BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
पत्नी से झगड़े के बाद हैवान बने पति ने अपने ही दूध मुंहे बेटे को

पत्नी से झगड़े के बाद हैवान बने पति ने अपने ही दूध मुंहे बेटे को

जोधपुर. सूर्यनगरी जोधपुर से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पत्नी से झगड़े के बाद हैवान बने पति ने अपने ही दूध मुंहे बेटे की पटक पटककर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पत्नी ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वारदात जोधपुर शहर के महामंदिर थाना इलाके में स्थित बीजेएस नट बस्ती में हुई.

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सियाग ने बताया कि नट बस्ती निवासी महेंद्र नट की पत्नी तीन महीने बाद सोमवार को अपने पीहर से लौटी थी. ससुराल आते ही उसका पति से झगड़ा हो गया. इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने नरेन्द्र नट ने अपने दूध मुंहे बेटे रितिक की जमीन पर पटक पटककर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.

पत्नी शिकायत करने पहुंची तो पीछे से हैवान बना पति

पुलिस ने बताया कि महेंद्र की पांच साल पहले रहीसा की शादी हुई थी. उसके एक बेटा पहले से है. पति और पत्नी के बीच 3 बरस से परिवारिक विवाद चल रहा है. महेंद्र की पत्नी रहीसा तीन महीने बाद सोमवार को पीहर से ससुराल पहुंची. यहां आते ही महेंद्र ने पत्नी रहीसा से झगड़ा शुरू कर दिया. बाद में बात मारपीट तक जा पहुंची. इस पर रहीसा पास में ही रहने वाले सास और ससुर से महेंद्र की शिकायत करने चली गई. पीछे से महेंद्र ने 5 महीने के बेटे रितिक की तीन चार बार जमीन पर देकर मारा. बाद में बेटे को लहुलुहान हालत में वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया.


पत्नी घर पहुंची तो बेटा तड़प रहा था

पत्नी रहीसा जब वापस घर आई तो बेटा रितिक जमीन पर पड़ा तड़प रहा था. वह उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन तब तक रितिक की मौत हो गई. रहीसा ने अपने पति महेंद्र के खिलाफ बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. 

‘यास‘ के उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 12 घंटों में तीव्र होकर गंभीर च्रक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना

‘यास‘ के उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने और अगले 12 घंटों में तीव्र होकर गंभीर च्रक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसारः (शनिवार, 25-5-2021 जारी करने का समय- 1215 बजे, भारतीय समय के अनुसार) पूर्वमध्य तथा निकटवर्ती मध्यपूर्व और उत्तर बंगाल की खाड़ी में गंभीर चक्रवाती तूफान ’यास‘ - (ओडिशा- पश्चिम बंगाल तट के लिए चक्रवात की चेतावनी – नारंगी संदेश) पूर्वमध्य तथा निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में आया चक्रवाती तूफान ‘यास‘ पिछले 6 घंटों में लगभग 17 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और आज 25 मई को सुबह भारतीय समायानुसार 0830 बजे अक्षांश 18.3°उत्तर और देशांतर 88.3°पूर्व के निकट दक्षिण-दक्षिणपूर्व पारादीप (ओडिशा) से 280 किलो मीटर, बालासोर (ओडिशा) से 380 किलो मीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व, दीघा(पश्चिम बंगाल) 370 किलो मीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप समूह (पश्चिम बंगाल) से 370 किलो मीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पश्चिममध्य तथा निकटवर्ती पूर्वमध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में केंद्रित हो गया।

 

अगले 12 घंटों में इसके उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने और तीव्र होकर अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। यह उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ता रहेगा, तेज होगा और बुधवार 26 मई को सुबह चांदबाली-धामरा बंदरगाह के बहुत नजदीक उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के तटों के निकट उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचेगा। यह बुधवार 26 मई को दोपहर अति गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में धामरा के उत्तर और दक्षिण बालासोर के बहुत निकट पारादीप और सागर द्वीप के बीच ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा।

वर्षा : उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश : 25 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा और कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा।

ओडिशा : 25 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा जगतसिंहपुर, केंद्रापाड़ा,भद्रक,बालासोर जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा; पुरी, खुर्दा, कटक, जाजपुर, मयूरभंज में भारी से बहुत भारी वर्षा और गंजाम, ढेनकनाल, क्योंझर जिलों में भारी वर्षा, 26 मई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, कटक, ढेनकनाल, क्योंझर में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, पुरी, खुर्दा, अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, 27 मई को उत्तर ओडिशा के भीतरी भागों में भारी वर्षा की चेतावनी।

पश्चिम बंगाल : 25 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना में बहुत भारी वर्षा तथा हावड़ा, हुगली, कोलकाता और 24 परगना जिलों में भारी वर्षा, 26 मई को मेदिनीपुर के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा, झारग्राम, बांकुरा, दक्षिण 24 परगना के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा पुरुलिया, नादिया, मुर्शिदाबाद, पूर्व वर्धमान, हावड़ा, हुगली, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, हल्दिया दार्जिलिंग, कलिम्पोंग जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और 27 मई को झारग्राम,पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम वर्धमान, बीरभूम, मालदा, दार्जिलिंग ,कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा।

झारखंड : 25 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा, 26 तथा 27 मई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अत्यधिक भारी वर्षा।

बिहार : 27 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, 28 मई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा।

असम तथा मेघालय : 25 और 26 मई को अनेक स्थानों पर हल्की से सामान्य वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा।

 

(ii) हवा की चेतावनी:· मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख हिस्सों और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा बढ़ कर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैऔर आज शाम से धीरे-धीरे 125-135 से बढ़कर 140 किमी प्रति घंटे हो जाएगी। उत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास और उससे दूर हवा 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ कर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। यह 25 मई की शाम से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, पुरी, भद्रक, ओडिशा के बालासोर और पूर्वी मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता सहित उत्तरओडिशा और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तटों पर 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ेगा। 25 मई की शाम से ओडिशा के गंजाम, खुर्दा, कटक, जाजपुर और मयूरभंज जिलों और पश्चिम बंगाल के हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना में 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।यह 26 मई की सुबह से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक सहित उत्तरओडिशा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के तटों पर 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा तेज होकर 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ेगी और 26 मई को दोपहर बाद से ओडिशा के बालासार जिला की ओर बढ़ेगी, 26 मई को सुबह से ओडिशा के मयूरभंज जिला में हवा की गति 120-130 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ कर 145 किलो मीटर प्रति घंटे हो जाएगी। इस अवधि में ओडिशा के पुरी, कटक, खुर्दा, जाजपुर तथा नयागढ़ जिलों में 80-90 किलो मीटर की गति से चलने वाली हवा रफ्तार पकड़ कर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ लेगी। गंजाम के पास और उससे दूर तथा उत्तर ओडिशा के शेष भीतरी भागों में 60-80 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा 90 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी, 26 मई की सुबह से ओडिशा के गंजाम, ढेनकनाल, तथा क्योंझर जिलों तथा पश्चिम बंगाल के बांकुरा, पुरुलिया, हावड़ा, हुगली, नादिया और वर्धमान जिलों में 60-80 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा तेज होकर 90 किलो मीटर प्रति घंटे की गति पकड़ लेगी। इसी अवधि में ओडिशा के अंगुल, देवगढ़ तथा सुरेंद्रगढ़ जिलों तथा पश्चिम बंगाल के बीरभूम तथा मुर्शिदाबाद जिलों और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विजयानगरम और विशाखापत्तनम जिलों में 50-60 किलो मीटर प्रति घंटेकी गति से चलने वाली हवा तेज होकर 70 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार ले लेगी। 26 मई को दोपहर से दक्षिण झारखंड में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा तेज होकर 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगी और धीरे-धीरेदक्षिणपूर्व झारखंड में 90-120 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ कर 130 किलो मीटर प्रति घंटे हो जाएगी और 26 मई की शाम/ रात को दक्षिणपूर्व झारखंड में हवा की गति 70-80 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ कर 90 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार ले लेगी। 27 मई को ओडिशा के केंद्रापाड़ा, भद्रक, बालासोर, क्योंझर, मयूरभंज, देवगढ़, सुंदरगढ़ जिलों तथा पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों में हवा 50-65 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से 70 किलो मीटर प्रति घंटे की गति पकड़ लेगी।

 

(iii) समुद्र की स्थितिः पश्चिममध्य तथा निकटवर्ती पूर्वमध्य और उत्तर बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति अशांत से बहुत अशांत होगी। 25 मई की शाम से 26 मई की शाम तक समुद्र की स्थिति मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों , उत्तर बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश-ओडिशा- पश्चिम बंगाल-बंगलादेश तटों के पास और उससे दूर बहुत अशांत और असाधारण होगी।

 

(iv) मछुआरों को चेतावनीः मछुआरों को चेतावनी दी जाती है कि वे 26 मई के दोपहर बाद तक मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाएं और 25-26 मई को उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा आंध्र प्रदेश-ओडिशा- पश्चिम बंगाल- बंगलादेश तटों के पास और उससे दूर समुद्र में नहीं जाएं।

 

(v) तूफान में तेजी की चेतावनीः खगोलीय ज्वार से 2-4 मीटर ऊंचा ज्वार आने के कारण मेदिनीपुर, बालासोर, भद्रक के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं, और तूफान के जमीन से टकराने के समय दक्षिण 24 परगना, केंद्रपाड़ा तथा जगतसिंहपुर जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।

 

उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और इन जिलों के निकटवर्ती भीतरी भागों में नुकसान की आशंकाः

फूस के घरों का पूर्ण विनाश/ कच्चे मकानों को व्यापक क्षति। पक्के मकानों को थोड़ा नुकसान।
उड़ने वाली वस्तुओं से संभावित खतरा।
बिजली और संचार के खंभे झुक/उखड़ सकते हैं।
कच्ची तथा पक्की सड़कों को भारी नुकसान।
बचाव मार्गों में बाढ़।
रेलवे, ओवरहेड पावर लाइन और सिग्नलिंग प्रणाली में बाधा।
खड़ी फसलों, वृक्षारोपण, बगीचों, हरे नारियलों के गिरने और ताड़ के पत्तों के फटने से व्यापक क्षति।
आम जैसे झाड़ीदार पेड़ उड़ सकते हैं।
छोटी नौकाएं तथा देसी जलयान लंगर से अलग हो सकते हैं।
दृश्यता पर गंभीर प्रभाव।

उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा इन राज्यों के निकटवर्ती जिलों में कारर्वाई का सुझाव


मछली पकड़ने का काम और जहाजों की आवाजाही स्थगित।
भारत के पूर्वी तट के निकट के बंदरगाह आवश्यक पूर्व-सावधानी बरत सकते हैं।
नौसेना बेस कार्य में आवश्यक पूर्व-सावधानी बरती जा सकती है।
इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां प्रतिबंधित हो सकती हैं।
पश्चिम बंगाल तथा उत्तर ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से लोगों को निकालने का काम सक्रिय करना।
रेल तथा सड़क ट्रैफिक का उचित नियमन।
प्रभावित क्षेत्रों में लोग घरों में रहेंगे।
चक्रवात के पहले की तैयारी कार्रवाई।

 

लापता हुआ पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

लापता हुआ पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

एंटीगुआ/नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी लापता हो गया है। एंटीगुआ पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि मेहुल चोकसी के लापता होने से उसका परिवार बेहद चिंतित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल की कार जॉली हार्बर में मिली है लेकिन वह उसमें मौजूद नहीं था।
`भगोड़ा` घोषित हो चुका हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी लापता हो गया है। एंटीगुआ पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, `वह सोमवार को अपने घर से एक फेमस रेस्तरां में खाना खाने के लिए निकला था लेकिन अबतक घर वापस नहीं लौटा।`
सूत्रों के मुताबिक, मेहुल की कार जॉली हार्बर में मिली है लेकिन वह उसमें मौजूद नहीं था। वहीं, चोकसी के वकील अग्रवाल ने कहा, `मेहुल चोकसी लापता है। उसके परिवार के लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने मुझे बातचीत के लिए बुलाया है। एंटीगुआ पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। मेहुल का परिवार बेहद चिंतित है और उनकी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद है। एंटीगुआ में रहने वाले भारतीय कारोबारी और गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वांटेड घोषित किया है। मेहुल ने 4 जनवरी, 2018 को एंटीगुआ भागने से पहले ₹13,578 करोड़ पीएनबी धोखाधड़ी में करीब 7,080 करोड़ रुपये की हेराफेरी की थी।

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है मेहुल चोकसी
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट में टॉप पर है। चोकसी भारत से भाग गया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह कैरेबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा है। कुछ समय पहले ही में पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी पर हुई छापेमारी में 14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई थी। चोकसी लंबे समय से एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था।
 

जनसम्पर्क अधिकारी का कलेक्टर ने किया तबादला-कमिश्नर ने निलंबित,

जनसम्पर्क अधिकारी का कलेक्टर ने किया तबादला-कमिश्नर ने निलंबित,

मध्यप्रदेश के खंडवा कलेक्टर ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर जिला जनसम्पर्क अधिकारी का तबादला कर दिया। इंदौर कमिश्नर ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निलंबित कर दिया। इसकी छत्तीसगढ़ राज्य जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्रवाई का मध्यप्रदेश राज्य जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने विरोध करते हुए कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसका समर्थन छत्तीसगढ़ राज्य जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने किया है।
अध्यक्ष ने कहा, जनसम्पर्क अधिकारी अपने कार्यालयीन सप्ताह के साथ सप्ताह के सातों दिन कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बीच पिछले सवा साल से इस पर नियंत्रण व रोकथाम में अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।
जनसम्पर्क विभाग के अनेक साथी इस दौरान संक्रामित हुए और कुछ साथियों ने अपनी जान भी गंवाई है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस तरह का अवैधानिक आदेश निंदनीय है।
 

‘यास‘ के अगले 12 घंटों में  उग्र चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान

‘यास‘ के अगले 12 घंटों में उग्र चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘यास‘ (ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के लिए तूफान की चेतावनी-पीत संदेश)

पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कल का विक्षोभ पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ा और मध्य रात्रि (23 मई के 2330 घंटे भारतीय मानक समय) में इसी क्षेत्र में एक गहरे विक्षोभ में बदल हो गया। इसके बाद, यह धीरे धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा तथा आज, 24 मई, 2021 को सुबह (0530 बजे भारतीय मानक समय) में पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘यास‘ के रूप में तेज हो गया।

आज भारतीय मानक समय 0830 बजे, यह पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीपसमूह) से लगभग 620 किमी उत्तर उत्तर पश्चिम, पारादीप (ओडिशा) के 530 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व, बालासोर (ओडिशा) के 630 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व तथा दीघा (पश्चिम बंगाल) के 620 किमी दक्षिण दक्षिण पूर्व के निकट अक्षांश 16.4 डिग्री उत्तर तथा देशांतर 89.6 डिग्री पूर्व में केंद्रित रहा।

इसके अगले 12 घंटों में उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने, एक उग्र चक्रवाती तूफान में तेज होने तथा उसके बाद के 24 घंटों में एक बेहद उग्र चक्रवाती तूफान में बदल जाने का अनुमान है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ना जारी रखेगा, और सघन होगा तथा 26 मई की सुबह में उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल के निकट उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में इसके पहुंचने का अनुमान है। एक बेहद उग्र चक्रवाती तूफान के रूप में 26 मई की दोपहर में इसके पारादीप तथा सागर द्वीपसमूहों के बीच उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों को पार करने का अनुमान है।

चेतावनी:

(i) वर्षा:

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश: 24 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा तथा 25 मई को अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है।
ओडिशा: 24 मई को तटीय ओडिशा के ऊपर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा, 25 मई को पुरी, जगतसिंहपुर, खुरदा, कटक, केंद्रपारा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गंजाम, धेनकनल, मयूरभंज जिलों में भारी वर्षा, 26 मई को जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रपारा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, कियोंझारगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा अलग अलग स्थानों पर बेहद भारी वर्षा और पुरी, खुरदा, अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढ़ में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा और 27 मई को उत्तरी आंतरिक ओडिशा में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम: 25 मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा हावड़ा, हूगली और उत्तर 24 परगना जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है, 26 मई को झारग्राम, मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना में अलग अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है, जबकि पुरुलिया, बांकुरा, बर्धमान, हावड़ा, हूगली, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, बीरभूम में भारी से बहुत भारी वर्षा और नादिया, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है तथा 27 मई को माल्दा और दार्जिलिंग, दिनाजपुर, कलिमपोंग, जलपाईगुड़ी, सिक्किम में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा बांकुरा, पुरुलिया, बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
झारखंड: 26 एवं 27 मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं बहुत भारी वर्षा और अलग अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा तथा 28 मई को अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
बिहार: 27 मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने और 28 मई को अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
असम एवं मेघालय: 26 एवं 27 मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
(ii) हवा की चेतावनी:

पश्चिम मध्य तथा समीपवर्ती पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवा गति (65-75 किमी तथा बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। इसके 24 मई की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के प्रमुख हिस्सों के ऊपर और तेज होकर 90-100 किमी तथा बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है और फिर 25 मई की दोपहर से इसमें धीरे धीरे कमी आने लगेगी।
24 मई की दोपहर से उत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर आंध्र प्रदेश -ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्ला देश तटों के करीब समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। धीरे धीरे यह बढ़कर 25 की दोपहर तक 50-60 किमी तथा बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। फिर इसमें और तेजी आएगी और 26 मई की सुबह से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा और बांग्ला देश तटों के साथ आंधी के रूप में बदल कर 60-70 किमी तथा बढ़कर 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। धीरे धीरे यह और बढ़कर 26 की सुबह तक 90-100 किमी तथा बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी तथा और भीषण तेजी से बढ़कर जमीन से टकराने के समय 155-165 किमी तथा बढ़कर 185 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
चक्रवाती हवा के 26 मई की दोपहर से दक्षिण झारखंड के ऊपर (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान तथा 26 की शाम/रात के दौरान धीरे धीरे यह और बढ़कर 110-120 किमी तथा बढ़कर 130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।
चक्रवाती हवा के 26 मई की शाम से 27 मई की सुबह के दौरान दक्षिण ओडिशा के उत्तरी आंतरिक जिलों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों के आंतरिक जिलों के ऊपर गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान ।
चक्रवाती हवा के अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर गति 50-60 किमी तथा बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान ।
(iii) समुद्र की स्थिति

समुद्र की स्थिति के पश्चिम मध्य तथा समीपवर्ती पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उच्च से बहुत उच्च है। इसके 24-26 मई के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों, उत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्ला देश तटों के समीप बहुत उच्च से अत्यधिक उच्च हो जाने का अनुमान है।
(iv) मछुआरों को चेतावनी:

मछुआरों को 24-25 मई के दौरान मध्य बंगाल की खाड़ी तथा 24-26 मई के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्ला देश तटों के करीब न जाने का सुझाव दिया गया है।
जो लोग उत्तर के गहरे समुद्र तथा समीपवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी में गए हुए हैं, उन्हें तट पर लौट आने का सुझाव दिया गया है।
(v) तूफान में तेजी की चेतावनी

खगोलीय ज्वार से ऊपर 2-4 मीटर की ज्वारीय लहरों के जमीन से टकराने के दौरान झारग्राम, दक्षिण 24 परगना, मेदिनीपुर, बालासोर भद्रक, कंद्रपारा और जगतसिंहपुर जिलों के निचले तटीय क्षेत्रों के जलमग्न होने की आशंका है।
प्रणाली के सघनीकरण और संभावित मूवमेंट की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित राज्य सरकारों को नियमित रूप से सूचित किया जा रहा है।

नियमित अपडेट के लिए कृपया www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in और www.mausam.imd.gov.in पर जाएं।

 

 

जमीन पर था लॉकडाउन तो कपल ने आसमान में रचा डाली शादी, देखें कैसे हुआ विवाह

जमीन पर था लॉकडाउन तो कपल ने आसमान में रचा डाली शादी, देखें कैसे हुआ विवाह

पूरा देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे लोगों बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के सभी जरूरी काम होल्ड पर तले गए हैं, फिर चाहे वो बिजनस हो, नौकरी हो या फिर शादियां। लेकिन एक कपल ने लॉकडाउन को अपनी शादी के बीच नहीं आने दिया। कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए कपल ने धरती छोड़कर आसमान में शादी रचाई।
यह एक अनोखी शादी थी जो तमिलनाडु के मदुरै में हुई। कपल ने रिश्तेदारों के साथ विमान में ही शादी रचा डाली। तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए सीएम स्टालिन ने 24 मई से 31 तक 7 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।


मदुरै के रहने वाले राकेश और दीक्षा ने ए चार्ट्ड हवाई जहाज के अंदर अपनी शादी कराई। इन्होंने एक विमान किराए पर लिया और 130 रिश्तेदारों के साथ आसमान में शादी की। यह शादी दो दिन पहले हुई। बता दें कि जैसे ही राज्य में एक दिन की छूट की घोषणा हुई उन्होंने अपनी शादी करने की योजना बना ली।
कपल यह भी दावा किया है कि सभी 130 यात्री उनके रिश्तेदार थे और सभी ने आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जमा कराई थी। इसके बाद ही इन्हें विमान में चढ़ाया गया था।

 

प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट, एक की हालत गंभीर

प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट, एक की हालत गंभीर

गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका के चक्कर में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के लोग बुरी तरह घायल हो गए। प्रेमी के भाई को काफी गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए परिवार वाले पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने इस मामले में एनसीआर दर्ज किया है।
सिकरीगंज के सारी घोंसरी जयपाल पार स्कूल के सामने शनिवार की रात गांव के ही प्रेमी और प्रेमिका को लेकर दो पक्षों में बवाल हो गया। एक पक्ष दो लोग कहीं जा रहे थे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष से अचानक दयाराम गुप्ता उनके लड़के राजू, धनपत, मुनीम गांव के परशुराम यादव, हरेंद्र यादव सहित कुछ अन्य लोग आ गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों जमकर मारपीट हुई।
इसमें प्रेमी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे लखनऊ पीजीआई भेजा गया है। एसओ सिकरीगंज राजाराम द्विवेदी ने बताया कि प्रेमी पक्ष की तहरीर पर एनसीआर दर्ज किया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

BIG BREAKING : इस शहर में आज महसूस किये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने इतनी रही तीव्रता

BIG BREAKING : इस शहर में आज महसूस किये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने इतनी रही तीव्रता

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 9:16 मिनट पर कोल्हापुर में भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। हालांकि, भूकंप का केंद्र कहां रहा इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले, रविवार सुबह मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज 6: 56 बजे मणिपुर के उखरुल में भूकंप से झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी।
 

इस देश ने तीसरे बूस्टर डोज "कोव-बूस्ट" के लिए सात कोरोना वैक्सीनों का परीक्षण किया शुरू

इस देश ने तीसरे बूस्टर डोज "कोव-बूस्ट" के लिए सात कोरोना वैक्सीनों का परीक्षण किया शुरू

वाशिंगटन । ब्रिटेन, रोगी की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सात कोविडरोधी टीकों के बूस्टर डोज़ की प्रभावकारिता के आकलन के लिए नया नैदानिक परीक्षण करेगा। यह परीक्षण ऑक्सफोर्ड- एस्ट्राजेनेका, फाइजर -बायोएनटेक, मॉर्डना, नोवै-वैक्स, वालनेवा, जैनसेन और क्योरवैक कोविड वैक्सीनों का आकलन करेगा। कोव-बूस्ट नाम के इस परीक्षण के जून में शुरू होने की संभावना है और इसमें सभी आयु वर्ग के 3 हजार उन लोगों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने दिसंबर या जनवरी में वैक्सीन की पहली डोज ले ली है। इस परीक्षण पर लगभग 1 करो़ड़ 93 लाख पाउंड खर्च होने की आशा है। ब्रिटेन सरकार यह व्यय वहन करेगी। परीक्षण ब्रिटेन के 18 स्थलों पर किया जाएगा और वैक्सीन की आधी डोज़ का भी परीक्षण किया जाएगा। इस परीक्षण के निष्कर्षों से वैक्सीन की सलाह देने वालों को ये निर्णय लेने में मदद मिलेगी कि कुछ लोगों को शरद ऋतु यानि सितंबर-अक्तूबर तक फिर से टीका लेने की जरूरत है या नहीं। परीक्षण में शामिल होने वालों को तीसरी डोज़ के बाद किसी साइड इफेक्ट को नोट करने को कहा जाएगा और इन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता की एक, तीन और बारह महीने बाद जांच की जाएगी। 

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद भंग की, नवंबर में होंगे चुनाव

नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद भंग की, नवंबर में होंगे चुनाव

नेपाल। नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद भंग कर दी है और कोरोना संक्रमण को देखते हुए नवंबर में चुनाव कराना तय किया है। राष्ट्रपति के आदेश में कहा गया है कि न तो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और न ही विपक्ष के नेता शेर बहादुर देउबा शुक्रवार की तय समय सीमा तक नई सरकार बनाने के लिए बहुमत साबित करने में सफल हो सके। कल रात जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा भंग कर दी है और 12 नवंबर को चुनाव का पहला चरण और 19 नवंबर को दूसरा चरण कराने का निर्देश दिया है। वक्तव्य में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की सिफारिशों पर यह निर्णय लिया गया। जिनके निर्णय पर दिसंबर 2020 में संसद भंग किये जाने पर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया था। ताज़ा घटनाक्रम पर राजनीतिक दलों की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली हैं। 

इस प्रदेश की सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

इस प्रदेश की सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने म्यूकरमायकोसिस यानि ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि केन्द्र सरकार के आदेश के अनुपालन में महामारी अधिनियम 1897 के तहत ब्लैक फंगस को कोविड की तरह महामारी घोषित किया जाना चाहिये। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस संक्रमण के एक सौ पचास से ज़्यादा रोगी सामने आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके उपचार की दवाएं सभी ज़िलों में उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इसके उपचार की दवाओं की कालाबाज़ारी या जमाखोरी न हो। अपर सूचना मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार सभी संक्रमितों के समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह से प्रबंध कर रही है। 

पति की आशिकी से परेशान विदेशी बहू पहुंची थाने, फिर क्या हुआ

पति की आशिकी से परेशान विदेशी बहू पहुंची थाने, फिर क्या हुआ

आगरा, पति की आशिकी से परेशान एक विदेशी बहू शुक्रवार को सदर थाने पहुंची। पति पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया। तहरीर दी। पुलिस ने पति को बुला लिया। मामला फंसता देख पति झुक गया। उसने पत्नी से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि अब दोबारा गलती नहीं होगी।
पीड़िता उज्बेकिस्तान की निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले ताजमहल घूमने आई थी। गाइड से इश्क हो गया। दोनों ने शादी कर ली। उसकी एक बेटी है। कुछ समय पहले अचानक पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। उसके साथ अभद्रता करने लगा। बात-बात पर मारपीट करने लगा। वह हैरान रह गई। वापस नहीं लौट सकती थी इसलिए खामोश रही। पति को समझाने का प्रयास किया। बच्ची का वास्ता दिया। लेकिन पति की आदतें सुधरने के बजाए और बिगड़ती चली गईं। उसने कारण जाना तो हैरान रह गई। पति को किसी और से इश्क हो गया था। अब उसकी आवाज मीठी लगने लगती थी। उससे बात करना अच्छा लगने लगा था। इसलिए वह पति की आंखों में खटकने लगी थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति दूसरी महिला के चक्कर में उसका उत्पीड़न करता है। वह कानूनी कार्रवाई चाहती है। ताकि पति को अहसास हो कि वह अकेली नहीं है। पुलिस ने महिला को बताया कि शादी को 15 साल हो चुके हैं। तहरीर पर सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज हो सकता है। पुलिस उसके पति को बंद कर देगी। जेल भी भेज सकती है। सुलह की कोई गुंजाइश हो तो काउंसलिंग भी करा सकती है। पुलिस ने तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। पत्नी थाने गई है यह पता चलने पर पति भी आ गया। उसने पत्नी को समझाया। पुलिस के सामने उससे माफी मांगी। भरोसा दिलाया कि अब शिकायत का मौका नहीं देगा। पत्नी के कहने पर पुलिस ने उसके पति को एक मौका दिया। साथ ही हिदायत दी कि दोबारा शिकायत आई तो उसका जेल जाना तय है।

 

आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है `यास`, ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है `यास`, ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट

भुवनेश्वर। तौकते के कहर के बाद अब चक्रवाती तूफान यास का खतरा मंडराने लगा है। इसे लेकर राज्यों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। बता दें कि तौकते ने गुजरात और महाराष्ट्र मंम जमकर कहर बरपाया था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 26 मई को यास चक्रवात के ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट से गुजरने की आशंका के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 30 में से 14 जिलों को सतर्क कर दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना एवं भारतीय तट रक्षक बल से स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि 22 मई को बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य हिस्से पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 26 मई को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है।
ओडिशा के मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों के संग बैठक के बाद कहा कि अगर चक्रवात ‘यास’ का राज्य पर कोई प्रभाव पड़ता है तो राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि हालांकि अबतक मौसम विभाग ने चक्रवात के संभावित, मार्ग, इसकी गति, तट से टकराने का स्थान आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है, फिर भी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

केंद्र ने राज्यों से स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं का भंडार सुनिश्चित करने को कहा

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं तथा संसाधनों का भंडार रखा जाए ताकि यास तूफान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
चक्रवाती तूफान यास इस महीने के आखिर में देश के पूर्वी तटीय क्षेत्र में दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यास की जानकारी देते हुए कहा था कि 22 मई को उत्तरी अंडमान सागर और आसपास की पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रकोष्ठ ने जानकारी दी कि इसके अगले 72 घंटों में धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी संभावना है। यह उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ सकता है और 26 मई की शाम के आसपास पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है।
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तूफान का असर होने के अलावा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह और पूर्वी तट के जिलों में तेज बारिश हो सकती है और बाढ़ के हालात भी पैदा हो सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना वायरस महामारी पहले से ही सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौती है जो अस्थायी शिविरों में रहने वाले विस्थापित लोगों में पैदा हो सकने वाली जल, मच्छर और हवा जनित बीमारियों के स्वास्थ्य जोखिम के कारण और जटिल हो सकती हैं।
 

बड़ी खबर: 1 जून से धीरे-धीरे होगा अनलॉक, सीएम ने किया एलान

बड़ी खबर: 1 जून से धीरे-धीरे होगा अनलॉक, सीएम ने किया एलान

भोपाल, मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस एलान किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना काबू में आ रहा है और अब एक जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी. राज्य को एक जून से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा.


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य मे पॉजिटिविटी रेट घटकर 5 फीसदी से कम हो गई है. 10 मई को जो पॉजिटीविटी रेट 15.79 फीसदी थी उसमें खासी कमी देखने को मिली है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है. सीएम ने कहा कि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है और 90 फीसदी से ज्यादा हो गई है. उन्होंने के कहा कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं. सीएम अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं और जल्द ही अनलॉक का प्लान जनता के सामने रखा जा सकता है.

 

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक, पुलिस ने दबोचा

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नाबालिग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक, पुलिस ने दबोचा

मुंबई, घाटकोपर इलाके में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से संबंध बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला को भी पुलिस ने दबोचा है। नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में शामिल किया गया। मुंबई की अपराध शाखा पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि देह व्यापार के इस गिरोह का भंडाफोड़ अपराध शाखा यूनिट आठ द्वारा एक चौल पर छापा मरने के बाद हुआ। उन्होंने बताया कि इस छापेमारी की कार्रवाई में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाओं को मुक्त कराया गया ।
उन्होंने बताया कि दो आरोपियों में एक 37 वर्षीय महिला है जबकि दूसरा 40 साल का पुरुष है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 

BIG BREAKING : कोरोना काल में मोदी सरकार का डेढ़ करोड़ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

BIG BREAKING : कोरोना काल में मोदी सरकार का डेढ़ करोड़ कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

ऐसे वक्त में जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, केन्द्र के अंतर्गत काम करने वाले करीब डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रमिकों के वेरिएबल डियरनेस एलाउंस (VDA) यानी परिवर्तनीय महंगाई भत्ता को प्रति महीने 105 से 210 रुपये तक बढ़ाया गया है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को इसका ऐलान किया गया. यह बीते 1 अप्रैल 2021 से ही लागू होगा और इसके परिणामस्वरूप केन्द्रीय क्षेत्र के कर्मचारियों और श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ोत्तरी होगी.


यह केंद्रीय क्षेत्र में अनुसूचित रोजगार के लिए होगा. इसके साथ ही, यह केंद्र सरकार, रेलवे प्रशासन, खानों, तेल क्षेत्रों, प्रमुख बंदरगाहों या केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किसी भी निगम के अधिकार के तहत प्रतिष्ठानों पर लागू होगा. दरें कांट्रैक्ट या कैजुअल कर्मचारियों और श्रमिकों पर समान रूप से लागू होंगी.


समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बात करते हुए चीफ लेबर कमिश्नर सेंट्रेल (सीएलसी) डीपीएस नेगी ने कहा- केन्द्रीय क्षेत्र में कम कर रहे श्रमिकों के महंगाई भत्ते में प्रति महीने 105 रुपये से लेकर 210 रुपये तक का इजाफा किया गया है. 

मैन्युप्लेटिड मीडिया: संबित पात्रा की पोस्ट पर टैग से खफा केंद्र सरकार, ट्विटर को नसीहत- जांच में न दो दखल

मैन्युप्लेटिड मीडिया: संबित पात्रा की पोस्ट पर टैग से खफा केंद्र सरकार, ट्विटर को नसीहत- जांच में न दो दखल

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा की ओर से टूलकिट वाले ट्वीट को मैन्युप्लेटिड मीडिया यानी गुमराह करने वाली पोस्ट करार देने पर केंद्र सरकार ने ट्विटर से नाराजगी जताई है। केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी को पत्र लिखकर उसके इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताया है। सरकार ने ट्विटर से साफ तौर पर कहा है कि वह इस तरह के टैग को हटाए, जिन्हें पूर्वाग्रह के तहत लगाया है। समानता और पक्षपात रहित माहौल और अवसर के लिए यह जरूरी है। सरकार की ओर से ट्विटर से कहा गया है कि उसकी भूमिका एक माध्यम के तौर पर है और इसके जरिए उसने फैसला देने का प्रयास किया है, जो गलत है।

आईटी मिनिस्ट्री की ओर से पत्र लिखकर कहा गया है कि टूलकिट के मामले में संबंधित पक्षों की ओर से शिकायतें की गई हैं और कानूनी एजेंसियों की ओर से जांच की जा रही है। ऐसे में इस मामले पर ट्विटर की ओर से कोई फैसला देने गलत है। यही नहीं सरकार ने ट्विटर की इस कार्रवाई को पूर्वाग्रह, पूर्वानुमान और सोचे-समझी रणनीति का हिस्सा बताया है ताकि जांच को प्रभावित किया जा सके। मंत्रालय ने ट्विटर को लिखे पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है, 'मंत्रालय ट्विटर के इस कदम को एकतरफा फैसला और जांच की उचित प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला मानता है। यह अपने अधिकार से बाहर जाने जैसा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।'

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अपने पत्र में संबित पात्रा के ट्वीट पर कंपनी के एक्शन का जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन उसके लेटर से साफ है कि बीजेपी प्रवक्ता की पोस्ट को लेकर ही उसने यह बात कही है। इससे पहले 18 मई को संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया था, जिसमें कांग्रेस का लेटरहेड था और उसमें यह बताया गया था कि सोशल मीडिया पर किस तरह ट्वीट और जानकारी साझा करनी है। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वो एक कथित टूलकिट के सहारे सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है।


उनका कहना था कि कांग्रेस कुछ बुद्धिजीवियों की मदद से सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का काम कर रही है। उनकी इसी पोस्ट को गुरुवार को ट्विटर ने मैन्युप्लेटिड मीडिया यानी गुमराह करने वाली पोस्ट करार दे दिया था। बता दें कि बीते कई दिनों से बीजेपी की ओर से कथित टूलकिट को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने टूलकिट के आरोपों को फर्जी करार दिया है और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मैन्युप्लेटिड मीडिया के टैग का मतलब
ट्विटर की ओर से ऐसा टैग किसी पोस्ट को तब दिया जाता है, जब वह यह समझता कि संबंधित पोस्ट भ्रमित करने वाली है। बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के कई ट्वीट्स को भी ट्विटर ने मैनिप्युलेटेड बताया था और बाद में उनका अकाउंट स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था। 

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की चेतावनी  21,24,25  मई को इन राज्यों के अलग -अलग स्थान पर होगी भारी वर्षा

राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की चेतावनी 21,24,25 मई को इन राज्यों के अलग -अलग स्थान पर होगी भारी वर्षा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, अखिल भारतीय प्रभाव आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन (शुक्रवार,21 मई, 2021 जारी करने का समय-0800 बजे, भारतीय मानक समय)

21 मई (पहला दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 40-50 किमी प्रति घंटे) के बहने, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, असम, मेघालय, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर तथा उत्तराखंड, पंजाब, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर, दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश तटों, पूर्व मध्य बंगाल और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
22 मई (दूसरा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा पश्चिम राजस्थान के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बिजली एवं तेज हवा (गति के 40-50 किमी प्रति घंटे) के बहने, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल एवं माहे तथा बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, असम, मेघालय, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर तथा उत्तराखंड, पंजाब, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गरजने के साथ तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तटों, दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश तटों, पूर्व मध्य बंगाल बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
23 मई (तीसरा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बिजली एवं तेज हवा (गति के 50-60 किमी प्रति घंटे) के बहने, पश्चिम राजस्थान और केरल एवं माहे के ऊपर तथा मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने, पूर्व मध्य बंगाल बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
24 मई (चौथा दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और केरल एवं माहे के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।
25 मई (पांचवां दिन): अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह और केरल एवं माहे के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली एवं तेज हवा (गति के 30-40 किमी प्रति घंटे) के बहने का अनुमान है।

तमिलनाडु, पुदुचेरी एवं कराईकल तथा केरल एवं माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम अरब सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 40-50 किमी तथा बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के व्याप्त होने का अनुमान। दक्षिण पश्चिम एवं समीपवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तथा तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा के तटों के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 45-55 किमी तथा बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवा (गति 55-65 किमी तथा बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने) के बहने का अनुमान। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने का सुझाव दिया गया है।

(ग्राफ में विवरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें)

कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान एवं चेतावनी के लिए मौसमऐप एग्रोमेट परामर्शी के लिए मेघदूतऐप तथा बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाऊनलोड करें और जिला वार चेतावनी के लिए राज्य एमसी/आरएमसी वेबसाइटों को विजिट करें।

 

प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता का निधन, जानिए इनसे जुड़ी बातें

प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता का निधन, जानिए इनसे जुड़ी बातें

21 मई, 2021 को प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के नेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया, वे कोविड-19 से संक्रमित थे। वे 94 वर्ष के थे।

सुन्दरलाल बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna)
सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी, 1927 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें चिपको आन्दोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में वनों के संरक्षण के लिए कार्य किया। चिपको आन्दोलन के अलावा टिहरी बाँध के विरुद्ध आन्दोलन किया। उन्हें 1981 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया था, परन्तु उन्होंने पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया था। वर्ष 1986 में उन्हें Right Livelihood Award से सम्मानित किया गया। 1986 में उन्हें जमनालाल बजाज अवार्ड और 2009 में उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

चिपको आन्दोलन (Chipko Movement)
चिपको आन्दोलन भारत में वनों के संरक्षण के लिए शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत 1973 उत्तराखंड में हुई थी। इस आन्दोलन का उद्देश्य वनों को नष्ट होने से बचाना था। इस आन्दोलन में सुंदरलाल बहुगुणा, सुरक्षा देवी, गौरा देवी, सुदेशा देवी, बचनी देवी, चंडी प्रसाद भट्ट, विरुष्का देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आन्दोलन के लिए सुन्दरलाल बहुगुणा को 2009 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। जबकि चंडी प्रसाद भट्ट को 1982 में रमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

 

मध्य प्रदेश में फिर गरमाया हनी ट्रैप केस, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- असली सीडी मेरे पास है अगर...

मध्य प्रदेश में फिर गरमाया हनी ट्रैप केस, पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- असली सीडी मेरे पास है अगर...

भोपाल, मध्य प्रदेश की राजनीति में दो साल पहले हंगामा खड़ा करने वाला हनी ट्रैप का मामला फिर गरमाया गया है. इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये कहकर प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा दिया है कि हनी ट्रैप की असली सीडी मेरे पास है. यदि कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के मामले में राजनीतिक बदले की कार्रवाई की गई तो कांग्रेस चुप नहीं रहेगी. दो साल पहले उठे इस सीडी कांड में आरोप है कि नेता और अफसरों की महिलाओं के साथ की रंगरेलियां मनाती वीडियो हैं, जिस पर कोर्ट की सुनवाई हो रही है.


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इन दिनों अलग ही मूड में हैं. भोपाल में आज पत्रकारों के साथ हुई पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि दो साल पहले हुए हनी ट्रैप की सीडी उनके पास है, जो पुलिस ने उनको दी थी. नेता प्रतिपक्ष का ये कहने का संदर्भ विधायक उमंग सिंघार का मामला है, जिसमें पुलिस ने उनके घर पर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है. इससे पूरी कांग्रेस और कमलनाथ तिलमिलाई हुई है.


दरअसल हनी ट्रैप का मामला 2019 का है जब कुछ महिलाओं ने प्रदेश के कुछ राजनेताओं और अफसरों को अपने जाल में घेरकर सीडी बनाई और उनसे पैसे ऐंठे. महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद से इंदौर की कोर्ट में मामले पर सुनवाई चल रही है. मगर बहुत नेता मंत्री और अफसरों के काले कारनामे इस सीडी में हैं, जिसे हनी टेप कहा गया. अब बीजेपी कमलनाथ के इस बयान पर उनको घेर रही है और कह रही है कि कमलनाथ अब सरकार को ब्लैकमेल क्यों कर रहे हैं जो, करना था अपने कार्यकाल में करते. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा की कमलनाथ का ये बयान दुर्भग्यपूर्ण है और ऐसा लगता है कि वो ये बयान देकर सरकार को ब्लैकमेल करना चाहते हैं.


दो साल पुराने मामले को उछाल कर कमलनाथ ने सोचा था कि उनको फायदा होगा मगर दांव अब उल्टा पड़ गया है. बीजेपी ने उन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया और संवैधानिक तरीके से मामले दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है. इससे कांग्रेस अब बचाव की मुद्रा में आ गयी है.


ये पूरा मामला उमंग सिंघार के प्रकरण से शुरू हुआ है, जिसमें उनके घर में उनकी महिला मित्र की खुदकुशी के बाद उन पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. कमलनाथ और पूरी कांग्रेस अपने विधायक का साथ दे रही है, ये कहकर कि लड़की के परिजन ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, जिससे उमंग पर मामला दर्ज हो. ये राजनीति से प्रेरित केस है, जिसे वापस लेना चाहिये.