कार से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें साफ लिखा है कि परिवार भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मित्तल परिवार देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का व्यवसाय करता था, लेकिन बताया जा रहा है कि महामारी और बाजार में आई मंदी के बाद से वे बुरी तरह से कर्ज में डूब गए थे।

बागेश्वर धाम की कथा में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

परिवार हाल ही में पंचकुला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में भाग लेने आया था। धार्मिक आस्था के सहारे शायद वे मानसिक शांति की तलाश में थे, लेकिन लौटते वक्त उन्होंने यह भयावह फैसला ले लिया

पोस्टमॉर्टम और जांच जारी, पुलिस जुटी तथ्यों की तह तक जाने में

पंचकुला पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के आधार पर कर्जदाताओं और वित्तीय लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं परिवार पर किसी तरह का दबाव तो नहीं था।

मानसिक स्वास्थ्य पर उठते सवाल

यह घटना देश में बढ़ते आर्थिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य के संकट की ओर इशारा करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को टाला जा सकता है अगर वक्त रहते व्यक्ति को भावनात्मक सहयोग और परामर्श मिले।

अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9152987821 पर संपर्क करें। आप अकेले नहीं हैं—मदद हमेशा उपलब्ध है।

CRIME : बेटा अपनी ही मां के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, बेटी ने देखा तो ले ली जान

CRIME : बेटा अपनी ही मां के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, बेटी ने देखा तो ले ली जान

 महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के सोलापुर जिले (Solapur) से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी महज आठ साल की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ, जब शुक्रवार दोपहर गांव में बच्ची की अचानक हुई गुमशुदगी के बाद परिजन उसे खोजने लगे और घर के पास संदिग्ध गतिविधियों के निशान दिखाई दिए।

 
यह दिल दहलाने वाली घटना दक्षिण सोलापुर तालुका के कुसूर गांव में घटी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता ओगसिद्ध रेवणसिद्ध कोठेचे (उम्र 34) को उसकी मासूम बेटी ने दादी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। दरअसल आरोपी अपनी ही मां यानी बच्ची की दादी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इस घिनौने कृत्य को बेटी ने देख लिया, जिससे घबराकर आरोपी ने उसे रात में ही मार डाला और घर के पास खेत में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।
 
घटना के अगले दिन सुबह जब बच्ची घर में नहीं दिखी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। घर के पास मिट्टी में दिखे पांवों के निशान और खुदाई से लोगों को शक हुआ। जब परिजनों ने ओगसिद्ध से सख्ती से पूछा तो उसने खुद कुबूल किया कि उसने ही अपनी बेटी की हत्या की है।
 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची मंद्रूप पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। 

ओगसिद्ध के तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी पत्नी का सोलापुर के सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। वारदात के दिन मृत बच्ची अपने दादा रेवणसिद्ध के पास सो रही थी। देर रात वह दूसरी कमरे में सो रहे अपने पिता के पास चली गई और तब उसने पिता और दादी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

 
शुरुआत में आरोपी ने असली कारण छुपाने की कोशिश की, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसकी बेटी ने उसे उसकी मां से अनैतिक संबंध बनाते देख लिया था। इस राज को छिपाने के लिए ही उसने अपनी ही नाबालिग बेटी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पत्नी फिलहाल सोलापुर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती है। उसने पुलिस को बताया कि पति और उसकी मां के बीच अवैध संबंध थे।
COVID-19 : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 मौतें, 27 नए केस मिले, 363 एक्टिव मरीज

COVID-19 : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 2 मौतें, 27 नए केस मिले, 363 एक्टिव मरीज

 नई दिल्ली। कोरोना के ज्यादातर नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों से सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक- बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। इससे पहले ठाणे में 21 साल के युवक की मौत हुई थी।

बीते 24 घंटे में 23 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 363 पहुंच गई है।

देशभर में बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड के नए मामले केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आए हैं। हालांकि, ज्यादातर केस हल्के (माइल्ड) हैं और मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं।

 
 
Election Commission: चार राज्यों में विधानसभा उप चुनावों की तारीख का ऐलान...जानिये वोटिंग और नतीजों की तिथि

Election Commission: चार राज्यों में विधानसभा उप चुनावों की तारीख का ऐलान...जानिये वोटिंग और नतीजों की तिथि

  नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तारीखों का एलान किया है। 19 जून को मतदान होगा। वहीं, 23 जून को मतगणना की जाएगी।

 भारतीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। सभी पांच सीटें इस्तीफे या फिर निधन के कारण खाली हो गईं थी। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गुजरात की कादी और विसावदर विधानसभा सीट शामिल हैं। ऐसे ही केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

 कल होगी अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग के अनुसार, जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने वाला है, उनके लिए अधिसूचना कल यानी 26 मई को जारी की जाएगी। नामांकन का आखिरी डेट 2 जून है। नामांकन की जांच 3 जून को होगी। उम्मीदवारों के पास अपने नाम वापस लेने मौका 5 जून तक मिलेगा। इन सीटों पर सभी चुनावी प्रक्रिया 25 जून से पहले ही पूरी की जानी हैं।

 छह जून से नौ जून तक नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन पत्रों की जांच छह जून से नौ जून तक की जाएगी। उम्मीदवारों को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 10 से 12 जून तय की गई है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को 13 जून को चुनाव चिह्न मिलेगा। मतदान 28 जून को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा तथा मतगणना 30 जून को सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

केरल पहुंचा मानसून, भारतीय मौसम विभाग ने किया कंफर्म, 20 से ज्यादा राज्यों में झमाझम बारिश का अनुमान

केरल पहुंचा मानसून, भारतीय मौसम विभाग ने किया कंफर्म, 20 से ज्यादा राज्यों में झमाझम बारिश का अनुमान

 नई दिल्ली। भारत में मानसून (Monsoon) की एंट्री हो गई है। शनिवार (24 मई) को मानसून (Monsoon) केरल पहुंचा। आज ही तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में मानसून के पहुंचने की संभावना है। 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत में प्रवेश करेगा।

 मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 16 साल में पहली बार मानसून (Monsoon) इतनी जल्दी आया है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को केरल, कर्नाटक सहित 20 से ज्यादा राज्यों में झमाझम बारिश की चेतावनी जारी है।

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार , केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिर सकते हैं। कई राज्यों में भीषण गर्मी भी रहेगी।

16 साल का टूटा रिकॉर्ड

आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है। 17 सितंबर के आसपास वापस लौटना शुरू करता है। 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है। लेकिन इस बार मानसून ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 16 साल में पहली बार मानसून इतनी जल्दी आया है। बता दें कि 2024 में मानसून 30 मई को केरल पहुंचा था।

देश के 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, जमा राशि पर मिलेगा इतने फीसदी मिलेगा ब्याज

देश के 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, जमा राशि पर मिलेगा इतने फीसदी मिलेगा ब्याज

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दी है। इससे ईपीएफओ अपने सात करोड़ से अधिक अंशधारकों के भविष्य निधि पर वार्षिक ब्याज जमा कर सकेगा।

PF Interest: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (epfo) ने 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (epf) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया था। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में दिए गए ब्याज दर के बराबर है। स्वीकृत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की मंजूरी के लिए भेजा गया था।

PF Interest: श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने पर सहमति दे दी है और श्रम मंत्रालय ने ईपीएफओ को इस संबंध में सूचना दे दी है।” अब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत दर के अनुसार ब्याज ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक अंशधारकों के खातों में जमा किया जाएगा।

PF Interest: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में 28 फरवरी को नई दिल्ली में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक में ब्याज दर पर निर्णय लिया गया था।

PF Interest: इससे पहले ईपीएफओ ने फरवरी 2024 में 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत किया था जो 2022-23-में 8.15 प्रतिशत था। वहीं, मार्च 2022 में 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को घटाकर चार दशक से अधिक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया था। यह 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था।

 
गूगल के इस नए फीचर से लोगों के उड़े होश! इंसानों की तरह बात करेगा आपका फोन, बस ऑन कर लें ये सेटिंग

गूगल के इस नए फीचर से लोगों के उड़े होश! इंसानों की तरह बात करेगा आपका फोन, बस ऑन कर लें ये सेटिंग

 SmartPhone यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. अब उनका फोन इंसान की तरह उनसे बात कर सकता है. इसके लिए आपको महंगा स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत नहीं है. Google ने अपने सालाना डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस, Google I/O 2025 में एक नया फीचर लॉन्च किया है.

इस फीचर से आप अपने फोन से बातचीत कर सकते हैं और कैमरा ऑन करके आसपास की चीजों के बारे में जानकारी ले सकते हैं. इस फीचर का नाम है Gemini Live. यह Project Astra का हिस्सा है. Google इस टूल पर काफी समय से काम कर रहा था और इसे पिछले साल के इवेंट में पहली बार दिखाया गया था.

Google के X हैंडल पर एक पोस्ट के मुताबिक, Gemini Live जल्द ही कई Google ऐप्स जैसे Calendar, Keep Notes, Tasks और Maps में जुड़ जाएगा. बस अपने फोन का कैमरा ऑन करें, और Gemini आपको कैलेंडर में इवेंट जोड़ने से लेकर रास्ता ढूंढने तक हर चीज में मदद करेगा.

Gemini Live कैसे शुरू करें?

Gemini Live इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Gemini ऐप इंस्टॉल करें. यह AI टूल Google Play Store और Apple App Store पर पहले से उपलब्ध है. ऐप डाउनलोड करने के बाद इसे अपने फोन में इंस्टॉल करें. इंस्टॉलेशन के बाद, इसे जरूरी परमिशन्स दें ताकि यह आपके साथ बातचीत के लिए तैयार हो.

फिर, Gemini ऐप खोलें और माइक के पास वाले आइकन पर टैप करें. इससे Gemini Live शुरू हो जाएगा और आपका फोन बातचीत के लिए तैयार होगा. अगर आप फोन का कैमरा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कैमरा आइकन पर टैप करें. जिस चीज के बारे में जानना चाहते हैं, उस पर कैमरा पॉइंट करें और स्क्रीन पर टैप करें.

काफी काम का है फीचर

आपको ऐसा लगेगा जैसे आप अपने फोन से बात कर रहे हैं. Gemini ऑनलाइन उपलब्ध डेटा के आधार पर उस चीज की जानकारी देगा. बस इतना ध्यान रखें कि आपका फोन इंटरनेट से कनेक्टेड हो.

आपको बता दें कि Gemini Live रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकता है. उदाहरण के लिए, स्टूडेंट्स किताबों को स्कैन करके नोट्स बना सकते हैं और ट्रैवलर्स अनजान जगहों पर Maps के साथ रियल-टाइम गाइड पा सकते हैं.

 
NOTAM issued: अंडमान सागर के ऊपर 2 दिन के लिए एअर स्पेस बंद, NOTAM जारी

NOTAM issued: अंडमान सागर के ऊपर 2 दिन के लिए एअर स्पेस बंद, NOTAM जारी

   नई दिल्ली। भारत ने अंडमान सागर के ऊपर एअर स्पेस बंद करने का एलान करते हुए एक NOTAM जारी किया है। ये केवल कुछ विशेष क्षेत्रों के लिए जारी हुआ है। यह नोटाम आज 23 मई से 24 मई की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह क्षेत्र लगभग 500 किलोमीटर लंबा है और सभी ऊंचाई स्तरों पर नागरिक विमानों के लिए बैन किया गया है। यहां मिसाइल या हथियार प्रणाली का टेस्ट हो सकता है।

क्या होता है NOTAM

NOTAM का मतलब एयरमेन को नोटिस है। यह नोटिस पायलटों को जारी किया जाता है, जिनमें उन्हें संभावित खतरों के बारे में जानकारी दी जाती है ताकि ट्रेनिंग के दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो। NOTAM दूससंचार के जरिए विमानन प्राधिकरणों के पास दाखिल किए जाते हैं। बता दें ऐसा पहली बार नहीं है कि नोटम जारी हुआ हो, इससे पहले भी कई बार NOTAM जारी किया जा चुका है।

कब जारी होता है NOTAM

सैन्य अभ्यासों और हथियारों के टेस्ट लिए जारी किए गए पिछले NOTAM की समीक्षा से पता चलता है कि कई नोटिसों में अस्पष्टता थी। लेकिन, इस NOTAM के स्थान और कुछ डिटेल को मिसाइल या हथियार प्रणाली टेस्ट के संकेत के रूप में समझा जा सकता है।

बता दें, पिछले साल अप्रैल में भारत ने अंडमान में हवा से मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था और मार्च 2022 में एक लॉन्च पैड से विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

UPI Payment: अब इन मोबाइल नंबरों पर नहीं कर सकेंगे UPI, जानें क्यों सरकार ने लिया ये फैसला

UPI Payment: अब इन मोबाइल नंबरों पर नहीं कर सकेंगे UPI, जानें क्यों सरकार ने लिया ये फैसला

 नई दिल्ली। अगर आप Paytm, PhonePe या Google Pay जैसे UPI ऐप्स से पेमेंट करते हैं और हाल ही में आपके ट्रांजैक्शन बार-बार फेल हो रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार ने डिजिटल पेमेंट फ्रॉड को रोकने के लिए एक नया सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके तहत कुछ मोबाइल नंबरों को “रिस्की” यानी जोखिम भरा मानते हुए उन पर UPI ट्रांजैक्शन को ब्लॉक किया जा रहा है।

क्यों लिया गया है ये फैसला

ये नंबर वो हैं जिन पर या तो साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिली हैं या फिर जिनका व्यवहार संदिग्ध पाया गया है जैसे बार-बार डिवाइस बदलना, गलत KYC देना, या फर्जी QR कोड से जुड़ाव। इस फैसले का उद्देश्य है कि किसी यूजर के खाते से पैसा कटने से पहले ही फ्रॉड को रोका जाए। भारत में UPI फ्रॉड तेजी से बढ़ा है जैसे कि नकली QR कोड, फर्जी UPI हैंडल आदि। इसलिए ये नया सिस्टम जरूरी है ताकि फ्रॉड को समय से पहले रोका जा सके।

जानें क्या है नया सिस्टम

अब इस सिस्टम के तहत, कुछ मोबाइल नंबरों को “फ्रॉड रिस्क” के आधार पर Medium, High या Very High कैटेगरी में डाला जाएगा। ऐसे नंबरों पर UPI ट्रांजैक्शन रोके या लिमिट किए जा सकते हैं।

किन नंबरों पर होगा असर

अगर किसी मोबाइल नंबर से लगातार फ्रॉड की शिकायतें आई हैं, या वह नंबर बार-बार नए फोन या SIM में इस्तेमाल हो रहा है, तो ऐसे नंबरों को सिस्टम ‘सस्पेक्टेड’ यानी संदेहास्पद मान सकता है। या जिन नंबरों के खिलाफ साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हैं, गलत KYC डिटेल्स दी गई हैं, बार-बार OTP/UPI PIN फेल हुआ है, उन पर UPI ट्रांजैक्शन ब्लॉक किया जा सकता है।

कौन-कौन से ऐप होंगे प्रभावित

Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे बड़े UPI ऐप्स और बैंक इस सिस्टम का हिस्सा हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत में 90% से ज्यादा UPI ट्रांजैक्शन होते हैं, तो असर काफी बड़ा हो सकता है।

 अगर आपका नंबर ब्लॉक हो गया है तो क्या करें

ऐप से लॉगआउट करें और दोबारा लॉगिन करें। इसके बाद अपना KYC और बैंक डिटेल्स अपडेट कराएं। SIM को उसी डिवाइस में रखें जिसमें आपने ऐप इंस्टॉल किया है। फिर भी दिक्कत रहे तो अपने बैंक के नोडल अधिकारी या NPCI को शिकायत करें।

Breaking : PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Breaking : PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें लिस्ट

 भोपाल। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 19 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों का आदेश PWD ने 22 मई 2025 को जारी किया।आदेश के अनुसार, सभी प्रभावित अधिकारी-कर्मचारियों को उज्जैन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

देखें लिस्ट:-

 

 

 
छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मौसम का कहर! 31 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की लिस्ट

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में मौसम का कहर! 31 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की लिस्ट

 नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को बड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर भी जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी का कहर, दो की मौत

बुधवार रात राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में अचानक मौसम बिगड़ा। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने तबाही मचा दी। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के चलते दो लोगों की मौत हो गई, जबकि यातायात और जनजीवन पर खासा असर पड़ा।

31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए देश के 31 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अलग-अलग स्तर के मौसम अलर्ट जारी किए हैं।

  • राजस्थान में भीषण गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है।
  • वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्रप्रदेश और केरल में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

राजस्थान में गर्मी का प्रचंड रूप

गर्मी से झुलस रहे राजस्थान में बीकानेर और शेखावटी जैसे इलाकों में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई के लिए हीटवेव की चेतावनी दी है।

आंधी-बारिश: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना

हीटवेव: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल

मॉनसून देगा राहत, 25 मई को पहुंचेगा केरल

गर्मी और तूफान के बीच एक राहत की खबर आई है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तय समय से दो दिन पहले यानी 25 मई को केरल में दस्तक देगा। पहले इसकी तारीख 27 मई बताई गई थी। मॉनसून के जल्दी आने से देश के बाकी हिस्सों में भी जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज हवाओं से बिजली का खंभा गिर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मई की रात से 22 मई की सुबह तक कई राज्यों में मध्यम से तेज बारिश रिकॉर्ड की गई।

देश के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी गर्मी और मौसम की उठापटक जारी रहेगी। आईएमडी की रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों को धूप से बचने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 
आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव, कई राज्यों के लिए नई जिम्मेदारियों का किया ऐलान, जानिए किस नेता को कहां की कमान

आम आदमी पार्टी में बड़े बदलाव, कई राज्यों के लिए नई जिम्मेदारियों का किया ऐलान, जानिए किस नेता को कहां की कमान

 नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (AAP) ने 21 मई 2025 को नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए विभिन्न राज्यों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, दिलीप पांडे को पार्टी का ओवरसीज कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर, कर्नाटक के प्रभारी राजेश गुप्ता, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी ऋतुराज गोविंद और उत्तराखंड के प्रभारी महेन्द्र यादव बनाए गए हैं।

इसी प्रकार, राजस्थान में धीरेश टोकस, महाराष्ट्र में प्रकाश जारवाल, तेलंगाना में प्रियांका कक्कड़, केरल में शेली ओबेरॉय, तमिलनाडु में पंकज सिंह और लद्दाख में प्रभाकर गौर को आम आदमी पार्टी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के लिए दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा और चंद्रेंद्र कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि उत्तराखंड में घनेन्द्र भद्राज और हिमाचल प्रदेश में विजय फुलारा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी लिस्ट यहां भी देख सकते हैं।

 दिलीप पांडे बने AAP ओवरसीज कोऑर्डिनेटर
 मध्यप्रदेश  – जितेंद्र सिंह तोमर
 कर्नाटक – राजेश गुप्ता
 हिमाचल – ऋतुराज गोविंद
 उत्तराखंड – महेन्द्र यादव

 राजस्थान – धीरेश टोकस
 महाराष्ट्र – प्रकाश जारवाल
तेलंगाना – प्रियांका कक्कड़
 केरल – शेली ओबेरॉय
 तमिलनाडु – पंकज सिंह
 लद्दाख – प्रभाकर गौर

UP में दिलीप पांडे, विशेष रवि, अनिल झा, चंद्रेंद्र कुमार बने सह-प्रभारी

तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित

तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित

 श्रीनगर। दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-2142 बुधवार (21 मई 2025) को एक भयंकर ओलावृष्टि और तूफान की चपेट में आ गई, जिसके कारण विमान को श्रीनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना ने यात्रियों के लिए एक डरावना अनुभव पैदा किया, लेकिन पायलट की सूझबूझ और कौशल के कारण सभी 227 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

क्या हुआ था?-

इंडिगो फ्लाइट 6E-2142 (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-IMD) ने दिल्ली से शाम 5 बजे उड़ान भरी थी। श्रीनगर में लैंडिंग से ठीक पहले, लगभग 6:30 बजे, विमान अचानक एक भयंकर ओलावृष्टि और तूफान में फंस गया। तेज हवाओं और ओलों ने विमान को जोरदार झटके दिए, जिससे विमान का नोज कोन (रडोम) क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में सामान ऊपरी डिब्बों से नीचे गिर गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यात्री चीखते-पुकारते और प्रार्थना करते सुनाई दिए।

पायलट की सूझबूझ और इमरजेंसी लैंडिंग

तूफान की गंभीरता को देखते हुए, पायलट ने तुरंत श्रीनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर आपातकाल की घोषणा की। खराब दृश्यता और तेज हवाओं के बावजूद, पायलट ने अपने कौशल का परिचय देते हुए विमान को श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया। यात्रियों ने इसे “नजदीकी मौत का अनुभव” करार दिया और पायलट को “हीरो” बताकर उनकी जमकर तारीफ की। एक यात्री, ओवैस मकबूल, ने X पर लिखा, “यह एक डरावना अनुभव था, लेकिन पायलट ने हमें सुरक्षित उतार लिया।”

इंडिगो का आधिकारिक बयान

इंडिगो ने घटना की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया: “फ्लाइट 6E-2142, दिल्ली से श्रीनगर जा रही थी, रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित उतारा गया। एयरपोर्ट टीम ने यात्रियों की देखभाल की और उनकी भलाई को प्राथमिकता दी। विमान को आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद उड़ान के लिए तैयार किया जाएगा।”

विमान को हुआ नुकसान

तूफान के कारण विमान का नोज कोन, जो रडार सिस्टम का हिस्सा होता है, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते विमान को “एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड” (AOG) घोषित किया गया है, जिसका मतलब है कि इसे तकनीकी जांच और मरम्मत के बाद ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि कोई यात्री या चालक दल का सदस्य को कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव: 23 अधिकारियों की DSP के रूप में नियुक्ति

पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव: 23 अधिकारियों की DSP के रूप में नियुक्ति

 मध्य प्रदेश : के गृह विभाग ने पुलिस इंस्पेक्टर्स से उप पुलिस अधीक्षक (कार्यवाहक) बनाये गए 23 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं, इसमें निरीक्षक संवर्ग के 15 , रेडियो संवर्ग का 1, रक्षित नरीक्षक संवर्ग के पांच, एसएएफ संवर्ग के 2 अधिकारी शामिल हैं जिनका प्रमोशन उपरांत पदस्थापना आदेश जारी हुआ है।

विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण की जाँच करने के निर्देश 

गृह विभाग ने उच्च प्रभार दिए जाने वाले अधिकारियों के लिए इकाई प्रमुखों के लिए निर्देश जारी किये है, विभाग ने कहा सूची में सम्मिलित निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रूप में प्रभार सौंपे जाने के आदेश जारी करने के पूर्व उनके विरुद्ध वर्तमान में विभागीय जांच/ आपराधिक प्रकरण/ दण्डादेश की प्रभावशीलता इत्यादि होने की स्थिति की अपडेट जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आदेश जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

आदेश में इस शर्त का भी उल्लेख 

सूची में शामिल निरीक्षक संवर्ग के अधिकारियों से कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के पद का प्रभार सौंपे जाने के पूर्व यह भी सुनिश्चित किया जाये कि सूची में सम्मिलित कोई निरीक्षक सेवा निवृत्त तो नहीं हो गया है। यदि ऐसा है तो संबंधित को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी न किये जाये ।

अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों की वीरगाथा

अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों की वीरगाथा

 चंद्रयान की तरह अब ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने के बल लाने वाली ब्रम्होस और आकाश मिसाइलों के शौर्य की कहानी भी स्कूली बच्चे पढ़ेंगे। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इसे सभी भारतीय भाषाओं में स्कूली बच्चों तक पहुंचाने की तैयारी में है। जो स्कूलों में बच्चों तक पाठ्यक्रम के अतिरिक्त गतिविधियां और भारतीय भाषाओं को सिखाने के क्रम में रोचक तरीके से पहुंचाएगी जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने सोमवार को एक कार्यक्रम में इसके संकेत दिए और कहा कि ब्रम्होस और आकाश की ताकत हमारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती का प्रमाण है। ऐसे में हमें शोध पर अधिक बल देना चाहिए। इसके लिए पीएम रिसर्च फंड में जरूरी बदलाव किए जा रहे है।

बच्चों को पढ़ाई जाएगी सफलता की कहानी
माना जा रहा है कि इस पहल से बच्चों के मन में ऐसे शोधों के प्रति रूझान बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय हितों के प्रति जुड़ाव ब़ढ़ाने वाले हो। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी बच्चों में स्कूली स्तर से ही ऐसे बीच रोपने की सिफारिश की गई है, ताकि वह आगे चलकर शोध और इनोवेशन के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकें।

मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान की सफलता की कहानी को बच्चों के बीच जिस रोचक तरीके से पहुंचाया गा था, साथ ही वह बच्चों की जुबान पर छा गया है, उसे देखते हुए ब्रम्होस और आकाश मिसाइलों की सफलता की कहानी भी बच्चों की बीच पहुंचायी जाएगी।

इनमें यह बताया जाएगा कि कैसे इन मिसाइलों ने पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में ही मार न सिर्फ ध्वस्त किया बल्कि इन मिसाइलों ने पाकिस्तान के सारे सुरक्षा तंत्र को भेदते हुए उसके भीतर घुसकर उसके हवाई अड्डों और आतंकी ठिकानों को नष्ट किया। इन मिसाइलों का प्रहार इतना विकराल थी कि पाकिस्तान कुछ ही घंटों में घुटने के बल आ गया औऱ शांति की गुहार लगाने लगा।

ये है मिसाइलों की खासियत
ब्रम्होस मिसाइल: रफ्तार- 9878 किमी प्रति घंटा, रेंज- 400 किमी, वजन- 1290 किलोग्राम, लंबाई- 8.4 मीटर, भार ले जाने की क्षमता- 3000 किलोग्राम।
आकाश मिसाइलः रफ्तार- 3087 किमी प्रति घंटा, लंबाई 5.78 मीटर, वजन- 720 किलोग्राम, रेंज- 80 किलोमीटर, भार ले जाने की क्षमता-60 किलोग्राम।

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी पर केस बनता है – ईडी

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया और राहुल गांधी पर केस बनता है – ईडी

 प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बुधवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी तथा कई अन्य के खिलाफ ‘प्रथम दृष्टया’ मनी लॉन्ड्रिंग का केस बनता है. ईडी ने स्पेशल जज विशाल गोगने के समक्ष केस का संज्ञान लेने के बारे में शुरुआती दलीलों के दौरान यह बात कही.

सुनवाई के बीच, जज ने जांच एजेंसी ईडी को यह निर्देश भी दिया कि वह मामले में अपनी चार्जशीट की एक कॉपी बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को उपलब्ध कराए, जिनकी निजी शिकायत के आधार पर ईडी ने वर्तमान केस दर्ज किया है. मामले में बहस अभी चल रही है.

चार्जशीट पढ़ने के लिए चाहिए वक्त
कोर्ट में ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू और प्रस्तावित आरोपियों की ओर से अभिषेक सिंघवी दलील रखने पहुंचे. कोर्ट ने कहा कि आज ईडी अपनी दलील रख लें. कोर्ट बाद में यह देखेगी कि दूसरे पक्ष को जवाब देने के कब का समय दिया जाए.

एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि शिकायत एक अधिकृत अधिकारी द्वारा दर्ज की गई है. राजू ने दलील रखते हुए कहा कि मामले में सोनिया गांधी पहली आरोपी तो राहुल गांधी को दूसरे आरोपी बनाए गए हैं. इसके साथ कुल 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है. इनके अलावा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी आरोपी बनाया गया है.

इन सभी आरोपियों पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) से संबंधित 2,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों का गलत तरह से अधिग्रहण कर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप है. सोनिया और राहुल यंग इंडियन के शेयरधारक हैं. दोनों के पास 38-38 फीसदी शेयर हैं.

पिछली सुनवाई में सभी आरोपी को नोटिस
इससे पहले कोर्ट ने 8 मई को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए इसके लिए 21 और 22 मई की नई तारीख निर्धारित की थी. कोर्ट ने इससे पहले 2 मई को इस केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था. तब जज गोगने ने ईडी की दलीलें सुनने के बाद कहा कि पिछले आदेश के अनुसार सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं.

तब जज ने यह भी कहा, “नोटिस कथित तौर पर प्रस्तावित आरोपी 4 (सैम पित्रोदा) को वैकल्पिक ई-मेल आईडी पर आज ही भेजा गया है, ऐसे में यह सही होगा कि इस पर दलील सुनवाई की अगली तारीख पर सुनी जाएं.”

कोर्ट ने कहा, “सुब्रमण्यम स्वामी, जो कि इस केस से संबंधित कार्यवाही में मुख्य शिकायतकर्ता हैं, ने अपनी उपस्थिति का जिक्र किया है और कहा है कि वर्तमान शिकायत और दस्तावेज की एक कॉपी उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया जाएगा. ‘

साल 2021 में ED ने शुरू की थी जांच
कोर्ट महीने की शुरुआत में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर चुका है. साथ कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और सुमन दुबे, यंग इंडियन, डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी नोटिस जारी किया गया था. तब जज ने कहा था कि चार्जशीट पर संज्ञान लेने के समय सोनिया और राहुल को अपना पक्ष रखने का अधिकार है.

मामले में चार्जशीट मनी लॉन्ड्रिंग प्रिवेंशन एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं 3 (धनशोधन) और 4 (धनशोधन के लिए दंड) के तहत दायर किया गया था. हाल में चार्जशीट दाखिल करने वाली जांच एजेंसी ईडी ने 2021 में अपनी जांच शुरू की थी, जब एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 26 जून 2014 को स्वामी की ओर से दाखिल निजी शिकायत पर संज्ञान लिया था.