BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
प्रेमी ने पहले रेप किया,फिर मंदिर में शादी,बस 1 घंटे की दुल्हन बनकर रह गई लड़की

प्रेमी ने पहले रेप किया,फिर मंदिर में शादी,बस 1 घंटे की दुल्हन बनकर रह गई लड़की

दिल्ली की एक युवती के साथ दो मई को सिकंदरा चौराहा स्थित एक होटल में दुराचार हुआ था। युवती की दोस्ती ऑनलाइन शेयर चैट पर आगरा के युवक से हुई थी। युवक ने धमकाकर आगरा बुलाया। एक रात होटल में रखा। दूसरे दिन मंदिर में शादी रचाई और एक घंटे साथ रखने के बाद वापस भेज दिया। अब युवती ने आगरा के सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
पीड़ित युवती वर्तमान में जयपुर में रहती है। मूलत: दिल्ली की निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले ऑनलाइन उसकी पहचान शेयर चैट पर श्याम विहार कालोनी, नराइच निवासी प्रमोद कुमार से हुई। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। वह उस पर भरोसा करने लगी। चैटिंग में मन की बात भी लिखने लगी। आरोपित ने चैटिंग का वीडियो बना लिया। उसे ब्लैकमेल किया। एक मई को उसे फोन किया। उससे कहा कि अपने प्रमाणपत्र और जितने भी रुपये हैं लेकर आगरा आ जाओ। ऐसा नहीं किया तो पूरे परिवार को मरवा देगा। उसे बदनाम कर देगा। वह घबरा गई। आगरा आ गई। आरोपित ने उसे सिकंदरा क्षेत्र के एक होटल में रखा। रात को उसके साथ दुराचार किया। उसने मुकदमा लिखाने की बात बोली तो सुबह उसके साथ मंदिर में शादी कर ली। उसके रुपये और प्रमाण पत्र अपने पास रख लिए। उससे कहा कि कुछ दिन बाद आ जाना। तब तक घर देखकर रखेगा। उसके बाद वह जब भी आने की बोलती, उसे बदनाम करने की धमकी देता। उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देता। सीओ हरीपर्वत दीक्षा सिंह ने बताया कि सिकंदरा इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने आरोपित को पकड़ा। युवती के बयानों के आधार पर आरोपित को जेल भेजा गया है। पुलिस साक्ष्य संकलित कर रही है। उसके आधार पर चार्जशीट लगाई जाएगी।

 

 सेक्स रैकेट: निजी होटल में देह व्यापार का पर्दाफास, आपत्तिजनक हालत में 6 लड़कियां और 5 लड़के गिरफ्तार

सेक्स रैकेट: निजी होटल में देह व्यापार का पर्दाफास, आपत्तिजनक हालत में 6 लड़कियां और 5 लड़के गिरफ्तार

पंजाब : भारत-पाक सीमा के समीप लगते पंजाब के जलालाबाद की अनाज मंडी में स्थित एक निजी होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के आधार पर आज दोपहर के बाद छापामारी की गई तो 6 लड़कियां और 5 लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले.

डीएसपी जलालाबाद ने बताया कि उन्हें विगत कई समय से इस निजी होटल के प्रति सूचनाएं मिल रही थी. यह लोग जलालाबाद और आसपास के गांव के लड़कों और लड़कियों को 2 घंटे के लिए अपने होटल में कमरा दे कर मोटी रकम लेते हैं. पुलिस ने छापामारी के दौरान 6 लड़की और 5 लड़कों को रंगे हाथ काबू किया है. 

होटल के मालिक मैनेजर और अन्य एक कर्मचारी के विरुद्ध और सभी लड़के और लड़कियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. डीएसपी ने कहा कि पुलिस अब इन्हें अदालत में पेश करेगी. फिलहाल पुलिस पकड़े गए लड़के और लड़कियों से पूछताछ कर रही है.


 
  बीच बाजार बदमाशों ने एक व्यापारी पर की फायरिंग, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

बीच बाजार बदमाशों ने एक व्यापारी पर की फायरिंग, वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान : सोमवार को कोटा जिले में बाजार के बीच में भरी दोपहरी में एक व्यापारी पर फायरिंग की गई. ये तो व्यापारी की किस्मत थी कि गोली उसे नहीं लगी. शहर के छावनी इलाके की सब्जी मंडी में हुई इस घटना के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही गुमानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए थे.ये पूरी घटना बाजार में लगे कैमरे में कैद हो गई है. इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

कोटा की सब्जी मंडी में कैलाश मीणा की दुकान है. वो यहां शहर के बल्लभबाड़ी इलाके में रहते हैं. सोमवार की दोपहर वो रोज की तरह ही अपनी दुकान पर बैठे थे. तभी अचानक 2 बाइक पर 6 बदमाश आए.
 
 
 
उसमें तीन बदमाश दूर खड़े थे. तभी उसमें से एक बदमाश ने कैलाश मीणा को दुकान से बाहर आने के लिए कहा. जैसे ही कैलाश मीणा दुकान से बाहर आए तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. मीणा पर पांच फायर किए गए, लेकिन निशाना चूक गया. जिस कारण मीणा की जान बच गई.

आस-पास के लोगों ने जैसी ही फायरिंग की आवाज सुनी तो वो बहार आने लगे. बदमाशों ने जब लोगों को इकठ्ठा होता देखा तो वो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है. फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चला है. मीणा ने किसी के साथ दुश्मनी होने से इनकार किया है.

 
 खौफनाक घटना : दबंगों ने पति के हाथ पैर बांधकर उसके सामने ही किये पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप

खौफनाक घटना : दबंगों ने पति के हाथ पैर बांधकर उसके सामने ही किये पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना बिलारी कोतवाली इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसकी नाबालिग 11 साल की बेटी के साथ तीन दबंगों ने पति के सामने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 

पढ़िए पूरी खबर-
बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने तमंचे की नोक पर महिला के पति के हाथ-पैर बांधे और उसके सामने ही उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि जब इस गैंगरेप की घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना कोतवाली बिलारी पुलिस से की तो उनकी कहीं, कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर पीड़ित परिवार ने पुलिस के आला अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सका। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार दबंगों के खौफ से काफी डरा हुआ है।

वहीं इस मामले पर पीड़ित बच्ची ने बताया कि जब वो लोग रात में घर के आंगन में सो रहे थे तो कुछ लोग मेरी मम्मी और पापा को अंदर ले गए। फिर मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ बदतमीजी करने लगे। उन सब ने मिलकर मुझे, मम्मी और पापा को खूब मारा। जब वो मेरे सामने आएंगे तो मैं उन्हें पहचान लूंगी। पापा को तखत से बांध दिया फिर तीनों ने हमारे साथ बदतमीजी की। इसके बाद हम सब थान गए दारोगा ने पापा को बोला कि तू झूठ बोल रहा है। मैं अलग बैठी रही मुझसे किसी ने कोई बात नहीं की।

इसके अलावा पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति को जमकर मारा पीटा और उनके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद मेरे सामने मेरी बेटी के साथ रेप किया और फिर मेरे साथ। इस दौरान मेरी नाबालिग बेटी चिल्लाती रही। लेकिन उस पर इन बदमाशों को बिल्कुल भी तरस नहीं आया।

वहीं इस मामले में सीओ बिलारी देश दीपक ने बताया कि थाना बिलारी के देव पुर नगला में एक व्यक्ति ने तहरीर दी है कि जिसमें उसने बताया है कि बीते शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में 12 बजे से 1:30 बजे के बीच में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पत्नी और 11 साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। इस संबंध में थाना बिलारी पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस संबंध में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी।
इंग्लैंड भी चखेगा जरदालू आम का स्वाद, पहली खेप बिहार से हुई निर्यात

इंग्लैंड भी चखेगा जरदालू आम का स्वाद, पहली खेप बिहार से हुई निर्यात

नई दिल्ली। कृषि के क्षेत्र में देश नित्य नए कीर्तिमान बना रहा है। अनाज से लेकर फल सब्जी का देश के दूरदराज हिस्सों में भेजने के साथ ही दूसरे देशों में भी निर्यात लगातार बढ़ रहा है। पिछली मन की बातकार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बिहार की लीची और असम के कहटल की खूबियों का जिक्र किया था, और बताया था कि कैसे किसान इनका उत्पादन और बिक्री कर एक सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। किसानी जीवन के इन्हीं बदलते अध्यायों में एक नया पाठ जुड़ा है। देश के पूर्वी क्षेत्र में कृषि-निर्यात संभावनाओं को मजबूती देने के लिए अब आम का निर्यात भी होने लगा है। बिहार के भागलपुर से जिओग्राफिककल इंडिकेशन (जीआई) प्रमाणित जरदालू आमों की पहली वाणिज्यिक खेप को आज यूनाइटेड किंगडम के लिए निर्यात किया गया।


बिहार सरकार, भारतीय उच्चायोग और इन्वेस्ट इंडिया के साथ भागीदारी में एपिडा ने रसदार और सुगंधित आमों का निर्यात किया। इन आमों को लखनऊ में एपिडा के पैकहाउस में पैक किया गया था। अनूठी सुगंध और स्वाद के साथ, बिहार के भागलपुर जिले के जरदालू आमों को 2018 में जीआई प्रमाणन हासिल हुआ था।

आम महोत्सव के जरिए बताते हैं भारतीय आम की खूबी
एपिडा पिछले कुछ समय से गैर पारम्परिक क्षेत्रों से आम के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहा है। हाल में, बहरीन में भारतीय आमों के प्रचार के लिए एक सप्ताह लंबे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन जीआई प्रमाणित खीरसपाती और लक्ष्मणभोग (पश्चिम बंगाल) और जलदालू (बिहार) सहित फल की 16 किस्मों का प्रदर्शन किया गया। आयातक अल जजीरा समूह के सुपर स्टोरों मे यह आयोजन किया गया। एपिडा इससे पहले आम के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए वर्चुअल खरीददार-विक्रेता बैठक और महोत्सव का आयोजन करता रहा है। एपिडा ने हाल में भारतीय दूतावासों के साथ मिलकर बर्लिन, जर्मनी के साथ ही जापान में आम महोत्सव का आयोजन किया था।

प्रदेश मे रातो-रात 9 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

प्रदेश मे रातो-रात 9 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात को 9 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया, इनमें कई जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं| मेरठ, मुरादाबाद , जौनपुर, अमरोहा, बांदा और कौशाम्बी के पुलिस कप्तान बदले गए| जौनपुर और अमरोहा एसपी को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है| ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार प्रभाकर चौधरी को एसएसपी मेरठ की कमान सौंपी गई है, वहीं पवन कुमार को एसएसपी मुरादाबाद बनाया गया है. बता दें पवन कुमार अभी तक पुलिस मुख्यालय से संबद्ध चल रहे थे. वहीं प्रभाकर चौधरी मुरादाबाद की कमान संभाल रहे थे|
इसी तरह से मेरठ के एसएसपी अजय साहनी को जौनपुर एसपी पद पर भेजा गया है. वहीं जौनपुर में अब तक तैनात एसपी राज करण नैय्यर को डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. जबकि सिद्धार्थ शंकर मीणा, एसपी बांदा, पद से एसपी रेलवे प्रयागराज पद पर भेजे गए हैं. 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा की सेनानायक आईपीएस पूनम एसपी अमरोहा बनाई गई हैं, जबकि कौशाम्बी के एसपी रहे अभिनन्दन को एसपी बांदा पद पर भेजा गया है. उनकी जगह राधेश्याम को एसपी कौशाम्बी की कमान सौंपी गई है, राधेश्याम अभी तक एसपी नियम व ग्रंथ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. एसपी अमरोहा, सुनीति को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है|

आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट

यूपी में 9 आईपीएस अफ़सरों के तबादले
एसएसपी मेरठ अजय साहनी को एसपी जौनपुर
एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी को मेरठ का एसएसपी
पवन कुमार एसएसपी मुरादाबाद
पूनम को एसपी अमरोहा
अभिनन्दन को एसपी बांदा
राधेश्याम एसपी कौशाम्बी
एसएस मीणा एसपी रेलवे प्रयागराज

 

 

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने ही गला घोंट दफना दी बेटी की लाश

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने ही गला घोंट दफना दी बेटी की लाश

शाईना की हॉरर किलिंग के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सुबूत सामने रखे जाने पर चुप्पी साध गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आन की खातिर पिता ने ही हॉरर किलिंग की योजना तैयार की थी और इसके बाद गला दबाकर बेटी की हत्या कर दी। परिवार के दूसरे सदस्यों ने भी हत्या में साथ दिया। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश रही है।
यह है मामला: नौचंदी निवासी फरमान ने शाहजहां कॉलोनी निवासी शाईना के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों ने शादी की बात छिपाई और शाईना फिलहाल अपने ही घर रह रही थी। हाल ही में शाईना के परिजनों को मामले की भनक लग गई। फरमान को तलाक देने का दबाव बनाया गया। 31 मई को शाईना की हत्या की कोशिश की गई, जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग फरमान ने पुलिस को दी।
ऐसे खुला राज
सूत्रों के मुताबिक, शाईना की छोटी बहन मुस्कान ने फरमान को जानकारी दी थी कि शाईना की परिजनों ने गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद, पुलिस को फरमान ने हॉरर किलिंग का आरोप लगाकर तहरीर दी। इसके बाद शाईना की कब्र खोदकर शव को निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि शाईना की गला दबाकर हत्या की गई थी।
सुबूतों के आगे फेल हुई गुमराह करने की चाल
पुलिस ने शाईना के पिता मंजूर को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पहले तो बीमारी से मौत बताता रहा। बाद में बताया कि शाईना ने फांसी लगा ली थी इसलिए पुलिस को बिना बताए शव दफना दिया। जब पुलिस ने फरमान की दी गई ऑडियो रिकार्डिंग सुनाया तो मंजूर टूट गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंजूर ने कबूल किया है कि हॉरर किलिंग की साजिश उसने ही बनाई थी। इसके बाद हत्या कर शव को दफना दिया।
बड़ी बेटी की हत्या का भी आरोप
फरमान ने आरोप लगाया है कि शाईना की बड़ी बहन भी एक युवक से प्रेम करती थी। मंजूर ने उसकी भी हत्या कर डाली थी। इसी तरह से शव को दफना दिया था। इस बात की पुष्टि फरमान और शाईना की ऑडियो रिकार्डिंग से हो रही है। इस रिकार्डिंग में शाईना कह रही है कि पिता मंजूर उसकी बड़ी बहन की तरह उसकी भी हत्या कर देंगे। इस मामले में भी पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने शाईना के पिता मंजूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपी अभी फरार हैं। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

 

एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन पर लगाया रेप और हत्या की कोशिश का अरोप, फेसबुक पर PM से मांगी मदद

एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन पर लगाया रेप और हत्या की कोशिश का अरोप, फेसबुक पर PM से मांगी मदद

बांग्लादेशी सिनेमा की एक एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने अपने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके साथ रेप और हत्या की कोशिश हुई है। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में एक बिजनेसमैन पर आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने पोस्ट में प्रधानमंत्री शेख हसीना से न्याय की मांग की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है। सभी इस खुलासे से हैरान हैं, जिसके बाद उन्हें फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स का भी सपोर्ट मिल रहा है।
क्लब में हुआ शोषण
एक्ट्रेस का कहना है कि ढाका के एक क्लब में उनके साथ बदसलूकी हुई। एक्ट्रेस ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बिजनेसमैन का नाम नहीं लिया है। इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने इसके एक मीडिया ब्रीफिंग में बिजनेसमैन नासिर यू मोहम्मद का नाम लिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि बिजनेसमैन ने उनके साथ चार दिन पहले क्लब में शोषण किया था।
'मैं न्याय मांगने कहां जाऊं'
एक्ट्रेस ने अपने फेसबुक पोस्ट में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मदद मांगी है। उन्होंने पीएम को पोस्ट में 'मां' बुलाते हुए कहा कि उन्होंने कानूनी तौर पर मदद मांगी लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- 'मैं न्याय मांगने कहां जाऊं, मुझे बीते 4 दिनों में कोई न्याय नहीं मिला। हर कोई डीटेल सुनता है लेकिन समझता नहीं है। मैं एक लड़की हूं, एक एक्टर हूं लेकिन इससे पहले एक इंसान हूं। मैं चुपचाप नहीं बैठ सकती'। वहीं इस मामले में एसिस्टेंट IGP सोहेल राणा ने बताया है कि केस में जांच चल रही और जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।

 

 चार नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के सात युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चार नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के सात युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा में पुलिस ने चार नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सात युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया इन सभी को 12 जून को गबरडी क्षेत्र के बहमनीपारा में चार नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की उम्र 19 से 21 के बीच है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पूर्वी अगरतला में जिरानिया उपमंडल के चंपकनगर इलाके रहने वाले हैं और उनकी पहचान मंजीत देबबर्मा (19), बीरकुमार देबबर्मा (21), रिपन देबबर्मा (19), बिमल देबबर्मा (20), सजल देबबर्मा(20), चंकी देबबर्मा (19 और विशाल देबबर्मा (21) के तौर हुई है।

पीडि़तों ने आरोप लगाया रिपन, बिमल और सजल ने उन्हें रबर एस्टेट में मिलने के लिए बुलाया था, वहां पहुंचने पीडि़तों को जबरन जंगल में ले जाया गया और उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद शाम को उन्हें मुख्य सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों के किसी तरह घर पहुंचने के बाद पीडि़त परिवारों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पीडि़तों स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सभी पीडि़त 14 से 16 आयु वर्ग और स्कूली छात्रा हैं। पुलिस ने कहा, आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उन्हें अदालत में पेश किया गया।
दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार

दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में पुलिया से जा टकराई कार

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नागपुर रेफर किया गया है। हादसा इतना भयानक था कि कार के दो टुकड़े हो गए।


यह घटना छिंदवाड़ा के विधानसभा क्षेत्र सौसर से नागपुर पहुंच मार्ग की है, जहां आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य को नागपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि एक पुलिया से टकराने से कार बीच से टूटकर दो टुकड़े हो गई।


जानकारी के अनुसार कार सवार रामाकोना से सौसर जा रहे थे। नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर ड्रीम लेंड सिटी के पास कार क्रमांक MH 31 FR 3314 हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। कार में सवार तीन महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं 2 को नागपुर उपचार के लिए भेजा गया है।


सौसर निवासी 35 वर्षीय रोशनी अनूप जयसवाल, माधुरी आनंद जयसवाल उम्र 37 वर्ष और कलमेश्वर निवासी प्रिया सचिन जयसवाल उम्र 34 वर्ष की घटना स्थल पर मौत हो गयी। वहीं संचित प्रेमलाल जायसवाल तथा नीलम संचित नागपुर निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया गया।

12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब ये बने इस्राइल के नए प्रधानमंत्री

12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब ये बने इस्राइल के नए प्रधानमंत्री

येरुशलम, नफ्ताली बेनेट ने रविवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही 12 साल से प्रधानमंत्री पद पर काबिज बेंजामिन नेतन्याहू का कार्यकाल खत्म हो गया।
संसद में बहुमत हासिल करने के बाद दक्षिणपंथी यामिना पार्टी के 49 वर्षीय नेता बेनेट ने रविवार को शपथ ली। नई सरकार में 27 मंत्री हैं जिनमें से नौ महिलाएं हैं। बेनेट 120 सदस्यीय सदन में 61 सांसदों के साथ मामूली बहुमत वाली सरकार का नेतृत्व करेंगे।
इससे पहले बेनेट ने संसद में संबोधन के दौरान अपनी सरकार के मंत्रियों के नामों की घोषणा की और इस दौरान 71 वर्षीय नेतन्याहू के समर्थकों ने बाधा भी डाली। प्रतिद्वंद्वी पार्टी के सांसदों के शोर शराबे के बीच बेनेट ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह अलग-अलग विचार वाले लोगों के साथ काम करेंगे।
बेनेट ने कहा कि इस निर्णायक समय हम यह जिम्मेदारी उठा रहे हैं। इस सरकार के अलावा बस यही विकल्प था कि और चुनाव करवाएं जाएं। इससे और नफरत फैलती और देश पर असर पड़ता।

बहुमत हासिल नहीं कर पाए थे नेतन्याहू
इस साल मार्च में हुए चुनाव में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को बहुमत नहीं पा सकी थी। दो साल में चार बार हो चुके चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को सरकार चलाने और 2 जून तक बहुमत साबित करने को कहा था। लेकिन इससे पहले ही विपक्षी गठबंधन ने नेतन्याहू के 12 साल तक लगातार सत्ता में रहने के रिकॉर्ड को यहीं पर विराम देने की रणनीति बनाई।

विपक्षी गठबंधन में इस्लामी राम पार्टी भी शामिल
बड़ी बात यह है कि नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ बने इस गठबंधन में इस्राइल में अरब समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली इस्लामी राम पार्टी भी शामिल है। विपक्षी गठबंधन में शामिल राम पार्टी इस्राइली अरब मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करती है। उसका मानना है कि फलस्तीनियों को उनका हक मिलना चाहिए और इस्राइल को नई कॉलोनियां बनाने के प्रयास को रोककर यरूशलम पर से दावा छोड़ना चाहिए।

ईरान, फलस्तीन पर नेतन्याहू से भी सख्त हैं बेनेट
इस्राइल में विपक्षी गठबंधन की तरफ से पहली पारी में पीएम बनने वाले नफ्ताली बेनेट इस्राइली रक्षा बलों की एलीट यूनिट सायरेत मटकल और मगलन के कमांडो रह चुके हैं। 2006 में वे बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में राजनीति में आए। जिसके बाद वे नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ बनाए गए। बाद में वे न्यू राइट और यामिना पार्टी से भी नेसेट के सदस्य बने। 2012 से 2020 के बीच 5 बार सांसद रह चुके हैं। वह बाद में नेतन्याहू के विरोधी हो गए। 2019 से 2020 के बीच रक्षामंत्री रह चुके नफ्ताली ईरान और फलस्तीन के मुद्दे पर नेतन्याहू से भी ज्यादा कट्टर और सख्त हैं।
 

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, 38 पत्नियां और 89 बच्चे थे इनके

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, 38 पत्नियां और 89 बच्चे थे इनके

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का आज 76 साल की उम्र में निधन हो गया। एएनआई के मुताबिक उनकी 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं।

मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वी ट में चाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- 'मिजोरम और बकटावंग तलंगनुम में उनका गांव उनके परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है।'
 

पुलिस भी रह गई हैरान जब 25 युवतियों सहित 60 लोग मिले इस हाल में, देर रात क्लब में कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे रेव पार्टी

पुलिस भी रह गई हैरान जब 25 युवतियों सहित 60 लोग मिले इस हाल में, देर रात क्लब में कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे रेव पार्टी

हैदराबाद, कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद कई राज्यों को अनलॉक कर दिया गया है। वहीं, जहां संक्रमण अधिक है, वहां अभी भी लॉकडाउन जारी है। लेकिन लॉकडाउन के दौरान भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तेलंगाना से सामने आया है, जहां देर रात आइटी कंपनी के कर्मचारी रेव पार्टी करते हुए पकड़ाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना के आधार पर पुलिस ने तेंलगाना जिले के रंगा रेड्डी इलाके के एक क्लब में दबिश दी। इस दौरान मौके पर 25 महिलाओं सहित 60 लोग नशे की हालत में मिले। बताया गया कि सभी आईटी कंपनी के कर्मचारी हैं और देर रात पार्टी करने यहां पहुंचे थे।
 

पिछले 24 घंटे में 80,834 नये मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 71 दिनों के बाद सबसे कम

पिछले 24 घंटे में 80,834 नये मामले दर्ज किए गए, यह संख्या 71 दिनों के बाद सबसे कम

भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 80,834 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार छठे दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 10,26,159 हो गयी। लगातार 13वें दिन यह संख्या 20 लाख से कम है।

पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 54,531 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 3.49 प्रतिशत है। साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 31वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,32,062 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 51,228 ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,80,43,446 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,32,062 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.26 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,00,312 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 37.81 करोड़ से ज्यादा (37,81,32,474) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 4.74 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 4.25 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 20 दिनों से 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 के टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 25 करोड़ से ज्यादा हो गयी थी। पिछले 24 घंटे में टीके की 34,84,239 खुराक दी गयीं।

अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 35,05,535 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 25,31,95,048 खुराक दी जा चुकी हैं।

महिला की लव स्टोरी में रोड़ा था पति, बच्चे के मुंडन के बहाने मंदिर लेकर गई और...

महिला की लव स्टोरी में रोड़ा था पति, बच्चे के मुंडन के बहाने मंदिर लेकर गई और...

वाराणसी, जब इश्क परवान चढ़ जाए तो प्रेमी जोड़े ना जात-धर्म देखते हैं और ना ही कोई रिश्ता. सब बंदिशे तोड़कर वे एक दूसरे का होना चाहते हैं और इसी चक्कर में कई बार होता है अपराध. ऐसा ही कुछ बनारस में भी देखने मिला जहां एक इश्क में डूबी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतरवा दिया. वारदात में पत्नी उसका प्रेमी और एक दोस्त भी शामिल था जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लव अफेयर में हुई इस खौफनाक वारदात की शुरुआत 21 मई को हुई जब एक अस्पताल के पीछे पुलिस को अज्ञात शव मिला. बाद में उसकी पहचान मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मानापुर छतेरी ताराशंकर बिंद के रूप में हुई. जब परिजनों को इस बात की खबर लगी तो मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया जिसके बाद पत्नी भी पुलिस के शक के घेरे में आ गई.
पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी कविता का उसके मायके के गांव के अजय उर्फ पप्पू से प्रेम संबंध था. उसी के लिए वह सबकुछ छोड़ने के लिए तैयार थी. दूसरी तरफ उसका पति शराब पीकर रोज मारपीट करता था जिससे मन में क्रोध भी बढ़ता जा रहा था. आखिरकार कविता ने अपने प्रेमी और एक दोस्त के साथ पति की हत्या की साजिश रच डाली.
हत्या के बाद गंगा में शव फेंकने का था प्लान
आरोपियों ने पति ताराचंद की हत्या कर उसका शव मंदिर के पास गंगा नदी में फेंकने का प्लान बनाया जिससे लगे कि किसी कोरोना मरीज का शव बह रहा है. हालांकि, ताराचंद को मंदिर लाना भी आसान नहीं था. इस बीच बच्चे के मुंडन के बहाने कविता अपने पति को मंदिर ले आई जहां अजय और अन्य साथी ने उसे मारने की तैयारी की लेकिन भीड़ के कारण नहीं कर सके.
मंदिर में प्लान नहीं बनने के बाद कविता अपने बच्चों संग टेंपो में बैठकर घर चली गई और बचे दोनों आरोपी ताराचंद को किसी बहाने से अपने साथ मोटरसाइकिल पर एक पुराने अस्पताल के पीछे ले गए और चाकू से गर्दन काटकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
 

ड्रग डीलर्स ने ड्रग बेचने का निकाला नया रास्ता, बनाने लगे ड्रग का केक और बेचते थे इतने रूपये में, एनसीबी ने किया गिरफ्तार

ड्रग डीलर्स ने ड्रग बेचने का निकाला नया रास्ता, बनाने लगे ड्रग का केक और बेचते थे इतने रूपये में, एनसीबी ने किया गिरफ्तार

मंबई, एनसीबी ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है जो ड्रग्स से केक बनाते थे और फिर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ग्राहकों को बेचा करते थे. एनसीबी के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया की उन्हें जानकारी मिली थी कि एक गैंग है जो कि ड्रग्स का इस्तेमाल कर केक बनाती थी और फिर उसे हाईप्रोफाइल ग्राहकों को बेचा करती थी.

इस मामले में एनसीबी ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, इन आरोपियों का इंस्टाग्राम पर एक पेज है जहां पर ये लोग अपने केक का प्रचार करते थे और फिर पर्सनल मैडेज (डीएम- डिरेक्ट मैसेज) के माध्यम से जिन ग्राहकों को ड्रग्स वाला केक चाहिए होता था उनसे सीधे ऑर्डर ले लेते थे.

एनसीबी को वहां से 830 ग्राम एडिबल विड पॉट बरौनी जिसे एडिबल कैनेबी भी कहते हैं मिला उसके साथ ही 160 ग्राम मैरुआना भी बरामद हुआ. उस बेकरी से एनसीबी ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया जिसका नाम इल्सटॉन उर्फ फर्नांडिस है.

पूछताछ के दौरान एनसीबी को इनके ड्रग सप्लायर की जानकारी मिली जिसे जिसका नाम जगत चौरसिया है एनसीबी ने उसे बांद्रा इलाके से 125 ग्राम मारिजुआना के साथ गिरफ्तार किया.

कैसे बेचा जाता था ड्रग्स?

एनसीबी ने बताया कि ये लोग सोशल मीडिया पर सीधे ऑर्डर लेते थे और एक किलो केक के लगभग 10 टुकड़े किये जाते थे और हर टुकड़ा लगभग 1000 रुपये में बेचा जाता था. यह भारत का पहला मामला बताया जा रहा है जहां ड्रग्स पेडलर ड्रग्स से बने केक ग्राहकों को बेच रहे थे.

पूछताछ में पता चला कि ये आरोपियों ने इंटरनेट का इस्तेमाल कर इस तरह के ड्रग्स से केक बनाना सीखा था, और वे पिछले एक साल से ड्रग्स का केक का बिजनेज कर रहे थे. एनसीबी को उनके पास से ग्राहकों की लिस्ट मिली है जिसकी जांच अब एनसीबी कर रही है.
 

VIDEO: देखते ही देखते जमीन में समा गई पूरी कार, जानिए क्यों हुआ ऐसा

VIDEO: देखते ही देखते जमीन में समा गई पूरी कार, जानिए क्यों हुआ ऐसा

महाराष्ट्र का राजधानी मुंबई में मानसून के दस्तक के बाद बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो-तीन दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कहीं सड़कें जलमग्न हो गईं तो कहीं बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। इसी बीच मुंबई के घाटकोपर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पार्किंग में खड़ी एक कार देखते-देखते जमीन में धंस गई।
जमीन में कार धंसने की घटना पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का बयान सामने आया है। पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर कहा है कि जहां पर कार जमीन में धंसी है वहां पर पहले एक कुआं था। कुछ लोगों ने इसे कंक्रीट के स्लैब से ढक दिया था और इसके ऊपर कारों को खड़ा करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने कहा कि घटना कोई घायल नहीं हुआ है। बारिश की वजह से जमीन घंसने के कारण यह घटना हुई है।
वहीं, बीएमसी ने भी बयान जारी कर कहा है कि इस कार हादसे से निगम का कोई लेना-देना नहीं है। यह घटना घाटकोपर इलाके की एक सोसायटी की है। बता दें कि मुंबई और आसपास के उपनगरीय इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश हुई। इससे कई स्थानों पर सड़कों और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया। लिहाजा बस और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
देखे विडियो
 

बड़ी खबर: सचिन पायलट को BJP का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा

बड़ी खबर: सचिन पायलट को BJP का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा

राजस्थान में अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज चल रहे कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) डोरे डालने में जुट गई है। बीजेपी ने इशारों में पायलट को ऑफर देते हुए कहा है कि पार्टी का दरवाजा उन सभी लोगों के लिए खुला हुआ है जो देश को पहली प्राथमिकता देते हैं। राजस्थान के सासंद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में कोई विजन नहीं बचा है और इसलिए नेताओं को पार्टी छोड़कर विजन वाली दूसरी पार्टी में जाना होगा।
पूर्व ओलंपियन निशानेबाज राठौर ने सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने के सवाल के जवाब में कहा, ''हमारी पार्टी उन सभी लोगों के लिए खुली हुई है जो देश को प्राथमिकता देते हैं और अपनी विचारधारा 'इंडिया फर्स्ट' कर सकते हैं।'' कांग्रेस पार्टी में फूट के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार बताते हुए राठौर ने कहा, ''जब केंद्र में आपका नेतृत्व कमजोर होता है तो क्षेत्रीय नेता अपनी मनमर्जी करते हैं, भले ही आपका संदेश कुछ भी हो, चाहे पंजाब हो या राजस्थान। विजन नहीं होने की वजह से नेता पार्टी छोड़कर विजन वाली पार्टी जॉइन करेंगे।''
राठौर ने कहा कि ऐसे समय में जब उन्हें कोरोना प्रबंधन करा था, इंजेक्शन कचरे के डिब्बे और नालियों में मिल रहे हैं, वे सिर्फ सत्ता में रहने का प्रबंधन कर रहे हैं। पायलट गुट के विधायक की ओर से फोन टैपिंग का आरोप लगाए जाने को लेकर उन्होंने कहा, ''पद, सत्ता और धन को लेकर 2.5 साल से राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक कलह है। कभी वे महीनों तक होटल में रहते हैं तो कभी सरकार की मशीनरी का इस्तेमाल फोन टैपिंग के लिए होता है।''
 

चलती ट्रेन के नीचे आई 5 साल की बच्ची, जीआरपी जवानों ने बचाई जान

चलती ट्रेन के नीचे आई 5 साल की बच्ची, जीआरपी जवानों ने बचाई जान

प्रयागराज। चलती ट्रेन में चढ़ना कितना खतरनाक होता है, इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में देखने को मिल गया जब एक पांच साल की बच्ची चलती ट्रेन के नीचे आ गई। लेकिन स्टेशन पर तैनात उन जीआरपी के जवानों की मुस्तैदी ने बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
जानकारी के अनुसार रीवा के रहने वाले राम रहीम कोल अपने परिवार के साथ जोधपुर मजदूरी के लिए ट्रेन से जा रहे थे। लेकिन जैसे ही एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो हावड़ा बीकानेर ट्रेन चलने लगी। तभी पांच साल की बच्ची सीमा को लेकर उसकी मौसी ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस वजह से सीमा ट्रेने के नीचे आ गई और रेलवे स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। तभी वहां खड़े जीआरपी के जवानों की उस बच्ची पर नजर पड़ी और उन्होंने बिना समय गंवाए सबसे पहले चलती ट्रेन की ही चेन खींची।
जब ट्रेन रुक गई तब उस बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और फिर परिवार को भी सौंप दिया गया। बताया गया है कि एसएसआई सुधीर कुमार,एसआई अजीत शुक्ला,एसआई ममता यादव ने ट्रेन की चेन खींची थी और एसएसआई सुधीर कुमार और ममता यादव ने बच्ची को ऊपर खींचने का काम किया। ऐसे में इन जवानों के संयुक्त प्रयास से एक पांच साल की बच्ची को जीवनदान मिल गया और सभी ने उनकी दिल खोलकर तारीफ की।
 

कांग्रेस की इस वरिष्ठ नेत्री का हुआ निधन

कांग्रेस की इस वरिष्ठ नेत्री का हुआ निधन

नई दिल्ली। उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया। उनकी मृत्यु दिल्ली के उत्तराखंड सदन में हुई। जानकारी के मुताबिक, वे शनिवार को कांग्रेस की बैठक में शामिल होने राजधानी आई थीं। फिलहाल उनके शव को उत्तराखंड ले जाने के तैयारी की जा रही है। अबतक मिली जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हुआ है।

इंदिरा हृदयेश
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि, इस दुखद समाचार से मन दुखी है। पूर्व सीएम ने लिखा कि, उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की। ये मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।
मैं दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता हूँ और परमपिता परमेश्वर से विनती करता हूं कि वो इन्दिरा बहिन की आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।