भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार:
दक्षिण पश्चिम मॉनसून 18 जून को उत्तरी अरब सागर के कुछ और भागों, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर, सौराष्ट्र और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ-साथ मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।
मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) आज यानि शुक्रवार को 21.5° उत्तरी अक्षांश/ 60° पूर्वी देशांतर, जूनागढ़, दीसा, गुना, कानपुर, मेरठ, अंबाला और अमृतसर तक पहुंच गई है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनूसन के अगले 24 घंटों में अरब सागर, गुजरात के बाकी हिस्सों, दक्षिणी राजस्थान के कुछ और भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में भी दस्तक दे सकता है।
गंगीय पश्चिम बंगाल और इससे सटे भागों के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी बिहार और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे भागों के ऊपर हवाओं में पहले से बना चक्रवाती क्षेत्र इसी निम्न दबाव में मिल गया है।
पश्चिमी राजस्थान से हरियाणा, उत्तर प्रदेश,दक्षिणी बिहार, झारखण्ड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तर पूर्वी भागों के बीच एक ट्रफ रेखा बन गई है। यह ट्रफ उत्तर प्रदेश पर बने निम्न दबाव के बीच से होकर गुजर रही है।
दक्षिणी बंग्लादेश और इससे सटे भागों के ऊपर भी एक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 3.1 किमी से लेकर 5.8 किमी के बीच है।
पश्चिमी तटों पर मॉनसून सीजन में बनने वाली ऑफ शोर ट्रफ दक्षिणी गुजरात के तटीय भागों से लेकर उत्तरी केरल तक एक ट्रफ बनी हुई थी, जो अब कम होकर दक्षिणी महाराष्ट्र से केरल के तटीय भागें तक सीमित हो गई है।
पश्चिमी विक्षोभ 72° पूर्वी देशांतर और 22°उत्तरी अक्षांश पर क्षोभमण्डल के मध्य और ऊपरी हिस्सों पर पश्चिमी हवाओं के रूप में बना हुआ है।इसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी है।
दक्षिणी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।यह समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
दक्षिणी हरियाणा और इससे सटे भागों के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम समुद्र तल 0.9 किमी की ऊंचाई पर है। यह सिस्टम अब उत्तरी राजस्थान और इसके आसपास के भागों पर पहुंच गया है।
और अधिक जानकारी के लिए लॉग ऑन करेंwww.imd.gov.inपर या दूरभाष संख्या : +91 11 24631913, 24643965, 24629798 पर संपर्क करें (1875 से राष्ट्र सेवा में समर्पित):
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री सुशील चंद्र ने चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे के साथ मिलकर 15 जून, 2021 को 'आम चुनाव 2019 - एक एटलस' जारी किया। श्री सुशील चंद्र ने इस अभिनव दस्तावेज को संकलित करने के लिए आयोग के अधिकारियों की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को भारतीय चुनावों के विशाल परिदृश्य को बेहतर तरीके से जानने के लिए प्रेरित करेगा। एटलस में इस महत्वपूर्ण घटना के सभी डेटा और सांख्यिकीय आंकड़े शामिल हैं। इसमें 42 विषयगत नक्शे और 90 तालिकाएं हैं जो चुनाव के विभिन्न पहलुओं को दर्शाती हैं। एटलस भारतीय चुनावों से जुड़े रोचक तथ्य, घटना और कानूनी प्रावधान भी साझा करता है।
1951-52 में हुए पहले आम चुनाव के बाद से, आयोग चुनावी आंकड़ों को विवरणात्मक और सांख्यिकीय पुस्तकों के रूप में प्रकाशित करता रहा है। 2019 में आयोजित 17 वां आम चुनाव मानव इतिहास में हुआ सबसे बड़ा लोकतांत्रिक अभ्यास था, जिसमें भारत के 32 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले 10.378 लाख मतदान केंद्रों पर 61.468 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले।
भारतीय चुनावों में, चुनावी आंकड़ा मुख्य रूप से निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों द्वारा निर्वाचक नामावली की तैयारी के दौरान और साथ ही निर्वाचन अधिकारियों द्वारा चुनाव के संचालन की प्रक्रिया के दौरान जमा किया जाता है। इसके बाद यह आंकड़ा इन वैधानिक प्राधिकरणों द्वारा संकलित किया जाता है। तत्पश्चात, चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, भारत का चुनाव आयोग यह चुनावी आंकड़ा जमा करता है और संकलन, रिकॉर्ड और प्रसार उद्देश्यों के लिए विभिन्न रिपोर्ट तैयार करता है।
अक्टूबर 2019 में, आयोग ने 543 संसदीय क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए चुनावी आंकड़ों के आधार पर सांख्यिकीय रिपोर्ट जारी की। इस एटलस में पेश किए गए नक्शे और तालिकाएं उस जानकारी को दर्शाते हैं और देश की चुनावी विविधता की बेहतर समझ के लिए जानकारी प्रदान करते हैं। आकंड़े को संदर्भ के हिसाब से पेश करने के अलावा, ये विस्तृत नक्शे विभिन्न स्तरों पर चुनावी तरीके को दर्शाते हैं और साथ ही इसकी स्थानिक और अस्थायी समायोजन को दिखाते हैं। चुनावी आंकड़े की बेहतर परिकल्पना और प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से, यह एटलस एक सूचनात्मक और सचित्र दस्तावेज के रूप में कार्य करता है जो भारतीय चुनावी प्रक्रिया की बारीकियों को प्रकाश में लाता है और पाठकों को रुझानों एवं परिवर्तनों का विश्लेषण करने के लिए सशक्त बनाता है। एटलस उन 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़े जैसी प्रमुख विशेषताओं को दर्शाता है जहां महिलाओं द्वारा किए गए मतदान का प्रतिशत पुरुषों के मतदान प्रतिशत से ज्यादा था। साथ ही यह मतदाताओं, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन सहित अन्य मापदंडों के लिहाज से सबसे बड़े और सबसे छोटे संसदीय क्षेत्र के बारे में जानकारी जैसी विशेषताएं भी पेश करता है।
एटलस अलग-अलग श्रेणियों में और विभिन्न आयु वर्गों के मतदाताओं एवं मतदाता लिंग अनुपात जैसी विभिन्न तुलनात्मक सूचियों के माध्यम से मतदाताओं के आंकड़े को दर्शाता है। 2019 के आम चुनावों में भारतीय चुनावों के इतिहास में सबसे कम लैंगिक अंतर देखा गया। मतदाता लिंग अनुपात, जिसने 1971 से सकारात्मक रुझान दिखाया है, 2019 के आम चुनावों में 926 था।
एटलस 2014 और 2019 के आम चुनावों के दौरान विभिन्न राज्यों में प्रति मतदान केंद्र के लिहाज से मतदाताओं की औसत संख्या की तुलना भी करता है। भारत के चुनाव आयोग ने आम चुनाव 2019 में 10 लाख से अधिक मतदान केंद्रों की स्थापना की, जहां प्रति मतदान केंद्र के लिहाज से सबसे कम मतदाता (365) अरुणाचल प्रदेश में थे।
विभिन्न अन्य श्रेणियों में, एटलस 1951 के बाद से आम चुनावों में खड़े होने वाले उम्मीदवारों की संख्या की तुलना करता है। 2019 के आम चुनाव में, देश भर में दाखिल किए गए कुल 11,692 नामांकनों में से नामांकन रद्द किए जाने और नाम वापस लेने के बाद 8,054 योग्य उम्मीदवार थे।
ई-एटलस https://eci.gov.in/ebooks/eci-atlas/index.html पर और जानकारी हासिल की जा सकती है। अगर कोई सुझाव देना चाहे तो उसे आयोग के ईडीएमडी संभाग के साथ साझा कर सकता है।
कानपुर, कानपुर के किदवईनगर में सनसनीखेज मामला सामना आया है, यहां एक तांत्रिक बाबा पांच पत्नी को धोखा देने के बाद छठवीं शादी करने जा रहा था. कानपुर पुलिस ने बाबा को शाहजहांपुर के उससे घर से गिरफ्तार कर लिया. बाबा पर 2016 में शाहजहांपुर में अपने छोटे भाई की पत्नी से रेप का भी मामला भी दर्ज है. इसके अलावा बाबा का शादी डॉट कॉम में भी प्रोफाइल मिली है. जिसमें बाबा की 32 युवतियों से इंग्लिश में चैट मिली है.
मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी अनुज चेतन कठेरिया की श्याम नगर निवासी युवती से वर्ष 2019 में की थी. युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही अनुज ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया. कुछ दिनों बात पता चला कि उससे शादी करने से पहले ओर चार शादियां कर चुका है. अनुज की पांचवी पत्नी ने इसका विरोध किया. विरोध करने पर अनुज उर्फ बाबा ने दुष्कर्म के बाद अपनी पांचवी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की. पीड़िता ने बीते वर्ष चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई.
किदवईनगर में रहने की सूचना मिलने का बाद युवती ने किदवईनगर थाने में अनुज उर्फ तांत्रिक बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. मुखबिर की मदद से पुलिस को अनुज के शाहजहांपुर में होने की सूचना मिली. शुक्रवार की सुबह अनुज के घर पर छापा मारकर पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया. रवीना त्यागी, डीसीपी साउथ ने बताया, कि आरोपित बाबा कभी तांत्रिक तो कभी मौलवी बनकर लोगों को जाल में फंसाता था. पांचवी पत्नी की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका. कई अन्य जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिल रही है. उसका पता लगाया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिस शख्स ने थप्पड़ जड़े थे, उसकी मौत हो गई है। अभिषेक बनर्जी को कभी थप्पड़ जड़ने वाले भाजपा से जुड़े देबाशीष आचार्य की गुरुवार को रहस्यमय ढंग से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने इसे हत्या करार दिया है।
गुरुवार तड़के देवाशीष आचार्य को गंभीर रूप से घायल हालत में मिदनापुर के तमलुक जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि उन्हें कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सुबह 4.10 बजे लाया गया, जो जल्द ही चले गए। उनकी मौत दोपहर में हुई। जब उनके परिवार को अस्पताल पहुंचने पर रहस्यमय मौत के बारे में पता चला और तो उन्होंने दावा किया कि देवाशीष की हत्या कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी नेताओं ने अब देवाशीष आचार्य की मौत पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि देवाशीष 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि देवाशीष आचार्य 16 जून की शाम अपने दो दोस्तों के साथ बाहर गए थे। वह चाय की दुकान पर भी रुके थे और वहां से अचानक चले गए थे।
बता दें कि देबाशीष आचार्य सबसे पहले 2015 में उस दौरान सुर्खियों में छाए थे जब उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी को भरी जनसभा में थप्पड़ जड़ दिया था। हालांकि, इसके बाद टीएमसी समर्थकों ने उनकी खूब पिटाई की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था, मगर अभिषेक बनर्जी के दखल पर रिहा कर दिया गया था।
कन्नौज। उत्तरप्रदेश के कन्नौज के जगतपुर गांव में एक शादी में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन स्टेज पर ही बेहोश हो गई। दूल्हे ने दुल्हन पर भूत बाधा का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया।
मैनपुरी के नवीगंज से देवेंद्र पुत्र धर्म सिंह कठेरिया जगतपुर गांव में बुधवार रात बारात लेकर आया था। भीषण गर्मी व प्यास के चलते दुल्हन को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी।
यह नजारा देखकर दूल्हे के बहनोई लालू निवासी सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद भड़क उठा। उसने कहा कि बीमार लड़की से शादी करवाई जा रही है। उसे पहले ही पता था कि लड़की पर कोई भूत बाधा आती है। मौका पाकर दूल्हा व बाराती भाग निकले।
वहीं वधूपक्ष ने दावा किया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बारात वापस लौट गई। दुल्हन के पिता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।
कोरोना काल में शादी बारात के कई तरह के मामले सामने आ रहे हैं। शादी बारात में कई तरह के किस्से सुनने को मिल रहे हैं। शादी समारोह में अचानक पुलिस पहुंचकर समारोह के रंग में भंग डालने का काम कर रही है। कहीं दूसरी शादी की खबरें आ रही हैं तो कहीं से प्रेमी द्वारा धोखा देकर शादी करने का मामला सुनने को मिल रहा है। बिहार के पालीगंज से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। बारात पहुंच चुकी थी। फेरे की तैयारियां शुरू हो गई थीं। डीजे पर नाच-गाना चल रहा था। जयमाल होने जा रहा था कि तभी एक युवती पुलिस लेकर स्टेज पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बारात और जनाती पहले तो कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन जब लड़की ने अपने बारे में बताया तो सभी के होश उड़ गए। युवती दूल्हे को अपना पति बता रही थी, यह सुनकर स्टेज पर मौजूद दुल्हन भी हक्का-बक्का रह गई। फिर क्या था शादी की खुशियां पर ग्रहण सा लग गया। पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को कई तरह के सुबूत दिखाए। इसके बाद दूल्हे की शादी को रुकवा दिया गया।
दुल्हन ने दूल्हे के छोटे भाई से कर ली शादी
पालीगंज अनुमंडल के सिगोडी थाना क्षेत्र के मुरारचक गांव में भीम यादव की बेटी कुमारी पिंकी की शादी के लिए पालीगंज थाने के सियारामपुर गांव से संजय यादव के बेटे अनिल कुमार की बारात धूमधाम से पहुंची थी। जयमाल के कार्यक्रम के दौरान अचानक एक युवती पुलिस के साथ पहुंची, जिसने समारोह के रंग में भंग डाल दिया। युवती ने दूल्हे को अपना पति बताकर शादी को रुकवा दिया। बारात में मौजूद लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई थी। दूल्हा भी युवती को देखकर अपनी गलती पर शर्मिंदा था। दूल्हा युवती को जानता था, दुल्हन ने जब युवती से उसकी पत्नी होने का सुबूत मांगा तो युवती ने पुलिस के सामने सारा चिट्ठा खोलकर रख दिया। देखते ही देखते हकीकत सामने आ गई। युवक परिवार वालों के दबाव में आकर दूसरी शादी करने जा रहा था। इसके बाद युवती ने दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। शादी की तैयारियां जारी थीं। अगले दिन दुल्हन ने परिवार वालों की इज्जत की खातिर दूल्हे के छोटे भाई को बुलवाया और उससे शादी करने के लिए हामी भर दी।
परिवार वालों के दबाव में दूसरी शादी कर रहा था युवक
सियामपुर गांव के जिस लड़के की शादी को पहुंचकर युवती ने रुकवा दिया वह परिवार वालों के दबाव में आकर दूसरी शादी कर रहा था। जानकारी के अनुसार उसका एक लड़की से कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले लड़के ने लड़की से चोरी-छिपे शादी कर ली थी। इसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसी बीच घर वालों ने लड़के की शादी दूसरी जगह तय कर दी। मजबूर होकर लड़के ने भी शादी के लिए हामी भर दी। बारात जा चुकी थी। इसी बीच प्रेमिका को प्रेमी की दूसरी शादी होने की जानकारी हुई तो वह पुलिस को लेकर शादी समारोह में पहुंच गई और शादी का रुकवा दिया।
मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा के प्राइवेट अस्पताल में बेहोशी की हालत में इलाज के लिए आई युवती के साथ एक कंपाउंडर ने शर्मनाक हरकत (molestation) की है. इस घटना के बाद आरोपी कंपाउंडर भाग गया है. युवती के पिता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
पुलिस इस मामले में अस्पताल के मालिक से भी पूछताछ कर रही है और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.
जानकारी के मुताबिक, मथुरा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती बेहोश महिला मरीज के साथ छेड़खानी को लेकर एक कंपाउंडर के खिलाफ यह मामला सामने आया है.
कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया, कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक निजी के कंपाउंडर राम गूजर पर वहां पेट की बीमारी का इलाज कराने आई एक महिला मरीज के परिजनों ने बेहोशी की स्थिति में गलत इरादे से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. आरोपी कंपाउंडर फिलहाल फरार है.
पुलिस उपाधीक्षक (सिटी) वरुण कुमार ने बताया, पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर कार्यवाही की जा रही है. युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.
डिप्टी एसपी वरुण कुमार ने बताया, पीड़िता को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रात में उसके साथ यह घटना हुई. उन्होंने कुमार ने कहा कि इस मामले में अस्पताल के मालिक डॉक्टकर से पूछताछ की जा रही है और वहां लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है.
उदयपुर। प्रदेश में भले ही चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया गया हो लेकिन बाजारों में यह धड़ल्ले से बिक रहा है और लोगों के लिये जानलेवा साबित हो रहा है। लेकसिटी उदयपुर में एक बार फिर चाइनीज मांझे का कहर सामने आया है। यहां 5 वर्षीय एक मासूम की गर्दन चाइनीज मांझे से जबर्दस्त तरीके से कट लग गया. मासूम बच्ची को बचाने के लिये उसके 36 टांके लगाने पड़े हैं।
दिल को दहला देने वाली यह घटना सामने आने के बाद से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। चायनीज मांझे की शिकार हुई पांच वर्षीय अशना बानो बुधवार को पिता उमर फारूक के साथ बाइक पर आगे बैठकर अपनी दादी के घर से पारस तिराहे पर स्थित अपने घर पर आ रही थी. इसी दौरान छींपा कॉलोनी के पास चाइनीज मांझा हवा में लहराता हुआ आया और अशना की गर्दन को चीर दिया।
तीन यूनिट से ज्यादा ब्लड तक चढ़ाया जा चुका है
चाइनीज मांझे के टकराते ही अशना की गर्दन से खून निकलने लगा। मासूम बच्ची मारे दर्द से चिल्लाने लगी. बेटी को लहूलुहान देखकर पिता के हाथ-पांव फूल गये. उन्होंने बेटी को आनन-फानन में जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचाया। वहां अशना की गर्दन पर 36 टांके लगाये गये हैं। बच्ची के तीन यूनिट से ज्यादा ब्लड तक चढ़ चुका है। मासूम अशना का इस समय हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
माता और पिता दोनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
घटना की सूचना के बाद में बच्ची की मां भी अस्पताल पहुंच गई। बेटी की हालत देखकर दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीड़िता के माता और पिता दोनों अपनी बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अवैध रूप से बिक रहे चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने फिर दिया थोथा आश्वासन
इस घटना के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अशोक कुमार ने चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की बात की है। हालांकि यह दावे पहले भी होते रहे हैं लेकिन बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज मांझा अवैध रूप से बिक रहा है। इससे पहले भी कई बार चाइनीज मांझा पक्षियों के साथ-साथ इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो चुका है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हनी ट्रैप के एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो लड़कियों के फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर पहले लोगों से दोस्तीर करता था और फिर वीडियो कॉल के दौरान उन्हेंर अश्ली्ल हरकत के लिए उकसाते हुए उसे रिकार्ड कर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने इस गैंग के मास्टमर माइंड को मेवात से गिरफ्तार किया है। आरोपी अब तक 200 लोगों को सेक्सीटॉर्शन (अश्लीेलता के नाम पर वसूली) का शिकार बना चुके हैं।
ऐसे फंसाता था जाल में
गिरफ्तार आरोपी पलवल का रहने वाला है। आरोपी समेत गैंग के सदस्या फेसबुक पर खूबसूरत लड़कियों के फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। फिर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती करते हैं। नजदीकी बनने के बाद प्रेम के जाल में फंसाते हैं और नंबर का आदान-प्रदान करते हैं। शिकार जब व्हॉट्सएप पर वीडियो कॉल करता है तो गैंग के लोग इधर से किसी लड़की का अश्लील वीडियो प्ले कर देते हैं। फिर पीड़ित को भी अश्लीेल व्यवहार करने के लिए उकसाते हैं और उसके ऐसा करते ही वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार से 20 हजार रुपए ऐंठते हैं। यह गिरोह कुछ महीनों में ही दो सौ लोगों को ब्लैकमेल कर चुका है।
ऐसे हुआ गिरोह का खुलासा
क्राइम ब्रांच के पास गैंग का शिकार बने एक पीड़ित ने शिकायत दी। उसकी आपबीती सुनने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की। इस दौरान तकनीकी जांच के जरिए यह पता चला कि नंबर की लोकेशन हरियाणा के मेवात इलाके की है। क्राइम ब्रांच की टीम फिर मेवात पहुंची और वहां से गैंग के मास्टर माइंड बरकत अली को गिरफ्तार कर लिया।
ट्विटर ने भारत सरकार के नए आईटी नियमों का पालन करने के लिए भारत में अंतरिम मुख्य अनुपालन अधिकारी (Chief Compliance Officer) नियुक्त किया है। अपने नए आईटी नियमों पर भारत सरकार के साथ लंबी लड़ाई के बाद ट्विटर ने मुख्य अनुपालन अधिकारी नियुक्त किया। भारत ने फरवरी, 2021 में नए आईटी नियमों की घोषणा की, जिसे 25 मई को लागू किया गया था। इसके तहत फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल आदि जैसी तकनीकी कंपनियों को भारत में मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और शिकायत अधिकारी नियुक्त करने की आवश्यकता है। जब 25 मई को पहली बार नए आईटी नियम लाए गए थे, तो ट्विटर इंडिया ने सरकार से नए आईटी नियमों का पालन करने के लिए और समय मांगा था, जबकि व्हाट्सएप और फेसबुक ने अपने संबंधित शिकायत अधिकारी नियुक्त किए थे।
नया आईटी नियम (New IT Rules)
भारत सरकार ने फरवरी 2021 में Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules 2021 को अधिसूचित किया। नए नियम सोशल मीडिया और ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफार्मों से संबंधित हैं। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 की धारा 87 (2) के तहत यह नियम बनाए गए थे। नए नियमों के तहत, रेजिडेंट शिकायत अधिकारी को बड़े शिकायत निवारण तंत्र के तहत नियुक्त किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामग्री की सक्रिय रूप से निगरानी की जाएगी और भारतीय यूजर्स के लिए मासिक अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। भारत में प्राधिकरण अब इन प्लेटफार्मों से किसी भी संदेश की उत्पत्ति की पहचान करने के लिए कह सकते हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र अनुसार: सम्पूर्ण भारत के लिए मौसम चेतावनी
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और गोवा और तटीय तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक,केरल और माहे तथा तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह औरतेलंगाना में बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिरने तथा तेज़ रफ्तार से हवाएँ चलने की संभावना है। हवाओं की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गुजरात में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की गतिविधियां हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएँ चलने और गर्जना के साथ आँधी आने की आशंका है।
पश्चिम बंगाल,ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के तटीय भागों तथा इससे सटे बंगाल की खाड़ी के उत्तरी और मध्य भागों के ऊपर मौसम में व्यापक हलचल रहेगी। इन क्षेत्रों पर 40 से 50 किमी प्रतिघण्टे की गति से हवाएँ चलने की आशंका है। कुछ समय के लिए हवाओं की गति 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। मन्नार की खाड़ी और केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र तथा गुजरात के तटीय भागों के पास भी हावाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। अरब सागर के अधिकांश भागों में हवाओं की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके कारण समुद्र में हलचल अधिक होगी अतः मछुआरों को समुद्र से अभी दूर रहना चाहिए।
(और अधिक जानकारी तथा ग्राफिक्स के लिए यहाँ क्लिक करें)
स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौगाम इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों के द्वारा चले तलाश अभियान मे मुठभेड़ में एक आतंकवादी मार गिराया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात नौगाम के वागूरा की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था| तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया, मारे गए आतंकवादी तथा उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है, अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी इसलिए तलाश अभियान अभी जारी है|
कश्मीर की एक झील से आतंकवादी का शव बरामद
इस बीच, जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला एक स्थानीय आतंकवादी 13 जून की शाम एंकर झील में मृत पाया गया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने झील में एक शव के दिखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. उन्होंने बताया कि यह इलाका सोउरा पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ता है. उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक परिचय पत्र मिला है जिससे उसकी पहचान आमिर अहमद मलिक के रूप में हुयी और वह शोपियां जिले का रहने वाला था. उन्होंने बताया कि यह शख्स अक्टूबर 2020 से गुमशुदा था, और वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध रेजिस्टेंस फोर्स में शामिल हो गया था|
जम्मू-कश्मीर के सांबा में खेत में मोर्टार का गोला बरामद
वहीं जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बीते 13 जून को खेत में मोर्टार का गोला बरामद किया गया, जिसके बाद विशेषज्ञों की मदद से उसे सही समय पर निष्क्रिय कर दिया गया, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के बंगलार-पंगडोर इलाके में कुछ ग्रामीणों ने मोर्टार का एक गोला देखा, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को दी| उन्होंने कहा कि खेत में मोर्टार होने की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया और एक नियंत्रित विस्फोट के जरिए उसे समय पर नष्ट कर दिया गया|










