BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पिता को मृत समझकर बेटा कर चुका था 30 साल पहले पिंडदान, अब यहां से जिंदा मिले पिता

पिता को मृत समझकर बेटा कर चुका था 30 साल पहले पिंडदान, अब यहां से जिंदा मिले पिता

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बिजरकला गांव निवासी एक व्यक्ति 30 साल बाद हरियाणा में यमुनानगर के एक आश्रम में मिला. जब यह सूचना परिवारीजनों को मिली तो यह खबर किसी सपने के हकीकत में बदलने जैसा हुआ. सूचना पर पिता को लेने बेटा यमुनानगर पहुंच गया है. पिता को अपने सामने देखा तो दोनों के आंसू छलक उठे. दोनों एक दूसरे के गले लग खूब रोये.

बता दें कि जिगना थाना क्षेत्र के बिजरकला गांव निवासी रोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित रेलवे में गैंगमैन थे. 30 वर्ष की उम्र में मानसिक स्थिति ठीक न होने पर वह काम छोड़ चुके थे. बताया जा रहा है कि दशहरा के बाद जिगना थाना क्षेत्र के दुगारहा गांव में लगने वाले कुश्ती दंगल मेला को देखने के लिए निकले. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे. परिवार वालों ने उन्हें खूब खोजा पर रोहित का पता नहीं चला. पता ना चलने पर बेटे ने उनको मृत समझ कर पिंडदान भी कर दिया.

दरअसल, अप्रैल 2021 में रोहित कुरुक्षेत्र के शाहबाद में 'नी आसरे दा आसरा आश्रम' के संचालक जसकीरत को मिले. उन्होंने देखा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में आश्रम में उनका उपचार कराया. जिससे मानसिक स्थिति कुछ ठीक हुई. उसके बाद आश्रम की तरफ से स्टेट क्राइम ब्रांच पंचकूला की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को जानकारी दी गई. उसके बाद रोहित ने अपने गांव का नाम बिजरकला बताया.

पुलिस ने ऐसे खोजा रोहित का गांव
राजेश ने फिर इंटरनेट के जरिए बिजरकला गांव को तलाशा. उन्हें इस नाम के कई गांव मिले. उसके बाद बिजरकला गांव के प्रधान रवि यादव से बात हुई. प्रधान रोहित ने बताया कि उनके गांव निवासी रोहित कई वर्ष से लापता हैं. इसके बाद एएसआई ने प्रधान रवि के जरिये रोहित के परिवार से संपर्क किया. विजरकला के ग्राम प्रधान रवि ने बताया कि 15 दिन पहले उनके पास फोन आया था. पुलिस ने अमरनाथ से वीडियो कॉलिंग के जरिये बात कर पिता की पहचान कराई. बता दें कि रोहित की ससुराल प्रयागराज जिले के मांडा खास में रहते है.
 शादी में छह फेरे लेने के बाद रुक गई दुल्‍हन और फिर हुआ कुछ ऐसा की बुलानी पड़ी पंचायत

शादी में छह फेरे लेने के बाद रुक गई दुल्‍हन और फिर हुआ कुछ ऐसा की बुलानी पड़ी पंचायत

महोबा। उत्तरप्रदेश के महोबा में दुल्‍हन ने सात फेरों के दौरान ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद रात में पंचायत भी हुई, लेकिन दुल्‍हन शादी न करने की जिद पर अड़ी रही, जिसकी वजह से बारात वापस लौट गई। जैसे ही दुल्‍हन ने छह फेरे लेने के बाद शादी करने से मना किया तो हड़कंप मच गया, इसके बाद रात में ही पंचायत बुलाई गई, यह मामला इस वक्‍त पूरे इलाके में चर्चा का कारण बना हुआ है।

पढ़िए पूरी खबर-
गुरुवार को उत्‍तर प्रदेश के महोबा में झांसी के कुलपहाड़ तहसील के एक गांव से बारात पहुंची थी, इस दौरान दुल्‍हन पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया, तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस करने वाले के बाद सबने खुशी से दावत उड़ाई। वहीं, द्वारचार और जयमाल की रस्म अदायगी की गई, इस दौरान दुल्हन और दूल्हे ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, तो दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर फोटो खिंचवाए, इसके बाद सात फेरों का कार्यक्रम भी शुरू हुआ, लेकिन यहीं दुल्हन ने छह फेरे के बाद शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान परिवारीजनों ने दुल्हन से वजह पूछी तो उसने कहा, 'मुझे दूल्हा पसंद नहीं, इसलिए शादी नहीं करूंगी।'

बता दें कि इस शादी के दौरान जयमाल कार्यक्रम के बाद दुल्‍हन और दूल्‍हन के साथ खास रिश्तेदारों और दोस्तों ने खाना भी था, तो आधी रात को दूल्ह के पक्ष के लोगों ने जेवर चढ़ावे की रस्म को पूरा किया, इसके बाद मंडप के नीचे वैदिक मंत्रोच्चारण दूल्हा और दुल्हन अग्नि के फेरे ले रहे थे यहीं नहीं, दोनों 6 फेरे पूरे कर चुके थे, लेकिन सातवें फेरे में दुल्हन रुक गई, इसके बाद सभी ने हैरानी भरे लहजे में दुल्‍हन से वजह पूछी तो उसने कहा कि मैं शादी नहीं करूंगी, फिर वह गठबंधन की गांठ खोलकर अपने कमरे में चली गई, इसके बाद सभी के होश उड़ गए।

सातवें फेरे से इनकार को लेकर दुल्‍हन के माता और पिता उससे वजह पूछी तो उसने कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है, इसलिए शादी नहीं करूंगी, हालांकि इसके बाद दोनों पक्ष के लोग दुल्हन को कई घंटे तक समझाते रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी, इसके बाद आधी रात को तमाम लोगों की उपस्थिति में पंचायत हुई और इस दौरान भी दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। इस दौरान विवाद से भड़के दूल्‍हे के पिता ने कहा कि जब शादी से इनकार करना था तो जयमाल और चढ़ावे की रस्म क्यों कराई, हालांकि कुछ देर बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनी और बारात बैरंग लौट गई।
दंपति को घर मे घुस कर मारी गोली , जानिए पूरा मामला

दंपति को घर मे घुस कर मारी गोली , जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली मे एक दिल देहला देने वाला मामला सामने आया है, दिल्ली के द्वारका के अमराही गांव में बीती देर रात एक दंपति को गोली मार दी गई| घायल दंपति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है|


दिल्ली पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों ने घर से भागकर अगस्त माह में प्रेम विवाह किया था. शादी से लड़की के परिवार वाले नाखुश थे. पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|


डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान गोपालपुर गांव सोनीपत, हरियाणा निवासी विनय दहिया (23) के रूप में हुई है. जबकि उसकी पत्नी की पहचान किरण दहिया (19) के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. दिल्ली में अमराही गांव में किराए पर रहते थे. रात करीब नौ बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर-19 के अमराही गांव में दंपति को गोली मारे जाने की जानकारी मिली|

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां विनय को चार गोली मारी गई थी. जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. किरण को पांच गोली मारी गई है. रात करीब नौ बजे छह सात लोगों ने उन्हें गोली मार दी|


शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि विनय और किरण एक ही गांव के रहने वाले हैं और दोनों ने पिछले साल अगस्त माह में भागकर प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे. पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है और जांच शुरू कर दी है|

 

राज्य में 5 जुलाई तक बढ़ा  लॉकडाउन, लेकिन कुछ शर्तो के साथ इन्हें मिली इजाजत

राज्य में 5 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन कुछ शर्तो के साथ इन्हें मिली इजाजत

चेन्नई, तमिलनाडु की सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 5 जुलाई तक कर दिया है. हालांकि, इस फैसले के साथ ही कुछ रियायतें देने की भी घोषणा राज्य की स्टालिन सरकार ने की है. सरकार ने राज्य के चार जिलों चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टु और तिरुवल्लुवर में प्राइवेट कंपनियां 100 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम कर सकेंगी. वहीं शॉपिंग कॉमप्लेक्स और मॉल्स पचास फीसदी की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे.


धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत


इसके साथ ही धार्मिक स्थानों को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है. हालांकि, किसी भी तरह के त्यौहारों की इजाजत नहीं है. राज्य सरकार ने अपने एक बयान में कहा, “चर्च, मंदिर और मस्जिद खोले जा सकते हैं लेकिन किसी त्यौहार की अनुमति नहीं है.”


तमिलनाडु में कोरोना की स्थित


तमिलनाडु में गुरुवार को कोविड-19 के 6,162 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.49 लाख हो गयी जबकि 155 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 31,901 पहुंच गयी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी.


बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9,046 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके साथ राज्य में अब तक इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 23,67,831 हो गयी. तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,845 हो गयी है.


 

हिन्दी विश्‍वविद्यालय ने रैकिंग मे लगाई ज़बर्दस्त छलांग

हिन्दी विश्‍वविद्यालय ने रैकिंग मे लगाई ज़बर्दस्त छलांग

वर्धा: एजुकेशन वर्ल्ड (ई. डब्ल्यू) ने विभिन्न श्रेणियों में उच्च शैक्षणिक संस्थानों को व्यापक मानकों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर ई. डब्ल्यू इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग 2021-22’ जारी की है। भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग का यह लगातार आठवां संस्करण है। नैक द्वारा ग्रेड प्राप्‍त महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा (केंद्रीय विश्‍वविद्यालय) ने इस वर्ष की रैंकिंग में जबर्दस्त छलांग लगाई है। 2020 में विश्‍वविद्यालय जहाँ 120 वें स्थान पर था, वहीं इस वर्ष की रैंकिंग में इसे 76 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के पहले 10 संस्थानों में भी विश्‍वविद्यालय ने जगह बनाई है।


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की रैंकिंग के लिए भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों का सर्वेक्षण डिजिटल मीडिया के माध्यम से एक संरचित प्रश्‍नावली का उपयोग करके किया गया था जिसमें देश भर के उच्च शिक्षा संस्थानों के 1823 चयनित शिक्षकों एवं अंतिम वर्ष के 2133 विद्यार्थियों से संपर्क कर उनका साक्षात्कार लिया गया एवं उच्च शिक्षा की उत्कृष्टता के छह मापदंडों- संकाय व शिक्षकों की गुणवत्ता और अनुसंधान तथा नवाचार, उद्योगों के साथ संबंध, आधारभूत संरचना, भौतिक व अकादमिक संसाधन व सुविधाएं, प्लेसमेंट, उद्यमिता, विकास कार्यक्रमों की विविधता, आदि के अंतर्गत उन्हें दस अंकों के पैमाने पर मूल्यांकन करने के लिए कहा गया। इस प्रकार प्राप्त आंकड़ों के विश्‍लेषण के आधार पर उच्च शिक्षा संस्थानों व विश्‍वविद्यालयों को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया। इस प्रकार की रैंकिंग से नवांतुक विद्यार्थियों को विभिन्न मापदंडों के आधार पर विश्‍वविद्यालयों का चयन करने में सहायता मिलती है। साथ ही इस रैंकिंग के माध्यम से विश्‍वविद्यालयों को विभिन्न रैंकिंग मापदंडों पर अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और अपनी क्षमताओं एवं खामियों की पहचान कर सुधार करने में मदद मिलती है।


विश्‍वविद्यालय के कुलपति आचार्य रजनीश कुमार शुक्ल ने इस उपलब्धि पर विश्‍वविद्यालय के शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्‍वास है कि अगले वर्ष रैंकिंग में विश्‍वविद्यालय और सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग ग़ुणवत्ता के लिए की जा रही है और यह वास्तव में हम सभी के लिए प्रोत्साहन का एक स्रोत है। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में सुधार के लिए ज्यादातर संस्थान खुद को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रो. शुक्ल ने कहा कि भारत के सामने एक बड़ी चुनौती गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इस समस्या को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में पहचाना गया है तथा वर्ष 2035 तक 50 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रोफेसर शुक्ल ने आशा व्यक्त की है कि इस रैंकिंग से विश्‍वविद्यालय को स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न रैंकिंग मापदंडों पर अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए मदद मिलेगी एवं विश्‍वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेगा तथा स्थानीय आवश्यकता आधारित, सामाजिक रूप से प्रासंगिक एवं राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण शिक्षा प्रदान करने की आकांक्षा को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेगा।

बेहोश करके दोस्त ने छात्रा से की शादी, होश आने पर पता चली सच्चाई तो उड़ गए होश

बेहोश करके दोस्त ने छात्रा से की शादी, होश आने पर पता चली सच्चाई तो उड़ गए होश

यूपी के सिकंदरा क्षेत्र की एक छात्रा ने अपने दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोस्त ने बेहोश करके पहले शादी के फोटोग्राफ खींच लिए। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। 40 लाख रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर फोटो वायरल कर दिए। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अप्रैल से तनाव में है। इंटरमीडियट में खातीपाड़ा, लोहामंडी निवासी अभिषेक यादव साथ पढ़ता था। दोनों फोन पर भी बातचीत करते थे। वह उसे अपना दोस्त समझती थी। पांच अप्रैल को अभिषेक ने उसे बुलाया। उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो उसके घर पर थी। उसने बताया कि दोनों की शादी हो गई है। यह सुनकर वह हैरान रह गई। अभिषेक ने उसे शादी के फोटोग्राफ दिखाए। उसे यह भी बताया कि रजिस्ट्रार ऑफिस में भी रजिस्ट्रेशन हो गया है। उसने अब कोई ड्रामा किया तो उसे बदनाम कर देगा। वह घबरा गई।
आरोपित उसे अपने साथ चेन्नई ले गया। मौका मिलने पर उसने चेन्नई से अपने पिता को फोन किया। पूरी घटना बताई। उन्होंने कहा कि बहाने से आगरा आ जाओ। यह बोलो कि घरवाले शादी करा देंगे। यहां आने पर सब देख लेंगे। उसने ऐसा ही किया। अभिषेक आगरा ले आया। आठ अप्रैल को वह अपने घर पहुंची। घर में दादा-दादी को कोरोना हो गया था। उनका देहांत हो गया। पूरा परिवार गहरे सदमे में था। वह भी खामोश रही। बाद में आरोपित फोन करके 40 लाख रुपये की मांग करने लगा। वह घबरा गई।
सबसे पहले शादी का रजिस्ट्रेशन रद कराया। रजिस्ट्रार ऑफिस में पहुंचकर अपना पक्ष रखा। आरोपित को यह जानकारी हो गई। उसने उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। घरवालों ने दूसरी जगह उसका रिश्ता तय कर रखा था। वह रिश्ता भी टूट गया। आरोपित लगातार धमकियां दे रहा है। आरोपित के माता-पिता भी उससे मिले हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण, जहरखुरानी, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
 

लुटेरी दुल्हन: पति को बनाया भाई और कर ली दूसरी शादी, पढ़ें एक दुल्हन का हैरतंगेज कारनामा

लुटेरी दुल्हन: पति को बनाया भाई और कर ली दूसरी शादी, पढ़ें एक दुल्हन का हैरतंगेज कारनामा

इंदौर, इंदौर की इस लुटेरी दुल्हन ने समाज में मर्यादा की सभी हदें पार कर दी. सिर्फ चंद पैसों के लिए महिला ने अपने ही पति को भाई बना डाला और फिर निकल पड़ी नए दूल्हेराजा की दुल्हनिया बनने. जी हां इंदौर की इस दुल्हन ने अपने पहले पति को भाई बनाकर कोटा में रची दूसरी शादी. जानकारी के अनुसार महिला का पति भी इस लूटपाट की घटना में शामिल था और महिला की शादी में अपने दोस्तों के साथ भाई और रिेश्तेदार बनकर आया था.
कोटा में रहने वाला एक व्यक्ति रवि अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश में था और उसने अपने एक दोस्त से बताया कि वह शादी करना चाहता है. दोस्त ने युवक को लुटेरी दुल्हन कोमल करपले से मिलवाया जिसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ी और कोर्ट में शादी करने का फैसला किया गया. किसी तरह से आरोपी महिला ने युवक को शादी के बहाने 1.80 लाख रुपए देने के लिए मनाया. पैसे लेने के बाद दुल्हन और दूल्हा घर आ गए.
अगले ही दिन दुल्हन का कथित भाई सोनू नवविवाहित जोड़े के घर पहुंच गया और रवि से कहने लगा कि कोमल उसकी पत्नी है और उसने जबरदस्ती मेरी पत्नी से शादी की है. मौके का फायदा उठाते हुए कोमल पैसे लेकर भागने लगी लेकिन तभी रवि ने उसे पकड़ लिया और सीधा पुलिस को इस बात की सूचना दी. तभी उधर से सोनू आया और उसने भी रवि के ऊपर इल्जाम लगाए और कहा कि इसने मेरी पत्नी से जबरदस्ती शादी की है.
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कोमल सोनू और उसके दोस्त ने रवि के साथ धोखाधड़ी की है. इस पूरी घटना की सच्चाई जानने के बाद पुलिस ने कोमल रवि और सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
 

सेक्स रैकेट: ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, ऑनलाइन माध्यम से भेजी जाती थी ग्राहकों के पास लड़कियां

सेक्स रैकेट: ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, ऑनलाइन माध्यम से भेजी जाती थी ग्राहकों के पास लड़कियां

नई दिल्ली। ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का काला कारोबार पकड़ाया है। नोएडा के सेक्टर 49 में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में ब्यूटी पार्लर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने तीन लड़कियों को हिरासत में लिया है, जो ऑनलाइन के माध्यम से ग्राहकों के पास भेजी जाती थी।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस.ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 73 स्थित स्क्वायर मॉल में ब्यूटी पार्लर व स्पा की संचालिका ऑनलाइन बुकिंग करके कॉलगर्ल भेजती है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाई तथा फर्जी ग्राहक के माध्यम से महिला से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वहां देह व्यापार का अड्डा चल रहा है तो ब्यूटी पार्लर  की संचालिका को गिरफ्तार कर लिया गया। इस धंधे में कथित तौर पर संलिप्त तीन लड़कियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से कई अहम दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।
 
संचालिका के मोबाइल फोन की भी पुलिस जांच कर रही है। अब तक की जांच में पुलिस को पता चला है कि ब्यूटी पार्लर की आड़ में कॉल गर्ल रैकेट चलाने वाली महिला ग्राहकों से 5 से 10 हजार रुपए लेती थी और इस काम में शामिल लड़कियों को एक हजार रुपये देती थी।
 गर्लफ्रेंड से पंगा ब्वॉयफ्रेंड को पड़ा काफी महंगा, गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद बॉस से कर दी बॉयफ्रेंड की चुगली

गर्लफ्रेंड से पंगा ब्वॉयफ्रेंड को पड़ा काफी महंगा, गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप के बाद बॉस से कर दी बॉयफ्रेंड की चुगली

कोरोना की वजह से सबकी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आए हैं. एक ऐसा ही अहम बदलाव है ऑफिस के बजाय घर से काम करना. वर्क फ्रॉम होम में कुछ लोगों को तो दिक्कत हो रही हैं, जबकि कुछ लोग स्मार्टली काम करके इसे एंजॉय भी कर रहे हैं. एक शख्स ऐसा ही कर रहा था और उसकी ज़िंदगी सुकून से चल भी रही थी. इसी बीच एक दिन उसका अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया. इस झगड़े की जितनी बड़ी कीमत इस शख्स को चुकानी पड़ी, उतनी तो इसने सोची भी नहीं होगी.
 
एक ही कंपनी में काम करने वाले गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड अक्सर एक दूसरे से अपने काम को लेकर बातचीत करते ही थे. इसी बीच उस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को काम जल्दी खत्म करने के कुछ स्मार्ट हैक्स बताए थे. उसे क्या पता था कि एक दिन यही हैक्स उस पर भारी पड़ जाएंगे. कुछ ही घंटों में काम निपटा लेने की उसकी आदत गर्लफ्रेंड के अलावा किसी को नहीं पता थी. जब दोनों का ब्रेक अप हुआ तो गर्लफ्रेंड ने उसकी ये कहानी पूरे ऑफिस को सुना दी.
 
लड़की ने किया सॉलिड बदला
इस शख्स ने रेडिट पर अपनी कहानी बताते हुए लिखा है कि कभी भी किसी को अपने सीक्रेट नहीं बताने चाहिए, वरना ऐसा हो सकता है जो उसके साथ हुआ. वो अपने काम को कुछ सॉफ्टवेयर्स और कैलकुलेशन हैक्स के ज़रिये लगभग 2 घंटे में ही खत्म कर देता था. बाकी के वक्त वो दूसरे काम करता रहता था. उसकी गर्लफ्रेंड को ये बातें पता थीं. जब दोनों का ब्रेक अप हुआ तो उसने लैपटॉप के स्क्रीनशॉट्स लेकर बॉस से लेकर HR तक को भेज दिए. जब ब्वॉयफ्रेंड की पेशी हुई, तब उसे पता चला कि वाकई किसका काम है?
 
स्मार्टनेस बन गई मुसीबत
खुद लड़के ने बताया है कि वो सुबह 8 बजे काम के लिए बैठता था और डेटाबेस के साथ कैलकुलेशन के ज़रिये वो अपने काम को बेहद आसान कर लेता था. एक ही कंपनी में काम करने के चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड को ये सब बताया. जब गर्लफ्रेंड ने ये बात बॉस को बताई तो पता चला कि उस शख्स ने दिन में सिर्फ 2 घंटे ही काम किया है. इसके अलावा बाकी वक्त वो मीम्स देखता रहा और शॉपिंग करता रहा. गनीमत ये रही कि ब्वॉयफ्रेंड की नौकरी जाते-जाते बच गई. वो बात अलग है कि उसने कसम खा ली कि वो अपने हैक्स कभी किसी को नहीं बताएगा. इस कहानी को सोशल मीडिया पर जो भी पढ़ रहा है, वो हंसने के अलावा ये सबक भी सीख रहा है कि राज़ को राज़ ही रहने देने में भलाई है. वरना भारी मुसीबत हो सकती है.
 वैक्सीन के डर से पत्नी का आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया युवक, घंटों चला ड्रामा

वैक्सीन के डर से पत्नी का आधार कार्ड लेकर पेड़ पर चढ़ गया युवक, घंटों चला ड्रामा

भोपाल। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहरों के लेकर गांवों तक टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों में तेजी से जागरूकता आ रही है। पिछले दिनों ही जिले में लक्ष्य की तुलना में डेढ़ गुना से ज्यादा टीकाकरण किया गया, लेकिन अभी भी पहले वैक्सीन को लेकर जो अफवाहें फैलाई गई थी, उनका असर देखनें को मिल रहा है। ऐसा ही मामला राजगढ़ जिले के पाटन कला गांव का है। यहां एक युवक वैक्सीन से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। युवक तब तक नहीं उतरा जब तक वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीने खत्म नहीं हो गई। गांव में रहने वाले कंवरलाल को टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया जा रहा था।

 जानकारी के अनुसार कंवरलाल की पत्नी को गांव वालों ने वैक्सीन लगवाने के लिए राजी कर लिया और वैक्सीनेशन सेंटर तक लेकर पहुंचे। इस बात की जानकारी जैसे ही कंवरलाल को मिली वह पत्नी का आधार कार्ड लेकर भाग गया और एक पेड़ पर चढ़ गया। यहां वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कंवरलाल के मन में डर बैठा है कि टीका लगने से बुखार आता है और बाद में परेशानी होती है। यही कारण रहा कि ना तो उसने पत्नी को वैक्सीन लगने दी ना ही खुद लगवाई। वहीं पाटन कला गांव मे वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है। बीएमओ डॉक्टर राजीव हरिऔध ने बताया कि जो व्यक्ति वैक्सीन नहीं लगवा रहा है और डरकर भाग रहा है उसकी जानकारी उन्हें मिली है। हमारी टीम उसके घर समझाने जाएगी और उसे टीके के प्रति जागरूक करेगी वो भी वैक्सीन लगवाएगा।
आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में 5 बच्चों को लगी गोली, 2 की हालत गंभीर

आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में 5 बच्चों को लगी गोली, 2 की हालत गंभीर

 संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर गांव में गुरुवार की रात आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मासूम भाई- बहन समेत 5 बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में शामिल भाई-बहन की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अशरफपुर गांव निवासी रामचंद्र के पास सिर्फ दो बेटियां थी। करीब 12 वर्ष बाद 11 जून को उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। बेटे के पैदा होने की खुशी में छठी-बरही में गुरुवार रात आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया। उसी दौरान किसी युवक ने कट्टे से हर्ष फायरिंग कर दी।


मौके पर मौजूद ननिहाल में आया आठ वर्षीय प्रियांशु पुत्र गौरीशंकर, 12 वर्षीय सत्यमा पुत्री चुन्नीलाल, छह वर्षीय रागिनी पुत्री विनोद, आठ वर्षीय अर्चना पुत्री अमरदीप और छह वर्षीय आयुष पुत्र अमरदीप को गोली लग गई। 


पांच बच्चों को गोली लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इधर आनन-फानन में लोग घायलों को सीएचसी मलौली ले गए, जहां से गंभीर रूप से घायल आयुष और अर्चना को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में वहां से भी दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। 


घटना की सूचना पर रात में ही एसओ रोहित प्रसाद मौके पर पहुंच गए। वहीं शुक्रवार को एसपी डॉक्टर कौस्तुभ और सीओ अंबरीष भदौरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का एसओ को निर्देश दिया।

 शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, फिर दूल्हे ने पुलिस से की दुल्हन के गिरफ्तारी की मांग

शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, फिर दूल्हे ने पुलिस से की दुल्हन के गिरफ्तारी की मांग

महोबा। यूपी के महोबा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. भटीपुरा इलाके में शादी के अलगे दिन ही नई नवेली दुल्हन ने घर के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया और वहां से फरार हो गई. इस खबर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. इस घटना से सहमा दूल्हा और उसका परिवार पुलिस स्टेशन में फरियाद लेकर पहुंचा. उनकी मांग है कि दगाबाज दुल्हन को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए.

भटीपुरा निवासी शैलेन्द्र कुमार ने बताया है कि उसकी मां और मौसी के बीच उसके रिश्ते की बात चल रही थी। इसी बीच बम्हौरीकलां चरखारी गांव निवासी एक युवक ने रिश्ता बताते हुए शादी कराने की बात कही।

लड़की वालों की गरीबी का वास्ता देकर शादी का पूरा खर्चा उठाने की शर्त रखी। बात तय होने के बाद लड़की देखने की तिथि निर्धारित हुई और रिवई गांव में लड़की देखने का कार्यक्रम रखा गया। लड़की देखने के बाद मध्यस्थता कर रहे युवक ने शादी के खर्चे के रूप में एक लाख रुपया ले लिया। इसके बाद 21 जून को शादी मुख्यालय स्थित देवी मंदिर से होने का कार्यक्रम तय हुआ। शादी के बाद दुल्हन घर आई और घर से सोने चांदी के आभूषण और घर में रखी नगदी पार कर चंपत हो गई।

पीड़ित का कहना है कि दुल्हन के गायब होने पर मध्यस्थता कर रहे युवक को जानकारी देते हुए रिवई चौकी पुलिस को सूचना दी गई। मध्यस्थता करने वाला युवक अब फोन पर घरवालों को धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कहा कि शादी का झांसा देकर ठगने का गिरोह सक्रिय है जो लोगों को झांसे में लेकर ठग रहा है।
 ऑनलाइन क्लास में टीचर को हुआ छात्रा से प्यार, बिना दहेज और धूम-धड़ाके से मंदिर में कर ली शादी

ऑनलाइन क्लास में टीचर को हुआ छात्रा से प्यार, बिना दहेज और धूम-धड़ाके से मंदिर में कर ली शादी

भागलपुर। कहते हैं प्यार कब-किससे-कहां हो जाए ये कोई नहीं जानता। बिहार के भागलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया जहां कोचिंग शिक्षक को अपनी एक छात्रा से प्यार हो गया। कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं ऐसे में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई हो रही है। भागलपुर में फिजिक्स की कोचिंग चलाने वाले रोहित भी ऑनलाइन क्लास लेते हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी क्लास में बांका की रहने वाली काजल को देखा। पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंच गई। खास बात ये रही कि उनकी शादी बिना दहेज और बैंड-बाजा बारात के एक मंदिर में हुई।

बिना दहेज और धूम-धड़ाके शादी...लोग कर रहे तारीफ
रोहित और काजल की शादी सुल्तानगंज के कुमारपुर गांव में स्थित काली मंदिर में बीते 2 जून को हुई। रोहित ने बिना दहेज के शादी रचाकर एक ओर जहां समाज में मिशाल पेश की, वहीं दहेज लोभियों को भी इस विवाह के जरिए सख्त संदेश दिया है। बिना किसी खर्च और धूम-धड़ाके के हुई इस शादी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बारे में काजल के परिजन बताते हैं कि काजल कुमारी ने जब इंटर की पढ़ाई पूरी की तो परिवार वाले उनकी शादी को लेकर चिंतित रहने लगे। ये चिंता शादी में लगने वाले दहेज को लेकर थी। लेकिन काजल हमेशा दहेज का विरोध करती थीं।

रोहित, सुल्तानगंज प्रखंड के कटारा पंचायत में स्थित कुमारपुर गांव के रहने वाले गिरिनंद सिंह के बेटे हैं। वहीं काजल बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित बिरौंधा निवासी संजय मंडल की बेटी हैं। बताया जा रहा कि रोहित की ऑनलाइन कोचिंग क्लास को काजल ने भी ज्वाइन किया। 'ज़ूम ऐप' और 'व्हाट्सऐप' पर ऑनलाइन क्लासेज होतीं। इसी दौरान रोहित-काजल में प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने मिलने का फैसला किया। फिर मामला शादी तक पहुंच गया।

परिजनों के मुताबिक, घर में जब भी शादी की चर्चा होती तो काजल दहेज देने का नाम सुनकर ही भड़क जाती थीं। काजल के परिवार वालों की मानें तो काजल को ऐसे वर की तलाश थी जो बिना दहेज शादी करे। वो कहते हैं ना अगर आपकी कोशिश उम्दा हो तो निश्चित रूप से इसे पूरा करने में भगवान भी मदद करने अप्रत्यक्ष रूप से आ ही जाते हैं।

वही काजल के साथ भी हुआ। पेशे से शिक्षक रोहित कुमार ने काजन के इस सपने को साकार करके दिखाया। यही नहीं रोहित के पिता गिरिनंद सिंह भी अपने बेटे के इस दहेज मुक्त शादी से काफी उत्साहित हैं। यही नहीं शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने घर में पौधा भी लगाया।

पूरे मामले में शंभूगंज के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) प्रभात रंजन ने बताया कि रोहित और काजल की शादी बिना दहेज के हुई है। हमें जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली तो हमने नवदंपति से संपर्क किया और उनको बधाई दी। बीडीओ ने ये कहा कि हम इस शादी को लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हन को दिए जाने वाले इनाम की भी सिफारिश करेंगे।
10 महीने तक रहा कोरोना, 7 बार अस्पताल में हुए भर्ती...जानें इस शख्स ने कैसे जीती कोविड-19 से जंग

10 महीने तक रहा कोरोना, 7 बार अस्पताल में हुए भर्ती...जानें इस शख्स ने कैसे जीती कोविड-19 से जंग

क्या आप यकीन करेंगे कि एक शख्स को लगातार दस महीने तक कोरोना रहा? जी हां, यह सही है। रिसर्चर्स ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन का 72 वर्षीय एक शख्स 10 महीने तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव रहा, जिसे लगातार संक्रमण का सबसे लंबा दर्ज मामला कहा जा रहा है। पश्चिमी इंग्लैंड के ब्रिस्टल के एक सेवानिवृत्त ड्राइविंग प्रशिक्षक डेव स्मिथ ने कहा कि वह 43 बार कोरोना पॉजिटिव हुए, सात बार अस्पताल में भर्ती हुए। नौबत तो उनके अंतिम संस्कार की योजना तक आ गई थी। इस तरह से वह करीब दस महीने तक कोरोना से ग्रसित रहे।
उन्होंने बीबीसी टीवी को बताया कि मैंने उम्मीद छोड़ दी थी, मैंने परिवार को बुलाया और सभी के साथ शांति से दो पल बिताए और सभी को अलविदा कह दिया था। उनकी पत्नी लिंडा, जो उनके साथ घर पर क्वारंटाइन थीं, ने कहा कि कई बार ऐसा होता था जब हमें नहीं लगता था कि वह आगे अब जिंदा रहेंगे। यह एक साल हमारे लिए नरक रहा है।
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय और नॉर्थ ब्रिस्टल एनएचएस ट्रस्ट में संक्रामक रोगों के सलाहकार एड मोरन ने कहा कि स्मिथ के पूरे शरीर में सक्रिय वायरस था। दरअसल, डेव स्मिथ अमेरिकी बायोटेक फर्म रेजेनरॉन द्वारा विकसित सिंथेटिक एंटीबॉडी के कॉकटेल से इलाज के बाद ठीक हो गए। बता दें कि ब्रिटेन में इस इलाज को क्लिनिकली अप्रूव नहीं किया गया है, मगर मुआवजे के आधार पर इसकी मंजूरी स्मिथ के मामले में दी गई थी।
10 महीने तक कोरोना से ग्रसित रहने के बाद ठीक होकर स्मिथ ने बीबीसी को बताया कि ऐसा लगता है कि आपको अपना जीवन वापस दे दिया गया है। रेजेनरॉन दवा प्राप्त करने के 45 दिन बाद और कोरोना से पहली बार ग्रसित होने के करीब 305 दिन बाद स्मिथ की रिपोर्ट निगेटिव आई और उन्होंने शैंपेन की बोतल खोलकर इस पल को मनाया।
 

4 साल की मासूम बच्ची से युवक ने किया रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

4 साल की मासूम बच्ची से युवक ने किया रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

भदोही. उत्तर प्रदेश के भदोही में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, एक 4 साल की मासूम बालिका के साथ रेप (Minor Girl Rape) किया गया है, इस पूरे प्रकरण में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है| सूचना के बाद भी पीड़िता को सही समय से इलाज नहीं मिला, देर रात की घटना थी और सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो हाथ रिक्शे से पीड़िता के परिजन उसको अस्पताल लेकर गए, जबकि देर रात ही पुलिस को मामले की सूचना मिल चुकी थी, बाद में पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|

घटना सुरियावा थाना इलाके की है. बताया जाता है कि एक 4 साल की मासूम बच्ची को उसके गांव का ही रहने वाला एक 30 वर्षीय युवक जबरन उठा ले गया और मासूम के साथ रेप किया गया है| मासूम के प्राइवेट पार्ट और होठ पर चोट के निशान हैं, बताया जाता है कि करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी, उसके बाद पुलिस मौके पर भी गई थी लेकिन जानकारी के बाद भी पीड़िता को समय पर इलाज मुहैया नहीं कराया गया. बहुत ही गरीब परिवार से यह बालिका है|

सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन रिक्शे से लेकर पीड़िता को सुरियावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उन्होंने पुलिस की लापरवाही को लेकर मामले में जांच की बात कही है|

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मासूम से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, चार साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर है| पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर एके गुप्ता के मुताबिक पीड़िता के प्राइवेट पार्ट और होठ पर चोट के निशान हैं. पीड़िता को ब्लीडिंग हुई है, उन्होंने कहा कि पीड़िता अभी खतरे से बाहर है. पीड़िता को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है. एक छोटा ऑपरेशन भी पीड़िता का किया जाना है|

मानवता शर्मसार: बस में आपत्तिजनक हालत में पकडे गए कपल तो आधे कपड़े में ही थाने ले गई पुलिस

मानवता शर्मसार: बस में आपत्तिजनक हालत में पकडे गए कपल तो आधे कपड़े में ही थाने ले गई पुलिस

रीवा। एमपी के रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बस में एक कपल को पकड़ा था। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। कपल को पकड़ने गई पुलिस की टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कपल के साथ पुलिस ने पहले तो गाली गलौज की। फिर आधे कपड़े में ही लड़की को थाने लेकर आयी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख रीवा पुलिस पर आपको गुस्सा आएगा। हालाकि एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र स्थित एक बस के भीतर लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में देखे गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बस के अंदर आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगी। रीवा पुलिस को लड़की को आधे कपड़े में थाने लेकर जाते हुए शर्म भी नहीं आई।

वीडियो देख लोग अपनी आंखें बंद कर लेंगे लेकिन रीवा पुलिस अमानवीयता पर उतारू दिखी, मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग भी इसके वीडियो बनाने में लगे थे। वहीं, बताया गया कि शाहपुर थाने में महिला पुलिसकर्मी की पोस्टिंग भी है, इसके बावजूद कार्रवाई के दौरान महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। रीवा एसपी ने अब वीडियो पर जांच के आदेश दिए हैं।
 दूल्हे के भाई ने की दुल्हन की बिच रास्ते में जमकर पिटाई, पुरे मामले का वीडियो वायरल

दूल्हे के भाई ने की दुल्हन की बिच रास्ते में जमकर पिटाई, पुरे मामले का वीडियो वायरल

रीवा में प्रेम विवाह कर घर जा रहे दूल्हा-दुल्हन की दूल्हे के भाई ने रास्ते मे जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद नव दंपती ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है. यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. रीवा शहर के रानी तालाब मंदिर में शादी कर घर लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की रास्ते में जमकर पिटाई हो गई। 

यह पिटाई क‍िसी और ने नहीं बल्कि दूल्हे के बड़े भाई ने की। मामला चोरहटा थाने के मोहनी गांव का है। यहां रहने वाले रविराज सिंह चौहान का एक युवती से प्रेम प्रसंग चलता था लेकिन उसके साथ शादी के लिए परिजनों ने अनुमति नहीं दी थी। इस पर युवक ने रानी तालाब स्थित मंदिर में युवती के साथ शादी कर ली।

शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था। गांव के हनुमान मंदिर के समीप दूल्हे के बड़े भाई विजय बहादुर सिंह ने रोक लिया। युवक द्वारा किये गये प्रेम विवाह से नाराज बड़े भाई ने दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे हंगामा मच गया. सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला दूल्हा खड़ा देखता रहा और दुल्हन पिटती रही। दूल्हे का बड़ा भाई दुल्हन को जमीन पर पटक कर पीटता रहा। यह देख स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। फिर क्या, दूल्हा-दुल्हन के साथ थाने पहुंचा। पीड़‍ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
 
 बाबा ने सपने में आकर महिला से किया कई बार रेप, महिला ने किया बाबा के खिलाफ केस

बाबा ने सपने में आकर महिला से किया कई बार रेप, महिला ने किया बाबा के खिलाफ केस

औरंगाबाद:बिहार के औरंगाबाद जिले से एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. यहां एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में ऐसे आरोप लगाए हैं, जिनको सुनकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे. महिला ने जब कुछ आरोप नगर थाना में पुलिस अधिकारियों के सामने लगाए तो वहां भी सब लोग हैरत में पड़ गए. दरअसल महिला ने थाने में शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि एक तांत्रिक ने सपने में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया. महिला की शिकायत पर पुलिस भी बाबा को पकड़कर थाने ले आई, जहां तांत्रिक ने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया.

कथित रूप से सपने में यौन शोषण करने के यह आरोप औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में कालीबाड़ी मंदिर के बाबा पर लगे हैं. औरंगाबाद के कुडवा थाने के गांधी मैदान इलाके की रहने वाली महिला ने इस साल जनवरी में तांत्रिक प्रशांत चतुर्वेदी से संपर्क किया था, क्योंकि उसका बेटा गंभीर रूप से बीमार था. महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपने बेटे के ठीक होने के लिए तंत्र-मंत्र की अनुष्ठान प्रक्रिया करवाई थी, लेकिन उसके बेटे की 15 दिन बाद मौत हो गई.

कुड़वा थाने के एसएचओ अंजनी कुमार की मानें तो अपने बेटे की मौत के बाद महिला काली बाड़ी मंदिर गई, जहां चतुर्वेदी रहता है और उससे यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि उसके बेटे की मौत कैसे हुई. महिला ने आरोप लगाया कि चतुर्वेदी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन उसके बेटे ने उसे 'बचाया'. उन्होंने कहा कि उस समय महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी. उसने आगे आरोप लगाया कि चतुर्वेदी तब से उसके सपने में आ रहा है और बार-बार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है.

इस मामले पर एसएचओ ने कहा है कि चूंकि हमें चतुर्वेदी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी, हमने उससे पूछताछ की. चतुर्वेदी ने शिकायतकर्ता को जानने से इनकार करते हुए कहा कि वह उससे कभी नहीं मिला. चूंकि हमारे पास चतुर्वेदी के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, इसलिए हमने उसे बांड दाखिल करने के बाद रिहा कर दिया.
एक ही मंडप में युवक ने कर ली दो लड़कियों से शादी, परिवार भी राजी, जानें- क्या मामला

एक ही मंडप में युवक ने कर ली दो लड़कियों से शादी, परिवार भी राजी, जानें- क्या मामला

तेलंगाना के आदिलाबाद जिले सै हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में लोग एक लड़की से शादी करने के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक युवक ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी रचाई है। आदिलाबाद के एक आदिवासी व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी की। इतना ही नहीं, आपको बता दें कि यह शादी तीनों के परिवारों की सहमति से हुई है। जिसे सुनकर लोगों को खूब आश्यचर्य हो रहा है। बताया जा रहा है कि अर्जुन नाम का यह युवक तीन सालों से दोनों महिलाओं के साथ प्यार में था और वह दोनों से ही शादी करना चाहता था।
समारोह जिले के उत्नूर मंडल में शामिल तीनों परिवारों की सहमति से हुआ यह विवाह खूब सुर्खिया बटोर रहा है। मंडल प्रजा परिषद के पंद्रा जयवंतराव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "दोनों लड़कियां युवक से शादी करना चाहती थीं और उन्हें एक ही आदमी की पत्नियां होने से कोई दिक्कत नहीं थी।" "आदिवासी परंपरा ऐसी शादी की अनुमति देती है।"


एएनआई के मुताबिक, दूल्हा अर्जुन जिले के घनपुर गांव का रहने वाला है। वह तीन साल से दो महिलाओं उषारानी और सूर्यकला के साथ रिश्ते में था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों महिलाएं उसकी मौसी की बेटियां थीं।
अर्जुन ने एक महीने पहले कबूल किया था कि वह दो महिलाओं से प्यार करता है और उन दोनों से शादी करने में दिलचस्पी रखता है। दोनों के परिवारों की मंजूरी के बाद उन्होंने दोनों की शादी एक साथ कर दी।
 

राज्य में 1 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, कोई नई छूट नहीं, गाइडलाइन हुआ जारी

राज्य में 1 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, कोई नई छूट नहीं, गाइडलाइन हुआ जारी

झारखंड सरकार ने आज मंगलवार को राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को एक जुलाई तक जारी रखने का आदेश दिया है. मौजूदा लॉकडाउन कल 24 जून सुबह छह बजे समाप्त हो रहा था. आपदा प्रबंधन विभाग (Disaster Management Department of Jharkhand) ने इस संबंध में आदेश जारी किया और कोई लोगों को कोई अतिरिक्त छूट नहीं दी है. यानी 16 जून को लागू हुए लॉकडाउन के दिशा-निर्देश एक जुलाई तक लागू रहेंगे. प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) की अध्यक्षता में हुई आपदा प्रबंधन की बैठक में ये फैसला लिया गया.
सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य में पहले की तरह ही शाम चार बजे तक दुकानें खुलेंगे. शनिवार शाम 4 बजे से सोमवार को सुबह 6 बजे तक पूरे राज्य में वीकेंड लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी. निर्णय के अनुसार शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंट स्टोर के संचालन की अनुमति रहेगी.
सभी सरकारी और 50 प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या के साथ निजी कार्यालय शाम 4 बजे तक खुलेंगे. जबकि भोजन की होम डिलीवरी की अनुमति है. आदेश के अनुसार सभी सामानों के परिवहन की अनुमति है. साथ ही सभी पूजा स्थलों को पर्यटकों के प्रवेश के बिना खोलने की अनुमति है. राज्य में पांच से अधिक व्यक्तियों के साथ सभी इनडोर और आउटडोर मंडली पर प्रतिबंध है. अंतिम संस्कार में 20 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं.
शादी समारोह घर पर या अदालत में आयोजित किए जा सकते हैं. सार्वजनिक स्थानों जैसे सामुदायिक हॉल, बैंक्वेट हॉल आदि में नहीं होंगे. सभी विवाह बारात बैन है. दूल्हा और दुल्हन सहित 11 से अधिक व्यक्ति विवाह में शामिल नहीं होंगे. साथ ही झारखंड आने वालों के लिए सात दिन का होम क्वारंटीन होना अनिवार्य है. (एजेंसी इनपुट्स)